अनुष्का शर्मा की बायोग्राफी | Anushka Sharma Biography in Hindi
अनुष्का शर्मा की बायोग्राफी | Anushka Sharma Biography in Hindi
अनुष्का शर्मा का जीवन परिचय (रिकार्ड्स, परिवार, जीवनी, आयु, रिकॉर्ड, कूल संपत्ति) (Anushka Sharma Biography, Records, heights, Centuries, net worth, Caste In Hindi, Age)
Table of Contents
अनुष्का शर्मा
(Anushka Sharma)
बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता
अनुष्का शर्मा एक भारतीय मॉडल और बॉलीवुड फिल्म उद्योग की एक मशहूर अभिनेत्री हैं। वे फिल्म निर्माता भी हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी खुद की एक प्रोडक्शन कंपनी की भी शुरुआत की है। अनुष्का फिल्मों में अपने बेहतरीन अदाकारी के लिए भी जानी जाती है। अनुष्का ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रदर्शित रब ने बना दी जोड़ी से की थी।
अनुष्का को अपने डेब्यू फिल्म में ही बॉलीवुड के स्टार शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में अनुष्का की अभिनय की खूब प्रशंसा की गई थी। अपने पहले ही फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। अनुष्का ने अपनी अच्छी अदाकारी से बहुत ही कम समय में अपने प्रशंसकों के दिलों में जगह बना ली थी। अनुष्का ने वर्ष 2017 में विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के कप्तान से शादी कर ली।

अनुष्का शर्मा की बायोग्राफी | Anushka Sharma Biography in Hindi
अनुष्का शर्मा का जीवन परिचय : एक नजर में ।
नाम : अनुष्का शर्मा कोहली (Anushka Sharma Kohli)
उपनाम : अनु, नुसी।
अलंकृत नाम : विरुष्का (विराट + अनुष्का)
जन्म : 1 मई 1988 (आयु 33)
जन्म स्थान : अयोध्या, उत्तर प्रदेश, भारत
पिता : अजय कुमार शर्मा
माता : आशिमा शर्मा
आवास : बद्रीनाथ टावर्स, 20 वीं मंजिल, सात बंगला, अंधेरी, मुंबई
स्कूलिंग : आर्मी स्कूल, बेंगलुरु
शिक्षण संस्थान : माउंट कार्मल कॉलेज, बेंगलुरु
शैक्षणिक योग्यता : कला में स्नातक, अर्थशास्त्र में परास्नातक (पत्राचार) Correspondence से।
राशि : वृषभ राशि (Taurus)
धर्म : हिन्दू
जाति : ब्राह्मण
राष्ट्रीयता : भारतीय
पेशा (Profession) : अभिनेत्री और फिल्म निर्माता
सक्रिय वर्ष : वर्ष 2008 से अब तक
डेब्यु फिल्म : रब ने बना दी जोड़ी (वर्ष 2008)
भाषा (Language) : हिंदी एवं अंग्रेजी
अनुष्का शर्मा का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।
अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था। उनके पिता का नाम अजय कुमार शर्मा और माता का नाम आशिमा शर्मा है। अनुष्का के माता-पिता गढ़वाल, उत्तराखंड के रहने वाले है। उनके पिता आर्मी मे कर्नल के पद पर कार्यरत हैं; जबकि उनकी मां आशिमा शर्मा एक गृहणी है। अनुष्का के एक बड़े भाई भी हैं जिनका नाम कर्नेश शर्मा है।
उनके बड़े भाई एक राज्य-स्तरीय क्रिकेटर थे, और वर्तमान में वे मर्चंट नेवी में कार्यरत है। भले ही अनुष्का शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ हो लेकिन उनका पालन पोषण बेंगलुरु में हुआ था। अनुष्का एक आर्मी परिवार से संबंध रखती है और उनके पिता और बड़े भाई आर्मी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

पिता के साथ अनुष्का शर्मा
वर्ष 2012 के एक इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा था कि – ‘उन्हें यह कहते हुए बहुत गर्व होता है, कि वे एक सेना अधिकारी की बेटी है, जोकि एक अभिनेत्री होने से ज्यादा है’।
शिक्षा (Education)
अनुष्का शर्मा के पिता एक आर्मी अफसर थे जिसकी वजह से उनकी प्रारंभिक शिक्षा आर्मी विद्यालय से हुई है। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई माउन्ट कारमेल कॉलेज, बैंगलोर से पूरी की। जिसमें उन्होंने कला में डिग्री प्राप्त की है। अपनी कला की डिग्री हासिल करने के बाद अनुष्का मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चली आई।
शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।
लंबाई |
से० मी०- 175
मी०- 1.75 फीट इंच- 5′ 9″ |
रंग |
गोरा |
वजन |
54 Kg |
शारीरिक माप
(Figure) |
34-27-34 |
कपड़े का साइज |
2 |
जूते का साइज |
8 नंबर |
आंखों का रंग |
भूरा |
बालों का रंग |
काला |
अनुष्का शर्मा के करियर की शुरुआत (Virat Kohli Career) ।
अनुष्का शर्मा अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई आ गई। उन्होंने अपना मॉडलिंग करियर की शुरुआत ‘लैक्मे फैशन विक’ में वेंडेल रोड्रिक्स के लेस वंप्स शो की मॉडल के रूप में किया था। जिसमें वे रोड्रिक की स्प्रिंग समर 2007 कलेक्शन के लिए मुख्य मॉडल के रूप में चुनी गई थी। इसके बाद उन्होंने सिल्क एंड शाइन, विस्पर, नाथेला ज्वेलरी और फियाट पालियो के प्रचारों में काम किया है।
अनुष्का शर्मा के अनुसार, शुरुआत में वह मॉडलिंग जगत में नाम कमाना चाहती थी; और फ़िल्मों मे एक्टिंग करने में उनकी कोई खास रुचि नहीं थी।
अनुष्का शर्मा के फिल्मी करियर की शुरुआत
अनुष्का शर्मा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में आई आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से की। इस फिल्म में उनके को स्टार शाहरुख खान थे। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफ़ी सराहा गया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई । उनकी दूसरी फिल्म यशराज द्वारा निर्मित ‘बदमाश कंपनी’ 7 मई 2010 को रिलीज़ किया गया।
वर्ष 2010 में अनुष्का ने यश राज फिल्म्स के साथ अपनी तीन फिल्में साइन की थी जिसमें तीसरी फिल्म थी ‘बैंड बाजा बारात’। जिसे मनीष शर्मा ने बनाया था। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को भी फिल्म समीक्षकों से अच्छी समीक्षा मिली और फ़िल्म सफल रही। इस फिल्म से उन्हें एक नई पहचान मिली। यह फ़िल्म अनुष्का के फ़िल्मी करियर के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हुई ।
वर्ष 2011 में उनकी फिल्म पटियाला हाउस रिलीज हुई जिसमें उन्हें अक्षय कुमार के साथ काम करने का मौका मिला। इसी वर्ष उनकी अगली फिल्म लेडीज वर्सेस रिकी बहल रिलीज हुए इस फिल्म में वे एक बार फिर से रणवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई, इसमें में उनके साथ वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा ने भी काम किया था।
वर्ष 2012 में उनकी फिल्म ‘जब तक है जान’ रिलीज हुए जिसमें उन्होंने अकीरा राय का रोल निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2013 में मटरू की बिजली का मंडोला फिल्म में काम किया इस फिल्म में उन्होंने बिजली मंडोला का किरदार निभाया था।
वर्ष 2014 में उन्होंने फिल्म पीके में काम किया इस फिल्म में अनुष्का आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थी इस फिल्म में उनके अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करते हुए ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई।
वर्ष 2015 में वे फिल्म NH 10 में नजर आई। इस फिल्म में उन्होंने मीरा का किरदार निभाया था। इस फिल्म के निर्माता भी अनुष्का शर्मा ही थी, यह उनके द्वारा निर्मित पहली फिल्म थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस औसत रही। इसी वर्ष उनकी पांच फिल्में और आई। जिसमें ‘बॉम्बे वेलवेट’, ‘दिल धड़कने दो’ और ‘हम हैं ह्याप्पी’ जैसी फिल्में रिलीज हुई और औसत रही। जबकि सुल्तान में इन्होंने सलमान खान के अपोजिट रोल निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करते हुए सुपरहिट साबित हुई। वहीं फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ भी सफल रही।
वर्ष 2018 में उन्होंने फिल्म ‘सुई धागा : मेड इन इंडिया’ में काम किया। जिसमें उन्होंने ममता का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके अभिनय के लिए उनकी सराहना भी की गई थी। इसके बाद इसी वर्ष में वे फिल्म ‘जीरो’ में शाहरुख खान के साथ नजर आईं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई और औसत दर्जे कि फिल्म साबित हुई। जबकि इसी वर्ष आई राजकुमार हिरानी की फिल्म संजय दत्त बायोपिक ‘संजू’ में रणबीर कपूर के साथ काम किया। इस फिल्म में उन्होंने एक लेखिका का रोल निभाया था या फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।
अनुष्का शर्मा का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2021 मे (Networth, House, Fees, Car Collection in 2021) |
आवास |
बद्रीनाथ टावर्स, 20 वीं मंजिल, सात बंगला, अंधेरी, मुंबई |
कुल सम्पति |
$ 9 मिलियन डॉलर (₹64 करोड़ INR) लगभग |
प्रति फिल्म फीस |
₹8 से 9 करोड रुपए प्रति फिल्म |
ब्रांड एंडोर्समेंट से |
ज्ञात नहीं |
आय का स्रोत |
फिल्म एवं ब्रांड एंडोर्समेंट |
कार संग्रह |
रेंज रोवर एसयूवी |
अनुष्का शर्मा की पसंदीदा चीजें (Favorite Things ।
पसंदीदा अभिनेता |
शाहरुख खान, रणवीर सिंह एवं आमिर खान |
पसंदीदा अभिनेत्री |
रानी मुखर्जी, माधुरी दीक्षित |
पसंदीदा फिल्म |
बॉलीवुड : जब वी मेट, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, चक दे इंडिया और दिल से। हॉलीवुड :The Shawshank Redemption, Life Is Beautiful, In the Mood for Love, Fish Tank |
पसंदीदा भोजन |
शाकाहारी, जापानी खाना एवं खिचड़ी। |
पसंदीदा परफ्यूम |
Ralph Lauren Blue |
पसंदीदा ब्रांड |
बरबरी, गब्बाना लाइट ब्लू |
पसंदीदा रंग |
सफेद, भूरा, काला, नीला |
पसंदीदा जगह |
हिमालय पर्वत (The Himalayas), गोवा, पेरिस लंदन |
शौक (Hobbies) |
किताबें पढ़ना, नृत्य करना। |
निजी जीवन (Personal Life)
वर्ष 2013 मे एक शैंपू के विज्ञापन के दौरान अनुष्का शर्मा की मुलाकात विराट कोहली से हुई थी। इस शैंपू के विज्ञापन में वे दोनों साथ दिखे थे। इसके बाद से विराट कोहली बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के प्रति आकर्षित हो गए। इस ऐड शुट के दौरान इन दोनों की दोस्ती हो गई, जिसके बाद से वे दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। इसके बाद से यह खबर मीडिया की सुर्खियां बन गई। उस समय इनका प्यार बहुत चर्चा मे भी रहा।
लंबे समय तक प्रेम संबंधों में रहने के बाद विराट और अनुष्का ने 11 दिसम्बर 2017 को इटली के मिलान नगर में गुप्त तरीके से शादी कर ली। इस बात की पुष्टि उन दोनों ने शादी के बाद अपने ट्विटर अकाउंट पर की। उन दोनों की शादी के बाद से लोग उन दोनों को ‘विरुष्का’ कहकर बुलाते हैं।

अनुष्का पति विराट कोहली के साथ
उन्होंने यह शादी बहुत ही गुप्त ढंग से की थी, जिसकी जानकारी शादी के एक दिन पहले तक भी किसी को नहीं थी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक- फोटोग्राफर, कैटरर्स और होटल कर्मचारियों सहित शादी में शामिल सभी लोग, एक गैर प्रकटीकरण समझौते (एनडीए) द्वारा बंधे थे।
हाल ही में, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कोहली को एक बेटी हुई है, जिसका नाम ‘वामिका’ है।
पारिवारिक जानकारियां |
माता-पिता |
अजय कुमार शर्मा (पिता)
आशिमा शर्मा (माता) |
भाई/ बहन |
एक बड़ा भाई- कर्मेश शर्मा |
पति |
|
बच्चे |
एक बेटी- वामिका कोहली |
बॉयफ्रेंड/ अफेयर |
जोहेब युसूफ रणवीर सिंह (अभिनेता) |
अनुष्का शर्मा का अफेयर (Affairs) |
ज़ोहेब युसूफ के साथ अफेयर |
अनुष्का शर्मा, जोहेब यूसुफ के साथ मुंबई आई थी। जोहेब युसूफ नहीं अनुष्का शर्मा को मॉडलिंग के क्षेत्र में बहुत मदद की थी। लेकिन बाद में अनुष्का को अच्छे ऑफर नहीं आने की मिलने के कारण उन दोनों के रिश्तो में दूरी बढ़ती चली गई और दोनों का ब्रेकअप हो गया।
रणवीर सिंह के साथ अफेयर |
वर्ष 2010 में अनुष्का की मुलाकात फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ कि शूटिंग के दौरान रणबीर सिंह से हुई। इस फिल्म में उनकी केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया उस दौरान उन्होंने साथ में 2 फ़िल्में की। जिसके बाद से दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थी। इसके बाद वे दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। लेकिन किसी कारणों की वजह से वर्ष 2013 में उनका ब्रेकअप हो गया और उनका यह रिश्ता भी टूट गया।
विराट कोहली के साथ अफेयर |
वर्ष 2013 में ही रणवीर सिंह से ब्रेकअप होने के बाद उनकी मुलाकात भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से हुई। इन दोनों ने एक शैम्पू के ऐड में साथ में काम किया था। तभी से ये दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गये। इसके बाद इन्होंने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और दिसंबर 2017 में उन्होंने शादी कर ली।
अनुष्का शर्मा से जुड़े विवाद (Controversies) |
अपने ट्विटर हैंडल पर दिवंगत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देते हुए, उन्होंने उनका नाम ‘एबीजे कलाम आजाद’ के रूप में गलत लिख दिया था। जिसके बाद से, ट्विटर पर इसकी कड़ी आलोचना की गई। इसके बाद उन्होंने ट्वीट को हटा दिया, बाद में एक पोस्ट और किया, जिसमें फिर से उन्होंने गलती की और ‘एपीजे कलाम आजाद’ लिखा। अंत में, तीसरे प्रयास में उन्होंने सही ढंग से “डॉ एपीजे अब्दुल कलाम“ लिखकर ट्वीट किया था।
वर्ष 2016 के आरम्भ में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बीच कुछ आपसी मतभेद पाए गए थे, इसके बाद से कुछ समय तक उन दोनों के बीच विवाद रहा। सूत्रों के मुताबिक यह मतभेद अनुष्का शर्मा की फिल्म बॉम्बे वेलवेट का बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने की वजह से था। जिसपर विराट ने अच्छा पैसा लगाया हुआ था, लेकिन वह फिल्म फ्लॉप रही। जब कुछ दिनों के बाद विराट ने अनुष्का से धन के नुकसान के बारे में पूछा, तो वह नाराज़ हो गईं। इसके बाद से कुछ समय के लिए विराट ने अनुष्का से ट्विटर और इंस्टाग्राम पर बातचीत करना बंद कर दिया था। लेकिन कुछ महीनों के बाद दोनों फिर से एक साथ देखे गए।
अनुष्का शर्मा को मिले पुरस्कार और सम्मान (Awards and Rewards) |
2011 : फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में भारतीय फिल्म अकैडमी का आईफा अवार्ड।
2013 : फिल्म ‘जब तक है जान’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के रूप में अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकैडमी का आईफा अवार्ड।
2013 : फिल्म ‘जब तक है जान’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवार्ड।
2015 : पीईटीए द्वारा ‘सबसे हॉटेस्ट वेजीटेरियन सेलेब्रिटी’ नाम दिया गया था।
2017 : ‘जीक्यू मैगज़ीन’ द्वारा ‘वूमन ऑफ द ईयर’, ‘वोग मैगज़ीन’ द्वारा ‘गेम चेंजर ऑफ द ईयर’ और ‘पीईटीए इंडिया’ द्वारा ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ बनी।
अनुष्का शर्मा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Some Interesting Facts) ।
- अनुष्का आर्मी परिवार से आती हैं। उनके पिता एक आर्मी अफसर थे; जबकि उनके बड़े भाई मर्चेंट नेवी में कार्यरत थे।
- अनुष्का शर्मा मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी।
- अनुष्का ने वर्ष 2014 में, अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी (Plastic Surgery) करवाई थी।
- उनके द्वारा फिल्म ‘जब तक है जान’ में पहनी गई चमड़े की जैकेट को उन्होंने ‘ईबे’ पर नीलाम कर दिया था, ताकि कश्मीर और असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए धन जुटाने में मदद कर सकें।
- शाहरुख खान ने कहा कि फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ अनुष्का शर्मा की वजह से हिट हुई, अन्यथा फिल्म हिट न होती।
- वह क्रिकेट स्टार विराट कोहली से एक शैंपू के विज्ञापन के दौरान मिलीं थीं।
- वर्तमान में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक दूसरे के साथ अपने मुंबई वाले घर में रहते हैं।
- वर्ष 2007 में आई फिल्म ‘जब वी मेट’ में करीना कपूर को देखने के बाद अनुष्का ने अभिनेत्री बनने के बारे में सोचा।
- अनुष्का शर्मा इंटरप्रेंयूर मैगज़ीन में उपस्थित होने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री हैं.
- अनुष्का ने अपनी पहली फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में काम करने से पहले वर्ष 2009 में आई फिल्म ‘3 इडियट्स’ में करीना कपूर की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था।
अनुष्का शर्मा के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (MCQ)।
प्रश्न : अनुष्का शर्मा कौन है ?
उत्तर : भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता।
प्रश्न : अनुष्का शर्मा का जन्म कब हुआ ?
उत्तर : 1 मई 1988 ।
प्रश्न : अनुष्का शर्मा की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 33 वर्ष (2021 मे) ।
प्रश्न : अनुष्का शर्मा वर्तमान में कहां रहते हैं ?
उत्तर : बद्रीनाथ टावर्स, 20 वीं मंजिल, सात बंगला, अंधेरी, मुंबई
प्रश्न : क्या अनुष्का शर्मा शराब (अल्कोहल) का सेवन करती हैं ?
उत्तर : हाँ।
प्रश्न : क्या अनुष्का शर्मा धूम्रपान करती हैं ?
उत्तर : ज्ञात नहीं
प्रश्न : अनुष्का शर्मा की शादी किससे हुई है ?
उत्तर : विराट कोहली से (दिसंबर 2017 में)
प्रश्न : अनुष्का शर्मा के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : एक बेटी- वामिका कोहली
प्रश्न : अनुष्का शर्मा किस राज्य की है ?
उत्तर : उत्तर प्रदेश, भारत
प्रश्न : अनुष्का शर्मा किससे संबंधित है ?
उत्तर : फिल्म जगत से।
प्रश्न : वर्ष 2021 में अनुष्का शर्मा कि नेटवर्थ कितनी है ?
उत्तर : 9 मिलियन डॉलर ( ₹64 करोड़)
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।