ओपरा विनफ्रे की बायोग्राफी | Oprah Winfrey Biography in Hindi
ओपरा विनफ्रे की बायोग्राफी | Oprah Winfrey Biography in Hindi
ओपरा विनफ्रे का जीवन परिचय (आयु, जाति, परिवार, हाईट, शादी, विवाद) (Oprah Winfrey biography, Age, Husband, Net worth, Family)
Table of Contents
ओपरा विनफ्रे
(Oprah Winfrey)
दुनिया के सबसे शक्तिशाली महिलाओं मे से एक ओपरा विनफ़्रे एक अमरीकी मिडिया उद्योजक, टॉक शो मेज़बान (Host), अभिनेत्री (Actress), निर्माता (Producer) व लिपिकार (Writer) है। वे ओपरा विनफ्रे नेटवर्क की अध्यक्षा, सिइओ, सीसीओ भी हैं। आज वे विश्व की सबसे प्रभावशाली और अमीर लोगों की सूची में शामिल है। लेकिन एक समय ऐसा था, जब ओपरा की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनकी मां लोगों के घरों में काम किया करती थी। जब ओपरा का जन्म हुआ तब उनकी मां आर्थिक तंगी की वजह से उसे उनकी नानी के पास छोड़ कर चली गई।
कुंवारी माता से जन्मी ओपरा को बचपन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। बचपन में उनका शारीरिक शोषण भी हुआ। जब वह 9 वर्ष कि थीं, तब उनके साथ एक बहुत ही बुरी घटना हुई, जब उनका बलात्कार हुआ। इन सब के बावजूद ओपरा ने कभी हिम्मत नहीं हारी और आज वे कई लोगों की प्रेरणा स्रोत हैं। कभी आर्थिक तंगी से गुजरने वाली ओपरा आज दिसम्बर 2021 तक वे 3.5 बिलीयन डॉलर के संपत्ति की मालकिन है।
ओफ्रा विनफ्रे को उनकी उपलब्धि के लिए कई सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है, जिसमें उन्हें 20वीं सदी की अमेरिका की सबसे रइस अफ़्रीकी अमरीकी लिपिकार होने का सम्मान प्राप्त है। इसके अलावा एक काल में वे विश्व की अकेली अश्वेत अरबपति थीं। तो आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़े उतार-चढ़ाव और उनके घटनाओं से लेकर उनके सफलता तक के सफर के बारे में :

ओपरा विनफ्रे की बायोग्राफी | Oprah Winfrey Biography in Hindi
ओपरा विनफ्रे का जीवन परिचय : एक नजर में ।
नाम : ओर्पाह गैल विनफ़्रे (Oprah Gail Winfrey)
उपनाम : ओपरा विनफ्रे (Oprah Winfrey)
जन्म : 29 जनवरी 1954 (आयु 67 वर्ष)
जन्म स्थान : कोसिउसको, मिसिसिपी, अमेरिका
पिता : वर्नन विन्फ्रे (सौतेले पिता)
माता : वर्निता ली
आवास : मोंतेसितो, कैलिफोर्निया, अमेरिका
शिक्षण संस्थान : टेनेसे स्टेट यूनिवर्सिटी
शैक्षणिक योग्यता : स्पीच कम्युनिकेशन (पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी)
राशि : कुंभ राशि (Aquarius)
धर्म : क्रिश्चियन
राष्ट्रीयता : अमेरिकी
पेशा (Profession) : पूर्व द ओपरा विनफ्रे शो की मेज़बान
हार्पो प्रोडक्शंस की अध्यक्षा व सीइओ
ओपरा विनफ्रे नेटवर्क की अध्यक्षा, सिइओ, सीसीओ
सक्रिय वर्ष : वर्ष 1983 से अब तक
वैवाहिक स्थिति : अविवाहित
उपलब्धि (Achievement) : बीसवीं सदी की सबसे अमीर अफ्रीकन अमेरिकन;
प्रसिद्द टॉक शो ‘The Oprah Winfrey Show’ की होस्ट;
फाउंडर CEO – Harpo Productions and the Oprah Winfrey Network ।
इन्हें भी पढ़ें :
ओपरा विनफ्रे का बचपन प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।
ओपरा विन्फ्रे (Oprah Winfrey) का जन्म 29 जनवरी 1954 को अमेरिका के शहर मिसिसिपी में हुआ था। उनकी मां का नाम वर्निता ली था, और उन्होंने बहुत ही कम उम्र में ओपरा को जन्म दिया। ओपरा के जन्म के समय उनकी मां कुंवारी (अविवाहित) थीं। ओपरा का नाम ‘बुक ऑफ रूथ’ पुस्तक से लेकर ‘ओरपा’ रखा गया था। लेकिन लोग उन्हें ‘ओपरा’ बुलाने लगे, और धीरे-धीरे उनका नाम ‘ओरपा’ से ‘ओपरा’ हो गया।
उनकी मां ने उन्हें जन्म तो दिया लेकिन उनकी आर्थिक हालात ठीक न होने की वजह से उनकी मां ने कुछ महीनों तक उनका पालन-पोषण किया, लेकिन कुछ महीनों बाद उनकी मां उन्हें नानी के घर छोड़ कर चली गई। ओपरा के नानी के घर के हालात भी कुछ ज्यादा अच्छे नहीं थे। ओपरा को अपनी नानी के घर मे अपने शरीर को ढंकने के लिए आलू के बोरे पहनने पड़ते थे, उन्होंने गली-गली घूमकर दूसरों का फेंका हुआ खाना भी खाया था। जब खाने को कुछ नहीं मिलता तो अपना पेट भरने के लिए उन्होंने चोरी भी की है।
कुछ साल बाद नानी की तबीयत खराब रहने की वजह से ओपेरा फिर से अपनी मां के घर रहने चली गई। ओपरा की मां दूसरों के घर जाकर उनके घर का काम करती थीं। दिनभर घर में अकेली रहने की वजह से ओपरा अपनी मां के घर होते हुए भी अकेलापन महसूस करती थी। जिसकी वजह से कुछ रिश्तेदारो ने 9 वर्ष की उम्र में ओपरा का बलात्कार किया।
दिन भर घर पर अकेली होने की वजह से छोटी उम्र में ही ओपेरा को कई बार शारीरिक शोषण का सामना भी करना पड़ा। उन्हे बहुत डराया धमकाया जाता था, इसलिये वे यह बात किसी को न बता सकीं। जब ओपरा 13 साल की हुई, तब तक वह शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह से टूट चुकीं थीं और उन्होंने घर छोड़ने का फैसला कर लिया। फिर एक दिन उन्होंने अपनी मां के पर्स से पैसे चुराए और घर छोड़कर भाग गईं।
14 वर्ष कि उम्र मे जब ओपरा ने घर छोड़ा था, तब वे प्रेग्नेंट थीं, लेकिन उस समय ओपरा के कम उम्र में प्रेग्नेंट होने कि वजह से गर्भ मे हीं उनके बच्चे कि मौत हो गई। कुछ समय बाद उनकी मां ने भी उन्हें ढुंढ लिया और अपने घर वापस ले आईं। उस समय तक उनकी मां ने कुछ पैसे जोड़ लिए थे। ओपरा के घर आने के बाद उनकी मां ने ओपरा का दाखिला एक स्कूल में करवा दिया। वहां अमीर बच्चों को देखकर ओपरा भी उनके जैसा बनने के बारे में सोचती रहती थी। वे अकसर अपने घर से पैसे चुरा लिया करती थीं। जिससे तंग आकर उनकी मां ने उन्हें उनके सौतेले पिता के पास भेज दिया।
ओपरा का सामना हमेशा बुरे लोगों से ही होता रहा था, लेकिन ओपरा के सौतेले पिता एक अच्छे इंसान थे। उन्होंने ओपरा का स्कूल मे दाखिला कराया, और उसे अनुशासन मे भी रहना सिखाया। अब उनके जीवन मे अच्छी चीजें होने लगीं थीं, और वे अतीत की चीजों को भूलकर आगे बढ़ने को लिए तैयार थी।
ओपरा का अपने सौतेले पिता के बारे में कहती हैं कि- ‘वो पिता वर्नन विनफ्रे ही थे, जिन्होंने अभाव में भी जीवन को सही आकार और मुझमें आत्मविश्वास जगाया।’

ओपरा विनफ्रे
शिक्षा (Education)
ओपरा को जब पढ़ाई का मौका मिला तो उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाया और पढ़ाई में अव्वल आती रही। स्कूल के दिनों में वे स्कूल की हर गतिविधियों में भाग लेने लगी। बचपन से ही ओपरा के बोलने का तरीका इतना प्रभावपूर्ण था कि सब उन्हें “द प्रीचर” यानी उपदेशक के नाम से बुलाते थे। वे स्कूल के हर नाटक हर ड्रामा में भाग लेने लगी। वे अपने भाषण से लोगों को खासा प्रभावित कर देती थीं। उनके इस प्रतिभा को देखते हुए एक लोकल रेडियो स्टेशन ने उन्हें न्यूज़ पढ़ने का ऑफर दिया।
अब धीरे-धीरे ओपरा के जीवन में सकारात्मक बदलाव होने शुरू हो गए थे। इसके बाद एक भाषण प्रतियोगिता में ओपरा ने टैनेसी स्टेट यूनिवर्सिटी के लिए स्कालरशिप जीती, और वहाँ से वे स्पीच कम्युनिकेशन में पढ़ाई करने लगी। उसके बाद ओपरा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसके अगले साल ओपरा को यूथ कांफ्रेंस में व्हाईट हाउस जाने का अवसर भी मिला।
जब वे 17 वर्ष की हुईं, तो उन्होंने दो ब्यूटी कॉन्टेस्ट भी जीता। जिसमें पहला- मिस ब्लैक नैशविले, और दुसरा- मिस टेनेसे का ब्यूटी कॉन्टेस्ट था।
शारीरिक संरचना (Body Measurements)
लंबाई |
सेमी. मे – 169
मीटर मे – 1.69 M फीट मे – 5.6 इंच |
वजन |
68 Kg |
बालों का रंग |
काला |
आंखों का रंग |
काला |
ओपरा विनफ्रे के करियर की शुरुआत (Oprah Winfrey Career) ।
स्पीच कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही ओपरा कि मैरीलैंड के एक मशहूर न्यूज़ टीवी चैनल में नौकरी लग गई। इस नौकरी के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया। लेकिन कुछ समय बाद हीं उन्हें इस नौकरी से यह कहकर निकाल दिया गया कि- ‘वे न्यूज़ पढ़ते हुए भावुक हो जाती हैं।’
इस न्यूज़ चैनल से निकाले जाने के बाद एक दूसरे टीवी चैनल में ओपरा को एक न्यूज एंकर की नौकरी मिल गई। वर्ष 1978 में उन्हें एक टॉक शो ‘पीपल आर टॉकिंग’ मे को-होस्ट करने का अवसर मिला। अब ओपरा का जीवन धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा था। इसके बाद ओपरा शिकागो चली गईं।

ओपरा विनफ्रे
‘द ओपेरा विनफ्रे शो’ की शुरुआत |
शिकागो आने के बाद ओपरा ने वहाँ वर्ष 1986 में अपने नाम का एक टॉक शो ‘द ओपरा विनफ्रे शो’ शुरू किया। उनके इस शो ने ओपरा को वह सफलता दिला दी, जिसकी वे हकदार थीं। उनके इस शो से उन्हें बहुत प्रसिद्धि मिली और शोहरत भी। इस शो में पहले महिलाओं की समस्याओं पर बात कि जाती थी। लेकिन बाद में इसमें राजनीति, सेहत, आध्यात्म और विवादित मुद्दों पर भी चर्चा कि जाने लगी। ओपरा का यह शो दो दशक (20 साल) से भी ज्यादा चला। इस शो के 24 सीज़न में 5000 एपिसोड ब्रॉडकास्ट किए गए थे।
प्रोडक्शन हाउस कंपनी की शुरुआत
‘द ओपरा विनफ्रे शो’ कि अपार सफलता के बाद वर्ष 1986 में ओपरा ने अपनी खुद कि ‘हार्पो इंक प्रोडक्शंस’ नाम से कंपनी शुरू की। उनकी प्रोडक्शन कंपनी मे कई फिल्मे भी बनी हैं। जिसमें- “द वुमन ऑफ ब्रूस्टर प्लेस, देयर आर नो चिल्ड्रेन हियर, बिफोर वुमन हैड विंग्स, बीलव्ड” जैसी फिल्मे शामिल हैं। वह लेखन से भी जुड़ी रहीं हैं। वे ओपरा विनफ्रे नेटवर्क की सीईओ हैं।
फोर्ब्स ने अपने 2004 से 2006 तक के संस्करण में ओपरा को दुनिया में सबसे अमीर अश्वेत (काले) लोगों की लिस्ट में शामिल किया था। इस लिस्ट में शामिल होने वाली ओपरा पहली महिला बनी, जो इतिहास में दर्ज हुआ। वर्ष 2014 उनकी कमाई का आंकड़ा लगभग 2.9 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा हो गई थी। eBay के पूर्व सीईओ मेग वाइटमन ने उन्हें अमेरिकी की सबसे अमीर महिला मान लिया था। आज ओपरा विन्फ्रे दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिला हैं।
वे कहती हैं कि- ‘अपनी तकलीफों को अपना विवेक बना लो फिर सारी दुनिया आपकी।’

ओपरा विनफ्रे अपने दोस्तों के साथ
ओपरा विनफ्रे का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2021 मे (Networth, House, Fees, Car Collection in 2021) |
दिसंबर 2021 के आंकड़ों के अनुसार :
आवास |
मोंतेसितो, कैलिफोर्निया, अमेरिका |
नेटवर्थ
(Networth) |
$3.5 बिलियन (₹26 हजार करोड़ INR) लगभग |
सालाना वेतन |
75 मिलियन डॉलर प्रतिवर्ष |
ओपरा विनफ्रे की पसंदीदा चीजें (Favorite Things) |
पसंदीदा भोजन |
Caramel Popcorn, Chicken pot pie |
पसंदीदा पेय |
कॉकटेल (Cocktail) |
पसंदीदा पुस्तक |
To kill a Mockingbird (by Harper Lee) |
शौक (Hobbies) |
किताबें पढ़ना, फोटोग्राफी करना, पेट डॉग्स के साथ समय बिताना। |

ओपरा विनफ्रे किताब पढ़ते हुए
निजी जीवन (Personal Life)
ओपरा विनफ्रे का जन्म एक कुंवारी मां से हुआ था। उनके पिता का कुछ पता नहीं है। उन्हें बचपन में बहुत तेज संघर्ष किए हैं और बहुत सही कठिनाइयों का सामना भी किया है। लेकिन आज वे सफलता के शिखर पर हैं, और सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल हैं। ओपेरा विनफ्रे अब तक अविवाहित है, वह 67 वर्ष की हैं।
ओपरा विनफ्रे का एक सौतेला भाई जेफरी ली (Jeffrey Lee),और दो बहने- पेट्रिशिया लोफ्टन (Patricia Lofton) और पेट्रिशिया ली लॉयड (Patricia Lee Lloyd) हैं।
ओपरा विनफ्रे का कई सफल लोगों के साथ अफेयर भी रहा है। जिसमें- Bubba Taylor John Yeah, Kitty Kelley Tenfold Cook, Roger Ebert, Reginald Chevalier और Stedman Graham जैसी हस्तियां शामिल हैं।

ओपरा विनफ्रे स्टेडमैन ग्राहम के साथ
पारिवारिक जानकारियां |
माता-पिता |
वर्नन विनफ्रे (सौतेले पिता) वर्निता ली (माता) |
भाई/ बहन |
जेफरी ली (Jeffrey Lee)- सौतेला भाई
पेट्रिशिया लोफ्टन (Patricia Lofton) और पेट्रिशिया ली लॉयड (Patricia Lee Lloyd)- सौतेली बहन |
वैवाहिक स्थिति |
अविवाहित |
बच्चे |
कोई नहीं |
बॉयफ्रेंड/ अफेयर |
Bubba Taylor John Yeah Kitty Kelley Tenfold Cook Roger Ebert Reginald Chevalier Stedman Graham |
इन्हें भी पढ़ें :
ओपेरा विनफ्रे द्वारा किये गए सामाजिक कार्य (Social Work)
ओपरा विनफ्रे समाजसेवा के कार्यों में भी आगे रहती हैं। इसके लिए उन्होंने जोहानिसबर्ग में लड़कियों के लिए ‘ओपरा विनफ्रे लीडरशिप एकेडमी’ की स्थापना भी की है। परोपकारीता के क्षेत्र में उनके इस योगदान के लिए वर्ष 2011 में उन्हें ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंस’ द्वारा विशेष ऑस्कर ‘द जीन हरशॉल्ट ह्यूमनेटेरियन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था।
उन्होंने अपने जीवन में बहुत से बुरे दौर देखे हैं, और उन्हें सहा है। लेकिन आज वे न केवल उस दौर से गुजर कर सफलता प्राप्त कि है, बल्कि अपनी एक अलग पहचान भी बनाई है।
दुनिया भर में ओपरा के करोड़ों प्रशंसक हैं। अपने मातृत्व के बारे मे ओपरा कहती हैं कि- “मेरे एकेडमी में पढ़ने वाली सभी लड़कियों की मैं मां हूं। संसार पहले ही बहुत सारे अनाथ बच्चों से भरा हुआ है, में उन सबकी मां हूं।”

ओपरा विनफ्रे किताब पढ़ते हुए
ओपरा विनफ्रे को मिले पुरस्कार और सम्मान (Awards and Rewards) |
1986 : शिकागो एकेडमी फॉर द आर्ट्स का अवार्ड जीता। जिसे वुमन ऑफ अचीवमेंट का नाम दिया गया।
1987 : बेस्ट होस्ट का एमी अवॉर्ड से सम्मानित।
1987 : बेस्ट डायरेक्शन का एमी अवॉर्ड से सम्मानित।
1987 : बेस्ट टाक शो का एमी अवॉर्ड से सम्मानित।
1987 : अंतरराष्ट्रीय रेडियो और टेलीविजन सोसायटी का ब्रॉडकास्टर अॉफ द ईयर से सम्मानित किया गया।
2011 : एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंस द्वारा विशेष ऑस्कर ‘द जीन हरशॉल्ट ह्यूमनेटेरियन अवार्ड’ से सम्मानित।
अन्य उपल्ब्धियाँ (Other Achievements) |
- टाइम मैगजीन द्वारा ओपरा विन्फ्रे को बीसवीं शताब्दी की 100 सबसे सशक्त व्यक्तियों में उन्हें शामिल किया गया।
- 2013 में फोर्ब्स पत्रिका में विश्व के अरबपतियों की सूची में स्थान दिया। ओपरा विनफ्रे इस सूची में सम्मलित होने वाली पहली एफ्रो अमेरिकन महिला हैं।
- 2013 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ओपरा को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान” प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से विभूषित किया।
ओपरा विनफ्रे से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Some Interesting Facts) ।
- ओपरा विनफ्रे को एक कुंवारी मां ने जन्म दिया था। जो लोगों के घरों में नौकरानी का काम करती थी। उनके पिता के बारे में लोगों को ज्यादा मालूम नहीं है।
- 9 वर्ष की उम्र में ओपरा विनफ्रे का बलात्कार हुआ और 13 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपना घर छोड़ दिया। 14 वर्ष की उम्र में वे प्रेग्नेंट हो गई थी, लेकिन उनका बच्चा नहीं बच सका।
- बचपन में ओपरा विनफ्रे को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और वह शारीरिक शोषण का शिकार भी हुई।
- बचपन में वे अपनी मां के पर्स से पैसे चुरा लिया करती थी। जिससे तंग आकर उसकी मां ने उन्हें उनके सौतेले पिता के पास भेज दिया।
- जब ओपेरा अपने सौतेले पिता वर्नन विन्फ्रे के पास रहने के लिए गई, तब यह उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। यहाँ से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव शुरू हुए।
ओपरा विनफ्रे के अनमोल विचार ।
“जैसे-जैसे आपको स्पष्ट हो जायेगा की आप सचमुच कौन है, आप और भी अच्छे से तय कर पाएंगे की आपके लिए सबसे अच्छा क्या है !”
“आपके पास जो कुछ भी है उसके लिए शुक्रगुजार रहिए; आपके पास और भी अधिक होगा। अगर आप इस बात पर ध्यान केंद्रित करोगे की आपके पास क्या नहीं है, तो आपके पास कभी भी पर्याप्त मात्रा में चीजें नहीं होगा!”
“बहुत सारे लोग आपके साथ शानदार गाड़ियों में घूमना चाहते है, पर आप चाहते है की कोई ऐसा हो जो गाड़ी खराब हो जाने पर आपके साथ बस में जाने को तैयार हो।”
अगर आपको अपने जीवन के लक्ष्य प्राप्त करने है तो आपको अपनी आत्मा से शुरुआत करनी होगी।
“कोई एक ऐसी चीज करिए जो आपको लगता है की आप नहीं कर सकते। उसमे असफल होइए। फिर से प्रयास करिए। केवल वही लोग नहीं गिरते हैं, जो कभी चुनौतीपूर्ण काम नहीं करते है। ये आपका पल है इसे अपनाइए।”
“मुझे लगता है तैयारी और अवसर का मिलना ही भाग्य है।”
“मैं खुद को एक पिछड़ी बस्ती की ग़रीब वंचित लड़की नहीं समझती, जिसने कुछ बड़ा हासिल नहीं किया। मैं खुद को एक ऐसा व्यक्ति समझती हूँ, जो छोटी उम्र से ही जानती थी की, मैं खुद के लिए जिम्मेदार हूँ, और मुझे अच्छा करना है।”
“मैं ब्लैक (काली) हूँ! इसे मैं बोझ नहीं समझती और मैं ऐसा नहीं सोचती की ये मेरे ऊपर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। ये जो मैं हूँ उसका हिस्सा है। ये मुझे परिभाषित नहीं करता।”
“ऐसे लोगो से ही घिरे रहिए जो आपको ऊपर उठाए।”

ओपरा विनफ्रे अपने कुत्ते के साथ खेलती हुई
“भौतिक सफलता ये करती है की ये आपको ऐसी क्षमता देती है की आप अपना ध्यान उन चीजों पर केंद्रित कर पाए जो वास्तव में मायने रखती है। इसका मतलब यह होता है की आप अपनी ही नहीं दूसरों की जिंदगी में भी अंतर ला पाए।”
“मैं इतना जानती हूँ की यदि आप वो करे जो आप चाहते है, और वो काम आप पूर्ण करे तो बाकी चीजे अपने आप आ जाएगी।”
“सांस लो, छोड़ो और खुद को याद दिलाओ की सिर्फ यही वो क्षण है जो निश्चित रूप में तुम्हारा है।”
“अगर आपको अपने जीवन के लक्ष्य प्राप्त करने है, तो आपको अपनी आत्मा से शुरुआत करनी चाहिए।”
“आपको पता होता है की आप सफलता के मार्ग पर चल रहे है, जब बिना पैसे मिले भी आप अपना काम करे।”
“सब कुछ आपका हो सकता है। बस सब कुछ एक बार में ही आपका नहीं हो सकता।”
“मुझे हमेशा से पता था मेरे किस्मत में महान बनना लिखा है।”
“हममें से हर कोई जो सफल होता है। उसकी वजह होती है, की उसे कोई रास्ता दिखाने वाला होता है।”
“मैं असफलता में यकीन नहीं रखती। अगर आपने प्रक्रिया का आनंद उठाया है, तो ये असफ़लता नहीं है।”
ओपरा विनफ्रे के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : ओपरा विनफ्रे कौन है ?
उत्तर : बीसवीं सदी की सबसे अमीर अफ्रीकन अमेरिकन, प्रसिद्द टॉक शो ‘The Oprah Winfrey Show’ की होस्ट, फाउंडर CEO – Harpo Productions and the Oprah Winfrey Network |
प्रश्न : ओपरा विनफ्रे का जन्म कब हुआ ?
उत्तर : 29 जनवरी 1954
प्रश्न : ओपरा विनफ्रे की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 67 वर्ष (2021 मे) ।
प्रश्न : ओपरा विनफ्रे वर्तमान में कहां रहते हैं ?
उत्तर : मोंतेसितो, कैलिफोर्निया, अमेरिका
प्रश्न : क्या ओपरा विनफ्रे शराब (अल्कोहल) का सेवन करती हैं ?
उत्तर : हाँ।
प्रश्न : क्या ओपरा विनफ्रे धूम्रपान करती हैं ?
उत्तर : ज्ञात नहीं
प्रश्न : ओपरा विनफ्रे की शादी किससे हुई है ?
उत्तर : अविवाहित
प्रश्न : ओपरा विनफ्रे के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : कोई नहीं।
प्रश्न : ओपरा विनफ्रे किस देश की है ?
उत्तर : अमेरिका
प्रश्न : ओपरा विनफ्रे किससे संबंधित है ?
उत्तर : फिल्म जगत, व्यापार, होस्ट, लेखन से।
प्रश्न : वर्ष 2021 में ओपरा विनफ्रे कि नेटवर्थ कितनी है ?
उत्तर : $3.5 बिलियन डॉलर ( ₹26 हजार करोड़)
प्रश्न : वर्ष 2021 में ओपरा विनफ्रे की वार्षिक आय कितनी है ?
उत्तर : $75 मिलियन प्रतिवर्ष।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ओपरा विनफ्रे (Oprah Winfrey)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।