बिहार के ईशान किशन ने अपने पहले ही शतक में खेली 200 रनों कि ताबड़-तोड़ पारी। गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने दिल की बात। केवल 3 शॉट लगाने के बाद ही ईशान किशन को कर लिया गया था सेलेक्ट।
बिहार के ईशान किशन ने अपने पहले ही शतक में खेली 200 रनों कि ताबड़-तोड़ पारी। गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने दिल की बात। केवल 3 शॉट लगाने के बाद ही ईशान किशन को कर लिया गया था सेलेक्ट।
Ishan Kishan Biography in Hindi | ईशान किशन जीवन परिचय
ईशान किशन का जीवन परिचय ( ईशान किशन, विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, क्रिकेट, रिकॉर्ड, आईपीएल, दोहरा शतक, गर्लफ्रेंड, विवाद, संपत्ति ) | Ishan Kishan Biography in hindi [ Ishan Kishan, Wikipedia, Birth, Age, Education, Career, Family, Cricket, Records, Girlfriend, IPL, Controversies, Net worth ]
ईशान किशन | Ishan Kishan
भारतीय क्रिकेटर
Ishan Kishan Biography in Hindi : दोस्तों, ईशान किशन एक भारतीय क्रिकेटर हैं। वह भारतीय टीम में बतौर एक विकेटकीपर और बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं। पिछले साल, 2021 में ही उन्होंने T20 से अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। इससे पहले, ईशान किशन ने रणजी ट्रॉफी में में 273 रनों कि पारी खेला था। वर्ष 2016 में ईशान किशन भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान भी रहे थे। जिसके नेतृत्व में, अंडर-19 भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची थी। ईशान किशन बिहार राज्य से हैं, और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

Ishan Kishan Biography in Hindi | ईशान किशन जीवन परिचय
हाल ही में, 10 दिसंबर 2022 को ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया। यह उनका पहला वनडे शतक था। इस मैच में ईशान ने विराट कोहली के साथ मिलकर शानदार 290 रनों की साझेदारी की। जिसके बाद, भारत यह मैच 227 रन के बड़े अंतर से जीता। हालांकि भारत बांग्लादेश से यह सीरीज 1-2 से हार गई। इस मैच में ईशान किशन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 126 गेंदों में ही 200 रन बना डाले। आज के आर्टिकल में हम, ईशान किशन के जीवन परिचय | Ishan Kishan Biography in Hindi | के बारे में चर्चा करेंगे।
जानिए – भारतीय बल्लेबाज और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का जीवन परिचय | Hardik Pandya biography in Hindi
Table of Contents
ईशान किशन का जीवन परिचय : एक नजर में
पुरा नाम (Real Name) | ईशान प्रणव कुमार पांडे किशन |
उपनाम (Nickname) | ईशान किशन (Ishan Kishan) |
जन्म (Birth) | 18 जुलाई 1998 |
उम्र (Age) | 24 वर्ष |
जन्म स्थान (Birth Place) | पटना, बिहार, भारत |
पिता (Father) | प्रणव कुमार पांडे (बिल्डर) |
माता (Mother) | सुचित्रा सिंह |
गृहनगर (Hometown) | पटना, बिहार, भारत |
स्कुलिंग (Schooling) | दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना |
विश्वविद्यालय (University) | कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पटना |
शिक्षा (Education) | जानकारी नही |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
धर्म (Religion) | हिंदू |
जाति (Cast) | जानकारी नहीं |
राशि (Zodiac) | कर्क राशि |
पेशा (Profession) | भारतीय क्रिकेटर (बल्लेबाज और विकेटकीपर) |
टीम में जगह (Position in team) | बल्लेबाज और विकेटकीपर |
कोच/मेंटोर (Coach/ mentor) | उत्तम मजांदर, संतोष कुमार |
टीम (Team) | घरेलू टीम – झारखंड
प्रमुख टीमें – भारत (राष्ट्रीय टीम), बिहार, ईस्ट जोन, गुजरात लायंस, मुंबई इंडियंस और रेस्ट ऑफ इंडिया |
पसंदीदा शॉट (Favorite shot) | स्वीप शॉट |
मैदान पर प्रकृति (Nature on field) | आक्रामक |
बैटिंग स्टाइल (Batting style) | लेफ्ट-हैंडेड |
जर्सी न०. (Jersey no.) | #32 (भारत, राष्ट्रीय टीम); #18 (भारत U-19)
# 23 (गुजरात लायंस) |
अंतर्राष्ट्रीय डेब्यु (International Debut) |
|
जीवनसाथी (Spouse) | अविवाहित |
अफेयर/ गर्लफ्रेंड (Affairs /Girlfriend | अदिति हुंडिया |
प्रसिद्धि (Famous for) |
|
ईशान किशन का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Ishan Kishan Early Life & Family
Ishan Kishan Early life and Family : दोस्तों, ईशान किशन का जन्म 18 जुलाई 1998 को बिहार के पटना में पिता, प्रणब कुमार पांडे और माँ, सुचित्रा सिंह के घर में हुआ था। ईशान के पिता प्रणब पांडे पेशे से एक बिल्डर हैं, जबकि माँ, सुचित्रा सिंह एक गृहिणी हैं। ईशान के एक बड़े भाई भी हैं जिनका नाम राजकिशन है। उनके भाई राज किशन राज्य स्तर के पूर्व क्रिकेटर भी हैं।

Ishan KIshan with his Parents
ईसान के बड़े भाई को भी क्रिकेट का बहुत शौक था। लेकिन उनके माता-पिता इस बात को लेकर स्पष्ट थे कि, बच्चों को क्रिकेटर तो नहीं बनाना है। क्योंकि इस फील्ड में असुरक्षा बहुत ज्यादा और संभावनाएं बहुत कम थी। अब इस स्थिति में चुनाव बच्चों को करना था। ऐसे में ईशान के बड़े भाई राज ने ईशान के लिए क्रिकेट का त्याग कर दिया और अपना ध्यान पढ़ाई में लगाया। हालांकि राजकिशन राज्य स्तर के क्रिकेटर भी रह चुके हैं।
जानिये – भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय | Surya Kumar Yadav biography in hindi
परिवारिक जानकारियां | Family details
माता- पिता (Parents) | पिता – प्रणव कुमार पांडे
माँ – सुचित्रा सिंह |
भाई-बहन (Siblings) | एक भाई – राज किशन (बड़ा)
बहन – कोई नही |
ईशान किशन कि शिक्षा | Ishan Kishan Early Life & Education
Ishan Kishan Education : ईशान किशन ने अपनी स्कूली शिक्षा पटना के दिल्ली पब्लिक स्कूल से पूरी की। हालांकि, उन्हें अपनी स्कूली पढ़ाई के दौरान, डीपीएस स्कूल से एक बार निकाला भी गया था।
डीपीएस से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद ईशान किशन ने पटना के कॉलेज ऑफ कॉमर्स पटना में दाखिला लिया और वहां से कॉमर्स में बीकॉम की डिग्री हासिल की।
जब स्कूल से निकाले गए थे ईशान | When Ishaan was expelled from school
Ishan Kishan Biography in Hindi : बचपन से ही ईशान को क्रिकेट में बहुत रुचि रही है, जिसके कारण वह पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते थे। उनके दोस्त उन्हें फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के किरदार ‘डेफिनेट’ के नाम से बुलाते थे। कारण यह था कि, ईशान जो ठान लेते थे उसे एक करके ही दम लेते थे।
स्कूल के दिनों में ईशान दिनभर क्रिकेट ही खेलते रहते थे। जिसकी वजह से, उनके स्कूल में हाजिरी (Attendance) बेहद कम रहती थी। आखिर एक दिन उन्हें डीपीएस स्कूल से निकाल दिया गया था। लेकिन, इससे उनकी क्रिकेट पर कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा।
ईशान के क्रिकेटर बनने की कहानी | Story of Ishaan becoming a cricketer
Ishan Kishan Biography in Hindi : एक बार की बात है, तब ईशान किशन करीब 10-11 साल के थे, और वह अपने पिता से, अपने बड़े भाई के साथ अंडर-14 के ‘स्कूल गेम्स फेडरेशन’ के ट्रायल में जाने की जिद करने लगे। उनके पिता ने भी यह सोच कर हामी भर दी की, उसका चयन नहीं हो पाएगा और वह खेलकूद कर घर वापस लौट आएगा। लेकिन उन्हें क्या पता था कि, उनका बेटा वापस नही, बल्कि आगे चल कर इंडियन क्रिकेट टीम के लिए खेलेगा और एक दिन इतिहास रच देगा।
खैर, ईशान अपने बड़े भाई के साथ अंडर-14 के ‘स्कूल गेम्स फेडरेशन’ के ट्रायल में पहुंचे। वहां उसने केवल 3 शॉट ही लगाए और उसका चयन हो गया। इस तरह ईशान के क्रिकेट खेलने की शुरुआत हुई।
जानिए – भारत के दिग्गज टेबल टेनिस प्लेयर शरत कमल का जीवन परिचय | Shapath Kamal Biography in hindi
क्रिकेट खेलने के लिए किया झारखंड का रुख | Moved to Jharkhand to play cricket
Ishan Kishan Biography in Hindi : ईशान किशन यूं तो हैं बिहार के, लेकिन 13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलने के लिए उन्होंने झारखंड जाने का फैसला किया। क्योंकि, बीसीसीआई (BCCI) से विवादों के कारण बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की मान्यता खत्म हो गई थी, जिसके कारण उन्होंने झारखंड की ओर रुख किया। उस समय सेल रांची के पूर्व क्रिकेटर अरुण विद्यार्थी, जो उस समय सेल रांची के कप्तान थे, वे ईशान को वर्ष 2011-12 में उन्हें रांची लेकर आए थे। अरुण विद्यार्थी के पटना के एक साथी ने उन्हें ईशान के बारे में बताया था।
शारिरिक संरचना | Physical Appearance
ऊंचाई (Height) | सेंटीमीटर में – 168 सेंटीमीटर (लगभग)
मीटर में – 1.68 मीटर फीट इंच – 5′ 6″ |
वजन (weight) | किलोग्राम में – 60 किलो |
शारिरिक बनावट (Figure) | छाती- 38 इंच
कमर- 30 इंच Biceps- 12 इंच |
आंख का रंग (eye color) | काला |
बालों का रंग (hair color) | काला |
रणजी ट्रॉफी में खेला दोहरी शतकीय पारी | Double century innings played in Ranji Trophy
Ishan Kishan Biography in Hindi : ईशान किशन झारखंड की तरफ से सबसे पहले सेल रांची की तरफ से खेलना शुरू किया। इसके बाद वे अंडर-16, अंडर-19, विजय हजारे और अंत में रणजी ट्रॉफी में जगह बनाने में कामयाब रहें। रणजी ट्रॉफी में, भारत के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें झारखंड की तरफ से खेलते हुए देखा, जिसमें ईशान किशन ने सौराष्ट्र टीम के खिलाफ 273 रन बनाए थे। ईशान के नाम झारखंड से 273 रनों का सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है।
यह उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। रणजी ट्रॉफी में 273 रन बनाने के कारण ईशान किशन का आईपीएल (IPL) में चयन हुआ।
बने अंडर-19 टीम के कप्तान | Became the captain of the Under-19 team
Ishan Kishan Biography in Hindi : रणजी ट्रॉफी में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद, भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी राहुल द्रविड़ की कोचिंग में ईशान ने अंडर-19 टीम की कप्तानी की और टीम को फाइनल तक पहुंचाया। भारत की अंडर-19 टीम में उनके साथ ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर भी थे। लेकिन, प्रतिभा होने के बावजूद, ईशान को टीम इंडिया की राष्ट्रीय टीम में आने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। जबकी, ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर का टीम इंडिया में इनसे पहले ही पदार्पण हो चुका था।
आईपीएल से बदली किस्मत | Luck changed from IPL
Ishan Kishan IPL Career : वर्ष 2016 में गुजरात लायंस की तरफ से ईशान ने आईपीएल (IPL) में कदम रखा। गुजरात लायंस टीम के लिए दो सीजन में खेलने के बाद, वर्ष 2018 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। वर्ष 2020 में ईशान किशन, मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। इस सीजन में उन्होंने कुल 14 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 516 रन बनाए थे। इस सीजन में उन्होंने सबसे अधिक छक्के लगाने के लिए पुरस्कार भी जीता था।
इसके बाद, चयनकर्ताओं की नजर उन पर पड़ी और उन्हें भारत की राष्ट्रीय टीम में शामिल कर लिया गया। और यहां से शुरू हुआ ईशान किशन का अंतरराष्ट्रीय करियर।
जानिए – दुनिया के सबसे महान फुटबॉलरों में से एक, पेले की सफलता की कहानी | Success Story of Pele
ईशान किशन अंतरराष्ट्रीय करियर | Ishan Kishan International Career
Ishan Kishan International Cricket Career : ईशान किशन ने फरवरी 2021 में, इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया। जबकि, उन्होंने 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला T20 मैच खेला। इस मैच में उन्होंने 32 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए थे। इस मैच में वे ‘मैन ऑफ द मैच’ भी चुने गए थे।
इसके बाद, जून 2021 में ईशान किशन को श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले सीरीज के लिए भारत के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (ODI) और T20 अंतरराष्ट्रीय टीम के लिए चुना गया था। इसके बाद, 18 जुलाई 2021 को ईशान ने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे खेला, जिसमें उन्होंने 42 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए थे। सितंबर 2021 में, ईशान को ICC पुरुष T20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था।
एकदिवसीय मैचों में बल्लेबाजी कर रचा इतिहास | Created history by batting in ODIs
Ishan Kishan Biography in Hindi : हाल ही में, बांग्लादेश और भारत के बीच खेले जाने वाले सीरीज में ईशान किशन ने, बांग्लादेश के चटगांव खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ 210 रन की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली। जिसकी बदौलत भारत यह मैच 227 रनों के बड़े अंतर से जीता। इस मैच में ईशान किशन ने विराट कोहली के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 290 रनों की धमाकेदार साझेदारी की। इस मैच में विराट कोहली ने भी शतक जमाया। हालांकि, तीन मैचों कि इस वनडे सीरीज में भारत को 1-2 से हारकर सीरीज गंवानी पड़ी।

Virat Kohli congratulating Ishaan Kishan on his century.
इससे पहले, ईशान तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आते थे। लेकिन इस मैच में उन्हें विराट कोहली के साथ ओपनिंग के लिए भेजा गया और ईशान ने दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया। बांग्लादेश में किसी के द्वारा बनाया गया यह सर्वाधिक रन है। इससे पहले, शेन वाटसन ने वर्ष 2011 में 185 रन बनाए थे।

Ishaan Kishan celebrates after scoring his double century.
बने कई रिकॉर्ड
- इस मैच में, ईशान किशन ने 126 गेंदों में 24 चौकों और 10 छक्कों की मदद से अपना दोहरा शतक पूरा किया।
- ईशान किशन अपने पहले ही शतक में 200 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए।
- 24 साल 145 दिन की उम्र में ईशान किशन ने अपने में दोहरा शतक पूरा किया ऐसा करने वाले के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए। इससे पहले दोहरा शतक लगाने वाले सबसे यंगेस्ट प्लेयर में रोहित शर्मा के नाम यह रिकॉर्ड था। रोहित ने 26 साल 186 दिन की उम्र में अपना पहला दोहरा शतक लगाया था। हालांकि, रोहित शर्मा 3 दोहरा शतक लगा चुके हैं।

Ishaan Kishan hitting a shot.
- ईशान किशन 126 गेंदों में ही सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। इससे पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने 138 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था।
- ईशान दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने सबसे कम उम्र, सबसे कम बॉल, और सबसे कम पारी के बाद इतना बड़ा स्कोर बनाया है।
- विराट कोहली के साथ 290 रन की साझेदारी का रिकॉर्ड भी बनाया।
जानिए – अमेरिका की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का जीवन परिचय | Serena Williams biography in hindi
दोहरा शतक बनाने वाले भारतीय | Indians who scored double century
यदि दोहरा शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात की जाए तो, भारत के कुल 4 ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने दोहरा शतक जमाया है।
- सचिन तेंदुलकर ने 431 पारी के बाद दोहरा शतक बनाया।
- सहवाग ने 234 पारी के बाद दोहरा शतक जमाया।
- रोहित शर्मा ने 103 पारी में के बाद अपना दोहरा शतक जमाया।
- ईशान किशन ने 9 पारी के बाद ही दोहरा शतक जमाया।
ईशान किशन के रिकार्ड | Ishan Kishan Record
- ईशान किशन ने केवल 9 पारी के बाद ही दोहरा शतक जमाया।
- वह दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बने, जिन्होंने अपने पहले शतक में ही 200 रन बनाए हैं।
- सबसे कम गेंदों में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने महज 136 गेंदों में 24 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 200 रन बनाए हैं।
- दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने।
- ईशान किशन ने रणजी ट्रॉफी के एक मैच की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मैंच में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ एक पारी में 14 छक्के लगाए थे।
- वर्ष 2016 के अंडर -19 विश्वकप में लगातार 5 मैचों में नाबाद रहे।
- वर्ष 2016-17 में, ईशान ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ 273 रन बनाए। रणजी ट्रॉफी में यह झारखंड के लिए किसी खिलाड़ी का उच्चतम स्कोर है।
जानिये – कभी जेल जाने वाले इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन स्टोक्स का जीवन परिचय | Ben Stokes Biography in hindi
ईशान किशन कि पसंदीदा चीजें | Ishan Kishan favorite things
पसंदीदा खिलाड़ी (Favorite Player) | क्रिकेटर- डेविड वार्नर, महेंद्र सिंह धोनी और एडम गिलक्रिस्ट |
आदर्श (Ideal) | महेंद्र सिंह धोनी
![]() Ishan KIshan with MS Dhoni |
पसंदीदा खेल (Favorite Game) | क्रिकेट और फुटबॉल |
शौक (Hobbies) | टेबल टेनिस और बिलियार्ड्स खेलना |
ईशान किशन की कुल संपत्ति, घर | Ishan Kishan Net Worth, Houses
Ishan Kishan net worth : दोस्तों यदि इशांत किशन के नेटवर्क की बात करें तो, आईपीएल 2018 की अनुसार ईशान किशन की कुल नेटवर्थ ₹6 करोड़ के आसपास है।
नेटवर्थ (Net worth) | ₹6.2 करोड़ (आईपीएल-11 के अनुसार) |
वर्तमान पता (Current City) | पटना, बिहार (भारत) |
कार संग्रह (Car collection) | hyundai verna |
ईशान किशन का निजी जीवन, गर्लफ्रेंड | Ishaan Kishan Personal Life, Girlfriend
Ishan Kishan girlfriend : ईशान किशन 24 वर्ष के हैं और अविवाहित हैं। हालांकि, ईशान किशन की एक गर्लफ्रेंड है, जिनका नाम की अदिति हुंडिया (Aditi Hundia) है। मीडिया खबरों के अनुसार आदित्य और इशांत एक दूसरे को 3 साल से अधिक समय से डेट कर रहे हैं। अदिति को कई बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों में भी ईशान का सपोर्ट करते हुए देखा गया है।

Ishaan Kishan with his girlfriend Aditi Hundia.
जबकि, ईशान किशन के बांग्लादेश में दोहरा शतक बनाने के बाद, आदिती हुंडिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए, ईशान किशन की फोटो के साथ हार्ट वाला इमोजी पोस्ट किया है।
आपको बताते चलें कि, अदिति पेशे से एक मॉडल हैं। अपने करियर के दौरान, अदिति कई पेजेंट जीते हैं। वह मिस दिवा-2018 रह चुकी हैं। इसके बाद में उन्होंने पोलैंड में प्रतिष्ठित मिस सुपरनैशनल पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

Aditi Hundia Ishan’s GF
जानिये- भारत की महिला रेसलर साक्षी मलिक का जीवन परिचय | Sakshi Malik biography in hindi
ईशान किशन से जुड़े कुछ विवाद | Ishan Kishan controversies
Ishan Kishan Controversies : वैसे तो ईशान किशन युवा खिलाड़ी है और विवादों से दूर ही रहते हैं। लेकिन, अंडर-19 विश्वकप 2016 की शुरुआत से पहले, 12 जनवरी 2016 को पटना के कंकड़बाग इलाके में ईशान कि कार से एक ऑटो रिक्शा चालक घायल हो गया था। जिसके बाद, ईशान को लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए उन्हें गिरफ़्तार भी किया गया था। जबकी, उनके पिता पर भी इस घटना में हस्तक्षेप करने का आरोप लगा था।
ईशान किशन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Ishan Kishan
- क्या ईशान किशन धूम्रपान करते हैं ? – नहीं।
- क्या ईशान किशन शराब पीते हैं ? – ज्ञात नही।
- ईशान किशन बिहार के रहने वाले हैं और उनका जन्म बिहार के पटना में हुआ था।
- बचपन में ईशान क्रिकेट खेलने के लिए स्कूल नहीं जाते थे। जिसके कारण स्कूल में अटेंडेंस कम होने कि वजह से उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था।
- ईशान ने 7 वर्ष की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने अलीगढ़ के School World Cup से अपनी स्कूली टीम का नेतृत्व भी किया था।
- शुरुआत में ईशान किशन के माता-पिता नहीं चाहते थे कि, उनके दोनों बेटे क्रिकेटर बने क्योंकि इसमें संभावनाएं बहुत कम थी।
- ईशान के बड़े भाई राज किशन भी राज्य स्तर के क्रिकेटर रह चुके हैं। लेकिन राज ने अपना क्रिकेटर बनने का सपना छोड़ दिया। ताकि, ईशान अपनी इच्छा पूरी कर सके।

Ishaan with his elder brother Raj Kishan.
- बीसीसीआई (BCCI) से विवादों के कारण बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की मान्यता खत्म होनेके कारण उन्होंने झारखंड की तरफ से खेलना शुरू किया।
- ईशान किशन की एक गर्लफ्रेंड है जिनका नाम आदिति हुंडिया है, जो एक मॉडल है।

Aditi Hundia Ishan’s GF
- ईशान किशन अंडर-19 टीम के कप्तान भी रहे थे। जिसके नेतृत्व में भारत की अंडर-19 टीम फाइनल में पहुंची थी।
- हाल ही में, ईशान किशन सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है।
- ईशान ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए खेला चाहते थे। क्योंकि वे एमएस धोनी और राहुल द्रविड़ को अपना आदर्श मानते हैं।

Ishan Kishan with Rahul Dravid
ईशान किशन के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : ईशान किशन कौन है ?
उत्तर : ईशान किशन भारतीय क्रिकेटर हैं और भारत की राष्ट्रीय टीम में वे बतौर विकेटकीपर और बल्लेबाज खेलते हैं। हाल ही में, उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक सबसे कम गेंदों पर दोहरा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
प्रश्न : ईशान किशन का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर : ईशान किशन का जन्म 18 जुलाई 1998 को बिहार के पटना शहर में हुआ था।
प्रश्न : ईशान किशन की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 24 वर्ष (2022 मे)
प्रश्न : ईशान किशन किस देश से हैं ?
उत्तर : भारत
प्रश्न : ईशान किशन किस राज्य से हैं ?
उत्तर : बिहार
प्रश्न : ईशान किशन किस खेल से संबंधित हैं ?
उत्तर : क्रिकेट
प्रश्न : ईशान किशन की शादी किससे हुई हैं ?
उत्तर : अविवाहित
प्रश्न : ईशान किशन के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : None
प्रश्न : ईशान किशन ने अपना अंतरराष्ट्रीय करियर करियर कब शुरू किया था ?
उत्तर : मार्च 2021 में T20 मैंच से।
प्रश्न : हाल ही में ईशान किशन ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया है ?
उत्तर : ईशान किशन ने अपने पहले ही शतक में 200 रन बनाए। वे दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने। इसके अलावा ईशान किशन सबसे कम पारी में दोहरा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं।
प्रश्न : ईशान किशन की नेटवर्थ कितनी हैं ?
उत्तर : ईशान किशन की कुल संपत्ति, छह करोड़ रुपए (लगभग) है।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ ईशान किशन (Ishan Kishan) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।