सावित्री जिंदल की बायोग्राफी | Savitri Jindal Biography in Hindi

सावित्री जिंदल की बायोग्राफी | Savitri Jindal Biography in Hindi

सावित्री जिंदल का जीवन परिचय ( आयु, जाति, धर्म, परिवार, पति, बच्चे, व्यवसाय, शादी, विवाद, नेटवर्थ )  |  (Savitri Jindal Wikipedia, Biography, Age, Cast, Religion, Business, Family, Net worth, Struggle, Husband, Controversies, Childrens, )

 

सावित्री जिंदल

(Savitri Jindal)

Chairperson of OP Jindal Group

सावित्री जिंदल भारतीय महिला उद्यमी हैं। उन्होंने अपने दम पर न केवल अपने बिज़नेस को फैलाया बल्कि वे दुनिया कि फोर्ब्स 500 कि सबसे अमीर व्यक्तियों कि सुची मे भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यदि हम वर्तमान कि बात करें तो वर्ष 2021 में फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट (Forbes India Rich list 2021) में वे $18 बिलियन के साथ 7 वें स्थान पर हैं। इसके अलावा वे भारत मे सबसे अमीर महिलाओं के मामले में पहले स्थान पर हैं। 

Advertisement

सावित्री जिंदल एक महिला उद्यमी और ‘ओपी जिंदल समूह (OP Jindal Group)’ की चेयरपर्सन हैं। इसके साथ-साथ वे महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा की अध्यक्ष के पद पर भी काबिज हैं। सावित्री जिंदल के पति ओमप्रकाश जिंदल ने ‘ओपी जिंदल ग्रुप’ की स्थापना की थी। जिंदल समूह का बिज़नस काफी फैला हुआ है, और यह देश की दिग्गज स्टील कंपनी के रूप में काबिज है। जिंदल समूह कई सेक्टर्स में भी एक्टिव हैं, जिनमें स्टील से लेकर पॉवर, सीमेंट, इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि सेक्टर आते हैं। 

अपने पति की मृत्यु के बाद सावित्री जिंदल ने ना केवल अपने परिवार को संभाला बल्कि अपने बिजनेस को भी खूब अच्छे से संभाला और इसका विस्तार भी किया।

सावित्री जिंदल की बायोग्राफी | Savitri Jindal Biography in Hindi

सावित्री जिंदल की बायोग्राफी | Savitri Jindal Biography in Hindi

 आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे भारत की एक सफल महिला उद्यमी सावित्री जिंदल की जीवनी, उनके परिवार, उनके पति, उनके बिजनेस और उनके जीवन में आई कठिनाइयों से लेकर उनकी सफलता के सफर के बारे में, कि कैसे एक साधारण सी महिला दुनिया की सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में सातवें स्थान पर पहुंची :

 

इन्हें भी पढ़ें :

किरण मजूमदार शॉ की बायोग्राफी |

रौशनी नादर की जीवनी ।

ओपरा विनफ्रे की जीवनी ।

 

सावित्री जिंदल का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :    सावित्री देवी जिंदल (Savitri Devi Jindal)

उपनाम  :    सावित्री जिंदल (Savitri Jindal)

जन्म  :   20 मार्च 1950 (आयु 71 वर्ष)

जन्म स्थान  :   तिनसुकिया, असम (भारत)

गृहनगर :   तिनसुकिया, असम (भारत)

आवास  :  हिसार, हरियाणा (भारत)

शैक्षणिक योग्यता  :   डिप्लोमा (Diploma)

राशि : मीन राशि (Pisces)

धर्म  :   हिन्दु

राष्ट्रीयता  :   भारतीय

पेशा (Profession) :  बिजनेसपर्सन, निवेशक, एंटरप्रेन्योर, राजनीतिज्ञ।

सक्रिय वर्ष : वर्ष 2006 से अब तक

भाषा (Language) हिंदी एवं अंग्रेजी।

वैवाहिक स्थिति  :   विवाहित

पति  :   स्व. ओम प्रकाश जिंदल (वि.- 1970 से 2005)

 

 

प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।

सावित्री जिंदल का जन्म 20 मार्च 1950 को असम (भारत) के तिनसुकिया में हुआ था। भारत के असम राज्य मे जन्मी सावित्री जिंदल की उम्र 71 वर्ष है। उनका जन्म एक बेहद ही मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ, जिनकी माली हालत कुछ ज्यादा ठीक नहीं थी। उनके माता-पिता कि आर्थिक तंगी के कारण सावित्री जिंदल ने बचपन से गरीबी को देखा था।

 

शिक्षा (Education)

सावित्री जिंदल के माता-पिता के परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी, जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। इन सब के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और डिप्लोमा की डिग्री हासिल की है।

 

 

निजी जीवन (Personal Life)

सावित्री जिंदल का विवाह 1970 में ओम प्रकाश जिंदल से हुआ था। इस जिंदल दंपत्ति के नो बच्चे हैं। 

सावित्री जिंदल के पति ओम प्रकाश जिंदल कि वर्ष 2005 मे एक हेलीकाप्टर दुर्घटना में आक्स्मिक मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद से सावित्री जिंदल ने कंपनी कि कमान संभाली थी।

वर्तमान मे उनके चार पुत्र- रतन जिंदल, पृथ्वीराज जिंदल, सज्जन जिंदल और नवीन जिंदल OP Jindal Group के प्रमुख पदों पर आसीन हैं, और अपने पिता द्वारा स्थापित कंपनी को सुचारू रूप से चलाने का काम कर रहे हैं। जबकि सावित्री जिंदल इस समुह कि चेयरपर्सन हैं।

 

 

सावित्री जिंदल के करियर की शुरुआत (Savitri Jindal Career) ।

दुनिया की अमीर महिलाओं में से एक सावित्री जिंदल एक कुशल गृहिणी थीं और अपना ज्यादातर समय अपने बच्चों के पालन-पोषण मे देती थी। लेकिन उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दुखद मोड़ तब आया जब वर्ष 2005 में उनके पति ओपी जिंदल की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक मौत हो गई। उनके पति कि मृत्यु के बाद वे पुरी तरह से अकली हो गईं। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था, कि वह क्या करें ? क्योंकि उनके बच्चे भी उस समय छोटे थे। उनके सामने कई कठिनाइयां आई, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने पति द्वारा स्थापित समुह कि कमान अपने हाथ मे ले ली। 

हालाँकि सावित्री जिंदल ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं थीं। इसके बावजूद भी वे अपनी कुशलता से ‘जिंदल ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज’ को सफलता के शिखर पर ले गयी। एक समय ऐसा था, जब कोई भी उन्हें नहीं जानता था। लेकिन वर्ष 2008 में फोर्ब्स की सूची में जब उन्हें भारत की सबसे धनी महिला बताया गया, तब वे दुनिया में एक उद्योगपति बनकर उभरीं।

सावित्री जिंदल

सावित्री जिंदल

हाल ही में, जिंदल समूह ने पेरू में तेल अन्वेषक ब्लॉक को अपने नाम किया है, एवं बोलीविया सहित कई अन्य देशों में लौह अयस्क खदानों का भी अधिग्रहण किया है। इतना ही नहीं चार बच्चों की माँ होने के कारण उन्हें दुनिया की सबसे अमीर माँ का दर्जा प्राप्त है।

 

 

सावित्री जिंदल का राजनीतिक करियर (Political Career) ।

जब सावित्री जिंदल के पति ओपी जिंदल की मृत्यु हुई उस समय ओपी जिंदल अपने शहर के विधायक और राज्य मंत्री थे। उनके मोत के बाद सावित्री जिंदल ने ना केवल उनके व्यापार कि बागडोर संभाली, बल्कि अपने पति के राजनीतिक विरासत को भी बखूबी संभाला। वर्ष 2006 में खाली इस सीट पर उपचुनाव में सावित्री जिंदल मैदान में उतरी। शहर कि जनता ने भी उनका साथ दिया और एक तरफा वोट देकर उन्हें विधायक बना दिया।

सावित्री जिंदल

सावित्री जिंदल

वर्ष 2009 के दौरान सावित्री का चयन अपने निर्वाचन क्षेत्र से हुआ और इसके बाद उन्हें 29 अक्टूबर 2013 को हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद मिला। उन्होंने अपने कार्यकाल में राजस्व और आपदा प्रबंधन, चकबंदी, पुनर्वास और आवास राज्य मंत्री आदि के रूप में काम भी किया। लेकिन वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में वे कमल गुप्ता से हार गईं।

 

 

घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2021 मे (Networth, House, Fees, Car Collection in 2021) |

सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति $18  बिलियन से भी अधिक है, जो उन्हें भारत की सबसे अमीर महिला बनाती है। उनकी आय का मुख्य स्रोत जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड है। उन्होंने हरियाणा विधान सभा के सदस्य के रूप में राजनीति में भी अच्छी कमाई की है।

आवास R/O जिंदल हाउस, ओपी जिंदल मार्ग, मॉडल टाउन, हिसार हरियाणा (भारत)
नेटवर्थ

(Networth)

$18 बिलियन डॉलर 

(₹1.34 लाख करोड़ INR) लगभग

आय का स्रोत व्यवसाय
शौक (Hobbies) किताबें पढ़ना और खाना बनाना

 

इन्हें भी पढ़ें :

किरण मजूमदार शॉ की बायोग्राफी |

रौशनी नादर की जीवनी ।

ओपरा विनफ्रे की जीवनी ।

 

ओपी जिंदल समुह (OP Jindal Group) कि स्थापना।

सावित्री जिंदल के पति ओम प्रकाश जिंदल एक इंजीनियर थे। उन्होंने वर्ष 1952 में ‘ओपी जिंदल ग्रुप’ की स्थापना की। यह कंपनी स्टील, खनन, बिजली, तेल और गैस जैसे क्षेत्रों में काम कर रही थी, और इन चारो ही क्षेत्रों में कंपनी को बहुत सफलता भी मिली। जिंदल स्टील्स को पूरे भारत में स्टील का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक माना जाता है। वर्तमान में ओमप्रकाश जिंदल की पत्नी सावित्री जिंदल ‘ओ पी जिंदल समूह’ की प्रमुख हैं, और उनके चारो पुत्र ‘OP Jindal Group’ के प्रमुख पदों पर आसीन हैं। जिसमें जिंदल शॉ लिमिटेड को पृथ्वी जिंदल, जेएसडब्लू ग्रुप ऑफ कंपनी को सज्जन जिंदल, जेएसएल यानि जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड को रतन जिंदल और जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड की कमान नवीन जिंदल का हाथ में है।

 

विवाद (Controversies)

वर्ष 2014 में सावित्री जिंदल ने एक मीडिया कर्मी सुभाष चंद्र और ज़ी न्यूज़ के सीईओ समीर आहलूवालिया के खिलाफ एक कंप्लेंट फाइल की थी। जिसमें सावित्री जिंदल ने उन पर आरोप लगाए थे कि, उन्होंने अपने चैनल पर उनके बारे मे गलत खबर दिखाई है, जिसकी वजह से लोगों में उनकी छवि खराब करने की बात कही गई थी।

 

 

सावित्री जिंदल को मिले पुरस्कार और सम्मान (Awards and Rewards) |

सावित्री जिंदल को अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा सन् 2008 में आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया था।

 

 

सावित्री जिंदल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Some Interesting Facts) ।

  • सावित्री जिंदल ओपी जिंदल समूह की अध्यक्ष के पद पर हैं।
  • सावित्री जिंदल की शादी साल 1970 के दौरान ओम प्रकाश जिंदल से हुई थी।
  • ओपी जिंदल के द्वारा ‘जिंदल ग्रुप‘ की स्थापना की गई थी।
  • सावित्री जिंदल के पति ओपी जिंदल हरियाणा विधानसभा के सदस्य भी रहे थे।
  • वर्ष 2005 में ओपी जिंदल की मृत्यु एक हेलीकाप्टर दुर्घटना में हो गई, इसके बाद सावित्री जिंदल समूह की अध्यक्ष बनीं।
  • साल 2014 में सावित्री जिंदल ने हरियाणा विधानसभा के लिए चुनाव भी लड़ा लेकिन वे हार गई।
  • सावित्री जिंदल इंडियन नेशनल कांग्रेस की सदस्य हैं।
  • साल 2009 के दौरान सावित्री का चयन अपने निर्वाचन क्षेत्र से हुआ और इसके बाद उन्हें 29 अक्टूबर 2013 को हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद मिला।
  • वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में वे कमल गुप्ता से हार गई थीं।
  • सावित्री जिंदल ‘महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा‘ की अध्यक्ष भी हैं।

 

 

सावित्री जिंदल के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : सावित्री जिंदल कौन है ?

उत्तर : व्यवसायी और ओ पी जिंदल समुह (OP Jindal Group) कि चेयरपर्सन।

 

प्रश्न : सावित्री जिंदल का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : 20 मार्च 1950 को।

 

प्रश्न : सावित्री जिंदल की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 71 वर्ष (2021 मे) ।

 

प्रश्न : सावित्री जिंदल की शादी किससे हुई है ?

उत्तर : ओमप्रकाश जिंदल से।

 

प्रश्न : सावित्री जिंदल के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : नो बच्चे।

 

प्रश्न : सावित्री जिंदल किस राज्य की है ?

उत्तर : हरियाणा, भारत।

 

प्रश्न : सावित्री जिंदल किससे संबंधित है ?

उत्तर : उद्योग जगत (Business) से।

 

प्रश्न : वर्ष 2021 में सावित्री जिंदल कि नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : $18 बिलियन डॉलर ( ₹1.34 लाख करोड़)

 

 

इन्हें भी पढ़ें :

किरण मजूमदार शॉ की बायोग्राफी |

रौशनी नादर की जीवनी ।

ओपरा विनफ्रे की जीवनी ।

 

 

 आभार ।

 

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘सावित्री जिंदल (Savitri Jindal)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *