जूनियर एनटीआर से 10 साल छोटी हैं उनकी पत्नी लक्ष्मी प्रणति। दोनों का परिवार राजनीतिक घराने से रखता है ताल्लुक।

Jr. NTR Biography in Hindi | एन. टी. रामा राव जूनियर का जीवन परिचय। Junior NTR Biography in Hindi

जूनियर एनटीआर का जीवन परिचय (जूनियर एनटीआर, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, फिल्म आर आर आर, आने वाली फिल्में, गर्लफ्रेंड, विवाद, शादी, नेटवर्थ) | Jr. NTR Biography in Hindi [Jr. NTR, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Film RRR, Upcoming movies, Girlfriend, Controversies, Marriage, Net worth]

 

जूनियर एनटीआर | Junior NTR

भारतीय अभिनेता।


जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। वे एक कुचिपुड़ी नर्तक, गायक-गीतकार और टेलीविजन व्यक्तित्व भी हैं और वे दक्षिण भारत के तेलुगु फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। 

हाल ही में, 25 मार्च 2022 को जूनियर एनटीआर और राम चरन अभिनीत फिल्म ‘RRR’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई थी, जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। इस फिल्म ने पहले ही दिन वर्ल्ड वाइड 223 करोड रुपए का कारोबार किया था। NTR के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ना जारी रखें – जूनियर एनटीआर का जीवन परिचय | Jr. NTR Biography in Hindi

Advertisement

दोस्तों, आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे की, एनटीआर ने 8 वर्ष की छोटी उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था और वर्ष 1996 में, 13 वर्ष की उम्र में उन्हें बाल कलाकार के रूप में ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। फिल्मों में आने से पहले वे टेलीविजन पर भी कई कार्यक्रम कर चुके हैं। तो इसलिए आज के इस अंक में हम जानेंगे, साउथ के सुपरस्टार जुनियर एनटीआर (Jr. NTR) के जीवन परिचय से लेकर उनकी हालिया रिलीज फिल्म RRR तक की पुरी कहानी के बारे में :

Jr. NTR Biography in Hindi | जूनियर एनटीआर का जीवन परिचय

Jr. NTR Biography in Hindi | जूनियर एनटीआर का जीवन परिचय

जूनियर एनटीआर का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :  नंदामुरी तारका रामा राव (Nandamuri Taraka Rama Rao)

उपनाम : NTR, तारक, टाइगर एनटीआर

जन्म  :   20 मई 1983 (38 वर्ष)

जन्म स्थान  :  हैदराबाद, तेलंगाना (भारत)

पिता :  स्व. नंदमुरी हरिकृष्णा

माता :  शालिनी भास्कर राव

गृहनगर :  हैदराबाद, तेलंगाना (भारत)

स्कुलिंग :  विद्यारण्य हाई स्कूल हैदराबाद, तेलंगाना

विश्वविद्यालय :  सेंट मैरी कॉलेज, हैदराबाद

शैक्षणिक योग्यता :  स्नातक 

मातृभाषा :  तेलुगु

राशि :  वृषभ राशि

राष्ट्रीयता  :  भारतीय

धर्म :  हिन्दू

जाति :  कम्मा नायडू

पेशा (Profession) :  साउथ के फिल्म अभिनेता, पार्श्व गायक।

डेब्यू फिल्म :  तेलुगू फिल्म – ब्रह्मश्री विश्वामित्र (1991, एक बाल कलाकार के रूप में) 

  • निन्नू चूडालानी (2001, अभिनेता के रूप में)

जीवनसाथी :  लक्ष्मी प्रणति (विवाह- 5 मई 2011)

Net-Worth/कुल मूल्य : $ 47 मिलियन डॉलर

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

जूनियर एनटीआर का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Junior NTR Early Life & Education

जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) का जन्म 20 मई 1983 को तेलंगाना के हैदराबाद शहर में हुआ था। उनका वास्तविक नाम ‘नंदामुरी तारक रामा राव जूनियर’ है। आमतौर पर लोग उन्हें ‘जूनियर एनटीआर’ और ‘तारक’ के नाम से भी जानते हैं। वे आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘एन.टी. रामा राव’ के पोते हैं। शुरू में उनका नाम ‘तारक’ हीं रखा गया था, लेकिन उनके दादा के कहने  पर उनका नाम बदलकर ‘एन टी रामाराव’ रखा गया। इसलिए उन्हें ‘जूनियर एनटीआर’ भी कहा जाता है।

