कंगना रनौत की बायोग्राफी | Kangana Ranaut Biography in Hindi
कंगना रनौत की बायोग्राफी | Kangana Ranaut Biography in Hindi
कंगना रनौत
(Kangana Ranaut)
भारतीय अभिनेत्री ।
कंगना रनौत (राणावत) हिन्दी फिल्मों में बॉलीवुड की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। वे मुम्बई में रहती हैं और बहुत कम उम्र मे ही उन्होंने बहुत बड़ी सफलता हासिल कर ली थी। वे फिल्मजगत की बहुत ही खूबसूरत अदाकारा होने के साथ-साथ हर किरदार बखूबी निभाती हैं। जिसकी वजह से उनके काम को कई बार सराहा जा चुका है।
वे वर्ष 2014 में आई फिल्म क्वीन में अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बना ली। इस फिल्म मे उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से उनके प्रशंसक उन्हें बॉलीवुड क्वीन के नाम से भी बुलाते हैं। इस फिल्म में वह
वर्ष 2019 मे आयोजित 67वें फ़िल्म पुरस्कार समारोह में कंगना रनौत को फिल्म ‘मणिकर्णिका’ ओर ‘पंगा’ के लिए सर्वश्रेस्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया था। इस वर्ष, सितंबर 2021 मे कंगना ने जयललिता की बायोपिक पर बनी त्रिभाषी बायोपिक फिल्म ‘तलाइवी’ में राजनेता जयललिता की भूमिका निभाई थी।
कंगना ने बॉलीवुड में अपने मेहनत से अपनी पहचान बनाई और इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है। इसके अलावा वे अपने बेबाक बयानों के लिए भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं, जिसकी वजह से कई बार उन्हें विवादों का सामना भी करना पड़ा है।
कंगना रनौत का जीवन परिचय : एक नजर में ।
नाम : कंगना अमरदीप रनौत/ राणावत (Kangana Amardeep Ranaut)
उपनाम : अरशद, OTA (One Take Actor)
जन्म : 23 मार्च 1987 (आयु 34)
जन्म स्थान : भांबला, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश, भारत
पिता : अमरदीप रनौत
माता : आशा रनौत
गृहनगर : भांबला, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश, भारत
स्कूलिंग : डीएवी स्कूल, सेक्टर 15 चंडीगढ़
शिक्षण संस्थान : इलीट स्कूल ऑफ़ मॉडलिंग, मुंबई
शैक्षणिक योग्यता : 12 वीं कक्षा
राशि : मेष राशि (Aries)
धर्म : हिन्दू
जाति : राजपूत
राष्ट्रीयता : भारतीय
पेशा (Profession) : भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री
डेब्यू फिल्म : गैंगस्टर (2006)
सक्रिय वर्ष : वर्ष 2006 से अब तक।
इन्हें भी पढ़ें :
कंगना रनौत का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।
कंगना रनौत का जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला स्थित भांवला में हुआ। उनके पिता का नाम अमरदीप रनौत एवं माता का नाम आशा रनौत है। उनके पिता अमरदीप रनौत पेशे से एक व्यवसाई है, जबकि उनकी मां एक स्कूल शिक्षक है। कंगना की एक बड़ी बहन है, जिनका नाम रंगोली रनौत चंदेल है एवं एक छोटा भाई भी है, जिनका नाम अक्षत रनौत है।
उनके परदादा, सरजू सिंह रानौत, विधान सभा के सदस्य थे, जबकि उनके दादा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे।
शिक्षा (Education)
कंगना रनौत ने 12वीं तक ही पढ़ाई की है। 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। कंगना बचपन से हीं बहुत जिद्दी स्वभाव कि रही हैं। पढ़ाई मे असफल होने के बाद सोलह वर्ष की उम्र मे वे अपना घर छोड़ कर दिल्ली आ गयी थीं। वे दिल्ली तो आ गईं, लेकिन उन्हें यह पता ही नहीं था कि वे यहां क्यों आई हैं, और उसे करना क्या है?
कंगना अपने घर से निकल कर बाहर तो आ गई थी, लेकिन उन्हें अपने लक्ष्य के बारे में पता ही नहीं था कि उसे करना क्या है? बनना क्या है? इस वजह से उन्हें बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें, जिससे उनकी लाइफ पटरी पर आ जाए। तब उन्होंने मॉडलिंग में जाने के बारे सोचा और एक मॉडलिंग एजेंसी मे शामिल हो गईं। कुछ समय बाद उनके काम मे कई कमियां निकाली गई, जिसके बाद उन्होंने उस एजेंसी को छोड़ दिया।
शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।
लंबाई | सेमी मे- 168 Cm
मीटर मे- 1.68 M फीट मे- 5′ 6″ Ft. |
वजन | 55 Kg |
शारीरिक माप | 34- 26 -34 |
आंखों का रंग | डार्क ब्राउन |
बालों का रंग | काला |
निजी जीवन (Personal Life)
कंगना रनौत बचपन से ही बहुत है जिद्दी स्वभाव की रही हैं उन्होंने ज्यादा पढ़ाई नहीं की है लेकिन और 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई कर कर के करने के बाद अपनी पढ़ाई छोड़कर दिल्ली चली जाए वहां से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। बचपन में वे डॉक्टर बनना चाहती थी।
कंगना रनौत ने अभी तक शादी नहीं की है। उनकी उम्र 34 वर्ष हो चुकी है और वे अब तक अविवाहित हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन बॉलीवुड में उनका अफेयर कई बॉलीवुड एक्टर्स के साथ रहा है। जिसके वजह से वह काफी विवादों से भी घिरी रही हैं।
पारिवारिक जानकारियां ।
माता-पिता | अमरदीप रनौत (पिता)
आशा रनौत (माता) |
भाई/बहन | अक्षित रनौत (भाई) रंगोली रनौत (बहन) |
बॉयफ्रेंड | आदित्य पंचोली, अध्ययन सुमन, अजय देवगन, ह्रितिक रोशन- (अभिनेता)
निकोलस लफ्फेर्टी (Nicholas Lafferty) ब्रिटिश डॉक्टर |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
कंगना रनौत के करियर की शुरुआत (Kangana Ranaut’s Career) ।
कंगना रनौत (राणावत) ने सोलह वर्ष की उम्र मे अपना घर छोड़ दिया और दिल्ली आ गई। वहां एक मॉडलिंग एजेंसी में काम करने के बाद अपने शुरुआती दिनों मे बहुत संघर्ष किया। क्योंकि उस एजेंसी को इनका काम पसंद नहीं आया और उन्होंने कंगना को वहां से निकाल दिया। उनके पिता ने भी उनकी किसी भी तरह से कोई मदद नहीं की, क्योंकि उनका परिवार यह नही चाहता था कि कंगना एक्टर बने, और फिल्मों मे काम करे।
कुछ समय बाद उन्होंने दिल्ली में अस्मिता थिएटर ग्रुप के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। जिसमें कंगना रनौत ने सुप्रसिद्ध रंगमंच निर्देशक अरविन्द गौड़ के अंतर्गत प्रशिक्षण लिया। कंगना इस थिएटर में काम करते हुए कई नाटकों में अभिनय किया। अरविन्द गौड़ के साथ उनका पहला नाटक गिरीश कर्नाड का ‘रक्त् कल्याण’ था।
कंगना रनौत के फिल्मी करियर की शुरुआत (Bollywood Career) ।
कंगना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में आई फिल्म ‘गैंगस्टर’ से की। इस फिल्म के लिये पहले चित्रंगदा सिंह को सिलेक्ट किया गया था, लेकिन उनके मना करने के बाद उनका रोल कंगना को दिया गया। यह एक रोमांटिक थ्रीलर फिल्म थी, जिसमे उनके साथ इमरान हाश्मी और शाइनी आहूजा ने काम किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बासु तथा प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट थे। कंगना की यह डेब्यू फिल्म हिट रही और इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डीबेट का
इंडियन फिल्म फेयर अवार्ड मिला।
इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जिसमें कुछ प्रमुख फिल्में इस प्रकार हैं :
- गैंगस्टर (2006)
- वोह लम्हे (2006)
- लाइफ इन ए मेट्रो (2007)
- फैशन (2008)
- राज़ – दी मिस्ट्री कांटीनुएस (2009)
- वन्स अपोन टाइम इन मुम्बई (2010)
- तनु वेड्स मनु (2011)
- क्रिश 3 (2013)
- क्वीन (2013)
- तनु वेड्स मनु रिटर्न (2015)
- रंगून (2017)
- मणिकर्णिका: दी क्वीन ऑफ झाँसी (2018)
- पंगा (2018)
- डीवाईन लवर्स (2019)
- आर बाल्कीस नेक्सट (2019)
- तलाइवी (2021)
कंगना रनौत का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन 2021 में (Networth, Fees, Car Collection)
यह जानकारी सितंबर 2021 द्वारा दी गई है।
आवास | 4 BHK फ्लैट खार, मुंबई |
संपत्ति
(2021में) |
83 करोड़ (भारतीय रुपए) Crore INR |
प्रति फिल्म फीस | 11 – 12 करोड़ / फिल्म (भारतीय रुपए) |
आय का स्रोत | फिल्म, विज्ञापन और एंडोर्समेंट से |
कार संग्रह |
बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज आडी (कुल चार करोड़ का कार कलेक्शन) |
कंगना रनौत के अफेयर्स (Affairs) ।
आदित्य पंचोली के साथ अफेयर :
कंगना का अपने शुरुआती दिनो में आदित्य पंचोली के साथ अफेयर की खबरे सामने आई। जबकि आदित्य पंचोली शादीशुदा थे, तथा इनसे उम्र मे बीस साल बड़े थे।
अध्ययन सुमन के साथ अफेयर :
आदित्य पंचोली के साथ विवाद खत्म होने के दो साल बाद वर्ष 2009 मे शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन के साथ लम्बे समय तक रिश्तों मे रहे थे।
अजय देवगन के साथ अफेयर :
अध्ययन सुमन से रिश्ता खत्म हो जाने के बाद वर्ष 2010 मे वन्स अपोन ए टाइम इन मुम्बई की शुटिंग के दौरान कंगना का अफेयर अजय देवगन के साथ भी रहा था।
निक्लोस लेफ्फ़ट्री के साथ अफेयर :
निक्लोस लेफ्फ़ट्री एक ब्रिटिश डॉक्टर थे। कंगना कई बार निक्लोस लेफ्फ़ट्री के साथ कई समारोह में देखी गई थी जिसके बाद से उनके अफेयर की चर्चा मीडिया में बहुत तेजी से शुरु हो गई थी।
रितिक रोशन के साथ अफेयर :
फिल्म क्रिश-3 की शूटिंग के दौरान कंगना का उस फिल्म में अपने को-स्टार रितिक रोशन के साथ भी अफेयर रहा था। जिसे रितिक रोशन ने इस बात से साफ मना कर दिया था।
कंगना रनौत की पसंदीदा चीजें (Favourite things) |
पसंदीदा अभिनेता | आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान |
पसंदीदा अभिनेत्री | श्री देवी, मधुबाला, परविन बाबी |
पसंदीदा फिल्म | कुछ कुछ होता है |
पसंदीदा रंग | काला |
पसंदीदा गाना | क्लासिकल, पॉप (Pop) |
पसंदीदा जगह | मिलानो, पेरिस, लंदन, न्यूयॉर्क |
पसंदीदा पुस्तक | The Story of My Experiments with Truth, (autobiography of Mohandas K. Gandhi) |
पसंदीदा खिलाड़ी | विराट कोहली |
पसंदीदा खेल | बास्केटबॉल |
पसंदीदा भोजन | दाल चावल, बेरी बर्स्ट,हैदराबादी बिरयानी |
पसंदीदा रेस्टोरेंट | कोंग पौष मुंबई |
पसंदीदा फैशन आईकॉन | सोनम कपूर |
पसंदीदा परफ्यूम | रोमांस बाय राल्फ लौरेन (Romance by Ralph Lauren), चनेल नं 5 (Chanel No.5) |
पसंदीदा आउटफिट | ब्लैक ड्रेस |
पसंदीदा एक्सेसरीज | नेकलेस व वाच का बहुत शौक है |
पसंदीदा ब्रांड | डिओर (Dior), बुरबेर्री (Burberry) |
शौक (Hobbies) | खाना बनाना, पढ़ना, लेखन, योग |
कंगना रनौत से जुड़े विवाद (Controversies)।
वे अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में और विवादों में बनी रहती हैं :
आदित्य पंचोली के साथ अफेयर ।
बॉलीवुड में सबसे पहले कंगना का नाम आदित्य पंचोली के साथ छोड़ा गया था। जबकि आदित्य पंचोली पहले से ही शादीशुदा थे, और उम्र मे भी वे कंगना से बीस साल बड़े थे। ऐसा कहा जा रहा था कि, आदित्य पंचोली ने इनके लिये एक घर भी ख़रीदा था। लेकिन बाद मे कंगना ने इस बात से इंकार करते हुए आदित्य पंचोली पर संगीन आरोप लगाये। उन्होंने आदित्य पर हिंसा का आरोप लगाया था। यह विवाद काफी समय तक सुर्खियों तक रहा।
अध्ययन सुमन के साथ अफेयर ।
आदित्य पंचोली के साथ विवाद खत्म होने के दो साल बाद, वर्ष 2009 मे शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन, जिसके साथ उन्होंने राज फिल्म मे अभिनय किया था, के साथ अफेयर चला था। लेकिन उनका यह रिश्ता ज्यादा समय तक नही चल पाया, और अध्ययन सुमन ने यह रिश्ता तोड़ दिया।
कंगना से ब्रेकअप के बाद अध्ययन सुमन ने कहा, “मेरे रिश्ते की वजह से मुझे भावनात्मक रूप से बदनाम किया जा रहा है। कंगना ने मेरा इस्तेमाल किया है, और वह मेरा दुरूपयोग करती थी। बल्कि सच्चाई तो यह थी कि वह मुझे अपमानजनक कॉल करती थी और उन्होंने अपनी सीमाएं पार कर दी । चूंकि वह मेरी माँ को फ़ोन कर के पेरशान करने लग गयी थी”।
अजय देवगन के साथ अफेयर ।
वर्ष 2010 मे फिल्म ‘वन्स अपोन ए टाइम इन मुम्बई’ की शुटिंग के दौरान कंगना का नाम अजय देवगन के साथ जोड़ा गया। जबकि अजय देवगन ने एक इंटरव्यू मे साफ कहा था, कि किसी के लिये भी वे अपनी पत्नी काजोल को नही छोड़ सकते। उन्होंने यह भी कहा कि, उन्होंने महज एक को-स्टार के रूप मे कंगना के साथ काम किया है, इससे ज्यादा और कुछ भी नही। वहीं कंगना ने अपनी गलती स्वीकारते हुए कहा कि, वह एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ जुड़ना चाह रही थी, जो कि गलत है। जिसके बाद वे विवादों से घिर गई थीं।
निक्लोस लेफ्फ़ट्री के साथ अफेयर ।
कंगना का नाम निक्लोस लेफ्फ़ट्री के साथ भी जोड़ा गया था, जो एक ब्रिटिश डॉक्टर थे। निक्लोस लेफ्फ़ट्री को कई इवेंट मे कंगना के साथ देखा गया था तथा वह इनसे मिलने कई बार मुम्बई भी आये थे। जिसके बाद से उनके अफेयर की खबरें मिडिया मे बहुत ही तेजी से फैली थी।
ऋतिक रोशन के साथ अफेयर ।
कंगना का नाम ऋतिक रोशन के साथ भी जोड़ा जा चुका है। यह विवाद भी काफी समय तक मीडिया की सुर्खियों में बना रहा। जब ऋतिक रोशन और सुजेन खान के तलाक कि खबरें आ रही थीं, उस समय ऋतिक रोशन कृष 3 की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत ने भी काम किया था।
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋतिक रोशन, कंगना के साथ समय बिताने लगे, जिसे कंगना ने अफेयर करार दिया। लेकिन ऋतिक रोशन ने इस बात से साफ इंकार कर दिया था। यह खबरें भी कई समय तक सुर्खियों मे रहा।
इसके बाद उन दोनों के बीच काफी विवाद भी हुआ था। दोनों की लड़ाई इस कदर चर्चा में रही कि ऋतिक और सुजैन के अलग होने में भी कंगना का नाम अफवाहों में आ रहा था। लेकिन ऋतिक और कंगना के बीच दरारें तब आना शुरू हुईं; जब कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक को अपना एक्स बताया, और कहा कि ऋतिक उनकी अटेंशन पाने के लिए उनके आगे पीछे घूमते हैं।
इस पर ऋतिक ने कंगना पर पलटवार करते हुए कहा कि वह दिमागी तौर से बीमार हैं, और वह उनकी इमेज खराब कर रही हैं।
ट्विटर पर अपमानजनक व्यवहार नीति ।
मई 2021 में, ट्विटर ने कंपनी की अपमानजनक व्यवहार नीति और घृणित आचरण नीति के अनुसार, रानौत के अकाउंट को स्थायी रूप से निलंबित कर दिया। ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा कि- रानौत को ऑफ़लाइन नुकसान और हानिकारक ट्वीट्स की श्रृंखला में शामिल पाया गया था। जिसकी वजह से उनका अकाउंट निलंबित कर दिया गया है।
इसके पहले भी कंगना के द्वारा ट्विटर पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर ट्विटर के द्वारा उनके अकाउंट को निलंबित कर दिया गया था।
भारत (India) के लिए अपमानजनक टिप्पणी करने पर ।
कंगना ने हाल ही में, नवंबर 2021 में एक इंटरव्यू में यह कहा था कि- भारत को असली आजादी वर्ष 2014 में मिली है। जिसके बाद वह विवादों से घिर गई। इसके बाद से वे विवादों में आ गई और सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी आलोचना की गई।
इन्हें भी पढ़ें :
कंगना रनौत को मिले पुरस्कार और सम्मान (Awards and Rewards) ।
2007 : फिल्म गेंगस्टर के लिए बेस्ट डेब्यु एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड।
2009 : फिल्म फैशन के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवार्ड।
2009 : फिल्म फैशन के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का आइफा अवार्ड।
2009: फिल्म फैशन के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का गिल्ड अवार्ड।
2010 : फिल्म फैशन के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवार्ड।
2015 : फिल्म क्वीन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का आइफा अवार्ड।
2015 : फिल्म ‘क्वीन’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस फिल्मफेयर अवार्ड।
2016 : ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में शानदार अभिनय के लिए कंगना को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।
2016 : फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्नस के लिए फिल्मफेयर अवार्ड।
कंगना रनौत से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts) ।
- कंगना हिमाचल प्रदेश के एक राजपूत जमींदार परिवार में पैदा हुई। उसकी मां चाहती थी कि वह 16 साल की उम्र में शादी कर ले। ग्लैमर की दुनिया में शामिल होने के कारण उन्हें घर से बेदखल कर दिया गया।
- उन्होंने एक मॉडल बनाने के लिए अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और दिल्ली के एलीट मॉडलिंग एजेंसी को ज्वाइन कर लिए।
- शरू में वह सौंदर्य प्रतियोगिताओं में सक्रिय प्रतिभागी रही हैं।
- 2005 में उनकी छोटी बहन रंगोली पर एक व्यक्ति द्वारा एसिड से हमला किया गया, जिसने मनी आर्डर डिलीवरी बॉय के रूप में उनके घर में प्रवेश किया था।
- कंगना पहले एक मांसाहारी थीं, लेकिन अब वह एक शाकाहारी बन गई हैं, और 2013 में उन्हें PETA द्वारा भारत के हॉटेस्ट शाकाहारी के रूप में सूचीबद्ध किया गया।
- अगर वह एक अभिनेत्री नहीं होती तो वह एक डॉक्टर होती ।
- वह एक प्रशिक्षित कथक नर्तिका हैं।
- वह इंग्लिश फुटबॉलर डेविड बेकहम को पसंद करती हैं।
- उनका एक सपना है की जब वह अपने काम से रिटायर हो जाऐंगी, तो वह शिमला में अपना एक फार्महाउस खरदीना चाहती हैं।
- सितंबर 2017 में उन्होंने अपने निजी जीवन और बॉलीवुड फिल्म उद्योग के बारे में रजत शर्मा के टीवी शो ‘आप की अदालत’ में सनसनी खुलासे किये।
कंगना रनौत के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (Kangna Ranaut’s MCQ)।
प्रश्न : कंगना रनौत कौन है ?
उत्तर : भारतीय फिल्म अभिनेत्री और फिल्म डायरेक्टर।
प्रश्न : कंगना रनौत की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 34 वर्ष (2021 मे) ।
प्रश्न : कंगना रनौत वर्तमान में कहां रहते हैं ?
उत्तर : 4 BHK फ्लैट खार, मुंबई (भारत) ।
प्रश्न : क्या कंगना रनौत शराब (अल्कोहल) का सेवन करती हैं ?
उत्तर : हाँ।
प्रश्न : क्या कंगना रनौत धूम्रपान करती हैं ?
उत्तर : हाँ।
प्रश्न : कंगना रनौत की शादी किससे हुई है ?
उत्तर : वे अविवाहित हैं।
प्रश्न : कंगना रनौत के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : कोई नहीं।
प्रश्न : कंगना रनौत का पूरा नाम क्या है ?
उत्तर : कंगना अमरजीत रनौत (Mangna Amarjeet Ranot)
प्रश्न : कंगना रनौत का जन्म कब हुआ ?
Ans : 23 मार्च 1987 को।
प्रश्न : कंगना रनौत किस राज्य की है ?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश, भारत
प्रश्न : कंगना रनौत किससे संबंधित है ?
उत्तर : फिल्म क्षेत्र से संबंधित।
प्रश्न : वर्ष 2021 में कंगना रनौत कि नेटवर्थ कितनी है ?
उत्तर : ₹83 करोड़
प्रश्न : कंगना प्रति फिल्म कितने रुपए फीस लेती हैं?
उत्तर : ₹11 से ₹12 करोड़ प्रति फिल्म।
प्रश्न : कंगना रनौत की जाति क्या है ?
उत्तर : राजपूत
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘कंगना रनौत (Kangana Ranaut)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।