सोनू कुमार 11 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। पूरे देश भर से बड़े-बड़े लोग उनकी मदद को आ रहे हैं आगे। जाने क्या है पूरा मामला…

सोनू कुमार 11 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। पूरे देश भर से बड़े-बड़े लोग उनकी मदद को आ रहे हैं आगे। जाने क्या है पूरा मामला…

Sonu Kumar Biography in Hindi | सोनु कुमार का जीवन परिचय

सोनु कुमार का जीवन परिचय (सोनु कुमार, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार) | Sonu Kumar Biography in Hindi [ Sonu Kumar, Wiki, Birth, Education, Family ]

 

सोनु कुमार | Sonu Kumar

Advertisement

Sonu Kumar biography in Hindi : दोस्तों आजकल बिहार का एक 11 साल का बच्चा सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है और चर्चा में भी बना हुआ है। कई स्थानीय मीडिया उस 11 साल के बच्चे के इंटरव्यू के लिए उनके पास जा चुके हैं, और बच्चे के वायरल होने के बाद कई मंत्री भी उनसे मिलने उनके गांव पहुंचे थे। जी हां हम बात कर रहे हैं बिहार के नालंदा जिले के एक 11 साल के छोटे बच्चे, सोनू कुमार की। अपनी भी नाम सुना होगा और सोशल मीडिया पर इसके बारे में पढ़ा होगा या वीडियो देखे होंगे। यदि आप नहीं जानते हैं कि सोनू कुमार कौन है, तो आज के इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं सोनू कुमार की बायोग्राफी के बारे में कि सोनू कुमार कौन है और क्यों सोशल मीडिया पर वे तेजी से वायरल हुआ हैं। 

तो आइए जानते हैं, कौन हैं सोनु कुमार ? और क्या है उसके जीवन की सच्चाई और बड़ा होकर वह क्या बनना चाहता है, आज के इस लेख में हम जानेंगे इन चीजों के बारे में। तो बनें रहें आज के हमारे ” Sonu Kumar biography in Hindi | सोनु कुमार का जीवन परिचय ” के इस लेख में।

 

सोनु कुमार कौन है | Who is Sonu Kumar ?

सोनू कुमार, नालंदा जिले का रहने वाला एक 11 वर्ष का छोटा बच्चा है। हाल ही में उसका मुख्यमंत्री नितीश कुमार से पढ़ने के लिए गुहार लगाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। जिसके बाद से वह सुर्खियों में बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, सोनू नालंदा जिले के एक छोटे से गांव का रहने वाला है और 5 वीं कक्षा का छात्र है। वह खुद पढ़ने के साथ-साथ, वहां के लगभग 30 स्थानीय बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता हैं। इस लेख में हम आगे जानेंगे उनके जीवन परिचय के बारे में। Sonu Kumar biography in Hindi | सोनु कुमार का जीवन परिचय।

Sonu Kumar Biography in Hindi | सोनु कुमार का जीवन परिचय

Sonu Kumar Biography in Hindi | सोनु कुमार का जीवन परिचय

 

सोनु कुमार का जीवन परिचय : एक नजर में ।

वास्तविक नाम  :  सोनू कुमार यादव (Sonu Kumar)

निकनेम : सोनू

जन्म  :   ज्ञात नहीं

जन्म स्थान  :  कल्याण बीघा गाँव, नालंदा, बिहार (भारत)

उम्र : 11 वर्ष

पिता :  रणविजय यादव (किसान)

माता :  लीला देवी (गृहणी)

गृहनगर :  नालंदा, बिहार (भारत)

स्कुलिंग :  प्राथमिक विद्यालय सरकारी स्कूल

शैक्षणिक योग्यता :  5वीं कक्षा

राष्ट्रीयता  :  भारतीय

धर्म :  हिंदू

जाति :  यादव

सपना : IAS अधिकारी बनना चाहता है।

सुर्ख़ियों में : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के बाद विडियो वायरल होने पर।

 

सोनु कुमार का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Sonu Kumar Early Life & Education

Sonu Kumar biography in Hindi : सोनू कुमार का जन्म बिहार के नालंदा जिले के छोटे से गांव, कल्याण बीघा गाँव में एक बहुत ही गरीब परिवार में हुआ था। उसके पिता का नाम रणविजय यादव है, जो पेशे से एक छोटे किसान हैं। सोनु की मां का नाम लीला देवी है और वह एक गृहणी है।

सोनु के घर की माली हालत ठीक नहीं है, और घर का खर्चा बड़ी मुश्किल से चल पाता है। इसका परिवार दही बेचकर अपना गुजारा करता है। सोनू के पिता शराब पीने के भी आदी हैं। जिसकी वजह से सोनू का भरण पोषण ठीक से नहीं हो पाता है। यहां तक कि उसके पिता सोनू के पढ़ाई की फीस भर पाने में भी सक्षम नहीं हैं। जिसके कारण सोनू अपनी पढ़ाई का खर्चा, अपने गांव के स्थानीय बच्चों को ट्यूशन देकर उठाता है।

हाल ही में जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके गांव आए थे, तब सोनु उनसे मिला था और अपनी पढ़ाई का खर्चा उठाने का आग्रह किया था। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ और वह फेमस हो गया।

 

सोनू कुमार की शिक्षा | Sonu Kumar Education

Sonu Kumar biography in Hindi : सोनू कुमार, वर्तमान में अपने गांव के एक स्थानीय गाँव, नीमा कुल में एक प्राथमिक विद्यालय सरकारी स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ता है। सोनू एक बहुत ही होनहार छात्र हैं। पढ़ाई के अलावा, सोनू अपने गांव के लगभग 30 स्थानीय बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। वह सरकारी स्कूल के कक्षा 8 तक और प्राइवेट स्कूल के कक्षा पांच तक के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता हैं।

जब वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिला था तब उसने बिहार के सरकारी स्कूल की हालत बयां करते हुए अपने बेहतर शिक्षा के लिए गुहार लगाया था। सोनू का कहना है कि, सरकारी स्कूल में पढ़कर कोई भी छात्र अच्छी सर्विस नहीं पा सकता है। उसकी व्यथा सुनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उसे बेहतर शिक्षा देने का आश्वासन दिया और अपने अधिकारियों से सोनू के फीस और एडमिशन की व्यवस्था करने के भी आदेश दिए।

 

कैसे पॉपुलर हुआ बिहार का सोनु ?

हाल ही में, बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार अपने गांव नालंदा में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। जब सोनू को यह बात पता चली की बिहार के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके गांव आ रहे हैं तो वह मुख्यमंत्री से मिलने उस कार्यक्रम में जा पहुंचा। मुख्यमंत्री मिलने पर उसने कहा, ” सर सुनिए ना, मुझे पढ़ना है। प्लीज मदद कीजिए, सर ” उसके बाद तत्काल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोनू का अच्छे स्कूल में दाखिला कराने का आदेश दिया। 

सोनू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और वह रातों-रात सुर्खियों में आ गया। उसके बाद तो अलग-अलग न्यूज़ चैनल के मीडिया कर्मी भी इंटरव्यू के लिए उसके घर जा पहुंचे। यहां तक की बिहार राजनीतिक के कई बड़े चेहरे भी सोनू से मिलने उसके घर पहुंचे थे।

सोनू ने, IAS अफसर बनने के लिए बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर ही सवालीया निशान खड़े कर दिए हैं। इस बारे में सोनू कहता है कि, अगर सरकारी स्कूल की शिक्षा व्यवस्था को नहीं सुधारा गया तो एक भी बच्चा पढ़ लिख कर अफसर नही बन सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सोनू कुमार भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को अपना आइडल मानते हैं।

 

सोनू ने तेज प्रताप को ये क्या कह दिया ?

राजद नेता लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव ने जब सोनू से बात की तो, उन्होंने सोनू से पूछा कि तुम बड़े होकर क्या बनोगे..? इस पर सोनू ने जवाब दिया कि मैं बड़ा होकर आई है सब सब करूंगा और अपने देश की सेवा करूंगा।

सोनू का जवाब सुनकर तेज प्रताप यादव ने सोनू से कहा कि, मेहनत और लगन से आईएएस बनो, उसके बाद तुम मेरे लिए काम करना जब तक तुम बड़े हो जाओगे तब तक बिहार में मेरी सरकार आ जाएगी। इस पर सोनू ने जवाब देते हुए कहा कि, ” हम किसी के अंडर में काम नहीं करेंगे। ” इसके बाद सोनू का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ।

वीडियो वायरल होने के बाद बिहार के सोनु के लिए पूरे देश भर से बहुत से लोगों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाएं हैं, लेकिन सोनू ने कई ऑफर ठुकरा दिये।

सोनू चाहता है कि, उसका एडमिशन एक सैनिक स्कूल में कराया जाए और आईएएस बनने तक कि उसकी पढ़ाई का खर्च उठाया जाए। इसके लिए वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आश्वासन चाहते हैं और इसके लिए मुख्यमंत्री से गुहार भी लगा चुके हैं।

 

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी बिहार के सोनू के लिए बढ़ाया मदद का हाथ।

गौरतलब है कि, कोरोना काल में लोगों के लिए मसीहा बने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी बिहार के सोनू के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है और वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए सोनू से बात की। ज्ञान सूत्रों के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता ने बिहार के सोनू का एडमिशन पटना जिले के बिहटा स्थित आइडियल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कराया गया है।

इस बात की जानकारी सोनू सूद ने एक ट्वीट के जरिए दी। सोनू सूद ने लिखा कि, ‘सोनू ने सोनू की सुन ली। भाई स्कूल का बस्ता बांधिए, आपकी पूरी शिक्षा और हॉस्टल की व्यवस्था हो गई है।” ट्वीट के मुताबिक, सोनू का एडमिशन पटना जिले के बिहटा स्थित आइडियल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कराया गया है।

वहीं, सोनू ने इस बारे में कहा कि, वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा दिए गए आश्वासन और उनके द्वारा किसी प्रकार की मदद ना मिलने पर सोनू सूद की मदद जरूर लेंगे।

 

ये लोग भी मदद को आए आगे |  

सोनू कुमार का वीडियो वायरल होने के बाद, पूरे देश भर के कई बड़े लोग उसकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं और सोनू ने कई ऑफर भी ठुकरा दिए हैं।

  1. वीडियो वायरल होने के बाद 18 मई को पूर्व सांसद एवं जाप अध्यक्ष पप्पू यादव भी सोनू से मिलने उसके गांव पहुंचे। जहाँ उन्होंने सोनू को 50 हजार रुपये की मदद दी और कहा कि आईएएस बनने तक सोनू को पढ़ाएंगे।
  2. राज्य सभा सांसद सुशील मोदी भी सोनू से मिलने पहुंचे थे और नवोदय विद्यालय में उसका नामांकन कराने की बात कही थी। और साथ ही हर महीने दो हजार रुपए की मदद की भी पेशकश की थी।
  3. बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान ने भी ट्वीट कर सोनू की मदद करने की इच्छा जताई थी।
  4. कोटा के एक बड़े इंस्टिट्यूट एलेन करियर इंस्टीट्यूट (ALLEN Career Institute) ने भी सोनू के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।
  5. बिहार में पटना के मशहूर शिक्षक खान सर भी सोनु के मदद के लिए आगे आए हैं।

 

सोनु कुमार से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Sonu Kumar

  • सोनु, बिहार के नालंदा के जिले के नीमा कोल के रहने वाल 11 वर्षीय पांचवी का एक छात्र है।
  • सोनू अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने गांव के लगभग 30 स्थानीय बच्चों को ट्यूशन भी देता है।
  • सोनू के घर की आर्थिक स्थिति इतनी ठीक नहीं है कि उसका परिवार उसके पढ़ाई का खर्चा उठा सके।
  • वह अपनी पढ़ाई और अपने करियर को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुहार लगा रहा था। जिसके बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और वह सुर्खियों में आया।
  • सोनू दो बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से मिल चुका है।
  • वह बड़ा होकर एक आईएएस अधिकारी बनना चाहता है और देश की सेवा करना चाहता है।
  • वह भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को अपना आदर्श मानता है।
  • बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने बिहार के सोनू की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठा ली है, और उसका एडमिशन एक निजी स्कूल में करवा दिया क्या है।
  • सोनू सुद ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी लोगों से साझा की है। ट्वीट के अनुसार, सोनू का एडमिशन पटना जिले के बिहटा स्थित आइडियल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कराया गया है।
  • सोनु के दो चाचा हैं जिनका नाम रंजीत कुमार और रणबीर कुमार हैं ।
  • सोना चाहता है कि, उसका एडमिशन एक सैनिक स्कूल में कराया जाए और आईएएस बनने तक उसका सारा खर्च उठाया जाए।

 

सोनु कुमार के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : सोनु कुमार कौन है ?

उत्तर : सोनू कुमार, नालंदा जिले के एक छोटे से गांव का रहने वाला एक 11 वर्ष का छोटा बच्चा है, जो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के बाद से सुर्खियों में आया।

 

प्रश्न : सोनु कुमार का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : जानकारी नहीं।

 

प्रश्न : सोनु कुमार की उम्र कितनी है ?

उत्तर : वर्तमान में सोनू कुमार 11 वर्ष (2022 मे) का है।

 

प्रश्न : सोनु कुमार किस राज्य से हैं ?

उत्तर : सोनू कुमार, भारत के बिहार राज्य के नालंदा जिला से है।

 

प्रश्न : सोनु कुमार का सपना क्या है ?

उत्तर : सोनू बड़ा होकर एक IAS अधिकारी बनना चाहता है।

 

प्रश्न : सोनू का एडमिशन कौन से स्कूल में हुआ ?

उत्तर : सोनू का एडमिशन Ideal International Public School BIHTA (Patna) में हुआ।

 

प्रश्न : सोनु कुमार की जाति क्या है ?

उत्तर : सोनू, यादव परिवार से ताल्लुक रखता है।

 

प्रश्न : सोनू कुमार के पिता का क्या नाम है ?

उत्तर : सोनू के पिता का नाम रणविजय यादव है।

 

प्रश्न : बिहार का सोनू क्या करता है ?

उत्तर : सोनू अभी पांचवी कक्षा में पढ़ाई करता है और 11 वर्ष का है।

 

प्रश्न : सोनू कुमार किसको मानता है अपना आदर्श ?

उत्तर : सोनू कुमार भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को अपना आदर्श (Ideal) मानते हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘सोनु कुमार (Sonu Kumar)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *