सुष्मिता सेन की बायोग्राफी | Sushmita Sen Biography in Hindi
सुष्मिता सेन की बायोग्राफी | Sushmita Sen Biography in Hindi
सुष्मिता सेन का जीवन परिचय (आने वाली फ़िल्में, जीवनी, फिटनेस, करियर, फर्स्ट मूवी, ब्वॉयफ्रेंड, अफेयर्स, पति, बच्चे, हाईट, आयु, जाति, विवाद, नेटवर्थ, परिवार) | (Sushmita Sen biography, Upcomig Movies, Fitness, Career, Boyfriend, Affairs, Husband, Children, Wikipedia in hindi, Cast Age, Controversies, Net worth, Family)
सुष्मिता सेन
(Sushmita Sen)
भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल ।
सुष्मिता सेन एक भारतीय अभिनेत्री हैं और उन्होंने मॉडलिंग फिल्ड से एक्टिंग कि दुनिया मे कदम रखा है। सुष्मिता सेन ने वर्ष 1994 में ‘मिस इंडिया’ और ‘विश्व सुंदरी’ का खिताब भी जीता था। मिस इंडिया स्पर्धा में उन्होंने ऐश्वर्या राय को हरा कर यह खिताब जीता था। सुष्मिता सेन भारत की पहली ‘मिस यूनिवर्स’ है।
मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद मॉडलिंग से एक्टिंग की दुनिया में आई सुष्मिता सेन का फिल्मीं सफर भले ही ठीक नहीं रहा हो, लेकिन दर्शकों और उनके प्रशंसकों के बीच वे आज भी बेहद लोकप्रिय अभिनेत्री हैं।

सुष्मिता सेन की बायोग्राफी | Sushmita Sen Biography in Hindi
वैसे तो मॉडलिंग से एक्टिंग की सुची में शामिल होने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियों कि लिस्ट में बहुत बड़ी है। इनमें से कई अभिनेत्रियाँ कामयाब, तो कईयों ने अधिक नाम कमाया हैं। लेकिन इन सब के बीच कुछ अभिनेत्रियों ने अपनी एक खास जगह बनाई है, जहां वह असफल होने के बाद भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं, सुष्मिता सेन।
तो आइए आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे, सुष्मिता सेन की जीवनी, उनके मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स बनने कि कहानी, उनके फिल्मी करियर से लेकर उनके लव-अफेयर और उनके जीवन के सफर के बारे में –
सुष्मिता सेन का जीवन परिचय : एक नजर में ।
नाम :सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)
उपनाम :सुश और टीटू
जन्म : 19 नवंबर 1975 (आयु 46 वर्ष)
जन्म स्थान : हैदराबाद, आन्ध्र प्रदेश (वर्तमान मे तेलंगाना), भारत
पिता : शुबीर सेन (सेवानिवृत्त भारतीय वायुसेना अधिकारी)
माता : सुभ्रा सेन (आभूषण डिजाइनर)
गृहनगर : कोलकाता, भारत
आवास :मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
स्कूलिंग : एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट, दिल्ली; एयर फोर्स सिल्वर स्कूल, दिल्ली; सेंट एन्न्स हाई स्कूल, सिकंदराबाद (अब तेलंगाना में)
शैक्षणिक योग्यता : पत्रकारिता में स्नातक
राशि : वृश्चिक राशि
धर्म : हिन्दु
राष्ट्रीयता : भारतीय
पेशा (Profession) : अभिनेत्री
सक्रिय वर्ष : वर्ष 1994 से अब तक
डेब्यु फिल्म : दस्तक (1996)
वैवाहिक स्थिति : अविवाहित
सुष्मिता सेन का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।
सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर, 1975 को आंध्र प्रदेश के हैदराबाद (वर्तमान में तेलंगाना राज्य का हिस्सा) में हुआ था। उनके पिता का सुबीर सेन और माता का नाम शुभ्रा सेन है। उनके पिता वायुसेना के सेवानिवृत्त विंग कमांडर थे, और उनकी माँ ज्वैलरी डिजाइनर थीं।
सुष्मिता सेन का एक छोटा भाई और एक बहन भी है। जिनमे भाई का नाम, राजीव सेन और बहन का नाम नीलम सेन है।

सुष्मिता सेन
शिक्षा (Education)
सुष्मिता सेन के पिता वायु सेना में विंग कमांडर थे, इसलिए उन्होंने अपनी पढ़ाई नई दिल्ली में स्थित एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली; एयर फोर्स सिल्वर स्कूल, नई दिल्ली और सेंट एन्न्स हाई स्कूल, सिकंदराबाद (वर्तमान में तेलंगाना) से पुरी कि है। इसके बाद सुष्मिता ने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।
लंबाई | से० मी०- 175
मी०- 1.75 फीट इंच- 5’9″ |
वजन | 54 Kg |
शारीरिक माप (Figure) | 33-25-34 |
आंखों का रंग | हल्का भूरा |
बालों का रंग | काला |
सुष्मिता सेन के मॉडलिंग करियर की शुरुआत (Sushmita Sen Modeling Career)
सुष्मिता सेन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की, जहां उन्होंने अपनी सफलता का परचम लहराया और भारत को गौरवान्वित किया है। आइये जानते हैं उनके सफलता के बारे में :

सुष्मिता सेन
Table of Contents
फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India) का खिताब
वर्ष 1994 में, सुष्मिता सेन ने किशोरी के रूप में, ‘फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता’ में भाग लिया। जिसमें उन्होंने मिस यूनिवर्स 1994 प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा मे क्वालीफाई करते हुए ‘फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स’ का खिताब अपने नाम कर लिया।
वर्ष 1994 में जब सुष्मिता सेन ने मिस इंडिया का खिताब जीता, तब उनकी उम्र 18 वर्ष थी। इस प्रतियोगिता में ऐश्वर्या राय ने भी हिस्सा लिया था, जिसमें वह दूसरे पायदान पर रही थीं।
मिस यूनिवर्स 1994 का खिताब (Miss Universe)।
फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मिस यूनिवर्स के इस प्रतियोगिता में, सुष्मिता शुरू में तीसरे स्थान पर रही और बाद के राउंड में दूसरे, पांचवें और तीसरे स्थान पर रही। जबकि आखिरी राउंड में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स 1994 का खिताब जीता और यह ताज अपने सर पर सजाया।

सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स का ताज पहने हुए।
सुष्मिता यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं और इसी के साथ उन्होंने भारत का नाम भी पुरे विश्व भर मे रोशन किया। यह आयोजन फिलिपींस के मनीला में हुआ था। उसी वर्ष ऐश्वर्या राय ने भी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।

सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय।
मिस यूनिवर्स 2016 कि जज बनीं।
मिस यूनिवर्स का पेजेंट जीतने के 23 साल बाद सुष्मिता सेन 65 वें मिस यूनिवर्स 2016 सौंदर्य प्रतियोगिता के जजो में से एक थीं। यह पेजेंट 30 जनवरी, 2017 को फिलीपींस के मेट्रो मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरेना, पासय में आयोजित किया गया था।
सुष्मिता सेन के फिल्मी करियर की शुरुआत (Sushmita Sen Bollywood Career) ।
वर्ष 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद सुष्मिता सेन ने बॉलीवुड के क्षेत्र में कदम रखा, और वर्ष 1997 में महेश भट्ट की फिल्म ‘दस्तक’ से फिल्मी दुनिया में प्रर्दापण किया। उनकी इस डेब्यू फिल्म को सफलता नहीं मिल सकी। उनकी दूसरी फिल्म ‘जोर’ भी ज्यादा नहीं चली। सुष्मिता सेन को पहली सफलता फिल्म ‘सिर्फ तुम’ के गानें ‘दिलबर-दिलबर’ से मिली, जिसमें उनकी अदाएँ दर्शकों को बहुत पसंद आई और यह गाना खुब चला।
इसके बाद सुष्मिता सेन, डेविड धवन की फिल्म ‘बीवी नंबर वन’ में नजर आई। इस फिल्म मे सुष्मिता सेन ने बीवी नंबर टू का रोल किया था। यह उनकी पहली हिट फिल्म साबित हुई, और इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवार्ड (सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवार्ड) भी मिला। इसी वर्ष 1999 मे उनकी अगली फिल्म ‘हिंदुस्तान की कसम’ रिलीज हुई।

अपने पिता के साथ सुष्मिता सेन।
वर्ष 2000 में उनकी दो फिल्में ‘आगाज’ और ‘बस इतना सा ख्वाब है’ रिलीज हुई। इसके बाद अगले साल 2001 मे उनकी तीन फिल्में ‘क्योंकि… मैं झूठ नहीं बोलता’, ‘नायक’ और ‘तुमको ना भूल पाएँगे’ रिलीज हुई। फिल्म ‘क्योंकि… मैं झूठ नहीं बोलता’ मे वे गोविंदा के ऑपोजिट और फिल्म नायक मे वे अनिल कपूर और रानी मुखर्जी के साथ नजर आई थीं। जबकि फिल्म ‘तुमको ना भूल पाएंगे’ में वे सलमान खान के साथ दिखाई दी।
वर्ष 2002 मे सुष्मिता फिल्म ‘आंखें’ में अर्जुन रामपाल के अपोजिट नजर आयीं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, आदित्य पंचोली, परेश रावल भी दिखाई दिए। इसी वर्ष उनकी अगली फिल्म ‘फिल्हाल’ रिलीज हुई। इस फिल्म में सुष्मिता ने सिया सेठ का किरदार निभाया था। यह दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं। वर्ष 2003 मे वे फिल्म ‘समय : वेन द टाइम स्ट्राइक्स’ मे दिखाई दीं। इस फिल्म में उन्होंने ए.सी.पी. मालविका चौहान का किरदार निभाया था।
इसके बाद वर्ष 2004 में सुष्मिता, शाहरुख़ खान के अपोजिट फिल्म ‘मै हूं ना’ में एक कॉलेज शिक्षक की भूमिका में नजर आयीं। यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई। इसके बाद सुष्मिता ने कई अन्य फिल्मों में काम किया जो बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई करने के मामले में कामयाब रही।

सुष्मिता सेन
इसके बाद, सुष्मिता फिल्म “मैं ऐसा ही हूं, अलग (अतिथि भुमिका में), चिंगारी, जिंदगी रॉक्स, कर्मा और होली, डू नॉट डिस्टर्ब” जैसी फिल्मों मे भी अभिनय किया।
वर्ष 2010 में, सुष्मिता ने फिल्म ‘दुल्हा मिल गया’ में शिमर नामक एक सफल सुपर मॉडल की भूमिका निभाई थी। उस वर्ष इस फिल्म को औसत सफलता मिली। इसके बाद सुष्मिता उसी वर्ष एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘नो प्रॉब्लम’ में भी दिखाई दी थीं। वर्ष 2015 में, उन्होंने ‘निर्बाक’ नामक एक बंगाली ड्रामा फिल्म में अभिनय भी काम किया था।
सुष्मिता सेन द्वारा की गई फिल्में (Sushmita Sen Movies) |
1996 दस्तक
1997 ज़ोर
1999 सिर्फ तुम, बीवी नंबर वन, हिंदुस्तान की कसम
2000 आगाज, बस इतना सा ख्वाब है
2001 नायक, क्योंकि… मैं झूठ नहीं बोलता, तुमको न भूल पाएंगे
2002 आंखें, फिलहाल
2003 समय, वास्तुशात्र
2004 पैसा वसूल; मैं हूं न, किस्ना, बेवफा, मैंने प्यार क्यों किया
2005 मैं ऐसा ही हूं, अलग (अतिथि भुमिका में), चिंगारी
2006 जिंदगी रॉक्स
2007 राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘आग’, कर्मा और होली
2009 डू नॉट डिस्टर्ब
2010 दूल्हा मिल गया, नो प्रॉब्लम
2015 निर्बाक (बंगाली ड्रामा फिल्म)
वर्ष 2020 से लेकर अब तक का समय ।
सुष्मिता सेन लगभग 10 साल बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। उन्हें आखिरी बार वर्ष’ 2010 में फिल्म नो प्रॉब्लम’ में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने 2015 में एक बंगाली फिल्म में भी काम किया था।
वर्ष 2020 मे सुष्मिता ने एक वेब सीरीज ‘आर्या’ से बॉलीवुड मे वापसी कि है। यह वेब सीरीज ‘डिजनी प्लस हॉटस्टार’ पर रिलीज की गई थी। यह वेब सीरीज राम माधवानी, संदीप मोदी और विनोद रावत द्वारा संयुक्त रूप से निर्देशित किया गया था। इसमें सुष्मिता सेन आर्य की मुख्य भूमिका मे हैं। इस वेब सीरीज में उनके अलावा चंद्रचूर सिंह, नमित दास, सिकंदर खेर, मनीष चौधरी, अंकुर भाटिया जैसे सितारे भी है।
इस वेब सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया था। जिसके बाद इस वेब सीरीज का अगला संस्करण ‘आर्य 2 : शेरनी बनकर लौटीं सुष्मिता सेन’ दिसंबर 2021 डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया।
- 2020 आर्या (वेब सीरीज)
- 2021 आर्या- 2 : बदला लेने के लिए सुष्मिता सेन वापस आ गई है।
सुष्मिता सेन का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2021 मे (Networth, House, Fees, Car Collection in 2021) |
आवास | 6 वीं मंजिल, बीच क्वीन, यारी रोड, वर्सोवा, अंधेरी पश्चिम, मुंबई, महाराष्ट्र (भारत) |
नेटवर्थ
(Networth) |
$ 10 मिलियन डॉलर (₹ 75 करोड़ INR) लगभग |
प्रति फिल्म फीस | ₹3 से ₹4 करोड़ प्रति फिल्म |
ब्रांड एंडोर्समेंट | ₹30 से ₹35 लाख रुपए प्रति विज्ञापन |
प्रतिवर्ष आय | ₹9 करोड़ + |
आय का स्रोत | फिल्म एवं ब्रांड एंडोर्समेंट |
कार संग्रह |
BMW 7 Series 730 LD (1.38 Crore rupees) Lexus LX 470 (35 Lakh rupees) BMW X6 (96.03 Lakhs) Audi Q7 (75 Lakh rupees) |
सुष्मिता सेन की पसंदीदा चीजें (Favorite Things ।
पसंदीदा अभिनेता | सलमान खान, शाहरुख खान और अर्जुन रामपाल |
पसंदीदा अभिनेत्री | एंजेलीना जोली |
पसंदीदा फिल्म | हॉलीवुड : Cleopatra |
पसंदीदा इत्र (Perfume) | Elizabeth Arden’s Red Door’ |
पसंदीदा भोजन | सुशी और चॉकलेट फीड |
पसंदीदा रंग | सफेद, पीला, बैंगनी |
पसंदीदा जगह | इटली, इंडोनेशिया, मालदीव और दुबई |
शौक (Hobbies) | कविता लेखन, गद्य लेखन, जेट स्कीइंग, बाइकिंग |
निजी जीवन (Personal Life)
सुष्मिता सेन वर्तमान में 47 वर्ष की हो गई हैं, लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। जबकि सुष्मिता सेन ने दो बच्ची को गोद लिया है, और उसे रिनी और अलीशा नाम दिया है, जिसकी परवरिश वह माँ बनकर करती हैं।

सुष्मिता सेन अपनी बेटीयों के साथ।
बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने के बाद सुष्मिता सेन के कई मशहूर निर्देशक, अभिनेताओं के साथ और बिजनेसमैन के साथ अफेयर रहा है। लेकिन उनका अफेयर कभी शादी तक नहीं पहुंच पाया। सुष्मिता वर्तमान में अपने दत्तक पुत्री (गोद ली हुई पुत्री) के साथ मुंबई में रहती हैं।
पारिवारिक जानकारियां |
माता-पिता |
पिता – शुबीर सेन (सेवानिवृत्त भारतीय वायुसेना अधिकारी) माता – सुभ्रा सेन (आभूषण डिजाइनर) |
भाई/ बहन |
भाई – राजीव सेन (छोटा भाई) बहन- नीलम सेन |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
बच्चे | बेटी- रेनी और अलीश (दत्तक बेटी) |
बॉयफ्रेंड/ अफेयर |
विक्रम भट्ट (निर्देशक) सब्बीर भाटिया (उद्यमी) संजय नारंग (व्यापारी) रणदीप हुड्डा (अभिनेता) इम्तियाज खत्री (व्यवसायी) मानव मेनन (विज्ञापन-फिल्म निर्माता) बंटी सचदेवा (व्यवसायी) वसीम अकरम (क्रिकेटर) मुदस्सर अजीज (निर्देशक) ऋतिक भसीन (व्यवसायी) रोहमन शॉल |
सुष्मिता सेन का अफेयर (Affairs) |
सुष्मिता सेन के बॉलीवुड में स्पष्टवादी जीवन में पुरुष मित्रों की कमी नहीं रही है। वे बिजनेसमैन संजय नारंग और निर्देशक विक्रम भट्ट के बाद अभिनेता रणदीप हुड्डा से लेकर पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ भी रिश्ते में रह चुकी हैं। जबकि मानव मेनन और शबीर भाटिया से भी सुष्मिता सेन के मधुर संबंध रहे हैं।
ऐसा कहा जाता है कि सुष्मिता के पूर्व प्रेमी सब्बीर भाटिया (हॉटमेल डॉट कॉम के मालिक) ने उन्हें 10.5 कैरेट की एक हीरे की अंगूठी भेंट स्वरूप प्रदान की थी।
सुष्मिता सेन के अफेयर कि लिस्ट:
- विक्रम भट्ट (निर्देशक)
- सब्बीर भाटिया (उद्यमी)
- संजय नारंग (व्यापारी)
- रणदीप हुड्डा (अभिनेता)
- इम्तियाज खत्री (व्यवसायी)
- मानव मेनन (विज्ञापन-फिल्म निर्माता)
- बंटी सचदेवा (व्यवसायी)
- वसीम अकरम (क्रिकेटर)
- मुदस्सर अजीज (निर्देशक)
- ऋतिक भसीन (व्यवसायी)
- रोहमन शॉल

सुष्मिता सेन अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ।
सुष्मिता सेन से जुड़े विवाद (Controversies) |
- वर्ष 1994 में, मिस इंडिया का ख़िताब जीतने के बाद, सुष्मिता सेन ने ऐश्वर्य राय को बैकस्टेज की ओर धकेल दिया था। इस प्रतियोगिता मे एश्वर्या राय ने भी हिस्सा लिया था। जिसमें वे दुसरे पायदान पर रही थीं।
- वर्ष 2012 में, ग्रीस स्थित एथेंस हवाई अड्डे पर उनका पर्स चोरी हो गया था। जिसके कारण उन्होंने अपने कुछ जरुरी कागजात जैसे पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड और अन्य दस्तावेजों को खो दिया। इसके चलते उन्हें हवाई अड्डे पर अपनी पहचान साबित करने में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
सुष्मिता सेन की उपलब्धियां (Achievements)।
1994 : ‘मिस इंडिया’ का ख़िताब जीता।
1994 : ‘मिस यूनिवर्स’ का ख़िताब जीता।
2016 : इंडियन अफेयर्स इंडिया लीडरशिप कॉन्क्लेव शाश्वत सौंदर्य और दशक की अभिनेत्री जीता।
2016 : जियोस्पा एशियास्पा इंडिया अवार्ड्स वूमन ऑफ सब्सटेंस अवार्ड जीता
2018 : आई एम वुमन अवार्ड्स वूमन ऑफ सब्सटेंस अवार्ड जीता।
सुष्मिता सेन को मिले पुरस्कार और सम्मान (Awards and Rewards) |
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार।
2000 : फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार, फिल्म- ‘बीवी नं॰ 1’ के लिए।
2000 : आइफा (IIFA) सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार, फिल्म- ‘बीवी नं॰ 1’ के लिए।
2000 : स्क्रीन वीकली सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार, फिल्म- ‘बीवी नं॰ 1’ के लिए।
2003 : ज़ी सिने पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री जीता।
2020 : फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स ड्रामा सीरीज़ ‘आर्या’ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) का पुरस्कार।
2020 : क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार, वेब सीरीज ‘आर्या’ के लिए।
2020 : राज कपूर पुरस्कार महिला अभिनेता पुरस्कार (OTT) 2020 आर्या के लिए।
राष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान (National Awards) ।
2006 : बॉलीवुड में उनके योगदान के लिए राजीव गांधी अवार्ड के सम्मानित किया गया।
2013 : मदर टेरेसा पुरस्कार सामाजिक न्याय जीता।
2020 : दादासाहेब फाल्के अवार्ड्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2021 बेस्ट एक्ट्रेस-वेब सीरीज़ आर्या के लिए।
2021 : चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड- 2021 नेशनल अवार्ड फॉर सोशल वेलफेयर एंड वुमन एम्पावरमेंट का पुरस्कार।
सुष्मिता सेन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Some Interesting Facts) ।
- क्या सुष्मिता सेन धूम्रपान करती हैं ? – नहीं
- क्या सुष्मिता सेन शराब पीती हैं ? – हाँ
- सुष्मिता सेन 47 वर्ष के हैं, और वे अब तक अविवाहित हैं। उन्होंने एक बच्ची को भी गोद लिया है, जिसकी परवरिश वे मां बनकर करती हैं।
- सुष्मिता, पी एंड जी शिक्षा प्रोजेक्ट से जुड़ी हुईं हैं, जो दुनिया भर में बच्चों की जरूरत और विकास के लिए कार्य करती है।
- सुष्मिता सेन वर्ष 1994 में ‘मिस इंडिया’ और ‘मिस यूनिवर्स’ का खिताब जीता है। वे मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय हैं।
- 16 साल की उम्र तक, सुष्मिता को अंग्रेजी बिल्कुल भी नहीं आती थी, लेकिन कुछ वर्षों तक उन्होंने धीरे-धीरे अंग्रेजी भाषा को सीख लिया।
- वह कल्याण ज्वैलर्स और एसोटेक जैसे बड़े ब्रांडों की ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी हैं।
- सुष्मिता को जानवरों से बहुत लगाव है, और ऐसा कहा जाता है कि, उनके पास चार कुत्ते और एक अजगर भी है।
- वर्ष 1994 में सुष्मिता सेन के मिस यूनिवर्स बनने पर उनकी मां ने मीना बाज़ार के दर्जी के साथ सुष्मिता के लिए एक गाउन सिलवाया था, जिसे सुष्मिता ने मिस यूनिवर्स के समापन समारोह पर पहना था।
सुष्मिता सेन के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : सुष्मिता सेन कौन है ?
उत्तर : भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल। वर्ष 1994 में उन्होंने मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय हैं।
प्रश्न : सुष्मिता सेन का जन्म कब हुआ ?
उत्तर : 19 नवंबर 1975 को।
प्रश्न : सुष्मिता सेन की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 47 वर्ष (2022 मे) ।
प्रश्न : सुष्मिता सेन वर्तमान में कहां रहती हैं ?
उत्तर : 6 वीं मंजिल, बीच क्वीन, यारी रोड, वर्सोवा, अंधेरी पश्चिम, मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
प्रश्न : सुष्मिता सेन की शादी किससे हुई है ?
उत्तर : सुष्मिता सेन ने अब तक शादी नहीं की है, और वे 47 वर्ष की उम्र में भी अविवाहित हैं।
प्रश्न : सुष्मिता सेन के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : दो दत्तक (गोद ली हुई) पुत्री।
प्रश्न : सुष्मिता सेन किस राज्य की है ?
उत्तर : हैदराबाद, आंध्र प्रदेश (वर्तमान में तेलंगाना),भारत
प्रश्न : सुष्मिता सेन किससे संबंधित है ?
उत्तर : फिल्म जगत से।
प्रश्न : वर्ष 2021 में सुष्मिता सेन कि नेटवर्थ कितनी है ?
उत्तर : $10 मिलियन डॉलर ( ₹75 करोड़)
प्रश्न : वर्ष 2021 में सुष्मिता सेन की वार्षिक आय कितनी है ?
उत्तर : ₹9 करोड़ +
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।