पीयूष जैन की बायोग्राफी | Piyush Jain Biography in Hindi

पीयूष जैन की बायोग्राफी | Piyush Jain Biography in Hindi

 

पीयूष जैन का जीवन परिचय, कौन है, ताज़ा खबर, इनकम टेक्स छापा, घर, परिवार लाइफ स्टाइल, प्रॉपर्टीज, बिजनेस | (Piyush Jain Biography in Hindi, income tax raid, Lifestyle, Family, Properties, house, Business )

 

पीयूष जैन

(Piyush Jain)

इत्र व्यवसायी।

 

पीयूष जैन उत्तर प्रदेश के एक इत्र (Perfume) व्यापारी है। वर्तमान मे वे कर (Tex) चोरी के आरोप में सुर्खियों मे बने हुए हैं। क्योंकि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के द्वारा की गई छापेमारी में उनके घर से अब तक 280 करोड़ रुपए की नगदी, 250 किलो चांदी, 23 किलो सोने की ईटें और 600 किलो चंदन एवं इसके अलावा अन्य सामग्री भी मिली है।

Advertisement

उनके पड़ोसियों के मुताबिक, पीयूष जैन बेहद सामान्य जीवन बिताते थे। एक साधारण जीवन जीने वाले पीयूष जैन के बारे में किसी को यह अंदाजा नहीं था कि, एक सामान्य से दिखने वाले व्यक्ति के पास इतनी बेशुमार संपत्ति और और सेकड़ो करोड़ रुपये उनके घर मे केश भी हो सकता है। लेकिन जब इनकम टैक्स वालों की रेड उनके घर पर पड़ी तब उनके घर से मिले नकदी और अन्य जेवरात को देखकर सबके होश उड़ गए।

तो आइए जानते हैं- पीयूष जैन के जीवन; कैसे उन्होंने इतनी अकूत संपत्ति बनाई और आयकर छापेमारी तक की पुरी कहानी के बारे में :

 

पीयूष जैन की बायोग्राफी | Piyush Jain Biography in Hindi

पीयूष जैन की बायोग्राफी | Piyush Jain Biography in Hindi

 

पीयूष जैन का जीवन परिचय : एक नजर में।

नाम :  पीयूष जैन (Piyush Jain)

जन्म स्थान :  कन्नौज के छपट्टी मोहल्ले का होली चौक

वर्तमान पता :   कानपुर के आनंदपुरी कॉलोनी।

पिता :   महेश चंद्र

भाई  :   अमरीश जैन

गृहनगर :  कानपुर , उत्तरप्रदेश

शैक्षणिक योग्यता :   रसायन में एमएससी (M.Sc. in Chemistry)

धर्म :   हिन्दू

नागरिकता :  भारतीय

पेशा :  इत्र (Perfume) व्यापारी।

वैवाहिक स्थिति :  विवाहित

क्यों है खबरों में :  इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा की गई छापेमारी में उनके घर से 180 करोड़ रुपए की नगदी, 250 किलो चांदी, 23 किलो सोने की ईटें और 600 किलो चंदन एवं इसके अलावा अन्य दस्तावेज भी मिली है।

 

आखिर कौन है पीयूष जैन ?

पीयूष जैन उत्तर प्रदेश मे कन्नौज के चिप्पट्टी मे जन्मे एक इत्र (Perfume) व्यपारी हैं। कन्नौज में उनका पुश्तैनी घर है, लेकिन वर्तमान में पीयूष जैन कानपुर में रहते हैं। इत्र (Perfume) फैक्ट्री के अलावा वे कोल्ड स्टोरज और पेट्रोल पंप के मालिक हैं।

Piyush Jain

Piyush Jain

 

शारीरिक संरचना

लंबाई (Height)

फीट में- 5″6′
वजन (Weight)

68 kg

आंखों का रंग

काला
बालों का रंग

काला

कितना फैला है इनका कारोबार ?

यदि छापेमारी में गए अधिकारियों की रिपोर्ट कि माने तो, पीयूष जैन 40 से भी ज्यादा कंपनियों के मालिक है। जिसमें इनकी दो कंपनियां मिडिल ईस्ट में भी बताई जा रहे हैं। इसके अलावा मुंबई में इनका एक आलीशान बंगला भी है। पीयूष जैन विदेशों में भी इत्र भेजता है। इत्र फैक्ट्री के साथ वे कोल्ड स्टोरेज और पेट्रोल पंप के भी मालिक हैं। उनके कंपनियों का हेड ऑफिस मुंबई में स्थित है।

पीयूष जैन ने कैसे कि इस व्यवसाय कि शुरुआत ?

पीयूष जैन ने केमिस्ट्री में एमएससी किया है। जबकि उनके पिता महेश चंद्र साबुन एवं डिटर्जेंट के कंपाउंड बनाते थे। अपने पिता के इसी व्यापार विस्तार करते हुए पीयूष ने तंबाकू और गुटखा का भी कंपाउंड बनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद पीयुष ने काली कमाई के जरिए अपनी बेशुमार संपत्ति बना ली।

 

कैसा जीवन जीते हैं, पीयूष जैन ?

पीयूष जैन के पड़ोसियों और उनके रिश्तेदारों की माने तो, पीयूष को जानने वाले लोग उन्हे सादगी पसंद इंसान मानते हैं। क्योंकि पीयूष हमेशा सामान्य लोगों की तरह ही रहता था। हजारों करोड़ की संपत्ति का मालिक पीयूष जब भी कानपुर से कन्नौज अपने पुश्तैनी घर आता था, तो शर्ट और पजामा पर हवाई चप्पल पहनकर अपने पुराने बजाज स्कूटर से घूमा करता था। उसके पास 15 साल पुरानी एक कार भी है, लेकिन फिर भी वह कन्नौज से कानपुर तक कि 95 किलोमीटर की दूरी अपनी कार से नहीं बल्कि बस में तय करता था। बता दें कि, 15 साल पहले पीयूष अपने परिवार के साथ एक कमरे के मकान में रहा करता था।

 

कैसे पहुंचे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम पीयूष जैन के घर तक ? 

बात लगभग 3 महीने पहले की है, अहमदाबाद में डीजीजीआई (DGGI- Directorate General of Goods and Services Tex Intelligence) ने 4 ट्रक को अपने हिरासत मे लिया जिसमें तंबाकू और पान मसाला पाया गया था। इसमें गणेश ट्रांसपोर्ट के नाम से 200 से ज्यादा फर्जी इनवॉइस मिले थे। जांच टीम इस मामले मे पुछताछ करने के लिए पहले कानपुर स्थित शिखर पान मसाले की फैक्ट्री पहुंची। लेकिन इसके मालिक प्रदीप अग्रवाल के दिल्ली में थे, जिस वजह से पूछताछ नहीं हो पाई। इसके बाद टीम ने गणेश ट्रांसपोर्ट के मालिक प्रवीण जैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पता चला कि पीयूष जैन का भाई अमरीश जैन, प्रवीण का बहनोई है। जिसके बाद जांच टीम पीयूष जैन तक पहुंची।

 

क्या-क्या मिला पीयूष जैन के घर से छापेमारी में।

24 दिसंबर 2021 को इनकम टैक्स और जीएसटी खुफिया महानिदेशालय की संयुक्त टीम के द्वारा कि गई छापेमारी में, पीयूष जैन के घर से अब तक 180 करोड़ रुपए की नगद (कैश) राशि, 23 किलो सोने की ईंटें, 250 किलो चांदी, 600 किलो चंदन जिसकी कीमत ₹6 करोड़ रुपये बताई जा रही है,  400 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रॉपर्टी के दस्तावेज, 500 चाबियां, 109 ताले और 18 लॉकर मिले हैं।

जांच अधिकारियों के अनुसार, पीयूष जैन के घर से अब तक करीब 1000 करोड़ रुपए की काली कमाई का पता चला है। इसके अलावा पीयूष जैन के कानपुर, दिल्ली, मुंबई और दुबई जैसे शहरों के पॉश इलाके में भी प्रॉपर्टीज पाई गई है।

जीएसटी के अधिकारियों ने यह भी बताया कि सारा पैसा नकली चालान के माध्यम से माल भेजने और माल ट्रांसपोर्टर द्वारा बिना किसी तरह के बिल से जुड़ा था। जिसमें काल्पनिक कंपनियों और फर्मों के नाम से कई फर्जी चालान काटे गए थे।

ये सभी चालान 50-50 हजार रुपये के थे। इतने रुपये के लगभग 200 ऐसे चालान पाए गए है, जिसमे किसी भी चालान का जीएसटी भुगतान नहीं किया गया था। अधिकारियों को यह सभी दस्तावेज जैन के गोदाम के अंदर ट्रकों में मिला। पीयूष कि चारों ट्रक जीएसटी अधिकारियों की हिरासत में हैं। 

इसके साथ-साथ मेसर्स त्रिमूर्ति फ्रेग्रेन्सेस के कारखानों में उत्तर प्रदेश, गुजरात और मुंबई जैसे कई स्थानों पर भी छापेमारी कि गई। जिसमें पाया गया कि, त्रिमूर्ति फ्रैग्रेंस शिखर पान मसाला और अन्य सुगंधित तंबाकू उत्पाद भी बनाती है।

जीएसटी अधिकारियों ने मेसर्स गणपति रोड कैरियर्स और मेसर्स ओडोकेम इंडस्ट्रीज (इत्र आपूर्तिकर्ता) पर भी छापेमारी की। पहले तो यह छापेमारी माल एवं सेवा विभाग के द्वारा कि गई, लेकिन भारी विवाद के बाद आयकर विभाग कि जांच टीम को भी बुलाया गया था।

पीयूष जैन के कानपुर स्थित घर से मिले इतनी भारी रकम, सोने-चांदी, चंदन की लकड़ी और प्रॉपर्टीज के दस्तावेजों के साथ-साथ अन्य सभी कीमती सामानों को अपने कब्जे मे ले लिया है।

 

120 घंटे तक चली पीयूष जैन के घर में छापेमारी ।

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर स्थित उनके बंगले पर 120 घंटे तक छापेमारी चली। जिसमें उनके सभी ठिकानों का पता चला और कई सामान भी बरामद किए गए जिसमें 180 करोड़ रुपए नकद, सोना-चांदी, चंदन कि लकड़ियों के साथ-साथ और भी कई प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। इतने लंबे समय तक चले इस छापेमारी के बाद इनकम टैक्स और जीएसटी खुफिया महानिदेशालय की संयुक्त टीम ने पीयूष जैन को गिरफ्तार कर लिया है।

पीयूष जैन

पीयूष जैन

पीयूष जैन के घर से मिले इतने नगदी रुपए को कई मशीनों के द्वारा गिनने पर भी 36 घंटों से भी ज्यादा का समय लगा। 

 

कौन-कौन है पीयूष जैन के परिवार में ?

पीयूष जैन के परिवार मे उनके पिता के अलावा उनके तीन बच्चे हैं, जिसमें एक बेटी और दो बेटे हैं। बेटी नीलांशा एक पायलट है, और वह शादीशुदा हैं। पीयूष के दो बेटे जिनका नाम प्रत्यूष जैन और प्रियांश जैन हैं। जब पीयूष जैन के घर में इनकम टैक्स की छापेमारी पड़ी तब पीयूष जैन अपने पिता के इलाज के लिये दिल्ली में थे, जिसके बाद विभाग के बुलावे पर पीयूष दिल्ली से कानपुर पहुंचे थे। 

 

पीयूष जैन के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न : कौन हैं पीयूष जैन ?

उत्तर : पीयूष जैन उत्तर प्रदेश मे कानपूर के रहने वाले हैं। वे कन्नौज में एक परफ्यूम फैक्ट्री, कोल्ड स्टोर और पेट्रोल पंप के मालिक हैं।

 

प्रश्न : पीयूष जैन वर्तमान में कहां रहते हैं ?

उत्तर : कानपुर, उत्तर प्रदेश (भारत)।

 

प्रश्न : पीयूष जैन के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : 3 बच्चे। एक बेटी एवं दो बेटे जिनका नाम- नीलांशा जैन (बेटी), प्रत्यूष जैन और प्रियांश जैन (बेटा) हैं।

 

प्रश्न : पीयूष जैन किस राज्य से हैं ?

उत्तर : उत्तर प्रदेश, भारत।

 

प्रश्न : पीयूष जैन किससे संबंधित हैं ?

उत्तर : इत्र कारोबार से।

 

इन्हें भी पढ़ें :

गौतम अडानी की बायोग्राफी ।

रतन टाटा की बायोग्राफी ।

लक्ष्मी नारायण मित्तल की बायोग्राफी ।

 

 आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘पीयूष जैन (Piyush Jain)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *