नवीन कुमार मलिक का जीवन परिचय | Naveen Kumar Malik Biography in Hindi

नवीन कुमार मलिक का जीवन परिचय | Naveen Kumar Malik Biography in Hindi

नवीन कुमार का जीवन परिचय (नवीन कुमार, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, कुश्ती, कॉमनवेल्थ गेम्स – 2022, शादी, नेटवर्थ) | Naveen Kumar Biography in Hindi [ Naveen Kumar, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Wrestling, CWG – 2022, marriage, Net worth]

 

नवीन कुमार मलिक | Naveen Kumar Malik

भारतीय रेसलर


Naveen Kumar Biography in Hindi : दोस्तों, जैसा भी हम सब जानते हैं कि हाल ही में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया। जिसमें हरियाणा के पहलवानों ने भी दुनिया भर में भारत का झंडा ऊंचा किया है। हम सब रवी दहिया, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक जैसे बेहतरीन पहलवान के साथ-साथ 19 वर्षीय नवीन कुमार ने भी CWG – 2022 में भारत को कई गोल्ड मेडल दिलाया है।

Advertisement

इसलिए आज के इस अंक में हम आपके लिए लेकर आए हैं, 19 वर्षीय नवीन कुमार का जीवन परिचय (Navin Kumar biography in hindi), जिन्होंने इतनी छोटी उम्र में ही भारत का नाम विश्व पटल पर ऊंचा किया है। आज हम, नवीन कुमार के जीवन परिचय से लेकर उनके संघर्ष और CWG- 2022 में स्वर्ण पदक जीतने तक के सफर के बारे में चर्चा करेंगे। तो आइए जानते हैं, कौन हैं नवीन कुमार…?

 

नवीन कुमार कौन हैं ? | Who is Naveen Kumar ?

Naveen Kumar Biography in Hindi : दोस्तों, नवीन कुमार एक भारतीय पहलवान हैं, जो कुश्ती में 74 किलोग्राम भार वर्ग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। वह नेवी में खेल कोटे के द्वारा हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। नवीन ने हाल ही में हुए जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था और साथ ही साथ अंडर 23 प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था।

नवीन कुमार मलिक का जीवन परिचय | Naveen Kumar Malik Biography in Hindi

नवीन कुमार मलिक का जीवन परिचय | Naveen Kumar Malik Biography in Hindi

नवीन ने कॉमनवेल्थ गेम्स के क्वालीफाइंग राउंड में स्वर्ण पदक जीतकर, बर्मिंघम में आयोजित CWG- 2022 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली और वहां भी उन्होंने गोल्ड मेडल जीत कर भारत का नाम रोशन किया। जबकि यह उनका पहला कॉमनवेल्थ खेल था जिसमें उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण दिलाया। नवीन कुमार के नवीन कुमार मलिक के बारे में ज्यादा जानने के लिए बने रहे हमारे “नवीन कुमार का जीवन परिचय | Naveen Kumar Biography in Hindi” के इस लेख में…

 

जानिए – कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना पहला गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय महिला मुक्केबाज ”  निखत जरीन का जीवन परिचय | Nikhat Zareen biography in hindi “

 

नवीन कुमार का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम (Name) : नवीन कुमार मलिक (Naveen kumar Malik)

जन्म (Birth) : 21 नवंबर, 2002

उम्र (Age) : 19 वर्ष – (2022 में)

जन्म स्थान (Birth place) : पुगथला, सोनीपत,  हरियाणा

पिता (Father) : धर्मपाल मलिक

माता (Mother) : गुणमती देवी

गृहनगर (Hometown) : पुगथला, सोनीपत,  हरियाणा

राष्ट्रीयता (Nationality) :  भारतीय

धर्म (Religion) : हिन्दू

जाति (Caste) : जाट

पेशा (Profession) : फ्रीस्टाइल कुश्ती (रेसलर)

वर्ग (Category) : 74 किग्रा भारवर्ग

कोच (Coach) : बलवान सिंह

 

नवीन कुमार का प्रारंभिक जीवन | Naveen Kumar Early Life

Naveen Kumar Biography in Hindi : Early Life – दोस्तों, नवीन कुमार का जन्म 21 नवंबर 2002 को हरियाणा के सोनीपत जिले के पुगथला गांव में धर्मपाल और गुणवती के घर में हुआ था। नवीन का एक बड़ा भाई भी है, जिनका नाम प्रवीण कुमार है और वह भी पेशे से एक पहलवान हैं। अपने बड़े भाई को पहलवानी करते हुए देखकर नवीन का भी पहलवानी की तरफ झुकाव बढ़ने लगा। जिसके बाद उनके पिता ने नवीन को भी कुश्ती के प्रशिक्षण के लिए भेजा।

नवीन के पिता धर्मपाल बताते हैं कि उन्होंने भैंस का दूध पिला कर अपने दोनों बेटों को पहलवान बनाया है। आपको बताते चलें कि नवीन के पिता धर्मपाल को भी कुश्ती का बहुत शौक था। लेकिन घर-गृहस्थी की जिम्मेदारी संभालते संभालते उनके पास कुश्ती के लिए समय ही नहीं बचा। लेकिन उन्होंने अपने बेटों को पहलवान बनाया।

 

जानिए – कभी दो वक्त की रोटी नसीब ना होने और साइकिल से लिफ्ट लेकर जूडो प्रैक्टिस के लिए जाने वाले जुडोका प्लेयर ” विजय यादव का जीवन परिचय | Vijay Yadav biography in Hindi “

 

नवीन कुमार कि शिक्षा और ट्रेनिंग | Naveen Kumar Education & Training

Naveen Kumar Biography in Hindi : Education & Training – पुलथला में जन्मे नवीन ने 3 साल की उम्र में कुश्ती सीखना शुरू कर दिया था। नवीन और उनके भाई को पहलवान बनाने में उनके पिता का बहुत बड़ा योगदान है। नवीन के पिता ने ग्रामीणों के हाथ-पांव जोड़ कर गांव में कुश्ती के लिए अखाड़ा बनवाया। जब नदी में 3 साल की उम्र में कुछ तो सीखना शुरू किया था तब उनके बड़े भाई की उम्र 9 वर्ष के थे। नवीन ने 4 वर्ष की छोटी उम्र से ही दंगल लड़ना शुरू कर दिया था।

उनके पिता एक किसान थे और जब नवीन और उनके बड़े भाई, थोड़ा बड़े हुए तो उनकी पहलवानी का खर्चा बढ़ने लगा। और इसे पूरा करना उनके पिता के लिए बड़ा ही मुश्किल था और 3 एकड़ खेती में इतनी फसल नहीं हो पाती थी कि पुरे परिवार की जरूरत पूरी हो सके। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और ठान लिया कि, अपने दोनों बेटों को पहलवान बनाने कर ही दम लेगा। अपने दोनों बेटों को पहलवान बनाने के लिए धर्मपाल ने अपनी इच्छाओं और सुविधाओं से तमाम समझौते किए। नवीन और प्रवीण ने भी अपने खेल में कोई कमी नहीं आने दी। 

जब दोनों भाई खेल के मैदान में उतरे तो, उनके पिता के सामने आर्थिक समस्याओं के साथ-साथ कई तरह कि परेशानियां आई। एक किसान के लिए इन परेशानियों से लड़ना आसान तो नही था। लेकिन वह डटे रहे, और लगभग 9 सालों तक हर रोज सुबह 5:00 बजे अखाड़े में दूध और धी पहुंचाते रहे। धर्मपाल की मेहनत रंग लाई और उनके इस संघर्ष ने उनके दोनों बेटों को खेलों में मुकाम दिलाया।

उनका यह संघर्ष तब तक जारी रहा जब तक उनके बेटे कुछ अच्छा ना कर ले। आखिरकार उनकी मेहनत कामयाब हुई और उनके दोनों बेटे कोटे से नेवी में हवलदार बने। इतना महान संघर्ष केवल एक पिता ही कर सकता है।

 

जानिए – भारत के महान फुटबॉलर सुनील छेत्री का जीवन परिचय | Sunil Chhetri biography in Hindi “

 

शारीरिक संरचना | Body Measurement

लंबाई (Height) 

से० मी०- 182

मी०- 1.82

फीट – 6.0 फिट

वजन (Weight)

74 Kg

आंखों का रंग (eye color)

काला
बालों का रंग (Hair color)

काला

 

नवीन कुमार का करियर | Naveen Kumar Career

Naveen Kumar Biography in Hindi : Wrestling Career – वर्ष 2016 तक, कोच बलवान सिंह के द्वारा प्रशिक्षण लेने के बाद, नवीन के बड़े भाई प्रवीण का चयन नेवी में हो गया। इसके बाद, नवीन भी नेवी टीम मे शामिल हो गए। नेवी में चयन होने के बाद भी उन्होंने कुश्ती नहीं छोड़ी और नेवी में कुश्ती का प्रशिक्षण लेने बाद उन्होंने कई राष्ट्रीय स्तर कि प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते हैं।

नवीन ने जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। इसके बाद, अंडर-23 में भी उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वर्ष 2022 में, नवीन ने मंगोलिया के उलानबटार में आयोजित, एशियन चैंपियनशिप में 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। नवीन ने कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले 74 किलोग्राम वर्ग में ट्रायल भी दिया था। जिसमें उन्होंने गोल्ड मेडल जीता और कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 का टिकट हासिल किया। यह उनका पहला कॉमनवेल्थ गेम्स था। जिसमें उन्होंने गोल्ड मेडल जीता।

 

नवीन कुमार ने CWG – 2022 में जीता स्वर्ण | Naveen Kumar Won gold in CWG- 2022

Naveen Kumar Biography in Hindi : CWG 2022 – दोस्तों, यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में आयोजित ‘बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022’ में कुश्ती में भारतीय पहलवानों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत के पहलवान नवीन कुमार ने फ्रीस्टाइल 74 किलो वर्ग में पाकिस्तान के मुहम्मद शरीफ ताहिर को 9-0 से करारी शिकस्त देकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। यह उनका पहला कॉमनवेल्थ खेल था, जिसमें उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है।

CWG- 2022 में मैच जीतने के बाद नवीन कुमार (दाएं)

CWG- 2022 में मैच जीतने के बाद नवीन कुमार (दाएं)

इससे पहले उसी दिन रवि दहिया और विनेश फोगाट ने भी अलग अलग वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है। आपको बता दें कि, इससे पहले दीपक पुनिया ने भी अपने भारवर्ग में पाकिस्तान के रेसलर मोहम्मद इनाम को करारी शिकस्त देकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था। वहीं भारत के लिए कुश्ती में बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। वहीं 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में नवीन कुमार ने भारत को 12वां गोल्ड मेडल दिलाया। जबकी, कुश्ती में भारत का यह छठा गोल्ड है।

 

जानिए – भारत कि महिला क्रिकेटर और बल्लेबाज, ” स्मृति मंधाना का जीवन परिचय | Smriti Mandhana biography in hindi “

 

नवीन कुमार का निजी जीवन | Personal Life

Naveen Kumar Biography in Hindi : Personal life – दोस्तों, हरियाणा के पुगथला में जन्मे, 19 वर्षीय नवीन कुमार नेवी में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। नवीन के परिवार में उनके माता-पिता के अलावा एक बड़े भाई भी हैं। और उनके बड़े भाई प्रवीण कुमार भी नेवी में हवलदार हैं। नवीन और उनके बड़े भाई को पहलवान बनाने में उनके पिताजी का बहुत अहम योगदान रहा है।

 

जानिए – कॉमनवेल्थ गेम्स में 201 किलोग्राम भार उठाकर भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली ” मीराबाई चानू का जीवन परिचय | Mirabai Chanu biography in Hindi “

 

माता पिता (Parents)

पिता – धर्मपाल मलिक

माता – गुणमती देवी

भाई बहन (Siblings)

भाई – प्रवीण कुमार मलिक (पहलवान)

वैवाहिक स्थिति (Marital status)

अविवाहित
अफेयर्स/गर्लफ्रेंड (affairs girlfriends)

जानकारी नहीं

 

नवीन कुमार की उपलब्धियां | Naveen Kumar Achievements

  • वर्ष 2022 में मंगोलिया के उलानबटोर में आयोजित, एशियन चैंपियनशिप- 2022 में 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
  • बर्मिंघम में आयोजित CWG – 2022 में 74 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता।

 

नवीन कुमार से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Naveen Kumar

  • नवीन कुमार का जन्म, हरियाणा के पुगथला गांव में एक किसान परिवार में हुआ था।
  • नवीन कुमार ने 3 साल की उम्र से ही, कुश्ती की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था।
  • नवीन कुमार और उनके बड़े भाई को पहलवान बनाने में सबसे बड़ा योगदान उनके पिता का है।
  • उनके पिता रोजाना सुबह 5:00 बजे उठकर उन्हें अखाड़े में दूध-घी पहुंचाया करते थे। और लगातार 9 सालों तक दोनों भाइयों को दुध-घी पहुंचाते रहे।
  • नवीन, 74 किलोग्राम भार वर्ग में पहलवानी करते हैं।
  • नवीन कुमार, खेल कोटे के द्वारा नेवी में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं।
  • नवीन के बड़े भाई प्रवीण कुमार भी एक पहलवान हैं और नेवी में हवलदार हैं।
  • बर्मिंघम में आयोजित CWG -2022 में उन्होंने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है।

 

नवीन कुमार के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : नवीन कुमार कौन है ?

उत्तर : नवीन कुमार मलिक एक मशहूर फ्री स्टाइल रेसलर है, जो 74 किग्रा भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने वर्ष 2022 में यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में आयोजित CWG -2022 में स्वर्ण पदक जीतकर विदेश में भारत का परचम लहराया।

प्रश्न : नवीन कुमार का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : नवीन का जन्म 21 नवंबर 2002 को को हरियाणा के सोनीपत के पुगथला गांव में हुआ था।

प्रश्न : नवीन कुमार की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 19 वर्ष – 2022 में।

प्रश्न : नवीन कुमार मलिक किस राज्य से हैं ?

उत्तर : नवीन कुमार, हरियाणा राज्य से हैं।

प्रश्न : नवीन कुमार कि जाति क्या है ?

उत्तर : जाट, हिंदू

प्रश्न : नवीन कुमार किस खेल से संबंधित हैं ?

उत्तर : 74 किग्रा भारवर्ग में, फ्रीस्टाइल कुश्ती से संबंधित हैं।

प्रश्न : क्या नवीन कुमार ने शादी कर ली है ?

उत्तर : नहीं 19 वर्षीय नवीन कुमार, वर्तमान (2022 तक) में अविवाहित हैं।

प्रश्न : नवीन कुमार किस वर्ग में कुश्ती लड़ते हैं ?

उत्तर : 74 किग्रा भारवर्ग में।

प्रश्न : नवीन कुमार के कोच कौन है ?

उत्तर : बलवान सिंह

प्रश्न : बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 में नवीन कुमार का प्रदर्शन कैसा रहा ?

उत्तर : CWG- 2022 में, नवीन कुमार मलिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘नवीन कुमार (Naveen Kumar)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *