अल्लू अर्जुन ने किया करोड़ों रुपयों के तंबाकू का विज्ञापन करने से इनकार ! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

Allu Arjun Biography in Hindi | अल्लू अर्जुन का जीवन परिचय

अल्लू अर्जुन का जीवन परिचय (अल्लू अर्जुन, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, फिल्म पुष्पा, आने वाली फिल्में, गर्लफ्रेंड, विवाद, शादी, नेटवर्थ) | Allu Arjun Biography in Hindi [Allu Arjun, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Film Pushpa, Upcoming movies, Girlfriend, Controversies, Marriage, Net worth]

 

अल्लू अर्जुन | Allu Arjun

भारतीय अभिनेता।


दोस्तों, आज फिल्मों की दुनिया में साउथ फिल्में बॉलीवुड से अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। साउथ की फिल्में लगातार एक से एक नए रिकॉर्ड बनाते जा रही है। पिछले कुछ सालों में साउथ की फिल्मों ने भारतीयों फैंसो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। यहां तक की बॉलीवुड मे भी कई साउथ फिल्मों की रीमेक बनाई जा चुकी है। जिसने बॉलीवुड में भी सफलता के झंडे गाड़े हैं। तो इसलिए आज के इस अंक में हम जानेंगे, साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के जीवन परिचय से लेकर उनकी हालिया रिलीज फिल्म पुष्पा तक की पुरी कहानी के बारे में :

Advertisement

दोस्तों, अल्लू अर्जुन साउथ के एक जाने-माने अभिनेता है। वे खासतौर पर साउथ फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में उनके फैंस की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। जिसका कारण उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘पुष्पा’ से देखने को मिला है। आजकल उनके फिल्म पुष्पा का एक डायलॉग – “मैं झुकेगा नहीं…!” डायलॉग बहुत प्रचलित है। अल्लू अर्जुन के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ना जारी रखें – अल्लू अर्जुन का जीवन परिचय | Allu Arjun Biography in Hindi

 

अल्लू अर्जुन ने किया करोड़ों रुपयों के तंबाकू का विज्ञापन करने से इनकार ! वजह है खास…

दोस्तों, आजकल जहां बॉलीवुड के दिग्गज स्टार धड़ल्ले से तंबाकू उत्पादों का विज्ञापन करते नजर आते हैं, वही साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने एक बड़ी तंबाकू कंपनी का विज्ञापन करने से इंकार कर दिया। ऐसा करके उन्होंने एक मिसाल पेश की है। 

दरअसल हुआ यह कि, हाल ही में एक तंबाकू उत्पाद बनाने वाली कंपनी ने अपने पान-मसाला के विज्ञापन के लिए अल्लू अर्जुन से संपर्क किया था। जिसके लिए कंपनी ने साउथ अभिनेता को करोड़ों रुपए की मोटी रकम की पेशकश भी कि थी। लेकिन इसके बावजूद अल्लू अर्जुन ने उस कंपनी को पान मसाला का विज्ञापन करने से मना कर दिया। जबकि, बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, सलमान खान जैसे बड़े-बड़े दिग्गज अभिनेता तंबाकू उत्पाद का विज्ञापन करते दिखाई देते हैं, वही इस साउथ अभिनेता ने मोटी रकम मिलने के बावजूद ऐसे विज्ञापन को करने से इनकार करते हुए अपने फैंस को हैरान कर दिया है। उनके इस फैसले के लिए उनकी काफी तारीफ की जा रही है। 

यदि सूत्रों की मानें तो, हाल ही में अल्लू अर्जुन को एक पान मसाला कंपनी के एक विज्ञापन के लिए एक मोटी रकम मिली थी। लेकिन अल्लू अर्जुन ने इस विज्ञापन को यह कहते हुए मना कर दिया कि, – ” वे व्यक्तिगत रूप से तंबाकू या पान मसाला का सेवन नहीं करते हैं, और वे यह नहीं चाहते कि उनके फैंस उनका यह विज्ञापन देखें और इस उत्पाद का सेवन करना शुरू कर दें…! “

 

Allu Arjun Biography in Hindi | अल्लू अर्जुन का जीवन परिचय

Allu Arjun Biography in Hindi | अल्लू अर्जुन का जीवन परिचय

अल्लू अर्जुन करते हैं, मानव समाज के हित में होने वाले काम | 

दोस्तों, अल्लू अर्जुन ने पान मसाला कंपनी का विज्ञापन करने से इनकार करते हुए, एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि वह एक अच्छे अभिनेता ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं, जो मानव हित के लिए भी काम करते हैं। अल्लू अर्जुन यह जानते हैं कि, उनके फैंस की संख्या करोड़ों में है और उनका यह फैसला उनके प्रशंसकों और समाज की भलाई के बारे में भी है।

इतना ही नहीं इससे पहले भी अल्लू अर्जुन ने समाज की भलाई के लिए कई ऐसे ही सराहनीय कार्य किए हैं। गौरतलब है कि, अल्लू अर्जुन पेड़ लगाने जैसी आदतों भी का समर्थन करते आए हैं, जिनका व्यक्ति के साथ-साथ पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अल्लू अर्जुन के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ना जारी रखें – अल्लू अर्जुन का जीवन परिचय | Allu Arjun Biography in Hindi

इन्हें भी पढ़ें :

 

अल्लू अर्जुन का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :  अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)

उपनाम : बन्नी, बद्री और स्टाइलिश स्टार

जन्म  :   8 अप्रैल 1983 (38 वर्ष)

जन्म स्थान  :  चेन्नई, तमिलनाडु (भारत)

पिता :  अल्लू अरविंद (निर्माता)

माता :  निर्मला (गृहणी)

गृहनगर :  चेन्नई, तमिलनाडु (भारत)

स्कुलिंग :  सेंट पैट्रिक स्कूल, चेन्नई

विश्वविद्यालय :  एमएसआर कॉलेज, हैदराबाद (भारत)

शैक्षणिक योग्यता :  स्नातक (व्यवसाय प्रशासन)

राशि :  मेष राशि

राष्ट्रीयता  :  भारतीय

धर्म :  हिन्दू

जाति :  कापू (Kapu)

पेशा (Profession) :  साउथ के फिल्म अभिनेता, फिल्म निर्माता, पार्श्व गायक।

डेब्यू फिल्म :  तेलुगू फिल्म – विजेंथ (1985, एक बाल कलाकार के रूप में); 

  • गंगोत्री (2003, अभिनेता के रूप में)

पत्नी  :  स्नेहा रेड्डी (विवाह- 6मार्च 2011)

Net-Worth/कुल मूल्य : $ 47 मिलियन डॉलर

 

अल्लू अर्जुन का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Allu Arjun Early Life & Education

अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1983 को तमिलनाडु के चेन्नई शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम अल्लू अरविंद है, जो साउथ के ही एक जाने-माने फिल्म निर्माता हैं। उनकी मां का नाम निर्मला अल्लू है, जो एक गृहणी है। अल्लू अर्जुन के दो भाई भी हैं, जिनका नाम अल्लू वेंकटेश और अल्लू सिरीश है। अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू वेंकटेश भी साउथ इंडस्ट्री के एक फिल्म अभिनेता है।

उनके परिवार को शुरू से ही एक्टिंग का शौक रहा है और उनके दादाजी से लेकर उनके पिताजी तक फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुके हैं। घर में शुरू से ही फिल्मों जैसा माहौल होने के कारण अल्लू अर्जुन का झुकाव भी फिल्मों की तरफ बढ़ता गया और उन्होंने भी अपने दादाजी और अपने पिता को देखकर फिल्मों में आने का मन बनाया ।

अल्लू अर्जुन | Allu Arjun

अल्लू अर्जुन | Allu Arjun

अल्लू अर्जुन ने अपने शुरुआती शिक्षा चेन्नई के ही ‘सेंट पैट्रिक स्कूल’ से पुरी की। प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए हैदराबाद के ‘एमएसआर कॉलेज’ में दाखिला लिया और वहां से उन्होंने बीबीए (BBA) में अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई से० मी०- 175

मी०- 1.75

फीट – 5′ 9″

वजन

70 Kg

शारिरिक माप

छाती – 42 इंच

कमर – 32 इंच

Biceps – 16 इंच

आंखों का रंग 

भूरा

बालों का रंग

हल्का भूरा

 

अल्लू अर्जुन का फिल्मी करियर | Allu Arjun’s Bollywood Career

अपने पिताजी और दादा जी को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए देखकर, अल्लू अर्जुन ने भी फिल्मों में अपना करियर बनाने का फैसला किया। अल्लू अर्जुन ने, वर्ष 2003 में आई उनकी पहली फिल्म ‘गंगोत्री’ से साउथ फिल्मों में कदम रखा। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में उनके अभिनय की बहुत तारीफ की गई थी। 

इस फिल्म से पहले अल्लू अर्जुन ने वर्ष 1985 में आई फिल्म विजेता में एक बाल कलाकार के रूप में नजर आए थे। वर्ष 2004 में उनकी अगली ‘आर्या’ रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने एक बार फिर से अपनी बेहतरीन अदाकारी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और यहीं से अल्लू अर्जुन साउथ इंडस्ट्री में पहचाने जाने लगे।

वर्ष 2005 में उन्होंने फिल्म ‘बन्नी’ में काम किया और उनकी यह फिल्म भी पहली दोनों फिल्मों की तरह ही कामयाब रही। लेकिन अल्लू अर्जुन को वर्ष 2011 में आई उनकी फिल्म ‘बद्रीनाथ’ से असली पहचान मिली। इस फिल्म में उन्होंने बद्री का किरदार निभाया था। उनकी यह फिल्म भी साउथ की सुपरहिट फिल्म साबित हुई और इस फिल्म में उनके काम की बहुत तारीफ हुई।

 

‘बद्री’ के नाम से भी जाने जाते हैं अल्लू अर्जुन | 

वर्ष 2011 में अल्लू अर्जुन की रिलीज हुई फिल्म ‘बद्रीनाथ’ ने खूब धूम मचाई थी। इस फिल्म में उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए उनके काम की बहुत सराहना की गई थी। यह  उनकी यह फिल्म भी बड़े पर्दे पर सुपरहिट रही। यह फिल्म उनके प्रशंसकों को इतनी पसंद आई कि अल्लू अर्जुन के प्रशंसकों ने उनका नाम  नाम ‘बद्री’ रख दिया। क्योंकि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन का नाम बद्री था। उनके प्रशंसक इस फिल्म को देखने के लिए भारी मात्रा में पहुंचे थे।

‘बद्रीनाथ’ की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन साउथ इंडस्ट्री में छा गए और दक्षिण भारत से लेकर पूरे भारत में भी वे एक जाना पहचाना नाम बन गए।

 

अल्लू अर्जुन की कुछ फिल्में | Allu Arjun’s films

गंगोत्री (2003), आर्य (2004), बन्नी (2005), हैप्पी (2006), देसमुदुरु (2007), परुगु (2008), आर्य-2 (2009), वरुडु (2010), बद्रीनाथ (2011), वेदम (2011), जलाइ (2012), ईददारममेलाथो (2013), लकी : द रेसर (2014), बन्नी- 2 (2015), रुद्रमादेवी (2015), सन ऑफ सत्यमूर्ति (2015), योद्धा (2016), डीजे (2017), साराईनोडु (2017), ना पेरू सूर्या (2018), आला वैकुंठपुरमलो (2020), पुष्पा (2022) 

 

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ | Allu Arjun’s film “Pushpa : The Rise”

फिल्म 'पुष्पा : द राइज' का पोस्टर।

फिल्म ‘पुष्पा : द राइज’ का पोस्टर।

17 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा : द राइज’ ने वर्ल्ड वाइड 350 करोड़ रुपए कि कमाई की है। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिला है। इस फिल्म में अपनी शानदार अदाकारी से अल्लू अर्जुन ने एक बार फिर से अपने दर्शकों का दिल जीत लिया है। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट साबित हुई।  इस फिल्म की सफलता के बाद हुए साउथ के फिल्म अभिनेता की सूची में शामिल हो गए हैं।

फिल्म 'पुष्पा' का एक दृश्य।

फिल्म ‘पुष्पा’ का एक दृश्य।

इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, पुष्पा राज की भूमिका में थे। जिसे लोगों ने बहुत प्यार दिया है। इस फिल्म में उनका एक डायलॉग –मैं झुकेगा नहीं…”  सोशल मीडिया पर काफी ट्रेन्डिंग में चल रहा है, और लोग इस पर अलग-अलग तरह के मिम्स बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन साउथ के साथ-साथ अब बॉलीवुड के फैंस का भी ध्यान अपनी और आकर्षित कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन, जहां एक तरफ अपनी फिल्मों से अपने फैंस को आकर्षित कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने एक बड़ी तमाकू कंपनी का विज्ञापन ठुकरा कर एक बार फिर से अपने फैंस का दिल जीत लिया है।

 

अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्में | Allu Arjun’s Upcoming Movies

अल्लू अर्जुन हाल में कई अन्य प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्में है –

  • Icon (2023)
  • AA21 (2024)

 

अल्लू अर्जुन की पसंदीदा चीजें | Favorite Things

पसंदीदा अभिनेता

चिरंजीवी, अमिताभ बच्चन
पसंदीदा अभिनेत्री

रानी मुखर्जी

पसंदीदा फिल्म

तेलुगू – इंद्र

बॉलीवुड – दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, हम आपके हैं कौन

पसंदीदा खेल

क्रिकेट

पसंदीदा पुस्तकें

Who Moved My Cheese by Dr. Spencer Johnson

पसंदीदा भोजन

थाई व्यंजन और मैक्सिकन व्यंजन
पसंदीदा जगह

तिरुपति

शौक (Hobbies)

प्राचीन वस्तुओं का संग्रह करना, पढ़ना, फोटोग्राफी करना, चित्रकारी करना

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

अल्लू अर्जुन का, घर, कार कलेक्शन, वेतन और नेटवर्थ | Allu Arjun net worth, house, car collection in 2022

दोस्तों, यदि अल्लू अर्जुन के नेटवर्थ की बात करें तो अल्लू अर्जुन की कुल नेटवर्थ $ 47 मिलियन डॉलर के आसपास बताई जाती है। जबकि वे प्रति फिल्म ₹12 करोड़ से ₹15 करोड़ तक चार्ज करते हैं।

नेटवर्थ (Net worth)

$ 47 मिलियन डॉलर 

(350 करोड़ रुपए लगभग)

वेतन प्रति फिल्म (Fee per film)

12 – 15 करोड़ रुपये (भारतीय रुपए)

मासिक आय (Monthly income)

₹ 3 करोड़ प्रतिमाह
वार्षिक आय (Yearly income)

₹ 25 करोड़ प्रतिवर्ष

 

निजी जीवन (Personal Life)

साउथ के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन का विवाह 6 मार्च 2011 को स्नेहा रेड्डी से हुआ  है, जो साउथ के प्रसिद्ध बिजनेसमैन के.सी. शेखर रेड्डी की पुत्री हैं। स्नेहा रेड्डी एक गृहणी हैं, और उन्होंने अमेरिका से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक (B.Tech) की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर साइंस में मास्टर की डिग्री पूरी की।

इस दंपत्ति के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और बेटी है। उनके बेटे का नाम, अल्लू अयान है। जबकि उनकी बेटी का नाम, अल्लू अर्हा है।

अपने पत्नी और बच्चों के साथ अल्लू अर्जुन।

अपने पत्नी और बच्चों के साथ अल्लू अर्जुन।

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

(Parents)

पिता – अल्लू अरविंद 

माता – निर्मला

भाई-बहन (Siblings)

दो भाई – अल्लू सिरिश (अभिनेता) और अल्लू वेंकटेश

पत्नी (wife)

स्नेहा रेड्डी (शादी- 6 मार्च 2011)
बच्चे (Childrens)

बेटा- अल्लू अयान (जन्म- 2014 में)

बेटी- अल्लू अर्हा (जन्म- 2016 में)

 

अल्लू अर्जुन से जुड़े विवाद | Allu Arjun’s Controversies

  1. वर्ष 2013 में, अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी से उनके तलाक के बारे में काफी अफवाह उड़ी थी,  जिसे बाद में अल्लू अर्जुन ने सिरे से खारिज कर दिया था।
  2. साउथ की अभिनेत्री अनासुया, वर्ष 2003 में आई अपनी फिल्म ‘गंगोत्री’ में अभिनय कर रही थीं। उस दौरान उनकी एक पुरानी वीडियो को काफी काट-छांट करने के बाद, उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। जिसके कारण उनकी काफी आलोचना की गई थी।

 

अल्लू अर्जुन को मिले पुरस्कार और सम्मान | Awards and Rewards

  • वर्ष 2005 2009 में ‘नंदी स्पेशल जूरी अवार्ड’ से सम्मानित।
  • वर्ष 2009, 2010, 2011, 2014, 2015 में तेलुगु फिल्म के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ‘फिल्मफेयर’ पुरस्कार मिला।
  • वर्ष 2016 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित।
  • वर्ष 2017 में सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए आईफा (IIFA) का उत्सवम पुरस्कार।

 

अल्लू अर्जुन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Allu Arjun

  1. क्या अल्लू अर्जुन धूम्रपान करते हैं ? –  हाँ
  2. क्या अल्लू अर्जुन शराब पीते हैं ? –  हाँ
  3. अल्लू अर्जुन, वर्ष 1985 में रिलीज हुई, चिरंजीवी की फिल्म विजेंथ में एक बाल कलाकार के रूप में पहली बार नजर आए थे।
  4. चिरंजीवी, नागेंद्र बाबू और पवन कल्याण जैसी जानी मानी हस्तियां अल्लू अर्जुन के चाचा हैं।
  5. अल्लू अर्जुन के दादाजी, अल्लू रामलिंगय्या एक महान हास्य अभिनेता थे।
  6. अल्लू अर्जुन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में आई फिल्म ‘गंगोत्री’ से की थी।
  7. अल्लू अर्जुन, अगर एक अभिनेता नहीं होते, तो आज वे एनिमेशन के क्षेत्र ( जीव संचारन व्यवसाय) में होते।
  8. वह कई बड़े ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर भी हैं, जिनमें –  7-अप, क्लोज-अप, OLX, हीरो मोटोकॉर्प, कोलगेट इत्यादि शामिल है।
  9. खाली समय में अल्लू अर्जुन, पुस्तक पढ़ना और व्यक्तित्व विकास पुस्तकें पढ़ना पसंद करते हैं।
  10. अल्लू अर्जुन निरंतर रक्तदान करते हैं और अपने जन्मदिन पर वह मानसिक रूप से कमजोर बच्चों की सहायता करते हैं।
  11. हाल ही में अल्लू अर्जुन ने करोड़ों रुपए के एक पान मसाला का विज्ञापन करने से मना कर दिया।
  12. अल्लू अर्जुन सामाजिक गतिविधियों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए भी काम करते हैं।
  13. उनके फैंस उन्हें ‘बन्नी’ और ‘बद्री’ के नाम से भी जानते हैं।

 

अल्लू अर्जुन के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : अल्लू अर्जुन कौन है ?

उत्तर : अल्लू अर्जुन (Allu Arjun), दक्षिण सिनेमा जगत के एक मशहूर अभिनेता हैं। उनके प्रशंसक उन्हें ‘बन्नी’ और ‘बद्री’ के नाम से भी जानते हैं। वह अपने स्टाइलिश लुक और बेहतरीन अभिनय के लिए जाते हैं। हाल ही में आई उनकी फिल्म ‘पुष्पा : द राइज’ से उन्होंने साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्म जगत में भी अपनी खास पहचान बनाई है।

 

प्रश्न : अल्लू अर्जुन का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1983 को तमिलनाडु के चेन्नई शहर में हुआ था।  

 

प्रश्न : अल्लू अर्जुन की उम्र कितनी है ?

उत्तर : वर्तमान में अल्लू अर्जुन कि उम्र 39 वर्ष (2022 मे) के हैं।

 

प्रश्न : अल्लू अर्जुन किस राज्य से हैं ?

उत्तर : अल्लू अर्जुन, दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु से हैं।

 

प्रश्न : अल्लू अर्जुन की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : साउथ के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन का विवाह 6 मार्च 2011 को स्नेहा रेड्डी से हुआ।

 

प्रश्न : अल्लू अर्जुन के पिता कौन है ?

उत्तर : अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद है, जो साउथ के एक फिल्म निर्माता हैं।

 

प्रश्न : अल्लू अर्जुन ने पान मसाला का विज्ञापन करने से मना क्यों किया ?

उत्तर : हाल ही में, अल्लू अर्जुन को एक पान मसाला कंपनी के एक विज्ञापन को करने से यह कहते हुए मना कर दिया कि, – ” वे व्यक्तिगत रूप से तंबाकू या पान मसाला का सेवन नहीं करते हैं, और वे यह नहीं चाहते कि उनके फैंस उनका यह विज्ञापन देखें और इस उत्पाद का सेवन करना शुरू कर दें! “

 

प्रश्न : 2022 में अल्लू अर्जुन ने की नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : अल्लू अर्जुन की नेटवर्थ  $ 47 मिलियन (करीब 350 करोड रुपए) है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *