जो बाइडेन की बायोग्राफी | Joe Biden Biography in Hindi
जो बाइडेन की बायोग्राफी | Joe Biden Biography in Hindi
Table of Contents
जो बाइडेन
(Joe Biden)
संयुक्त राज्य अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति ।
जो बिडेन (बाइडन) एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ और संयुक्त राज्य अमेरिका केे 46 वें राष्ट्रपति हैं। इसके पहले वे वर्ष 2009 से लेकर वर्ष 2017 तक संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में 47 वें उपराष्ट्रपति के रूप मे भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे सीनेट चुनाव जीतने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं, जिन्होंने 1972 में सीनेटर का पदभार संभाला था। उन्होंने 1973 से 2009 तक डेलावेयर के सीनेटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
वर्ष 2020 में वे अमेरिका के डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रुप में ट्रंप के खिलाफ चुनाव में खड़े हुए और जीत हासिल की। इस चुनाव में जीत हासिल करने के बाद जो बाइडेन ने 20 जनवरी, 2021 को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
वर्ष 2021 में राष्ट्रपति चुने जाने के पहले भी जो बिडेन (बाइडेन) ने वर्ष 1988 और वर्ष 2008 में डेमोक्रेट पार्टी से राष्ट्रपति बनने के लिए दावेदारी कि पेशकश की थी, लेकिन वे दोनों बार ही असफल रहे। लेकिन वर्ष 2008 में बराक ओबामा से हारने के बाद उन्हें अमेरिका के उपराष्ट्रपति के पद के लिए चुना गया। वर्ष 2017 में बाइडेन को प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम का अवार्ड मिला था।

जो बाइडेन की बायोग्राफी | Joe Biden Biography in Hindi
जो बाइडेन का जीवन परिचय : एक नजर में ।
नाम : जोसेफ रोबीनेट बिडेन (बाइडेन) जूनियर ( Joseph Robinette Biden Jr.)
उपनाम : जो बाइडेन
जन्म : 20 नवंबर 1942
उम्र : 77 वर्ष
जन्म स्थान : पेंसिलवेनिया, स्क्रैंटन, यूनाइटेड स्टेट
पिता : जोसेफ बाइडेन
माता : कैथरीन यूजेनिया जीन फिगनेगन
स्कूलिंग : सेंट पॉल एलिमेंट्री स्कूल -आर्कमेरे
शिक्षण संस्थान : यूनिवर्सिटी ऑफ डेलवेयर, सिराकस यूनिवर्सिटी
शैक्षणिक योग्यता : बीए -जूरिस डॉक्टर
राशि : वृश्चिक राशि (Scorpio)
धर्म (Religion) : कैथोलिक
राष्ट्रीयता : अमेरिकन
पेशा (Profession) : पॉलीटिशियन, लॉयर
पॉलीटिकल पार्टी (Political Party) : डेमोक्रेटिक पार्टी
पत्नी (Spouse) : जिल बाइडेन
बच्चे : 4 बच्चे
इन्हें भी पढ़ें :
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी ।
जो बाइडेन का प्रारंभिक जीवन (Early Life)।
जो बाइडेन का जन्म 20 नवंबर, 1942 को स्क्रैंटन, पेनसिल्वेनिया के सेंट मैरी अस्पताल में हुआ था। का पूरा नाम जोसेफ रॉबनेट बाइडेन जूनियर है। उनके पिता का नाम जोसेफ बाइडेन और उनकी माता का नाम कैथरीन यूजेनिया जीन फिगनेगन है।
उनके पिता शुरू से ही धनी रहे थे, लेकिन बाइडेन के जन्म के समय उनके पिता को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। जिसकी वजह से उनके परिवार को कई वर्षों तक बाइडेन के नाना-नानी के घर मे साथ रहना पड़ा। इसके बाद उनके पिता अपने परिवार का मध्यम वर्गीय जीवन शैली को बनाए रखने के लिए एक कार विक्रेता बन गए।
जो बाइडेन के दो भाई और एक बहन भी हैं; जिनमें उनकी बहन का नाम- वैलेरिया बाइडेन (Valerie Biden) है, जबकि भाईयों के नाम फ्रांसिस डब्लू. बाइडेन (Francis W. Biden) और जेम्स ब्रायन बाइडेन (James Brian Biden) है। जो बिडेन अपने भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। इनकी माता कैथरीन युजेनिया जीन फिनेगन एक ग्रहणी थी।
शिक्षा (Education)
जो बाइडेन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्कैंटन के सेंट पॉल एलिमेंट्री स्कूल से पुरी की। इसके बाद वर्ष 1955 में जब वे 13 वर्ष के थे, तब उनका पूरा परिवार मेफील्ड डेलावेयर रहने चला गया और वहाँ उन्होंने सेंट हेलेना स्कूल से अपनी पढ़ाई जारी रखी। बाद मे उन्होंने आर्कमेरे अकैडमी में दाखिला लिया। इस स्कूल की फीस बहुत ज्यादा थी, तो उन्होंने अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए स्कूल की खिड़कियां धोने के साथ-साथ बगीचे में भी काम किया।
आर्कमेरे अकैडमी में वह एक बहुत ही होनहार छात्र होने के साथ-साथ वे फुटबॉल में भी बहुत अच्छे खिलाड़ी थे और फुटबॉल टीम में एक स्टैंडआउट हाफबैक और व्यापक रिसीवर के रूप में खेलते थे। उन्होंने बेसबॉल भी खेला था।
आर्कमेरे अकैडमी से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने डेलावेयर यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया, और यहां से उन्होंने इतिहास, पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई के साथ-साथ फुटबॉल भी खेला। वर्ष 1961 मे बीए की पढ़ाई करने के बाद वर्ष 1968 में बिडेन (बाइडेन) ने सिराकस यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री हासिल की।
शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।
लंबाई | सेमी मे- 183 Cm
मीटर मे- 1.83 M फीट मे- 6 Ft. |
वजन | 82 Kg |
शारीरिक माप | 34- 26 -36 |
आंखों का रंग | नीला |
बालों का रंग | ग्रे |
निजी जीवन (Personal Life)
जो बाइडेन ने वर्ष 27 अगस्त 1966 में सिराकस (सिरैक्यूज़) विश्वविद्यालय में पढ़ रही अपनी महिला मित्र नीलिआ हंटर विवाह कर लिया। निलिया हंटर से उन्हें तीन बच्चे थे, जिनका नाम- जोसेफ आर. ब्यू बाइडेन (Beau Biden); रॉबर्ट हंटर बाइडेन (Robert Hunter Biden); और नाओमी क्रिस्टीना एमी बाइडेन (Naomi Christina Ami Biden) थे।
वर्ष 1972 में जब जो बाइडेन सीनेट चुने गये थे, तो उसके एक हफ्ते बाद ही 18 दिसंबर 1972 उनका पूरा परिवार एक कार हादसे का शिकार हो गया, जिसमें उनकी पत्नी और तीनों बच्चों की मौत हो गई। हादसे में खत्म हो गया। एक कार हादसे में जो बाइडेन ने अपनी पत्नी और बेटे-बेटी को खो दिया।
17 जुन 1977 में उन्होंने दूसरी शादी जिल बाइडेन से की। इनसे उन्हें एक बेटी है, जिसका नाम एश्ले ब्लाजेर बाइडेन (Ashley Blazer Biden) है।

जो बाइडेन अपनी पत्नी जिल बाइडेन के साथ
पारिवारिक जानकारियां ।
माता-पिता | पी. वी. रमण (पिता)
पी. विजया (माता) |
भाई/बहन
(Siblings) |
वैलेरिया बाइडेन (Valerie Biden)- बहन; फ्रांसिस डब्लू. बाइडेन (Francis W. Biden) और जेम्स ब्रायन बाइडेन (James Brian Biden)- भाई। |
अफेयर | निलिया हंटर (Neilia Hunter)
(वि. 1966-1972) जिल जैकब (Jill Jacobs) (वि. 1977) |
बच्चे (Children) |
जोसेफ आर. ब्यू बाइडेन (Beau Biden); रॉबर्ट हंटर बाइडेन (Robert Hunter Biden); और नाओमी क्रिस्टीना एमी बाइडेन (Naomi Christina Ami Biden) – निलिया हंटर (Neilia Hunter) से। एश्ले ब्लाजेर बाइडेन (Ashley Blazer Biden)- जिल जैकब (Jill Jacobs) से। |
इन्हें भी पढ़ें :
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी ।
जो बाइडेन के राजनीतिक करियर की शुरुआत (Joe Biden Career in Politics) ।
वर्ष 1968 में जो बाइडेन, अपनी लॉ की डिग्री हासिल करने के बाद वह डेलावेयर चले गए। जहां वे एक लॉ फर्म में प्रैक्टिस करने लगे। अपनी प्रैक्टिस के दौरान वे डेमोक्रेटिक पार्टी के सक्रिय सदस्य बने और वर्ष 1970 में उन्हें न्यू कैसल कंउटी काउंसिल के लिए चुना गया। उन्होंने उस पद पर कार्य करने के साथ ही अपनी खुद की एक लॉ फर्म की शुरुआत की। वर्ष 1972 में वे अपने 29 वर्ष कि उम्र मे सीनेट का चुनाव जीतकर अमेरिकी इतिहास के छठे सबसे कम उम्र के सीनेटर बने इसके बाद वे और लगातार 6 बार सीनेटर चुने जाते चले गए।
उन्होंने वर्ष 1991 में चल रहे खाड़ी युद्ध का विरोध किया। जिसमें पूर्वी यूरोप में नाटो गठबंधन का विस्तार करने और 1990 के दशक के युगोस्लाव युद्धों में, इनके हस्तक्षेप का समर्थन किया गया। वे वर्ष 1987 से 1995 तक सीनेट न्यायपालिका समिति के अध्यक्ष पद पर रहते हुए दवा नीति, अपराध की रोकथाम, और नागरिक स्वतंत्रता के मुद्दों से निपटने; हिंसक अपराध नियंत्रण और कानून प्रवर्तन अधिनियम और महिलाओं के खिलाफ हिंसा अधिनियम को पारित कराने के प्रयास का नेतृत्व किया था।
उन्होंने 2002 में इराक युद्ध को अधिकृत करने वाले प्रस्ताव का समर्थन किया, और वर्ष 2007 में अमेरिकी सैनिकों की संख्या में वृद्धि का भी विरोध किया था। कुछ वर्षों बाद उन्होंने कांग्रेस के रिपब्लिकन सदस्यों के साथ बातचीत करके कर राहत अधिनियम- 2010 को पारित करवाया। इसके बाद वर्ष 2011 का बजट नियंत्रण अधिनियम पारित करवाया।
उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका-रूस नई स्टार्ट संधि, लीबिया में सैन्य हस्तक्षेप का समर्थन करने के प्रयासों का नेतृत्व भी किया, और वर्ष 2011 में अमेरिकी सैनिकों की वापसी के द्वारा इराक के लिए अमेरिकी नीति तैयार करने में सहायता प्रदान की। जनवरी 2017 में, बराक ओबामा ने बाइडेन को स्वतन्त्रता के राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया।
अप्रैल 2019 में, बाइडेन ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की, और जून 2020 में उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टि कि ओर से राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दर्ज कराया। इसके साथ ही उन्होंने 11 अगस्त को, कैलिफोर्निया के अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस को अपने उपराष्ट्रपति पद दावेदार के रूप में घोषित किया। बाइडेन ने 3 नवंबर के चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प को हराया और संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के 46 राष्ट्रपति बने। बाइडेन, वर्ष 1968 में रिचर्ड निक्सन के बाद राष्ट्रपति चुने जाने वाले दूसरे गैर-पदस्थ उपराष्ट्रपति हैं।
जो बाइडेन का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन 2021 (Joe Biden house, Networth, Car Collection in 2021)।
ग्रीनविले, डेलावेयर में बिडेन का एक अद्भुत घर है। उन्होंने यह घर वर्ष 1996 में 350,000 डॉलर में खरीदा था। आज इस घर कीमत $1 मिलियन से भी ज्यादा है। उनके पास डेलावेयर में एक बीच हाउस भी है, जिसे उन्होंने 2017 में 2.7 मिलियन डॉलर में खरीदा था।
यह जानकारी सितंबर 2021 द्वारा दी गई है।
आवास | ग्रीनविले, डेलावेयर |
संपत्ति (2021 में) | $9 Million |
कार संग्रह |
Corvette Convertible, Corvette GS, GMC Yukon, Cadillac Limousine |
जो बाइडेन से जुड़े विवाद (Controversies) ।
मार्च 2020 में, तारा रेडे ने जो बिडेन पर यह आरोप लगाया था, कि उन्होंने वर्ष 1993 में उनका रेप (ब्लात्कार) किया था। उस दौरान वह उनके सीनेट ऑफिस में काम किया करती थीं जब बाइडेन सीनेटर थे।
इसके अलावा उन पर एक भाषण चुराने का भी आरोप लगाया गया था, कि उन्होंने नील किन्नॉक, जो एक ब्रिटिश लेबर पार्टी से जुड़े हुए थे, का भाषण चुराया था। जो बिडेन पर यह आरोप लगने के बाद उन्होंने इसे स्वीकारते हुए बताया कि उन्होंने अपने लॉ की पढ़ाई के दौरान प्रथम वर्ष में एक लेख कि चोरी कि थी।
जो बाइडेन को मिले पुरस्कार और सम्मान (Awards and Rewards) ।
2009 : कोसोवो ने बिडेन को स्वतंत्रता का स्वर्ण पदक दिया।
2017 : प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम
2020 : टाइम पर्सन ऑफ द ईयर (2020 .)
जो बाइडेन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Some Interesting Facts) ।
- जो बाइडेन बचपन में हकलाते थे, जिसके कारण दूसरे बच्चे बचपन में उनका मजाक उड़ाया करते थे।
- जो बिडेन 1972 में सीनेट चुनाव जीतने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्तियों में से एक थे।
- जो बिडेन 2 बार राष्ट्रपति चुनाव पद का चुनाव लड़े लेकिन दोनों में उन्हें वह सफलता का सामना करना पड़ा।
- ओबामा प्रशासन (2009-2017) के दौरान बिडेन ने 47 वें उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।
- वर्ष 2021 में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद इन्होने अपने देश को और अधिक उन्नति की तरफ ले जाने का वादा किया है।
जो बाइडेन के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (Joe Biden MCQ/ Question- Answer)।
प्रश्न : जो बाइडेन कौन है ?
उत्तर : संयुक्त राज्य अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति।
प्रश्न : जो बाइडेन की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 77 वर्ष (2021 मे) ।
प्रश्न : जो बाइडेन वर्तमान में कहां रहते हैं ?
उत्तर : ग्रीनविले, डेलावेयर। वर्तमान में व्हाइट हाउस में।
प्रश्न : क्या जो बाइडेन शराब (अल्कोहल) का सेवन करती हैं ?
उत्तर : हां।
प्रश्न : जो बाइडेन की पत्नी का नाम क्या है ?
उत्तर : जिल जैकब बाइडेन (Jill Jacobs Biden)
प्रश्न : जो बाइडेन का पूरा नाम क्या है ?
उत्तर : जोसेफ रोबीनेट बिडेन (बाइडेन) जूनियर
प्रश्न : जो बाइडेन का जन्म कब हुआ ?
Ans : 20 नवंबर 1942
प्रश्न : जो बाइडेन किस देश के राष्ट्रपति हैं ?
उत्तर : संयुक्त राष्ट्र अमेरिका।
प्रश्न : जो बाइडेन किस क्षेत्र से संबंधित है ?
उत्तर : राजनीतिक के क्षेत्र से।
प्रश्न : वर्ष 2021 में जो बाइडेन कि नेटवर्थ कितनी है ?
उत्तर : 9 मिलियन डॉलर।
प्रश्न : जो बाइडेन की जाति और धर्म क्या है ?
उत्तर : कैथोलिक।
इन्हें भी पढ़ें :
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी ।
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘जो बाइडेन (Joe Biden)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।