फैशन ब्रांड “Dior” के संस्थापक बर्नार्ड अरनॉल्ट का जीवन परिचय | Bernard Arnault Biography in Hindi
फैशन ब्रांड “Dior” के संस्थापक बर्नार्ड अरनॉल्ट का जीवन परिचय | Bernard Arnault Biography in Hindi
बर्नार्ड अरनॉल्ट का जीवन परिचय ( बर्नार्ड अरनॉल्ट विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, बिजनेस, फैशन, ब्रांड, शादी, बच्चे, संपत्ति ) | Bernard Arnault Biography in hindi [ Bernard Arnault, Wikipedia, Birth, Age, Education, Career, Family, Career, Business, Fashion, Brand, Marriage, Childrens, Net worth ]
बर्नार्ड अरनॉल्ट | Bernard Arnault
Chairman of LVMH
Bernard Arnault Biography in Hindi : दोस्तों! बर्नार्ड अरनॉल्ट एक फ्रांसीसी व्यवसायी और निवेशक हैं, जो वर्तमान में फ्रांस के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं। वह 1989 से LVMH (Moet Hennessy Louis Vuitton) कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। वे इस कंपनी के मुख्य शेयरधारक भी हैं। अक्सर अमीरों की सूची में कभी तीसरे तो कभी दूसरे नंबर पर रहे बर्नार्ड अरनॉल्ट, इस बार पहले नंबर पर आकर दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) एक Billionaire Investor, बिजनेसमैन होने के साथ ही वे एक आर्ट कलेक्टर भी हैं।

फैशन ब्रांड “Dior” के संस्थापक बर्नार्ड अरनॉल्ट का जीवन परिचय | Bernard Arnault Biography in Hindi
फोर्ब्स के अनुसार, मार्च 2023 में बर्नार्ड अरनॉल्ट $218 बिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ एलन मस्क को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वे लगभग 70 फैशन और कॉस्मेटिक ब्रांड के मालिक हैं। उनकी कंपनी वाइन, शैम्पैन, स्प्रिट, फैशन व लेदर गुड्स, घड़ियों, ज्वेलरी, होटल, परफ्यूम और कॉस्मेटिक्स के कारोबार से जुड़ी है। दुनिया भर में उनके 5500 स्टोर्स हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति “बर्नार्ड अरनॉल्ट का जीवन परिचय | Bernard Arnault Biography In hindi.” पर। इसलिए बर्नार्ड अरनॉल्ट के बारे में अधिक जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…
Table of Contents
बर्नार्ड अरनॉल्ट का जीवन परिचय : एक नजर में
नाम (Name) | बर्नार्ड जीन एटीएने अरनॉल्ट (Bernard Jean Étienne Arnault) |
उपनाम (Nickname) | बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) |
जन्म (Birth) | 5 मार्च 1949 |
उम्र (Age) | 74 वर्ष (2023 में) |
जन्म स्थान (Birth Place) | रूबैक्स, फ्रांस |
पिता (Father) | जीन अरनॉल्ट |
माता (Mother) | मैरी-जोसेफ सैविनेल |
गृहनगर (Hometown) | रूबैक्स, फ्रांस |
स्कुलिंग (Schooling) | Not know |
विश्वविद्यालय (University) | लाइसी मैक्सेंस वैन डेर मीर्श यूनिवर्सिटी |
शिक्षा (Education) | इकोले पॉलिटेक्निक (इंजीनियरिंग), बीए |
राष्ट्रीयता (Nationality) | फ्रेंच |
धर्म (Religion) | क्रिश्चियन |
पेशा (Profession) | कारोबारी दिग्गज, मीडिया मालिक, कला संग्राहक |
पत्नी (Wife) | हेलेन मर्सिएर-अर्नाल्ट ऐनी डेवाविन |
प्रसिद्धि (Famous for) | बिजनेस टाइकून और दुनिया के सबसे अमीर आदमी के रूप में। |
कुल नेटवर्थ (Net worth) | 218 बिलियन डॉलर (मार्च 2023 में) |
वेबसाइट (Website) | www.lvmh.com |
बर्नार्ड अरनॉल्ट का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Bernard Arnault Early Life & Family
Bernard Arnault birth & Family : दोस्तों ! बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) का जन्म 5 मार्च 1949 को फ्रांस के रूबैक्स (Roubaix, France) में हुआ था। उनका पूरा नाम, बर्नार्ड जीन एटीएन्ने अरनॉल्ट (Bernard Jean Étienne Arnault) है। उनके पिता का नाम, जीन लियोन अरनॉल्ट और माँ का नाम मैरी-जोसेफ सैविनेल था। बर्नार्ड के पिता एक निर्माता और एक बिजनेसमैन होने के साथ ही एक सिविल इंजीनियरिंग कंपनी, फेरेट-सविनेल के मालिक भी थे।
जानिये – SAIL कि चेयर पर्सन सोमा मंडल का जीवन परिचय | Soma Mondal biography in hindi
बर्नार्ड अरनॉल्ट कि शिक्षा | Bernard Arnault Education
Bernard Arnault Education : बर्नार्ड अरनॉल्ट की ने रूबैक्स में स्थित ‘मैक्सेंस वैन डेर मीर्श हाई स्कूल’ से अपनी स्कुली पढ़ाई पुरी की। अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने प्रतिष्ठित इकोले पॉलिटेक्निक में प्रवेश लिया और वहाँ से उन्होंने वर्ष 1971 में इंजीनियरिंग में डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।
जानिए – अमेजॉन के फाउंडर जैफ बेजॉस का जीवन परिचय | Jeff Bezos (founder of Amazon) biography in Hindi
बर्नार्ड अरनॉल्ट का वैवाहिक जीवन, बच्चे | Bernard Arnault Personal life
Bernard Arnault Personal life : बर्नार्ड अरनॉल्ट ने हेलेन मर्सिएर-अर्नाल्ट ऐनी डेवाविन से शादी की है। इस दंपत्ति के पांच बच्चे – अलेक्जेंड्रे अरनॉल्ट, एंटोनी अरनॉल्ट, डेल्फिन अरनॉल्ट, फ्रेडरिक अरनॉल्ट, जीन अरनॉल्ट हैं।
जानिए – दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बिल गेट्स का जीवन परिचय | Bill Gates biography in Hindi
परिवारिक जानकारियां | Family Details
पत्नी (wife) | हेलेन मर्सिएर-अर्नाल्ट ऐनी डेवाविन |
बच्चे (Children’s) | पांच बच्चे – अलेक्जेंड्रे अरनॉल्ट, एंटोनी अरनॉल्ट, डेल्फिन अरनॉल्ट, फ्रेडरिक अरनॉल्ट, जीन अरनॉल्ट |
अफेयर/ बॉयफ्रेंड (Affairs/ boyfriend) | कोई नही |
बर्नार्ड अरनॉल्ट का करियर | Bernard Arnault Career
Bernard Arnault Career : अपनी पढ़ाई पुरी करने के बाद, वर्ष 1971 में अरनॉल्ट ने अपने पिता की निर्माण फर्म फेरेट-सविनेल में शामिल हो गए और अपने पिता के कंस्ट्रक्शन बिजनेस को संभालना शुरू किया। 25 साल कि उम्र में वे अपने पिता कि कंपनी के चेयरमैन बन गए। कंपनी के लिए 8 सालों तक काम करने के बाद उन्होंने कंपनी का नाम बदलकर ‘Férinel Inc.’ कर दिया और अपना ध्यान रियल एस्टेट कि तरफ लगाया। उसी दौरान वे अमेरिका में शिफ्ट हो गए।
एक बार कि बात है, एक दिन अरनॉल्ट कैब में कहीं जा रहे थे, तब उन्होंने उस कैब ड्राइवर से पूछा की क्या आप फ्रांस के राष्ट्रपति को जानते हों ?
उस ड्राइवर ने इके जवाब में कहा, “नहीं सर ! पर मैंने Christian Dior का नाम सुना हैं।”
यह सुन कर बर्नार्ड अरनॉल्ट ने यह महसूस किया की, फैशन डिजाइनर्स और उनके लक्जरी कंपनी फ्रांस की सबसे पॉपुलर चीजों मे से एक हैं। जो आगे चलकर काफी बड़ा बिजनेस कर सकती है। इसके अलावा, बर्नार्ड अरनॉल्ट कभी रिस्क लेने से नहीं डरे जिसके चलते उन्होंने धीरे-धीरे घाटे में जा रही कई ब्रांड्स को खरीदा और उसे प्रॉफिटेबल बनाया।
जानिए – गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन का जीवन परिचय | Sergey Brin (Co-founder of Google) biography in Hindi
बने क्रिश्चियन डायरे के अध्यक्ष | Bernard Arnault Christian Dior

Bernard Arnault Biography in Hindi : बर्नार्ड ने 1984 में लाजार्ड फ्रेरेस की मदद से एक लग्जरी गुड्स कंपनी का अधिग्रहण किया। इसके बाद वे अधिग्रहित कंपनी फाइनेंसयिर एगाचे के सीईओ बने।
धीरे-धीरे, उन्होंने कपड़ा कंपनी, बुसैक सेंट-फ्रेंरेस पर नियंत्रण कर लिया, जिसके पास क्रिश्चियन डायर, ले बॉन मार्चे, कॉनफोरमा और प्यूडोस जैसी बड़ी ब्रांड का स्वामित्व था। बर्नार्ड ने कंपनी की सभी संपत्ति बेच दी और केवल क्रिश्चियन डायर ब्रांड और ले बॉन मार्चे डिपार्टमेंटल स्टोर रखा।
इसके बाद, अरनॉल्ट ने LVMH कंपनी के 24% शेयर 1.5 मिलियन डॉलर में खरीदे और 1989 तक 43.5% शेयर और 35 वोटिंग के द्वारा 13 जनवरी 1989 को कंपनी के एक्सिक्यूटिव बोर्ड के चेयरमैन बने। कंपनी के चेयरमैन बनने के बाद, बर्नार्ड अरनॉल्ट ने गिनीज पीएलसी के साथ एक संयुक्त उद्यम के माध्यम से निवेश करते हुए, वर्ष 1990 में रैकैमियर को बाहर कर दिया और कई फैशन कंपनियों को LVMH में शामिल करना शुरू कर दिया।
बर्नार्ड अरनॉल्ट को यूरोप में उस व्यक्ति के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने वर्ष 1995 में ब्रिटिश फैशन डिजाइनर नियुक्त करते हुए, फ्रांसीसी वस्त्र को पुनर्जीवित किया था। बाद में अरनॉल्ट ने एक युवा अमेरिकी डिजाइनर, मार्क जैकब्स को लक्ज़री चमड़े के सामान के निर्माता लुई वुइटन में रचनात्मक निर्देशक के पद पर नियुक्त किया। हालांकि बाद में इन्होंने अपना पद छोड़ दिया था।
बर्नार्ड अरनॉल्ट ने इतालवी कंपनी फेंडी (2003), प्रतिष्ठित फ्रांसीसी डिपार्टमेंटल स्टोर ला समैरिटाइन (2010), इतालवी आभूषण ब्रांड बुलगारी (2011), और क्लासिक अमेरिकी जौहरी टिफ़नी एंड कंपनी (2021) सहित कई लक्जरी ब्रांडों का अधिग्रहण जारी रखा। उन्होंने कनाडा के अमेरिकी वास्तुकार फ्रैंक गेहरी द्वारा डिजाइन किए गए बोइस डी बोलोग्ने , पेरिस में एक समकालीन कला संग्रहालय, फोंडेशन लुई वीटन (2014) भी बनाया । 2007 में अरनॉल्ट को फ़्रांस के सर्वोच्च सम्मानों में से एक, लीजन ऑफ़ ऑनर का कमांडर नामित किया गया था।
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बर्नार्ड अरनॉल्ट ने करीब 74.4 हजार करोड़ रुपए की वैल्यू वाले लग्जरी सामानों के दूसरे सबसे बड़े ब्रांड ‘डायर’ की जिम्मेदारी अपनी बेटी डेल्फिन को सौंपा है। उनकी बेटी डेल्फिन ने 1 फरवरी 2023 से यह पद ग्रहण किया। अपनी बेटी डेल्फिन के बारे में बताते हुए बर्नार्ड ने कहा कि, “डेल्फिन ने लूट वुईटन का कार्यकारी उपाध्यक्ष रहते हुए बिक्री के नए प्रतिमान स्थापित किए।”
LVMH ब्रांड क्या हैं?
Bernard Arnault Biography in Hindi : LVMH ब्रांड बर्नार्ड अर्नाल्ट की ही कंपनी हैं, जिसका एक साल में करीब 55 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा की कमाई होती हैं। बर्नार्ड अर्नाल्ट की कंपनी LVMH में करीब 1 लाख 60 हजार से भी ज्यादा एम्प्लॉय काम करते हैं और इनके अंदर करीब 75 से ज्यादा ब्रांड (Brand) हैं। जो अलग-अलग कैटेगरी कें हैं जैसे की Fashion Group, Wines & Spirits, Perfume & Cosmetics, Watches & Jewellry, Selective Distribution और कई दूसरे Activities हैं। इसके साथ ही इनके अंतर्गत कुछ फेमस ब्रांड आते हैं जिसमें Christian Dior Paris, Louis Vuitton, Givenchy, Tagheuer, Hublot जैसे भी कई ब्रांड्स हैं जो इनके अंतर्गत आते हैं।
जानिए – भारतीय बिजनेसमैन समीर मेहता का जीवन परिचय | Samir Mehta biography in Hindi
बर्नार्ड अरनॉल्ट – कला संग्राहक | Bernard Arnault Art Collection
Bernard Arnault Biography in Hindi : बर्नार्ड एक युवा फैशन डिजाइनर थे और इसके अलावा वे कला कि चीजें भी इकट्ठा किया करते थे। उनके संग्रह में पिकासो, यवेस क्लियन, हेनरी मूर और एंडी वारहोल जैसी कला शामिल हैं। उनकी कला संग्रह की आदत ने LVMH को फ्रांस में कला का एक प्रमुख संरक्षक बना दिया। उन्होंने ललित कला स्कूलों के छात्रों के लिए खुली एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता बनाई गई। जिसके द्वारा हर साल, विजेता को एक साल की मेंटरशिप के साथ डिजाइनर के खुद के लेबल के निर्माण में मदद करने के लिए अनुदान दिया जाता हैं।
जानिए – बाईजू के फाउंडर बाईजू रवींद्रन का जीवन परिचय | Byju Raveendran (Founder of Byju) biography in Hindi
बनना चाहते थे नंबर वन टेनिस खिलाड़ी
Bernard Arnault Biography in Hindi : 73 वर्षीय बर्नार्ड को टेनिस खेलना और पियानो बजाना पसंद है। न्यूयॉर्क टाइम्स मे छपे एक लेख के अनुसार, एकबार उन्होंने कहा था की, “वे अपनी कंपनी को दुनिया की नंबर 1 कंपनी बनाना चाहते है। क्योंकि उनका यह सपना था की वे नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी और कॉन्सर्ट पियानिस्ट बने। लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए इसलिए अब वो बिज़नेस की दुनिया में इस मुकाम को हासिल करना चाहते थे।”
आज उनका यह सपना पूरा हो चुका है, क्योंकि आज वे दुनिया के सबसे अमीर आदमी में से एक हैं, और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति भी हैं।
बर्नार्ड अरनॉल्ट की कुल संपत्ति, घर | Bernard Arnault Net Worth, Houses

Bernard Arnault House
Bernard Arnault Net worth : फोर्ब्स के अनुसार, मार्च 2023 तक अरनॉल्ट और उनके परिवार की कुल नेटवर्थ $218 बिलियन डॉलर हैं। मार्च 2023 में बर्नार्ड अरनॉल्ट, एलन मस्क को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उनकी कंपनी वाइन, शैंपेन, स्प्रिट, फैशन व लेदर गुड्स, चार्टस, ज्वेलरी, होटल, परफ्यूम और कॉस्मेटिक्स के कारोबार से जुड़ी हैं। दुनिया भर में उनके 5500 स्टोर हैं।
ब्लूमवर्ग में छपे लेख के मुताबिक, बर्नार्ड अरनॉल्ट ने अपनी यात्रा से जुड़ी जानकारी को सार्वजनिक होने से बचने के लिए अपना निजी विमान बेच दिया था। बर्नार्ड ने इसकी जानकारी अपने समूह के रेडियो चैनल पर देते हुए कहा था की, “हमने अपने समूह के निजी विमान को बेच दिया है। अब कोई नहीं जान सकता है की मै कहा जा रहा हूँ।”
पिछले साल इस समूह ने कंपनी के CEO पद के लिए अधिकतम उम्र सीमा को ख़त्म कर दिया है। इस नियम के बदलने से बर्नार्ड अर्नोल्ट 80 वर्ष तक समूह का नेतृत्व कर सकेंगे।
बर्नार्ड अरनॉल्ट की उपलब्धियां और सम्मान | Bernard Arnault Achievements and Awards
- फोर्ब्स इंडिया, बर्नार्ड अरनॉल्ट (फरवरी 2023 के अनुसार) दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
- मार्च 2014 में, उन्हें म्यूजियम ऑफ मॉडर्न आर्ट का डेविड रॉकफेलर अवार्ड मिला।
- वर्ष 2012 में, उन्हें ब्रिटिश साम्राज्य के सबसे उत्कृष्ट आदेश के मानद नाइट कमांडर से सम्मानित किया गया था।
- वर्ष 2011 में बर्नार्ड अरनॉल्ट को फ्रेंच लीजन ऑफ ऑनर का ग्रैंड ऑफिसर नामित किया गया था।
- 2011 में, उन्हें वुडरो विल्सन इंटरनेशनल सेंटर फॉर स्कॉलर्स की ओर से कॉर्पोरेट नागरिकता पुरस्कार प्रदान किया गया था।
- वर्ष 2007 में बर्नार्ड अरनॉल्ट को फ्रेंच लीजन ऑफ ऑनर का कमांडर का पुरस्कार मिला था।
बर्नार्ड अरनॉल्ट के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : बर्नार्ड अरनॉल्ट कौन है ?
उत्तर : बर्नार्ड अरनॉल्ट एक फ्रांसीसी व्यवसायी और निवेशक हैं, जो वर्तमान में फ्रांस के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं। वह 1989 से LVMH Moet Hennessy Louis Vuitton कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं और कंपनी में मुख्य शेयरधारक भी हैं।
प्रश्न : बर्नार्ड अरनॉल्ट का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर : बर्नार्ड अरनॉल्ट का जन्म 5 मार्च 1949 को फ्रांस के रूबैक्स में हुआ था।
प्रश्न : बर्नार्ड अरनॉल्ट की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 74 वर्ष (2023 मे)
प्रश्न : बर्नार्ड अरनॉल्ट किस देश से हैं ?
उत्तर : फ्रांस
प्रश्न : बर्नार्ड अरनॉल्ट की पत्नी कौन है ?
उत्तर : बर्नार्ड अरनॉल्ट कि पत्नी का नाम, हेलेन मर्सिएर-अर्नाल्ट ऐनी डेवाविन है।
प्रश्न : बर्नार्ड अरनॉल्ट के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : चार बच्चे।
प्रश्न : बर्नार्ड अरनॉल्ट के कितने ब्रांड हैं ?
उत्तर : लगभग 70 फैशन और कॉस्मेटिक ब्रांड
प्रश्न : बर्नार्ड अरनॉल्ट की नेटवर्थ कितनी हैं ?
उत्तर : फोर्ब्स के अनुसार, 30 मार्च 2023 तक बर्नार्ड अरनॉल्ट की कुल संपत्ति $218 बिलियन अमेरिकी डॉलर है और वर्तमान में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।