रानी रामपाल की बायोग्राफी | Rani Rampal Biography in Hindi
रानी रामपाल की बायोग्राफी | Rani Rampal Biography in Hindi
रानी रामपाल का जीवन परिचय (आयु, जाति, परिवार, हाईट, ब्वॉयफ्रेंड, अफेयर्स, करियर, शादी, विवाद, नेटवर्थ) | (Rani Rampal biography, Wikipedia, Wiki, Fitness, Age, Boyfriend, Affairs, Husband, Networth, Family)
रानी रामपाल
(Rani Rampal)
भारतीय महिला हॉकी टीम कि खिलाड़ी।
रानी रामपाल भारतीय महिला हॉकी टीम कि खिलाड़ी हैं। उनके प्रशंसक उन्हें भारतीय हॉकी की ‘रानी’ भी कहते हैं। वे 15 वर्ष की उम्र में वर्ष 2010 के विश्व कप में भाग लेने वाली भारतीय हॉकी टीम की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं। वर्तमान मे वे भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान है।
हाल ही मे हुए टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने कप्तान रानी रामपाल कि अगुवाई मे पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल के नेतृत्व में भारत ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर 2 ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर अंतिम चार चरण में प्रवेश किया।

रानी रामपाल की बायोग्राफी | Rani Rampal Biography in Hindi
आइये जानते हैं, रानी रामपाल ने कैसे तय किया गरीबी से लेकर एक सफल महिला हॉकी टीम के कप्तान बनने और एक सफल हॉकी खिलाड़ी बनने तक का ये सफर।
इन्हें भी पढ़ें :
रानी रामपाल का जीवन परिचय : एक नजर में ।
नाम : रानी रामपाल (Rani Rampal)
उपनाम : भारतीय हॉकी की रानी
जन्म : 4 दिसंबर 1994 (आयु 27 वर्ष)
जन्म स्थान : शाहबाद, हरियाणा (भारत)
पिता : रामपाल
गृहनगर : शाहबाद, हरियाणा (भारत)
आवास : शाहबाद, हरियाणा (भारत)
शैक्षणिक योग्यता : पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी
राशि : धनु राशि (Sagittarius)
धर्म : हिन्दु
राष्ट्रीयता : भारतीय
पेशा (Profession) : भारतीय हॉकी खिलाड़ी।
टीम मे भूमिका : भारतीय हॉकी टीम की कप्तान
पोजीशन : फॉरवर्ड
कोच : बलदेव सिंह
वैवाहिक स्थिति : अविवाहित
रानी रामपाल का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।
रानी रामपाल का जन्म 4 दिसंबर 1994 को हरियाणा के कुरूक्षेत्र जिले के शाहबाद में एक गरीब परिवार मे हुआ। उनके परिवार कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, और उनके पिता अपने परिवार कि आजीविका चलाने के लिए घोड़ागाड़ी (तांगा) चलाते थे, और बड़ी मुश्किल से ₹100 रानी के परिवार मे उनके माता-पिता के अलावा दो बड़े भाई भी हैं। अपने भाई-बहनों में रानी सबसे छोटी हैं। उनका एक भाई किसी दुकान पर सहायक का काम करते हैं, और उनसे बड़े भाई बढ़ई है।
रानी के पिता की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण रानी का बेहद ही मुश्किल से स्कूल में एडमिशन हो पाया था। जब वह मात्र 6 वर्ष की थीं, तो उन्होंने मैदान में दूसरे बच्चों को हॉकी खेलते हुए देखा। इसके बाद रानी को भी हॉकी खेलने का शौक हुआ। उन्होंने अपने पिता से हॉकी खेलने की इच्छा व्यक्त की, लेकिन उनके पिता राजी नहीं हुए। उस समय मे लड़कियों का निक्कर (हाफ पेंट) पहनकर हॉकी खेलना काफी बड़ी बात थी।
रानी के बहुत जिद करने के बाद उनके पिता ने रानी का दाखिला शाहबाद हॉकी एकेडमी में करवा दिया। एक इंटरव्यू के दौरान रानी कहती हैं की – “मेरे परिवार के पास कोचिंग के पैसे नहीं थे। इस कारण मैंने कई बार हॉकी छोड़ने के बारे में सोचा। इस कठिन परिस्थिति में मेरे कोच बलदेव सिंह और सीनियर खिलाड़ियों ने साथ दिया। उन लोगों ने मेरी काफी मदद की।”
रानी ने उस समय हॉकी खेलने के बारे में सोचा, जब लोग खेल को पुरुष प्रधान मानते थे, और महिलाओं को खेलों से दूर रहने के लिए कहा जाता था। रानी रामपाल के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए कि, परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, बुलंद हौसलों के दम पर हम किसी भी स्थिति से लड़कर बाहर आ सकते हैं, और अपने सपनों को नए पंख दे सकते हैं।
शिक्षा (Education)
रानी रामपाल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव के ही स्थानीय स्कूल से पूरी की। अपने प्रारंभिक शिक्षा के दौरान हैं उन्होंने हॉकी खेलना शुरू कर दिया था। रानी ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, बीए (B.A.) में एडमिशन लिया, लेकिन हॉकी के अभ्यास के कारण उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।
लंबाई | से० मी०- 161
मी०- 1.61 फीट इंच- 5’3″ |
वजन | 60 Kg |
शारीरिक माप (Figure) | 36-29-37 |
आंखों का रंग | गहरा भुरा |
बालों का रंग | काला |
इन्हें भी पढ़ें :
रानी रामपाल की ट्रेनिंग (Traning) ।
रानी रामपाल के एक लड़की होने के कारण, शुरूआत में लोग उनकी क्षमताओं पर सवाल उठाते थे, लेकिन बाद में उन्होने अपने कोच के सामने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। उन्होंने वर्ष 2003 में हॉकी के मैदान में उतरते हुए, बलदेव सिंह, जो द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित थे, के सानिध्य मे शाहाबाद हॉकी अकादमी में प्रशिक्षण लिया।
इसके बाद वह पहले ग्वालियर में जूनियर नेशनल और फिर चंडीगढ़ के नेशनल स्कूल में गईं और इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम में चुना गया। जब रानी केवल 14 वर्ष की थीं, तब उन्होंने सीनियर वर्ष की शुरुआत की, जिसने उन्हें भारतीय महिला हॉकी टीम में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बना दिया।
जब रानी रामपाल ने एक पेशेवर रूप से खेलना शुरू किया, तो ‘गोस्पोर्ट्स फाउंडेशन’ जो एक खेल गैर-सरकारी संगठन है, उन्होंने रानी को मौद्रिक और गैर-मौद्रिक रूप से सहायता प्रदान की। क्योंकि रानी रामपाल के परिवार द्वारा उनके सपनों का आर्थिक रूप से समर्थन करना बहुत मुश्किल था। जिसे ‘गोस्पोर्ट्स फाउंडेशन’ ने पूरा किया।
रानी रामपाल के करियर की शुरुआत (Rani Rampal Career) ।
अपनी ट्रेनिंग के दौरान रानी रामपाल ने अपनी क्षमताओं को परखा और प्रशिक्षण के बाद वे अपनी क्षमताओं में और भी निखार लाते हुए अपने करियर की शुरुआत की।
वर्ष 2008 मे, रानी ने अपने 14 साल की उम्र में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। रानी रामपाल ने जून 2009 में रूस के कज़ान में आयोजित चैंपियंस चैलेंज टूर्नामेंट में खेलते हुए इसके फाइनल में 4 गोल करके भारत को जीत दिलाई। इस टूर्नामेंट में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘द टॉप गोल स्कोरर’ और ‘यंग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट’ चुना गया था। इसी वर्ष नवंबर 2009 में आयोजित एशिया कप में रानी रामपाल ने भारतीय टीम के लिए रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
इसके बाद वर्ष 2010 में रानी 15 साल की उम्र में महिला विश्व कप खेलने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनी। 2010 में अर्जेंटीना के रोसारियो में आयोजित महिला हॉकी विश्व कप में, उन्होंने कुल सात गोल किए थे। जिसके बाद भारत को विश्व महिला हॉकी रैंकिंग में नौवां स्थान मिला। यह वर्ष 1978 के बाद भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। रानी रामपाल FIH ‘विमेंस यंग प्लेयर ऑफ द ईयर’ अवार्ड, 2010 के लिए नामांकित होने वाली एकमात्र भारतीय हैं।
वर्ष 2013 में जूनियर महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता जो कि विश्व कप हॉकी प्रतिस्पर्धा में 38 साल बाद भारत का पहला कोई मेडल था। इस जीत मे रानी रामपाल और मनजित कौर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। रानी अपनी टीम के लिए सेंटर फॉरवर्ड पर खेलती हैं।
वर्ष 2014 में रानी रामपाल को फिक्की कमबैक ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामित किया गया। वर्ष 2016 में रानी को हॉकी के क्षेत्र में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
वर्ष 2017 मे रानी, एशिया कप में भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा थीं, और भारतीय टीम ने वर्ष 2017 में जापान के काकामीगहारा में दूसरी बार खिताब भी जीता था। जबकि पहली बार यह ट्रॉफी वर्ष 2004 में भारत द्वारा जीता गया था। इस टूर्नामेंट में रानी के अच्छे प्रदर्शन कि वजह से उन्हें वर्ष 2018 में होने वाले ‘विश्व कप’ के लिए चुना गया।
वर्ष 2018 में आयोजित एशियाई खेलों मे रानी रामपाल को भारतीय महिला हॉकी टीम का नेतृत्व करने का मौका मिला, जहां उन्होंने भारत के लिए रजत पदक जीता और खेलों के समापन समारोह के लिए भारत की ध्वजवाहक बनीं।
रानी वर्तमान में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 212 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 134 गोल किए हैं। वह अपनी टीम में एक स्ट्राइकर के रूप में भी जानी जाती हैं, और टीम के लिए मिड-फील्डर के रूप में खेलती हैं। वर्ष 2020 में, खेल के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार ‘मेजर ध्यानचंद’ पुरस्कार के साथ-साथ, भारत सरकार ने उन्हें ‘पद्म श्री’ सम्मान से भी सम्मानित किया है।
टोक्यो ओलंपिक 2020-21 में रानी रामपाल का प्रदर्शन।
वर्ष 2021 में आयोजित टोक्यो ओलंपिक 2020 में रानी रामपाल के नेतृत्व में भारत महिला हॉकी टीम ने हिस्सा लिया। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने कप्तान रानी रामपाल कि अगुवाई मे पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल के नेतृत्व में भारत ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर 2 ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर अंतिम चार चरण में प्रवेश किया।
भारत का अगला मैंच ग्रेट-ब्रिटेन के साथ था, जिसमें भारत महिला टीम को इस मुकाबले में 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारत का सफर टोक्यो ओलंपिक में खत्म हो गया और वे इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
लेकिन जिस तरह से भारतीय टीम ने ग्रेट ब्रिटेन जैसी मजबूत टीम से संघर्ष किया, वह वाकई में तारीफ-ए-काबिल है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को कांटे की टक्कर दी थी।
भले ही भारत, टोक्यो ओलंपिक 2021 में कोई भी पदक हासिल नहीं कर पाया, लेकिन भारतीय टीम ने जिस तरह से प्रदर्शन किया वह बहुत ही सराहनीय था।
रानी रामपाल का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2021 मे (Networth, House, Fees, Car Collection in 2021) |
आवास | शाहबाद, कुरूक्षेत्र, हरियाणा (भारत) |
नेटवर्थ
(Networth) |
$6 मिलियन डॉलर
(₹ 40 करोड़ INR) लगभग |
प्रतिवर्ष आय | $1-5 मिलियन प्रतिवर्ष |
रानी रामपाल की पसंदीदा चीजें (Favorite Things) ।
पसंदीदा खेल | टेनिस और बैडमिंटन |
पसंदीदा खिलाड़ी | धनराज पिल्ले (हॉकी), साइना नेहवाल (बैडमिंटन) |
शौक (Hobbies) | संगीत सुनना, खरीदारी करना |
निजी जीवन (Personal Life)
रानी रामपाल हरियाणा के शाहबाद की रहने वाली हैं। वर्तमान में वे 27 वर्ष की हैं, और वे अब तक अविवाहित हैं। रानी ने महज 6 साल की उम्र से ही हॉकी खेलना शुरू कर दिया था, और इतनी छोटी उम्र मे ही शहर की टीम में पंजीकृत हो गई थी।
अपने शानदार प्रदर्शन के बाद रानी ने रेलवे में क्लर्क की नौकरी हासिल की थी, लेकिन उन्होंने इसे छोड़ कर
वर्तमान में वह भारत के खेल प्राधिकरण के लिए काम करती हैं।
पारिवारिक जानकारियां |
माता-पिता | पिता- रामपाल
माता- _____ |
भाई/ बहन | दो बड़े भाई |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
बच्चे | कोई नहीं |
बॉयफ्रेंड/ अफेयर | जानकारी नहीं |
रानी रामपाल की उपलब्धियां (Achievements)
- वर्ष 2010 में अपने 15 की उम्र में वे महिला विश्व कप में सबसे युवा खिलाड़ी बनी।
- रॉजारियो (अर्जेंटीना) में महिला हॉकी वर्ल्ड कप में सात गोल कर सर्वश्रेष्ठ यंग फॉरवर्ड का अवॉर्ड जीता।
- महिला विश्व कप (2010) में, उनका नाम एफआईएच यंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के रूप में नामित किया गया और जिसके चलते वह एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।
- जूनियर वर्ल्ड कप में तीसरे स्थान के लिए इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में दो गोल करके 38 सालों बाद भारत को कोई मैडल दिलाया।
- ‘यंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रही।
- वर्ष 2013 में जूनियर हॉकी विश्व कप 2013 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता।
- वर्ष 2014 में, उन्हें फिक्की कमबैक ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
रानी रामपाल को मिले पुरस्कार और सम्मान (Awards and Rewards) |
2016 : भारत सरकार द्वारा ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
2020 : मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (2020) – भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान।
2020 : भारत सरकार द्वारा देश का चौथा सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘पद्मश्री’ सम्मान से सम्मानित।
रानी रामपाल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Some Interesting Facts) ।
- रानी रामपाल का जन्म एक बेहद गरीब परिवार में हुआ था। उनके पिता अपने परिवार की आजीविका चलाने के लिए तांगा (घोड़ा गाड़ी) चलाते थे।
- रानी ने 6 वर्ष की उम्र से ही हॉकी खेलना शुरू कर दिया था।
- रानी ने मार्च 2018 में कोरिया के खिलाफ अपना 200 वां मैच खेला था।
- रानी हरियाणा के शाहबाद से हैं, और वर्तमान में वह भारत के खेल प्राधिकरण के लिए काम करती हैं। वह रेलवे में भी कार्य कर सकती थी, जहां उन्हें ₹12 हजार भुगतान किया जाता था।
- रानी ने एक छोटे से घर में बहुत सी चीजों के अभाव में अपना बचपन बिताया था। जिसके चलते वह अपने परिवार को एक बड़ा घर देना चाहती थी। अपनी सफलता के बाद रानी ने अपनी मेहनत और लग्न से शाहबाद में अपना खुद का एक घर खरीदा है, और वर्तमान में वे उसी घर में अपने परिवार के साथ रहती है।
रानी रामपाल के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : रानी रामपाल कौन है ?
उत्तर : रानी रामपाल भारतीय महिला हॉकी टीम कि कप्तान हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक- 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी की थी। वे अपनी टीम में फॉरवर्ड पोजीशन पर खेलती हैं।
प्रश्न : रानी रामपाल का जन्म कब हुआ ?
उत्तर : 4 दिसंबर 1994 को ।
प्रश्न : रानी रामपाल की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 27 वर्ष (2021 मे) ।
प्रश्न : रानी रामपाल वर्तमान में कहां रहते हैं ?
उत्तर : शाहबाद, हरियाणा (भारत)
प्रश्न : क्या रानी रामपाल शराब (अल्कोहल) का सेवन करती हैं ?
उत्तर : नहीं।
प्रश्न : क्या रानी रामपाल धूम्रपान करती हैं ?
उत्तर : ज्ञात नहीं
प्रश्न : रानी रामपाल की शादी किससे हुई है ?
उत्तर : वे अब तक अविवाहित हैं।
प्रश्न : रानी रामपाल के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : कोई नहीं।
प्रश्न : रानी रामपाल किस राज्य की है ?
उत्तर : हरियाणा, भारत
प्रश्न : रानी रामपाल किससे संबंधित है ?
उत्तर : हॉकी से।
प्रश्न : वर्ष 2021 में रानी रामपाल कि नेटवर्थ कितनी है ?
उत्तर : $6 मिलियन डॉलर ( ₹40 करोड़ लगभग)
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘रानी रामपाल (Rani Rampal)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।