Alia Bhatt Biography in Hindi | आलिया भट्ट जीवन परिचय

 

Alia Bhatt Biography in Hindi | आलिया भट्ट जीवन परिचय

आलिया भट्ट का जीवन परिचय (आलिया भट्ट, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, बॉलीवुड, फिल्म, आने वाली फिल्में, ब्वॉयफ्रेंड, विवाद, शादी, नेटवर्थ) | Alia Bhatt Biography in Hindi [Alia Bhatt, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Bollywood, Films, Upcoming movies, Boyfriend, Controversies, marriage, Net worth]

 

आलिया भट्ट | Alia Bhatt

बॉलीवुड अभिनेत्री।

भारतीय फिल्म जगत की अदाकारा आलिया भट्ट को कौन नहीं जानता। वे जितनी खूबसूरत है, उतनी ही बेहतरीन अभिनेत्री भी हैं। उनके चाहने वाले की संख्या भी करोड़ों में है। आलिया भट्ट, बॉलीवुड परिवार से ही ताल्लुक रखती हैं। उनके परिवार में उनके माता-पिता से लेकर उनके भाई-बहन भी बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां हैं। तो आज के इस लेख में हम बात करेंगे, आलिया भट्ट के जीवन परिचय, उनके फिल्मी करियर और रणबीर कपूर

Advertisement
 से उनकी शादी तक की पूरी कहानी के बारे में…।

एक दूजे के हुए रणबीर-आलिया | Ranveer and Alia got married

दोस्तों आलिया भट्ट हमेशा अपने कारनामों से अपने प्रशंसकों को चौंकाती रहती हैं। वह आज, यानी कि 14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर  के साथ शादी के बंधन में बंध गई। ऐसा करके उन्होंने एक बार फिर से अपने प्रशंसकों को चौंका दिया।

उनकी शादी मुंबई के पाली हिल स्थित उनके घर ‘वास्तु’ अपार्टमेंट में पंजाबी रीति रिवाजों से हुई। आपको बता दें कि, आलिया भट्ट ‘वास्तु’ अपार्टमेंट में 5वें फ्लोर पर जबकि रणबीर कपूर  7वें फ्लोर पर रहते हैं। शादी से पहले इन कपल ने हल्दी, चूड़ी शिरोमणि और कुल देवता की पूजा करके सभी रस्में निभाई।

उनकी शादी में दोनों के परिवार और करीबी दोस्तों के साथ केवल कुछ सेलिब्रिटी ही मौजूद थे, जिसमें उनके परिवारों से कुल 40 से 50 लोग शादी में शामिल हुए थे। उनकी शादी होने के बाद सोशल मीडिया पर “#mr & mrs kapoor” ट्रेंड कर रहा है। शादी होने के बाद पहली बार यह नवविवाहित जोड़ा मीडिया से रुबरु हुआ। इस दौरान रणबीर ने आलिया भट्ट को गोद में उठा लिया।

आलिया और रणबीर शादी के बाद ही मीडिया कर्मियों से मिलते हुए

आलिया और रणबीर शादी के बाद ही मीडिया कर्मियों से मिलते हुए

सूत्रों की मानें तो रणबीर-आलिया शादी, अगले महीने ओटीटी प्लेटफार्म पर स्क्रीन की जाएगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस कपल ने अपनी शादी के राईट्स एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म को 90 से 110 करोड़ रुपए में बेचे हैं। शादी में वीआईपी गेस्ट की सुरक्षा और प्राइवेसी के लिए 250 से भी ज्यादा बाउंसर्स तैनात किए गए थे।

शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन के लिए अलग से स्पेशल मेनू तैयार किया गया था। उनका परिवार 16 अप्रैल 2022 को एक बड़ा रिसेप्शन का आयोजन करेगा। जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मी सितारों के आने की संभावना है। खबर यह भी है कि, यह कपल्स जल्दी हीं सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचेगें।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने रणबीर कपूरआलिया को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए शादी की बधाई दी। इसके अलावा अमूल कंपनी ने भी सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए, इस नवविवाहित जोड़े को शादी की शुभकामनाएं दी।

स्रौत- अमूल वेबसाइट | source - Amul website

स्रौत- अमूल वेबसाइट | source – Amul website

इन्हें भी पढ़ें :

 

आलिया भट्ट का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :  आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

उपनाम :  अलू

जन्म  :   15 मार्च 1993 (29 वर्ष)

जन्म स्थान  :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

पिता :  महेश भट्ट (निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक)

माता :  सोनी राजदान (अभिनेत्री, निर्देशक)

गृहनगर :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

आवास :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

स्कुलिंग :  जमनाबाई नरसी स्कूल, मुंबई

शैक्षणिक योग्यता :  10वीं पास

राशि :  मीन राशि

राष्ट्रीयता  :  भारतीय

धर्म :  नास्तिक

पेशा (Profession) :  अभिनेत्री

डेब्यू फिल्म :  संघर्ष (1999, एक बाल कलाकार के रूप में); स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012, प्रमुख भूमिका में)

वैवाहिक स्थिति विवाहित

जीवनसाथी  : रणबीर कपूर  (विवाह- 14 अप्रैल 2022)

 

आलिया भट्ट का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Alia Bhatt Early Life & Education

आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। उनके पिता महेश भट्ट बॉलीवुड के मशहूर निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक हैं। जबकि आलिया की मां सोनी राजदान भी मशहूर अभिनेत्री और फिल्म निर्देशक हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल में भी काम किया है। आलिया भट्ट की फिल्म राजी में वे भी नजर आई थी, जिसमें इन्होंने आलिया भट्ट की मां का किरदार निभाया था। आलिया भट्ट के पिता एक गुजराती-हिंदू हैं, जबकि उनकी माँ एक कश्मीरी- जर्मन-मुस्लिम है।

Alia Bhatt Biography in Hindi | आलिया भट्ट जीवन परिचय

Alia Bhatt Biography in Hindi | आलिया भट्ट जीवन परिचय

आलिया भट्ट की एक सगी बहन है जिनका नाम शाहीन है। शायरी आलिया से बड़ी है। इसके अलावा उनके दो सौतेले भाई-बहन भी हैं, जिनका नाम – पूजा भट्ट और राहुल भट्ट है। उनकी सौतेली बहन पूजा भट्ट एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। जबकि, उनका सौतेला भाई राहुल भट्ट एक जिम ट्रेनर है। उनका एक चचेरा भाई भी है, जिनका नाम निखिल नंदा है।

आलिया भट्ट अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के स्कूल ‘जमनाबाई नरसी स्कूल’ से पूरी की। हालांकि उन्होंने ज्यादा पढ़ाई नहीं की और 10वीं पास करने के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ दी। बचपन से ही आलिया को ड्रामा का बहुत शौक था। इसलिए उन्होंने एक ड्रामा स्कूल में दाखिला लिया और बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई से० मी०- 160

मी०- 1.60

फीट – 5′ 3″

वजन 54 Kg
शारिरिक माप 33-26-34
आंखों का रंग  काला
बालों का रंग हल्का भूरा

 

आलिया भट्ट का फिल्मी करियर | Alia Bhatt’s Bollywood Career

आलिया भट्ट को एक्टिंग का बहुत शौक था, और वह शुरू से ही फिल्मों में आना चाहती थी। आलिया ने सबसे पहले एक बाल कलाकार के रूप में वर्ष 1999 में आई फिल्म संघर्ष से अपना डेब्यू किया। जिसमें उन्होंने प्रीति जिंटा के बाल कलाकार का रोल निभाया था। जिसमें प्रीति जिंटा के साथ अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे।

इसके बाद वर्ष 2012 में, आलिया भट्ट ने अपनी 19 वर्ष की उम्र में करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस ‘धर्मा प्रोडक्शन’ के बैनर तले बनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। यह उनकी पहली सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य किरदार में थे।

इसके बाद उन्होंने आलिया ने वर्ष 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां’ में काम किया। इस फिल्म में उनके साथ एक बार फिर वरुण धवन नजर आए थे। वह तो बताओ 15 वर्ष 2015 में उन्होंने शानदार में काम किया जिसमें शाहिद कपूर उनके अपोजिट थे। वर्ष 2016 में उनकी दो फिल्में कपूर एंड संस ऑफ उड़ता पंजाब रिलीज हुई थी। अपनी बेहतरीन एक्टिंग से आलिया भट्ट ने अब तक बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बना ली थी।

हालांकि आलिया भट्ट को बॉलीवुड में ज्यादा स्ट्रगल नहीं करना पड़ा। क्योंकि एक तो उनके माता-पिता खुद बॉलीवुड के मशहूर जानी-मानी हस्तियां थे, और दूसरा उनकी बॉलीवुड में बहुत जान पहचान भी थी। जिसका फायदा आलिया भट्ट को मिला और उन्हें न्यू कमर्स की तरह बॉलीवुड में ज्यादा स्ट्रगल नहीं करना पड़ा।

आलिया भट्ट | Alia Bhatt

आलिया भट्ट | Alia Bhatt

हाल ही में, वर्ष 2022 में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ रिलीज हुई। इस फिल्म में उन्होंने गंगूबाई का किरदार निभाया था, जो रिलीज होने के बाद से ही काफी सुर्खियों में थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट के एक्टिंग की लोगों ने खुब तारीफ की थी। इसी वर्ष, मार्च 2022 में आलिया भट्ट की एक फिल्म आरआरआर (RRR) रिलीज हुई। यह एक दक्षिण भारतीय फिल्म थी, जिसमें आलिया भट्ट ने सीता नाम की लड़की का रोल निभाया।

 

आलिया भट्ट की अब तक की फिल्में | Alia Bhatt’s films

स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012), हम्टी शर्मा की दुल्हनिया (2014), हाईवे (2014), शानदार (2015), कपूर एंड संस (2016), उड़ता पंजाब (2016), बदरीनाथ की दुल्हनिया (2017), राजी (2018), कलकं (2019), गली ब्वॉय (2019), गंगूबाई काठियावाड़ी (2022), RRR (2022)

 

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में | Alia Bhatt’s Upcoming Movies

आलिया भट्ट की आने वाली अगली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ है, जिसमें उनके हीरो रणबीर कपूर हैं। जबकि, वर्तमान में आलिया भट्ट, फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, जो अगले साल 2023 में रिलीज होने की संभावना है।

  • ब्रह्मास्त्र (2022)
  • रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (2023 अनुमानित)

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

निजी जीवन (Personal Life)

आलिया भट्ट, हाल में अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। वह 14 अप्रैल 2022 को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर  के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। अपनी शादी को लेकर आलिया बहुत ही उत्साहित है। उनकी शादी रणबीर कपूर  के घर, बांद्रा के पाली हिल स्थित ‘वास्तु’ अपार्टमेंट में संपन्न होगी। बुधवार को आलिया भट्ट अपने पिता महेश भट्ट और बहन पूजा भट्ट के साथ परंपरागत परिधान में ‘वास्तु’ अपार्टमेंट पहुंचे थी, जहां उनकी मेहंदी सेरेमनी संपन्न हुई।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर  एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे, और आलिया भट्ट उनके साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रह रही थी।

आलिया के संग रणबीर कपूर।

आलिया के संग रणबीर कपूर।

हालांकि, रणबीर कपूर  से पहले उनका अफेयर बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के साथ रहा था। लेकिन अब वे दोनों अच्छे दोस्त हैं।

जब आलिया भट्ट स्कूल में पढ़ती थी, तब छठवीं क्लास में उन्हें पहला प्यार रमेश दुबे से हुआ था, जो उनके बचपन के दोस्त थे। इसके बाद, जब आलिया भट्ट आठवीं कक्षा में गई तो वे अली दादरकर को पसंद करने लगी थीं।

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

(Parents)

पिता – महेश भट्ट 

माता – सोनी राजदान

भाई-बहन (Siblings)

एक बड़ी बहन – शाहीन (सगी)

सौतेला – पूजा भट्ट (बहन), राहुल भट्ट (भाई)

पति रणबीर कपूर (पूर्व बॉयफ्रेंड)
बॉयफ्रेंड (Childrens)

रमेश दुबे (छठी कक्षा में)

अली दादरकर (आठवीं कक्षा में)

वरुण धवन (फिल्म अभिनेता)

रणबीर कपूर (पति)

 

आलिया भट्ट की नेटवर्थ, घर, कार कलेक्शन | Alia Bhatt Net worth, House, Car Collection in 2022

आवास (Residence) # 205, सिल्वर बीच अपार्टमेंट्स, जुहू, मुंबई
नेटवर्थ ( Net worth) 20 करोड़ (भारतीय रुपए) लगभग
वेतन प्रति फिल्म (per film fees) 4 – 5 करोड़ / फिल्म (भारतीय रुपए)
कार संग्रह (car collection  )

ऑडी क्यू 5

ऑडी ए 6

 

आलिया भट्ट की पसंदीदा चीजें | Favorite Things

पसंदीदा अभिनेता बॉलीवुड – शाहरुख़ खान, रणबीर कपूर और गोविंदा

हॉलीवुड – लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio)

पसंदीदा अभिनेत्री

बॉलीवुड :- करीना कपूर और कंगना रनौत

हॉलीवुड :- जेनिफर लॉरेंस (Jennifer Lawrence)

पसंदीदा फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्‍या और करण जौहर
अच्छे दोस्त अक्षांशा रंजन (स्टाइलिस्ट), अयान मुखर्जी (निर्देशक), सिद्धार्थ मल्होत्रा (अभिनेता) और वरुण धवन (अभिनेता)
पसंदीदा खेल हेंडबॉल
पसंदीदा फैशन ब्रांड Forever 21, Topshop
पसंदीदा इत्र गुच्ची
पसंदीदा रंग लाल
पसंदीदा जानवर बिल्ली
पसंदीदा भोजन रागी चिप्स, फ्रेंच फ्राइज़, रसगुल्ला, दही-चावल, मूंग दाल और हलवा
पसंद है फ्रेंच फ्राइज़ खाना, अध्ययन के लिए झूठ बोलना, हैंडबॉल खेलना और 12 से 14 घंटे सोना
नापसंद है गर्म भोजन और पेय पदार्थों को खाना
पसंदीदा स्थान हिमाचल प्रदेश (भारत),  लंदन
शौक (Hobbies) गायन, जिमिंग, संगीत सुनना, पार्टी करना और योगा करना।

 

आलिया भट्ट से जुड़े विवाद | Alia Bhatt’s Controversies

दोस्तों आलिया भट्ट भले ही एक मशहूर अभिनेत्री हैं, लेकिन वह अपने गलत व्यवहार के कारण कई बार आलोचना का शिकार हो चुकी है, और उनके विवादों की लिस्ट भी काफी लंबी है।

 

हुई थी सोशल मीडिया पर ट्रोल –

आलिया भट्ट अपनी जनरल नॉलेज सेंस के लिए सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल की जा चुकी है। ऐसा ही एक वाकया करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के शो पर हुआ। जब करण जौहर द्वारा उनसे एक जनरल नॉलेज का सवाल पूछा गया था, तो आलिया ने उसका गलत जवाब दिया। यह सवाल बेहद ही आसान था। इसके बाद वे सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थी। आलिया अपने को स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन के साथ कॉफी विद करण के शो पर अपनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के प्रमोशन के लिए आई हुई थी।

 

अपने पिता से खराब बर्ताव के लिए हुई थी ट्रोल 

कुछ साल पहले महेश भट्ट एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि, आलिया भट्ट उनके साथ काफी बुरा बर्ताव करती हैं। जिसके बाद आलिया भट्ट की बहुत आलोचना की गई थी। लोगों ने उन्हें अपने पिता को सम्मान देने की सलाह भी देना शुरू कर दिया था।

 

अपनी अभद्र भाषा के लिए हुई थी आलोचना।

आलिया हमेशा अपनी अभद्र भाषा के लिए ट्रोल होती रही हैं। ऐसा ही एक वाकया हुआ, जब आलिया भट्ट अपने को स्टार रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर और निर्माता-निर्देशक करण जौहर के साथ वर्ष 2014 में एक मशहूर चैनल ए आई बी (AIB) के इवेंट में शामिल हुई थी।

इस इवेंट में सभी स्टार गाली-गलौज डबल मीनिंग जैसे जोक्स सुनाते हुए और अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर विवादों से घिर गया। इसके बाद कई सामाजिक संगठनों ने भी इन स्टार्स का काफी विरोध किया और एफआईआर (FIR) भी दर्ज कराया गया था।

 

राजनीतिक पार्टी द्वारा आयोजित महोत्सव में शामिल होने पर ।

एक बार आलिया भट्ट उत्तर प्रदेश के सैफई गांव में समाजवादी पार्टी के द्वारा आयोजित सैफई महोत्सव में कथित रूप से शामिल हुई थी। उस समय उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दंगे हो रहे थे। और वह समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित एक महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। उनके इस व्यवहार पर फिल्म जगत में उनकी कड़ी आलोचना की गई थी।

जिसके बाद उन्होंने अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगते हुए कहा था कि, “मुझे दंगों के बारे में कुछ पता नहीं था। अगर मुझे पता होता तो, मैं वहां नहीं जाती और ना ही मैं राजनीतिक रूप से किसी पार्टी के साथ संबंधित हुँ।”

 

आलिया भट्ट को मिले पुरस्कार और सम्मान | Awards and Rewards

2019 : फिल्म ‘गली ब्वॉय’ के लिए आइफा (IIFA) का फिल्मफेयर अवार्ड।

2020 :  फिल्म ‘राजीव ब्लैकमेल’ के लिए फिल्मफेयर का जी सिने स्टार स्क्रीन अवार्ड।

 

आलिया भट्ट से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Alia Bhatt

क्या आलिया भट्ट धूम्रपान करती हैं ? –  नहीं

क्या आलिया भट्ट शराब पीती हैं ? –  हाँ

  • आलिया भट्ट का जन्म एक गुजराती-हिंदू पिता और कश्मीरी- जर्मन-मुस्लिम माता के घर में हुआ है।
  • बचपन से ही आलिया को एक्टिंग का बहुत शौक था। बाद में उन्होंने एक्टिंग में ही अपना करियर बनाने का फैसला किया।
  • उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘संघर्ष’ (1999) में एक बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी उस समय में केवल 7 वर्ष कि थीं।
  • बॉलीवुड में आने से पहले आलिया भट्ट का वजन बहुत अधिक था। अपनी पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के लिए उन्होंने जिम ज्वाइन किया और तीन महीने में हीं 16 किलो वजन घटाएं।
  • वर्ष 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘हाईवे’ में आलिया ने एक गीत ‘सुहा साहा’ को अपनी आवाज में गाया था।
  • आलिया भट्ट पहले मासांहारी थीं, लेकिन वर्ष 2015 में, वह शाकाहारी बन गई।
  • वह एक पशु प्रेमी भी हैं, और वह PETA (संस्था) के लिए, बेघर जानवरों की सहायता के लिए जागरूकता अभियान में सहयोग भी करती हैं।
  • उन्हें अंधेरे से बहुत डर लगता है, और इसलिए वह रात में भी अपने कमरे में बत्ती जलाकर ही सोती हैं।
  • उन्हें अपनी उंगलियां सूंघने की आदत हैं। और वह रोज रात को डायरी लिखती हैं।
  • आलिया बहुत ही आलसी हैं और तनाव के समय वह लगभग 12 घंटे से भी अधिक सोना पसंद करती हैं।
  • हवाई यात्रा के दौरान वह काफी व्याकुल (nervous) हो जाती हैं।
  • आलिया को दही बहुत पसंद है, और वह इसके बिना भोजन करना पसंद नहीं करती है।

 

आलिया भट्ट के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : आलिया भट्ट कौन है ?

उत्तर : आलिया भट्ट बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह बॉलीवुड परिवार से ही ताल्लुक रखती हैं, और उनके पिता महेश भट्ट बॉलीवुड के मशहूर निर्माता निर्देशक और पटकथा लेखक हैं। जबकि उनकी मां सोनी राजदान भी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और निर्देशक हैं।

 

प्रश्न : आलिया भट्ट का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को  महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था।  

 

प्रश्न : आलिया भट्ट की उम्र कितनी है ?

उत्तर : वर्तमान में आलिया भट्ट की उम्र 29 वर्ष (2022 मे) कि हैं।

 

प्रश्न : आलिया भट्ट किस राज्य से हैं ?

उत्तर : आलिया भट्ट महाराष्ट्र राज्य से हैं।

 

प्रश्न : आलिया भट्ट के माता-पिता कौन है?

उत्तर : आलिया भट्ट के पिता का नाम महेश भट्ट और माता का नाम सोनी राजदान है।

 

प्रश्न : आलिया भट्ट के कितने भाई-बहन हैं?

उत्तर : आलिया भट्ट की एक सगी बहन शाहीन है। उनके दो सौतेले भाई-बहन, पूजा भट्ट और राहुल भट्ट है।

 

प्रश्न : आलिया भट्ट कितनी पढ़ी-लिखी हैं?

उत्तर : आलिया भट्ट ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है। उन्होंने केवल दसवीं पास करने के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ दी।

 

प्रश्न : आलिया भट्ट की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : आलिया भट्ट, रणबीर कपूर से शादी हुई है,जो बॉलीवुड के एक मशहूर फिल्म अभिनेता है। वे दोनों एक-दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे।

 

प्रश्न : आलिया भट्ट की शादी कब हुई हैं ?

उत्तर : आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ 14 अप्रैल 2022 को मुंबई में शादी कर ली है।

 

प्रश्न : आलिया भट्ट की शादी कहां हुई है?

उत्तर : आलिया भट्ट की शादी मुंबई के बांद्रा के पास पाली हिल स्थित ‘वास्तु’ अपार्टमेंट में 14 अप्रैल 2022 को संपन्न हुई।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘आलिया भट्ट (Alia Bhatt)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *