ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल की बायोग्राफी | OLA Founder Bhavish Aggarwal Biography in Hindi

ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल की बायोग्राफी | OLA Founder Bhavish Aggarwal Biography in Hindi

 

ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल का जीवन परिचय (भाविश अग्रवाल, जन्म, आयु, जाति, परिवार, हाईट, शिक्षा, करियर, स्ट्रगल, ओला कैब, शादी, पत्नी, विवाद, नेटवर्थ) | OLA Founder Bhavish Aggarwal Biography  [ Bhavish Aggarwal, Birth, Cast, Family, Height, Education, Career, Struggle, Ola Cab, Age, Wife, Controversies, Net worth]

 

भाविश अग्रवाल

(Bhavish Aggarwal)

ओला (Ola) के संस्थापक।

आज अगर आपको किसी शहर में एक जगह से दूसरी जगह जाना हो, और आपके पास अपनी कोई गाड़ी ना हो, तब उस समय आपके दिमाग में एक ही चीज आती है ओला। जी हाँ, आज के इस अंक में हम पढ़ेंगे, ओला के संस्थापक भाविश अग्रवाल के बारे में।

Advertisement

दोस्तों, भाविश अग्रवाल एक एंटरप्रेन्योर और ‘ओला’ के संस्थापक है। उन्होंने ‘ओला’ कि स्थापना वर्ष 2010 में की थी, और आज यह $6.5 बिलियन कि कंपनी बन चुकी है। जबकि भावेश अग्रवाल के नेटवर्थ $ 500 मिलियन डॉलर (3772 करोड़ रुपए लगभग) की है। पर उनके जीवन में एक समय ऐसा भी था, जब कभी घरवालों ने भी उनका मजाक उड़ाया था। आज करिब 1.5 लाख से भी ज्यादा लोग हर दिन ओला कैब की सर्विस का लाभ उठाते हैं।

इतनी संपत्ति होने के बावजूद भावेश अग्रवाल के पास अपनी कोई कार नहीं है, और वे अपने दैनिक कार्यों के लिए ओला कैब का ही इस्तेमाल करते हैं। इस कंपनी की स्थापना से पहले वे ‘माइक्रोसॉफ्ट इंडिया’ में बतौर रिसर्च इंटर्न काम करते थे।

ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल की बायोग्राफी | OLA Founder Bhavish Aggarwal Biography in Hindi

ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल की बायोग्राफी | OLA Founder Bhavish Aggarwal Biography in Hindi

वर्ष 2016 मे फोर्स इंडिया द्वारा भावेश अग्रवाल को ’30 अंडर 30′ की सूची में शामिल किया गया था। वहीं वर्ष 2019 मे SABER अवार्ड्स साउथ एशिया द्वारा भाविश अग्रवाल को ‘सीईओ ऑफ़ दी ईयर’ चुना गया था। आज Ola भारत में सबसे बड़े स्टार्टअप में से एक है, और भारत में “Uber” का सबसे बड़ी प्रतियोगी भी है। ओला, बेसिकली ग्राहकों को कैब सर्विस प्रोवाइड करवाती है, जिससे वे कम दरों पर लोगों को उनकी जगह पर पहुंचाते हैं।

तो आइए जानते हैं, ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल के जीवन परिचय, उनके संघर्ष भरे जीवन से लेकर ओला की सफलता तक की कहानी के बारे में :

 

इन्हें भी पढ़ें :

विजय शेखर शर्मा की जीवनी।

‘भारत पे’ के फाउंडर आशनीर ग्रोवर की जीवनी।

D-mart के राधाकिशन दमानी की जीवनी ।

 

भाविश अग्रवाल का जीवन परिचय : एक नजर में।

नाम  :    भाविश  अग्रवाल (Bhavish Aggarwal)

जन्म  :   28 अगस्त 1985 (आयु 37 वर्ष)

जन्म स्थान  :  लुधियाना, पंजाब (भारत)

पिता  :   नरेश कुमार अग्रवाल

माता  :   उषा अग्रवाल

गृहनगर :   लुधियाना, पंजाब (भारत)

आवास  :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

स्कूलिंग  :  सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, लुधियाना, पंजाब

शिक्षण संस्थान :  आईआईटी, मुम्बई (IIT, Mumbai), भारत

शैक्षणिक योग्यता  :   कंप्यूटर साइंस में B.Tech 

राशि : कन्या राशि

धर्म  :   हिन्दु

राष्ट्रीयता  :   भारतीय

पेशा (Profession) :  इंटरप्रेन्योर

कंपनी : Ola  (स्थापित – 3 दिसंबर 2010)

पद (Post) :  CEO (Chief Executive Officer)

वैवाहिक स्थिति  :   विवाहित

पत्नी :   राजलक्ष्मी अग्रवाल (विवाह वर्ष- 2014 मे)

 

भाविश अग्रवाल का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।

भाविश अग्रवाल का जन्म 28 अगस्त 1985 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री नरेश कुमार अग्रवाल और माता का नाम श्रीमती उषा अग्रवाल है। भाविश अग्रवाल के माता-पिता पेशे से एक डॉक्टर हैऔ। उनके पिता एक आर्थोपेडिक सर्जन हैं, जबकि उनकी मां एक पैथोलॉजिस्ट हैं।

भाविश ने अपनी स्कूली शिक्षा सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, लुधियाना से पुरी की थी। उनका एक भाई भी है, जिनका नाम अंकुश अग्रवाल है।

 

शिक्षा (Education)

भाविश अग्रवाल ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे (IIT, Mumbai) में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में B.Tech की डिग्री हासिल कि है।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई

से० मी०- 172

मी०- 1.72

फीट इंच- 5’7″

वजन

70 Kg

आंखों का रंग 

काला
बालों का रंग

भुरा

 

भाविश अग्रवाल के करियर की शुरुआत (Bhavish Aggarwal Career) ।

भाविश अग्रवाल ने Microsoft इंडिया मे बतौर रिसर्च इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत किया। यहां उन्होंने दो साल तक काम किया। इस नौकरी दौरान उन्होंने इसके लिए दो पेटेंट भी हासिल कर लिया था। लेकिन वे अपनी इस नौकरी से खुश नही थे, क्योंकि वे एक एंटरप्रेन्योर बनना चाहते थे, और कुछ अलग करना चाहते थे, जिसे करने उन्हें मजा आए।

उनके अन्दर खुद के लिए काम करने का जूनून पैदा हो गया था। लेकिन वे एक सुरक्षित जॉब मे फंसे हुए थे। परंतु, नौकरी करने के साथ ही वे अपने लिए नई संभावनाएँ भी तलाश रहे थे।

OLA Cab का जन्म कि कहानी। (Story of Ola Cab)

भाविश अग्रवाल के जीवन में घटी एक घटना के बाद उन्हें ओला कैब का विचार आया। दरअसल, बात वर्ष 2010 की है, एक बार भाविश अग्रवाल एक टैक्सी बुक करके बंगलोरे से बांदीपुर जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में टैक्सी वाले ने टैक्सी रोक दी और सफर खत्म होने से पहले, बीच रास्ते मे ही तय किये गए किराये से अधिक किराया माँगने लगा। जब भाविश ने उसे ज्यादा किराया देने से मना किया, तो उस टैक्सी ड्राइवर ने उन्हें बीच रास्ते में ही छोड़ दिया। इसके बाद, आगे का सफर उन्हें बस से करना पड़ा। टैक्सी ड्राइवर के इस बर्ताव और उसके बात करने के तरीकों से भाविश को बहुत बुरा लगा।

जब वे बस में अपने बाकी कि यात्रा कर रहे थे, तो उनके दिमाग में ड्राइवर के बुरे व्यवहार को लेकर यही एक बात चल रही थी, कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों हुआ? और साथ ही साथ वे यह भी सोच रहे थे कि, ऐसे और भी बहुत से लोग होंगे, जिन्हें अच्छी कार सर्विस नहीं मिल पाती है और उनके साथ भी ऐसा ही होता होगा, जैसा मेरे साथ हुआ।

यह सोचते हुए उनके दिमाग मे एक ख्याल आया कि, उनके जैसे ही कई लोग भी एक अच्छी कैब सर्विस की तलाश करते होंगे, जो उन्हें एक बेहतर सर्विस दे सके। जिसके बाद उनके मन में अच्छी कैब सर्विस देने का विचार आया। और इस तरह से ओला कैब कि शुरुआत हुई।

 

ओला कैब की स्थापना।

दिसंबर 2010 में, भाविश ने अपने कॉलेज के एक दोस्त अंकित भाटी के साथ मुंबई में “Ola Cab” की शुरुआत की। इसके लिए उन्होंने अपनी अच्छी-खासी वेतन कि नौकरी भी छोड़ दी। जब उनके माता-पिता को यह बात पता चली कि उन्होने नौकरी छोड़ दी है, तो वे काफी नाराज हुए।

जब भावेश ने ओला कैब की शुरुआत की तो उनके माता-पिता सोचते थे कि, वे एक ट्रैवल एजेंट का काम कर रहे हैं। इस बारे में भाविश कहते हैं कि, “जब मैंने इसकी शुरुआत की तो मेरे माता-पिता को लगा कि मैं एक ट्रैवल एजेंट बनने जा रहा हूं। उन्हें समझा पाना बहुत मुश्किल था, लेकिन जब ओला कैब्स को पहली फंडिंग हासिल हुई, तो उन्हें मेरे स्टार्टअप पर भरोसा हुआ।

आज Ola भारत में सबसे बड़े स्टार्टअप में से एक है, और भारत में “Uber” का सबसे बड़ी प्रतियोगी भी है। भाविश अग्रवाल कहते हैं की, “बिज़नेस आईडिया तो हर किसी के पास हो सकता है लेकिन जब तक उस आईडिया को सही तरीके से एक्जिक्यूट नहीं किया जाये तब तक सफलता नहीं मिलती है।”

इस कंपनी कि स्थापना करने के बाद, भाविश ने अपने पैसों से कार ना खरीदकर बड़ी संख्या में टैक्सी ड्राइवर्स को अपने साथ जोड़ा। क्योंकि वे आईटी क्षेत्र से थे तो उन्होंने अपने पूरे सेट-अप को एक एप्प के माध्यम से इंटरनेट से जोड़ा, ताकि लोगों को अपनी राईड बुक करने में आसानी हो। कंपनी शुरू करने के शुरुआती दिनों में वे कई बार खुद कॉल लेते थे, और ड्राइवर बनकर ग्राहकों को उनके तय किए हुए जगह तक पहुंचाया करते थे।

कैब सर्विस और तकनीक का तालमेल बहुत ही सफल रहा, क्योंकि इस ऐप को इस प्रकार से डिजाइन किया गया था जिससे लोगों को अपने राईड से जुड़ी सभी जानकारी और सुविधा मिल सके। वे इस ऐप के माध्यम से ही अपनी ऑनलाइन बुकिंग कर सके, एवं रेटिंग और रिव्यू देख सकें और अपने फोन के माध्यम से ही क्वालिटी की पूरी चेकिंग भी कर सकें।

धीरे-धीरे उनका यह बिजनेस बढ़ता गया और नए टैक्सी ड्राइवर जुड़ते चले गए। वर्ष 2013-14 में ओला ने करीब 418.25 करोड़ का कारोबार किया था। भाविश अपने सफ़र के दौरान हुए उस वाकये से तो यह समझ चुके थे, कि कम दाम में एक अच्छी सर्विस देकर ही इस कम्पनी को बड़े स्तर पर ले जाया जा सकता है। इसलिए उनकी कंपनी ने कम दरों पर लोगों को बेहतर सुविधा देने का फैसला किया। जिससे ओला 10 रूपये से 17 रूपये प्रति किलोमीटर की दर से अपनी बेहतरीन सर्विस दे रही है, और वर्तमान में 70 से भी ज्यादा शहरों में 1.50 लाख लोग प्रतिदिन ओला की सर्विस का लाभ ले रहे हैं। आज ओला का स्मार्टफोन ऐप, कैब बुकिंग के लिए सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला ऐप है।

भाविश अग्रवाल कहते हैं, “सपने तो हर कोई देखता है, लेकिन कुछ ही लोग जोखिम उठाने के लिए तैयार रहते हैं। जब आप जोखिम उठाने के लिए आगे बढ़ते हैं, तो कई लोग कई सलाह भी देंगे। पर यह याद रखिये, सपने उन्हीं के सच होते हैं, जो सुनते सबकी हैं पर करते मन कि हैं।”

 

इन्हें भी पढ़ें :

विजय शेखर शर्मा की जीवनी।

‘भारत पे’ के फाउंडर आशनीर ग्रोवर की जीवनी।

D-mart के राधाकिशन दमानी की जीवनी ।

 

 

भाविश अग्रवाल का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2022 मे (Networth, House, Fees, Car Collection in 2021) |

वर्ष 2022 में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, भाविश अग्रवाल कि नेटवर्थ $ 500 मिलियन डॉलर (₹3772 करोड़ INR) लगभग बताई जा रही है। जबकि ओला कि नेटवर्थ $6.5 बिलियन (₹49 हजार करोड़ INR) लगभग बताई जा रही है।

आवास

मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
नेटवर्थ

(Networth)

$ 500 मिलियन डॉलर 

(₹3772 करोड़ INR) लगभग

ओला नेटवर्थ 

(Ola Net Worth)

$6.5 बिलियन 

(₹49 हजार करोड़ INR) लगभग

प्रति माह वेतन

₹15 करोड़ प्रति माह
शौक (Hobbies)

किताबें पढ़ना, तैराकी करना।

Contact Number

Reach him on-  91 8067350900

 

 

निजी जीवन (Personal Life)

भाविश अग्रवाल ने वर्ष 2014 मे अपनी गर्लफ्रेंड रही राजलक्ष्मी अग्रवाल से शादी की। भाविश अग्रवाल कि नेटवर्थ भले हीं करोड़ों-अरबों रुपयों मे हो, लेकिन उन्होंने अब तक कोई कार नहीं खरीदी है और वह अपने आवागमन के लिए ओला कैब का ही इस्तेमाल करते हैं।

उनके परिवार मे उनके पिता नरेश कुमार अग्रवाल और माता उषा अग्रवाल के अलावा उनकी पत्नी राजलक्ष्मी अग्रवाल और उनका एक भाई अंकुश अग्रवाल है।  उनकी कोई बहन नहीं है।

 

पारिवारिक जानकारियां |

माता-पिता

नरेश कुमार अग्रवाल (पिता) 

उषा अग्रवाल (माता)

भाई/ बहन

अंकुश अग्रवाल (भाई) 

पत्नी

राजलक्ष्मी अग्रवाल
बच्चे

जानकारी नहीं

 

भाविश अग्रवाल को मिले पुरस्कार और सम्मान (Awards and Rewards) |

2014 :  वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा ‘ग्लोबल ग्रोथ कम्पनी’ का अवार्ड।

2014 :  फ्रास्ट एंड सुलिवन द्वारा ‘इनोवेशन इन ट्रांसपोर्टेशन’ का अवार्ड।

2015 :  इकोनामिक टाइम्स द्वारा ‘स्टार्टअप ऑफ़ दी ईयर’ का अवार्ड।

2015 :  फोर्स इंडिया द्वारा लीडरशिप अवार्ड फॉर आउटस्टैंडिंग स्टार्टअप का अवार्ड।

2015 :  VCC सर्किल द्वारा कंस्यूमर इंटरनेट कंपनी ऑफ़ दी ईयर।

2016 :  एनडीटीवी द्वारा ‘यूनिकॉर्न ऑफ़ दी ईयर’ चुना गया।

2016 :  सीएनबीसी-टीवी 18 द्वारा यंग तुर्क्स चुना गया।

2016 :  फोर्स इंडिया द्वारा ’30 अंडर 30′ की सूची में शामिल।

2016 :  बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा ‘स्टार्टअप ऑफ़ दी ईयर’ चुना गया।

2016 :  एक्सप्रेस आईटी द्वारा ‘मोबिलिटी लीडर अवार्ड्।

2017 :  इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा ‘इंटरप्रेन्योर ऑफ़ दी ईयर’ चुना गया।

2017 :  एशिया बिजनेस लीडर अवॉर्ड्स द्वारा ‘दिसृप्तार ऑफ़ दी ईयर’ का अवार्ड।

2018 :  साइबर मीडिया ICT बिजनेस अवार्ड्स द्वारा ‘ ‘आईटी पर्सन ऑफ़ दी ईयर’ चुना गया।

2019 :  SABER अवार्ड्स साउथ एशिया द्वारा ‘सीईओ ऑफ़ दी ईयर’ चुना गया।

 

 

भाविश अग्रवाल के साकारात्मक विचार। (Some Motivational Quotes) ।

हम भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं, जहां लोगों को अपनी कारों की आवश्यकता नहीं होगी।

एक चीज जिसने हमें आगे बढ़ने दिया वह है प्रेरणा। हम सिस्टम, मार्ग बदलना चाहिए। क्या आप अपनी रचनात्मकता से समाज में प्रभाव पैदा कर सकते हैं? यह सवाल पूछते रहो।

हम सभी में एक उद्यमी है। उद्यमी भय से प्रेरित नहीं हैं; वे प्रभाव पैदा करने के विचार से प्रेरित हैं।

अपनी कंपनी का निर्माण करते समय शॉर्टकट न लें – सर्वोत्तम के लिए प्रयास करते रहें।

हमारा मानना है कि इलेक्ट्रिक वाहन परिचालन और स्वामित्व की कम लागत को सक्षम करके भारत में परिवहन को पूरी तरह से बदल सकते हैं।

मैं सही लोगों को काम पर रखने के लिए बहुत समय देता हूं। हम तब तक खोजते रहते हैं जब तक हमें सही व्यक्ति नहीं मिल जाता। स्किल मैच से ज्यादा हम कल्चर मैच की तलाश में हैं।

एक मध्यमवर्गीय, सामान्य लेकिन सामान्य परिवार से होने के कारण मैंने पारदर्शिता की कला सीखी। मैंने सीखा कि कैसे उपयोगकर्ताओं के साथ-साथ कर्मचारियों के साथ भी ईमानदार रहना है। जिसने मुझे सफलता के पथ पर अग्रसर किया।

अपने आप को ऐसे लोगों से घेरना अच्छा है जो आलोचनात्मक हैं। जितना अधिक आप साझा करते हैं, उतना ही आप सीखते हैं। भावुक रहें लेकिन भावनात्मक रूप से अलग रहें।

हमारी महत्वाकांक्षा भारत में विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी और भविष्य की परिवहन प्रणाली बनाने की है जो भारत को आगे बढ़ाने में तेजी लाएगी।

 

भाविश अग्रवाल के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : भाविश अग्रवाल कौन है ?

उत्तर : भाविश अग्रवाल एक एंटरप्रेन्योर और ‘ओला’ के संस्थापक है। उन्होंने ‘ओला’ कि स्थापना वर्ष 2010 में की थी, और आज यह ₹400 करोड़ से भी ज्यादा कि कंपनी के मालिक हैं।

 

प्रश्न : भाविश अग्रवाल का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : भाविश अग्रवाल का जन्म 28 अगस्त 1985 को पंजाब के लुधियाना मे हुआ था।

 

प्रश्न : भाविश अग्रवाल की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 37 वर्ष (2022 मे) ।

 

प्रश्न : भाविश अग्रवाल वर्तमान में कहां रहते हैं ?

उत्तर : भाविश अग्रवाल वर्तमान में मुंबई, महाराष्ट्र (भारत) मे रहते हैं।

 

प्रश्न : भाविश अग्रवाल की शादी किससे हुई है ?

उत्तर : भाविश अग्रवाल ने वर्ष 2014 मे अपनी गर्लफ्रेंड रही विजयलक्ष्मी अग्रवाल से शादी की है।

 

प्रश्न : भाविश अग्रवाल किस राज्य की है ?

उत्तर : भाविश अग्रवाल पंजाब राज्य से हैं, लेकिन वर्तमान में वे मुंबई, महाराष्ट्र में रहते हैं।

 

प्रश्न : वर्ष 2022 में भाविश अग्रवाल कि नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : वर्ष 2022 में भाविश अग्रवाल की नेटवर्थ $500 मिलियन डॉलर (₹3772 करोड़) के आसपास बताई जा रही हैं।

 

प्रश्न : भाविश अग्रवाल का मासिक वेतन कितना है?

उत्तर : भाविश अग्रवाल कि मासिक वेतन ₹15 करोड़ है।

 

प्रश्न : ओला किस देश की कंपनी है ?

उत्तर : ओला भारत की कैब सर्विस कंपनी है, जो ग्राहकों को कम दरों पर उनके जगह तक पहुंचाती है।

 

प्रश्न : ओला के मालिक (Founder) कौन हैं ?

उत्तर : ओला के मालिक भाविश अग्रवाल हैं, और उन्होंने ओला की शुरुआत वर्ष 2010 में की थी।

 

इन्हें भी पढ़ें :

विजय शेखर शर्मा की जीवनी।

‘भारत पे’ के फाउंडर आशनीर ग्रोवर की जीवनी।

D-mart के राधाकिशन दमानी की जीवनी ।

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *