नेहा शर्मा का जीवन परिचय | Neha Sharma Biography in Hindi
नेहा शर्मा का जीवन परिचय | Neha Sharma Biography in Hindi
नेहा शर्मा का जीवन परिचय (नेहा शर्मा विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, बॉलीवुड करियर, फिल्में, आने वाली फिल्में, अफेयर्स, विवाद, शादी, बच्चे, नेटवर्थ) | Neha Sharma Biography in Hindi [ Neha Sharma, Wiki, Birth, Education, Family, Bollywood Career, Movies, Upcoming movies, boyfriend, Controversies, affairs, Marriage, children, Net worth ]
नेहा शर्मा | Neha Sharma
भारतीय अभिनेत्री
Neha Sharma Biography in Hindi : दोस्तों ! नेहा शर्मा एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्यतः बॉलीवुड फिल्म में अपने काम के लिए जानी जाती है। हालांकि, इन्होंने अपना डेब्यू साउथ के अभिनेता राम चरण तेजा के साथ एक तेलुगु फिल्म से किया था। नेहा शर्मा ने तेलुगू, तमिल, मलयालम, हिंदी, पंजाबी और चाइनीज फिल्मों में भी काम किया है। वर्ष 2010 में इन्होंने फिल्म “क्रुक” से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

नेहा शर्मा का जीवन परिचय | Neha Sharma Biography in Hindi
नेहा एक प्रशिक्षित कथक डांसर भी हैं और इन्होंने लंदन के पाइनएप्पल डांस स्टूडियो से स्ट्रीट हिप हॉप, लैटिन डांसिंग-सालसा, मेरेंग्यू, जिव और जैज़ भी सीखा है। मीडिया सूत्रों की मानें तो, खबर है कि ‘हेरा फेरी’ की सिक्वल ‘हेरा फेरी 3′ में नेहा शर्मा अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ इश्क लड़ाती नजर आएंगी। तो आइए जानते हैं बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा, नेहा शर्मा का जीवन परिचय | Neha Sharma Biography in Hindi’. जिसमें हम उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में भी जानेंगे। इसलिए नेहा शर्मा के बारे में अधिक जानकारी के लिए इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…
जानिए – भारतीय अभिनेत्री काजोल का जीवन परिचय | Kajol biography in hindi
Table of Contents
नेहा शर्मा का जीवन परिचय : एक नजर में।
नाम (Name) | नेहा शर्मा (Neha Sharma) |
उपनाम (Nickname) | नेहु |
जन्म (Birth) | 21 नवंबर 1987 |
उम्र (Age) | 36 वर्ष (वर्ष 2023 के अनुसार) |
जन्म स्थान (Birth Place) | भागलपुर, बिहार (भारत) |
पिता (Father) | अजीत शर्मा (विधायक) |
माता (Mother) | विभा शर्मा |
गृहनगर (Hometown) | भागलपुर, बिहार (भारत) |
वर्तमान पता (Current City) | मुंबई, महाराष्ट्र, (भारत) |
स्कुलिंग (Schooling) | माउंट कार्मेल स्कूल, भागलपुर, बिहार |
विश्वविद्यालय (University) | National Institute of Fashion Technology (NIFT), New Delhi |
शिक्षा (Education) | फैशन डिजाइनर |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
राशि (Zodiac) | वृश्चिक राशि |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
जाति (Cast) | ब्राह्मण |
पेशा (Profession) | भारतीय अभिनेत्री और मॉडल |
सक्रिय वर्ष (Active Year) | वर्ष 2007 से वर्तमान |
डेब्यु फिल्म (Debut Film) | तेलुगु डेब्यू – चिरुथा (2007)
बॉलीवुड डेब्यू – क्रूक: इट्स गुड टू बी बैड (2010) चाइनीज डेब्यू – जुआनजैंग (2016) तमिल-मलयालम डेब्यू – सोलो (2017) पंजाबी डेब्यू – इक संधू हुंदा सी (2020) |
वैवाहिक स्थिति (Marital status) | अविवाहित (मई 2023 तक) |
बॉयफ्रेंड/अफेयर्स (Boyfriend/ Affairs) |
|
प्रसिद्धि (Famous for) | बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल होने के नाते |
कुल संपत्ति (Net Worth) | ₹24 करोड़ लगभग – मीडिया सूत्रों के अनुसार |
नेहा शर्मा का प्रारंभिक जीवन | Neha Sharma Early Life
Neha Sharma Biography in Hindi – Early Life : दोस्तों ! नेहा शर्मा का जन्म 21 नवम्बर 1987 को बिहार के भागलपुर जिले में हुआ था। इनके पिता का नाम, अजीत शर्मा है, जो कांग्रेस से विधायक (MLA) हैंI इनकी माँ का नाम विभा शर्मा है, जो एक गृहिणी हैं।

Neha Sharma’s Parents
नेहा शर्मा की दो बहने और एक भाई हैं। उनके भाई का नाम वैभव शर्मा है, जो एक बिजनेसमैन और राजनेता हैं। उनकी बहन का नाम, आयशा शर्मा और रीतिका शर्मा है। आयशा शर्मा भी अपनी बहन नेहा कि तरह ही एक अभिनेत्री और एक मॉडल हैं। नेहा की दूसरी बहन रितिका शर्मा की शादी लेखक गौरव के. चावला से हुई है और वह शिकागो, यूएसए में रहती हैं।

Neha Sharma with her siblings
नेहा शर्मा को उनके परिवार वाले प्यार से उन्हें प्यार से ‘नेहू’ कहकर पुकारते हैं। पिता के विधायक होने के चलते नेहा शर्मा कई बार अपने पिता के चुनाव प्रचार के दौरान भी उनके साथ दिखाई देती हैं।
जानिए – बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ का जीवन परिचय | Tiger Shroff biography in hindi
परिवारिक जानकारियां | Family Details
माता-पिता (Parents) | पिता – अजीत शर्मा (राजनीतिज्ञ)
मां – विभा शर्मा |
भाई-बहन (Siblings) | एक भाई – वैभव शर्मा
दो बहनें – आयशा शर्मा और रितिका शर्मा |
नेहा शर्मा कि शिक्षा | Neha Sharma Education
Neha Sharma Education : नेहा शर्मा ने अपनी स्कूली पढाई माउंट कार्मेल स्कूल, भागलपुर से पुरी की है। प्ले स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने नेशनल इंस्टीयुट ऑफ़ फैशन टेक्नोलोजी (NIFT), नई दिल्ली मे दाखिला लिया और वहां से फैशन डिजाइन की पढाई पुरी की।
कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग में अपना करियर बनाने का निर्णय लिया और मॉडलिंग करने लगी। नेहा ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी।
जानिए – भारतीय अभिनेता वरुण धवन जीवन परिचय | Varun Dhawan Biography in hindi
शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।
लंबाई (Height) | से० मी०- 165
मी०- 1.65 फीट – 5′ 5″ |
वजन (Weight) | 56 Kg (लगभग) |
शारीरिक संरचना (Figure) | 34-25-36 |
आंखों का रंग (Eye color) | गहरा भूरा |
बालों का रंग (Hair color) | काला |
नेहा शर्मा का निजी जीवन, अफेयर | Neha Sharma Personal Life, Affairs

नेहा शर्मा | Neha Sharma
Neha Sharma boyfriend, affairs, marriage : दोस्तों ! 36 वर्षीय नेहा शर्मा, मई 2023 तक अविवाहित हैं। ये अपने हॉट लुक्स और फोटो के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती है। बेहद ही ग्लैमरस दिखने वाली नेहा शर्मा का नाम, इनके करियर की शुरुआत में साउथ के अभिनेता राम चरण के साथ जोड़ा गया था। बाद में अभिनेता जैकी भगनानी के साथ भी इनके अफेयर कि खबरें चारो तरफ छाई रहीं।
इसके अलावा, नेहा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, “इनकी जिंदगी में सिर्फ एक ही अफेयर था। वह कनाडा का एक एनआरआई था, जिससे उसकी मुलाकात एक जिम में हुई थी, और उसकी वजह से ही इन्होंने उसके करीब रहने के लिए कनाडा में इंटर्नशिप की थी। ये उनसे शादी भी करना चाहती थी, लेकिन इनका लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चल पाया।”
जानिए – भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन का जीवन परिचय | Shikhar Dhawan Biography in hindi
नेहा शर्मा का बॉलीवुड करियर | Neha Sharma Bollywood Career

नेहा शर्मा | Neha Sharma
Neha Sharma Bollywood Career : दोस्तों ! नेहा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत, वर्ष 2007 में आई एक तेलुगु फिल्म ‘चिरुथा’ से की थी। इस फिल्म में ये राम चरण तेजा के अपोजिट नजर आई थीं। यह नेहा और रामचरण दोनों की डेब्यू फिल्म थी। इसी फिल्म से नेहा ने रामचरण के साथ अपना करियर शुरू किया। यह राम चरण की लॉन्च फिल्म थी, जो एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद, वर्ष 2009 में नेहा एक और तेलुगु फिल्म ‘कुर्राडु’ में नजर आई।
वर्ष 2010 में उन्होंने बॉलीवुड में मोहित सूरी की फिल्म ‘क्रूक: इट्स गुड टू बी बैड’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। हालांकि उनकी यह पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नही रही। इसके बाद वर्ष 2012 में ये फिल्म ‘तेरी मेरी कहानी’ और एक कॉमेडी फिल्म ‘क्या सुपर कूल हैं हम’ में नजर आई। इस फिल्म में नेहा शर्मा के अलावा रितेश देशमुख और तुषार कपूर भी दिखाई दिए थे। इनकी यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर ठीक ठाक व्यापार करने में सफल रही। नेहा को इस फिल्म में उनके अभिनय के लिए आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
वर्ष 2013 में ये एक कॉमेडी लव स्टोरी ‘जयंताभाई की लव स्टोरी’ में विवेक ओबरॉय संग नजर आई। लेकिन यह फिल्म ज्यादा कुछ नही कर सकी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसी साल ये यमला पगला दीवाना 2 में बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल के साथ अभिनय करते हुए नजर आई। इनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।
इसके बाद नेहा फिल्म ‘यंगिस्तान’, ‘जुआनजैंग’, ‘कृति’, ‘तुम बिन 2’, ‘मुबारका’ जैसी फिल्मों में नजर आई। जहां फिल्म ‘जुआनजैंग’ नेहा शर्मा की एक चाइनीस डेब्यु फिल्म थी। वहीं वर्ष 2016 में आई इनकी फिल्म ‘कृति’ एक शॉर्ट फिल्म थी।
वर्ष 2017 मे, नेहा ने एक फिल्म ‘सोलो’ से अपना तमिल-मलयालम डेब्यू किया। वर्ष 2020 में इन्होंने फिल्म ‘इक संधू हुंदा सी’ से अपना पंजाबी डेब्यू किया।
वर्ष 2020 में नेहा शर्मा अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान सहित अन्य कई सितारों के साथ फिल्म ‘तान्हाजी’ में नजर आई। जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। हालांकि इस फिल्म में नेहा का छोटा सा रोल था, जिसमें इन्होंने सैफ अली खान की प्रेमिका का किरदार निभाया था।
वर्ष 2021 में नेहा एक वेब सीरीज ‘इल्लीगल’ (Illegal) में नजर आई। इसके बाद, वर्ष 2022 में नेहा ने फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ में अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्धकी के साथ काम किया। इसी साल नेहा एक और वेब सीरीज ‘Shining With The Sharmas’ में नजर आई।
जानिए – साउथ के जाने-माने अभिनेता धनुष का जीवन परिचय | Dhanush Biography in hindi
नेहा शर्मा की आने वाली फिल्में | Neha Sharma Upcoming movies
Neha Sharma Biography in Hindi : हालांकि, नेहा का अब तक हिंदी फ़िल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। लेकिन मीडिया खबरों के अनुसार, नेहा जल्द ही ‘हेराफेरी 3’ में जॉन अब्राहम के साथ इश्क लड़ाते हुए नजर आएंगी। जो वर्ष 2000 में रिलीज
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल अभिनीत फिल्म ‘हेरा फेरी’ की सीक्वल है। वर्ष 2006 इस फिल्म की सीक्वल ‘फिर हेरा फेरी’ रिलीज की गई थी।
बताया जा रहा है कि, वर्ष 2006 में आई फिल्म ‘फिर हेरा फेरी’ कि कहानी को ‘हेरा फेरी 3’ में आगे बढ़ाया जाएगा। खबर यह भी है कि इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल के साथ जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। फिल्म के वर्ष 2023-24 में रिलीज होने की संभावना है।
जानिए – साउथ के अभिनेता जूनियर एनटीआर का जीवन परिचय | Junior NTR biography in hindi
नेहा शर्मा की फिल्में | Neha Sharma Films
Neha Sharma Biography in Hindi : नेहा शर्मा ने अपने फिल्मी करियर में तेलुगू, बॉलीवुड, पंजाबी और तमिल-मलयालम सहित चाइनीज फिल्मों में भी काम किया है। उनके द्वारा की गई फिल्में कुछ इस प्रकार है…
2007 : चिरुथा (तेलुगु, डेब्यू)
2009 : कुर्राडु (तेलुगु)
2010 : क्रूक: इट्स गुड टू बी बैड (बॉलीवुड डेब्यू)
2012 : तेरी मेरी कहानी (कैमियो)
2012 : क्या सुपर कूल हैं हम
2013 : जयंतभाई की लव स्टोरी
2013 : यमला पगला दीवाना 2
2014 : यंगिस्तान
2016 : जुआनजैंग (चायनीज, डेब्यू)
2016 : कृति (Short film)
2016 : तुम बिन 2
2017 : मुबारकां
2017 : सोलो (तमिल-मलयालम, डेब्यू)
2020 : तन्हाजी
2020 : इक संधू हुंदा सी (पंजाबी, डेब्यू)
2021 : आफत-ए-इश्क
2021 : Illegal (Web Series)
2022 : जोगीरा सारा रा रा
2022 Shining With The Sharmas (Web Series)
जानिए – भारतीय अभिनेता आमिर खान का जीवन परिचय | Amir Khan biography in hindi
नेहा शर्मा के एल्बम | Neha Sharma Upcoming Movies
Neha Sharma Biography in Hindi : फिल्मों में काम करने के अलावा नेहा शर्मा कई संगीत वीडियोस में भी नजर आ चुकी है। जो कुछ इस प्रकार है…
- 2019 : धीमे धीमे (टोनी कक्कड़)
- 2020 : लैम्बो कार (गुरी)
- 2020 : दिल को करार आया (नेहा कक्कड़ और यासर देसाई)
- 2020 : ग़ालिब (बी प्राक)
- 2021 : थोड़ा थोड़ा प्यार (स्टेबिन बेन)
जानिए – भारतीय सिंगर जुबिन नौटियाल का जीवन परिचय | Jubin Nautiyal biography in hindi
नेहा शर्मा की पसंदीदा चीजें | Neha Sharma Favorite Things
पसंदीदा अभिनेता (Favorite Actor) | हॉलीवुड – एडम सैंडलर |
पसंदीदा अभिनेत्री (Favorite Actress) | बॉलीवुड – विद्या बालन, मधुबाला |
पसंदीदा फिल्म (Favorite Movie) | हॉलीवुड : Pursuit of Happiness (2006) |
पसंदीदा संगीतकार (Favorite singer) | नेहा कक्कड़ |
पसंदीदा कलर (Favorite color) | लाल |
पसंदीदा कार (Favorite Car) | Mercedes GLE |
पसंदीदा भोजन (Favorite Food) | Carrot Cake |
पसंदीदा इत्र (Favorite Perfume) | Gucci Rush |
पसंदीदा जगह (Favorite Destination) | गोवा |
शौक (Hobbies) | खाना पकाना, किताबें पढ़ना और खेलना |
नेहा शर्मा की संपत्ति, घर, कार कलेक्शन, वेतन | Shraddha Kapoor Net Worth, House, Car collection, Salary
Neha Sharma Net worth : दोस्तों ! यदि नेहा शर्मा के नेटवर्थ की बात की जाए तो, विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार नेहा शर्मा की कुल संपत्ति लगभग ₹24 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। नेहा शर्मा प्रति फिल्म लगभग 1 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपए चार्ज करती है। वहीं ये ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी अच्छी कमाई करती हैं।
जानिए – हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जीवन परिचय | Major Dhyan Chand biography in hindi
पता (Address) | मुंबई, महाराष्ट्र (भारत) |
कुल संपत्ति (Net Worth) | $3 Million approx (₹24 करोड़ रूपये लगभग) – मीडिया सूत्रों के अनुसार |
फीस प्रति फिल्म (Per film charge) | ₹1-2 करोड़ रूपये / फिल्म |
आय का स्त्रोत (Source of income) | फिल्म, विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट से |
कार संग्रह (Car Collection) | Mercedes GLE
Audi A4 Audi A8 |
सोशल मीडिया पर नेहा शर्मा | Neha Sharma on social media
Neha Sharma Biography in Hindi : नेहा शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। ट्विटर पर नेहा के 3 मिलीयन फॉलोअर्स हैं। जबकि फेसबुक पर 22 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 14 मिलीयन लोग उन्हें फॉलो करते हैं। नेहा सोशल मिडिया के जरिए भी अच्छी कमाई करती हैं।
Twitter Account | twitter.com/Officialneha (3 मिलियन फॉलोअर्स) |
Instagram Account | instagram.com/nehasharmaofficial (14 मिलियन फॉलोअर्स) |
Facebook Account | facebook.com/officialneha (3 मिलियन फॉलोअर्स) |
Email ID | enquiries4nehasharma@gmail.com |
जानिए – भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर का जीवन परिचय | Harmanpreet Kaur biography in hindi
नेहा शर्मा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Neha Sharma
- क्या नेहा शर्मा शराब पीती हैं ? – ज्ञात नहीं।
- क्या नेहा शर्मा सिगरेट पीतीं हैं? – ज्ञात नहीं।
- नेहा शर्मा का जन्म बिहार के भागलपुर जिले में हुआ था।
- नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा भागलपुर से कांग्रेस के एक विधायक हैं। जबकि इनकी माँ एक गृहिणी है।
- पिता के विधायक होने के चलते नेहा शर्मा कई बार अपने पिता के चुनाव प्रचार के दौरान भी उनके साथ दिखाई देती हैं।
- नेहा शर्मा कुल चार भाई बहन हैं, जिनमें तीन बहने और एक भाई है।
- नेहा के भाई वैभव शर्मा पेशे से एक बिजनेसमैन और राजनीतिज्ञ हैं। वे भागलपुर में वैभव हाईवे इन होटल और वैभव होटल के मालिक भी है।
- नेहा की एक बहन आयशा शर्मा भी नेहा की तरह ही एक अभिनेत्री और मॉडल है।

Neha with her sister Aiasha Sharma
- नेहा की दूसरी बहन रितिका शर्मा की शादी लेखक गौरव के. चावला से हुई है, और वह अपने पति के साथ शिकागो, यूएसए में रहती हैं।
- नेहा ने अपनी स्कूली शिक्षा भागलपुर से पूरी करने के बाद, दिल्ली से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है।
- नेहा ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी), नई दिल्ली से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया, जहां वह रैंक होल्डर थीं।
- बचपन में ये गंभीर रूप से दमा की शिकार थीं, और शारीरिक रूप से हमेशा अस्वस्थ और कमजोर रहती थी। उसने दावा किया कि हैदराबाद में एक परिवार के आशीर्वाद से उसका अस्थमा ठीक हो गया।
- नेहा एक प्रशिक्षित कथक डांसर हैं और इन्होंने लंदन के पाइनएप्पल डांस स्टूडियो से स्ट्रीट हिप हॉप, लैटिन डांसिंग-सालसा, मेरेंग्यू, जिव और जैज़ भी सीखा है।
- नेहा अपना खुद का कपड़ों का लेबल लॉन्च करने की भी इच्छा रखती हैं और फैशन आइकन केट मॉस को अपनी प्रेरणा मानती हैं।
नेहा शर्मा के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : नेहा शर्मा कौन है ?
उत्तर : नेहा शर्मा एक भारतीय अभिनेत्री हैं, और बॉलीवुड फिल्म में अपने काम के लिए जानी जाती है। हालांकि, इन्होंने अपना डेब्यू एक तेलुगु फिल्म से किया था। वर्ष 2010 में इन्होंने फिल्म “क्रुक” से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। नेहा ने तेलुगू, तमिल, मलयालम, हिंदी, पंजाबी और चाइनीज फिल्मों में भी काम किया है।
प्रश्न : नेहा शर्मा का जन्म कब हुआ ?
उत्तर : नेहा शर्मा का जन्म 21 नवंबर 1987 को बिहार के भागलपुर (भारत) में हुआ था।
प्रश्न : नेहा शर्मा की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 36 वर्ष (2023 में)
प्रश्न : नेहा शर्मा किस राज्य से हैं ?
उत्तर : बिहार से।
प्रश्न : नेहा शर्मा के माता पिता कौन हैं ?
उत्तर : नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा बिहार के भागलपुर जिले से कांग्रेस के विधायक हैं, और मां विभा शर्मा एक गृहिणी हैं।
प्रश्न : नेहा शर्मा की जाति क्या है ?
उत्तर : ब्राह्मण
प्रश्न : नेहा शर्मा कितने भाई- बहन हैं ?
उत्तर : कुल चार – भाई-बहन।
प्रश्न : नेहा शर्मा के पति कौन है ?
उत्तर : 36 वर्षीय नेहा शर्मा अभी अविवाहित हैं – अप्रैल 2023 तक।
प्रश्न : नेहा शर्मा कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : None
प्रश्न : नेहा शर्मा कि डेब्यु फिल्म कौन सी है?
उत्तर : डेब्यू फिल्म – तेलुगु डेब्यू – चिरुथा (2007)
बॉलीवुड डेब्यू – क्रूक : इट्स गुड टू बी बैड (2010)
प्रश्न : नेहा शर्मा के ब्वॉयफ्रेंड का क्या नाम है ?
उत्तर : जैकी भगनानी
प्रश्न : वर्ष 2023 में नेहा शर्मा की नेटवर्थ कितनी हैं?
उत्तर : विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार, नेहा शर्मा की कुल संपत्ति ₹24 करोड़ रुपए लगभग आंकी गई है।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा “नेहा शर्मा (Neha Sharma)” पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। यदि आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। आप हमें comment में अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।
इन्हें भी पढ़ें :