कैफे कॉफी डे की मालकिन मालविका हेगड़े का जीवन परिचय | Malavika Hegde (CEO of Coffee Cafe Day) Biography in Hindi
कैफे कॉफी डे की मालकिन मालविका हेगड़े का जीवन परिचय | Malavika Hegde (CEO of Coffee Cafe Day) Biography in Hindi
मालविका हेगड़े का जीवन परिचय ( मालविका हेगड़े विकी, जन्म, शिक्षा, जाति, करियर, परिवार, कैफे कॉफी डे कि CEO, शादी, पति, बच्चे, संपत्ति ) | Malavika Hegde Biography in hindi [ Malavika Hegde, Wikipedia, Birth, Age, Education, Cast, Career, Family, Coffee Cafe Day CEO, Marriage, Husband, Husband Suicide, Childrens, Net worth ]
मालविका हेगड़े | Malavika Hegde
CEO of Cafe Coffee Day
Malavika Hegde Biography in Hindi : दोस्तों ! मालविका हेगड़े एक भारतीय महिला उद्यमी और एक कॉफी शॉप चैन “कैफे कॉफी डे” (Cafe Coffee Day- www.cafeccoffeeday.com) की मालकिन है। अपने पति, वीजी सिद्धार्थ हेगड़े कि मौत के बाद मालविका हेगड़े ने कंपनी को ना केवल संभाला, बल्कि कंपनी को बेंकरपसी के संकट से भी बाहर निकाला। हालांकि, “कैफे कॉफी डे” (CCD) के CEO का पद संभालने के सालो पहले से ही मालविका कंपनी की गैर बोर्ड सदस्य रही है। मालविका हेगड़े कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एस एम कृष्णा की पुत्री भी हैं।

कैफे कॉफी डे की मालकिन मालविका हेगड़े का जीवन परिचय | Malavika Hegde (CEO of Coffee Cafe Day) Biography in Hindi
मालविका के CEO का पद संभालने के समय, ₹7000 के कर्ज तले दबी कंपनी पर अब 560 करोड़ रुपए का ही कर्ज बकाया है। इसके पीछे कंपनी कि सीईओ मालविका हेगडे़ कि अहम भुमिका है। हालांकि, हाल ही में, सेबी ने कंपनी पर इस साल जुर्माना भी लगाया है। अगर आप कॉफी के शौकीन हैं तो “कैफे कॉफी डे” जरूर गए होंगे, और कंपनी में आए उथल पुथल से भी जरूर वाकिफ होंगे। आज के इस अंक में हम जानेंगे, कंपनी कि कमान अपने हाथ में लेने वाली “मालविका हेगड़े का जीवन परिचय | Malavika Hegde (CEO of Coffee Cafe Day) Biography in Hindi”. जिसमें हम मालविका हेगड़े के उतार चढ़ाव भरे करियर, और पति कि आत्महत्या से लेकर कंपनी के नेतृत्व और उनके रोचक तथ्यों के बारे में जानकारी देने की पूरी कोशिश करेंगे। इसलिए मालविका हेगड़े के बारे में अधिक जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…
जानिए – भारत के महान बिजनेसमैन रतन टाटा का जीवन परिचय | Ratan Tata biography in Hindi
Table of Contents
मालविका हेगड़े का जीवन परिचय : एक नजर में
नाम (Name) | मालविका हेगड़े (Malavika Hegde) |
जन्म (Birth) | 1969 में |
उम्र (Age) | 54 वर्ष (मई 2023 में) |
जन्म स्थान (Birth Place) | बेंगलुरु, कर्नाटक (भारत) |
पिता (Father) | सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा (पूर्व मुख्यमंत्री) |
माता (Mother) | प्रेमा कृष्णा (सामाजिक कार्यकर्ता) |
गृहनगर (Hometown) | बेंगलुरु, कर्नाटक (भारत) |
स्कुलिंग (Schooling) | _____ |
विश्वविद्यालय (University) | बेंगलुरु विश्वविद्यालय, बेंगलुरु, कर्नाटक |
शिक्षा (Education) | बेंगलुरु विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
पेशा (Profession) | “कैफे कॉफी डे” की सीईओ और व्यवसायी |
पति (Husband) | स्वर्गीय वीजी सिद्धार्थ हेगड़े |
प्रसिद्धि (Famous for) | “कैफे कॉफी डे” की सीईओ होने के नाते |
संपत्ति (Net worth) | 5 -10 मिलियन डॉलर लगभग (विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार) |
मालविका हेगड़े का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Malavika Hegde Early Life & Family
Malavika Hegde birth & Family : दोस्तों ! मालविका हेगड़े का जन्म वर्ष 1969 में कर्नाटक के बेंगलुरु में एक राजनैतिक परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम, सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा है जो कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री थे। इनकी माता का नाम प्रेमा कृष्णा है और वे एक सामाजिक कार्यकर्ता है। कर्नाटक के बेंगलुरु में जन्मी मालविका हेगड़े का पालन-पोषण भी इसी शहर में हुआ।

Malavika Hegde’s Parents
मालविका हेगड़े कि एक छोटी बहन भी है, जिनका नाम शांभवी कृष्णा है और वे भी पेशे से एक बिजनेसवूमेन है।
जानिए – भारतीय महिला एंटरप्रेन्योर और सिंगर अनन्या बिरला का जीवन परिचय | Ananya Birla biography in Hindi
परिवारिक जानकारियां | Family details
माता- पिता (Parents) | पिता – सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा
माता – प्रेमा कृष्णा |
भाई बहन (Siblings) | एक छोटी बहन – शांभवी कृष्णा |
मालविका हेगड़े कि शिक्षा | Malavika Hegde Education
Malavika Hegde Education : बेंगलुरु में पली-बढ़ी मालविका हेगड़े ने अपनी स्कूली शिक्षा बेंगलुरु के एक निजी स्कूल में प्राप्त की। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, मालविका ने बेंगलुरु विश्वविद्यालय से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।
शारिरिक संरचना | Physical Appearance
ऊंचाई (Height) | सेंटीमीटर में – 160 सेंटीमीटर (लगभग)
मीटर में – 1.60 मीटर फीट इंच – 5 फुट 3 इंच |
वजन (weight) | किलोग्राम में – 60 किलो |
आंख का रंग (eye color) | काला |
बालों का रंग (hair color) | अर्ध-श्वेत |
मालविका हेगड़े का वैवाहिक जीवन, बच्चे | Malavika Hegde Personal life
Malavika Hegde Personal life : मालविका हेगडे़ कि शादी वर्ष 1991 में व्यवसायी वीजी सिद्धार्थ हेगड़े से हुई थी। इनके दो बच्चे हैं- अमर्त्य हेगड़े और ईशान हेगड़े। मालविका के बेटे अमर्त्य हेगड़े कि शादी कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या के साथ हुई है।

Malavika Hegde with her husband SIddharth
मालविका के पति, वीजी सिद्धार्थ हेगड़े एक लोकप्रिय कॉफी शॉप चैन “कैफे कॉफी डे” के मालिक थे और उन्होंने 29 जुलाई 2019 को आत्महत्या कर ली थी।
दरअसल, सिद्धार्थ हेगड़े कि कंपनी “कैफे कॉफी डे” घाटे में चल रही थी और कंपनी पर ₹7000 करोड़ रूपये का कर्ज था। जिसके कारण वीजी सिद्धार्थ ने 29 जुलाई 2019 को मंगलौर में नदी में कुद कर आत्महत्या कर लिया था।
परिवारिक जानकारियां | Family details
पति (Husband) | वीजी सिद्धार्थ हेगड़े |
बच्चे (childrens) | दो बेटे – अमर्त्य हेगड़े और ईशान हेगड़े |
मालविका हेगड़े का बिजनेस करियर | Malavika Hegde Business Career
Malavika Hegde Business Career : वीजी सिद्धार्थ से शादी करने के बाद मालविका ने “कैफे कॉफी डे” के कारोबार से जुड़ी। वह “कैफे कॉफी डे” बोर्ड में एक गैर सरकारी बोर्ड की सदस्य थी और अपने पति के साथ बिजनेस को लेकर सलाह देने का कार्य भी करती थी।

Malavika Hegde with her husband Siddharth
वर्ष 1996 में मालविका ने अपने पति वीजी सिद्धार्थ के साथ मिलकर बेंगलुरु के ब्रिगेड रोड में “कैफे कॉफी डे” का पहला आउटलेट खोला था। इस आउटलेट में मालविका अपने पति के साथ उद्घाटन में भी शामिल हुई थी।
वर्ष 2008 से ही मालविका ने “कैफे कॉफी डे” के दैनिक कार्यों को देख रही थी। वर्ष 2011 तक देश भर के अलग-अलग शहरों में “कैफे कॉफी डे” के 1000 से अधिक कैफे खुल चुके थे।
जानिए – बंधन बैंक के सीईओ चंद्रशेखर घोष का जीवन परिचय | Chandra Shekhar Ghosh biography in hindi
बनी कंपनी की सीईओ | became the CEO of the company

मालविका हेगड़े | Malavika Hegde
Malavika Hegde Biography in Hindi : पति की मृत्यु के बाद, वर्ष 2020 में मालविका हेगड़े को कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया। जब मालिका कंपनी की सीईओ बनी तब कंपनी पर ₹7000 करोड़ का कर्जा था। इसके बावजूद मालविका ने कंपनी को ना केवल बेंकरपसी से बचाया, बल्कि कंपनी का कर्ज भी चुकाया।
कंपनी का सीईओ बनने के बाद, मालविका हेगड़े ने अपने लगभग 25000 कर्मचारियों को एक पत्र लिखा जिसमें इन्होंने अपने कर्मचारियों को कंपनी के भविष्य के लिए आश्वस्त करते हुए कहा कि, “हम कंपनी के भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं और कंपनी को बेहतर स्थिति में लाने के लिए मिलकर काम करेंगे।” कर्ज के बारे में इन्होंने कहा कि, “हम कुछ और निवेश बेचकर कर्ज को एक प्रबंधन स्तर तक कम करने के लिए काम करेंगे।”
जानिए – भारतीय व्यवसायी समीर मेहता का जीवन परिचय | Samir Mehta biography in hindi
कंपनी में फूंकी नई जान | Malavika Hegde

Cafe Coffee Day LOGO
Malavika Hegde Biography in Hindi : कंपनी की कमान अपने हाथ में थामने के बाद मालविका ने कर्ज कम करने पर काम किया। इसके लिए इन्होंने कंपनी की गैरजरूरी परिसंपत्तियों को बेचा और घाटे में चल रहे स्टोर्स बंद कर दिए। इसके साथ ही इन्होंने, जिन कॉफी मशीन से मुनाफा नहीं आ रहा था उन्हें भी वापस बुला लिया। इनमें ज्यादातर मशीनें कंपनियों और आईटी पार्क में लगी हुई थी। इनके इस कदम से कंपनी कि लागत काफी हद तक कम हो गई।
इसके बाद, मालविका ने निवेशकों को तैयार किया, जो कंपनी में निवेश कर सके। इसके साथ ही इन्होंने सीसीडी के 20 हजार एकड़ में फैले उच्च गुणवत्ता के अरेबिका कॉफी बींस का विदेशों में भी निर्यात किया, जिससे कंपनी कि आय में इजाफा हुआ।
इनकी मेहनत रंग लाई। जिसका परिणाम यह हुआ कि, 31 मार्च 2020 तक कंपनी का कर्ज ₹7200 करोड़ रुपए से घटकर ₹3100 करोड़ हो गया और इसके अगले साल, 31 मार्च 2021 की स्थिति में यह केवल 1713 करोड़ रुपए ही था।
वर्ष 2021 में “कैफे कॉफी डे” पर दिवालिया होने का संकट मंडरा रहा था। जबकी, कंपनी के एक कर्जदाता ने बकाए की वसूली के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल से भी संपर्क किया था।
जानिए – भारत पे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर का जीवन परिचय | Ashneer Grover biography in hindi
कैफे कॉफी डे कि स्थिति | appointed as CEO of Twitter
Malavika Hegde Biography in Hindi : ताजा खबरों के अनुसार, जुन 2023 तक कंपनी कि स्थिति कुछ इस प्रकार हैं…
- वर्तमान में CCD के देश में कुल मिलाकर 495 कैफे हैं।
- यह कैफे देश के 158 शहरों में है, जिसमें सबसे ज्यादा कैफे महाराष्ट्र में है।
- CCD के पास वर्तमान तक 38 हजार से ज्यादा वेंडिंग मशीन है।
- कंपनी का 86% से ज्यादा शेयर रिटेल निवेशकों के पास है।
- सीडीईएल (CCDL)के 9.83% स्टेक प्रमोटर्स के पास हैं।
जानिए – ट्विटर के पूर्व सीईओ भारतवंशी पराग अग्रवाल का जीवन परिचय | Parag Agrawal biography in hindi
कम नहीं हुई चुनौतियां – घाटे से उबरना अभी भी बड़ा संकट | Malavika Hegde
Malavika Hegde Biography in Hindi : वर्तमान समय कि बात करें तो, “कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड” (CDEL) पर 465 करोड़ रुपए का कर्ज है। हाल ही में, सेबी ने प्रतिभूतियां के चलते कंपनी पर ₹26 करोड़ का जुर्माना लगा दिया।
दरअसल, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान CDEL का लोन डिफॉल्ट 450 करोड़ रुपए के करीब जा पहुंचा। जबकी, वित्त वर्ष 2023 में CDEL का कुल रेवेन्यू 923 करोड़ रुपए था, वहीं कंपनी का घाटा 391 करोड़ रुपए रहा। इस साल सेबी ने प्रतिभूति कानूनों के कथित उल्लंघन के कारण कंपनी पर ₹26 करोड़ का जुर्माना लगा दिया। सेबी द्वारा यह पेनल्टी कंपनी के सब्सिडरीज से 3,535 करोड़ रुपए के फंड को डायवर्ट करने पर रोक लगाने में असफल रहने के चलते लगाई गई थी।
जानिए – विप्रो के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी का जीवन परिचय | Azim Premji biography in Hindi
मालविका हेगड़े से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Malavika Hegde
- क्या मालविका हेगड़े शराब पीते हैं ? – ज्ञात नहीं।
- क्या मालविका हेगड़े सिगरेट पीते हैं ? – ज्ञात नहीं।
- मालविका हेगड़े का जन्म वर्ष 1969 में बेंगलुरु में हुआ था।
- इनके पिता सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री थे, और इनकी माँ प्रेमा कृष्णा एक सामाजिक कार्यकर्ता है।
- मालविका हेगड़े कि एक छोटी बहन शांभवी कृष्णा है और वे भी पेशे से एक बिजनेसवूमेन है।
- मालविका हेगडे़ कि शादी वर्ष 1991 में व्यवसायी वीजी सिद्धार्थ हेगड़े से हुई थी।
- इनके दो बच्चे, अमर्त्य हेगड़े और ईशान हेगड़े हैं।
- कंपनी पर कर्ज के कारण इनके पति, वीजी सिद्धार्थ हेगड़े ने वर्ष 2019 को मंगलौर में नदी में कुद कर आत्महत्या कर लिया था।
- वर्ष 2020 में मालविका हेगड़े कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनी थी।
मालविका हेगड़े के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : मालविका हेगड़े कौन है ?
उत्तर : मालविका हेगड़े (Malavika Hegde) एक भारतीय महिला उद्यमी और एक कॉफी शॉप चैन “कॉफी कैफे डे” (CCD – Coffee Cafe Day) की सीईओ है।
प्रश्न : मालविका हेगड़े का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर : मालविका हेगड़े का जन्म, वर्ष 1969 को कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में हुआ था।
प्रश्न : मालविका हेगड़े की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 54 वर्ष (2023 में)
प्रश्न : मालविका हेगड़े के माता-पिता कौन है ?
उत्तर : मालविका हेगड़े के पिता, सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री थे और इनकी माँ, प्रेमा कृष्णा एक सामाजिक कार्यकर्ता है।
प्रश्न : मालविका हेगड़े किस देश से हैं ?
उत्तर : भारतीय
प्रश्न : मालविका हेगड़े के पति कौन हैं ?
उत्तर : मालविका हेगड़े के पति का नाम, वीजी सिद्धार्थ हेगड़े थे, जिन्होंने वर्ष 2020 में नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
प्रश्न : मालविका हेगड़े के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : मालविका हेगड़े के दो बेटे- अमर्त्य हेगड़े और ईशान हेगड़े हैं।
प्रश्न : मालविका हेगड़े “कैफे कॉफी डे” कि सीईओ कब बनी?
उत्तर : वर्ष 2020 में 54 वर्षीय मालविका हेगड़े “कैफे कॉफी डे” (Cafe Coffee Day – CCD) की सीईओ बनीं।
प्रश्न : कैफे कॉफी डे (CCD) की सीईओ कौन हैं ?
उत्तर : कैफे कॉफी डे की सीईओ मालविका हेगड़े है।
प्रश्न : मालविका हेगड़े की नेटवर्थ कितनी हैं ?
उत्तर : विभिन्न मिडिया सुत्रों के अनुसार, जुन 2023 तक मालविका हेगड़े की कुल संपत्ति 330 करोड़ रुपए से अधिक हैं।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ मालविका हेगड़े (Malavika Hegde) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। आप हमें comment में अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।
इन्हें भी पढ़ें :