फाल्गुनी नायर की बायोग्राफी | Falguni Nayar Biography in Hindi

फाल्गुनी नायर की बायोग्राफी | Falguni Nayar Biography in Hindi

 

फाल्गुनी नायर का जीवन परिचय (फाल्गुनी नायर, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, विवाह, पति, बच्चे, नायका, नेटवर्थ) | Falguni Nayar Biography in Hindi [Falguni Nayar, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Husband, Children, Nykaa, Net worth]

 

फाल्गुनी नायर

Falguni Nayar

नायका की संस्थापक एवं सीईओ।

फाल्गुनी नायर एक भारतीय महिला उद्यमी और एंटरप्रेन्योर हैं। वे भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन फैशन और लाइफ़स्टाइल पोर्टल मे से एक मानी जाने वाली कंपनी ‘Nykaa’ (नायका) की संस्थापक और सीईओ हैं। उन्होंने अपनी कंपनी की स्थापना करने के बारे में तब सोचा जब लोग अपने रिटायरमेंट के बारे में सोच रहे होते हैं। उन्होंने 50 वर्ष की उम्र में नायका की स्थापना की और इसे एक सफल व्यवसाय बनाया।

नायका की शुरुआत से पहले फाल्गुनी नायर ने कोटक महिंद्रा बैंक मे भी अपनी सेवाएं दी हैं। कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़ने के बाद, वे इस कंपनी के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं। फाल्गुनी नायर को ‘फिक्की (FICCI) महिला संगठन’ द्वारा (एफएलओ) पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा वे ‘वीमेन अहेड अवार्ड: इकोनॉमिक टाइम्स स्टार्ट-अप पुरस्कार- 2017’ से सम्मानित कि गई हैं।

Advertisement

falguni nayar 00001 -

फाल्गुनी नायर की बायोग्राफी | Falguni Nayar Biography in Hindi

हाल ही में जारी ‘ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index)’ के अनुसार, नवंबर 2021 तक फाल्गुनी नायर की कुल संपत्ति 6.5 बिलियन डॉलर, लगभग ₹ 49,000 करोड़ रुपए हो चुकी हैं। इतनी अकूत संपत्ति के साथ फाल्गुनी नायर भारत की सबसे धनी महिला बन गई हैं, और उन्हें भारत के टॉप-20 सबसे अमीर लोगों की सूची में भी शामिल किया गया है।

आज फाल्गुनी नायर, कई एंटरप्रेन्योर्स की प्रेरणा बन चुकी हैं। जिन्हें यह लगता है कि 50 की उम्र में बिजनेस शुरू नहीं किया जा सकता, उनके लिए फाल्गुनी नायर आज एक मिसाल है। तो आइए जानते हैं, फाल्गुनी नायर के जीवन परिचय, उनके करियर और Nykaa की स्थापना से लेकर भारत की सबसे धनी महिला बनने तक के सफर के बारे में : 

 

इन्हें भी पढ़ें :

पेप्सीको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई की जीवनी ।

बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ की जीवनी ।

USV की चेयरपर्सन लीना तिवारी की जीवनी ।

 

फाल्गुनी नायर का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :  फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar)

जन्म  :   19 फरवरी 1963 (आयु 59 वर्ष)

जन्म स्थान  :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

गृहनगर :   मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

आवास :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

स्कूल :  द न्यू ईरा स्कूल

विश्वविद्यालय :  मुंबई विश्वविद्यालय, मुम्बई; आईआईएम अहमदाबाद

शैक्षणिक योग्यता : बी.कॉम, प्रबंधन में परास्नातक।

राशि :  कुंभ राशि

राष्ट्रीयता  :  भारतीय

धर्म :  हिन्दू

पेशा (Profession) :  महिला उद्यमी

व्यवसाय (Business) : Nykaa की सीईओ।

वेबसाइट (Website) : nykaa.com

वैवाहिक स्थिति  :   विवाहित

पति :   संजय नायर (विवाह वर्ष- मई 1987 में)

प्रसिद्धी :  Nykaa के सीईओ के रूप में।

पुरस्कार : फिक्की महिला संगठन द्वारा (FLO) पुरस्कार।

 

फाल्गुनी नायर का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Falguni Nayar Early Life & Education

फाल्गुनी नायर का जन्म 19 फरवरी 1963 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। उनके पिता ने एक व्यवसायी थे, और एक बियरिंग्स कंपनी के मालिक थे। जबकि उनकी मां उनके पिता के व्यवसाय में उनका साथ देती थी।

फाल्गुनी नायर का बचपन मुंबई में ही बीता और वही उनका लालन-पालन हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के एक स्थानीय स्कूल, द न्यू ईरा स्कूल से पुरी हुई। अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद फाल्गुनी नायर ने मुंबई विश्वविद्यालय से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद उन्होने आईआईएम अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) से प्रबंधन में परास्नातक की डिग्री हासिल की।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई से० मी०- 160

मी०- 1.60

फीट – 5′ 3″

वजन 70 Kg
आंखों का रंग  हल्का भूरा
बालों का रंग काला

 

फाल्गुनी नायर के करियर की शुरुआत | Falguni Nayar Career

फाल्गुनी नायर ने अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद, वर्ष 1985 में एफ.फर्ग्यूसन एंड कंपनी (A.F.Ferguson & Co) से जुड़ते हुए अपने करियर कि शुरुआत की। इस कंपनी में वे बतौर प्रबंधक के रूप जुड़ी थीं। लगभग 8 सालों तक इस कंपनी के साथ काम करने के बाद, वर्ष 1993 में फाल्गुनी नायर कोटक महिंद्रा कंपनी के साथ जुड़ गई।

वर्ष 2005 में उन्हें कोटक महिंद्रा बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया। वर्ष 2005 से 2012 तक फाल्गुनी नायर ने कोटक महिंद्रा ग्रुप के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर का पदभार संभाला। लगभग 19 वर्षों तक कोटक महिंद्रा ग्रुप के साथ काम करने के बाद, वर्ष 2012 में 50 वर्ष की उम्र में उन्होंने कोटक महिंद्रा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया।

फाल्गुनी नायर | Falguni Nayar

फाल्गुनी नायर | Falguni Nayar

50 वर्ष की फाल्गुनी नायर कुछ अलग ही करना चाहती थी। वित्तीय कंपनी के साथ अपने सफल करियर और लंबे समय के अनुभव के बाद उन्होंने ई-कॉमर्स के क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाने के बारे में सोचा। लेकिन उनके सामने एक समस्या थी। और वह समस्या यह थी कि, उस दौरान ऑनलाइन खरीदारी का ज्यादा प्रचलन नहीं था, और लोग बाजार में दुकानों में जाकर ही सामान खरीदना ज्यादा बेहतर मानते थे।

फाल्गुनी नायर के लिए यह एक चुनौती थी, लेकिन उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया और एक ई-कॉमर्स कंपनी की स्थापना की।

 

ई-कॉमर्स कंपनी नायका की स्थापना | Foundation of NYKAA

फाल्गुनी नायर ने यह देखा कि लोग बाजारों में खरीदारी के लिए बाजार तो जा रहे हैं, लेकिन सभी ब्रांड की चीजें किसी भी दुकान में उपलब्ध नहीं है, जिसके बाद उन्होंने इस मौके का फायदा उठाया और उन्होंने कॉस्मेटिक प्रोडक्ट को ऑनलाइन बेचने का फैसला किया।

इस सोच के साथ वर्ष 2012 में, फाल्गुनी नायर ने ई-कॉमर्स कंपनी नायका (NYKAA) की स्थापना की। उस दौरान भारत में ऑनलाइन खरीदारी का प्रचलन बहुत ही कम था। लेकिन फाल्गुनी नायर ने इस क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं को पहचाना और इस दिशा में आगे बढ़ी। आपको बता दें कि, नायका (NYKAA) एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है- ‘सुर्खियों में रहने वाली महिला’।

शुरुआत में फाल्गुनी नायर को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। क्योंकि ज्यादा लोग उनकी मदद को आगे नहीं आए, और कुछ लोग उनके इस आईडिया पर उनका मजाक भी उड़ाया करते थे। शुरुआत के तीन-चार साल फाल्गुनी नायर के लिए बहुत ही मुश्किल भरे थे। क्योंकि उस दौरान कंपनी द्वारा नियुक्त किए गए तीन अलग-अलग चीफ टेक्नोलॉजी ऑफीसर (CTO) ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके कारण फाल्गुनी नायर को ही सभी चीजे देखनी पड़ती थीं।

वर्ष 2014 में नायका को ‘सिकोइया कैपिटल इंडिया’ (Sequoia Capital India) के द्वारा 7 करोड़ रुपए का निवेश मिला। जिसके बाद कंपनी को थोड़ी आर्थिक मदद मिली। धीरे-धीरे कंपनी आगे बढ़ने लगे तो, कई निवेशकों ने फाल्गुनी नायर के इस आईडिया में निवेश करना शुरू कर दिया। जिसमें उनके निवेशकों में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी शामिल हैं। जबकि, आज नायिका 2,545 करोड़ रुपए की फंडिंग के साथ अपने व्यापार को आगे बढ़ा रही है।

फाल्गुनी नायर के साथ कैटरीना कैफ।

फाल्गुनी नायर के साथ कैटरीना कैफ।

3 अगस्त 2021 को, Nykaa ने SEBI के साथ IPO पेपर्स दाखिल किए। जिसमें इस IPO में 525 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर शामिल थे। इसमें, कंपनी के इक्विटी शेयरों को BSE और NSE पर सूचीबद्ध किया जाना था।

इसके बाद नवंबर 2021 में, Nykaa के IPO को लॉन्च कर दिया गया। नायका के IPO लॉन्च होने के तुरंत बाद, फर्म के शेयरों में 89% की वृद्धि हुई, जब उन्होंने 10 नवंबर 2021 को ट्रेडिंग शुरू की। उसके बाद फाल्गुनी नायर भारत की सबसे अमीर स्व-निर्मित महिला अरबपति बन गईं।

 

फाल्गुनी नायर की नेटवर्थ | Falguni Nayar Net Worth

यदि बात करें फाल्गुनी नायर के नेटवर्थ की तो, नवंबर 2021 में जारी ‘ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स’ (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार ‘नायका (Nykaa) 71% से अधिक के प्रीमियम के साथ शेयर बाजार में सूचीबद्ध है। इसमें फाल्गुनी नायर की कुल संपत्ति 6.5 बिलियन डॉलर (नवंबर 2021 तक) लगभग ₹ 49,000 करोड़ भारतीय रुपये बताई गई है।

इतना ही नहीं, फाल्गुनी नायर 6.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे धनी महिला भारतीय अरबपति बन गई हैं। इसके साथ ही फाल्गुनी नायर को भारत के टॉप-20 सबसे अमीर लोगों की सूची में भी शामिल किया गया है। जबकि वर्तमान में फाल्गुनी नायर Nykaa की सीईओ के पद पर कार्यरत हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें :

पेप्सीको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई की जीवनी ।

बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ की जीवनी ।

USV की चेयरपर्सन लीना तिवारी की जीवनी ।

 

परोपकारिता के क्षेत्र में | Social Work

अपनी कंपनी Nykaa के माध्यम से फाल्गुनी नायर ने वर्ष 2015 में, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘नन्हीं कली’ नाम की एक परियोजना के लिए धन जुटाया था। आपको बता दें कि, प्रोजेक्ट ‘नन्ही कली’ एक भारतीय गैर सरकारी संगठन (NGO) है, जो भारत में वंचित लड़कियों के लिए प्राथमिक शिक्षा प्रदान करता है।

फाल्गुनी नायर की पसंदीदा चीजें | Favorite Things

पसंदीदा एक्सेसरीज

Bottega Veneta Clutch
पसंदीदा घड़ी

रोलेक्स

पसंदीदा टीवी शो

फ्रेंड्स
पसंदीदा समाचार पत्र

द बिजनेस टुडे

पसंदीदा शू ब्रांड

Salvatore Ferragamo
खाद्य-आदत

मांसाहारी (Non-Vegetarian)

पसंदीदा भोजन

ताजे फल, सब्जियां और पनीर
पसंदीदा स्पिरिट

Caipiroska

पसंदीदा शराब

Château Latour
पसंदीदा शैम्पेन

Moet and Chandon Rose

पसंदीदा शहर

पैरिस, फ्लोरिडा
शौक (Hobbies)

किताबें पढ़ना, तैराकी करना और टेलीविजन देखना

 

निजी जीवन (Personal Life)

फाल्गुनी नायर कि शादी वर्ष 1987 मे संजय नायर से हुई, जो वर्तमान में ‘वैश्विक निवेश फर्म केकेआर’ (Global Investment Firm KKR) इंडिया के सीईओ के पद पर कार्यरत हैं।

फाल्गुनी नायर की मुलाकात संजय नायर से, पढ़ाई के दौरान आईआईएम अहमदाबाद में हुई थी। जिसके बाद उन दोनों में दोस्ती हुई, और वर्ष 1985 में स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद दोनों ने मई 1987 में शादी कर ली। इस दंपति की दो संताने हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। उनके बेटे का नाम- अंकित नायर, और बेटी का नाम- अद्वैता नायर है।

फाल्गुनी नायर अपने बेटे और बेटी के साथ।

फाल्गुनी नायर अपने बेटे और बेटी के साथ।

फाल्गुनी नायर धूम्रपान नहीं करती, लेकिन वे शराब पीने कि शौकीन हैं। और उनका पसंदीदा ब्रांड Château Latour है। वे मांसाहारी है।

 

पारिवारिक जानकारियां ।

आवास

मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
पति

संजय नायर

बच्चे

बेटा- अंचित नायर

बेटी- अद्वैता नायर 

 

फाल्गुनी नायर को मिले पुरस्कार और सम्मान | Awards and Rewards

  1. फिक्की महिला संगठन द्वारा (एफएलओ) पुरस्कार से सम्मानित।
  2. ‘वीमेन अहेड अवार्ड: इकोनॉमिक टाइम्स स्टार्ट-अप पुरस्कार- 2017’ से सम्मानित।
  3. वर्ष 2018 में, नायका फेमिना ब्यूटी अवार्ड्स- 2018 (Nykaa Femina Beauty Awards- 2018) के आयोजन के लिए नायका ने फेमिना के साथ हाथ मिलाया था।

 

फाल्गुनी नायर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Falguni Nayar

  • फाल्गुनी नायर का जन्म मुंबई के महाराष्ट्र महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था और उनके पिता एक बियरिंग्स कंपनी के मालिक थे।
  • फाल्गुनी नायर ने कोटक महिंद्रा ग्रुप में 19 वर्षों तक अपनी सेवाएं भी दी हैं। इस दौरान वे कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर भी रही थीं।
  • फाल्गुनी नायर के पति संजय नायर है, जो ‘वैश्विक निवेश फर्म केकेआर’ (Global Investment Firm KKR) इंडिया के सीईओ हैं।
  • फाल्गुनी नायर ने वर्ष 2012 में नायका की स्थापना की थी।
  • वर्तमान में फाल्गुनी नायर की नेटवर्थ करीब 49,000 करोड़ रुपये से भी अधिक है। इसके साथ ही फाल्गुनी नायर, भारत की सबसे अमीर स्व-निर्मित महिला अरबपति बन गई हैं।
  • वे भारत के टॉप -20 सबसे अमीर लोगों की सूची में भी शामिल है।

 

फाल्गुनी नायर के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : फाल्गुनी नायर कौन है ?

उत्तर : फाल्गुनी नायर एक भारतीय महिला उद्यमी और एंटरप्रेन्योर हैं। वे भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन फैशन और लाइफ़स्टाइल पोर्टल मे से एक मानी जाने वाली कंपनी ‘Nykaa’ (नायका) की संस्थापिका हैं और वर्तमान में वे कंपनी की सीईओ हैं।

 

प्रश्न : फाल्गुनी नायर का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : फाल्गुनी नायर का जन्म 19 फरवरी 1963 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था।

 

प्रश्न : फाल्गुनी नायर की उम्र कितनी है ?

उत्तर : वर्तमान में फाल्गुनी नायर 59 वर्ष (2021 मे) कि हैं।

 

प्रश्न : फाल्गुनी नायर के पति कौन हैं ?

उत्तर : फाल्गुनी नायर के पति का नाम संजय नायर है,  जो वर्तमान में ‘वैश्विक निवेश फर्म केकेआर’ (Global Investment Firm KKR) इंडिया के सीईओ हैं।

 

प्रश्न : फाल्गुनी नायर के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : फाल्गुनी नायर के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है।

 

प्रश्न : फाल्गुनी नायर किस राज्य से हैं ?

उत्तर : फाल्गुनी नायर महाराष्ट्र के मुंबई की रहने वाली हैं, और वह अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रहती हैं।

 

प्रश्न : फाल्गुनी नायर की कंपनी का क्या नाम है?

उत्तर : फाल्गुनी नायर की कंपनी का नाम नायका (Nykaa) है।

 

प्रश्न : नायका के संस्थापक कौन हैं?

उत्तर : नायका (Nykaa) की संस्थापक फाल्गुनी नायर हैं, जो वर्तमान में कंपनी की सीईओ हैं। 

 

प्रश्न : फाल्गुनी नायर की नेट वर्थ कितनी है?

उत्तर : ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, नवंबर 2021 तक फाल्गुनी नायर की कुल संपत्ति 6.5 बिलियन डॉलर, लगभग ₹ 49,000 करोड़ बताई जा रही है। इसके साथ ही वह भारत की सबसे धनी महिला बन गई हैं।

 

 

इन्हें भी पढ़ें :

पेप्सीको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई की जीवनी ।

बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ की जीवनी ।

USV की चेयरपर्सन लीना तिवारी की जीवनी ।

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *