सेलेना गोमेज का जीवन परिचय | Selena Gomez Biography in Hindi
महज 7 वर्ष की उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दिया था सेलेना गोमेज ने।
सेलेना गोमेज़ का जीवन परिचय ( सेलेना गोमेज़, विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, हॉलीवुड, बिमारी, किडनी ट्रांसप्लांट, ब्वॉयफ्रेंड, ब्रेकअप, क्लोदिंग लाइन, संपत्ति ) | Selena Gomez Biography in hindi [ Selena Gomez, Wikipedia, birth, age, education, career, family, Hollywood, health, kidney transplant, boyfriend, Breakup, Net worth ]
सेलेना गोमेज़ | Selena Gomez
अमरीकी सिंगर, एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर
Selena Gomez Biography in Hindi : दोस्तों, सेलेना गोमेज़ एक अमरीकन सिंगर, एक्ट्रेस और एक प्रोड्यूसर हैं। 30 वर्षीय सेलेना ने महज 9 साल की उम्र से ही अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इन्होंने डिज़नी चैनल की टीवी श्रृंखला “विजार्ड्स ऑफ़ वेवर्ली प्लेस” में मुख्य भूमिका निभाने के बाद खुब सुर्खियाँ बटोरी। सेलेना ने ‘गुड फॉर यू’, ‘सेम ओल्ड लव’ और ‘बैक टू यू’ जैसे कई हिट गाने गाए हैं। वर्ष 2013 में सेलेना ने ‘कम एंड गेट इट’ नाम का अपना पहला सिंगल एलबम लॉन्च किया। इस एलबम ने तहलका मचा दिया था।

सेलेना गोमेज का जीवन परिचय | Selena Gomez Biography in Hindi
सेलेना, मशहूर कैनेडियन सिंगर जस्टिन बीबर के साथ भी अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रही थीं। इनके जीवन में एक ऐसा दौर भी आया था, जब इन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। जिसके कारण ये तनाव का शिकार भी हो गई थी। लेकिन आज सेलेना दुनिया भर में एक मशहूर सेलिब्रिटी के रूप में जानी जाती हैं। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम, “सेलेना गोमेज के जीवन परिचय | Selena Gomez Wikipedia Biography in Hindi”
जानिए – भारतीय महिला सिंगर और उद्योगपति अनन्या बिरला का जीवन परिचय | Ananya Birla biography in Hindi “
Table of Contents
सेलेना गोमेज का जीवन परिचय : एक नजर में
नाम (Name) | सेलेना मारी गोमेज़ (Anubhav Dubey) |
उपनाम (Nickname) | सेल, सेली, सेलेनिता, कोंचिता, मामाचिता |
जन्म (Birth) | 22 जुलाई 1992 |
उम्र (Age) | 30 वर्ष (2022 में) |
जन्म स्थान (Birth Place) | ग्रैंड प्रेयरी, टेक्सास, यू.एस. |
पिता (Father) |
|
माता (Mother) |
|
गृहनगर (Hometown) | ग्रांड प्रेयरी, टेक्सास, यूएसए |
वर्तमान पता (Current City) | स्टूडियो सिटी, कैलिफ़ोर्निया |
स्कुलिंग (Schooling) | डैनी जोन्स मिडिल स्कूल, टेक्सास |
विश्वविद्यालय (University) | डैनी जोन्स मिडिल स्कूल, टेक्सास |
शिक्षा (Education) | हाई स्कूल डिप्लोमा |
राष्ट्रीयता (Nationality) | अमेरिकन |
धर्म (Religion) | ईसाई धर्म (रोमन कैथोलिक) |
जाति (Cast) | मैक्सिकन, इटालियन |
राशि (Zodiac) | कैंसर राशि (cancer) |
पेशा (Profession) | गायिका, अभिनेत्री, निर्माता और फैशन डिजाइनर |
जॉनर (Genres) | पॉप डांस-पॉप इलेक्ट्रोपॉप |
वेबसाइट (website) | selenagomez.com |
विधायें (Skills) | पॉप, नृत्य, आरएंड, हिपहॉप, बीपॉप रॉक |
वाद्ययंत्र (Instruments) | आवाज, पियानो, गिटार, ड्रम |
सक्रिय वर्ष (Active Year) | वर्ष 2002 से वर्तमान |
डेब्यु फिल्म (Debut Film) |
|
वैवाहिक स्थिति (marital status) | अविवाहित |
अफेयर/ ब्वॉयफ्रेंड (Affairs / Boyfriends) | जस्टिन बीबर (कैनेडियन सिंगर) – ब्रेकअप,
ऑस्टिन महोन, एबेल टेस्फे (Abel Tesfey) |
प्रसिद्धि (Famous for) | अमेरिकन गायिका, अभिनेत्री और निर्माता के रूप में |
सेलेना गोमेज का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Selena Gomez Early Life & Family
Selena Gomez Biography in Hindi : दोस्तों, सेलेना गोमेज का जन्म 22 जुलाई 1992 को अमेरिका स्थित टेक्सास के ग्रांड प्रैरी में हुआ था। सेलेना, पूर्व स्टेज आर्टिस्ट, अमैंडा डान “मैंडी” टीफी और रिकार्डो जोएल गोमेज़ की बेटी है। इनके पिता, रिकार्डो जोएल गोमेज़ एक मेक्सिकी वंश के और माँ, अमैंडा डान एक इतालवी वंश की है। जब सेलेना का जन्म हुआ था, तब इनकी मां कि उम्र 16 साल थी। और जब सेलेना पांच साल की थी, तब इनके माता पिता का तलाक हो गया था। माता-पिता के तलाक होने के बाद, सेलेना अपनी मां के साथ ही रहती थी। सेलेना का नाम मशहूर तेजानो गायिका और अभिनेत्री सेलेना क्विंटानिला-पेरेज़ के नाम पर रखा गया था। जिसका ग्रीक में अर्थ है- ‘चंद्रमा’।
वर्ष 2006 में, जब सेलेना 14 वर्ष की थी, तब इनकी माँ मैंडी ने ब्रायन टीफी से शादी कर ली थी। सेलेना को अपनी माँ कि दूसरी शादी से का एक सौतेली बहन भी है, जिनका नाम ग्रेसी इलियट टेफ़ी है। वहीं इनके पिता रिकार्डो जोएल गोमेज की दूसरी शादी से इन्हें एक सौतेला भाई, मार्कस गोमेज़ और एक सौतेली बहन, विक्टोरिया गोमेज़ है। लोकगीत ओरिया गोमेज को टोरी के नाम से भी जानते हैं।
बचपन में सेलेना का जीवन कठिनाई भरा रहा था और शुरुआत में सेलेना और इनकी मां को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। बचपन में अपनी परेशानियों के चलते ये डिप्रेशन में चली गई थी। जिससे बाहर आने के लिए इन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तरफ रुख किया। और आज ये दुनिया भर में एक मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं।
जानिये – सुरों की साम्राज्ञी दिवंगत लता मंगेशकर का जीवन परिचय | Lata Mangeshkar biography in hindi
परिवारिक जानकारियां | Family details
माता- पिता (Parents) | पिता – रिकार्डो जोएल गोमेज़ और ब्रायन टेफ़ी (सौतेला पिता)
माता – अमांडा टेफ़ी उर्फ मैंडी और एक सौतेली माँ (नाम अज्ञात) |
भाई-बहन (Siblings) | एक भाई – मार्कस गोमेज़ (सौतेला)
बहनें – ग्रेसी इलियट टेफ़ी और विक्टोरिया गोमेज़ (सौतेली बहनें) |
सेलेना गोमेज कि शिक्षा | Selena Gomez Education
Selena Gomez Education : सेलिना गोमेज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा, डैनी जोन्स मिडिल स्कूल, टेक्सास से पुरी की। इसके बाद इन्होंने अपनी हाई स्कूल की शिक्षा भी, डैनी जोन्स मिडिल स्कूल, टेक्सास से ही पुरी की। इन्होंने ज्यादा पढ़ाई नहीं की है लेकिन डैनी जोन्स मिडिल स्कूल, टेक्सास से डिप्लोमा की डिग्री हासिल की है।
स्कूल में सेलेना का पसंदीदा विषय विज्ञान था। जिसमें इन्हें विशेष रूप से “पृथ्वी की संरचना।” विषय में काफी दिलचस्पी थी।

सेलेना गोमेज़ | Selena Gomez
शारिरिक संरचना | Physical Appearance
ऊंचाई (Height) | सेंटीमीटर में – 165 सेंटीमीटर (लगभग)
मीटर में – 1.65 मीटर फीट इंच – 5′ 5″ |
वजन (weight) | किलोग्राम में – 50 किलो
पाउंड में – 110 पाउंड |
शारिरिक बनावट (Figure) | 34-26-34 |
आंख का रंग (eye color) | गहरे भूरे रंग |
बालों का रंग (hair color) | काला |
सेलेना गोमेज का करियर | Selena Gomez Career
Selena Gomez Career : सेलेना को अपनी मां को देखकर अभिनय में रुचि जगी थी। इसके बाद इन्होंने अलग-अलग रोल के लिए ऑडिशन भी देना शुरू कर दिया था, और महज नौ साल की छोटी उम्र में ही, वर्ष 2001 में इन्होंने ‘बार्नी एंड फ्रेंड्स’ में जियाना की भूमिका से अभिनय करियर की शुरुआत की।
वर्ष 2006 में सेलेना ने डिज्नी के शो ‘द सूट लाइफ ऑफ जैक एंड कोडी’ के एक एपिसोड में काम किया। इसके बाद इन्होंने डिज्नी ने इन्हें कई प्रोग्राम, जैसे- ‘हन्ना मोंटाना’, ‘अरविन!’, ‘स्वीट लाइफ’ आदि शो में काम किया। सेलेना, ‘हैना मोंटेना (Hannah Montana)’ के तीन एपिसोड में नजर आई थी। वर्ष 2007 में एक शो ‘विजाडर्स ऑफ वेवर्ली प्लेस’ में सेलेना ने एलेक्स रूसो की भूमिका मे भी नजर आई थी।
वर्ष 2009 में पीपल मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में सेलेना ने बताया कि, ” उन्हें अभिनय में रूचि अपनी माँ को मंच पर अभिनय का रियाज करते हुए देख कर हुआ था। “
सेलेना गोमेज का फिल्मी करियर | Selena Gomez Hollywood Career
Selena Gomez Hollywood career : सेलेना ने फिल्म ‘स्पाय किड्स 3-डी’ से अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। यह इनकी डेब्यु फिल्म थी। वर्ष 2005 में डिज्नी के एक टीवी शो “The Suite Life of Zack & Cody (दी सूट लाइफ़ ऑफ़ ज़ैक एंड कोडी) ” से इन्हें एक बड़ा ब्रेक मिला था। आगे चलकर इन्होंने फ़िल्म ‘रमोना एंड बीज़ुस’, ‘वाकर’, और ‘टेक्सास रेंजर : ट्रायल बाई फ़ायर’ में भी काम किया। इसके बाद इन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं और फिर कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
सेलिना गोमेज का सिंगिंग करियर | Selena Gomez singing career
Selena Gomez Singing Career : वर्ष 2007 में एक शो ‘विजाडर्स ऑफ वेवर्ली प्लेस’ में सेलेना ने एलेक्स रूसो की भूमिका निभाई। इसी शो के थीम सॉन्ग ‘एवरीथिंग इज नॉट वॉट इट सीम्स’ को रिकॉर्ड करते हुए सेलेना को अपने सिंगिंग टैलेंट का पता चला। इसके अगले ही साल, वर्ष 2008 में इन्होंने अपना म्यूजिक ग्रुप ‘सेलेना गोमेज एंड सीन’ (Selena Gomez and Seen) शुरू किया। इस म्यूजिक ग्रुप ने ‘किस एंड टेल’ नाम का पहला एलबम रिलीज किया। इसके बाद, इनका एक और एल्बम ‘व्हेन द सन गॉज डाउन’ लॉन्च हुई। इस सॉन्ग ने धूम मचा दी।
वर्ष 2009 में सेलेना ने अपना पहला एल्बम सांग निकाला था। जिसने पूरी दुनिया में #9वीं रैंक हासिल की थी। सेलेना ने ‘गुड फॉर यू’, ‘सेम ओल्ड लव’ और ‘बैक टू यू’ जैसे कई हिट गाने गाए हैं। वर्ष 2013 में सेलेना ने अपना पहला सिंगल एलबम, ‘कम एंड गेट इट’ लॉन्च किया। इस एलबम ने उस समय धमाल मचा दिया था। इसके बाद, इन्होंने इसी वर्ष एक और एल्बम, ‘स्टार्स डांस’ लॉन्च किया। वर्ष 2015 में सेलेना कि एक और एकल एलबम रिवाइवल लॉन्च हुई थी।
सेलेना ने ब्रिटनी स्पीयर्स के पहले संगीत कार्यक्रम में भाग लिया था और इसके कुछ सालों बाद ही, इन्होंने वर्ष 2011 में एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड में ब्रिटनी स्पीयर्स का साक्षात्कार लिया।
सेलेना गोमेज कि पसंदीदा चीजें | Selena Gomez favorite things
पसंदीदा अभिनेता (Favorite Actor) | जॉनी डेप, शिया ला बियॉफ़, निक जोनास, टेलर लॉटनर |
पसंदीदा अभिनेत्री (Favorite Actress) | राहेल मैकऐड्म्स |
पसंदीदा फिल्म (Favorite Movie) | ओज़ी के अभिचारक |
पसंदीदा गायक (Favorite Singer) | चेरिल, केली क्लार्कसन, ब्रूनो मार्स, ब्रिटनी स्पीयर्स, रिहाना, स्क्रीलेक्स, परमोर (बैंड) |
पसंदीदा गाना (Favorite Song) | नियाल होरानो द्वारा “स्लो हैंड्स” |
पसंदीदा टीवी शो (Favorite TV Show) | काला दर्पण (Black mirror) |
पसंदीदा किताब (Favorite Book) |
|
पसंदीदा रंग (Favorite Color) | हरा |
पसंदीदा डिजाइनर (Favorite Designer) | स्टुअर्ट वीवर्स, निकोलस गेस्क्विएरे |
पसंदीदा खाना (Favorite Food) | पिज़्ज़ा, व्हीप्ड क्रीम के साथ स्ट्रॉबेरी, लेमन चिकन, वोडका पेन, फ्राइड चीज़, कैलामारी |
पसंदीदा होटल (Favorite Hotel) | वेस्ट हॉलीवुड में Sunset टॉवर होटल |
पसंदीदा रेस्त्राँ (Favorite Restaurant) | न्यूयॉर्क शहर में राव |
शौक (Hobbies) | बास्केटबॉल खेलना, पढ़ना, योग और पिलेट्स, स्केटबोर्डिंग, सर्फिंग और नृत्य करना |
सेलेना गोमेज की कुल संपत्ति, घर | Selena Gomez Net Worth, Houses
Selena Gomez Net worth : दोस्तों, यदि सेलेना गोमेज के नेटवर्थ की बात करें तो, सेलेना गोमेज के कुल नेटवर्क 50 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा बताई जाती है। हॉलीवुड पॉप सिंगर सेलेना गोमेज बहुत ही पॉपुलर हैं और इनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से भी लगाया जा सकता है की, इन्स्टाग्राम पर इनके 337 मिलियन फॉलोअरस हैं।
इतना ही नहीं, वर्ष 2008 में सेलेना ने अपना प्रोडक्शन हाउस – ‘जुलाई मून प्रोडक्शंस’ शुरू किया था। जिसके बाद ये निर्माता बनीं।
सेलेना गोमेज क्लॉथिंग लाइन | Selena Gomez clothing line
Selena Gomez clothing line : सेलेना गोमेज ने वर्ष 2010 से 2015 के बीच “Dream Out Loud” नाम से अपनी खुद कि एक क्लोथिंग लाइन (Clothing Line) भी जारी की है। सेलेना के द्वारा जारी कि गई “Dream Out Loud” के कलेक्शन में महंगे कपड़ों के साथ-साथ अफोर्डेबल कपड़े भी शामिल हैं। सेलेना कि यह क्लॉथिंग लाइन, पर्यावरण के अनुकूल सामग्री का उपयोग करती है।
जानिए – जैक स्पैरो के नाम से मशहूर जॉनी डेप का जीवन परिचय | Johnny Depp Biography in hindi
नेटवर्थ (Net worth) | $50 मिलियन |
वर्तमान पता (Current City) | स्टूडियो सिटी, कैलिफ़ोर्निया में एक मंजिला घर |
कार संग्रह (Car collection) | बीएमडब्ल्यू एक्स5, फोर्ड एस्केप |
बाइक संग्रह (Bike Collection) | बडी 125 |
सेलेना गोमेज का निजी जीवन | Selena Gomez Personal life
Selena Gomez Personal Life : सेलेना गोमेज, जस्टिन बीबर से अपने रिश्तों को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं। सेलेना, वर्ष 2010 से 2018 तक जस्टिन बीबर के साथ रिलेशन में रही थीं। जिसके बाद जस्टिन ने हैली से शादी कर ली।

Selena Gomez with Justin Bieber
27 फरवरी 2011 को, गोमेज़ ‘वैनिटी फ़ेयर ऑस्कर पार्टी- 2011’ में कनेडियाई सिंगर जस्टिन बीबर के साथ नजर आई थी। जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंधो का खुलासा हुआ था।
सेलेना गोमेज ने रिलेशनशिप में झेला था धोखा और इमोशनल एब्यूज | Selena Gomez suffered cheating and emotional abuse in a relationship
Selena Gomez Biography in Hindi : सेलेना गोमेज़ को हॉलीवुड पॉप सिंगर जस्टिन बीबर को डेट करने के दौरान Emotional Abuse का भी सामना करना पड़ा था। इनका ब्रेकअप होने के बाद, सेलेना को काफी कुछ झेलना पड़ा था। एक इंटरव्यू में गोमेज ने बताया कि, ” जस्टिन को डेट करते वक्त उन्हें, इमोशनल एब्यूज को भी झेलना पड़ा था। “
हालांकि सिंगर से ब्रेकअप के बाद सेलेना एकदम टूट गई थीं। जिसके बाद, सेलिना की दोस्त और एक्ट्रेस जेनिफर ऐनिस्टन ने उन्हें एक मां की तरह संभाला था और अवसाद से बाहर निकलने में इनकी मदद की थी।
सेलेना गोमेज का स्वास्थ्य | Selena Gomez Health
Selena Gomez Kidney Transplant :जस्टिन से ब्रेकअप के बाद सेलेना की तबीयत काफी खराब हो गई थी। सेलेना, ऑटोइम्यून ल्यूपस नाम की बिमारी से पीड़ित थीं। ऑटोइम्यून ल्यूपस नाम कि इस बिमारी में शरीर के किसी भी हिस्से, जैसे- त्वचा, जोड़ों या अंगों को नुकसान पहुंचता है। इस बिमारी के कारण इन्हें किडनी में समस्या थी। जिसके बाद, 2017 में इनका सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। सेलेना की दोस्त फ्रेनिका रॉइस (Francia Raisa) ने इन्हें किडनी डोनेट किया था।

Selena and her friend after kidney transplant
सेलेना गोमेज के स्वास्थ्य को लेकर चिंता शुरू हुई, जब इन्होंने 2013 में एशिया और ऑस्ट्रेलिया का अपना दौरा रद्द कर दिया था। जिसके बाद इन्होंने, डॉन में मीडोज में इलाज की मांग की थी। परंतु उनके प्रतिनिधियों ने यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि, “वह मादक द्रव्यों (नशे) के सेवन से पीड़ित थी।”
सेलेना गोमेज के परोपकारी कार्य | Selena Gomez charity work
Selena Gomez Biography in Hindi : 30 वर्षीय पॉप सिंगर सेलेना गोमेज, सिंगिंग और एक्टिंग के अलावा चैरिटी भी करती हैं। वर्ष 2011 में सेलेना गोमेज़ को यूनिसेफ (UNICEF) का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया था। सेलेना छोटे बच्चों और सिंगल मदर्स की मदद भी करती हैं।
जानिये – साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का जीवन परिचय | NTR biography in hindi
सेलेना गोमेज से जुड़े कुछ विवाद | Selena Gomez controversies
- वर्ष 2013 में सेलेना ने “कम एंड गेट इट” के अपने प्रदर्शन के दौरान एक बिंदी लगाई थी। जिसके बाद वे विवादों से घिर गई थी। हिंदू समूह ने गोमेज़ की कड़ी आलोचना की थी। क्योंकि, इस सॉन्ग में इन्होंने हिन्दू समाज कि धार्मिक को ठेस पहुंचाई थी।
- मई 2017 में, सेलेना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अस्पष्ट तस्वीर और वीडियो पोस्ट किया था। जिसे इन्होंने अपने सान्ग “बैड लायर” को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किया था। लेकिन यह इनके प्रशंसकों के लिए चिंता का कारण बन गया। क्योंकि तस्वीर में, इन्होंने अस्पताल का ब्रेसलेट पहना हुआ था। बाद में, यह पता चला कि यह तस्वीर तब ली गई थी जब सेलेना को अस्पताल से ‘ल्यूपस ट्रीटमेंट’ से छुट्टी मिली थी।
- जून 2017 में, सेलेना को नेटफ्लिक्स श्रृंखला “13 Reasons why” के कार्यकारी निर्माता के रूप में हाई स्कूल हमले और आत्महत्या के यथार्थवादी चित्रण के कारण भी नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। यह जय आशेर के वर्ष 2007 के युवा वयस्क उपन्यास पर आधारित था, जो एक उच्च विद्यालय का छात्र था, जो आत्महत्या करता है।
सेलेना गोमेज कि उपल्ब्धियाँ | Selena Gomez Achievements
- वर्ष 2004 में, सेलेना को डिज्नी द्वारा एक राष्ट्रव्यापी प्रतिभा खोज में खोजा गया था।
- वर्ष 2009 में सेलेना, यूनिसेफ की सबसे कम उम्र की सद्भावना राजदूत बनीं।
- वर्ष 2013 में “कम एंड गेट इट” के लिए सेलेना ने सर्वश्रेष्ठ पॉप वीडियो के वर्गीकरण में एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड जीता था।
सेलेना गोमेज से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Selena Gomez
- क्या सेलेना गोमेज़ धूम्रपान करती हैं ? – हाँ
- क्या सेलेना गोमेज़ शराब पीती हैं ? – हाँ
- जब सेलेना का जन्म हुआ था तब इनकी मां की उम्र 16 वर्ष थी।
- जब सेलेना 5 वर्ष की थी, तब इनके माता-पिता का तलाक हो गया था। जिसके बाद इनकी माँ ने ही इनका पालन-पोषण किया था।
- सेलेना का नाम तेजानो गायक और अभिनेत्री सेलेना क्विंटानिला-पेरेज़ के नाम पर रखा गया था।
- सेलेना ने महज 7 साल की उम्र से ही अपने अभिनय की शुरुआत कर दी थी। जहां उनकी मुलाकात अपने सबसे अच्छे दोस्त डेमी लोवाटो से हुई।
- सेलेना को अपनी माँ को स्टेज पर परफॉरमेंस के लिए तैयार होते देख अभिनेत्री बनने की प्रेरणा मिली थी।
- जब सेलेना 12 साल की थीं, तब इन्होंने डायलन स्प्राउसे के साथ अपना पहला चुंबन किया था।
- वर्ष 2007 में, इन्हें टीवी शो ‘द विजार्ड्स ऑफ वेवर्ली प्लेस’ में “एलेक्स रूसो” की मुख्य भूमिका से सफलता मिली थी।
- वर्ष 2008 में सेलेना ने अपना प्रोडक्शन हाउस – ‘जुलाई मून प्रोडक्शंस’ शुरू कर निर्माता बनीं।
- वर्ष 2009 में, वह यूनिसेफ (UNICEF) की सबसे कम उम्र की सद्भावना राजदूत बनीं।
- 2010 में, उन्होंने अपनी क्लोदिंग लाइन, ‘ड्रीम आउट लाउड’ लॉन्च की थी।
- सेलेना, वर्ष 2010 से जस्टिन बीबर के साथ रिश्ते में आई थीं।
- जस्टिन से ब्रेकअप के बाद सेलेना का अफेयर एबेल टेस्फे (Abel Restate) से रहा था।

Selena with Abel Tesfey
- सेलेना, केली क्लार्कसन से प्रेरणा लेते हुए, मंच पर जाने से पहले शुद्ध ‘जैतून का तेल’ पीती हैं, ताकि इनके मुखर रागों का ध्यान रखा जा सके।
- सेलेना एक टैटू प्रेमी भी हैं, और इनके बॉडी के अलग-अलग हिस्सों पर आठ टैटू हैं।

Tattoo on Selena Gomez’s body
- सेलेना एक डॉगी लवर भी हैं। और इनके पास छह कुत्ते – विली, वालेस, फिना, चिप, चेज़ और बायलर हैं।
- सेलेना, ग्वेनेथ पाल्ट्रो को अपना स्टाइल आइकन मानती हैं, और स्लिप ड्रेसेस की बहुत बड़ी फैन हैं।
- सेलेना को ‘कोच एक्स’ हैंडबैग बहुत पसंद हैं, और इसका एक सीमित-संस्करण संग्रह, सेलेना ग्रेस बैग, गोमेज़ के सहयोग से डिज़ाइन किया गया था।
सेलेना गोमेज के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : सेलेना गोमेज कौन है ?
उत्तर : सेलेना गोमेज़, एक हॉलीवुड पॉप सिंगर, अभिनेत्री और प्रोड्यूसर हैं। ये अपने पॉप सिंगिंग और एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं।
प्रश्न : सेलेना गोमेज का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर : सेलेना गोमेज का जन्म 22 जुलाई 1992 को अमेरिका स्थित टेक्सास के ग्रांड प्रैरी में हुआ था।
प्रश्न : सेलेना गोमेज की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 30 वर्ष (2022 मे)
प्रश्न : सेलेना गोमेज किस देश से है ?
उत्तर : अमेरिका।
प्रश्न : सेलेना गोमेज की शादी किससे हुई हैं ?
उत्तर : अविवाहित
प्रश्न : सेलेना गोमेज के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : None
प्रश्न : सेलेना गोमेज ने अपना क्लॉथिंग लाइन कब शुरू किया था ?
उत्तर : वर्ष 2010 में
प्रश्न : सेलेना गोमेज के क्लॉथिंग लाइन का क्या नाम है ?
उत्तर : Clothing line- “Dream Out Loud”
प्रश्न : सेलेना गोमेज का किडनी ट्रांसप्लांट कब हुआ था ?
उत्तर : वर्ष 2017 में।
प्रश्न : सेलेना गोमेज की नेटवर्थ कितनी हैं ?
उत्तर : सेलेना गोमेज की कुल संपत्ति $50 मिलियन के आसपास है।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ सेलेना गोमेज (Selena Gomez) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।