जूनियर एनटीआर के पिता का नाम, नंदामुरी हरिकृष्णा है, जो दक्षिण भारत के एक जाने माने अभिनेता, फिल्म निर्माता और एक राजनीतिज्ञ थे। जबकि उनकी मां शालिनी भास्कर राव एक ग्रहणी हैं। एनटीआर के पिता नंदमूरि हरीकृष्ण ने दो शादीयाँ की थी, जिसमें पहली शादी उन्होंने वर्ष 1973 में लक्ष्मी राव से की। इनसे उन्हें  दो बेटे जानकी राम और कल्याण राम एवं एक बेटी सुहासिनी है। जबकि नंदमूरि हरीकृष्णा ने दूसरी शादी शालिनी भास्कर से की, और शालिनी भास्कर से जूनियर एनटीआर का जन्म हुआ था। इस तरह से एनटीआर के दो सौतेले भाई और एक सौतेली बहन है। उनका परिवार ‘कम्मा नायडू’ परिवार से आता है।

एनटीआर (NTR) की स्कूली शिक्षा तेलंगाना के हैदराबाद स्थित ‘विद्यारण्य हाई स्कूल, हैदराबाद’ से हुई। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद हायर एजुकेशन के लिए उन्होंने हैदराबाद के ‘सेंट मैरी कॉलेज, हेदराबाद’ में दाखिला लिया और वहां से उन्होंने बी.टेक की डिग्री हासिल की।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई से० मी०- 175

मी०- 1.75

फीट – 5′ 9″

वजन 78 Kg
शारिरिक माप छाती – 43 इंच

कमर – 32 इंच

Biceps – 15 इंच

आंखों का रंग  काला
बालों का रंग काला

 

जूनियर एनटीआर का फिल्मी करियर | Junior NTR’s Career

बाल कलाकार के रूप में (Junior NTR as a Child Artist)

एक राजनीतिक और फिल्म जगत के माहौल में पले-बढ़े एनटीआर ने छोटी उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। वर्ष 1991 में जूनियर एनटीआर ने अपने दादा एनटी रामा राव द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मार्षि विश्वामित्र’ में पहली बार एक बाल कलाकार के रूप में काम करने का मौका मिला। इसके बाद वर्ष 1996 में, उन्होंने गुनासेखर पौराणिक फिल्म ‘रामायणम’ में भी अभिनय किया। इस फिल्म में उनके अभिनय कौशल को देखते हुए उन्हें ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ दिया गया।

 

मुख्य अभिनेता के रूप में | (Jr. NTR as an Actor)

एनटीआर ने वर्ष 2001 में, वीआर प्रताप द्वारा निर्देशित एवं रामोजी राव द्वारा निर्मित फिल्म ‘निन्नू चूडालानी’ मे मुख्य अभिनेता के रूप में दिखाई दिए। एक मुख्य अभिनेता के रूप में यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। हालांकि उनकी पहली फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास नहीं कर पाई। इसके बाद उन्होंने इसी वर्ष एक और फिल्म ‘स्टूडेंट नंबर- वन’ में एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी पहली फिल्म में काम किया। एक अभिनेता के रूप में, यह उनकी पहली सफल फिल्म साबित हुई।

जूनियर एनटीआर | Junior NTR

जूनियर एनटीआर | Junior NTR

वर्ष 2002 में, वीवी विनायक के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘आदि’ रिलीज हुई। जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी और उनकी यह फिल्म वर्ष 2002 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। इसी वर्ष उनकी अगली फिल्म ‘अल्लारी रामुडु’ रिलीज हुई। इस फिल्म में उन्होंने रामकृष्ण की भूमिका निभाई थी।

वर्ष 2003 में उनकी दो फिल्में ‘नागा’ और ‘सिम्हाद्री’ रिलीज हुई। फिल्म ‘नागा’ में उन्होंने नागराजू की भूमिका निभाई थी और ‘सिम्हाद्री’ में वे सिम्हाद्री की भूमिका में थे। इसके बाद उन्होनें और भी कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने साउथ इंडस्ट्री को कई बेहतरीन और सफल फिल्में दी हैं।

 

जूनियर एनटीआर की कुछ फिल्में | Junior NTR’s films

निन्नू चूड़ालानी (2001), स्टूडेंट नंबर – 1 (2001), सुब्बू (2001), आदि (2002), अल्लारी रामुडु (2002), नागा (2003), सिम्हाद्री (2003), आंध्रवाला (2004), सांबा (2004), ना अल्लुडु( 2005), नरसिम्हुडु (2005), अशोक (2006), राखी (2006), यमडोंगा (2007), अधूरे (2010), वृंदावनम (2010), शक्ति (2011),ऊसरेवेली (2011), दम्मू (2012), बादशाह (2013), रमैया वस्थवैय्या (2013), रभासा (2014), गुस्सा (2015), नन्नाकू प्रेमथो (2016), जनता गैराज (2016), जय लावा कुसा (2017), अरविंदा समीथा वीरा राघव (2018), RRR (2022)

 

जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘आर आर आर’ | Junior NTR’s film “RRR”

हाल ही में 25 मार्च 2022 को जूनियर एनटीआर और राम चरन अभिनीत फिल्म ‘RRR’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई। डायरेक्टर एस. एस. राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ की रिलीज़ होते हीं तहलका मचा दिया और पहले दिन ही 223 करोड़ रुपए का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरन के साथ अजय देवगन और आलिया भट्ट भी नजर आए।

डायरेक्टर एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ की रिलीज़ का लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा था.  25 मार्च को फिल्म बड़े पर रिलीज़ हुई और बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया. पहले दिन ही फिल्म ने 223 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। 

जबकि, यह एक साउथ फिल्म है और इसे हिंदी वर्जन के साथ भी रिलीज किया गया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि, इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरन ने खुद ही अपना वॉइस ओवर किया है।

 

जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्में | Junior NTR’s Upcoming Movies

जूनियर एनटीआर और भी कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। जिसमें कुछ फिल्मों के इसी वर्ष रिलीज होने की संभावना है। हालांकि इस फिल्म के नाम की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन लोग उन्हें उनकी आने वाली फिल्मों को #NTR 30 और #NTR 31 कह रहे हैं।

  • #NTR30 
  • #NTR31

 

एक गायक के रूप में जूनियर एनटीआर | Junior NTR’s as a Singer

दोस्तों, एनटीआर एक अच्छे अभिनेता तो है हीं, साथ ही वे एक अच्छे निर्माता और एक अच्छे गायक भी हैं और उन्होंने कई तेलुगू फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। वर्ष 2007 में उन्होंने तेलुगू फिल्म ‘यमदोंग’ से सिंगिंग के क्षेत्र में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2008 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘कंट्री’ और वर्ष 2016 में आई फिल्म ‘चक्रव्यूह’ और कन्नड़ फिल्म ‘गेलेया गेलेया’ जैसे और भी बहुत सी फिल्मों में अपनी आवाज दी है। 

 

जूनियर एनटीआर की पसंदीदा चीजें | Favorite Things

पसंदीदा अभिनेत्री सावित्री
पसंदीदा फिल्म तेलुगू – मिसम्मा (1955) और रामुदु भीमुडु (1964)
पसंदीदा खेल क्रिकेट और बैडमिंटन
पसंदीदा रंग काला, नीला
पसंदीदा भोजन चिकन, मटन, बिरयानी, चाइनीस फूड  
पसंदीदा जगह फ्रांस, पेरिस
शौक (Hobbies) प्राचीन वस्तुओं का संग्रह करना, पढ़ना, फोटोग्राफी करना, चित्रकारी करना

 

जूनियर एनटीआर का, घर, कार कलेक्शन, वेतन और नेटवर्थ | Junior NTR net worth, house, car collection in 2022

दोस्तों, यदि जूनियर एनटीआर के नेटवर्थ की बात करें तो जूनियर एनटीआर की कुल संपत्ति $ 60 मिलियन डॉलर के आसपास (करीब 440 करोड़ रुपए) बताई जाती है। जबकि वे प्रति फिल्म ₹13 करोड़ से ₹15 करोड़ तक चार्ज करते हैं।

घर (House) रोड नंबर 31, बंजारा हिल्स, हैदराबाद
नेटवर्थ (Net worth)

$ 60 मिलियन डॉलर 

(440 करोड़ रुपए लगभग)

वेतन प्रति फिल्म (Fee per film) 13 – 15 करोड़ रुपये (भारतीय रुपए)

 

इन्हें भी पढ़ें :

निजी जीवन (Personal Life)

जूनियर एनटीआर का विवाह लक्ष्मी प्रणति के साथ 5 मई 2011 को हुआ था। उनकी शादी एक अरेंज मैरिज थी। इस दंपति कि दो बेटे है, जिनका नाम अभय राम और भार्गव रामी है। अभय राम का जन्म 2014 में, जबकि भार्गव रामी का जन्म वर्ष 2016 में हुआ था।

अपने पत्नी और बच्चों के साथ एनटीआर।

अपने पत्नी और बच्चों के साथ एनटीआर।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, वे दोनों ही राजनीतिक घराने से संबंध रखते हैं और लक्ष्मी प्रणति की मां आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की भतीजी हैं। जबकि एनटीआर, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामा राव के पोते हैं।

शादी के समय लक्ष्मी प्रणति केवल 18 वर्ष कि थीं, जबकि एनटीआर लगभग 28 वर्ष के थे। दोनों की शादी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें 10,000 से भी ज्यादा लोग शामिल हुए थे। जूनियर एनटीआर के पिता नंदमूरी हरीकृष्णा ने कथित तौर पर, इस शादी को क्षेत्रीय चैनलों पर प्रसारित करने के लिए 18 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

(Parents)

पिता – स्व. नंदमुरी हरिकृष्णा

माता – शालिनी भास्कर राव

सौतेली माँ (Step Mother ) – लक्ष्मी

भाई-बहन (Siblings)

सौतेले भाई (Step Brother) – जानकी राम और नंदामुरी कल्याण राम

सौतेली बहन (Step Sister) – नंदामुरी सुहासिनी

पत्नी (wife) लक्ष्मी प्रणति (शादी- 5 मई 2011)
बच्चे (Childrens) बेटा- अभय राम (जन्म- 2014 में) और भार्गव रामी (जन्म- 2016 में)

 

जूनियर एनटीआर को मिले पुरस्कार और सम्मान | Awards and Rewards

2002 :  फिल्म ‘आदि’ में अभिनय के लिए ‘नंदी अवार्ड’ मिला।

2002 :  फिल्म ‘आदि’ के लिए बेस्ट एक्टर – मेल का सिनेमा अवार्ड मिला।

2003 :  फिल्म ‘सिम्हाद्री’ के लिए बेस्ट यंग परफॉर्मेस का ‘संतोषम फिल्म अवार्ड’ जीता।

2003 :  फिल्म ‘सिम्हाद्री’ के लिए बेस्ट एक्टर – तेलुगु का एफ.एन.सी.सी. (FNCC) अवार्ड जीता।

2006 :  फिल्म ‘राखी’ के लिए बेस्ट एक्टर – मेल का सिनेमा अवार्ड जीता था।

2007 :  फिल्म ‘यमडोंगा’ के लिए बेस्ट एक्टर – तेलुगु के लिए फिल्मफेयर अवार्ड साउथ जीता था।

2007 :  फिल्म ‘यमडोंगा’ के लिए बेस्ट एक्टर – तेलुगु का जेमिनी टीवी अवार्ड जीता था।

2008 :  फिल्म ‘कांथ्री’ के लिए बेस्ट एक्टर – तेलुगु के लिए साउथ स्कोप अवार्ड जीता था।

2016 :  फिल्म ‘टेम्पर’ के लिए बेस्ट एक्टर का सिनेमा अवार्ड जीता था।

2016 :  फिल्म ‘नन्नाकू प्रेमथो’ में ‘फॉलो फॉलो’ गाने के लिए स्टार एस ए सिंगिंग सेंसेशन – तेलुगु का मिर्ची म्यूजिक अवार्ड साउथ जीता।

2016 :  फिल्म ‘चक्रव्यूह’ में ‘गेलेया गेलेया’ नाम के गाने के लिए स्टार एस ए सिंगिंग सेंसेशन – कन्नड़ का मिर्ची म्यूजिक अवार्ड साउथ मिला।

2016 :  फिल्म ‘जनता गैरेज’ के लिए किंग ऑफ बॉक्स ऑफिस का ‘सिनेमालु अवार्ड’ जीता।

2016 :  फिल्म ‘जनता गैरेज’ के लिए बेस्ट एक्टर – मेल दूसरा आईफा उत्सवम जीता था।

2016 :  फिल्म ‘नन्नाकू प्रेमथो’ के लिए बेस्ट एक्टर – तेलुगु के लिए फिल्मफेयर अवार्ड साउथ जीता।

2016 :  फिल्म ‘जनता गैरेज’ लिए बेस्ट एक्टर – तेलुगु का 6 वां साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड जीता।

2016 :  फिल्म ‘जनता गैरेज’ और ‘नन्नाकू प्रेमथो’ के लिए बेस्ट एक्टर का नंदी अवार्ड जीता था।

 

जूनियर एनटीआर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Junior NTR

  1. क्या जूनियर एनटीआर धूम्रपान करते हैं ? –  हाँ
  2. क्या जूनियर एनटीआर शराब पीते हैं ? –  हाँ
  3. एनटीआर साउथ इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता कुचीपुड़ी डांसर और गायक है।
  4. एनटीआर 8 वर्ष की छोटी उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दिया था।
  5. जूनियर एनटीआर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. टी. रामाराव के पोते हैं।
  6. 13 साल की उम्र में एनटीआर ने टीवी सीरियल ‘भक्त मार्कंडेय’ में भी काम किया था। यह सीरियल ई टीवी तेलुगू पर प्रसारित किया गया जाता था।
  7. वर्ष 2001 में फिल्म ‘निन्नू चुडालानी’ में उन्होंने पहली बार हीरो के रूप में मुख्य भूमिका निभाई थी।
  8. भारत के अलावा जापान में भी एनटीआर के प्रशंसक हैं। जबकि, जापान में जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘बादशाह’ को जापान फिल्म फेस्टिवल में नोमिनेशन भी मिला था।
  9. वर्ष 2009 में NTR ने लोक सभा के इलेक्शन के लिए तेलुगू देशम पार्टी का प्रचार किया था।
  10. 26 मार्च 2009 को तेलुगू देशम पार्टी के प्रचार से घर लौटने के दौरान, खम्मम नाम की जगह पर जूनियर एनटीआर के एसयूवी गाड़ी एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें एनटीआर को गंभीर चोट आई थी, और इन्हें हैदराबाद के केआईएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
  11. बहुराष्ट्रीय कंपनी मालाबार गोल्ड, हिमामी (Eimami) के – नवरत्न तेल, बोरो प्लस पाउडर और झंडू बाम के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के ब्रांड एंबेसडर जूनियर एनटीआर ही है। इसके अलावा भी वे कई प्रोडक्ट और कंपनियों ने के ब्रांड एंबेसडर है।
  12. अगस्त 2021 में, जूनियर एनटीआर ने 3 करोड़ 16 लाख का एक लंबोर्गिनी ग्रेफाइट कैप्सूल कार खरीदा था।वे इस कार को खरीदने वाले पहले भारतीय बन गए थे।
  13. NTR ने इस कार का रजिस्ट्रेशन ‘TS09 FS 9999’ नंबर से कराया था। जिसके लिए उन्होंने ‘हैदराबाद आरटीओ डिपार्टमेंट’ में ₹17 लाख कि फीस जमा करनी पड़ी।
  14. एनटीआर के पत्नी लक्ष्मी प्रणति भी राजनीतिक घराने से संबंध रखती हैं, और लक्ष्मी प्रणति की मां आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की भतीजी हैं।

 

जूनियर एनटीआर के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : जूनियर एनटीआर कौन है ?

उत्तर : जूनियर एनटीआर एक प्रशिद्ध तेलुगु फिल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ है।

 

प्रश्न : जूनियर एनटीआर का पुरा नाम क्या हैं?

उत्तर : जूनियर एनटीआर का पूरा नाम – नंदामुरी तारक रामा राव जूनियर है।

 

प्रश्न : जूनियर एनटीआर का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : जूनियर एनटीआर का जन्म 20 मई 1983 को तमिलनाडु के चेन्नई शहर में हुआ था।  

 

प्रश्न : जूनियर एनटीआर की उम्र कितनी है ?

उत्तर : वर्तमान में जूनियर एनटीआर उम्र 38 वर्ष (2022 मे) के हैं।

 

प्रश्न : जूनियर NTR के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : जूनियर एनटीआर के दो बच्चे है, जिनका नाम अभय राम और भार्गव रामी है।

 

प्रश्न : जूनियर एनटीआर किस राज्य से हैं ?

उत्तर : जूनियर एनटीआर, दक्षिण भारत के राज्य तेलंगाना से हैं।

 

प्रश्न : Jr. NTR की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : जूनियर एनटीआर की शादी लक्ष्मी प्रणति से हुई है।

 

प्रश्न : जूनियर एनटीआर की पत्नी कौन है ?

उत्तर : जूनियर एनटीआर पत्नी लक्ष्मी प्रणति है, और उनकी मां आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की भतीजी हैं।

 

प्रश्न : जूनियर एनटीआर के पिता कौन है ?

उत्तर : Jr. NTR के पिता नंदामुरी हरिकृष्णा राव हैं, जो साउथ के जाने माने अभिनेता, फिल्म निर्माता और एक राजनीतिज्ञ थे।

 

प्रश्न : 2022 में जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) ने की नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : जूनियर एनटीआर की नेटवर्थ  $ 60 मिलियन (करीब 440 करोड़ रुपए) है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘जूनियर एनटीआर (Junior NTR)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *