कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाया करते थे एकनाथ शिंदे। आज हैं भारत की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले राज्य महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री।

कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाया करते थे एकनाथ शिंदे। आज हैं, भारत की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले राज्य महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री।

एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय । Eknath Shinde Biography in hindi

एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय (एकनाथ शिंदे, विकी, जन्म, शिक्षा, घर, परिवार, राजनीतिक  करियर, विवाद, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, पत्नी, बच्चे, नेटवर्थ) | Eknath Shinde Biography in Hindi [ Eknath Shinde, Wiki, Birth, Education, Family, Political Career, Maharashtra C.M, Controversies, Wife, Children, Net worth ]

 

एकनाथ शिंदे | Eknath Shinde

भारतीय राजनीतिज्ञ

Eknath Shinde Biography in Hindi : दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अभी हाल ही में महाराष्ट्र की राजनीति में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद नई सरकार सत्ता में आई है और महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र की कमान अपने हाथों में थाम ली है। यानि कि, महाराष्ट्र में नई सत्ता के आने के बाद एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बने हैं। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एकनाथ शिंदे का एकछत्र राज चलता है। ठाणे जिले में एकनाथ शिंदे एक नाम नहीं बल्कि एक पार्टी के रूप में जाने जाते हैं।

Advertisement

तो आइए जानते हैं, कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाने वाले एकनाथ शिंदे का एक ऑटो ड्राइवर से लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने तक की पूरी कहानी। तो बनें रहें आज के हमारे ” Eknath Shinde biography in Hindi | एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय ” के इस लेख में।

 

कौन है एकनाथ शिंदे | Who is Eknath Shinde ?

Eknath Shinde Biography in Hindi : दोस्तों, एकनाथ शिंदे मूलतः महाराष्ट्र की राजनीति के बड़े राजनीतिज्ञ हैं। वे वर्तमान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने 30 जून 2022 को, यानी कल बृहस्पतिवार की शाम को महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने से पहले वे महाराष्ट्र सरकार में शहरी विकास और लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री थे।

एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय । Eknath Shinde Biography in hindi

एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय । Eknath Shinde Biography in hindi

एकनाथ शिंदे, बालासाहेब ठाकरे के खास नेता रहे आनंद दिघे के सिद्धांतो को मानने वाले हैं। वहीं एकनाथ शिंदे का महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद पूरे ठाने में शिवसेना में जश्न का माहौल है। ठाने के लोग एकनाथ शिंदे में, शिवसेना के पूर्व नेता आनंद दिघे की छवि देखते हैं। तो एकनाथ शिंदे के बारे में आगे जानने के लिए जुड़े रहें हमारे, Eknath Shinde biography in Hindi | एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय ” के इस लेख में।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम (Name) :एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde)

जन्म (Birth) : 9 फरवरी 1964 (58 वर्ष- 2022 में)

जन्म स्थान (Birth place) : मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

पिता (Father) :  संभाजी नवलू शिंदे

माता (Mother) : गंगू बाई शिंदे

गृहनगर (Hometown) :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

आवास (Residence) :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

स्कुल (school) : न्यू इंग्लिश हाई स्कूल ठाणे (भारत)

विश्वविद्यालय (University) : यशवंतराव चव्हाण मुक्त विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र

शैक्षणिक योग्यता (Education) : कला स्नातक (बीए) की डिग्री

राशि (zodiac) :  कुंभ राशि

राष्ट्रीयता (Nationality) :  भारतीय

मान्यता (Religion) :  हिन्दू

जाति (Cast) : पाटीदार

पेशा (Profession) :राजनीतिज्ञ

राजनीतिक दल (Political Party) : शिवसेना

Website :  shivsena.org

जीवनसाथी (Wife) : लता एकनाथ शिंदे

संपत्ति (Networth) : 7.82 करोड़ (वर्ष 2019 तक)

 

एकनाथ शिंदे का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Eknath Shinde Early Life & Education

Eknath Shinde Biography in Hindi : एकनाथ शिंदे का जन्म 9 फरवरी 1964 को भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। वे एक हिंदू, कुनबी मराठा परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता का नाम संभाजी नवलु शिंदे और माता का नाम गंगूबाई शिंदे है। उनका परिवार बहुत ही गरीब था, जिसके कारण एकनाथ शिंदे का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए एक समय एकनाथ शिंदे, मुंबई में ऑटो रिक्शा चलाया करते थे। ज्यादा आमदनी हो सके, इसलिए एकनाथ शिंदे ने ऑटो रिक्शा चलाने के साथ-साथ शराब की फैक्ट्री में भी काम करना शुरू कर दिया था।

 

एकनाथ शिंदे की शिक्षा और करियर | Eknath Shinde Education

Eknath Shinde Biography in Hindi : एकनाथ शिंदे ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के ठाणे स्थित न्यू इंग्लिश हाई स्कूल से पूरी की। घर की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और अपने परिवार के भरण पोषण के लिए छोटे-मोटे काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाने के साथ-साथ शराब की फैक्ट्री में भी काम किया था।

इसी दौरान 1980 के दशक में, वे शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे और शिवसेना के ठाणे जिला प्रमुख, आनंद दिघे के संपर्क में आए। एकनाथ शिंदे उनसे बहुत प्रभावित हुए और आनंद दिघे के संपर्क में आने के बाद वे शिवसेना मे शामिल हो गए।

वर्ष 2014 के विधान सभा चुनाव में जब महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना की मिली जुली सरकार बनी तब हुए इसमें मंत्री बने। इसके बाद एकनाथ शिंदे ने अपनी पढ़ाई फिर से शुरू कर दी और वाशवंतराव चव्हाण मुक्त विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र मैं दाखिला लेकर वहां से उन्होंने मराठी और राजनीतिक विषयों में कला में स्नातक की डिग्री हासिल की।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई (Height) से० मी०- 172

मी०- 1.72

फीट – 5′ 8″

वजन (Weight) 68 Kg
आंखों का रंग (eye color) काला
बालों का रंग (Hair color) काला

 

एकनाथ शिंदे का राजनीतिक करियर | Eknath Shinde Political Career

Eknath Shinde Political Career : एकनाथ शिंदे ने 1980 के दशक में शिवसेना में शामिल होकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। कहा जाता है कि, 1980 के दशक में, उस समय जब भारत की राजनीति में कोई भी खुलकर कट्टर हिंदुत्व की बात नहीं करता था, तब बाला साहब ठाकरे ने राजनीति में हिंदुत्व के मुद्दे को अपनाया और जनता के सामने लाया था। जिसके बाद बाला साहब ठाकरे से प्रभावित होकर एकनाथ शिंदे, शिवसेना में शामिल हो गए।

वर्ष 1997 में एकनाथ शिंदे, ठाणे नगर निगम के लिए पहली बार पार्षद चुने गए। इसके बाद वर्ष 2001 और 2002 में वे ठाणे नगर निगम में सदन के नेता के पद के लिए चुने गए। वर्ष 2004 में एकनाथ शिंदे पहली बार शिवसेना के टिकट पर विधायक चुने गए थे। वर्ष 2005 में उन्हें शिवसेना के ठाणे जिला का प्रमुख बनाया गया। जिसके बाद वे पार्टी में इतने प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त होने वाले पहले विधायक बने।

वर्ष 2009 में एकनाथ शिंदे को पहली बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुना गया था। जिसके बाद वे वर्ष 2009, 2014 और 2019 में भी वे विधायक बने। वर्ष 2014 में जब महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना की गठबंधन की सरकार बनी थी, तो वे उस समय महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहे थे।

एकनाथ शिंदे | Eknath Shinde

एकनाथ शिंदे | Eknath Shinde

बाला साहेब ठाकरे की मृत्यु होने के बाद महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की एक हिंदुत्ववादी नेता के रूप में पहचाने जाने लगे। लेकिन वर्ष 2019 में देवेंद्र फडणवीस वाली भाजपा की सरकार गिरने के बाद, उद्धव ठाकरे ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ गठबंधन करते हुए महाराष्ट्र में अपनी सरकार बनाई, जिसमें एकनाथ शिंदे को कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया था। लेकिन शिवसेना के बागी विधायकों के अनुसार, उद्धव ठाकरे की सरकार मे आने के बाद, पार्टी और सरकार में एकनाथ शिंदे की एक नही सुनी जाती थी और उन्हें बहुत ही कम महत्व दिया जाता था। जबकि इसके उलट, एनसीपी और कांग्रेस के नेताओं की हर बात मानी जाती थी। जिसके बाद महाराष्ट्र के 37 से ज्यादा विधायकों ने शिवसेना से अलग होकर एकनाथ शिंदे को अपना नेता चुन लिया।

 

एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री | Eknath Shinde as a Chief Minister of Maharashtra

Eknath Shinde as Chief Minister of Maharashtra : महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल तब मच गई; जब 21 जून 2022 को शिंदे और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के कई अन्य विधायक भाजपा शासित गुजरात के शहर सूरत चले गए। जिसके बाद महाराष्ट्र में, उद्धव ठाकरे वाली गठबंधन की सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे। एकनाथ शिंदे के विद्रोह के चलते, उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह महाराष्ट्र विधान परिषद से भी इस्तीफा दे देंगे।

इसके बाद 30 जून, 2022 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा करते हुए कहा कि, एकनाथ शिंदे 30 जून, 2022 की शाम को महाराष्ट्र राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। जिसके बाद एकनाथ शिंदे ने कल शाम यानी 30 जून 2022 को महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। और इस तरह एकनाथ शिंदे भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली महाराष्ट्र राज्य के 20वें मुख्यमंत्री बने।

एकनाथ शिंदे के महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद महाराष्ट्र के ठाणे स्थित शिवसेना में जश्न का माहौल है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

एकनाथ शिंदे कि संपत्ति । Eknath Shinde Networt

कुल संपत्ति (Net worth) 7.82 करोड़ (वर्ष 2019 तक)
बैंक में जमा धन 2,81,000 रु
नकद धन 32,64,760 रु. 
आभूषण 46,55,490 रु

 

निजी जीवन (Personal Life)

Eknath Shinde Family : महाराष्ट्र के मुंबई में जन्मे एकनाथ शिंदे का बचपन बहुत ही गरीबी में बीता था और राजनीतिक में आने से पहले उन्होंने कई छोटे-मोटे काम भी किए थे। वह बहुत छोटी उम्र में ही राजनीति में आ गए थे। जब उन्होंने राजनीति में कदम रखा तब उनकी उम्र महज 18 वर्ष थी।

एकनाथ शिंदे की शादी, लता शिंदे से हुई। उनकी कोई तीन संताने हुई जिनमें दो बेटे और एक बेटी थी। लेकिन वर्ष 2000 के एक हादसे में उन्होंने अपने एक बेटे और एक बेटी को खो दिया। एक पुत्र और पुत्री के असमय मृत्यु होने के बाद वे काफी परेशान रहने लगे थे। लेकिन फिर धीरे-धीरे उन्होंने राजनीतिक में अपना अस्तित्व कायम किया। अब इस दंपत्ति का एकमात्र पुत्र श्रीकांत शिंदे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, एकनाथ शिंदे की पत्नी लता एकनाथ शिंदे, मुंबई में ही अपना बिजनेस संभालती है।

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता (Parents) पिता – संभाजी नवलू शिंदे

माँ –  गंगूबाई शिंदे

पत्नी (Wife) लता एकनाथ शिंदे
बच्चे (Childrens) एक पुत्र – श्रीकांत शिंदे

 

एकनाथ शिंदे से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Eknath Shinde

  • क्या एकनाथ शिंदे धूम्रपान करते हैं?  ज्ञात नहीं
  • क्या एकनाथ शिंदे शराब पीते हैं?  ज्ञात नहीं
  • एकनाथ शिंदे का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था।
  • घर की माली हालत खराब होने के कारण एकनाथ शिंदे ने कई छोटे-मोटे काम किए हैं।
  • शुरुआत में वे एक ऑटो ड्राइवर थे और ज्यादा कमाई करने के लिए वे ऑटो चलाने के साथ-साथ शराब की फैक्ट्री में भी काम किया करते थे।
  • 1980 के दशक में वे बाला साहब ठाकरे और शिवसेना के संपर्क में आए।
  • बाला साहब ठाकरे से मिलने के बाद, एकनाथ शिंदे उनसे काफी प्रभावित हुए। जिसके बाद उन्होंने शिवसेना ज्वाइन कर ली।
  • जब उन्होंने शिवसेना ज्वाइन किया था, तब उनकी उम्र महज 18 वर्ष की थी।
  • एकनाथ शिंदे कि शादी, लता शिंदे से हुई है।
  • वर्ष 2000 में उनके एक बेटा और एक बेटी का आकस्मिक निधन हो गया था।
  • उनका एक पुत्र श्रीकांत शिंदे है।
  • 30 जून 2022 को एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • एकनाथ शिंदे, मुंबई के ठाणे में एक नाम नहीं बल्कि एक पार्टी के रूप में भी जाने जाते हैं।
  • ठाने कि जनता, एकनाथ शिंदे में शिवसेना के पूर्व नेता आनंद दिघे की छवि देखते हैं।
  • ठाने के लोगों उन्हें, ठाने का ठाकरे के नाम से भी जानते हैं।
  • वह महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री हैं।

 

एकनाथ शिंदे के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : एकनाथ शिंदे कौन है ?

उत्तर : एकनाथ शिंदे ने 30 जून 2020 को मुख्यमंत्री पद के महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वे उद्धव ठाकरे के बाद महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बने हैं।

प्रश्न : एकनाथ शिंदे का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : एकनाथ शिंदे का जन्म 9 फरवरी 1964 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था।

प्रश्न : एकनाथ शिंदे की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 58 वर्ष (2022 मे)

प्रश्न : एकनाथ शिंदे किस राज्य से हैं ?

उत्तर : महाराष्ट्र से।

प्रश्न : एकनाथ शिंदे की जाति क्या है ?

उत्तर : पाटीदार जाति।

प्रश्न : एकनाथ शिंदे की पत्नी कौन है ?

उत्तर : एकनाथ शिंदे की पत्नी, लता एकनाथ शिंदे हैं, जो मुंबई में अपना बिजनेस चलाती हैं।

प्रश्न : एकनाथ शिंदे के कितने बेटे हैं ?

उत्तर : एक बेटा- श्रीकांत शिंदे।

प्रश्न : एकनाथ शिंदे किस पार्टी से हैं ?

उत्तर : शिवसेना पार्टी से।

प्रश्न : एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कब बने ?

उत्तर : एकनाथ शिंदे ने 30 जून 2022 को महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

प्रश्न : वर्ष 2022 में एकनाथ शिंदे की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : ₹ 7.82 करोड़ भारतीय रुपए।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *