सत्य नडेला की बायोग्राफी | Satya Nadella Biography in Hindi

माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला की बायोग्राफी | Satya Nadella Biography in Hindi

 

सत्य नडेला का जीवन परिचय (सत्य नडेला, विकी, उम्र, शिक्षा, परिवार, करियर, स्ट्रगल, व्यवसाय, माइक्रोसॉफ्ट, शादी, पत्नी, बच्चे, नेटवर्थ) |  Satya Nadella Biography in Hindi [ Satya Nadella, Wiki, Birth, Age, Education, Family, Career, Struggle, Microsoft, Husband, Children, Networth]

 

सत्य नडेला

(Satya Nadella)

माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन एवं सीईओ।

सत्य नडेला, विश्व की प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन एवं प्रमुख कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं। उन्होंने स्टीव बॉमर का स्थान ग्रहण किया है। वे भारतीय मूल के हैं, और भारत के हैदराबाद शहर में जन्मे थे। सत्या नडेला, माइक्रोसॉफ्ट के तीसरे सीईओ हैं, जबकि उनसे पहले यह पद केवल कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स के बाद स्टीव बाल्मर के पास था। सत्य नडेला वर्ष 1992 में माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े थे।

भारत के हैदराबाद में जन्मे सत्य नडेला को फरवरी 2014 में माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ बनाया गया था। जबकि जून 2021 में, उन्हें कंपनी का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में माइक्रोसॉफ्ट ने कई बुलंदियों को हासिल किया है और नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए सत्य नडेला को टाइम पत्रिका द्वारा दुनिया के ‘Top 100 Person’  की सुची में शामिल किया जा चुका है। जबकि फाइनेंशियल टाइम्स द्वारा सत्य नडेला को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ और फार्च्यून पत्रिका (Fortune Magazine) द्वारा ‘बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर’ के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। इतना ही नहीं CNBC द्वारा ‘ग्लोबल इंडियन बिज़नेस आइकन’ के रूप में नामित किए जा चुके हैं। सत्य नडेला को ‘क्लाउड गुरु’ के नाम से भी जाना जाता हैं।

Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन सत्य नडेला की बायोग्राफी | Microsoft Chairman And CEO Satya Nadella Biography in Hindi

माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन सत्य नडेला की बायोग्राफी | Microsoft Chairman And CEO Satya Nadella Biography in Hindi

अभी हाल ही में 1 मार्च 2022 को सत्य नडेला के साथ एक दुखद घटना हुई, उनके बेटे जैन नडेला का 26 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह जन्म से ही ‘सेरेब्रल पाल्सी’ नामक बीमारी से पीड़ित थे। यह समय उनके लिए बेहद दुखद है।

आज के इस लेख में हम बात करने वाले हैं, भारत के हैदराबाद में जन्मे माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सत्य नडेला के जीवन परिचय, उनके माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ने और सफल करियर से लेकर माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ और चेयरमैन बनने तक के पूरे सफर के बारे में :

 

इन्हें भी पढ़ें :

ड्वेन जॉनसन (द रॉक) की बायोग्राफी

एलन मस्क की बायोग्राफी

बराक ओबामा की बायोग्राफी

 

सत्य नडेला का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :   सत्यनारायण नडेला (Satyanarayan Nadella)

उपनाम :  क्लाउड गुरु, सत्य नडेला (Satya Nadella)

जन्म  :   19 अगस्त 1967 (आयु 55 वर्ष)

जन्म स्थान  :  हैदराबाद, आंध्र प्रदेश (वर्तमान में तेलंगाना), भारत

पिता :  बुक्कपुरम नडेला युगंधर (प्रशासनिक अधिकारी – PM नरसिंघा राव के सेकेट्री)

माता :  प्रभाती युगंधर ( संस्कृत की लेक्चरर)

गृहनगर :   हैदराबाद, (भारत)

आवास  : हैदराबाद, (भारत)

स्कुलिंग :  हैदराबाद पब्लिक स्कूल

शिक्षण संस्थान : मनिपाल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन-मिल्वौकी

यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस

शैक्षणिक योग्यता  :   BS, MSBS, MBA

धर्म  :   हिन्दु

नागरिकता  :   अमेरिकन

पेशा (Profession) :  व्यवसायी

व्यापार (Business) :  माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन एवं सीईओ

स्थापना : 4 अप्रेल 1975 मे स्थापित

मुख्यालय (Head Office) :   वाशिंगटन डीसी, USA

वेबसाइट (Website) :   microsoft.com

वैवाहिक स्थिति  :   विवाहित

पति :  अनुपमा वी नडेला (वि. वर्ष 1992)

नेटवर्थ :  $420 मिलियन डॉलर 

प्रसिद्दि (Famous For) : माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ और क्लाउड गुरु के रूप में।

 

सत्य नडेला का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।

सत्यनारायण नडेला का जन्म 19 अगस्त 1967 को भारत में आंध्र प्रदेश के हैदराबाद शहर (वर्तमान में तेलंगाना राज्य का हिस्सा) में एक तमिल परिवार में हुआ था। उनका परिवार एक सुख-समृद्ध परिवार था। उनके पिता बुक्कपुरम नडेला युगंधर एक प्रशासनिक अधिकारी (IAS Officer) थे, और वे उस समय भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री (PM) नरसिम्हा राव के सेकेट्री थे। जबकि उनकी माता प्रभाती युगंधर एक शिक्षिका थी और संस्कृत की लेक्चरर थी। सत्य नडेला कि परिवारिक पृष्ठभूमि (Background) एक मजबूत शैक्षणिक परिवार से थी।

भले ही, सत्य नडेला के पिता एक आईएएस अधिकारी और मां एक लेक्चरर थी लेकिन सत्य नडेला को न तो पॉलिटिक्स में कोई रुचि थी, और ना ही आध्यात्म की तरफ जाने का कोई विचार था। उनकी रुचि तो सिर्फ एक ही चीज में थी, और वह था क्रिकेट। वह बचपन से ही एक क्रिकेटर बनना चाहते थे।

लेकिन उनके पिता चाहते थे कि, सत्या बड़े होकर एक अच्छे अर्थशास्त्री या एक बड़े इंटेलेक्चुअल (Intellectual) बने, और इसलिए उनके पिता ने उनके कमरे में कार्ल मार्क्स (Karl Marx) की तस्वीर लगा रखी थी। जबकि उनकी मां चाहती थी कि, सत्या अआध्यात्म के महत्व को समझे और इसलिए उनकी मां ने उनके कमरे में ‘देवी लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) की तस्वीर लगाई हुई थी। लेकिन सत्या ने इन सब से अलग एक और तस्वीर अपने कमरे में लगा रखी थी, और वह थी, हैदराबाद के क्रिकेट स्टार एम.एल. जयसिम्हा (M.L. Jaisimha) की तस्वीर।

सत्य के क्रिकेट प्रेम को देखते हुए उनके माता-पिता काफी चिंतित थे। उन्हें इस बात की चिंता थी कि, अगर सत्य एक कामयाब प्रोफेशनल क्रिकेट बनने में असफल हो जाते हैं, तब वह क्या करेंगे?

इसका जवाब देते हुए सत्य नडेला कहते थे कि, अगर वह पेशेवर क्रिकेटर नहीं बन पाए, तो वह बैंकिंग मे अपना करियर बनाएंगे। परंतु उनके माता-पिता सत्य के इस जवाब से खुश नहीं थे। उनके माता-पिता सत्य को समझाते हुए हमेशा कहते थे कि, अगर जिंदगी में कुछ हासिल करना है, तो उन्हें हैदराबाद छोड़ना होगा। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई में अपना मन लगाने का फैसला किया। धीरे-धीरे उनकी इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर और पर्सनल कंप्यूटर में रुचि बढ़ने लगी।

 

शिक्षा (Education)

सत्या नडेला की स्कूली शिक्षा हैदराबाद के स्थानीय स्कूल ‘हैदराबाद पब्लिक स्कूल’ से पुरी हुई। इसके बाद उन्होंने ‘मनिपुर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’ से  वर्ष 1988 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अपनी बीटेक (B.Tech) कि डिग्री हासिल की। अपने बेटे की पढ़ाई के दौरान उनकी रूचि टेक्नोलॉजी की तरफ बढ़ने लगी थी।

बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद सत्या नडेला अमेरिका चले गए। वहां उन्होंने ‘विस्कॉन्सिन यूनिवर्सिटी’ से मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की। वहां पर पढ़ाई के समय उनकी Theoretical Computer Science में रुचि बढ़ने लगी। वह जानना चाहते थे कि, कंप्यूटर साइंस से, क्या कुछ नहीं किया जा सकता। वर्ष 1990 में वह यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन से ग्रेजुएट हने के बाद सत्या ने ‘शिकागो यूनिवर्सिटी’ से अपनी एमबीए की पढ़ाई भी पूरी की।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई से० मी०- 168

मी०- 1.68

फीट इंच- 5’6” फीट

वजन 66 Kg
आंखों का रंग  काला
बालों का रंग None

 

सत्य नडेला के करियर की शुरुआत | Satya Nadella Career 

21 वर्ष की उम्र में सत्य नडेला, वर्ष 1992 में माइक्रोसॉफ्ट मे शामिल हुए थे। उस समय माइक्रोसॉफ्ट ‘Window 95’ पर काम कर रहा था, जो उस समय का सबसे बड़ा, Consumer Technology Product था। माइक्रोसॉफ्ट में शामिल होने से पहले नडेला ने वर्ष 1990 मे ‘सन माइक्रोसिस्टम्स’ में एक टेक्नोलॉजी कर्मचारी के सदस्य के रूप अपने करियर कि शुरुआत की थी।

सत्य नडेला, Microsoft मे माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर ग्रुप में ज्वाइन हूए थे। नडेला माइक्रोसॉफ्ट में ऐसे समय में शामिल हुए थे, जब माइक्रोसॉफ्ट ‘Window 95’ प्रोजेक्ट सफल होने की कगार पर खड़ा था। नडेला को माइक्रोसॉफ्ट के ‘Window NT operating system’ पर काम करने के लिए नियुक्त किया गया था। जिसमें सत्य नडेला को पूरे देश में घूम-घूम कर अपने ग्राहकों को Windows NT Operating System को अपनाने के लिए जागरूक करना होता था। 

सत्य नडेला | Satya Nadella

सत्य नडेला | Satya Nadella

यहां उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को बहुत ही अच्छे से निभाया। माइक्रोसॉफ्ट में काम करने के दौरान उनकी एमबीए करने की इच्छा हुई, लेकिन वे माइक्रोसॉफ्ट को छोड़ना नहीं चाहते थे, तब उन्होंने एक तरकीब निकाली और ‘यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो’ मे एमबीए के Part-Time Program के लिए Admission करा लिया। इस दौरान वे सप्ताह में 5 दिन माइक्रोसॉफ्ट के लिए काम करते, और वीकेंड में अपने एमबीए प्रोग्राम कि क्लास के लिए फ्लाइट पकड़ कर दो दिन का क्लास अटेंड कर लेते थे। उन्होनें अपने काम और पढ़ाई के बीच एक तालमेल बिठा लिया था। एमबीए की पढ़ाई के 2 साल उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हुआ। इस दौरान उन्होंने अपने लीडरशिप स्किल (Leadership Skills) को डेवलप कर लिया था।

सत्य नडेला, माइक्रोसॉफ्ट में जल्दी ही एक ऐसे लीडर के रूप में पहचाने जाने लगे, जो माइक्रोसॉफ्ट की कुछ सबसे बड़ी उत्पादनो को बदलने के लिए टेक्नोलॉजी विस्तार और व्यवसायों का विस्तार कर सकता है। इस दौरान सत्य नडेला ने माइक्रोसॉफ्ट में कई प्रमुख और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का नेतृत्व किया, जिसमें- सॉफ्टवेयर डिविजन, विंडोज सर्वर ऑनलाइन सर्विसेज, आरऐंडडी, ऐडवर्टाइजिंग प्लेटफॉर्म, डेवलपर टूल्स, माइक्रोसॉफ्ट एक्सबॉक्स गेमिंग कंसोल और बिंग, जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं।  

 

क्लाउड गुरु भी कहा जाता है सत्य नडेला को। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सत्या नडेला को ‘क्लाउड गुरु’ भी कहा जाता है। क्लाउड, उस सेवा को कहा जाता है, जो इंटरनेट (Internet) पर पूरी तरह से चलती है, और उससे संबंधित सेवाएं या कंप्यूटर फाइल इंटरनेट के माध्यम से दुनिया के किसी भी कोने से प्रयोग की जा सकती हैं। सत्या नडेला हमेशा किसी भी चीज को जानने की जिज्ञासा रखते थे। 

सत्य नडेला ने MS Office को Cloud पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। माइक्रोसॉफ्ट की अपनी क्लाउड सेवा शुरू की, जिसका नाम ‘Azure’ है। इस प्रोजेक्ट में सत्य नडेला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

 

 

सत्य नडेला बने माइक्रोसॉफ़्ट के सीईओ | Satya Nadella Becomes CEO of Microsoft

4 फरवरी 2014 को सत्य नडेला को माइक्रोसॉफ्ट के ‘बोर्ड मेंबर्स’ की मीटिंग में माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ (CEO) नियुक्त किया गया। सत्य नडेला, बिल गेट्स और स्टीव बॉलमेर के बाद माइक्रोसॉफ्ट के तीसरे सीईओ हैं।

सत्य नडेला | Satya Nadella

सत्य नडेला | Satya Nadella

इसके पहले, स्टीव बॉलमेर 14 सालों तक माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ रहे, लेकिन इस दौरान कंपनी कुछ खास ग्रोथ नहीं कर पाई थी। स्टीव ने वर्ष 2000 में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ का पद ग्रहण करने के बाद, Internet Explorer में किसी भी प्रकार का बदलाव करना जरूरी नहीं समझा। जिसके कारण आज Google Chrome और Mozilla Firefox जैसी कंपनियां माइक्रोसॉफ्ट से आगे निकल गई।

माइक्रोसॉफ्ट ने वर्ष 1997 में हॉटमेल (Hotmail) का अधिग्रहण किया था। जबकि गूगल ने वर्ष 2004 में जीमेल (Gmail) को लांच किया, लेकिन इसमें भी Gmail ने माइक्रोसॉफ़्ट के ‘हॉटमेल’ को पछाड़ दिया। इसके बाद जब स्टीव बॉलमेर माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ थे, तब उनके नेतृत्व में माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज फोन बाजार में उतारे, और इसके कम एप्लीकेशन होने की वजह से उनका यह प्रोजेक्ट भी फेल हो गया।

इसके बाद स्टीव बॉलमेर ने वर्ष 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद माइक्रोसॉफ्ट के ‘बोर्ड ऑफ डायरेक्टर’ ने बहुमत के साथ सत्य नडेला को माइक्रोसॉफ्ट का तीसरा CEO नियुक्त किया।

सत्य नडेला के माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बनने के बाद यह भी तय किया गया कि, एक सीईओ के तौर पर सत्या नडेला को 12 लाख डॉलर की सालाना बेस सैलरी दी जाएगी, जो कि उनसे पहले के सीईओ स्टीव बामर की सैलरी से 70 प्रतिशत ज़्यादा है। हालांकि बोनस और अन्य मुनाफ़े मिलाकर पहले साल उन्हें करीब एक करोड़ 80 लाख डॉलर की सैलरी दी जाएगी। जबकि वर्तमान में सत्य नडेला माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ हैं, और उनकी वार्षिक सैलरी 326 करोड़ रुपए प्रति वर्ष है।

वही माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ का पदभार ग्रहण करने के बाद सत्य नडेला ने माइक्रोसॉफ्ट के सभी कर्मचारियों को एक मेल लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि, “जो लोग मुझे जानते हैं, वे कहते हैं कि मेरी पहचान मेरी जिज्ञासा और सीखने की उत्कंठा है। मैं जितनी किताबें पढ़ सकता हूं, उससे कहीं ज्यादा किताबें खरीदता हूं। मैं जितने ऑनलाइन कोर्स कर सकता हूं, उससे कहीं ज्यादा कोर्सों में दाखिला लेता हूँ…! जिज्ञासा और ज्ञान की भूख ही मुझे परिभाषित करती है।”

 

इन्हें भी पढ़ें :

ड्वेन जॉनसन (द रॉक) की बायोग्राफी

एलन मस्क की बायोग्राफी

बराक ओबामा की बायोग्राफी

 

सत्य नडेला के सीईओ बनने के बाद की उपलब्धियां | Satya Nadella Achievement after CEO

सत्य नडेला के माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बनने के बाद, माइक्रोसॉफ्ट ने फिर से गति की राह पकड़ी। जबकि स्टीव बॉलमेर के नेतृत्व में कंपनी की ग्रोथ में काफी कमी देखी गई थी।

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बनने के बाद, सत्य नडेला ने माइक्रोसॉफ्ट के बिजनेस मॉडल में बहुत सारे बदलाव किए। शुरुआत में माइक्रोसॉफ्ट पूरी तरह से में एक सॉफ्टवेयर कंपनी थी, लेकिन नडेला ने बिजनेस को, विस्तार करने के बारे में सोचा और एक के बाद एक कंपनी का अधिग्रहण करते चले गए, जिसमें सबसे पहली कंपनी ‘Mojang’ थी, जिसने Minecraft जैसे Popular Game को बनाया था।

इसके बाद  माइक्रोसॉफ्ट ने Xamarin, LinkedIn और GitHub जैसी बड़ी कंपनियों का अधिग्रहण करके उसे माइक्रोसॉफ्ट का हिस्सा बना लिया। जिससे माइक्रोसॉफ्ट नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ती चली गई। सत्य नडेला ने Apple iPad में, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस को इनबिल्ट (Inbuilt) किया। इसमे उन्होंने, माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक की App, आईफोन और एंड्रॉयड में रिलीज किया। Window 9 के बाद, Windows 10 रिलीज किया और ‘Azure Cloud’ पर Linux Operating system शुरू किया।

आज सत्य नडेला के नेतृत्व में, माइक्रोसॉफ्ट सफलता की नई कहानी गढ़ चुका है, और नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी उपलब्धि को देखते हुए टाइम्स पत्रिका ने सत्य नडेला को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया है। जबकि फार्च्यून पत्रिका ने उन्हें ‘बिजनेस ऑफ द ईयर’ के सम्मान से सम्मानित किया है। इसके साथ ही CNBC टीम द्वारा, उन्हें मुंबई में ग्लोबल इंडियन बिज़नेस आइकन के अवॉर्ड से नवाजा चुका है।

 

सत्य नडेला की ऑटोबायोग्राफी | Satya Nadella’s Autobiography

सत्य नडेला ने अपनी एक ऑटो बायोग्राफी लिखी है,  इस पुस्तक का नाम ‘हिट रिफ्रेश’ (Hit Refresh) है। इस पुस्तक में उन्होंने बताया है कि, वह भविष्य में Artificial Intelligence, Quantum Computing और Mixed Reality पर काम करना चाहते हैं, जो आने वाले समय में कई चीजों को और आसान कर देगा।

हालांकि इस दिशा में एलन मस्क की कंपनी ‘न्यूरालिंक’ और गूगल की AI (Artificial Intelligence) पहले से ही प्रयासरत है।

 

सत्य नडेला माइक्रोसॉफ़्ट के चेयरमैन बने | Satya Nadella Becomes the Chairman of Microsoft

सत्य नडेला ने जब से माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ का पदभार संभाला है, तब से माइक्रोसॉफ्ट लगातार सफलता की नई-नई ऊंचाइयों को हासिल करता जा रहा है। उनके नेतृत्व में कंपनी ने नए नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए माइक्रोसॉफ्ट के बोर्ड मेंबर्स ने उन्हें एक बड़ा प्रमोशन देने का फैसला किया।

माइक्रोसॉफ्ट ने 16 जून 2021 को सत्य नडेला को माइक्रोसॉफ्ट का चेयरमैन नियुक्त किया। माइक्रोसॉफ्ट ने सत्य नडेला को जॉन थॉमसन की जगह नियुक्त किया। वही जॉन थॉमसन को माइक्रोसॉफ्ट का प्रमुख इंडिपेंडेंट डायरेक्टर यानी लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर बनाया गया है।

 

सत्य नडेला का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2022 मे (Networth, House, Salary, Car Collection in 2022) |

यदि सत्य नडेला के नेटवर्थ की बात की जाए तो, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सत्य नडेला की नेटवर्थ 3000 करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है। जबकि, वर्तमान मे सत्य नडेला को माइक्रोसॉफ्ट से प्रतिवर्ष 336 करोड़ रुपए का वेतन दिया जाता है। यदि इस हिसाब से देखा जाए तो, उनके प्रतिदिन का वेतन ₹88 लाख के करीब है।

सत्य नडेला वर्तमान में अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में बेलेव्यू में अपने परिवार के साथ रहते हैं। सत्य नडेला के पास लग्जरी कार का अच्छा कलेक्शन भी है। 

आवास

बेलेव्यू, वॉशिंगटन डीसी, अमेरिका
नेटवर्थ

(Networth)

$420 मिलियन डॉलर

(₹3200 करोड़, जनवरी 2022 में)

प्रतिवर्ष वेतन

$ 42.9 मिलियन डॉलर 

(₹326 करोड़ प्रतिवर्ष)

शौक (Hobbies)

किताबें पढ़ना और घूमना

निजी जीवन (Personal Life)

सत्य नडेला की शादी वर्ष 1992 में अनुपमा वी. नडेला से हुई है। अनुपमा नडेला, सत्य नडेला के पिता के दोस्त, जो उनके साथ IAS कैडर बैचमेट थे, की बेटी हैं। जब सत्य नडेला मणिपाल यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे, तब मणिपाल में अनुपमा उनकी जूनियर थी, और कॉलेज के दिनों से ही वे दोनों एक दूसरे को जानते थे।

सत्या नडेला अपनी पत्नी के साथ।

सत्या नडेला अपनी पत्नी के साथ।

सत्य नडेला और अनुपमा के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है। सत्य नडेला अपने परिवार के साथ अमेरिका के वाशिंगटन के बेलेव्यू में रहते है। उनका बेटा जैन नडेला जन्म से ही सेरेब्रल पाल्सी नामक बीमारी से ग्रस्त हैं।

इस बारे में सत्य नडेला कहते हैं कि, “उनके बेटे की हालत ने, उनको दूसरों की तरफ हमदर्दी का भाव रखना सिखाया। इस तजुर्बे ने उन्हें यह सीख दी कि, जिंदगी की हर समस्या को, हमेशा एक तरह से हल नहीं किया जा सकता।”

 

पारिवारिक जानकारीयाँ

माता-पिता

बुक्कपुरम नडेला युगंधर (पिता)

प्रभाती युगंधर (माता)

भाई-बहन

एक 

पत्नी

अनुपमा वी. नडेला
बच्चे

एक बेटा एवं दो बेटीयाँ

 

सत्य नडेला के बेटे का निधन

हाल ही में 1 मार्च 2022 को, सत्य नडेला के एक बेटे जैन नडेला का निधन हो गया है। जैन नडेला 26 वर्ष के थे, और वह जन्म से ही ‘सेरेब्रल पाल्सी’ नामक बीमारी से पीड़ित थे। इस बात की जानकारी माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने दी।

जैन नडेला का जन्म एक आपात स्थिति में हुआ था, जब उनकी मां ने गर्भावस्था के 36वें सप्ताह के दौरान पाया कि बच्चे की हालत सामान्य नहीं है। सत्य नडेला ने भी वर्ष 2017 में एक ब्लॉग में लिखा था कि, उनका बेटा जैन जन्म के समय रोया नहीं था, और जन्म के बाद उसे ‘सिएटल चिल्ड्रन हॉस्पिटल’ में भर्ती कराया गया था। इस ब्लॉग में सत्य नडेला ने यह भी बताया कि, गर्भाशय में स्वास अवरोध के कारण हुए नुकसान से उनका बेटा ‘सेरेब्रल पाल्सी’ नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गया।

जैन नडेला व्हिल चेयर पर।

जैन नडेला व्हिल चेयर पर।

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्विटर पर ट्वीट के द्वारा, सत्य नडेला के बेटे जैन नडेला के निधन पर गहरा दुख जताया है। सोशल मीडिया पर कई प्रमुख लोगों ने भी जैन नडेला के निधन पर अपना दुख जाहिर किया है।

 

क्या है ‘सेरेब्रल पाल्सी’

सेरेब्रल पाल्सी, एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर होता है, जो बच्चों की शारीरिक गति और चलने फिरने की क्षमता को प्रभावित करता है। यह दो शब्दों से मिलकर बना है पहला, सेरेब्रल और दूसरा है पाल्सी। दरअसल सेरेब्रल यानी मस्तिष्क का भाग और पाल्सी शब्द का अर्थ होता है शारीरिक गति की कमजोरी या समस्या। यह एक प्रकार की विकलांगता है, जिसमें बच्चे को वस्तु पकड़ने और चलने फिरने में समस्या होती है। यह बीमारी मस्तिष्क के कुछ भाग में घात के कारण होती है।

इस बीमारी के लक्षण अलग-अलग बच्चों में अलग-अलग तरह के हो सकते हैं। इस बीमारी को इलाज से कम किया जा सकता है, लेकिन यह पूरी तरह से खत्म हो जाए इसके आसार कम ही होते हैं।

 

पुरस्कार और सम्मान | Achievements

  • टाइम पत्रिका द्वारा दुनिया के ‘Top 100 Person’  की सुची में शामिल किया गया।
  • फाइनेंशियल टाइम्स द्वारा पर्सन ऑफ द ईयर के सम्मान से सम्मानित।
  • फार्च्यून पत्रिका (Fortune Magazine) द्वारा ‘बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर’ का अवार्ड।
  • CNBC द्वारा ‘ग्लोबल इंडियन बिज़नेस आइकन’ के रूप में नामित किए जा चुके हैं।

 

सत्य नडेला से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | some Interesting Facts

  • सत्या नडेला भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं। उनका जन्म भारत के आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में हुआ था, जो अब तेलंगाना राज्य का हिस्सा है।
  • सत्य नडेला को बचपन में क्रिकेट खेलना बहुत पसंद था और वे एक क्रिकेटर बनना चाहते थे।
  • सत्य नडेला के पिता एक आईएएस ऑफिसर थे, और उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के सेक्रेटरी थे। जबकि उनकी मां संस्कृत कि प्रोफेसर थे।
  • सत्य नडेला की शादी अनुपमा वी. नडेला से हुई है, जो उनके पिता के दोस्त की बेटी है।
  • सत्य नडेला वर्ष 1993 में माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े थे और वर्ष 2014 में हुए माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बने।
  • वर्ष 2021 में, हाल ही में सत्य नडेला ने माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन का पदभार संभाला है।
  • सत्य नडेला वर्तमान में अमेरिका के वाशिंगटन डीसी के बेलेव्यू में अपने परिवार के साथ रहते हैं।
  • सत्य नडेला के दो बेटी और एक बेटा है, जबकि उनका बेटा जन्म के समय से ही दिव्यांग था 
  • 1 मार्च 2022 को उनके बेटे जैन नडेला का निधन हो गया। वह बचपन से ही ‘सेरेब्रल पाल्सी’ नामक बीमारी से ग्रसित थे।

 

सत्य नडेला के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : सत्य नडेला कौन है ?

उत्तर : सत्य नडेला, दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी ‘माइक्रोसॉफ्ट’ के चेयरमैन एवं सीईओ हैं। वे भारतीय मूल के हैं, और उनका जन्म हैदराबाद में हुआ था। वर्तमान में वे अमेरिका के वाशिंगटन डीसी के बेलेव्यू में रहते हैं।

 

प्रश्न : सत्य नडेला का जन्म कब हुआ ?

उत्तर :  सत्य नडेला का जन्म 19 अगस्त 1967 को  आंध्र प्रदेश के हैदराबाद (वर्तमान में तेलंगाना राज्य का हिस्सा) में हुआ था।

 

प्रश्न : सत्य नडेला की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 55 वर्ष (2022 मे)।

 

प्रश्न : सत्य नडेला वर्तमान में कहां रहते हैं ?

उत्तर : सत्य नडेला एक भारतीय हैं, लेकिन उन्होंने अमेरिकी नागरिकता प्राप्त की है, और वर्तमान मे सत्या नडेला, अमेरिका के वाशिंगटन के बेलेव्यू में रहते है।

 

प्रश्न : सत्य नडेला की पत्नी कौन है ?

उत्तर : सत्य नडेला की पत्नी अनुपमा वी नडेला हैं, जो उनके पिता के दोस्त कि बेटी है।

 

प्रश्न : सत्य नडेला के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : सत्य नडेला के एक बेटा और दो बेटी हैं। 

 

प्रश्न : माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक कौन हैं ?

उत्तर : माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल बिल गेट्स और पॉल एलेन हैं।

 

प्रश्न : माइक्रोसॉफ्ट कि स्थापना किसने किया था?

उत्तर :  बिल बिल गेट्स और पॉल एलेन ने मिलकर माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की थी।

 

प्रश्न : Microsoft कि स्थापना कब हुई थी?

उत्तर : माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना ने 4 अप्रेल 1975 को बिल गेट्स और पॉल एलेन ने मिलकर की किया था।

 

प्रश्न : सत्य नाडेला माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी (CEO) कब बने?

उत्तर : सत्य नडेला को माइक्रोसॉफ्ट का प्रमुख कार्यकारी अधिकारी (CEO), 4 फ़रवरी 2014 को नियुक्त किया गया था। इसके पहले स्टीव बॉमर माइक्रोसॉफ्ट के CEO थे।

 

प्रश्न : सत्य नाडेला माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन कब बने?

उत्तर : सत्य नडेला को माइक्रोसॉफ्ट का चेयरमैन 16 जुन 2021 को नियुक्त किया गया था।

 

प्रश्न : सत्य नडेला नेटवर्थ कितनी है?

उत्तर : सत्या नडेला की कुल संपत्ति $420 मिलियन डॉलर (₹3200 करोड़ रुपये) है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

ड्वेन जॉनसन (द रॉक) की बायोग्राफी

एलन मस्क की बायोग्राफी

बराक ओबामा की बायोग्राफी

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘सत्य नडेला (Satya Nadella)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *