Ananya Birla Biography in Hindi | अनन्या बिड़ला का जीवन परिचय

Ananya Birla Biography in Hindi | अनन्या बिड़ला का जीवन परिचय

अनन्या बिड़ला का जीवन परिचय (अनन्या बिड़ला, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, गाने, ऊंचाई, वजन, इंस्टाग्राम, विकीपीडिया, ताजा खबर, विवाद, शादी, नेटवर्थ) | Ananya Birla Biography in Hindi [Ananya Birla, Wiki, Birth, Education, Family, Age, Father-Mother, Boyfriend, career, Songs, Affairs, Networth, Height, Weight, Instagram, Controversies, marriage, Net worth]

 

अनन्या बिड़ला | Ananya Birla

भारतीय उद्यमी, गायिका और संगीतकार


दोस्तों, यदि कोई व्यक्ति किसी देश का एक बड़ा उद्योगपति हो तो, उनके बच्चे भी बड़े होकर अपने पिता का बिजनेस को ज्वाइन कर लेते हैं। बहुत ही कम लोग ऐसे होते हैं, जो अपने पिता के बड़े बिजनेस के होते हुए भी, जीरो से अपना खुद का व्यवसाय शुरू करते हैं और सफल हो पाते हैं। तो आज के इस लेख में हम ऐसे ही एक सफल व्यक्तित्व की चर्चा करेंगे, जिन्होंने ना केवल अपने पिता के विश्व प्रसिद्ध बिजनेस के होते हुए अपना खुद का बिजनेस शुरू किया, बल्कि अपनी एक अलग पहचान भी बनाई। जी हां हम बात कर रहे हैं, भारत के मशहूर उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला (Kumar Mangalam Birla)

Advertisement
की बड़ी बेटी अनन्या बिरला के बारे में।

 

कौन हैं अनन्या बिरला ? (Who is Ananya Birla.?

अनन्या बिड़ला, ‘आदित्य बिरला ग्रुप (Aditya Birla Group)’ के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला (Kumar Mangalam Birla) और एजुकेशानिस्ट-मेंटल हेल्थ वर्कर नीरजा बिरला (Neerja Birla) की बड़ी बेटी हैं। जबकि उनके पिता, वर्तमान में (वर्ष 2022) में $17.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ भारत के 8वें सबसे अमीर व्यक्ति है। इसके बावजूद अनन्या बिरला ने अपना खुद का व्यवसाय शुरू किया और सफलता पाई।

इसके अलावा, अनन्या एक भारतीय गायिका (singer), उद्यमी (Entrepreneur) और एक संगीतकार (Musician) हैं। अनन्या बिड़ला, स्वतन्त्र माइक्रोफिन की संस्थापक हैं, जो ग्रामीण भारत में महिलाओं को लघु वित्त प्रदान करती है। इसके अलावा अनन्या, ‘क्युरोकार्टे’ की संस्थापक और ‘एमपॉवर’ की सह-संस्थापक भी हैं।  अनन्या को उनके काम और उद्यमिता के लिए कई पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है, जिसमें यंग बिजनेस पर्सन के लिए 2016 के ईटी पनाचे ट्रेंडसेटर पुरस्कार शामिल हैं। उसी वर्ष, फोर्ब्स ने अनन्या को एशिया की श्रेष्ठ महिलाओं की सूची में भी शामिल किया था।

हाल ही में, अनन्या और एक्स इक्का (X Ekka) का  गाना ‘बेईमानिया (Beymaniyaan)’ रिलीज हुई, जिसे उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल अनन्या (Ananya) पर अपलोड किया था, जिसे 6.3 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं। आज भारत ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों के लोग भी अनन्या बिरला से प्रेरणा ले रहे हैं। तो आज के इस लेख में हम जानेंगे, अनन्य बिरला के जीवन परिचय से लेकर उनकी सफलता तक की पूरी कहानी के बारे में तो, Ananya Birla Biography in Hindi | अनन्या बिड़ला का जीवन परिचय , के इस लेख में हमारे साथ बने रहे।

Ananya Birla Biography in Hindi | अनन्या बिड़ला का जीवन परिचय

Ananya Birla Biography in Hindi | अनन्या बिड़ला का जीवन परिचय

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

अनन्या बिड़ला का जीवन परिचय : एक नजर में ।

वास्तविक नाम  :  अनन्या बिड़ला (Ananya Birla)

जन्म  :   17 जुलाई 1994 (28 वर्ष – 2022 में)

जन्म स्थान  :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

पिता :  कुमार मंगलम बिड़ला

माता :  नीरजा बिड़ला

गृहनगर :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

आवास :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

स्कुलिंग :  अमेरिकन स्कूल ऑफ़ बॉम्बे, मुंबई, भारत

विश्वविद्यालय :  ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, इंग्लैंड

शैक्षणिक योग्यता :  अर्थशास्त्र और प्रबंधन में स्नातक

राष्ट्रीयता  :  भारतीय

पेशा (Profession) :  उद्यमी, गायक, संगीतकार

संस्थापक ( Founder) : ‘स्वतन्त्र’ और ‘क्युरोकार्टे’ (Curo Carte) की संस्थापक एवं ‘एमपॉवर’ की सह-संस्थापक।

Debut Songs :  गायन और रचना (एकल) – “लिविन द लाइफ”  (2016)

YouTube Channel :  Ananya

 

अनन्या बिड़ला का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Ananya Birla Early Life & Education

अनन्या बिड़ला का जन्म 17 जुलाई 1994 को भारत में स्थित महाराष्ट्र के मुंबई शहर में एक बड़े व्यवसायी परिवार में हुआ था। उनके पिता कुमार मंगलम बिरला, आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन हैं’ जबकि उनकी मां नीरजा बिरला पेशे से एक, एजुकेशानिस्ट-मेंटल हेल्थ वर्कर हैं। अनन्या अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं, जबकि उनके छोटे भाई का नाम, आर्यमन विक्रम और छोटी बहन का नाम, अद्वैतेश बिड़ला हैं। अनन्या के दादा का नाम आदित्य विक्रम बिरला है। उनका परिवार एक रूढ़िवादी राजस्थानी मारवाड़ी है।

अनन्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के ही एक स्थानीय स्कूल, अमेरिकन स्कूल ऑफ़ बॉम्बे, मुंबई से पुरी की। अनन्या को बचपन से ही संगीत में बहुत रुचि थी, जिसके बाद उन्होंने 11 वर्ष की छोटी उम्र में ही संतूर बजाना सीख लिया था। अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद अनन्या ने इंग्लैंड में स्थित ‘ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय’ से अर्थशास्त्र और प्रबंधन में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई (Height) से० मी०- 168

मी०- 1.68

फीट – 5′ 6″

वजन (Weight)

55 Kg

(121 पाउंड)

शारीरिक संरचना ( Figure)  34-28-32
आंखों का रंग (Eye color) हल्का भूरा
बालों का रंग (Hair color) काला

 

अनन्या बिड़ला के करियर कि शुरुआत | Ananya Birla Bollywood Career

अनन्या ने छोटी सी उम्र में गिटार संतूर बजाना सीख लिया था और इसके साथ ही वह एक बहुत ही अच्छा गिटार भी बजाती हैं। इंग्लैंड में रहते हुए, अनन्या ने पब और क्लबों में गिटार बजाना और गाना शुरू कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने अपना खुद का संगीत लिखना भी शुरू कर दिया था। इसके बाद, अनन्या के गाए हुए एक गाने ‘आई डोंट वांट टू लव’ ने यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसके बाद उन्हें यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया द्वारा बतौर सिंगर साइन कर लिया गया और उन्होंने अपना पहला एकल गाना “लिविन द लाइफ” से सिंगिंग के क्षेत्र में डेब्यू किया। जिसे, जिम बेंज द्वारा सह-लिखित और निर्माण और रिकॉर्ड किया गया था।

इस सॉन्ग को फिलाडेल्फिया के एक स्टूडियो में शूट किया गया था। “लिविन द लाइफ” के डच डीजे अफ़रोज़ैक द्वारा किये गये एक रीमिक्स, पीएम : एएम रिकॉर्डिंग ने अनन्या को दुनिया भर में रिलीज़ करने वाला पहला भारतीय कलाकार बना दिया और जून 2017 तक यूट्यूब पर इसे 14 मिलियन से अधिक बार देखा गया। जनवरी 2017 में, उन्होंने ग्लोबल सिटिजन फेस्टिवल में कोल्डप्ले का भी समर्थन किया था।

अपने पहले गीत के साथ चार्ट में शीर्ष स्थान पर पहुंचने के बाद, जुलाई 2017 में, अनन्या ने अपना अगला एल्बम सॉन्ग ‘मेंट टु बी” रिलीज किया। जिसे बाद में भारतीय संगीत उद्योग (IMI) ने प्रमाणित मानदंडों के अनुसार प्लेटिनम प्रमाणित किया। इस प्रमाणिकता के साथ ही अनन्या, अंग्रेजी एकल के साथ प्लैटिनम प्राप्त करने वाली पहली भारतीय कलाकार बन गई।

1 मार्च 2018 को, अनन्या ने अपना अगला एकल एल्बम सॉन्ग “होल्ड ऑन” जारी किया। इसके 3 महीने बाद ही 7 जून 2018 को, अनन्या ने अपना चौथा एकल सॉन्ग “सर्कल्स” रिलीज़ किया। इस वर्ष उनके दो गाने रिलीज हुए, जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला।

इसके अगले वर्ष, 17 जनवरी 2019 को, अनन्या ने अपना 5वाँ एकल सॉन्ग “बेटर” रिलीज किया, जिसे रिलीज होने के महज 2 दिन के अंदर हीं यूट्युब पर 4 मिलियन बार देखा गया।

 

अनन्या बिरला का व्यवसायिक करियर | Ananya Birla Business Career

17 वर्ष की उम्र में अनन्य बिरला ने व्यवसाय के क्षेत्र में कदम रखा और एक ‘स्वतन्त्र’ नाम की एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी की स्थापना की। उनके द्वारा स्थापित यह संगठन, भारत की ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय और गैर-वित्तीय समाधान प्रदान करती है, साथ ही ग्रामीण भारत में महिला उद्यमियों को ऋण प्रदान करके प्रोत्साहित करती है।

अप्रैल 2016 तक, चार भारतीय राज्यों में इस कंपनी की 70 शाखाओं में 600 से अधिक कर्मचारी शामिल हो चुके थे। और मई 2016 तक, संगठन के पास तीन राज्यों (महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश) में करीब 1,20,249 ग्राहक थे, जिनका सकल पोर्टफोलियो INR 128 करोड़ था।

 

सार्वजनिक क्षेत्र में एमपॉवर की स्थापना | Foundation of empower

इंग्लैंड में रहते हुए अनन्या बिरला, एक छात्र हेल्पलाइन के बारे में जानती थी, जो चिंता और अवसाद से पीड़ित युवाओं की मदद करती थी। यहां से उनके दिमाग में एक आइडिया आया और अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जब वह भारत लौटी, तब वर्ष 2015 में, उन्होंने अपनी मां निरजा बिरला के साथ मिलकर, एक मानसिक स्वास्थ्य की पहल के लिये, एक कंपनी की शुरुआत की और नाम रखा- “एमपॉवर” ।

इस कंपनी का उद्देश्य, पूरे भारत में मानसिक बीमारी से पीड़ित लोगों की मदद करना है। एमपॉवर मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों से पीड़ित बच्चों के लिए कई उपचार केंद्र भी खोले है।

 

क्युरोकार्टे कि स्थापना | Foundation of Curo Carte

वर्ष 2016 में, अनन्या बिड़ला ने 22 वर्ष की छोटी उम्र में हीं एक इन्वेंट्री-आधारित वैश्विक लक्जरी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ‘क्युरोकार्टे’ (Curo Carte)

की स्थापना की। उनके द्वारा स्थापित यह कंपनी ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर, विश्व स्तर पर लग्जरी और दुर्लभ दस्तकारी वस्तुओं की बिक्री करता है। वर्तमान में अनन्या ‘क्युरोकार्टे’ (Curo Carte) कि संस्थापक और सीईओ हैं।

इसी वर्ष 2016 में, फोर्ब्स ने अनन्या को एशिया की श्रेष्ठ महिलाओं की सूची में भी शामिल किया था।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

निजी जीवन (Personal Life)

अनन्या, भारत के 8वें सबसे अमीर उद्योगपति, कुमार मंगलम बिड़ला (आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष) और नीरजा बिड़ला की सबसे बड़ी संतान हैं। वे बिड़ला परिवार की छठी पीढ़ी हैं और वह एक रूढ़िवादी राजस्थानी मारवाड़ी परिवार से संबंध रखती है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से, अपने पिता से अलग अपनी खुद की पहचान बनाई है।

अनन्या, वर्तमान में 28 वर्ष की हैं और वे अब तक अविवाहित हैं। वे अपना पूरा ध्यान अपने करियर पर दे रही हैं। वे एक शाकाहारी हैं और उन्हें यात्रा करना, किताबें पढ़ना और ध्यान करना पसंद है। अनन्या को बिजनेस के साथ-साथ म्यूजिक, फुटबॉल और शतरंज में भी काफी दिलचस्पी है।

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

(Parents)

पिता – कुमार मंगलम बिड़ला

माँ – नीरजा बिड़ला

भाई-बहन (Siblings)

एक भाई – आर्यमन विक्रम (छोटा)

एक बहन – अद्वैतेश

वैवाहिक स्थिति

अविवाहित
अफेयर (Affairs)

जानकारी नहीं

 

अनन्या बिड़ला का, घर, कार कलेक्शन, वेतन और नेटवर्थ | Ananya Birla net worth, house, car collection in 2022

सूत्रों के अनुसार वर्ष 2022 में, अनन्या बिरला की अनुमानित नेट वर्थ (लगभग) $12.50 बिलियन बताई जा रही है। हालांकि इसमें उनके पिता के संपत्ति भी शामिल हैं। जबकि वे ‘स्वतंत्र’ नाम की एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी और ‘क्युरोकार्टे’ की संस्थापक है। इसके अलावा वे एंपावर कि सह संस्थापक भी है। अनन्या बिड़ला एसोचैम की माइक्रोफाइनेंस काउंसिल ऑफ इंडिया के सह-अध्यक्ष भी हैं।

आवास (Residence)

मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
नेटवर्थ (Net worth)

$12.5 बिलियन 

(लगभग ₹ 93106 करोड़ भारतीय रुपये)

 

अनन्या बिरला से जुड़े विवाद | Controversies

बात वर्ष 2020 की है, जब अनन्या को अमेरिका में नस्लभेदी व्यवहार का सामना करना पड़ा। इस पर अनन्या ने ट्विटर पर अपनी पीड़ा साझा करते हुए लिखा कि, “यह ठीक नहीं है”। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “स्कोपा रेस्टोरेंट” नाम के रेस्तरां ने मुझे और मेरे परिवार को अपने कैंपस से बाहर निकाल दिया। ये बेहद नस्ली और दुखद था। आपको अपने ग्राहकों से सही व्यवहार करने की जरूरत है। बेहद नस्लवादी यह ठीक नहीं है।”

दरअसल, ‘स्कोपा इटैलियन रूट्स रेस्तरां’ कैलिफोर्निया में शेफ एंटोनियो लोफासो द्वारा संचालित एक इतालवी-अमेरिकी रेस्तरां है। अनन्या ने लोफासो को टैग करते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा, “हम आपके रेस्तरां में खाने के लिये तीन घंटे तक इंतजार करते रहे.। शेफ एंटोनियो आपके वेटर जोशुआ सिल्वरमेन का व्यवहार मेरी मां के प्रति बेहद रुखा, नस्लवादी सरीखा था। यह ठीक नहीं है।”

इसके बाद अनन्या की मां और भाई ने भी किया ट्वीट किया। उनकी मां, नीरजा ने एक ट्वीट में बुरे बर्ताव के लिये रेस्तरां को खूब लताड़ा। उन्होंने कहा, “बेहद स्तब्ध करने वाला…स्कोपा रेस्तरां का बेहद बेतुका व्यवहार। आपको अपने किसी भी ग्राहक से ऐसा व्यवहार करने का आधिकार नहीं है।”

जबकि अनन्या के छोटे भाई, आर्यमन बिरला ने भी ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि “मैंने कभी इस तरह कि किसी चीज का अनुभव नहीं किया था। रंगभेद होता है और यह वास्तविक है। हैरानी है, स्कोपा रेस्तरां।”

 

अनन्या बिड़ला को मिले पुरस्कार और सम्मान | 

  • वर्ष 2016 में अनन्य बिरला को फोर्ब्स की श्रेष्ठ महिलाओं की सूची में शामिल किया गया था।
  • जुलाई 2017 में, अनन्या को अपने एल्बम सॉन्ग ‘मेंट टु बी” के लिए, भारतीय संगीत उद्योग (IMI) ने प्रमाणित मानदंडों के अनुसार प्लेटिनम प्रमाणित किया। इस प्रमाणिकता के साथ ही अनन्या, अंग्रेजी एकल के साथ प्लैटिनम प्राप्त करने वाली पहली भारतीय कलाकार बनी।

 

अनन्या बिड़ला से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Ananya Birla

  • अनन्या, ‘आदित्य बिड़ला ग्रुप’ के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की सबसे बड़ी बेटी हैं।
  • बचपन से ही अनन्या को संगीत में बहुत रुचि थी और 11 वर्ष की छोटी उम्र में ही उन्होंने संतुर बजाना सीख लिया था। वे बहुत अच्छा गिटार भी बजाती हैं।
  • लंदन में अपने कॉलेज के दिनों में अनन्या, क्लबों में गिटार बजाती थी और गाना गाते थी।
  • अनन्या ने “आई डोंट वांट टू लव” गाना लिखा, इस वजह से उन्हें यूनिवर्सल म्यूजिक का ऑफर मिला था।
  • अनन्या ने जिम बेंज़ के साथ मिलकर अपना पहला एकल “लिविन द लाइफ” रिलीज़ किया। इस गाने को Youtube पर 14 मिलियन व्यूज मिले थे।
  • 2017 में उसने एक एकल “मीट टू बी” जारी किया, इस गीत को भारतीय संगीत उद्योग द्वारा प्लैटिनम के रूप में प्रमाणित किया गया था।
  • 2013 मार्च में अनन्या ने ‘स्वतंत्र’ नाम की एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी की नींव रखी। संगठन का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को किफायती वित्तीय और गैर-वित्तीय समाधान प्रदान करना है।
  • वर्ष 2015 में उन्होंने, अपनी मां के साथ मिलकर एमपॉवर कंपनी की नींव रखी।
  • अनन्या एक बेहतरीन सिंगर, उद्यमी और एक संगीतकार है।

 

अनन्या बिड़ला के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : अनन्या बिड़ला कौन है ?

उत्तर : अनन्या बिरला एक भारतीय गायिका, गीतकार, उद्यमी हैं। वे ‘आदित्य बिरला ग्रुप (Aditya Birla Group)’ के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला (Kumar Mangalam Birla) और एजुकेशानिस्ट-मेंटल हेल्थ वर्कर नीरजा बिरला (Neerja Birla) की बड़ी बेटी हैं।

इसके अलावा, अनन्या बिड़ला, स्वतन्त्र माइक्रोफिन की संस्थापक हैं, जो ग्रामीण भारत में महिलाओं को लघु वित्त प्रदान करती है। इसके अलावा अनन्या, ‘क्युरोकार्टे’ की संस्थापक और ‘एमपॉवर’ की सह-संस्थापक भी हैं। वर्ष 2016 में, फोर्ब्स ने अनन्या को एशिया की श्रेष्ठ महिलाओं की सूची में भी शामिल किया था।

 

प्रश्न : अनन्या बिड़ला का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : अनन्या बिड़ला का जन्म 17 जुलाई 1994 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था।

 

प्रश्न : अनन्या बिड़ला की उम्र कितनी है ?

उत्तर : वर्तमान में अनन्या बिड़ला 28 वर्ष (2022 मे) कि हैं।

 

प्रश्न : अनन्या बिड़ला किस राज्य से हैं ?

उत्तर : अनन्या बिड़ला, महाराष्ट्र राज्य से हैं। लेकिन उनका परिवार एक रूढ़िवादी राजस्थानी मारवाड़ी परिवार से संबंध रखता है।

 

प्रश्न : अनन्या बिड़ला के कितने भाई-बहन हैं?

उत्तर : अनन्या बिड़ला का एक छोटा भाई है, जिनका नाम- आर्यमन विक्रम बिड़ला है, और छोटी बहन का नाम, अद्वैतेश बिड़ला हैं।

 

प्रश्न : अनन्या बिड़ला की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : अनन्या बिड़ला, वर्तमान में 28 वर्ष की हैं और अविवाहित है।

 

प्रश्न : अनन्या बिड़ला के माता-पिता कौन है?

उत्तर : अनन्या बिड़ला, ‘आदित्य बिरला ग्रुप (Aditya Birla Group)’ के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला (Kumar Mangalam Birla) और एजुकेशानिस्ट-मेंटल हेल्थ वर्कर नीरजा बिरला (Neerja Birla) की बड़ी बेटी हैं।

 

प्रश्न : अनन्या बिड़ला का पहला सॉन्ग कौन सा है?

उत्तर : अनन्या बिड़ला का पहला सॉन्ग “लिविन द लाइफ” था, जो 2016 में रिलीज़ हुई थी।

 

प्रश्न : अनन्या बिड़ला किसकी बेटी है?

उत्तर : अनन्या बिड़ला, एक भारतीय व्यवसायी और ‘आदित्य बिरला ग्रुप (Aditya Birla Group)’ के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला (Kumar Mangalam Birla) और एजुकेशानिस्ट-मेंटल हेल्थ वर्कर नीरजा बिरला (Neerja Birla) की बड़ी बेटी हैं।

 

प्रश्न : स्वतंत्र माइक्रोफिन के संस्थापक कौन है?

उत्तर : स्वतंत्र माइक्रोफिन के संस्थापक (Founder) अनन्या बिरला है। उन्होंने इस कंपनी कि शुरुआत वर्ष 2011 में की थी।

 

प्रश्न : ‘क्युरोकार्टे’ की संस्थापक कौन है ?

उत्तर : ‘क्युरोकार्टे’ की संस्थापक (Founder), अनन्या बिरला है। उन्होंने क्यूरोकार्टे की स्थापना वर्ष 2016 में की थी। 

 

प्रश्न : ‘एमपॉवर’ कि सह-संस्थापक कौन है ?

उत्तर : अनन्या बिड़ला ने अपनी मां नीरजा बिरला के साथ मिलकर एमपॉवर की स्थापना की थी। वर्तमान में अनन्य बिरला एंपावर की सह-संस्थापक (Co-Founder) है।

 

प्रश्न : वर्ष 2022 में अनन्या बिड़ला की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : वर्ष 2022 में अनन्या बिड़ला की नेटवर्थ 12.5 मिलियन डॉलर ( ₹ 93,106 करोड़ भारतीय रुपए लगभग)  के आसपास बताई जा रही है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘अनन्या बिड़ला (Ananya Birla)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *