आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स केस मामले में मिली क्लीन चिट
आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स केस मामले में मिली क्लीन चिट
Aryan Khan Biography in Hindi | आर्यन खान की जीवन परिचय
आर्यन खान का जीवन परिचय (आर्यन खान, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, बॉलीवुड, फिल्म, आने वाली फिल्में, गर्लफ्रेंड, विवाद, शादी, नेटवर्थ) | Aryan Khan Biography in Hindi [Aryan Khan, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Bollywood, Films, Upcoming movies, Girlfriend, Controversies, marriage, Net worth]
आर्यन खान | Aryan Khan
दोस्तों, आज का हमारा यह लेख एक ऐसे अभिनेत्ता के बेटे के बारे में है, जिसका करियर शुरू होने से पहले ही विवादों में उलझ गया था। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं शाहरूख खान के बड़े बेटे आर्यन खान के बारे में। दोस्तों, शाहरुख खान
तो आइए जानते हैं, आर्यन खान के जीवन परिचय और उनके संघर्ष से लेकर अब तक के करियर के पूरे सफर के बारे में विस्तार से, आज के हमारे, Aryan Khan biography in Hindi | आर्यन खान का जीवन परिचय, के इस लेख में।
कौन हैं आर्यन खान ? (Who is Aryan Khan)
आर्यन खान एक सेलिब्रिटी किड (Celebrity kid) है, और शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे हैं। अकसर वह सेलिब्रिटी किड्स के रुप में चर्चा में बने रहते हैं। हालाँकि, आर्यन ने अब तक केवल दो फिल्मे हीं की है, जिसमें ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘कभी अलविदा ना कहना’ में बतौर बाल कलाकार के रूप में नजर आए थे। इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 2019 में आयी फिल्म “The lion King” में अपनी आवाज दी थी। वहीं वर्ष 2021 में, आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स केस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) कि जांच टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया था।
![आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स केस मामले में मिली क्लीन चिट 1 Aryan Khan Biography in Hindi | आर्यन खान की जीवन परिचय](https://i0.wp.com/biographybooks.in/wp-content/uploads/2022/05/aryan-khan01.jpg?resize=640%2C360)
Aryan Khan Biography in Hindi | आर्यन खान की जीवन परिचय
आर्यन खान को ड्रग्स केस मामले में मिली क्लीन चिट।
पिछले साल सुर्खियों में रहे क्रूज ड्रग्स केस मामले में संलिप्त आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने क्लीन चिट दे दी है। एनसीबी ने शुक्रवार यानि 27 मई 2022 को विशेष NDPS कोर्ट में 6000 पेज का आरोप पत्र पेश किया। इसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, मुनमुन धामेच और अरबाज सहित छह लोगों के नाम नहीं है। इस मामले में पहले 20 आरोपी बनाए गए थे। जिसमें 14 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था, जबकि छह के खिलाफ नहीं। दूसरी तरफ, केंद्र सरकार ने जांच में लापरवाही पर NCB मुंबई के तत्कालीन जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिए हैं। NCB के डीजे (Director General), एस.एन. प्रधान ने कहा कि, जांच में कई कमिंया पाई गई थी।
क्या है पूरा मामला |
आपको बता दें कि, पिछले साल पिछले साल 2 अक्टूबर 2021 को रात में एनसीबी मुंबई की टीम ने समीर वानखेड़े के नेतृत्व में मुंबई से गोवा जा रही ‘कॉर्डेलिया क्रूज’ पर छापा मारा था। इस छापेमारी में आर्यन सहित 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस क्रूस में बॉलीवुड जगत के कई सेलिब्रिटी के साथ-साथ बिजनेस और फैशन जगत के बहुत से लोग एक रेव पार्टी कर रहे थे। एनसीबी द्वारा की गई इस छापेमारी में इस बात का खुलासा हुआ कि, इस रेव पार्टी में भारी मात्रा में कोकीन, एमडी, एमडीएमए, ड्रग्स जैसी चीजों का प्रयोग हो रहा था। जिसने जिसमें बॉलीवुड जगत के कई सेलिब्रिटी इसका सेवन करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए थे।
खानी पड़ी थी आर्यन खान को जेल की हवा |
क्रूज ड्रग्स केस में नाम आने के बाद आर्यन खान को करीब 28 दिन आर्थर रोड जेल में बिताने पड़े थे। जमानत की तमाम कोशिशों के बावजूद, देश के बड़े बड़े नामी वकील भी आर्यन की रिहाई नहीं करवा पाए थे। जिसके बाद, 30 अक्टूबर 2021 को कोर्ट ने कुछ कड़ी शर्तों के साथ आर्यन खान को जमानत पर रिहा कर दिया था। जिसमें यह भी कहा गया था कि, आर्यन को NCB के बुलावे पर पूछताछ के लिए जाना होगा। साथ ही उन्हें देश से बाहर जाने के लिए भी विशेष अनुमति लेनी होगी। गौरतलब है कि इस मामले में, बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान के बेटे, आर्यन खान को मुंबई पुलिस ने मुंबई टू गोवा क्रूज पर रंगे हाथों ड्रग्स के साथ पकड़ा है।
इन्हें भी पढ़ें :
आर्यन खान का जीवन परिचय : एक नजर में ।
वास्तविक नाम : आर्यन खान (Aryan Khan)
जन्म : 13 नवंबर 1997 (25 वर्ष – 2022 में)
आयु : 25 वर्ष (2022 के अनुसार)
जन्म स्थान : मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
पिता : शाहरुख खान (अभिनेता)
माता : गौरी खान (फिल्म निर्माता और इंटीरियर डिजाइनर)
गृहनगर : मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
आवास : मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
स्कुलिंग : सेवनोक्स स्कूल, लंदन
कालेज : दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया
शैक्षणिक योग्यता : स्नातक
राशि : वृश्चिक राशि
राष्ट्रीयता : भारतीय
धर्म : इस्लाम
डेब्यू फिल्म : एक बाल कलाकार के रूप में : फिल्म – कभी खुशी कभी गम (2001)
आर्यन खान का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा | Aryan Khan Early Life & Education
आर्यन खान का जन्म 13 नवंबर 1997 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम शाहरुख खान और माँ का नाम गौरी खान है, और दोनों ही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सितारे हैं। शाहरुख खान एक मशहूर बॉलीवुड अभिनेता हैं, वहीं गौरी खान
एक फिल्म निर्माता और इंटीरियर डिजाइनर हैं। आर्यन खान का एक भाई, अबराम खान और एक बहन, सुहाना खान भी है।
आर्यन की प्रारंभिक शिक्षा लंदन के सेवनोक्स स्कूल से पूरी हुई है और पढ़ाई के साथ-साथ उसकी रुचि मॉडलिंग में भी बढ़ने लगी। आपको बता दें कि सेवनॉक्स स्कूल, लंदन के उन गिने चुने महंगे स्कूलों में है, जिसमे बड़े बड़े सेलिब्रिटी और उद्योगपतियों के लड़के पढ़ते है। अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद आर्यन ने अमेरिका के साउथ कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है।
शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।
लंबाई (Height) |
से० मी०- 178
मी०- 1.78 फीट – 5′ 10″ |
वजन (Weight) |
65 Kg |
शारीरिक संरचना ( Figure) |
छाती- 38 इंच कमर- 30 इंच Biceps- 11 इंच |
आंखों का रंग (Hair color) |
गहरा भूरा |
बालों का रंग (Eye color) |
काला |
आर्यन खान का फिल्मी करियर | Aryan Khan Career
वर्ष 2001 में, आर्यन खान ने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रखा। जिसमें उन्होंने एक बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी। इसके बाद इन्होंने एक एनीमेटेड फिल्म ‘द इनक्रेडिबल’ में डबिंग भी की हैं।
इसके बाद वर्ष 2006 मे रिलीज हुई फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ में भी उन्होंने बतौर एक बाल कलाकार के रूप में काम किया है।
वर्ष 2019 में, आयी फिल्म ‘The lion King’ में सिम्बा के किरदार को अपनी आवाज भी दी हैं। जिसके लिए उन्हें खूब सराहना भी मिली थी।
उसके बाद आर्यन वर्ष 2021 में, एक क्रूज ड्रग्स केस मामले में आरोपी पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें पुछताछ के बाद लगभग 28 दिनों तक जेल में बिताना पड़ा था।
आर्यन खान की कुछ फिल्में | Aryan Khan films
- ‘द लॉयन किंग’ (2019) – वॉइस आर्टिस्ट के रूप में।
- कभी अलविदा ना कहना (2006) – बाल कलाकार के रूप में।
- कभी ख़ुशी कभी ग़म (2001) – बाल कलाकार के रूप में।
- ‘द इनक्रेडिबल’ – वॉइस आर्टिस्ट के रूप में
निजी जीवन (Personal Life)
आर्यन खान वर्तमान में 24 के साल है और अब तक अविवाहित हैं। वह, अभिनेता शाहरुख खान और फिल्म निर्माता और इंटीरियर डिज़ाइनर गौरी खान के बेटे हैं। आर्यन का एक भाई और एक बहन हैं। उनके भाई का नाम, अबराम खान और बहन का नाम सुहाना खान हैं। आर्यन के पास फैशन की अच्छी जानकारी है। उन्हें ताईक्वांडो का बहुत शौक है। वर्ष 2010 में उन्होंने महज 13 साल की उम्र में ही ताईक्वांडो मे गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। मार्शलआर्टस में भी आर्यन ने ब्लैक बेल्ट पुरस्कार जीता हैं।
आर्यन को घूमने का बड़ा शौक है और वे अक्सर मनाली, शिमला, और गोवा घूमने के लिए जाते हैं।
पारिवारिक जानकारियां ।
माता-पिता (Parents) |
पिता – शाहरुख खान माँ – गौरी खान |
भाई-बहन (Siblings) |
भाई – अबराम खान (छोटा) बहन – सुहाना खान |
वैवाहिक स्थिति |
अविवाहित |
अफेयर (Affairs) |
जानकारी नहीं |
आर्यन खान से जुड़े विवाद | Aryan Khan
- जब अबराम का जन्म हुआ था, तब एक अफवाह बहुत फैली थी कि, अबराम, आर्यन और उनकी गर्लफ्रेंड रोमानियाई का बच्चा है। लेकिन बाद में शाहरुख खान ने अफवाहों को गलत बताते हुए कहा, कि चार साल पहले, मेरी प्यारी पत्नी गौरी और मैंने तीसरा बच्चा पैदा करने का फैसला किया था।
- वर्ष 2014 में आर्यन को एक नकली एमएमएस के बाद तलब किया गया था। जिसमें वह नव्या नंदा के साथ अंतरंग हो रहे थे। बाद में पता चला कि दोनों चेहरे आर्यन और नव्या के नहीं थे। जबकि उन दिनों ऐसी अफवाह भी निकलकर सामने आई थी की अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नंदा के साथ उनका रिश्ता हैं। हालाकी इस पर नव्या नंदा ने खुद ही सामने आकर कहा था कि, ऐसा कुछ नहीं है, आर्यन सिर्फ उनके एक अच्छे दोस्त है।
- नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा 3 अक्टूबर 2021 को मुंबई के कॉर्डेलिया क्रूज में आयोजित एक रेव पार्टी में अवैध ड्रग्स रखने और सेवन करने के आरोप में, आर्यन से पुछताछ कि गई थी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। एनसीबी अधिकारियों के मुताबिक, आर्यन चार साल से ड्रग्स का सेवन कर रहा था और पूछताछ के दौरान वह रो रहा था। जांच टीम द्वारा, आर्यन पर धारा 27 (किसी भी नशीली दवा या मन:प्रभावी पदार्थ के सेवन के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
आर्यन खान को मिले पुरस्कार और सम्मान |
- एनीमेटेड फिल्म ‘THE INCREDIBLE’ की डबिंग के लिए आर्यन खान को सर्वश्रेष्ठ डबिंग का अवॉर्ड मिला था।
- फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के लिए बेस्ट चाइल्ड ऐक्टर का पुरस्कार मिला।
- उन्हें एनिमेटेड फिल्म ‘हम हैं लाजवाब’ के लिए सर्वश्रेष्ठ Dubbing Child Voice Artist Male पुरस्कार मिला।
- वर्ष 2010 में, उन्होंने महाराष्ट्र ताईक्वांडों प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
आर्यन खान से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Aryan Khan
- क्या आर्यन खान धूम्रपान करते हैं ?: ज्ञात नहीं।
- क्या आर्यन खान शराब पीते हैं ?: ज्ञात नहीं।
- आर्यन, बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान और फिल्म निर्माता गौरी खान के बेटे हैं।
- आर्यन ने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘कभी अलविदा ना कहना’ में एक बाल कलाकार कि भुमिका में थे।
- वर्ष 2010 में, उन्होंने महाराष्ट्र ताईक्वांडों प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।
- वह मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट विजेता हैं।
- वह ड्रेस के इस मामले में लगभग 28 दिनों तक जेल में रहे हैं।
- एनसीबी की जांच टीम ने उन्हें ड्रग्स के साथ रंगे हाथों पकड़ा था।
आर्यन खान के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : आर्यन खान कौन है ?
उत्तर : आर्यन खान, बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और फिल्म निर्माता गौरी खान के बेटे हैं और अकसर वह सेलिब्रिटी किड्स के रुप में चर्चा में बने रहते हैं। आर्यन ने दो फिल्मे भी की है, जिसमें ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘कभी अलविदा ना कहना’ में बतौर बाल कलाकार के रूप में नजर आए थे। इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 2019 में आयी फिल्म “The lion King” में अपनी आवाज दी थी।
प्रश्न : आर्यन खान का जन्म कब हुआ ?
उत्तर : आर्यन खान का जन्म 14 मई 1997 को महाराष्ट्र के मुम्बई में हुआ था।
प्रश्न : आर्यन खान की उम्र कितनी है ?
उत्तर : वर्तमान में आर्यन खान 25 वर्ष (2022 मे) के हैं।
प्रश्न : आर्यन खान के माता-पिता कौन हैं ?
उत्तर : आर्यन खान के माता-पिता बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने सेलिब्रिटी हैं। उनके पिता शाहरुख खान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, जबकि उनकी मां गौरी खान एक फिल्म निर्माता और डिज़ाइनर है।
प्रश्न : आर्यन खान किस राज्य से हैं ?
उत्तर : आर्यन खान भारत के महाराष्ट्र राज्य से हैं।
प्रश्न : आर्यन खान की शादी किससे हुई हैं ?
उत्तर : आर्यन खान वर्तमान में 24 वर्ष (2022 में) के हैं और अब तक अविवाहित है।
प्रश्न : आर्यन खान की पहली फिल्म कौन सी थी?
उत्तर : आर्यन खान ने वर्ष 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में एक बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘आर्यन खान (Aryan Khan)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।