ग़ज़ल अलघ की बायोग्राफी | Ghazal Alagh Biography in Hindi

मामाअर्थ कि ग़ज़ल अलघ की बायोग्राफी | MamaEarth Ghazal Alagh Biography in Hindi

ग़ज़ल अलघ का जीवन परिचय (गजल अलघ, विकी, उम्र, शिक्षा, करियर, स्ट्रगल, व्यवसाय, मामाअर्थ, शादी, पति, बच्चे, शार्क टैंक इंडिया नेटवर्थ) |  Ghazal Alagh Biography in Hindi [ Ghazal Alagh, Wiki, Birth, Age, Career, Struggle, MamaEarth, Husband, Children, Shark Tank India, Networth)

 

गजल अलघ

(Ghazal Alagh)

मामाअर्थ (Mamaearth) कि सह-संस्थापक।

ग़ज़ल अलघ एक भारतीय महिला आंत्रप्रेनोर एवं भारतीय ब्रांड, मामाअर्थ (Mamaearth) कि सह-संस्थापक हैं। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर वर्ष 2016 मे, मामाअर्थ की शुरुआत की थी। मामाअर्थ वर्तमान मे बेबी केयर, स्किन केयर और हेयर केयर जैसे उत्पाद बनाती है।

वर्ष 2018-19 मे ग़ज़ल अलघ को उनके नए स्टार्ट-अप मामाअर्थ के लिए ‘बेस्ट ब्रांड ऑफ द ईयर’ के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। जबकि वर्ष 2019 मे उन्हें  Supar StartUps के एशिया अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा वे वर्ष 2019 के ’40 Under-40 Award’ भी प्राप्त कर चुकी हैं।

Advertisement

हाल ही दिसंबर 2021 में शुरू हुए एक भारतीय टीवी रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ के सीजन-वन में ग़ज़ल अलघ एक जज के रूप में हैं। आज वे बिजनेस की दुनिया में एक सफल एंटरप्रेन्योर के रूप में जानी जाती हैं।

मामाअर्थ कि ग़ज़ल अलघ की बायोग्राफी | MamaEarth Ghazal Alagh Biography in Hindi

मामाअर्थ कि ग़ज़ल अलघ की बायोग्राफी | MamaEarth Ghazal Alagh Biography in Hindi

तो आज के इस लेख में हम बात करने वाले हैं, मामाअर्थ (Mamaearth) कि सह-संस्थापक ग़ज़ल अलघ की जीवनी, उनके करियर से लेकर मामाअर्थ के शुरू होने कि कहानी और उनकी सफल महिला उद्यमी बनने के साथ-साथ शार्क टैंक इंडिया के जज बनने तक के पूरे सफर के बारे में :

 

इन्हें भी पढ़ें :

इंद्रा नूई की जीवनी

कमला हैरिस की जीवनी

रोशनी नादर की जीवनी

 

ग़ज़ल अलघ का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :   ग़ज़ल अलघ (Ghazal Alagh )

निकनेम :  ग़ज़ल

जन्म  :   2 सितंबर 1988 (आयु 34 वर्ष)

जन्म स्थान  :  चंडीगढ़ (भारत)

पिता :  कैलाश साहनी

माता :  सुनीता साहनी

गृहनगर :   चंडीगढ़, (भारत)

आवास  :  गुड़गांव, हरियाणा (भारत)

शिक्षण संस्थान :  पंजाब यूनिवर्सिटी से बीसीए (BCA)

शैक्षणिक योग्यता  :   बीसीए (BCA)

राशि :  कन्या राशि

धर्म  :   हिन्दु

राष्ट्रीयता  :  भारतीय

पेशा (Profession) :  व्यवसायी

व्यापार (Business) :  मामाअर्थ (Mamaearth) कि को-फाउंडर।

स्थापना :  सितंबर 2016 मे स्थापित।

वेबसाइट (Website) :  mamaearth.in 

वैवाहिक स्थिति  :   विवाहित

पति :  वरुण अलघ (वि. वर्ष 2011)

नेटवर्थ :  $17-20 मिलियन

प्रसिद्दि (Famous For) : शार्क टैंक इंडिया के जज और मामाअर्थ (Mamaearth) कि को-फाउंडर रूप में।

 

ग़ज़ल अलघ का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।

ग़ज़ल अलग का जन्म 02 सितंबर 1988 को पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ मे एक संयुक्त परिवार में हुआ। उनका परिवार एक संयुक्त परिवार था। उनके पिता का नाम कैलाश साहनी और माता का नाम सुनीता साहनी है। गजल अलग के एक भाई और एक बहन भी है, जिनका नाम- चिराग साहनी (भाई) और साहिबा चौहान (बहन) है।

चंडीगढ़ में जन्मी गजल अलघ, वहीं पली-बढ़ी और उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी चंडीगढ़ के एक स्थानीय स्कूल से पुरी हुई। अपने 23 साल कि उम्र तक गजल अलघ चंडीगढ़ में ही रही।

 

शिक्षा (Education)

चंडीगढ़ से अपनी प्रारंभिक शिक्षा खत्म करने के बाद गजल ने ‘पंजाब यूनिवर्सिटी’ से बीसीए (BCA) करने के बाद अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन कि पढ़ाई पूरी की।

अपनी पीजी की पढ़ाई पूरी करने के बाद ग़ज़ल ने आलंकारिक चित्रकला में गहन शोध के लिए ‘स्कूल ऑफ़ विज़ुअल आर्ट्स’ के समर इंटेंस स्टडी में दाखिला लिया और ‘न्यूयॉर्क एकेडमी ऑफ़ आर्ट’ में आलंकारिक पेंटिंग में एक गहन पाठ्यक्रम पूरा किया।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई

से० मी०- 1.67

मी०- 1.67

फीट इंच- 5’6” फीट

वजन

58 Kg

आंखों का रंग 

काला
बालों का रंग

काला

 

ग़ज़ल अलघ के करियर की शुरुआत (Ghazal Alagh Career)।

अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद ग़ज़ल अलघ ने वर्ष 2008 में, NIIT लिमिटेड में कॉर्पोरेट ट्रेनर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थीं। नीट लिमिटेड में ग़ज़ल ने कॉरपोरेट ट्रेनर के रूप में 2 साल तक अपनी सेवाएं दी। इसके बाद, ग़ज़ल ने अपना पहला स्टार्टअप ‘dietexpert.in’ नाम से शुरू किया। हालाँकि, उनका यह स्टार्टअप असफल रहा, जिसके बाद ग़ज़ल ने ‘बीइंग आर्टी’ मे एक कलाकार के रूप मे भी काम किया।

 

निजी जीवन (Personal Life)

28 जनवरी 2011 को, ग़ज़ल अलघ ने वरुण अलघ के साथ शादी कर ली। इस दंपति का एक बेटा भी है जिनका नाम अगस्त्य अलघ है। अगस्तय का जन्म 18 अक्टूबर 2014 को हुआ था। जबकि, ग़ज़ल प्रेगनेंट हैं और बहुत ही जल्द दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं।

ग़ज़ल के पति वरुण अलघ भी ‘मामाअर्थ’ के को-फाउंडर हैं। वर्ष 2016 में, ग़ज़ल ने अपने पति वरुण अलघ के साथ मिलकर ‘मामाअर्थ’ की सह-स्थापना की थी। ग़ज़ल अलग को घूमना, लिखना और किताबें पढ़ने का बहुत शौक है।

 

पारिवारिक जानकारीयाँ।

माता-पिता

कैलाश साहनी (पिता)

सुनीता साहनी (माता)

भाई-बहन

चिराग साहनी (भाई)

साहिबा चौहान (बहन)

पति

वरुण अलघ
बच्चे

एक बेटा – अगस्त्य अलघ

 

इन्हें भी पढ़ें :

इंद्रा नूई की जीवनी

कमला हैरिस की जीवनी

रोशनी नादर की जीवनी

 

मामा अर्थ के जन्म की कहानी | Story of Mamaearh Born

वर्ष 2014 मे जब ग़ज़ल का बेटा अगस्तय पैदा हुआ था, तब वह अपने बेटे को लेकर बहुत ज्यादा कॉन्शियस थी, और वह अपने पहले बच्चे का अच्छे से ख्याल रखना चाहती थी। ग़ज़ल जब भी अपने बेटे के बॉडी पर कोई भी प्रोडक्ट लगाती थी, तो इसकी वजह से उनके बेटे को स्किन पर इरिटेशन होने लगता था और उनका बेटा बहुत होने लगता था। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि, आखिर बच्चा रो क्यों रहा है? और वह करें तो क्या करें?

इसके लिए उन्होंने कई प्रोडक्ट बदले, लेकिन उनकी यह समस्या बनी रही। गजल ने अपने दोस्तों से भी इस बारे में पूछा तो, उनकी भी यही समस्या थी। उसके बाद गजल ने बाहर के देशों से प्रोडक्ट मंगवाना शुरू किया तो उन्होंने देखा कि यह प्रोडक्ट उनके बच्चे को आराम दे रहा है, उनके बच्चे को सूट कर रहा है।

लेकिन ग़ज़ल के साथ एक समस्या और थी कि, बाहर से प्रोडक्ट मंगवाने पर उन्हें ज्यादा पैसे देने पड़ते थे और प्रोडक्ट को घर आने में भी समय लगता था। इसके बाद उन्होंने इसके बारे में रिसर्च करना शुरू कर दिया, जिसके बाद उन्हें यह पता लगा कि जो भारतीय ब्रांड हैं, वे अपने प्रोडक्ट में टॉक्सिन का इस्तेमाल करते हैं जिसकी वजह से बच्चे की स्किन पर इरिटेशन होता था।

ग़ज़ल अलघ | Ghazal Alagh

ग़ज़ल अलघ | Ghazal Alagh

इसके बाद उन्होंने और रिसर्च किया तो पता चला कि लगभग 12 सौ तरह के केमिकल्स बच्चों के स्किन के लिए हानिकारक है। लेकिन फिर भी भारतीय मायें इसकी जानकारी ना होने के कारण अपने बच्चे को उसी हानिकारक केमिकल के बने प्रोडक्ट लगाती हैं। फिर क्या था, ग़ज़ल ने इसके बारे में और गहन रिसर्च किया कि, क्या हम अपने बच्चों के लिए बिना टॉक्सिन का उपयोग किए टॉक्सिन-फ्री प्रोडक्ट बना सकते हैं?

इसके लिए गजल ने कई कंपनियों से बात की और इसके बारे में जाना और अधिक जानकारी इकट्ठा की, और फिर शुरुआत हुई एक भारतीय ब्रांड ‘मामाअर्थ’ की।

 

मामाअर्थ कि स्थापना | Foundation Of Mamaearth

सितंबर 2016 में, ग़ज़ल ने अपने पति वरुण अलघ के साथ मिलकर एक कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कि शुरुआत की और नाम दिया – मामाअर्थ (Mamaearth)।

मामाअर्थ (MamaEarth)

मामाअर्थ (MamaEarth)

आपको बता दें कि मामाअर्थ, भारत का पहला टॉक्सिन-मुक्त भारतीय ब्रांड है। यह एशिया का पहला ब्रांड है, जिसे ‘MADESAFE’ द्वारा प्रमाणित किया गया है। मामाअर्थ, उत्पाद भारतीय लोगों के लिए व्यक्तिगत होने के साथ-साथ सभी अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करते हैं।

शुरुआत में, मामाअर्थ अपने साथ छह प्रोडक्ट को लेकर मार्केट मे उतरी। ग़ज़ल ने अपने दोस्तों को भी यह प्रोडक्ट उपयोग करने को कहा, और उनसे इस बारे में फीडबैक मांगा, कि इस प्रोडक्ट में और क्या-क्या नई चीजें करें जिससे कि यह एक बेहतर प्रोडक्ट बन पाए। इसके आधार पर उन्होंने अपने प्रोडक्ट में कुछ बदलाव किए और कुछ ही समय में उन्हें बेहतर रिजल्ट मिलने लगे। धीरे-धीरे उनका या बिजनेस बढ़ता चला गया, और आज ‘मामाअर्थ’ एक बड़ा ब्रांड बन चुका है और अपने क्षेत्र कि बड़ी-बड़ी कंपनियों को टक्कर दे रही है।

आपको बता दें कि केवल छह प्रोडक्ट के साथ बाजार मे उतरी मामाअर्थ, भारत का पहला टॉक्सिन-मुक्त भारतीय ब्रांड है। पहले मामाअर्थ केवल बेबी स्किन केयर प्रोडक्ट बनाती थी, लेकिन वर्तमान मे मामाअर्थ, हेयर बेबी स्किन, बेबी फेस केयर के साथ-साथ भारतीय माओं (Mothers) के लिए भी 200 से ज्यादा प्रोडक्ट बना रहा है।

 

मामाअर्थ कि सफलता | Success of Mamaearth

मात्र ₹25 लाख रुपयों से शुरू हुई इस कंपनी ‘मामाअर्थ’ ने अपने पहले वित्त वर्ष में 22.19 लाख रुपयों का व्यवसाय किया। जबकि वर्ष 2020 के वित्तीय वर्ष मे, मामाअर्थ ने 112 करोड़ का और वर्ष 2021 में, कंपनी ने लगभग रु 300 करोड़ रुपये का आँकड़ा पार कर लिया। जबकि वर्ष 2022 मे इस कंपनी का लक्ष्य इस राशि को दोगुना करना है, क्योंकि वे अपने उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा में विश्वास करते हैं।

शुरुआत में ग़ज़ल अलघ ने कंपनी की मार्केटिंग के लिए छोटे-छोटे इनफ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स और ब्लॉगर्स को चुना, जिसके थ्रू उन्होंने अपने कंपनी की मार्केटिंग की। उनका प्रोडक्ट अच्छा था तो माउथ-टु-माउथ भी मार्केटिंग हुई।

जबकि कोरोना वायरस (Covid-19) के कारण, भारत में लगे लॉकडाउन के दौरान मामा अर्थ ने 400% से भी ज्यादा की ग्रोथ हासिल की थी।

यदि आज मामाअर्थ कंपनी के वैल्यूएशन कि बात करें तो, वर्तमान में मामाअर्थ कंपनी की वैल्यूएशन 7500 करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है।

 

शिल्पा शेट्टी हैं मामा अर्थ की ब्रांड एंबेसडर | Shilpa Shetty Brand Ambesdor of Mamaearth

आपको बता दें कि, मामाअर्थ कि ब्रॉड एम्बेसडर शिल्पा शेट्ठी हैं, और शिल्पा शेट्टी ने खुद मामाअर्थ में अपने $2.5 लाख डॉलर (1 करोड़ 80 लाख रुपए) का निवेश किया है। शिल्पा शेट्टी वर्ष 2018 से इस कंपनी के साथ जुड़ी हुई हैं। मामाअर्थ ने वर्ष 2018 मे, मशहूर भारतीय फिल्म अभिनेत्री, डांसर, योग-उत्साही, निर्माता, लेखक, व्यवसायी और खुद एक माँ, शिल्पा शेट्टी के साथ बॉडी केयर उत्पादों को लॉन्च किया था। 

शिल्पा शेट्टी के साथ गजल अलघ और उनके पति।

शिल्पा शेट्टी के साथ गजल अलघ और उनके पति।

इसके अलावा, भारतीय फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान अपनी मां और जानी-मानी अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ मामाअर्थ के विज्ञापन नजर आईं हैं। इसके बाद से मामाअर्थ ने, सारा अली खान को हेयरकेयर रेंज के लिए ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है।

 

ग़ज़ल अलघ बनी शार्क टैंक इंडिया की जज (Ghazal Alagh Shark Tank India Judge)।

20 दिसंबर 2021 से सोनी टीवी पर शुरू हुए टीवी रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ मे ग़ज़ल अलघ एक शार्क (जज) के रूप मे हैं। सोनी टीवी पर प्रसारित यह टीवी रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ एक ऐसा मंच है, जहां भारत के उभरते उद्यमियों को अपने स्टार्टअप के आईडिया को सामने रखने और निवेश हासिल करने का मौका देता है। जिसके आधार पर इस शो के शार्क जज, उस कंपनी का आकलन करते हैं, और उन्हें फंडिंग मे भी मदद करते हैं

आपको बता दें कि, शार्क टैंक इंडिया एक अमेरिकी रियलिटी शो ‘शार्क टैंक’ का भारतीय रूपांतरण है। जबकि अमेरिकी रियलिटी शो ‘शार्क टैंक’ पूरे विश्व में 40 देशों में सक्सेसफुली रन कर रहा है।

ग़ज़ल अलघ ‘शार्क टैंक इंडिया’ के प्रति एपिसोड के लिए 6 से ₹7 लाख तक चार्ज करती हैं।

 

शार्क टैंक इंडिया के जज हैं –

Shark Tank India's Sharks

Shark Tank India’s Sharks

  • अशनीर ग्रोवर –  ‘भारत पे’ के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर।
  • अनुपम मित्तल –  ‘शादी डॉट कॉम’ – पीपुल ग्रुप के फाउंडर एवं सीईओ।
  • विनीता सिंह – ‘शुगर कॉस्मेटिक्स’ की सीईओ एवं को-फाउंडर।
  • नमिता थापर –  ‘एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स’ की एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर।
  • अमन गुप्ता –  ‘बोट’ के को-फाउंडर एवं चीफ मार्केटिंग ऑफिसर। 
  • पीयूष बंसल –  ‘लेंसकार्ट’ के फाउंडर एवं सीईओ।
  • गज़ल अलग़ –  ‘मामाअर्थ’ की को-फाउंडर एवं चीफ मामा।

 

ग़ज़ल अलघ का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2022 मे (Networth, House, Fees, Car Collection in 2022) |

यदि ग़ज़ल अलघ के नेटवर्थ की बात की जाए तो, ग़ज़ल अलघ की नेटवर्थ $17 से $20 मिलियन डॉलर के करीब बताई जा रही है। जबकि ‘शार्क टैंक इंडिया’ के प्रति एपिसोड के लिए वह 6 से ₹7 लाख तक का वेतन लेती हैं।

जबकि उनकी कंपनी मामाअर्थ की वैल्यूएशन 7500 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

आवास

गुरुग्राम, हरियाणा, (भारत)
नेटवर्थ

(Networth)

$17-$20 Million dollers

शार्क टैंक इंडिया से वेतन

6 से ₹7 लाख प्रति एपिसोड वेतन
शौक (Hobbies)

लिखना, किताबें पढ़ना और घूमना

 

पुरस्कार और सम्मान | Achievements

2018-19 :  मामाअर्थ के लिए ‘बेस्ट ब्रांड ऑफ द ईयर’ का अवार्ड मिला।

2019 :  Supar StartUps के एशिया अवार्ड से सम्मानित।

2019:  40 Under-40 Award’ से सम्मानित।

 

ग़ज़ल अलघ से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Fact

  1. ग़ज़ल अलघ का जन्म चंडीगढ़ में एक संयुक्त परिवार में हुआ था। उनका परिवार एक साधारण परिवार था।
  2. ग़ज़ल अलघ की शादी वर्ष 2011 में वरुण अलग से हुई थी गजल अलग का एक बेटा भी है।
  3. वर्ष 2016 में ग़ज़ल ने अपने पति के साथ मिलकर मामाअर्थ की शुरुआत की थी।
  4. जब ग़ज़ल अपने बच्चे को कोई स्किन केयर प्रोडक्ट लगाती थी, तो उसके बेटे को इरिटेशन होने लगती थी जिसके बाद ग़ज़ल ने मामाअर्थ की स्थापना की।
  5. मामा अर्थ की ब्रांड एंबेसडर शिल्पा शेट्टी हैं, और हेयर केयर की ब्रांड एंबेसडर सारा अली खान हैं।
  6. वर्तमान में उनकी कंपनी मामाअर्थ की वैल्यूएशन 7500 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जबकि गजल की नेटवर्क $17 से $20 मिलियन डॉलर बताई जा रही है
  7. ग़ज़ल अलघ, एक भारतीय टीवी रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ में एक शार्क (जज) के रूप में हैं।

 

ग़ज़ल अलघ के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : ग़ज़ल अलघ कौन है ?

उत्तर : ग़ज़ल अलघ एक भारतीय महिला उद्यमी एवं कंपनी, मामाअर्थ (Mamaearth) की सह-संस्थापक (Co-founder) हैं।

 

प्रश्न : ग़ज़ल अलघ का जन्म कब हुआ ?

उत्तर :  ग़ज़ल अलघ का जन्म 2 सितंबर 1988 को चंडीगढ़ में हुआ था।

 

प्रश्न : ग़ज़ल अलघ की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 34 वर्ष (2022 मे)।

 

प्रश्न : ग़ज़ल अलघ वर्तमान में कहां रहती हैं ?

उत्तर : गुरुग्राम, हरियाणा (भारत)

 

प्रश्न : ग़ज़ल अलघ के पति कौन है ?

उत्तर : ग़ज़ल अलघ की शादी वरुण अलघ से हुई है, जो ‘मामाअर्थ’ के को-फाउंडर हैं।

 

प्रश्न : ग़ज़ल अलघ के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : ग़ज़ल अलघ का एक बेटा हैं, जिनका नाम- अगस्तय अलघ है।

 

प्रश्न : ग़ज़ल अलघ किससे संबंधित है ?

उत्तर : व्यवसाय जगत से।

 

प्रश्न : वर्ष 2022 में ग़ज़ल अलघ कि नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : $17-$20 मिलियन डॉलर (जनवरी 2022 तक)

 

प्रश्न : मामाअर्थ (Mamaearth) के संस्थापक कौन हैं ?

उत्तर : मामाअर्थ (Mamaearth) के संस्थापक ग़ज़ल अलघ और उनके पति वरुण अलघ हैं। दोनों ने मिलकर मामाअर्थ की स्थापना की थी।

 

प्रश्न : मामाअर्थ (Mamaearth) कि स्थापना कब हुई ?

उत्तर : मामाअर्थ (Mamaearth) कि स्थापन सितंबर 2016 मे हुई थी। ग़ज़ल अलघ और उनके पति वरुण अलघ ने मिलकर मामाअर्थ की स्थापना की थी।

 

प्रश्न : मामाअर्थ (Mamaearth) के ब्रांड एंबेसडर कौन है ?

उत्तर : आपको बता दें कि, मामाअर्थ कि ब्रॉड एम्बेसडर शिल्पा शेट्ठी हैं। जबकि, भारतीय फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान, हेयरकेयर रेंज कि ब्रांड एंबेसडर है।

 

 इन्हें भी पढ़ें :

इंद्रा नूई की जीवनी

कमला हैरिस की जीवनी

रोशनी नादर की जीवनी

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ग़ज़ल अलघ (Ghazal Alagh)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *