आनंद महिंद्रा की बायोग्राफी | Anand Mahindra Ki Biography in Hindi
Table of Contents
आनंद महिंद्रा की बायोग्राफी | Anand Mahindra Ki Biography in Hindi
(महिंद्रा एंड महिन्द्रा लिमिटेड)
निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी।
“आपको हर दिन को एक नई चुनौती के रूप में स्वीकार करना होगा, और आपको पागल बने रहना होगा।”
– आनंद महिंद्रा ।
आनंद महिंद्रा एक भारतीय उद्योगपति हैं, और भारत कि बड़ी कंपनीयों मे से एक “महिंद्रा एंड महिन्द्रा लिमिटेड” कंपनी के निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। आनंद महिन्द्रा कि ‘महिंद्रा ग्रुप’ भारत की 10 बड़ी कंपनियों में से एक है।
आनंद महिंद्रा ने अपनी लगन और मेहनत से अपने व्यवसाय को भारत ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में फैलाया है। इनकी कम्पनी गाड़ीयों का निर्माण करती है, जिसमें- महिंद्रा ट्रैक्टर, बोलेरो, महिंद्रा स्कॉर्पियो, और एक्सयूवी 500 जैसी दमदार गाड़ियां शामिल है। इसके अलावा उनकी कंपनी वित्तीय सेवाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट, ट्रेड एवं लॉजिस्टिक्स और पर्यटन आदि क्षेत्रों मे भी काम करती है।
आनंद महिन्द्रा एक सफल व्यवसायी होने के साथ-साथ ‘हार्वर्ड बिजनेस स्कूल’ के एशिया-पैसिफिक एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य, एवं ‘हार्वर्ड बिजनेस स्कूल’ के डीन के सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में भी जाने जाते हैं।
वे एशिया बिजनेस काउंसिल के सदस्य, राष्ट्रीय खेल विकास कोष (NSDF), भारत सरकार के कार्यकारी परिषद् के सदस्य, एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च केंद्र के राष्ट्रीय परिषद् और राष्ट्रीय बैंक प्रबंधन संस्थान के भी सदस्य हैं।
इन्हें भी पढ़ें :

आनंद महिंद्रा की बायोग्राफी | Anand Mahindra Ki Biography in Hindi
आनंद महिंद्रा का जीवन परिचय : एक नजर में ।
नाम : आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra)
जन्म : 1 मई 1955
जन्म स्थान : मुम्बई, महाराष्ट्र (भारत)
पिता : हरीश महिंद्रा
माता : इंदिरा महिंद्रा
आवास : मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
शैक्षणिक योग्यता : एमबीए
विश्वविद्यालय : लॉरेंस स्कूल लवडेल,
हार्वर्ड विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज
हार्वर्ड बिजनेस स्कूल, बोस्टन
पेशा : व्यवसायी
व्यवसाय : ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह’ के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ।
धर्म : पंजाबी हिंदू
पत्नी : अनुराधा महिंद्रा
बच्चे : तीन बच्चे (दो बेटी और एक बेटा)
राष्ट्रीयता : भारतीय
आनंद महिंद्रा का प्रारंभिक जीवन ।
आनंद महिंद्रा का जन्म 1 मई 1955 में महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हरीश महिंद्रा और इंदिरा महिंद्रा के घर में हुआ। इनके पिता हरीश महिंद्रा एक जानेमाने उद्योगपति थे।
आनंद महिंद्रा के दादाजी का नाम के.सी. महिंद्रा हैं, जो ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा’ (Mahindra and Mahindra) के Co-Founder थे। आनंद महिंद्रा के दादाजी ने हीं ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा’ की सह-स्थापना अपने गृह नगर लुधियाना, पंजाब में की थी।
आनंद महिंद्रा कि दो बहन भी हैं, जिनका नाम- राधिका नाथ और अनुजा शर्मा है। इनका एक भाई भी है, जिनका नाम चारु शर्मा है।
शारीरिक संरचना
लंबाई | सेमी में- 176 सेमी
मीटर में- 1.76 मीटर फीट में- 5 फीट 9 इंच (5’9”) |
वजन | 75 किलोग्राम |
आंखों का रंग | काला |
बालों का रंग | गहरा भुरा |
शिक्षा ।
आनंद महिंद्रा ने अमेरिका के हार्वर्ड कॉलेज (कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स) से ‘डिपार्टमेंट ऑफ विज्युल एंड एनवायरॉनमेंटल स्टडीज मे डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने 1981 में MBA (एमबीए) की पढ़ाई के लिए हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (एचबीएस), बोस्टन, मैसाचुसेट्स मे दाखिला लिया और वहाँ से उन्होंने MBA कि डिग्री हासिल कि।
निजी जीवन ।
आनंद महिंद्रा की शादी अनुराधा से हुई और इन दंपत्ति के दो बेटी हैं, जिनका नाम आलिका महिंद्रा और दिव्या महिंद्रा है।
आनंद महिंद्रा की पत्नी अनुराधा महिंद्रा पत्रकारिता से ताल्लुक रखती हैं, और वे दो पत्रिकाओं में संपादक के रूप में भी काम कर चुकी हैं, जिसमें उन्होंने ‘मेंस वर्ल्ड’ के संपादक तथा ‘रोलिंग स्टोन इंडिया’ के एडिटर-इन-चीफ के पद पर अपनी सेवाएं दी हैं।
एक खबर के मुताबिक, आनंद महिंद्रा अपनी पत्नी अनुराधा से इंदौर में मिले थे, और फिर उन दोनों को एक दुसरे से प्रेम हो गया। उन दोनों ने बोस्टन में एक साथ पढ़ाई भी कि है। अपनी पढ़ाई पुरी कर भारत वापस आने के बाद आनंद महिन्द्रा ने अनुराधा से शादी कर ली।
पारिवारिक जानकारियां ।
माता/ पिता | हरीश महिंद्रा (पिता)
इंदिरा महिंद्रा (माता) |
पत्नी | अनुराधा महिंद्रा |
बेटी | आलिका महिंद्रा और
दिव्या महिंद्रा |
बहन | राधिका नाथ और
अनुजा शर्मा. |
इन्हें भी पढ़ें :
आनंद महिंद्रा के करियर की शुरुआत ।
वर्ष 1981 में आनंद महिंद्रा अपनी पढ़ाई पुरी करने के बाद भारत वापस लौट आये। भारत लौटने के बाद आनंद महिंद्रा ने अपने पिता की कंपनी में फाइनेंशियल डायरेक्टर के एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। उन्हें कंपनी कि कुछ दूसरी जिम्मेदारियां भी दी गईं।
वर्ष 1989 ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप’ की स्थापना की गई, और आनंद महिंद्र को ‘रियल एस्टेट डेलवपमेंट एंड हॉस्पिटैलिटी’ यूनिट का प्रेसिडेंट बनाया गया। जिसे उन्होंने बहुत अच्छे से निभाया। इस पद पर लगभग 10 सालो तक कार्य करने के बाद उन्हें ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप’ का उप-प्रबंध निदेशक का कार्यभार सोपा गया।
इसके बाद वर्ष 1997 में आनंद महिंद्रा ‘महिंद्रा समूह’ के निदेशक बनाये गए, और वर्ष 2003 में वे कंपनी के वाईस चेयरमेन बने। वर्ष 2003 में वे कोटक महिंद्रा फाइनेंस लिमिटेड के सह-प्रमोटर बने, और बाद मे इसे कोटक महिंद्रा बैंक में बदल दिया गया। आज कोटक महिंद्रा बैंक भारत के निजी क्षेत्र के अग्रिम बैंकों में गिना जाता है।
ऑटो – मोटर सेक्टर में महिंद्रा समूह ।
आनंद महिंद्रा के प्रबंधन में ‘महिंद्रा समुह’ ने सफलतापूर्वक वेश्विक मानको के अपने उद्देश्य प्राप्त किये। जहाँ वर्ष 2003 में ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप’ स्वदेशी तकनीकी पर आधारित ‘एसयूवी, स्कोर्पोयो’ लांच किया। इसने ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप’ को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने में मदद की।
पहले महिंद्रा का व्यवसाय स्टील में था, जहाँ इसे एक स्टील ट्रेडिंग कंपनी के रूप में स्थापित किया गया था। इसके बाद यह कंपनी, ट्रैक्टर निर्माण के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ती गई।
आज यह दुनिया की तीन प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में गिनी जाने वाली कंपनी बन गई है। जबकि, अब ‘महिंद्रा ग्रुप’ ट्रैक्टर ही नहीं, बल्कि बेहतरीन कारें बनाने के साथ एयरस्पेस के क्षेत्र में भी काम कर रही है।
आनंद महिंद्रा का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन। (वर्ष 2021मे)
यह जानकारी सितंबर 2021 में आई एक रिपोर्ट के द्वारा दी गई है।
आवास | मुंबई, महाराष्ट्र (भारत) |
संपत्ति(2021में) | $2 Billion (200 Crores USD)
₹14500 Crore INR |
मासिक आय | 75 Crore + |
वार्षिक आय | 890 Crore + |
आय का स्रोत | कई प्रकार के बिजनेसेस् से। |
निजी निवेश | Rs. 6145 Crore INR |
लग्जरी कारें | Rs. 15 – 20 Crore INR |
आनंद महिन्द्रा द्वारा किए गए समाजिक कार्य ।
आनंद महिन्द्रा उन वक्तियों में है, जो समाज के प्रति हमेशा मदद कि भावना के साथ कार्य भी करते हैं। उन्होने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है ।
-
नन्ही कली कार्यक्रम कि शुरुआत ।
आनंद महिंद्रा शिक्षा को बहुत ही महत्वपूर्ण मानते है, और इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति लाने के लिए एवं शिक्षा से वंचित लड़कियों को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके, इसके लिए उन्होंने ‘नन्ही कली कार्यक्रम’ की शुरूआत की।
आनंद महिंद्रा द्वारा समाज में सुधार लाने के लिए यह एक बहुत ही अच्छा प्रयास है। इसमें ‘के सी महिंद्रा एजुकेशन ट्रस्ट’ द्वारा चलाए गए इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा से वंचित लड़कियों को शिक्षा प्रदान किया जाता है। इस कार्यक्रम के तहत अब तक कई नन्ही बच्ची शिक्षा हासिल कर चुकी है।
इसके अलावा इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को व्यावसायिक और उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति भी दी जाती है, और साथ ही साथ एक आजीविका प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाया जाता है।
आनंद महिंद्रा ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के ‘हार्वर्ड हुमिनिटी सेंटर’ को 10 मिलियन डॉलर का दान दिया था।
-
कोविड-19 के समय में “Oxygen on Wheels” योजना की शुरुआत।
कोरोना (Covid-19) के समय में आनंद महिन्द्रा के ‘महिंद्रा लॉजिस्टिक’ के द्वारा महाराष्ट्र राज्य मे मेडिकल मे Oxygen Cylinder के ट्रान्सफर के लिए 50 से 70 बोलेरो ट्रक उपलब्ध कराया गया, जो महाराष्ट्र राज्य के मुंबई, नागपुर, ठाणे, नासिक जैसे शहरों में ऑक्सीजन सिलिंडर को लाने और ले जाने का काम करती थी।
आनंद महिन्द्रा द्वारा उठाए गए इस कदम से कई पीड़ित लोगों की मदद हो पायी। जिससे कई लोगों को ऑक्सीजन मिलने में आसानी हुई थी।
इन्हें भी पढ़ें :
आनंद महिंद्रा को मिले पुरस्कार और सम्मान ।
2001 : ‘Ernst एंड Young Entrepreneur of the year India’ का अवार्ड।
2004 : फ्रांस द्वारा ” knight of the Merit’ पुरस्कार से सम्मानित।
2004 : व्यावसायिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘राजीव गाँधी पुरस्कार’ से सम्मानित।
2005 : अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन द्वारा ‘नेतृत्व पुरस्कार’।
2006 : वर्ष के लिए ‘बिज़नस लीडर अवार्ड ‘ CNBC Asia द्वारा प्राप्त।
2007 : बिज़नस india द्वारा बिजनेसमैन ऑफ़ द इयर का अवार्ड।
2008 : हार्वर्ड बिज़नस स्कूल द्वारा ‘Alumni Achievement Award’ से सम्मानित।
2011 : बिज़नस लीडर ऑफ़ द इयर का अवार्ड।
2012 : सर्वश्रेष्ठ परिवर्तनकारी लीडर अवार्ड।
2012 : यूएस-इंडिया बिज़नस कौंसिल द्वारा ग्लोबल लीडर शिप अवार्ड से सम्मानित।
2013 : फोर्ब्स india लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित।
2014 : हार्वर्ड एलुमनी एसोसिएशन द्वारा हार्वर्ड मैडल से सम्मानित।
2016 : दुनिया के टॉप 30 सीईओ के लिस्ट में नाम शामिल।
2016 : ब्लूमबर्ग टीवी इंडिया द्वारा ‘दिस्त्रक्तर पर्सनालिटी ऑफ़ द इयर अवार्ड’ दिया गया।
2016 : इन्टरनेट और मोबाइल एसोसिएशन ऑफ़ india द्वारा ‘सोशल मीडिया पर्सन ऑफ़ द इयर’ का पुरस्कार।
2020 : भारत सरकार द्वारा भारत के दुसरे नागरीक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित।
आनंद महिंद्रा के अनमोल विचार ।
- एक लीडर पीछे या किनारे की ओर नहीं देखते है, इसके बजाय वे आगे देखते है।
- आपको हर दिन को एक नई चुनौती के रूप में स्वीकार करना होगा।
- जितना अधिक आप सकारात्मक बदलाव लाते है, उतना ही आपके व्यापार मॉडल में वृद्धी होती है।
- यदि हम अपने पुराने तौर तरीके नहीं छोड़ते है, तो ‘मेक इन इंडिया’ सफल नहीं होगा।
- कोई नहीं जानता कि दुनिया कैसे बदलेगी। यही एक तरीका है, कि भविष्य के लिए योजनाए बनाइये। आपको उनमें से एक पर विश्वास की छलांग लगाने का साहस करना होगा।
- जब आप सही लक्ष्य निर्धारित करते हैं, और आप कुशलतापूर्वक और लगन से काम करते हैं, तो परिणाम जरूर मिलेंगे।
- यदि आप एक आधुनिक समाज बनाने जा रहे हैं, तो आपको शिक्षित महिलाओं की जरूरत होगी।
- अपने आसपास की वनस्पतियों और जीवों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।
- अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका, देश के विभिन्न हिस्सों को अपने तरीके से कुछ करने के लिए प्रोत्साहित करना, हो सकता है।
- आपको हर दिन को एक नई चुनौती के रूप में स्वीकार करना होगा, और आपको पागल बने रहना होगा।
- जिंदगी का सिखाने का एक दिलचस्प तरीका है यहां तक कि शक्तिशाली लोगो को भी, कि धन से खुशी क्षणभंगुर होती है।
आनंद महिंद्रा के बारे में पूछे गए प्रश्न-उत्तर ।
प्रश्न : आनंद महिंद्रा कौन है ?
उत्तर : आनंद महिंद्रा एक भारतीय व्यवसायी हैं, और महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं।
प्रश्न : आनंद महिंद्रा की 2021 में नेटवर्थ कितनी है ?
उत्तर : सितंबर 2021 में $2 Billion (200 Crores USD) और भारतीय रुपये में- ₹14500 Crore INR ।
प्रश्न : आनंद महिंद्रा की मासिक आय कितनी है ?
उत्तर : मासिक आय INR ₹75 करोड़ रुपये से ज्यादा।
प्रश्न : आनंद महिंद्रा की वार्षिक आय कितनी है ?
उत्तर : INR ₹890 Crore रुपये से ज्यादा ।
प्रश्न : आनंद महिंद्रा की पत्नी का नाम क्या है ?
उत्तर : आनंद महिंद्रा की पत्नी का नाम अनुराधा महिंद्रा है।
प्रश्न : महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष कौन हैं ?
उत्तर : आनंद महिंद्रा ।
प्रश्न : ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा’ कहां की कंपनी है ?
उत्तर : ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा’ एक भारतीय निजी क्षेत्र की कंपनी है।
प्रश्न : आनंद महिंद्रा के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : आनंद महिंद्रा के दो बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां है।
प्रश्न : आनंद महिंद्रा की बेटियों के नाम क्या है ?
उत्तर : आनंद महिंद्रा के बेटी का नाम आलिका महिंद्रा और दिव्या महिंद्रा है।
प्रश्न : आनंद महिंद्रा की जाति क्या है ?
उत्तर : आनंद महिंद्रा पंजाबी हिंदू हैं।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘आनंद महिंद्रा’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दें।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।