कंजरवेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस ने संभाली ब्रिटेन की सत्ता। भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराकर बनी ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री।

ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस का जीवन परिचय | Liz Truss Biography in Hindi

लिज ट्रस का जीवन परिचय (लिज ट्रस, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, राजनीति, शादी, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल) | Liz Truss Biography in Hindi [ Liz Truss, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Politics, marriage, Vice President, Governor ]

 

लिज ट्रस | Liz Truss

भारतीय व्यवसायी

Liz Truss Biography in Hindi : दोस्तों, लिज ट्रस, बोरिस जॉनसन के बाद ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री बनी है। वे भारतवंशी ऋषि सुनक को पछाड़ कर नई प्रधानमंत्री बनी हैं। इसके साथ ही ये ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी। इनसे पहले मार्गरेट थैचर और थेरेसा मे ही ब्रिटेन कि महिला प्रधानमंत्री रही हैं। ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने लिज ट्रस को सितंबर 6, 2022 (मंगलवार) को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। तो आइए जानते हैं, ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री ” लिज ट्रस का जीवन परिचय | Liz Truss Biography in Hindi ” जिसमें हम आज के इस आर्टिकल में लिज ट्रस के जीवन से जुड़े कई रोचक तथ्यों के बारे में चर्चा करेंगे।

Advertisement

लिज ट्रस का जीवन परिचय | Liz Truss Biography in Hindi

लिज ट्रस का जीवन परिचय | Liz Truss Biography in Hindi

जानिए – भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय।

 

लिज ट्रस का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम (Name) लिज ट्रस (Liz Truss)
जन्म (Birth) वर्ष 1975
उम्र (Age) 47 वर्ष – (2022 में) 
जन्म स्थान (Birth Place) ऑक्सफोर्ड, ब्रिटेन, यूके
पिता (Father) ज्ञात नहीं
माता (Mother) ज्ञात नहीं
गृहनगर (Hometown) ऑक्सफोर्ड, ब्रिटेन, यूके
स्कुलिंग (Schooling) ग्लासगो और लीड्स के स्कूल में
विश्वविद्यालय (University) ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, ब्रिटेन
शिक्षा (Education) फिलोसॉफी, पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स मे स्नातक
राष्ट्रीयता (Nationality) ब्रिटिश
धर्म (Religion) इसाई
पेशा (Profession) राजनीतिज्ञ
पद (Position) ब्रिटेन कि नई प्रधानमंत्री
पॉलीटिकल पार्टी (Political Party)  कंजरवेटिव पार्टी
जीवनसाथी (Wife) ह्यूग ओ लिएरी (Hugh O’Leary) – वि. 2000 में

 

लिज ट्रस का प्रारंभिक जीवन | Liz Truss Early Life

Liz Truss Biography in Hindi : दोस्तों, लिज ट्रस का जन्म वर्ष 19745 को ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड में हुआ था। ट्रस के पिता मैथमेटिक्स के एक प्रोफेसर थे और उनकी मां एक नर्स थीं। वैसे तो ट्रस के माता-पिता राजनीति में सक्रिय नहीं थे। लेकिन मार्गरेट थैचर के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान, वे परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए रैलियों में भाग लिया करते थे। अपने माता-पिता के बारे में एक बार ट्रस ने उल्लेख करते हुए उन्हें ‘लेफ्ट विंग’ के रूप में बताया था। 

 

लिज ट्रस की शिक्षा  | Liz Truss Education

Liz Truss Education : लिज ट्रस ने अपनी स्कूली पढ़ाई ग्लासगो और लीड्स के स्कूल से पूरी की। स्कूल में अपनी पढ़ाई के दौरान इन्होंने मॉक इलेक्शन में एक बार मार्गरेट थैचर का किरदार निभाया था। उस समय उनकी उम्र महज 7 साल की थी।

अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद ट्रस ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लिया और वहां से इन्होंने फिलोसॉफी, पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स की पढ़ाई पूरी की। ये छात्र राजनीति में काफी सक्रिय थी।

आपको बताते चलें कि, ट्रस को हार से सख्त नफरत है। इतनी अधिक की बचपन में जब खेल होते थे तो हारने पर ये खेल छोड़ कर भाग जाती थी।

जानिए – भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जीवन परिचय।

 

लिज ट्रस का राजनीतिक करियर | Liz Truss Business Career

Liz Truss Biography in Hindi – Political Career : ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान ही लिज ट्रस की रूचि राजनीति में होने लगी थी। और इन्होंने राजनीति में जाने का मन बना लिया था। ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई के दौरान ही लिज ट्रस कंजरवेटिव पार्टी में शामिल हो गई थी। और अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, ये लिबरल डेमोक्रेट पार्टी से जुड़ गई। एक समय में इन्होंने तानाशाही को खत्म करने की भी बात कही थी।

इन्होंने हेम्सवर्थ से 2001 और काडर वैली से 2015 में चुनाव लड़ा था। लेकिन इसमें इन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। ट्रस ने अपना पहला चुनाव वर्ष 2006 में ग्रीनविच से लड़ा और जीत हासिल की। इस जीत के बाद ये वहां कि काउंसिलर चुनी गई। वर्ष 2010 में कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ट्रस को अपने प्राथमिक उम्मीदवारों की ए-सूची में शामिल करना चाहते थे। इस दौरान लिज ट्रस ने साउथ वेस्ट नॉरफॉक सीट से चुनाव लड़ा और वर्ष 2010 में पहली बार सांसद चुनी गई। इसके बाद ये वर्ष 2012 में ब्रिटेन की शिक्षा मंत्री बनी। वर्ष 2014 में इन्हें प्रमोशन देकर पर्यावरण मंत्री बना दिया गया था। यहाँ डेविड कैमरन सरकार में लिज ब्रिटेन की सबसे युवा कैबिनेट मंत्री बनी थी। ये 6 बार मंत्री पद संभाल चुकी है और तीन प्रधानमंत्रियों के साथ काम कर चुकी हैं।

लिज ट्रस | Liz Truss

लिज ट्रस | Liz Truss

लिज ट्रस, साउथ वेस्ट नॉरफॉक (South West Norfolk) से सांसद हैं। ये वर्ष 2010 से इसी सीट से सांसद हैं। ये ‘वीमेन एंड इक्वैलिटीज’ मंत्री के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। कंजरवेटिव पार्टी से जुड़ने से पहले ट्रस, लेफ्ट-विंग की संस्थाओं के साथ काम कर चुकी हैं। वे ब्रेक्जिट की धुर विरोधी रही हैं।

जानिए – भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर का जीवन परिचय।

 

लिज ट्रस ने संभाली ब्रिटेन की कमान।

ब्रिटेन की नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन की सत्ता की बागडोर संभाल ली है। इन्होंने 6 सितंबर 2022 (मंगलवार) को स्कॉटलैंड स्थित महल मे महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के समक्ष ब्रिटेन के 56 वे प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ही लिज ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बन गई है। इनसे पहले मार्गरेट थैचर और थेरेसा मे, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पद संभाल चुकी हैं। और ये दोनों महिला प्रधानमंत्री भी कंजर्वेटिव पार्टी से ही थीं। जबकि लिज ट्रस भी कंजरवेटिव पार्टी से हैं।

ब्रिटेन की 47 वर्षीय लिज ट्रस ने भारतवंशी ऋषि सुनक को पछाड़ कर ब्रिटेन कि प्रधानमंत्री बनी हैं। इन्हें पार्टी में 81326 (57.4%) जबकी सुनक को 60399  (42.6%) वोट मिले थे। खास बात यह रही कि ट्रस, प्रधानमंत्री की दौड़ में आखिर में शामिल हुई थी। जबकि ऋषि सुनक शुरुआती दौर में काफी मजबूत दिखे। पार्टी सांसदों ने सुनक को ट्रस के मुकाबले 12% ज्यादा वोट दिए थे। लेकिन जब पार्टी काडर (टोरी वोटर्स) की बारी आई तो ट्रस आगे निकल गई।

 

बोरिस जॉनसन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद लिज ट्रस बनी ब्रिटेन की प्रधानमंत्री।

गौरतलब है कि, बोरिस जॉनसन ने करीब 3 साल पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला था। लेकिन कई तरह के विवादों में फंसने के बाद उन्होंने जुलाई 2022 में पद छोड़ने की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद वे 6 सितंबर 2022 (मंगलवार) को स्कॉटलैंड स्थित महल पहुंचे और उन्होंने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को औपचारिक रूप से इस्तीफा सौंपा। जिसके बाद लिज ट्रस ने ब्रिटेन के नए राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला।

ब्रिटेन की क्वीन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से मिलते हुए लिज ट्रस।

ब्रिटेन की क्वीन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से मिलते हुए लिज ट्रस।

जानिए – दुनियाभर में पसंद किए जाने वाले भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय।

 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का चुनाव क्यों हारे ऋषि सुनक।

कंजरवेटिव पार्टी के 50% सदस्य मूल ब्रिटिश के अलावा किसी को पसंद नहीं करते। और ऋषि सुनक कि हार की सबसे बड़ी वजह यही रही। प्रधानमंत्री पद का चुनाव जीतने के लिज ट्रस ने कहा कि, ” मैं कड़े मुकाबले के लिए सुनक की प्रशंसा करती हूं। साथ ही दोस्त बोरिस जॉनसन (निवर्तमान पीएम) का आभारी हूं। “ जॉनसन को हटाने में सुनक की अहम भूमिका रही है।

वहीं, ट्रस से हारने के बाद ऋषि सुनक सांसद के रूप में काम करते रहेंगे। उन्होंने हारने के बाद कहा कि, ” ट्रस की ओर से किसी पद की पेशकश की जाती है, तो उसके बारे में वे जरूर विचार करेंगे। “

आपको बताते चलें कि, भारतीय मूल के ऋषि सुनक भारत के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक और इंफोसिस के फाउंडर एन.आर. नारायण मूर्ति के दामाद हैं।

 

लिज ट्रस की भारत को लेकर राय

लिज ट्रस को भारत, ब्रिटेन के रणनीतिक और आर्थिक संबंधों का पैरोकार माना जाता है। 47 वर्षीय लिज ट्रस, बोरिस जॉनसन कैबिनेट में विदेश मंत्री थीं। और इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों में प्रगाढ़ता देखी गई थी। विदेश मंत्री रहते हुए लिज ट्रस ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से भारत और ब्रिटेन के संबंधों में मजबूती के लिए बेहतर प्रयास किए थे।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ लिज ट्रस।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ लिज ट्रस।

वर्ष 2022 की शुरुआत में ट्रस भारत के दौरे पर आई थीं। उनका यह दौरा दोनों देशों के लिहाज से बेहतरीन रहा। इस दौरान उन्होंने भारत को बड़े अवसरों का देश बताया था। ब्रिटेन के विदेश मंत्री रहते हुए, ट्रस ने पिछले साल बोरिस जॉनसन की अगुवाई वाली सरकार में इंडिया, यूके इन्हेंसड ट्रेड पार्टनरशिप (ईटीपी) पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते के बाद ही दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) का रास्ता खुल गया था।

आपको बताते चलें कि, 18 साल के कार्यकाल में लिज ट्रस तीन बार भारत के दौरे पर आ चुकी हैं। और ये अन्य देशों के लिए कोई नया चेहरा नहीं है। ऐसे में संभावना है कि वे अमेरिका, भारत और अन्य देशों से मधुर संबंध कायम रखेंगी।

 

लिज ट्रस की शादी, पति | Liz Truss Wife, Marriage

Liz Truss Biography in Hindi – Married Life : दोस्तों, लिज ट्रस ने वर्ष 2000 में ह्यूग ओ लिएरी (Hugh O’Leary) से शादी की थी। उनके पति उस दौरान पेशे से एक अकाउंटेंट थे। इनकी दो बेटियां, फ्रांसेज ट्रस और लिबर्टी ट्रस है। फ्रांसेज कि उम्र 16 साल है जबकी लिबर्टी 13 साल कि हैं।

इनकी दोनों ही बेटियां इनके प्रधानमंत्री प्रचार अभियान का हिस्सा भी रही थीं। ट्रस अपने पति के बारे में कहती है कि, ” वह बहुत ही सहनशील शख्स हैं, लेकिन वह स्थानीय कंजरवेटिव पार्टी यूनिट के बहुत ही सक्रिय सदस्य थे। “

लिज ट्रस अपने पति के साथ।

लिज ट्रस अपने पति के साथ।

लिज ट्रस, साउथ वेस्ट नॉरफॉक (South West Norfolk) मे अपनी बेटियों और पति के साथ तीन बेडरूम वाले घर में रहती हैं। और यहीं से वे सांसद भी हैं।

जानिए – भारत के सफल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय।

 

पारिवारिक जानकारियां ।

घर (Residence)

साउथ वेस्ट नॉरफॉक (South West Norfolk)
पति (Husband)

ह्यूग ओ लिएरी (Hugh O’Leary)

बच्चे (Children)

दो बेटी – फ्रांसेज ट्रस और लिबर्टी ट्रस

 

लिज ट्रस कि उपलब्धियाँ | Liz Truss Achievements

  • सितंबर 2022 में लिज ट्रस, ब्रिटेन के 56 वे और देश कि तीसरी महिला प्रधानमंत्री पद कि शपथ ली।
  • लिज ट्रस 6 बार मंत्री पद संभाल चुकी है और तीन प्रधानमंत्रियों के साथ काम कर चुकी हैं।
  • ट्रस ‘वीमेन एंड इक्वैलिटीज’ मंत्री के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।
  • ट्रस, लेफ्ट-विंग की संस्थाओं के साथ काम कर चुकी हैं।
  • वर्ष 2014 में इन्हें प्रमोशन देकर पर्यावरण मंत्री बना दिया गया था। उस दौरान ये डेविड कैमरन सरकार में ब्रिटेन की सबसे युवा कैबिनेट मंत्री बनी थी।
  • वर्ष 2012 में ये ब्रिटेन की शिक्षा मंत्री बनी थी।
  • वर्ष 2010 लिज ट्रस पहली बार सांसद चुनी गई थी।

 

लिज ट्रस के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : लिज ट्रस कौन है ?

उत्तर : लिज ट्रस ब्रिटेन कि 56वीं प्रधानमंत्री हैं। इन्होंने सितंबर 6, 2022 को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं।

प्रश्न : लिज ट्रस का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : लिज ट्रस का जन्म वर्ष 1975 में ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड में हुआ था।

प्रश्न : लिज ट्रस की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 47 वर्ष – (2022 में)

प्रश्न : लिज ट्रस किस देश की हैं ?

उत्तर : ब्रिटेन, यूके की।

प्रश्न : लिज ट्रस के पति कौन हैं ?

उत्तर : ह्यूग ओ लिएरी (Hugh O’Leary)

प्रश्न : लिज ट्रस के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : दो बेटी – फ्रांसेज ट्रस और लिबर्टी ट्रस।

प्रश्न : लिज ट्रस कौन सी राजनीतिक पार्टी से हैं ?

उत्तर : ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी से

प्रश्न : लिज ट्रस ने ब्रिटेन के कौन से प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है ?

उत्तर : लिज ट्रस ने ब्रिटेन के 56 वे प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है।

प्रश्न : लिज ट्रस कि जाति क्या है ?

उत्तर : ईसाई।

प्रश्न : लिज ट्रस ने प्रधानमंत्री पद कि दौड़ में किसे हराया है ?

उत्तर : ऋषि सुनक को।

प्रश्न : लिज ट्रस ब्रिटेन कि कौन सी महिला प्रधानमंत्री हैं ?

उत्तर : लिज ट्रस ब्रिटेन के इतिहास में तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं। 

प्रश्न : लिज ट्रस ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद कब संभाला ?

उत्तर : सितंबर 6, 2022 को

प्रश्न : लिज ट्रस से पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कौन थे ?

उत्तर : बोरिस जॉनसन

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ लिज ट्रस ( Liz Truss )’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *