तूलिका मान ने बढ़ाया भारत का मान। कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 में भारत को दिलाया सिल्वर मेडल। 3 साल की उम्र में ही छोड़ा था पिता का घर।

तूलिका मान ने बढ़ाया भारत का मान। कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 में भारत को दिलाया सिल्वर मेडल। 3 साल की उम्र में ही छोड़ा था पिता का घर।

 

भारतीय महिला जुडोका खिलाड़ी तूलिका मान का जीवन परिचय | Tulika Maan Biography in Hindi

तूलिका मान का जीवन परिचय (तूलिका मान, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, जूडोका, कॉमनवेल्थ गेम्स, संपत्ति, विवाह) | Tulika Maan Biography in Hindi [ Tulika Maan, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Judoka, CWG – 2022, Networth, Marriage ]

 

तूलिका मान | Tulika Maan

भारतीय महिला जूडो खिलाड़ी।


” मैंने अकेलेपन से बचने के लिए जूडो में अपना करियर चुना। “ यह कहना है, भारतीय महिला जूडो खिलाड़ी तूलिका मान का। जिन्होंने महिलाओं की जूडो वर्ग में कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया है। इसके पहले भी तुलिका मान ने भारत को कई बार मेडल दिला कर गौरवान्वित महसूस कराया है। लेकिन यहां तक पहुंचने का उनका यह सफर आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें संघर्षों का सामना करना पड़ा है। उनका संघर्ष महज 3 वर्ष की उम्र में ही शुरू हो गया था। जब उनकी मां ने अपनी बेटियों के साथ अपने पति का घर छोड़ दिया था।

Advertisement

तूलिका मान बचपन से ही संघर्षों का सामना करती आ रही हैं। और इसमें उनकी मां ने भी उनका भरपूर साथ दिया है। इसलिए आज के इस अंक में हम तूलिका मान के जीवन परिचय और उनके संघर्ष के बारे में बात करने वाले हैं। तो बने रहे हमारे साथ हमारे साथ, ” तुलिका मान का जीवन परिचय | Talika Maan biography in hindi ” के इस सफर में।

 

कौन हैं तूलिका मान? | Who is Tulika Maan?

Tulika Maan Biography in Hindi : तूलिका मान एक भारतीय महिला जुडोका खिलाड़ी हैं, जो +78 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की प्रतिनिधित्व करती हैं। हाल ही में यूके (UK) में आयोजित 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों (CWG – 2022) में उन्होंने रजत पदक जीता है। इसके पहले तूलिका ने भारत में सीनियर नेशनल में कई पदक अपने नाम किये हैं। वह भारत में जूनियर राष्ट्रीय रजत पदक विजेता भी हैं। वर्ष 2019 में वह वॉल्सॉल में कॉमनवेल्थ चैंपियन भी रह चुकी हैं।

तूलिका मान का जीवन परिचय | Tulika Maan Biography in Hindi

तूलिका मान का जीवन परिचय | Tulika Maan Biography in Hindi

इसके अलावा, वर्ष 2019 में साउथ एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने के साथ-साथ तूलिका चार बार की नैशनल चैंपियन भी हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में रजत पदक जीतकर उन्होंने अपने आप को एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वह एक बेहतरीन जुडोका खिलाड़ी हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में यह उनका पहला मेडल था। तो दोस्तों, तूलिका मान के बारे में ज्यादा जानने के लिए इस लेख को पूरा पढे़…

 

जानिए – भारतीय महिला बॉक्सर मैरी कॉम का जीवन परिचय | Mary Kom biography in Hindi

 

तूलिका मान का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम (Name) : तूलिका मान (Tulika Maan)

जन्म (Birth) : 9 सितंबर 1998

उम्र (Age) : 24 years (2022 में)

जन्म स्थान (Birth place) :नई दिल्ली (भारत)

पिता (Father) : सतबीर मान ( बस ड्राईवर )

माता (Mother) : अमृता सिंह ( सब-इंस्पेक्टर )

गृहनगर (Hometown) :  दिल्ली (भारत)

स्कूल (School) : केंद्रीय विद्यालय टैगोर गार्डन, दिल्ली

कॉलेज (College) : डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय,

शिक्षा (Education) : ग्रेजुएशन की तृतीय वर्षीय छात्रा।

राष्ट्रीयता (Nationality) : भारतीय

धर्म (Religion) :  हिंदू धर्म

जाति (Caste) : जाट

पेशा (Profession) :  जूडोका

कोच (Coach) : जीवन कुमार शर्मा

सुर्खियों में (Famous for) : राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में महिलाओं के जूडो +78 किग्रा में रजत पदक जीतने के लिए चर्चा में है।

 

तूलिका मान का प्रारंभिक जीवन | Tulika Maan Early Life

Tulika Maan Biography in Hindi : Early Life – दोस्तों, सतबीर मान और अमृता सिंह की शादी वर्ष 1996 में हुई थी। और उसके 2 साल बाद, 9 सितंबर 1998 को तूलिका मान का जन्म नई दिल्ली में सतबीर मान और अमृता सिंह के घर में हुआ था। उनके पिता सतबीर मान एक ट्रक ड्राइवर थे, और उनकी मां अमृता सिंह एक पुलिस कांस्टेबल है। जब तूलिका लगभग दो साल की थी तो, उनके पिता के हिंसक व्यवहार की वजह से वर्ष 2001 में उनकी मां उनसे अलग हो गई थी।

इसके कुछ सालों बाद, वर्ष 2005 में तूलिका के पिता सतबीर मान की आपसी रंजिश के कारण गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद उन्हें उनकी मां अमृता सिंह ने ही पाला। तूलिका दो बहने हैं और उनकी बहन का नाम वंशिया है।

पति की मौत के बाद दोनों बेटियों की जिम्मेदारी अमृता सिंह पर ही थी। तूलिका की मां अमृता सिंह, दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, जिसके कारण वे अपनी बेटियों को समय नहीं दे पाती थी। लेकिन अपनी व्यस्त नौकरी के बीच भी अमृता ने तुलिका की परवरिश में कोई कमी नहीं आने दी। वह हमेशा अपनी बेटी के हौसले बुलंद करती रहीं।

 

जानिए – भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट का जीवन परिचय | Vinesh Phogat biography in Hindi

 

तूलिका मान शिक्षा | Tulika Maan Education

Tulika Maan Biography in Hindi : Education – तुलिका मान ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली में टैगोर गार्डन स्थित केंद्रीय विद्यालय से पुरी की। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, तूलिका ने आगे की पढ़ाई के लिए डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। तूलिका की ऊंची पढ़ाई से ज्यादा जेल में थी इसलिए उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ साथ जूडो खेलना भी जारी रखा। लेकिन पढ़ाई के कारण हुआ खेल को अपना समय नहीं दे पाते थे जिसके बाद उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और अपना पुरा समय खेल पर ही लगा दिया।

 

जूडो की ट्रेनिंग | Talika Man Judo Training

Tulika Maan Biography in Hindi : Training – महज 5 साल की उम्र में पहली बार, तूलिका का परिचय जूडो से तब हुआ, जब उनकी मां ने तूलिका का दाखिला दिल्ली के टैगोर गार्डन एक्सटेंशन स्थित एक जूडो क्लब में करवाया। तूलिका की मां टैगोर गार्डन में ही आवंटित पुलिस क्वार्टर में रहती हैं। तूलिका की माँ ने अपनी बेटी को आत्मरक्षा (Self defence) के लिए जूडो क्लास जॉइन कराया था। ताकि वह अपनी रक्षा कर सके। लेकिन उन्हें क्या पता था, कि आगे चलकर वह दुनिया भर में भारत का नाम रोशन करेंगी।

तूलिका रोज जुड़े सीखने जाया करती थी और जूड़ो सीखते हुए तूलिका की रूचि इस खेल में बढ़ने लगी। जिसके बाद उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ जूड़ों कि प्रैक्टिस भी जारी रखी। फिर क्या था, देखते ही देखते वे पहले जिला लेवल उसके बाद स्टेट लेवल और फिर नेशनल लेवल पर पदक जीतने लगी। और आज वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय महिला वर्ग में जुड़ों में भारत का मान बढ़ा रही हैं।

तूलिका मान | Tulika Maan

तूलिका मान | Tulika Maan

तुलिका मान को भोपाल में भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र (SAI) में सेलेक्ट किया गया था, जहाँ उन्होंने यशपाल सोलंकी के नेतृत्व में जूडो की ट्रेनिंग ली। यहां आपको बताते चलें कि, यशपाल सोलंकी एक पूर्व भारतीय अंतर्राष्ट्रीय और अर्जुन अवार्डी हैं और उन्होंने कोच बनने के लिए राज्य के खुफिया अधिकारी के रूप में अपना पद छोड़ दिया था।

 

जानिये – भारतीय महिला क्रिकेटर ” मिताली राज का जीवन परिचय | Mitali Raj biography in Hindi “

 

शारीरिक संरचना | Body Measurement

लंबाई (Height)

से० मी०- 182

मी०- 1.82

फीट –  6 ft.

वजन (Weight)

78 Kg

आंखों का रंग (eye color)

काला
बालों का रंग (hair color)

काला

 

तूलिका मान का जूडो करियर | Tulika Maan Judo Career

Tulika Maan Biography in Hindi : Judo career – हालांकि, वर्ष 2017 तक तूलिका, जूडो को केवल एक शौकिया तौर पर खेलती थीं, लेकिन 2017 में उन्हें यशपाल सोलंकी के रूप में उन्हें अच्छे कोच मिले, जिन्होंने उनका मार्गदर्शन किया और उनके खेल में सुधार किया। तूलिका मान कोच जीवन कुमार शर्मा की देखरेख में आगे बढ़ने लगी, और उन्होंने इस में अपना करियर बनाने का फैसला किया।

भारतीय जुडोका में राष्ट्रीय स्तर पर कई स्वर्ण पदक जीत चुकी तूलिका मान ने वर्ष 2017 में बुडापेस्ट में आयोजित विश्व चैंपियनशिप – 2017 से पदार्पण किया। इसके बाद उन्होंने टोक्यो में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में भी भाग लिया था। वर्ष 2018 में तुलिका मान ने जयपुर में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों भाग लिया और जूडो में जीत हासिल की। इसके बाद तूलिका ने एशियन ओपन में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

वर्ष 2019 में तुलिका ने आईजेएफ (IJF) वर्ल्ड टूर में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद, उन्होंने ताइपे में एशियाई ओपन में कांस्य पदक अपने नाम किया। वर्ष 2019 में तूलिका मान ने वाल्साल में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स- 2019 में भाग लिया और चैंपियन बनी।

आपको बता दें कि, तूलिका मान ने कोच जीवन कुमार शर्मा के देखरेख में, विश्व कप में एक कांस्य जीत चुकी हैं और जूनियर स्तर पर उन्होंने दो कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। इसके अलावा, वे जूनियर लेवल पर यूरोपियन कप में एक स्वर्ण पदक और नेशनल चैंपियनशिप में एक स्वर्ण एवं एक रजत पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने सीनियर स्तर पर के राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी दो स्वर्ण पदक अपने नाम किये हैं।

 

जानिए – फ्लाइंग सिख के नाम से जाने जाने वाले ” मिल्खा सिंह का जीवन परिचय | Milkha Singh biography in Hindi “

 

कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 में तूलिका मान का प्रदर्शन | Tulika Maan performance in CWG – 2022

Tulika Maan biography in Hindi : CWG 2022 – दोस्तों, बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG – 2022) में महिला जूडो खिलाड़ी तुलिका मान (Tulika Maan) ने +78 kg भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। हालांकि, वह गोल्ड की दावेदार थीं लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्हें स्कॉटलैंड की सारा एडलिंग्ट से हार का सामना करना पड़ा। और वह गोल्ड मेडल से चुक गईं। जिसके बाद उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। लेकिन उन्होंने इस पुरी प्रतियोगिता में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल तक का सफर पूरा किया। कॉमनवेल्थ गेम्स में यह उनका पहला पदक है।

तूलिका मान सिल्वर मेडल दिखाती हुई।

तूलिका मान सिल्वर मेडल दिखाती हुई।

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स – 2022 में तुलिका द्वारा सिल्वर मेडल जीतने के बाद, जूडो में भारत का यह तीसरा पदक था। इस प्रतियोगिता में, सबसे पहले सुशीला देवी लिकमाबाम और विजय कुमार यादव ने अपने अपने भार वर्ग में भारत को पदक दिलाया था। जिसमें, सुशीला देवी लिकमाबाम ने जूडो के 48 किलोग्राम भार वर्ग में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। जबकि, विजय कुमार यादव ने जूडो में पुरुषों के 60kg भार वर्ग में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था।

 

जानिये – कैप्टन कूल कहे जाने वाले ” महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय | M.S. Dhoni biography in Hindi “

 

तूलिका मान का परिवार | Tulika Maan Family

दोस्तों, जैसा कि हम सब यह जान चुके हैं कि, जब तूलिका बहुत छोटी थी तब तभी उनकी मां ने अपने पति का घर छोड़ दिया था और वर्ष 2005 में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आपसी रंजिश के कारण उनके पिता की हत्या कर दी थी। इसके बाद उनके परिवार में उनकी मां के अलावा उनकी एक बहन भी है, जिनका नाम वंशिया है।

23 वर्षीय तूलिका मान वर्तमान तक अविवाहित हैं और अपनी मां ओर अपनी बहन के साथ दिल्ली में ही रहती हैं। 

 

पारिवारिक जानकारियां

माता पिता (Parents)

पिता – सतवीर मान

माता – अमृता सिंह

भाई- बहन (Siblings)

एक बहन- वंशिया

वैवाहिक स्थिति (Marital status)

अविवाहित
बॉयफ्रेंड/ अफेयर (Boyfriend/ Affairs)

जानकारी नहीं

 

तूलिका मान की उपलब्धियां | Tulika Maan Achievements

2022 : बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 के वीमेंस हैवीवेट + 78 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता।

2019 : वॉल्सॉल में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स- 2019 में वीमेंस हैवीवेट + 78 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

2019 : साउथ एशियाई खेलों में वीमेंस हैवीवेट + 78 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। 

2019 : ताइपे में आयोजित विमेन कॉन्टिनेंटल ओपन टूर्नामेंट में वीमेंस हैवीवेट + 78 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता।

2018 : एशियन जूनियर चैंपियनशिप के वीमेंस हैवीवेट + 78 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता।

 

तूलिका मान से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Tulika Maan

  • तूलिका मान का जन्म दिल्ली में हुआ था।
  • लिखा जब छोटी थी तभी उनकी मां ने उनके पिता का घर छोड़ दिया था और दिल्ली में सरकारी आवास में रहने लगी थीं।
  • अनिका की मां अमृता सिंह, दिल्ली पुलिस ने एक पुलिस कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं।
  • तूलिका की एक बहन भी है, जिनका नाम वंशिया है। और दोनों का पालन पोषण उनकी मां ने ही किया है।
  • तूलिका ने 5 वर्ष की छोटी उम्र से ही जूडो सीखना शुरू कर दिया था।
  • तूलिका को पढ़ाई से ज्यादा खेल में दिलचस्पी थी इसलिए उन्होंने अपना ज्यादा ध्यान उनकी तरफ लगाया।
  • तूलिका चार बार की नैशनल चैंपियन भी रह चुकी हैं।
  • हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में उन्होंने भारत को रजत पदक दिलाया है

 

तूलिका मान के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : तूलिका मान कौन है ?

उत्तर : तूलिका मान एक भारतीय महिला जुडोका हैं, जो हाल ही में हुए राष्ट्रमंडल खेलों- 2022 में महिलाओं के जूडो +78 किग्रा में रजत पदक जीता है।

प्रश्न : तूलिका मान का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : तुलिका मान का जन्म 9 सितंबर 1998 को दिल्ली, भारत में हुआ था।

प्रश्न : तूलिका मान की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 24 वर्ष – 2022 मे।

प्रश्न : तूलिका मान किस राज्य से हैं ?

उत्तर : दिल्ली से।

प्रश्न : तूलिका मान की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : 23 वर्षीय तुलिका मान, अब तक अविवाहित हैं, और अपना पुरा ध्यान अपने करियर पर लगा रही हैं।

प्रश्न : तूलिका मान किसके खिलाड़ी हैं ?

उत्तर : जूडो खिलाड़ी।

प्रश्न : तूलिका मान के कोच कौन हैं ?

उत्तर : संदीप गुप्ता।

प्रश्न : कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 कहां आयोजित किया गया था ?

उत्तर : यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में।

प्रश्न : कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 में तूलिका मान का प्रदर्शन कैसा था ?

उत्तर : बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में, तूलिका मान ने रजत पदक जीता है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘तूलिका मान (Tulika Maan)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *