साइना नेहवाल कि बायोग्राफी | Saina Nehwal Biography in Hindi
साइना नेहवाल कि बायोग्राफी | Saina Nehwal Biography in Hindi
Table of Contents
साइना नेहवाल
(Saina Nehwal)
अंतरराष्ट्रीय स्तर की भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी।
साइना नेहवाल भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, और लम्बे समय तक विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी रह चुकी हैं। वह एक महीने में तीसरी बार प्रथम वरीयता पाने वाली अकेली महिला खिलाड़ी हैं। अपनी प्रतिभा के चलते उन्होंने पूरी दुनिया में प्रसिद्धी हासिल की है। वर्ष 2008 में बीजिंग में आयोजित हुए ओलंपिक खेलों मे साइना ने क्वार्टर फाइनल मे अपनी जगह बनाई थी।
जबकि वर्ष 2012 मे आयोजित लंदन ओलंपिक 2012 मे साइना ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था। बैडमिंटन मे ऐसा करने वाली वे भारत की पहली खिलाड़ी हैं। साइना तीन बार ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बेडमिंटन खेल चुकी हैं। वर्ष 2015 में साइना वर्ल्ड रैंकिंग में पहले स्थान पर थी। साइना इस जगह पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला थी, और प्रकाश पादुकोण के बाद दूसरी भारतीय।
बैडमिंटन में अपने सराहनीय खेलो के लिए साइना को भारत सरकार द्वारा ‘पद्म श्री’ और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह बीडबल्युएफ विश्व कनिष्ठ प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय हैं। वह भारतीय बैडमिंटन लीग में अवध वॉरियर्स की तरफ़ से खेलती हैं।
लंबे समय से बैडमिंटन खेल रही साइना नेहवाल का विवाह वर्ष 2018 में पी. कश्यप से हुआ। पी. कश्यप अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। साइना नेहवाल के सफल करियर को देखते हुए उन पर एक फिल्म भी बनी है, जिसका नाम ‘साइना’ है। इस फिल्म को वर्ष 2021 में रिलीज किया गया था। तो आइए जानते हैं साइना नेहवाल के जीवन से जुड़े तथ्यों के बारे में :

सायना नेहवाल कि बायोग्राफी | Saina Nehwal Biography in Hindi
साइना नेहवाल का जीवन परिचय : एक नजर में |
नाम : साइना नेहवाल (Saina Nehwal)
उपनाम : स्टैफी साइना, साइना
जन्म : 17 मार्च, 1990 (आयु 31 वर्ष, 2021 मे)
जन्म स्थान : हिसार, हरियाणा (भारत)
पिता : डॉ. हरवीर सिंह नेहवाल
माता : उषा नेहवाल
आवास : हैदराबाद, भारत
स्कूलिंग : दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर, हरिद्वार
शैक्षणिक योग्यता : 12वीं कक्षा
राशि : मीन राशि ( )
धर्म : हिन्दू
राष्ट्रीयता : भारतीय
वैवाहिक स्थिति : विवाहित
जीवनसाथी (पति) : पी. कश्यप
पेशा (Profession) : भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ।
कोच : पुलेला गोपीचंद, नानी प्रसाद राव, सैयद मोहम्मद आरिफ
खेलने की शैली (Handedness) : दांये हाथ से (Right Hand)
सर्वश्रेष्ठ रेंकिंग : नम्बर- 1 (2015 में)
अंतरराष्ट्रीय डेब्यू : एशियन सेटेलाइट बैडमिंटन टूर्नामेंट (वर्ष 2005)
इन्हें भी पढ़ें :
साइना नेहवाल का प्रारंभिक जीवन (Early Life)|
साइना का जन्म 17 मार्च 1990 को हरियाणा के हिसार मे एक जाट परिवार मे हुआ। साइना ‘साईं’ के नाम से बना है। उनके पिता का नाम डॉ॰ हरवीर सिंह नेहवाल और माता का नाम उषा नेहवाल है। उनके पिता हरवीर सिंह हरियाणा की एक एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में काम करते थे । जबकि उनकी माँ उषा रानी एक राज्य स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी थी। कुछ समय बाद उनके पिता अपने परिवार के साथ हरियाणा से हैदराबाद शिफ्ट हो गए।
साइना के माता-पिता दोनो के बैडमिंटन खिलाड़ी होने के कारण सायना कि भी शुरू से ही बैडमिंटन मे रुचि थी। अपनी बेटी की रुचि को देखते हुए, उनके पिता हरवीर सिंह ने साइना का पूरा सहयोग किया। आठ वर्ष की छोटी उम्र में ही साइना के पिता ने उन्हें बैडमिंटन सिखाने का फैसला कर लिया था। इसके बाद उन्होंने साइना का दाखिला हैदराबाद के लाल बहादुर स्टेडियम मे करवा दिया, जहाँ साइना कोच ‘नानी प्रसाद’ के सानिध्य मे बैडमिंटन सिखने लगी।

अपने माता पिता के साथ साइना नेहवाल।
शिक्षा (Education) |
साइना ने अपनी स्कूल की पढ़ाई हरियाणा के हिसार से शुरू की थी। लेकिन अपने पिता के ट्रान्सफर कि वजह से उन्हें कई बार स्कूल बदलना पड़ा। जब साइना का परिवार हैदराबाद शिफ्ट हुआ, तब साइना ने हैदराबाद के ‘संत एनस कॉलेज मेह्दिपत्नाम’ मे दाखिला लिया और वहाँ से उन्होंने 12 वीं तक कि पढ़ाई पुरी की।
साइना स्कूल के दिनो मे एक शांत, शर्मीली स्वभाव कि छात्रा रही हैं। साइना नेहवाल ने पढ़ाई के साथ साथ कराटें भी सीखा था, जिसमें उन्होंने ब्राउन बेल्ट प्राप्त किया है।
शारीरिक संरचना (Body Measurement) |
लंबाई | सेमी मे- 165 Cm
मीटर मे- 1.65 M फीट मे- 5’3″ Ft. |
वजन | 65 Kg |
शारीरिक माप | 34- 26 -36 |
आंखों का रंग | हल्का भुरा |
बालों का रंग | काला |
साइना नेहवाल की शुरूआती प्रशिक्षण एवं कोच (Early Training and Coach) |
साइना, हैदराबाद के जिस स्टेडियम में बैडमिंटन की प्रैक्टिस करने जाती थीं, वह स्टेडियम उनके घर से 25 किलोमीटर दूर था। इसलिए उनके पिता रोज उन्हें सुबह 4 बजे स्कूटर से स्टेडियम ले जाते थे। कई बार साइना स्कूटर में अपने पापा के पीछे बैठे बैठे सो जाती थी। किसी तरह की दुर्घटना न हो, इसलिए उनकी माँ भी साइना के साथ स्टेडियम जाने लगी। वहां 2 घंटे की प्रैक्टिस के बाद साइना स्कूल जाती थी।
कोच ‘नानी प्रसाद’ के सानिध्य मे बैडमिंटन सिखने के बाद, साइना ने ‘एस. एम. आरिफ’ से ट्रेंनिग ली, जो देश के जाने माने खिलाड़ी है, और वे द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किए जा चूके हैं।
इसके बाद साइना ने हैदराबाद की ‘पुल्लेला गोपीचंद अकैडमी’ मे दाखिल लिया, जहाँ उन्होनें पुलेला गोपीचंद से ट्रेनिंग लेने लगी। साइना, कोच पुलेला गोपीचंद को अपना मेंटर मानती हैं।
साइना नेहवाल के करियर की शुरुआत (Saina Nehwal Carrier) |
वर्ष 2006 से 2015 तक का सफर |
वर्ष 2006 में, सायना ने अंडर-19 राष्ट्रीय चैंपियनशिप मे हिस्सा लिया और इस चैंपियनशिप की चैंपियन बनी। इसके बाद वे दो बार प्रतिष्ठित एशियन सैटेलाइट बैडमिंटन टूर्नामेंट (इंडिया चैप्टर) जीतकर इतिहास कायम किया। वह ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी। इसी वर्ष वह एक 4 सितारा टूर्नामेंट, फिलीपींस ओपन जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बनीं। इसके बाद ही उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रसिद्धि मिलने लगी। फिर इसी वर्ष बीडब्ल्युएफ (BWF) विश्व कनिष्ठ बैडमिंटन प्रतियोगिता मे साइना BWF की उपविजेता बनीं।
जबकि वर्ष 2008 मे हुए इस प्रतियोगिता मे साइना ने नौवीं वरीयता प्राप्त जापानी सायाका सातो को हरा कर 2008 विश्व कनिष्ठ बैडमिंटन प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।
इसके बाद, 21 जून 2009 को आयोजित इंडोनेशिया ओपन जीतकर साइना विश्व की सबसे प्रतिष्ठित बीडब्ल्युएफ (BWF) सुपर सीरीज जीतने वाली पहली महिला भारतीय खिलाडी बन गयीं। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया।
वर्ष 2010 मे साइना ने उबर कप के क्वार्टर फाइनल के लिए भारत भारतीय महिला टीम का नेतृत्व किया। यहाँ सेमी फाइनल खेलते हुए साइना टिने रासमुसेन से हार गई। लेकिन हारने से पहले साइना 2010 आल इंग्लैंड सुपर सीरीज के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई।
इसके बाद साइना ने मलेशिया की वोंग मिउ चू को 2010 के इंडिया ओपन ग्रां प्री गोल्ड में हराकर टूर्नामेंट में अपनी शीर्ष वरीयता को प्राप्त किया। इस बीडब्ल्युएफ ग्रां प्री गोल्ड टूर्नामेंट को जीतकर उन्होंने $ 8280 के पुरस्कार राशि जीत ली। नेहवाल सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज 2010 में फिर से नंबर 1 वरीयता प्राप्त कर चीन की विश्व चैंपियन लू लान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। साइना ने इस बीडब्ल्युएफ सुपर सीरीज टूर्नामेंट को जीतकर 15,000 डॉलर की पुरस्कार राशि जीत ली और अपने कैरियर की शीर्ष वरीयता 3 पर पहुँच गयी।

खेल के दौरान साइना नेहवाल।
22 वर्ष की उम्र में साइना ने स्विस ओपन खिताब के फाइनल में चीन की विश्व में दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाडी वांग शिझियान को हराया, और स्विस ओपन खिताब अपने नाम किया। इसके बाद, 10 जून 2012 को उन्होंने थाइलैंड की रत्चानोक इंथेनॉन को हराकर थाइलैंड ओपेन ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड खिताब जीता। इसी वर्ष वह मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल और कोरिया ओपन के क़्वार्टर फाइनल में पहुँची थी।
वर्ष 2012 मे आयोजित लंदन ओलंपिक मे साइना ने महिला एकल का काँस्य पदक जीता, जब चीन की उनकी प्रतिद्वंदी वांग झिन ने चोट लगने की वजह से बीच मैच में अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद अक्टूबर 2012 में जर्मनी की जुलियान को फाइनल में हराकर साइना ने डेनमार्क ओपेन खिताब भी अपने नाम किया।
26 जनवरी 2014 मे साइना ने विश्व प्रतियोगिता की काँस्य पदक विजेता पी वी सिंधु को हराकर ‘इंडिया ओपन ग्रैंड प्रिक्स’ गोल्ड की विजेता बनी। वर्ष 2014 की ऑस्ट्रेलियन ओपेन सुपर सीरीज़ के फाइनल में खेलते हुए साइना ने स्पेन की कैरोलिना मरीन को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपेन सुपर सीरीज़ का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद वह विश्व में सातवें पायदान पर पहुँच गईं थी। इसके बाद साइना ने चाइना ओपन सुपर सीरीज़ प्रीमियर में जापान की अकाने यामागुची को हराकर यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।

साइना नेहवाल अपने मेडल के साथ।
वर्ष 2015 के इंडिया ओपन ग्रैंड प्रिक्स मे खेलते हुए साइना नेहवाल ने स्पेन की कैरोलीना मरीन को फाइनल में 19-21, 25-23, 21-16 से हराकर इंडिया ओपन ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड का खिताब जीता। इसके बाद 29 मार्च 2015 को थाइलैंड की रत्चानोक को इंडियन ओपन सुपर सीरीज़ के फाइनल में हराकर वह विश्व की शीर्ष वरीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।
2016 से 2019 तक का सफर |
सायना नेहवाल ने वर्ष 2016 के 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में अंतिम दिन हुए महिला एकल वर्ग के फाइनल में खेलते हुए अपने हमवतन पीवी संधू को मात देते हुए राष्ट्रमंडल खेल का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जबकि भारत कि ही पीवी संधू को वर्ष 2016 के राष्ट्रमंडल खेलों की स्पर्धा में रजत पदक मिला। इस प्रकार सायना ने बैडमिंटन में भारत को 26वां स्वर्ण पदक दिलाया। इसके साथ ही सायना राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं।
वर्ष 2016-17 के दौरान चोट लगने कि वजह से साइना बहुत से टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाई। अपनी चोट से उबरने के बाद साइना ने प्रथम मलेशिया ओपन ग्रांड प्रिक्स में भाग लेते हुए इस टूर्नामेंट में जीत हासिल की।
इसी वर्ष अगस्त मे, ग्लासगो में आयोजित विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेते हुए साइना नेहवाल क्वार्टर फाइनल में स्कॉटलैंड के क्रिस्टी गिल्मर को हराकर सेमिफाइनल में पहुंची। लेकिन सेमीफाइनल में साइना को जापान की नोजोमी ओकूहारा से हार का सामना करना पड़ा और इस प्रतियोगिता में उन्होंने कांस्य पदक जीता। यह विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में साइना द्वारा जीता गया लगातार दूसरा कांस्य पदक था। इसके अलावा उन्होंने लगातार 7 बार क्वार्टर फाइनल मे जीत हासिल कि थी। इसके बाद 82 वें राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में साइना ने पीवी सिंधू को हराकर जीत हासिल की थी।
वर्ष 2018 में साइना ने अच्छी शुरुआत करते हुए इंडोनेशिया मास्टर्स के फाइनल तक पहुंची थी। इसी वर्ष 2018 में साइना ने कामनवेल्थ खेलों के एकल महिला खेल के फाइनल में पीवी सिन्धु को हराकर अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने मिश्रित प्रतियोगिता में भारतीय टीम को एक और स्वर्ण पदक दिलाया। इसी वर्ष हुए एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप मे टाई तज़ु – यिंग से हार कर साइना ने कांस्य पदक जीता था|

खेल के दौरान साइना नेहवाल।
सन 2018 में एशियाई खेलों में साइना भारत के लिए एशियाई बैडमिंटन का मैडल अपने नाम किया। यह मेडल जीतने के साथ ही साइना यह मेडल जीतने वाली भारत की पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनी गई।
वर्ष 2019 में साइना ने अपने पहले टूर्नामेंट ‘मलेशिया मास्टर्स’ मे भाग लिया। जहाँ उन्होंने जापान की नोजोमी ओकूहारा को हराकर क्वार्टर फाइनल तक पहुँची। लेकिन सेमीफाइनल मे वे विश्व प्रसिद्ध कैरोलाइना मरीन से हार गई।
साइना नेहवाल का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन। (वर्ष 2021 में) |
यह जानकारी सितंबर 2021 द्वारा दी गई है।
आवास | Hyderabad, Telangana, India |
Networth
(2021में) |
$5 Million ₹ 36 Crore INR |
मासिक आय | 40 Lakhs + |
वार्षिक आय | 5 Crore + |
आय का स्रोत | सैलेरी एंड एंडोर्समेंट |
निजी निवेश | ₹11.3 करोड़ रुपए |
इन्हें भी पढ़ें :
साइना नेहवाल पर बनी फिल्म के बारे में ( About ‘Saina’ Movie)
साइना नेहवाल के सफल करियर को देखते हुए, उन पर एक फिल्म भी बनी है, जिसका नाम ‘साइना’ रखा गया है। इस फिल्म में उनके जीवन से जुड़े संघर्ष के बारे में दिखाया गया है। इस फिल्म में साइना का किरदार परिणीति चोपड़ा ने निभाया है। यह फिल्म अमोल गुप्ता के डायरेक्शन में बनी फिल्म है। इस फिल्म को इसी वर्ष 26 मार्च 2021 को रिलीज किया गया था।

साइना के किरदार मे परिणीति चोपड़ा ।

साइना नेहवाल और परिणीति चोपड़ा।
साइना नेहवाल की पसंदीदा चीजें (Favorite Things)|
पसंदीदा अभिनेता | शाहरुख़ खान एवं महेश बाबू |
पसंदीदा अभिनेत्री | माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण सिंह |
पसंदीदा खिलाड़ी | सचिन तेंदुलकर (क्रिकेटर) एवं रोजर फेडरर (टेनिस खिलाड़ी),
स्टेफी ग्राफ (टेनिस खिलाड़ी) |
पसंदीदा भोजन | आलू पराठा एवं कीवी |
पसंदीदा जगह | सिंगापुर |
शौक (Hobbies) | यात्रा करना |
निजी जीवन (Personal Life)|
साइना नेहवाल ने 14 दिसंबर 2018 को अपने प्रेमी परुपल्ली कश्यप से शादी की। परुपल्ली कश्यप भी एक अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वे भी भारत के लिए खेलते हैं, और उन्होने भी पुलेला बैडमिंटन अकादमी मे कोचिंग प्राप्त कि है।

साइना नेहवाल अपने पति पी कश्यप के साथ।
साइना और पारुपल्ली दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के दोस्त थे। धीरे-धीरे वे दोनों एक – दूसरे को पसंद करने लगे और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया, और दिसंबर 2018 मे शादी कर ली।

साइना नेहवाल अपने पति पी कश्यप के साथ।
पारिवारिक जानकारियां |
माता-पिता | डॉ. हरवीर सिंह नेहवाल (पिता)
उषा रानी नेहवाल (माता) |
भाई/बहन | एक बहन – अबू चंद्राशु नेहवाल |
बॉयफ्रेंड | पी. कश्यप (पारुपल्ली कश्यप) |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पति | पी. कश्यप (पारुपल्ली कश्यप) |
बेटा/ बेटी | नहीं (वर्ष 2021 तक) |
साइना नेहवाल को मिले पुरस्कार और सम्मान (Awards and Rewards) |
राष्ट्रीय सम्मान (National Awards)
2009 : भारत सरकार द्वारा ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित।
2010 : भारत सरकार द्वारा राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार।
2010 : भारत सरकार द्वारा ‘पद्म श्री’ पुरस्कार से सम्मानित।
2016 : भारत सरकार द्वारा ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित।
वर्ष 2012 में लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर (London Olympic 2012)।
- हरियाणा सरकार के द्वारा एक करोड़ रुपए।
- राजस्थान सरकार की तरफ से ₹50 लाख रुपए की धनराशि।
- आंध्र प्रदेश सरकार की तरफ से ₹50 लाख की धनराशि
- भारतीय बैडमिंटन संघ की तरफ से ₹10लाख रुपए की धनराशि
- ‘मंगलायतन विश्वविद्दालय’ के द्वारा डॉक्टरेट की मानक उपाधी से सम्मानित।
- सचिन तेंदुलकर द्वारा बीएमडब्ल्यू कार पुरस्कार में दिया गया।
अन्य पुरस्कार (Other Rewards) ।
2008 : बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन द्वारा वर्ष की सबसे होनहार खिलाड़ी का सम्मान।
साइना नेहवाल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Some Interesting Facts)।
- साइना नेहवाल ‘स्टैफी ग्राफ’ की बहुत बड़ी फैन है। इसलिए उनकी मां उसे स्टेफी साइना कह कर बुलाती है।
- साइना के जन्म के समय उनकी दादी खुश नहीं थी। क्योंकि वे एक लड़की नहीं एक लड़का चाहती थीं।
- साइना नेहवाल ने वर्ष 2005 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। जिसमें वे 2005 के अंडर-19 राष्ट्रीय टीम मे चुनी गई थीं।
- वर्ष 2018 में साइना नेहवाल ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘प्लेयिंग टू विन : माय लाइफ ऑन एंड ऑफ कोर्ट’ पुस्तक प्रकाशित की थी।
- एशियाई सेटेलाइट बैडमिंटन टूर्नामेंट ट्वाइस जीतने के बाद साइना वर्ष 2006 में अंडर-19 राष्ट्रीय चैंपियन बनी।
- साइना अलग-अलग पत्रिकाओं जिसमें ‘वीमेन’स हेल्थ’ एवं ‘फेमिना’ आदि शामिल है, उनके कवर फोटो में भी नजर आ चुकी हैं।
- अपनी पढ़ाई के दौरान साइना ने कराटे भी सीखा है जिसमें उन्होंने कराटे में ब्राउन बेल्ट हासिल किया हैं।
- साइना द्वारा वर्ष 2012 के लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें एक बीएमडब्ल्यू कार पुरस्कार में दिया था।
- वर्ष 2016 में साइना को अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक कमिटी के एथलिट कमीशन के एक सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था।
साइना नेहवाल के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ) ।
प्रश्न : साइना नेहवाल कौन है ?
उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय स्तर कि भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी।
प्रश्न : साइना नेहवाल का जन्म कब हुआ ?
Ans : 17 मार्च 1990 को।
प्रश्न : साइना नेहवाल की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 31 वर्ष (2021 मे) ।
प्रश्न : साइना नेहवाल किस जाति की हैं ?
उत्तर : हिंदू, जाट।
प्रश्न : साइना नेहवाल वर्तमान में कहां रहते हैं ?
उत्तर : हैदराबाद, तेलंगाना (भारत)।
प्रश्न : क्या साइना नेहवाल शराब (अल्कोहल) का सेवन करती हैं ?
उत्तर : नहीं।
प्रश्न : क्या साइना नेहवाल धूम्रपान करती हैं ?
उत्तर : नहीं।
प्रश्न : साइना नेहवाल की शादी किससे हुई है ?
उत्तर : पी. कश्यप से (दिसंबर 2018 में)।
प्रश्न : साइना नेहवाल के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : कोई नहीं।
प्रश्न : साइना नेहवाल किस राज्य की है ?
उत्तर : हिसार, हरियाणा (भारत)
प्रश्न : साइना नेहवाल के पति का नाम क्या है ?
उत्तर : पी. कश्यप ( पारुपल्ली कश्यप) ।
प्रश्न : साइना नेहवाल के राष्ट्रीय कोच कौन है ?
उत्तर : पुल्लेला गोपीचंद।
प्रश्न : साइना नेहवाल किस खेल से संबंधित है ?
उत्तर : बैडमिंटन।
प्रश्न : कौन सा भारतीय बैडमिंटन में विश्व ख़िताब जितने वाला पहला खिलाड़ी था ?
उत्तर : पीवी सिन्धु।
प्रश्न : रैकेट खेलों में ओलिंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी ?
उत्तर : सायना नेहवाल।
प्रश्न : वर्ष 2021 में साइना नेहवाल कि नेटवर्थ कितनी है ?
उत्तर : 5 मिलियन डॉलर (₹36 करोड़)
प्रश्न : वर्ष 2021 में साइना नेहवाल की वार्षिक आय कितनी है ?
उत्तर : ₹5 करोड़ +
प्रश्न : वर्ष 2021 में साइना नेहवाल की मासिक आय कितनी है ?
उत्तर : ₹ 40 लाख +
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘साइना नेहवाल (Saina Nehwal)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।