सर्गेई ब्रिन दुनिया के छठे सबसे अमीर आदमी और गूगल के सह-संस्थापक हैं। अपनी पत्नी अमांडा रोसेनबर्ग से अपने तलाक को लेकर चर्चा में हैं।

सर्गेई ब्रिन दुनिया के छठे सबसे अमीर आदमी और गूगल के सह-संस्थापक हैं। अपनी पत्नी अमांडा रोसेनबर्ग से अपने तलाक को लेकर चर्चा में हैं।

Sergey Brin Biography in Hindi | सर्गेई ब्रिन का जीवन परिचय

सर्गेई ब्रिन का जीवन परिचय (सर्गेई ब्रिन विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, गुगल, गर्लफ्रेंड, विवाद, शादी, तलाक, बच्चे, नेटवर्थ) | Sergey Brin Biography in Hindi [ Sergey Brin, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Google, Girlfriend, Controversies, marriage, divorce, childrens, Net worth ]

 

सर्गेई ब्रिन | Sergey Brin

Google के सह-संस्थापक

Sergey Brin Biography In Hindi : दोस्तों, आजकल इंटरनेट तो सभी यूज करते हैं और आप भी इस लेख को इंटरनेट के माध्यम से ही पढ़ रहे हैं। दोस्तों जब भी इंटरनेट पर हमें कुछ ढूंढना होता है तो हम गूगल सर्च इंजन का इस्तेमाल करते हैं। आज यह दुनिया की सबसे पॉपुलर साइट बन चुका है। जिसके सह-संस्थापक हैं सर्गेइ ब्रिन। दोस्तों, सर्गेई ब्रिन ने लैरी पेज

के साथ मिलकर वर्ष 1998 में गूगल की स्थापना की थी। वर्तमान में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई हैं।

आपने भी सर्गेई ब्रिन के बारे में जरूर पढ़ा होगा। वर्तमान में, वे दुनिया की छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं और आजकल वे अपनी पत्नी दुसरी पत्नी अमांडा रोसेनबर्ग से तलाक को लेकर google पर ज्यादा सर्च किए जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं, गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन के जीवन परिचय से लेकर अब तक करियर के पूरे सफर के बारे में विस्तार से। तो बनें रहें आज के हमारे ” Sergey Brin biography in Hindi | सर्गेई ब्रिन का जीवन परिचय ” के इस लेख में।

 

कौन है सर्गेई ब्रिन | Who is Sergey Brin ?

दोस्तों, सर्गेई ब्रिन एक अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक और उद्यमी हैं। वे Google के सह-संस्थापक हैं। वर्तमान में फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल है। हाल ही में कुछ वर्ष पहले ‘द इकोनॉमिस्ट मैगजीन’ ने उन्हें आत्म ज्ञानी पुरुष (Enlightenment man) की संज्ञा दी थी। उन्होंने पार्किंसन बीमारी पर शोध के लिए 17,221 करोड़ रुपए दान किये हैं।

Sergey Brin Biography in Hindi | सर्गेई ब्रिन का जीवन परिचय

Sergey Brin Biography in Hindi | सर्गेई ब्रिन का जीवन परिचय

वर्तमान में सर्गेई ब्रिन अपनी दूसरी पत्नी अमांडा रोसेनबर्ग से तलाक को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने वर्ष 2015 में अमांडा रोसेनबर्ग से शादी की थी, जिसके बाद उन्होंने कुछ दिनों पहले अपनी दूसरी पत्नी अमांडा रोसेनबर्ग से तलाक के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है। तो सर्गेई ब्रिन की बायोग्राफी जानने के लिए बने रहे हमारे, ‘ Sergey Brin Biography in Hindi | सर्गेई ब्रिन का जीवन परिचय ‘ के इस पेज पर।

 

इन्हें भी पढ़ें : 

 

सर्गेई ब्रिन का जीवन परिचय : एक नजर में ।

वास्तविक नाम  :  सर्गी मिखायलोविच ब्रिन (Sergey Mikhaylovich Brin)

जन्म  :   21 अक्टूबर 1973 (48 वर्ष – 2022 में)

जन्म स्थान  :  मास्को, आर॰ एस॰ एफ़॰ एस॰ आर॰, (सोवियत संघ)

पिता :  माइकल ब्रिन

माता :  युजेनिया ब्रिन

आवास : लोस आल्टोस हिल्ज़, कैलिफ़ोर्निया

स्कुलिंग :   इलियानोर रोजबेल्ट हाई स्कूल

कॉलेज/ विश्वविद्यालय :  स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी

शैक्षणिक योग्यता : पोस्ट ग्रेजुएट

राष्ट्रीयता  :  अमेरिकी

धर्म :  यहुदी

पेशा (Profession) :  गूगल इंक॰ के सह-सस्थापक

Website : google.co.in

नेटवर्थ (Networth) :  7.6 लाख करोड़ भारतीय रुपए, फोर्ब्स के अनुसार

प्रसिद्धी : गूगल के सह-संस्थापक के रूप में और अमांडा रोसेनबर्ग से अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं।

 

सर्गेई ब्रिन का प्रारंभिक जीवन | Sergey Brin Early Life

Sergey Brin Biography in Hindi : सर्गेई ब्रिन का जन्म 21 अगस्त, 1973 को रूस (USSR) के मास्को में हुआ था। सर्गेई के पिता का नाम, माइकल ब्रिन और उनकी माता का नाम यूजेनिया ब्रिन है। सर्गेई के पिता एक माइकल ब्रिन एक यहूदी थे और मास्को में उनके साथ भेदभाव होने के कारण वर्ष 1979 में वे रूस से अमेरिका चले आए। उस समय सर्गेई महज 6 साल के थे। अमेरिका शिफ्ट होने के बाद, सर्गेई के पिता माइकल ब्रिन, अमेरिका की मैरीलैंड यूनिवर्सिटी में गणित के प्रोफेसर बन गए। जबकि उनकी मां युजेनिया ब्रिन, नासा (NASA) के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर पर रिसर्च साइंटिस्ट के तौर पर कार्य करने लगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि उनकी मां युजेनिया ब्रिन, पार्किंसन बीमारी से पीड़ित हैं। उनके परिवार में इस बीमारी की वंशानुगत समस्या है। जिसकी वजह से उन्होंने शोध के लिए अपनी बेटी और बेटे के डीएनए भी दान किए हैं।

 

सर्गेई ब्रिन कि शिक्षा | Sergey Brin Education

Sergey Brin Biography in Hindi : सर्गेई ब्रिन ने इलियानोर रोजबेल्ट हाईस्कूल से अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद अगले पढ़ाई के लिए उन्होंने अमेरिका के मैरीलैंड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और वर्ष 1993 में वहां से ऑनर्स के साथ विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की। स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर की डिग्री प्राप्त की।

 

सर्गेई ब्रिन और गुगल | Sergey Brin and Google

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात एक साथी छात्र लेरी पेज से हुई। वे दोनों इंटरनेट पर जमा भारी मात्रा में डाटा को सिस्टमैटिक तरीके से चैनलाज करने पर काम करने के बारे में डिस्कस करते रहते थे और दोनों ने मिलकर लैरी पेज के डोरमेट्री रूम में रहकर ऐसी सर्च टेक्नोलॉजी पर काम करना शुरू किया, जो वेब यूजर्स को प्रत्येक साइट की बैकिंग लिंक को ट्रैक करने की क्षमता प्रदान करते हैं। इन्होंने BackRub नाम से एक सर्च इंजन लॉन्च किया। वर्ष 1996 तक उनका यह प्रोजेक्ट स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के सर्वर से चलता रहा। लेकिन जब इस पर सर्च ज्यादा बड़े तो सर्वर पर बोझ बढ़ने लगा।

वर्ष 1998 के मध्य में दोनों ने इसका नाम बदलने और इसे अधिक एडवांस बनाने पर काम करना शुरू कर दिया। उन्होनें सर्च इंजन पर काम करने के लिए पारिवारिक मित्रों और लोगों से लगभग 1 मिलियन डॉलर का फंड जुटाया और इसी साल 1998 में ही अपने सर्च इंजन का नाम गूगल इंक (google Inc.) लांच किया। हालांकि यह नाम स्पेलिंग की गलती की वजह से पड़ा था। क्योंकि वे इसका नाम googol रखना चाहते थे, जो कि एक मैथमेटिकल टर्म है, जिसका अर्थ है ” 1 के बाद 100 जीरो।

Google Headquarter

Google Headquarter

गूगल इनकी की स्थापना के बाद सर्गेइ ब्रिन, कंपनी के प्रौद्योगिकी के अध्यक्ष बने और वर्ष 1999 के मध्य तक, जब Google को 2.5 मिलियन डॉलर की उद्यम पूंजी निधि प्राप्त हुई, तब उनका यह सर्च इंजन प्रतिदिन 500,000 प्रश्नों को संसाधित कर रहा था। 

वर्ष 2001 में लैरी पेज को Google के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। हालाँकि, Google का नेतृत्व सर्गेई ब्रिन, लैरी पेज और श्मिट की तिकड़ी ने किया था। वर्ष 2004 तक उपयोगकर्ता दिन में 200 मिलियन बार (लगभग 138,000 प्रश्न प्रति मिनट) वेब साइट का उपयोग कर रहे थे। 19 अगस्त 2004 को, Google Inc. ने अपनी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) जारी की, जिसने सर्गेई ब्रिन के लिए $3.8 बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की। 

गूगल की अपार सफलता के बाद, अगस्त 2004 में ब्रिन और पेज अरबपति बन गए। Google अब दुनिया का सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन बन चुका है। Google का गठन सर्गेई ब्रिन की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

 

गूगल ने किया यूट्यूब का अधिग्रहण

Google के बढ़ते बाजार को देखते हुए वर्ष 2006 में Google ने YouTube का अधिग्रहण किया। आपको बता दें कि, YouTube उपयोगकर्ता द्वारा सबमिट किए गए स्ट्रीमिंग वीडियो के लिए वेब की सबसे लोकप्रिय साइट है। जिसे Google ने $1.65 बिलियन के स्टॉक में खरिदा था। यह कदम इंटरनेट खोजों से परे अपनी सेवाओं का विस्तार करने के कंपनी के प्रयासों को दर्शाता है।

जबकी उसी वर्ष, साल 2006 में चीनी सरकार के अनुपालन के लिए सहमत होने के लिए Google की कड़ी आलोचना की गई थी। इसके बाद सर्गेई ब्रिन ने इस निर्णय के बचाव के पक्ष में थे। अप्रैल 2011 में ब्रिन ने विशेष परियोजनाओं के निदेशक बनने के लिए प्रौद्योगिकी के अध्यक्ष के पद को त्याग दिया। जिसके बाद वे कंपनी के अध्यक्ष बने। दिसंबर 2019 में उन्होंने यह पद छोड़ दिया। हालांकि उन्होंने अल्फाबेट के निदेशक मंडल में काम करना जारी रखा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में गूगल के सीईओ, सुंदर पिचाई हैं। वे एक भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं। जबकि सुंदर पिचाई के नेतृत्व में गूगल ने नई उपलब्धियां हासिल की है। सुंदर पिचाई का जीवन परिचय | Sundar Pichai Biography in Hindi

 

इन्हें भी पढ़ें : 

 

सर्गेई ब्रिन के द्वारा किए गए निवेश | Sergey Brin Investment

Rishabh Pant Biography in Hindi : यदि सर्गेई ब्रिन के इन्वेस्टमेंट की बात की जाए तो, 

  • एलन मस्क की कंपनी, टेस्ला मोटर्स के शुरुआती दौर में सर्गेई ब्रिन ने  इसमें निवेश किया था। इस इन्वेस्टमेंट के बाद सर्गेई ब्रिन अमेरिका के सबसे अमीर प्रवासी बन गए हैं।
  • सर्गेई ब्रिन, वर्ष 2007 में आई फिल्म ‘ब्रोकन एरो’ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रह चुके हैं।
  • सर्गेई ब्रिन को स्पेस टूरिज्म का बहुत शौक है और वे इसके दीवाने हैं। इसलिए वर्ष 2008 में उन्होंने ‘ स्पेस एडवेंचर ‘ नाम की कंपनी में ₹35 करोड़ का निवेश किया है।

 

सर्गेई ब्रिन की पसंदीदा चीजें | Sergey Brin Favorite Things

सर्गेई ब्रिन, फिटनेस और एक्सट्रीम स्पोर्ट्स के बहुत ही शौकीन हैं और अकसर खाली समय में वे स्प्रिंगबोर्ड डाइविंग, हाई फ्लाइंग ट्रेपीज, जिमनास्टिक, रोलर हॉकी में अपना हाथ आजमाते हुए नजर आते हैं। अपने स्कूल के दिनों में उन्हें संगीत का बहुत शौक था और वह सेक्सोफोन भी बजाते थे। वह एक फिटनेस एडिक्टेड है और ऑफिस में भी वे वर्कआउट आउटफिट में पहुंच जाते हैं।

 

निजी जीवन (Personal Life)

Sergey Brin Biography in Hindi : वर्ष 2007 में सर्गेई ब्रिन ने जेनेटिक्स कंपनी की सीईओ, एनी वोज्सिकी से शादी कि थी। यह सर्गेई की पहली पत्नी है, जिनसे उन्हें दो बच्चे हुए। वर्ष 2013 में वे दोनों अलग हो गए। वर्ष 2015 में सर्गेई ब्रिन का Google ग्लास मार्केटिंग मैनेजर अमांडा रोसेनबर्ग के साथ अफेयर हो गया। और उन्होंने शादी कर ली। अमांडा रोसेनबर्ग और सर्गेई ब्रिन कि एक बेटी हुई।

इसके बाद, नवंबर 2018 में ब्रिन ने कैलिफोर्निया में रहने वाली एक वकील और ” बिआ इको फाउंडेशन ” की प्रेसिडेंट निकोल शानहान से शादी की थी। इनसे भी उन्हें एक बेटी हुई।

गौरतलब है कि, दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति सर्गेई ब्रिन अपनी दूसरी पत्नी अमांडा रोसेनबोर्ग से तलाक लेने के लिए कोर्ट में याचिका लगाई है। जिसके बाद से सर्गेई ब्रिन अपने तलाक को लेकर गूगल पर खासे सर्च किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि, सर्गेई ब्रिन का यह दूसरा तलाक है। जबकी, वर्ष 2013 में वे अपनी पहली पत्नी, एनी वोज्सिकी से भी तलाक के बाद अलग हो गए थे।

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

(Parents)

पिता – माइकल ब्रिन

माँ –  युजेनिना ब्रिन

जीवनसाथी (Wife)

एनी वोज्सिकी (2007- 2013)

अमांडा रोसेनबर्ग (2015 से 2022)

निकोल शानहान (2018 से अबतक)

बच्चे (Childrens) चार बच्चे

 

सर्गेई ब्रिन की संपत्ति, घर, कार कलेक्शन, वेतन |  Sergey Brin Net Worth, House, Car collection, Salary

यदि सर्गेई ब्रिन के नेटवर्थ की बात करें तो, फोर्ब्स के अनुसार, वर्तमान में, वर्ष 2022 तक सर्गेई ब्रिन की कुल नेटवर्थ लगभग 7.6 लाख करोड़ रुपये है। इसके अलावा, उनके पास करोड़ों रुपये की कारों का कलेक्शन है और वे आलीशान घर के भी मालिक हैं।

 

परोपकारिता के क्षेत्र में | 

उनकी मां पार्किंसन बीमारी से पीड़ित हैं जिसके कारण परिवार में इस बीमारी की वंशानुगत समस्या है जिसकी वजह से उन्होंने शोध के लिए अपनी बेटी और बेटे का डीएनए दान किया है। इसके अलावा वे, इस बीमारी पर शोध के लिए वर्ष 2000 से 2017 के बीच 17,231 करोड़ रुपए दान कर चुके हैं।

वे दुनिया की बड़ी समस्याओं जैसे जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण ऊर्जा, गरीबी जैसी समस्याओं के लिए भी काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने google.org की सह-स्थापना की है।

कुछ वर्ष पहले ‘द इकोनॉमिस्ट मैगजीन’ ने उन्हें आत्म ज्ञानी पुरुष (Enlightenment man) की संज्ञा से सम्मानित किया था। क्योंकि वह विज्ञान और दर्द के सहारे वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित है।

 

सर्गेई ब्रिन के पुरस्कार और उपलब्धियां | Sergey Brin Awards and Achievements 

  • वर्ष 2022 में फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार, सर्गेई ब्रिन दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में छठे स्थान पर हैं।
  • वर्ष 2021 में फोर्ब्स बिलियनेअर की सूची में सर्गेई ब्रिन को नौवां स्थान मिला था।
  • हाल ही में, कुछ वर्ष पहले ‘द इकोनॉमिस्ट मैगजीन’ ने उन्हें आत्म ज्ञानी पुरुष (Enlightenment man) की संज्ञा दी थी।
  • वर्ष 2017 में दुनिया के सबसे अमीर टेक्नोक्रेट की सूची में शामिल किए गए थे।
  • वर्ष 2004 में ब्रिन और पेज को कोलंबिया विश्वविद्यालय में फेलो ऑफ द मार्कोनी फाउंडेशन चुना गया था।
  • वर्ष 2004 में, ब्रिन को “वर्ल्ड वाइड वेब से प्रासंगिक जानकारी की तीव्र अनुक्रमण और पुनर्प्राप्ति के विकास में नेतृत्व” के लिए नेशनल एकेडमी ऑफ़ इंजीनियरिंग में शामिल किया गया था।
  • वर्ष 2004 में फोर्ब्स की रिचेस्ट पीपल की टॉप 400 सूची में सबसे युवा अमीर व्यक्ति के रूप में शामिल थे। उस वक्त सर्गेई ब्रिन की उम्र महज 31 वर्ष थी।
  • ब्रिन और लैरी पेज को, MIT टेक्नोलॉजी रिव्यू TR100 के द्वारा 35 साल से कम उम्र के दुनिया के शीर्ष 100 इनोवेटर्स में से एक के रूप में नामित किया गया था।

 

सर्गेई ब्रिन के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : सर्गेई ब्रिन कौन है ?

उत्तर : सर्गेई ब्रिन एक अमेरिकी, कंप्यूटर वैज्ञानिक और उद्यमी हैं। लैरी पेज के साथ मिलकर उन्होंने Google सर्च इंजन कि स्थापना की थी। वे Google के सह-संस्थापक हैं।

प्रश्न : सर्गेई ब्रिन का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : सर्गेई ब्रिन का जन्म 21 अगस्त 1973 को रूस के मास्को में हुआ था।

प्रश्न : सर्गेई ब्रिन की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 48 वर्ष (2022 मे)

प्रश्न : सर्गेई ब्रिन किस देश से हैं ?

उत्तर : अमेरिका से।

प्रश्न : सर्गेई ब्रिन की जाति क्या है ?

उत्तर : यहूदी।

प्रश्न : वर्ष 2022 में सर्गेई ब्रिन की नेटवर्थ कितनी हैं?

उत्तर : 7.6 लाख करोड़ भारतीय रुपए, फोर्ब्स के अनुसार।

प्रश्न : गूगल के सह-संस्थापक कौन हैं?

उत्तर : लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन और श्मिट ने मिलकर  Google कि स्थापना की थी।

प्रश्न : गूगल की स्थापना कब हुई थी हैं?

उत्तर : वर्ष 1998 में।

प्रश्न : Google का मुख्यालय कहां स्थित है ?

उत्तर : कैलिफोर्निया के सिलिकॉन वैली (अमेरिका) में।

प्रश्न : वर्तमान में Google के सीईओ कौन हैं ?

उत्तर : सुंदर पिचाई।

 

इन्हें भी पढ़ें : 

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *