लेंसकार्ट के फाउंडर पीयूष बंसल कि बायोग्राफी | Lenskart Founder Peyush Bansal Biography in Hindi

पीयूष बंसल की बायोग्राफी | Lenskart Founder Peyush Bansal Biography in Hindi

लेंसकार्ट के फाउंडर पीयूष बंसल कि बायोग्राफी | Lenskart Founder Peyush Bansal Biography in Hindi

पीयूष बंसल का जीवन परिचय (पीयूष बंसल कि बायोग्राफी, उम्र, शिक्षा, करियर, स्ट्रगल, व्यवसाय, लेंसकार्ट, शादी, पत्नी, बच्चे, शार्क टैंक इंडिया) | Lenskart Founder Peyush Bansal Biography in Hindi [ Peyush Bansal, Birth, Age, Career, Struggle, Lenskart, Wife, Children, Shark Tank India)

 

पीयूष बंसल

(Peyush Bansal)

Lenskart के संस्थापक ।

आज जब भी चश्मे की बात आती है, तो एक नाम हमेशा सुनने को मिलता है, और वो है- लेंसकार्ट। लेंसकार्ट, आज के युवाओं के बीच काफी प्रसिद्ध ब्रांड है। यह एक चश्मे का ब्रांड है, और इसके चश्में अपने लुक्स और स्टाइल के लिए काफी प्रसिद्ध है।

Advertisement

पियूष बंसल एक भारतीय व्यवसायी हैं, और उन्होंने हीं ‘लेंसकार्ट’ की स्थापना की है। वे लेंसकार्ट के फाउंडर और सीईओ है। पीयूष एक एंटरप्रेन्योर और एक निवेशक भी है, और उन्होंने कई व्यवसायो में भी निवेश किया है।

पियूष बंसल की बायोग्राफी | Lenskart Founder Peyush Bansal Biography in Hindi

पियूष बंसल की बायोग्राफी | Lenskart Founder Peyush Bansal Biography in Hindi

हाल ही में, दिसंबर 2021 में सोनी टेलीविजन पर प्रसारित किए जाने वाले एक रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ मे पीयूष बंसल एक जज की भूमिका में हैं। यह एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसमें नए-नए एंटरप्रेन्योर के आईडियाज् को ग्रो करने में उनकी मदद करते हैं, और उन्हें फंडिंग मुहैया करवाते हैं। रियालिटी शो अमेरिका के रियालिटी शो शार्क टैंक कि तर्ज पर बना है।

आज के इस लेख में हम जानेंगे, पियूष बंसल की जीवनी, उनके करियर से लेकर लेंसकार्ट की स्थापना और शार्क टैंक इंडिया के जज बनने तक के पूरे सफर के बारे में :

इन्हें भी पढ़ें :

राकेश झुनझुनवाला की जीवनी

टि्वटर के सीईओ पराग अग्रवाल की जीवनी

एयरटेल के फाउंडर सुनील भारती मित्तल की की जीवनी

पीयूष बंसल का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :   पीयूष बंसल (Peyush Bansal)

जन्म  :   26 अप्रैल 1985 (आयु 37 वर्ष)

जन्म स्थान  :  दिल्ली, भारत

गृहनगर :   दिल्ली, भारत

आवास  :  दिल्ली, भारत

स्कूलिंग  :  डॉन बॉस्को स्कूल

शिक्षण संस्थान :  मैकगिल यूनिवर्सिटी ,कनाडा

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेनेजमेंट (IIM )

शैक्षणिक योग्यता  :   पोस्ट ग्रेजुएट

राशि :   मकर राशि

धर्म  :   हिन्दु

राष्ट्रीयता  :   भारतीय

पेशा (Profession) :  व्यवसायी, आंत्रप्रेन्योर

व्यवसाय (Business) :  Lenskart के फाउंडर

स्थापित :  वर्ष 2018 मे स्थापित

मुख्यालय (Head Office) :   नई दिल्ली, भारत

वेबसाइट (Website) :   lenskart.com

वैवाहिक स्थिति  :   विवाहित

पत्नी :  नीमासा बंसल

प्रसिद्दि (Famous For) : शार्क टैंक इंडिया के जज।

कुल संपत्ति (Net Worth ) :  $80 मिलियन (वर्ष 2022, वर्तमान मे)

 

पीयूष बंसल का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।

पीयूष बंसल का जन्म 26 अप्रैल 1985 को नई दिल्ली, भारत में हुआ था। पीयूष एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पीयूष बंसल के पिता पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, और उनकी मां एक हाउसवाइफ है। पियूष बंसल के एक बड़े भाई भी हैं।

पीयूष दिल्ली में ही पले बढ़े और अपनी स्कूली शिक्षा भी वहीं से पूरी की।

 

शिक्षा (Education)

पीयूष बंसल कि प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के डॉन बॉस्को हाई स्कूल से हुई। आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा गए, और कनाडा के मैकगिल यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। वहां से उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। उसके बाद पियूष भारत आ गए और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेनेजमेंट (IIM ) बैंगलोर से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई

से० मी०- 168

मी०- 1.68

फीट इंच- 5′ 6″

वजन

78 Kg

आंखों का रंग 

काला
बालों का रंग

काला

 

पीयूष बंसल के करियर की शुरुआत (Peyush Bansal Career) ।

कनाडा में अपनी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग मे स्नातक करने के बाद पियूष बंसल, ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2006-07 में अमेरिका में Microsoft कंपनी में एक Program Manager के रूप मे किया। माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनी के लिए काम करने के बावजूद, वे कुछ बड़ा करना चाहते थे, और खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते थे। अमेरिका में एक साल तक काम करने के बाद पीयूष भारत लोट आए। इसके बाद पीयूष बंसल ने John Jacobs, Aqualens और Lenskart.com सहित भारतीय कंपनियों की एक श्रृंखला ढूंढनी शुरू की, जिसके तहत उन्होंने लेंसकार्ट विजन फंड, लेंसकार्ट प्लस की स्थापना की, जो सभी चश्मे और लेंस पर ध्यान केंद्रित करती है।

पियूष बंसल ने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IlM) बेंगलुरु से पोस्ट ग्रेजुएशन कि पढ़ाई के दौरान वर्ष 2007 में ‘Valyoo Technologies’ कि स्थापना की। उस समय यह ‘SearchMyCampus’ के द्वारा पहले व्यवसायिक पोर्टल के रूप में लाया गया था। इस स्टार्टअप के साथ ही उन्होंने ई-कॉमर्स की दुनिया में कदम रखा था। यह एक ‘स्टुडेंट-बेस्ड’ प्लेटफॉर्म था, जिसमें कई चीजें जैसे – Accommodation, Part Time Jobs, Books, Carpooling और internship इत्यादि चीजें शामिल थीं। पीयूष ने यह ‘स्टार्टअप’ छात्रों की मदद करने के लिए शुरू की थी, जो लगभग ठीक रहा। 

दिसंबर 2008 में उन्होंने searchmycampus.com बंद कर दिया। इसके बाद भी उसने कुछ और नए स्टार्टअप लॉन्च किए पर उसमें उन्हें सफलता नहीं मिली।

 

इन्हें भी पढ़ें :

राकेश झुनझुनवाला की जीवनी

टि्वटर के सीईओ पराग अग्रवाल की जीवनी

एयरटेल के फाउंडर सुनील भारती मित्तल की की जीवनी

 

लेंसकार्ट कि स्थापना | Foundation of Lenskart

वर्ष 2010 में पियूष बंसल ने अपने दो सहयोगी अमित चौधरी और सुमीत कपाही के साथ मिलकर लेंसकार्ट की स्थापना की। शुरू में ‘लेंसकार्ट’ की शुरुआत केवल कॉन्टैक्ट लेंस बेचने से हुई थी, लेकिन कुछ महीनों के बाद इसमें चश्मा लगाना भी शुरू कर दिया। इसके बाद मार्च 2011 में, लेंसकार्ट ने एक पोर्टफोलियो तैयार किया जिसमें धूप के चश्मे को फैशन एक्सेसरी श्रेणी में शामिल किया।

पीयूष बंसल | Peyush Bansal

पीयूष बंसल | Peyush Bansal

लेंसकार्ट अपने ग्राहकों को 5000 से अधिक फ्रेम और ग्लास, साथ ही 45 से अधिक अलग अलग प्रकार के हाई क़्वालिटी वाले लेंस उपलब्ध कराता है, जिसमें स्टाइलिश चश्में के साथ साथ धूप का चश्मा और कॉन्टैक्ट लेंस भी शामिल है। लेंसकार्ट का मुख्यालय, नई दिल्ली स्थित है, और यह एक निजी तौर कि कंपनी है। इसके ग्राहक भारत के अलावा और भी अन्य देशों से हैं। लेंसकार्ट ने पूरे भारत में ऑफलाइन स्टोर खोले हैं। यह भारत के अलग-अलग शहरों में लगभग 50 से भी ज्यादा ऑफलाइन फ्रेंचाइजी को संचालित करता है।

‘IDG वेंचर्स इंडिया’ से लेंसकार्ट ने तीन फंडिंग राउंड में लगभग 200 करोड़ रुपये हासिल किए थे। जबकि, 16 मई 2021 को ‘कोहलबर्ग क्रैविस रॉबर्ट्स’ कंपनी ने लेंसकार्ट में $95 M का निवेश किया है, और साथ ही साथ 19 जुलाई, 2021 को ‘अल्फा वेव ग्लोबल और टेमासेक होल्डिंग्स’ ने भी लेंसकार्ट मे $220 M का निवेश किया है। इसके पहले सितम्बर 6, 2016 को विप्रो के फाउंडर अजीम प्रेमजी ने भी ₹2 बिलियन का निवेश किया था।

वर्तमान में पियूष बंसल की कंपनी लेंसकार्ट कि वैल्यूएशन $ 5 बिलियन डॉलर (लगभग 37500 करोड़ रुपए) आंकी गई है। उनकी कंपनी में 5000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।

 

पीयूष बंसल बने शार्क टैंक इंडिया के जज (Peyush Bansal Shark Tank India Judge)।

20 दिसंबर 2021 से सोनी टीवी पर शुरू हुए टीवी रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ मे पीयूष बंसल जज के रूप मे हैं। टीवी रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ एक ऐसा मंच है, जहां भारत के उभरते उद्यमियों को अपने स्टार्टअप के आईडिया को सामने रखने और निवेश हासिल करने का मौका देता है। जिसके आधार पर इस शो के जज, उस कंपनी का आकलन करते हैं और उन्हें फंडिंग मे भी मदद करते हैं।

पीयूष बंसल शर्क टैंक इंडिया के प्रति एपिसोड के लिए 7 से 10 लाख रुपए वेतन चार्ज करते हैं।

 

शार्क टैंक इंडिया के जज हैं – 

Shark Tank India's Sharks

Shark Tank India’s Sharks

नोट : ‘शार्क टैंक’ दुनिया भर के लगभग 40 देशों में सक्सेसफुली रन कर रही है।

 

पीयूष बंसल का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2022 मे (Networth, House, Fees, Car Collection in 2022) |

आवास (Residence)

Valyoo Technologies, W123, ग्रेटर कैलाश पार्ट 2, नई दिल्ली
नेटवर्थ (Networth)

80 मिलियन डॉलर

(560 करोड़ रुपए लगभग)

लेंसकार्ट कंपनी की वैल्यूएशन

5 बिलियन डॉलर

(₹37500 करोड़ रुपए) लगभग

शार्क टैंक इंडिया के प्रति एपिसोड वेतन

8 से 10लाख रुपए प्रति एपिसोड

Email ID

peushb@valyoo.in

नोट– यह जानकारी फरवरी 2022 के एक मीडिया रिपोर्ट के द्वारा दी गई है।

 

निजी जीवन (Personal Life)

पियूष बंसल का विवाह नीमासा बंसल से हुई है। नीमासा बंसल, पीयूष के लेंसकार्ट कंपनी को विकसित करने में उनकि मदद मदद करती हैं, और वे लेंसकार्ट में भी एक प्रमुख स्थान पर हैं।

पियूष बंसल को फिल्में देखने और बास्केटबॉल खेलने का बहुत शौक है। इसके अलावा उन्हें संगठनात्मक विकास, मानव पूंजी, और वित्तीय संबंधों के क्षेत्रों में भी बहुत रुचि हैं।

 

उपलब्धियां (Achievements)

  • लेंसकार्ट को वर्ष 2014 में, नई तकनीकों के साथ दृढ़ संकल्प और नवाचार के साथ “क्रिएट एंड डिज़ाइन – ईकामर्स” श्रेणी के लिए मार्केटिंग शेरपा ईमेल अवार्ड्स 2014 से भी सम्मानित किया गया है। 
  • वर्ष 2015 लेंसकार्ट ने बिजनेस चार्ट पर इंडिया टीवी युवा अवार्ड्स जीता था।
  • वर्ष 2015 मे लेंसकार्ट को फोर्ब्स इंडिया ऑनलाइन पत्रिका में प्रकाशित किया गया था। 

 

पीयूष बंसल के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : पीयूष बंसल कौन है ?

उत्तर : पियूष बंसल एक भारतीय व्यवसायी और एंटरप्रेन्योर हैं। वह ‘लेंसकार्ट’ के संस्थापक भी हैं। हाल ही में दिसंबर 2021 में शुरू हुए एक भारतीय रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ में वे जज की भूमिका में है। पियूष बंसल ने वर्ष 2007 में ‘Valyoo Technologies’ कि भी स्थापना की थी।

 

प्रश्न : पीयूष बंसल का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : पियूष बंसल का जन्म 26 अप्रैल 1985 को नई दिल्ली में हुआ था।

 

प्रश्न : पीयूष बंसल की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 40 वर्ष (2022 मे)।

 

प्रश्न : पीयूष बंसल वर्तमान में कहां रहते हैं ?

उत्तर : दिल्ली, भारत

 

प्रश्न : पीयूष बंसल की शादी किससे हुई है ?

उत्तर : पियूष बंसल का विवाह नीमासा बंसल से हुई है, जो पीयूष के व्यवसाय में उनका साथ देती हैं।

 

प्रश्न : पीयूष बंसल के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : जानकारी नही।

 

प्रश्न : पीयूष बंसल किस राज्य के हैं ?

उत्तर : दिल्ली, भारत।

 

प्रश्न : पीयूष बंसल किससे संबंधित है ?

उत्तर : व्यवसाय जगत से।

 

प्रश्न : वर्ष 2022 में पीयूष बंसल कि नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : $80 मिलीयन (560 करोड़ रुपए लगभग- (जनवरी 2022 तक)।

 

प्रश्न : लेंसकार्ट के संस्थापक कौन है ?

उत्तर : लेंसकार्ट के संस्थापक पियूष बंसल है। पियूष बंसल ने वर्ष 2010 में लेंसकार्ट की स्थापना की थी।

 

प्रश्न : लेंसकार्ट की स्थापना कब हुई ?

उत्तर : पियूष बंसल ने वर्ष 2010 में लेंसकार्ट की स्थापना की थी।

 

इन्हें भी पढ़ें :

राकेश झुनझुनवाला की जीवनी

टि्वटर के सीईओ पराग अग्रवाल की जीवनी

एयरटेल के फाउंडर सुनील भारती मित्तल की की जीवनी

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘पीयूष बंसल (Peyush Bansal)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

 

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *