दीपिका पादुकोण की बायोग्राफी | Deepika Padukone Biography in Hindi
दीपिका पादुकोण की बायोग्राफी | Deepika Padukone Biography in Hindi
दीपिका पादुकोण का जीवन परिचय (आने वाली फ़िल्में, आयु, जाति, परिवार, हाईट, शादी, विवाद, फर्स्ट मूवी) (Deepika Padukone biography, Fitness, Upcoming Movies in hindi, Age, Husband, Net worth, Family)
Table of Contents
दीपिका पादुकोण
(Deepika Padukone)
भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल ।
दीपिका पादुकोण एक मशहुर भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म ‘ऐश्वर्या’ से की थी। दीपिका जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही बेहतरीन अदाकारा भी हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड की दुनिया में खासा नाम कमाया है। वे फिल्म जगत मे सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रीयों मे से एक हैं।
फिल्मों में आने से पहले दीपिका अपनी किशोरावस्था में बैडमिंटन खेला करती थीं, और वह नेशनल चैंपियनशिप में भी खेल चुकी है। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और फिर धीरे-धीरे बे फिल्मों में आ गई। तो आइए जानते हैं बॉलीवुड की खूबसूरत और अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जीवन से जुड़े पहलुओं के बारे में –

दीपिका पादुकोण की बायोग्राफी | Deepika Padukone Biography in Hindi
दीपिका पादुकोण का जीवन परिचय : एक नजर में ।
नाम : दीपिका पादुकोण सिंह (Deepika Padukone Singh)
उपनाम : दीपू
जन्म : 5 जनवरी 1986 (आयु 35 वर्ष)
जन्म स्थान : कोपेनहेगन, डेनमार्क
पिता : प्रकाश पादुकोण (पूर्व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी)
माता : उज्जवला पादुकोण (ट्रैवल एजेंट)
गृहनगर : बेंगलुरु, कर्नाटक, भारत
आवास : बी विंग, कोजिहोम, पाली हिल, बांद्रा पश्चिम, मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
स्कूलिंग : सोफिया हाई स्कूल, बेंगलुरु;
माउन्ट कार्मल कॉलेज, बेंगलुरु
शिक्षण संस्थान : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय
शैक्षणिक योग्यता : कॉलेज ड्रॉपआउट (पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी)
राशि : मकर राशि
धर्म : हिन्दु
राष्ट्रीयता : भारतीय
पेशा (Profession) : अभिनेत्री
सक्रिय वर्ष : वर्ष 2006 से अब तक
डेब्यु फिल्म : कन्नड़ फिल्म- ऐश्वर्या (2006)
डेब्यू हिंदी फिल्म : ओम शांति ओम (2007)
भाषा (Language) : हिंदी एवं अंग्रेजी।
वैवाहिक स्थिति : विवाहित
पति : रणवीर सिंह ( विवाह वर्ष- 2018 मे)
इन्हें भी पढ़ें :
दीपिका पादुकोण का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।
दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क के कोपेनहेगन शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रकाश पादुकोण एवं उनकी माता का नाम उज्जवला पादुकोण है। उनके पिता एक मशहूर बेडमिंटन खिलाड़ी रहे है। जबकि दीपिका के दादाजी रमेश पादुकोण मैसूर बैडमिंटन एसोसिएशन के सेक्रेटरी थे। दीपिका की मां ट्रैवल एजेंट का काम करती थी। दीपिका की एक छोटी बहन भी है, जिनका नाम अनीशा पादुकोण है। अनीशा एक गोल्फ खिलाड़ी हैं।
दीपिका को बचपन से बैडमिंटन खेलने का बहुत पसंद था। इसलिए उन्होंने बचपन के दिनों में बैडमिंटन भी खेला था, और वह राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। वह बचपन में अंतर्मुखी स्वभाव की थीं, जिसकी वजह से उनके बहुत कम दोस्त थे।

दीपिका पादुकोण की बचपन की तस्वीर
शिक्षा (Education)
दीपिका का जन्म तो डेनमार्क के कोपेनहेगन में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा बेंगलुरु से प्राप्त की है। दीपिका ने बैंगलोर के सोफिया हाई स्कूल और माउंट कार्मेल स्कूल, बेंगलुरु से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद, कॉलेज स्तर की पढ़ाई के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। लेकिन उन्होने बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी।

दीपिका पादुकोण की बचपन की तस्वीर
शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।
लंबाई |
से० मी०- 174
मी०- 1.74 फीट इंच- 5’8″ |
रंग |
गोरा |
वजन |
57 Kg |
शारीरिक माप (Figure) |
34-26-36 |
आंखों का रंग |
काला |
बालों का रंग |
भुरा |
दीपिका पादुकोण के करियर की शुरुआत (Deepika Padukone Career) ।
18 वर्ष की उम्र में दीपिका ने मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर बनाने का फैसला किया, और उन्होंने विज्ञापनों में काम करना शुरू कर दिया। विज्ञापनों में काम करने के साथ हीं वे फैशन शो में भी रैंप वॉक किया करती थी। जिसमें उन्होंने मॉडल ऑफ दी ईयर का भी खिताब जीता था। इसके पहले दीपिका ने 8 वर्ष की उम्र में दो एड मे काम किया था। मॉडलिंग के साथ साथ दीपिका ने एक्टिंग करना भी शुरू कर दिया था।

दीपिका पादुकोण की बचपन की तस्वीर
दीपिका पादुकोण के फिल्मी करियर की शुरुआत (Career in Movies)
अपने 21 वर्ष की उम्र में दीपिका अपनी आंटी के पास मुंबई रहने चली आई। मुंबई में उन्हे हिमेश रेशमिया के एक एल्बम ‘आप का सुरूर’ का गाना ‘नाम है तेरा’ में काम करने का मौका मिला। इस गाने से उन्हें बहुत प्रसिद्धि मिली।
दीपिका ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘ऐश्वर्या’ से किया। यह एक कन्नड़ फिल्म थी, जिसे वर्ष 2006 में रिलीज किया गया था। वर्ष 2007 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा, और फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। यह उनकी पहली बॉलीवुड डेब्यु फिल्म थी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म के लिए दीपिका को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।
वर्ष 2008 में दीपिका ने रणबीर कपूर के साथ सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ में काम किया। वर्ष 2009 मे वे अक्षय कुमार के साथ निखिल आडवाणी की ‘चाँदनी चौक टू चाइना’ में नजर आईं। इसके बाद वर्ष 2010 में उन्होंने कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल’ मे अभिनय किया। इस फिल्म में अक्षय कुमार उनके साथ मुख्य भूमिका में थे। हालांकि इस फिल्म के लिए दीपिका को नकारात्मक प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा। लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही।
वर्ष 2011 मे दीपिका फिल्म ‘देसी बॉइज’ मे देखी गईं, जिसमें वह अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ मुख्य भूमिका में थीं। वर्ष 2012 में वे फ़िल्म ‘कॉकटेल’ मे नजर आईं। इस फिल्म में उनकी भूमिका की काफी प्रशंसा की गयी।
वर्ष 2013, दीपिका के लिए सबसे लकी साल साबित हुआ। क्योंकि इस वर्ष उनकी तीन फिल्में रिलीज हुई जिसमें- ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘रामलीला’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ रिलीज हुई। यह तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। वर्ष 2015 में उन्होंने ‘बाजीराव मस्तानी’ मे काम किया जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में उन्होंने मस्तानी का किरदार निभाया था। उनकी यह फिल्म भी हिट रही। इसी वर्ष उनकी फिल्म ‘पीकू’ रिलीज हुई। जिसमें वह अमिताभ बच्चन और इमरान खान के साथ मुख्य भूमिका में थी। या फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और इस फिल्म के लिए दीपिका को फिल्मफेयर अवार्ड मिला।
वर्ष 2017 मे उन्होंने फिल्म ‘पद्मावत’ में काम किया था। यह फिल्म रिलीज के पहले हीं काफी विवादों में रही थी। जिसे वर्ष 2018 में रिलीज किया गया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर सिंह और शाहिद कपूर नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने पद्मावती का किरदार निभाया था। वर्ष 2018 उनकी एक और फिल्म जीरो रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर औसत साबित हुई।
वर्ष 2020 में वे फिल्म ‘छपाक’ में दिखाई दीं। इस फिल्म में उन्होंने मालती का किरदार निभाया था, जो एक एसिड अटैक सरवाइवर थीं।
दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में अपनी मेहनत और अपने अभिनय से एक खासा मुकाम हासिल किया है। वे बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण द्वारा की गई फिल्में |
ओम शान्ति ओम (2007)
बचना ए हसीनो (2008)
चांदनी चौक टू चाइना (2009)
लव आज कल (2009)
हाउसफुल (2010)
देसी ब्वॉज (2011)
कॉकटेल (2012)
यह जवानी है दीवानी (2013)
चेन्नई एक्सप्रेस (2013)
गोलियों की रासलीला रामलीला (2013)
हैप्पी न्यू इयर (2014)
पीकू (2015)
बाजीराव मस्तानी (2015)
राब्ता (2017)
जीरो (2018)
पद्मावत (2018)
छपाक (2020)
दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्में (Upcoming Movies)
दीपिका पादुकोण कई फिल्मों के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है जो कि आने वाले समय में रिलीज होंगी। उनकी आने वाली फिल्मों में से कुछ फिल्में इस प्रकार है:
- किक 2
- राणा
- सपना दीदी बायोपिक इत्यादि।
दीपिका पादुकोण का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2021 मे (Networth, House, Fees, Car Collection in 2021) |
आवास |
बी विंग, कोजिहोम, पाली हिल, बांद्रा पश्चिम, मुंबई, महाराष्ट्र (भारत) |
नेटवर्थ
(Networth) |
$ 13 मिलियन डॉलर (₹102 करोड़ INR) लगभग |
प्रति फिल्म फीस |
₹12 से ₹15 करोड रुपए प्रति फिल्म |
ब्रांड एंडोर्समेंट |
₹5 करोड़ प्रति विज्ञापन |
प्रति वर्ष आय |
₹68 करोड़ |
आय का स्रोत |
फिल्म एवं ब्रांड एंडोर्समेंट |
कार संग्रह |
ऑडी क्यू 7, मिनी कूपर सहित पाँच लग्जरी कारें |
निजी निवेश |
₹35 करोड़ |
दीपिका पादुकोण की पसंदीदा चीजें (Favorite Things) ।
पसंदीदा अभिनेता |
आमिर खान, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ब्रैड पिट, रिचर्ड गेरे |
पसंदीदा अभिनेत्री |
हेमा मालिनी, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, काजोल, रानी मुखर्जी |
पसंदीदा फिल्म |
बॉलीवुड : दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे।
हॉलीवुड : The Color of Paradise, Cinderella Man |
पसंदीदा खेल |
बैडमिंटन |
पसंदीदा भोजन |
दक्षिण भारतीय व्यंजन |
पसंदीदा रंग |
सफेद, पीला, बैंगनी |
पसंदीदा जगह |
फ्रांस |
शौक (Hobbies) |
नृत्य करना, किताबें पढ़ना, बैडमिंटन खेलना |
निजी जीवन (Personal Life)
दीपिका दीपिका ने 15 नवंबर 2018 को अपने लम्बे समय से बॉयफ्रेंड रहे रणबीर सिंह से इटली में शादी की है।
शादी के बाद उन्होंने भारत में भी कई रिसेप्शन दिए थे।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तस्वीरें
दीपिका से शादी करने से पहले रणबीर सिंह और दीपिका लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और उनकी रिश्तो की चर्चा उनके रिश्तो के बारे में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी थी। रणवीर ने कई बार पब्लिकली दीपिका के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। इसके बाद उन्होंने एक दूसरे से प्रेम विवाह कर लिया। वे दोनों बॉलीवुड के ‘क्यूट कपल्स’ में से एक माने जाते हैं।

दीपिका पादुकोण की शादी की तस्वीर
बैंगलोर में पली बढ़ी, दीपिका की मात्रृ भाषा ‘कोंकणी’ है। वह अपने माता-पिता के काफी करीब हैं, और उनसे मिलने अक्सर अपने शहर बंगलौर जाती है। वर्तमान में दीपिका मुम्बई में रहती हैं।
दीपिका हिंदू धर्म में आस्था रखते हैं और वह धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी हैं। वह विभिन्न मन्दिरो और धार्मिक स्थलों पर भी जाती रहती हैं। वह नारीवाद और अनेक मुद्दो पर मुखर रही हैं। इसके साथ ही वह शाकाहारी भी हैं।

दीपिका पादुकोण की शादी की तस्वीर
पारिवारिक जानकारियां |
माता-पिता |
प्रकाश पादुकोण (पिता)
उज्जवला पादुकोण (माता) |
भाई/ बहन |
अनीशा पादुकोण (छोटी बहन) |
पति |
|
बच्चे |
कोई नहीं |
बॉयफ्रेंड/ अफेयर |
रणवीर कपूर (अभिनेता) सिद्धार्थ माल्या रणवीर सिंह (अभिनेता- पति) |
दीपिका पादुकोण का अफेयर (Affairs) |
अपने करियर के शुरुआती दिनों में दीपिका का अफेयर विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ रहा था। इसके बाद जब वे फिल्मों में आईं, तब उनका नाम रणवीर कपूर के साथ भी जोड़ा गया। उनका यह अफेयर भी काफी चर्चा में रहा था।
रणवीर कपूर के साथ से ब्रेकअप होने के बाद दीपिका, रणवीर सिंह के साथ अफेयर में रही। इन दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया है। लंबे समय तक रिश्तो में रहने के बाद वर्ष 2018 में दीपिका ने अपने लंबे समय के प्रेमी रहे रणवीर सिंह से शादी कर ली।

रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण
इन्हें भी पढ़ें :
दीपिका पादुकोण से जुड़े विवाद (Controversies) |
टाइम्स ऑफ़ इंडिया का ट्वीट
टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार ने ट्विटर पर दीपिका कि एक फोटो के प्रति अनुचित शीर्षक प्रकाशित किया था, जिसके खिलाफ दीपिका ने अपनी नाराजगी दिखाते हुए इस शीर्षक का विरोध किया था। वहीं इस विवाद में फिल्मी दुनिया के अन्य लोगों ने भी दीपिका का साथ दिया था।
फिल्म पद्मावती से जुड़ा विवाद |
रानी पद्मिनी पर बनी फिल्म पद्मावती का विरोध करने वाले लोगों ने दीपिका को लेकर काफी विवादित टिप्पणी दी थी, और उन्हे विभिन्न धमकिया भी थी। रिलीज से पहले इस फिल्म का नाम ‘पद्मावती’ था। लेकिन दीपिका के विवादों में आने के बाद यह विवाद काफी बढ़ गया। जिसके बाद इस फिल्म का नाम ‘पद्मावती’ से बदलकर ‘पद्मावत’ कर दिया गया।
ड्रग्स केस का मामला |
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद, उनकी जांच ड्रग्स केस का मामला सामने आया है। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की गई थी। जिसके बाद कई लोगों के नाम सामने निकल कर आए हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण का भी नाम भी सामने आया है। दीपिका के साथ-साथ इस केस में सारा अली खान, रकुल प्रीत, श्रद्धा कपूर का भी नाम है।
अधिकारीयों ने इस मामले में पूछताछ के लिए इन सभी को नोटिस भेजा था। दीपिका पादुकोण को नोटिस मिलने के बाद वे गोवा से मुंबई अपने पति रणवीर सिंह के साथ आईं। उस दौरान दीपिका गोवा में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही थी। रणवीर ने अधिकारीयों से गुजारिश की थी, कि वे भी पूछताछ के दौरान दीपिका के साथ रहना चाहते है।
दीपिका पादुकोण को मिले पुरस्कार और सम्मान (Awards and Rewards) |
2008 : फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित महिला का फिल्म फेयर अवार्ड।
2008 : सर्वश्रेष्ठ नवोदित महिला कलाकार का जी सिने पुरस्कार (Zee Cine Award for Best Female Debut)
2008: आइफा का सर्वश्रेष्ठ नवोदित (महिला) पुरुस्कार फिल्म ओम शान्ति ओम के लिए।
2008 : जोड़ी नं-1 स्टार स्क्रीन पुरस्कार; शाहरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम के लिए
2014 : फिल्म गोलियों की रासलीला के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार।
2014 : फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के लिए ‘इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी’ पुरस्कार।
2016 : फिल्म पिकु के लिए ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’।
2016 : फिल्म पीकू के लिए ‘इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी’ पुरस्कार।
दीपिका पादुकोण से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Some Interesting Facts) ।
- दीपिका बचपन के दिनों में काफी अंतर्मुखी थीं, क्योंकि उन्हें बाहर के लोगों के साथ रहना और समय बिताना अच्छा नहीं लगता था। जिसके कारण उनके बहुत कम दोस्त थे।
- दीपिका को बैडमिंटन खेलना बहुत पसंद है, उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी बैडमिंटन खेला है।
- दीपिका ने प्रिंट मीडिया के प्रसिद्ध समाचार पत्र (Hindustan Times) की मैगजीन lifestyle के लिए स्वतंत्र (Freelance) लेखक के रूप में काम किया है।
- दीपिका ने मॉडलिंग के बाद, सुप्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर से अभिनय करना सीखा है।
- दीपिका सामाजिक कार्यों में भी आगे रहती हैं। इसके लिए उन्होंने महाराष्ट्र के एक गांव को गोद भी लिया है।
- वह एक अच्छी बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, क्योंकि उनके पिता बैडमिंटन के एक प्रसिद्ध खिलाड़ी रह चुके हैं।
- अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी की अपार सफलता के बाद 2016 में दीपिका बॉलीवुड की सबसे ज्यादा भुगतान वाली अभिनेत्री बन गई थीं।
- दीपिका जब महज 8 वर्ष की थीं, तब इन्होंने कुछ विज्ञापनों में कार्य किया था। वहीं जब ये अपनी 10 वीं कक्षा में थीं, तो इन्होंने मॉडल बनने का निर्णय लिया।
- दीपिका ने अनुपम खेर के एक्टिंग संस्थान से प्रशिक्षण लिया है।
- क्या आप जानते हैं कि, अपनी पहली फिल्म ओम शांति ओम से पहले दीपिका को फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के लिए कास्ट किया गया था, लेकिन ये फिल्म उस समय बन नहीं पाई थी। इसके चलते दीपिका को फिल्म ओम शांति ओम के लिए साइन किया गया।
दीपिका पादुकोण के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : दीपिका पादुकोण कौन है ?
उत्तर : भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल।
प्रश्न : दीपिका पादुकोण का जन्म कब हुआ ?
उत्तर : 5 जनवरी 1986 ।
प्रश्न : दीपिका पादुकोण की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 35 वर्ष (2021 मे) ।
प्रश्न : दीपिका पादुकोण वर्तमान में कहां रहते हैं ?
उत्तर : बी विंग, कोजिहोम, पाली हिल, बांद्रा पश्चिम, मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
प्रश्न : क्या दीपिका पादुकोण शराब (अल्कोहल) का सेवन करती हैं ?
उत्तर : नहीं।
प्रश्न : क्या दीपिका पादुकोण धूम्रपान करती हैं ?
उत्तर : ज्ञात नहीं
प्रश्न : दीपिका पादुकोण की शादी किससे हुई है ?
उत्तर : रणवीर सिंह से (15 नवम्बर 2018)
प्रश्न : दीपिका पादुकोण के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : कोई नहीं।
प्रश्न : दीपिका पादुकोण किस राज्य की है ?
उत्तर : कर्नाटक, भारत
प्रश्न : दीपिका पादुकोण किससे संबंधित है ?
उत्तर : फिल्म जगत से।
प्रश्न : वर्ष 2021 में दीपिका पादुकोण कि नेटवर्थ कितनी है ?
उत्तर : $10.4 मिलियन डॉलर ( ₹102 करोड़)
प्रश्न : वर्ष 2021 में दीपिका पादुकोण की वार्षिक आय कितनी है ?
उत्तर : ₹68 करोड़ +
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।