नाओमी ओसाका की बायोग्राफी | Naomi Osaka Biography in Hindi

नाओमी ओसाका की बायोग्राफी | Naomi Osaka Biography in Hindi

नाओमी ओसाका का जीवन परिचय (नाओमी ओसाका, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, टेनिस, ग्रेंड स्लेम, ब्वॉयफ्रेंड, नेटवर्थ) | Naomi Osaka Biography in Hindi [Naomi Osaka, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Tennis, Grand Slam, Ranking, Boyfriend, Net worth]

 

नाओमी ओसाका

(Naomi Osaka)

टेनिस खिलाड़ी।

नाओमी ओसाका जापान की एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी हैं। नाओमी ओसाका, ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला एकल वर्ग कि चैंपियन हैं। ओसाका वर्ष 2019 में ‘महिला टेनिस संघ’ (WTA) के रैंकिंग में नंबर – 1 का स्थान हासिल कर चुकी हैं। नाओमी, एकल में शीर्ष रैंकिंग रखने वाली पहली एशियाई खिलाड़ी हैं। नाओमी ने डब्ल्यूटीए (WTA) टूर के पांच खिताब जीते हैं।

Advertisement

नाओमी ने वर्ष 2018 में यूएस ओपन और वर्ष 2019 ऑस्ट्रेलियन ओपन में बैक-टू-बैक ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में अपने पहले दो ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीता था। वह सेरेना विलियम्स के बाद लगातार ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाली पहली महिला थीं और 2001 में जेनिफर कैप्रियाती के बाद से लगातार दो प्रमुख खिताब जीतने वाली पहली महिला थीं।

नाओमी ओसाका की बायोग्राफी | Naomi Osaka Biography in Hindi

नाओमी ओसाका की बायोग्राफी | Naomi Osaka Biography in Hindi

हाल ही में, 2 अप्रैल 2022 में आयोजित मियामी ओपन में नाओमी ओसाका ने, पोलैंड की 20 वर्षीय टेनिस स्टार इगा स्वियातेक से मिली हार के बाद, मियामी ओपन का खिताब हाथ से गंवा दिया है। जबकि नाओमी ‘मियामी ओपन’ मे इगा स्वियातेक से हारने के बाद इस ग्रेंड स्लेम कि उपविजेता रही।

तो आइए जानते हैं, नाओमी ओसाका के जीवन परिचय, उनके सफल करियर से लेकर अब तक के पूरे सफर के बारे में : 

 

इन्हें भी पढ़ें :

  1. दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट की बायोग्राफी।
  2. भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा बायोग्राफी।
  3. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत की बायोग्राफी।

 

नाओमी ओसाका का जीवन परिचय : एक नजर में

नाम  :  नाओमी ओसाका (Naomi Osaka)

जन्म  :   16 अक्टूबर, 1997 (आयु 25 वर्ष)

जन्म स्थान  :  चुओ-कू, ओसाका (जापान)

पिता :  लियोनार्ड फ्रेंकोइस (Leonard François)

माता : तमाकी ओसाका (Tamaki Osaka)

आवास :  बेवर्ली हिल्स, कैलिफ़ोर्निया (यूएसए)

विश्वविद्यालय :  जानकारी नहीं

शैक्षणिक योग्यता :  हेरोल्ड सोलोमन टेनिस अकादमी

राशि :  तुला राशि

राष्ट्रीयता  :  जापानी

धर्म :  एशियाई

पेशा (Profession) :  महिला टेनिस खिलाडी

सर्वोच्च रैंकिंग :  #1 (वर्ष 2019)

वर्तमान रैंकिंग :  # 35 (अप्रेल 2022)

वेबसाइट (Website) : www.naomiosaka.com

वैवाहिक स्थिति  :   अविवाहित (डेटिंग)

नेटवर्थ (Net worth) :  $ 60 मिलियन

 

नाओमी ओसाका का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Naomi Osaka Early Life & Education

नाओमी ओसाका का जन्म 16 अक्टूबर 1997 को जापान मे ओसाका शहर के चुओ-कू में हुआ था। उनकी माँ का नाम तमाकी ओसाका और पिता का नाम लियोनार्ड फ्रेंकोइस है। उनकी माँ तमाकी ओसाका एक जापानी हैं, जबकि उनके पिता लियोनार्ड फ्रेंकोइस, हैती से हैं।

3 साल की उम्र से ही उनका पालन-पोषण संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ लेकिन फिर भी वह अपनी जापानी नागरिकता रखती हैं और Tennis Court में जापान का ही प्रतिनिधित्व करती हैं।

नाओमी ने 7 वर्ष की उम्र से टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। उनके पिता को टेनिस से बहुत लगाव था, और वे चाहते थे कि उनकी बेटी भी बड़ी होकर एक टेनिस खिलाड़ी बने।

 

बड़ी दिलचस्प है नाओमी के माता-पिता की प्रेम कहानी | The Love Story of Naomi’s Parents

नाओमी के माता-पिता की प्रेम कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। नाओमी की मां तमाकी ओसाका एक जापानी और उनके पिता लियानार्ड फ्रैंकोइस कैरेबियाई देश हैती से हैं। उनके पिता लियानार्ड, हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका गए और वहां उन्होंने ‘न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी’ से मास्टर्स की डिग्री हासिल की। अपनी मास्टर्स की डिग्री पूरी करने के बाद, पढ़ाई के सिलसिले में लियानार्ड कुछ समय तक जापान में रहे, जहां उनकी मुलाकात तमाकी ओसाका से हुई।

पहली ही मुलाकात में उन दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई, और वे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। अब उनकी दोस्ती प्यार में बदल चुकी थी और वे दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन तमाकी यह जानती थी कि, उनके माता-पिता उनके इस रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। क्योंकि लियोनार्ड अश्वेत थे, और उस दौरान नस्ली भेदभाव का दंश बहुत ही ज्यादा था।

जब तमाकी के परिवार वालों को यह पता चला कि तमाकी एक अश्वेत लड़के से प्रेम करती है तो वे तमाकी पर भड़क उठे। उन दिनों ऐसे रिश्तो के लिए उनके समाज में कोई जगह ना थी।

इन सब के बावजूद, तमाकी और लियानार्ड ने एक दूसरे से शादी कर ली। इस बात से तमाकी की मां बहुत परेशान हो उठी और उन्हें लगने लगा कि अगर लोगों को यह पता चला कि उनकी बेटी ने एक अश्वेत लड़के से शादी कर ली है, तो समाज में उनकी बहुत बदनामी होगी। जिसके बाद तमाकी के माता-पिता ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया, और 10 सालों तक ना तो अपनी बेटी और ना ही अपने दामाद से बातचीत की।

 

जापान में रहते हुए छुपानी पड़ी पहचान |

शादी के बाद तमाकी ओसाका का अपने अश्वेत पति के साथ जापान मे रहना बहुत मुश्किल था। क्योंकि एक तो उनके माता-पिता उनसे नाराज थे, और वहीं दूसरी तरफ उस दौरान जापान में नस्ली भेदभाव का बहुत ही ज्यादा दंश था।

जब तमाकी को पहली बेटी हुई तो, उन्होंने उनका नाम मारी ओसाका रखा। क्योंकि तमाकी यह बात भली-भांति जानती थी कि जापान में हैती का उपनाम मंजूर नहीं किया जाएगा। इसलिए उन्होंने अपनी बेटी को अपना ‘ओसाका’ उपनाम दिया। इसके कुछ सालों बाद 16 अक्टूबर 1997 में तमाकी ने एक और बच्ची को जन्म दिया और उसका नाम रखा –  नाओमी ओसाका।

नाओमी के जन्म के 3 साल बाद, वर्ष 2000 में उनके पिता को अमेरिका में एक नौकरी मिल गई। इसके बाद नाओमी अपनी माता-पिता और बहन के साथ अमेरिका चली आई।

अपने माता पिता और बहन के साथ नाओमी ओसाका।

अपने माता पिता और बहन के साथ नाओमी ओसाका।

वर्ष 2000 कि बात है, उनके पिता को टेनिस बहुत पसंद था, और उन दिनों टेनिस की दुनिया में सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स (विलियम सिस्टर्स) की धाक थी। नाओमी के पिता, विलियम्स सिस्टर्स से इतने प्रभावित थे कि अक्सर अपनी दोनो बेटियों को टेनिस मैच देखने के लिए ले जाया करते थे। विलियम्स सिस्टर्स की सफलता को देखकर, उन्होंने यह तय किया कि वह भी अपनी दोनों बेटियों को एक मशहूर टेनिस खिलाड़ी बनाएंगे। जिसके बाद वे अपनी बेटियों को टेनिस सिखाने के लिए न्यूयॉर्क से फ्लोरिडा आ गए।

उन्होंने तय किया कि अपनी बेटियों को टेनिस खिलाड़ी बनाएंगे। बेटियों को टेनिस सिखाने के लिए वह न्यूयॉर्क छोड़ फलोरिडा आकर रहने लगे।

 

नाओमी ओसाका की ट्रेनिंग | Naomi Osaka’s Training

वर्ष 2006 में, जब वह नौ साल की थीं, तब उनका परिवार फ्लोरिडा चला गया। ताकि उन्हें और उनकी बहन को टेनिस के लिए बेहतर प्रशिक्षण मिल सकें। फ्लोरिडा आने के बाद उनके पिता ने मारी ओसाका का दाखिला एसबीटी (SBT) टेनिस एकेडमी में करवा दिया। जबकि, नाओमी दिन में ‘पेमब्रोक पाइन्स पब्लिक कोर्ट’ में अभ्यास करती थी, और रात में होमस्कूल की जाती थी।

जब नाओमी 15 साल की हुई, तब उन्होंने ‘आईएसपी अकादमी’ में पैट्रिक टौमा से प्रशिक्षण लिया। वर्ष 2014 में, वह हेरोल्ड सोलोमन टेनिस अकादमी में चली गईं, और फिर बाद में उन्होंने प्रोवर्ल्ड टेनिस अकादमी से प्रशिक्षण लिया। नाओमी 7 वर्ष की उम्र से टेनिस खेल रही हैं। जल्द ही दोनों बहनें लोकल मैचों में हिस्सा लेने लगी। अपनी बेटियों को डबल खेलते हुए देखकर उनके पिता को बहुत खुशी होती थी।

इस बारे में नाओमी बताती हैं कि – “मैं अक्सर अपनी बड़ी बहन से हार जाती थी। 15 साल की उम्र तक मैं मारी से हारती रही। इसके बाद मैं जीतने लगी।”

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई

से० मी०- 180

मी०- 1.80

फीट – 5′ 11″

वजन

68 Kg

आंखों का रंग 

भुरा
बालों का रंग

काला

 

नाओमी ओसाका के करियर की शुरुआत | Naomi Osaka Career

नाओमी ओसाका ने, अक्टूबर 2011 में अपने 14 वर्ष कि उम्र में आईटीएफ महिला सर्किट में अपना पहला क्वालीफाइंग मैच खेलते हूए अपने प्रोफेशनल करियर कि शुरुआत की। इसके पहले वे कोई भी अंतरराष्ट्रीय जूनियर टूर कि प्रतिस्पर्धा नहीं खेली थी, वे केवल किसी भी उम्र के स्तर पर कुछ ही जूनियर टूर्नामेंटों में खेली थी। वर्ष 2012 सीज़न में नाओमी ने अमेलिया द्वीप में $ 10K के आयोजन में हिस्सा लिया, जहाँ वे सेमीफाइनल में अपनी बहन मारी ओसाका से हार गई थी। 

वर्ष 2015 में जापान में आयोजित एक $75K इवेंट में सेमीफाइनल के बाद, नाओमी 144वें स्थान पर पहुंच चुकी थी। वर्ष 2016 में नाओमी ने संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित, मियामी ओपन में वाइल्डकार्ड से एंट्री ली। यह उनका पहला प्रीमियर अनिवार्य मुख्य ड्रॉ था। इस टुर्नामेंट में जीत के साथ उन्होंने दो मैच जीते।  इस सफलता के साथ, वह पहली बार डब्ल्यूटीए रैंकिंग के शीर्ष 100 में पहुंचीं। इसके बाद नाओमी ‘टोरे पैन पैसिफिक ओपन’ के फाइनल में पहुंचीं थी, जिसके बाद वे WTA की रैंकिंग में शीर्ष – 50 में शामिल हो गई। इसी वर्ष 2016 में WTA द्वारा नाओमी को “Newcomer of the Year” चुना गया था।

 

वर्ष 2018 – 2021 | Year 2018 – 2021

मार्च 2018 में उन्होंने इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में शानदार जीत हासिल की। इस टूर्नामेंट में उन्होंने विश्व की पूर्व नंबर वन खिलाड़ी मारिया शारापोवा को हराया था।

वर्ष 2018 में, 20 वर्ष की उम्र में नाओमी ने सितंबर – 2018 में यूएस ओपन का ग्रैंड स्लैम खेला। इसके फाइनल में नाओमी का सामना सेरेना विलियम्स से होना था। सेरेना विलियम्स वही खिलाड़ी थी, जिसे नाओमी खेलते हुए देख कर बड़ी हुई थी। लेकिन अब वह सेरेना के साथ फाइनल खेलने को तैयार थी। उस समय सेरेना, टेनिस के शीर्ष पर थी और फॉर्म में चल रही थी। इस मैंच से पहले सभी को यही लग रहा था कि इस मैच में सेरेना विलियम्स ही जीतेंगी। मैंच शुरू हुआ, और नाओमी ने 1 घंटा 19 मिनट तक चले इस मैच में सेरेना को सीधे सेट में 6-2, 6-4 से हरा दिया। सेरेना विलियम्स को हराते हुए नाओमी ने यूएस ओपन का खिताब जीतकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था।

वर्ष 2019 में आयोजित ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब भी नाओमी ओसाका ने जीत हासिल की और मात्र 22 वर्ष की उम्र में ही WTA कि रैंकिंग में दुनिया की नंबर – 1 स्थान पर पहुंच गई। नाओमी ऐसा करने वाली पहली एशियाई और जापानी खिलाड़ी बनीं।

नाओमी कि इस जीत पर जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने ट्वीट कर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि, “जापान को यह जीत दिलाने के लिए शुक्रिया आपकी जीत से पूरे जापान को एक नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है।”

नाओमी की इस जीत से उनके नाना-नानी की नाराजगी भी दूर हो गई।

वर्ष 2020 में जापान में आयोजित टोक्यो ओलंपिक में ओसाका ने उद्घाटन समारोह के दौरान ओलंपिक कड़ाही (Olympic cauldron) को जलाया। टोक्यो ओलंपिक में ओसाका को दुनिया में दूसरा स्थान मिला। वह दो सीधे सेटों की जीत के बाद तीसरे दौर में रजत पदक विजेता मार्केटा वोंद्रौसोवा से हार गई।

वर्ष 2021 में वह शाखा ने नाओमी ओसाका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में 22वीं वरीयता प्राप्त जेनिफर ब्रैडी को हराकर अपना दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता। वह ओपन एरा में रोजर फेडरर और मोनिका सेलेस के साथ अपने पहले चार ग्रैंड स्लैम फाइनल जीतने वाली केवल तीन खिलाड़ियों में से एक थीं।

 

वर्ष 2022 | Year 2022

नाओमी ओसाका को वर्ष 2022 में आयोजित, ऑस्ट्रेलियन ओपन मे 13वीं वरीयता मिली थी। इस प्रतिस्पर्धा में नाओमी, अमांडा अनिसिमोवा से तीसरे दौर में तीन सेटों में हारकर बाहर इस प्रतियोगिता से बाहर हो गई। इस टूर्नामेंट में मिली हार के बाद वह डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 71 स्थान गिरकर 85वें नंबर पर पहुंच गई।

मार्च 2022 में, ओसाका ने इंडियन वेल्स ओपन में प्रवेश किया, जहां उन्होंने पहले दौर में स्लोएन स्टीफंस को हराया। लेकिन दूसरे दौर में वे, वेरोनिका कुडरमेतोवा से सीधे सेटों में हार गई।

अप्रेल 2022 में आयोजित ‘मियामी ओपन’ के फाइनल में नाओमी ओसाका ने, पोलैंड की 20 वर्षीय टेनिस स्टार इगा स्वियातेक से मिली हार के बाद, मियामी ओपन का खिताब हाथ से गंवा दिया है। 

मियामी ओपन चैंपियनशिप में ईगा स्वातिक के साथ नाओमी ओसाका।

मियामी ओपन चैंपियनशिप में ईगा स्वातिक के साथ नाओमी ओसाका।

नाओमी को मियामी ओपन के फाइनल में इगा स्वियातेक से 6-4, 6-0 से हार का सामना करना पड़ा। जबकि नाओमी ‘मियामी ओपन’ की उपविजेता रही। इससे पहले नाओमी और इगा वर्ष 2019 में ‘टोरंटो ओपन’ में आमने-सामने भिड़ी थी, तब ओसाका ने इगा स्वियातेक को हराकर टोरंटो ओपन का खिताब जीता था। 

इगा स्वियातेक से मिली हार के बाद नाओमी ओसाका, 4 अप्रैल 2022 को ‘महिला टेनिस संघ’ (WTA) द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में 35 वां स्थान मिला है। जबकि, एश्ले बार्टी के टेनिस से सन्यास लेने के बाद इस रैंकिंग में इगा स्वियातेक शीर्ष पर बनी हुई हैं। 

 

इन्हें भी पढ़ें :

  1. दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट की बायोग्राफी।
  2. भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा बायोग्राफी।
  3. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत की बायोग्राफी।

 

नाओमी ओसाका की नेटवर्थ | Naomi Osaka’s Net Worth

वर्ष 2019 में, ओसाका ने एंडोर्समेंट से अनुमानित $ 16 मिलियन कमाए थे। वर्ष 2020 में वे अब तक की सबसे अधिक भुगतान पाने वाली महिला एथलीट बन गई थी। उस वर्ष उन्होंने कुल 37.4 मिलियन डॉलर की कमाई की थी, जिसमें 34 मिलियन डॉलर के विज्ञापन शामिल थे।

ओसाका जापानी ऑटोमोबाइल निर्माता ‘निसान’ (NISSAN) और जापानी इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता सिटीजन वॉच की ब्रांड एंबेसडर हैं। वह कई अन्य जापानी कंपनियों का भी समर्थन करती हैं, जिनमें नूडल निर्माता निसिन फूड्स, सौंदर्य प्रसाधन निर्माता शिसीडो, ब्रॉडकास्टिंग स्टेशन वॉवो और एयरलाइन ऑल निप्पॉन एयरवेज (एएनए) शामिल हैं। ओसाका ‘नेशनल विमेंस सॉकर लीग’ में नॉर्थ कैरोलिना करेज की सह-मालिक भी है। वे, वर्ष 2021 मे इस टीम के साथ जुड़ी थी।

यदि नाओमी ओसाका के नेटवर्थ की बात करें, तो वर्तमान में नाओमी ओसाका की नेटवर्थ लगभग $60 मिलियन है।

 

निजी जीवन (Personal Life)

नाओमी ओसाका वर्तमान में 24 वर्ष की और भी अविवाहित हैं लेकिन उनका कॉर्डे वाईबीएन के साथ अफेयर चल रहा है। कॉर्डे वाईबीएन एक अमेरिकी रैपर हैं।

नाओमी और कार्ड एक दूसरे को पिछले कुछ सालों से डेट कर रहे हैं। हाल ही में इन दोनों को एक साक्षात्कार के दौरान एक साथ देखा गया था।

नाओमी ओसाका अपने बॉयफ्रेंड कॉर्डे वाईबीएन के साथ।

नाओमी ओसाका अपने बॉयफ्रेंड कॉर्डे वाईबीएन के साथ।

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

(Parents)

पिता – लियोनार्ड फ्रेंकोइस 

माता – तमाकी ओसाका

भाई-बहन (Siblings)

एक बड़ी बहन – मारी ओसाका 

वैवाहिक स्थिति

अविवाहित
ब्वॉयफ्रेंड (Boyfriend)

कॉर्डे वाईबीएन

 

नाओमी ओसाका कि उपलब्धियाँ | Naomi Osaka’s Achievements

  • 2016 में WTA द्वारा नाओमी को “Newcomer of the Year” चुना गया।
  • 2018: यूएस ओपन चैंपियनशिप का खिताब जीता।
  • 2019 : ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियनशिप का खिताब जीता।
  • 2020 :  ‘स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर’  से एक नामित किया गया।
  • 2019 :  टाइम मैगजीन द्वारा वर्ष -2019 में दुनिया कि 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल।
  • 2020 :  टाइम मैगजीन द्वारा वर्ष -2020 में भी दुनिया कि 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल।
  • 2020 के टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के दौरान ओलंपिक कड़ाही को जलाने वाली पहली टेनिस खिलाड़ी बनीं।
  • 2021 :  ‘लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर’ चुनी गई।

 

नाओमी ओसाका के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : नाओमी ओसाका कौन है ?

उत्तर : नाओमी ओसाका जापान की एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी हैं। वे ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला एकल वर्ग कि चैंपियन रह चुकी हैं, और वर्ष 2019 में ‘महिला टेनिस संघ’ (WTA) के रैंकिंग में नंबर – 1 का स्थान हासिल कर चुकी हैं।

 

प्रश्न : नाओमी ओसाका का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : नाओमी ओसाका का जन्म 16 अक्टूबर 1997 को ओसाका के चुओ-कू (जापान) में हुआ था।

 

प्रश्न : नाओमी ओसाका की उम्र कितनी है ?

उत्तर : वर्तमान में नाओमी ओसाका 24 वर्ष कि हैं।

 

प्रश्न : नाओमी ओसाका के ब्वॉयफ्रेंड का क्या नाम है ?

उत्तर : नाओमी ओसाका का अफेयर कॉर्डे वाईबीएन से चल रहा है, जो एक अमेरिकी रैपर हैं।

 

प्रश्न : नाओमी ओसाका किस देश से हैं ?

उत्तर : नाओमी ओसाका, जापान से हैं। हालांकि वे दोहरी नागरिकता रखती हैं, लेकिन खेल में वे जापान का प्रतिनिधित्व करती हैं।

 

प्रश्न : नाओमी ओसाका की नेट वर्थ कितनी है?

उत्तर :  नाओमी ओसाका की नेटवर्थ लगभग $60 मिलियन है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

  1. दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट की बायोग्राफी।
  2. भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा बायोग्राफी।
  3. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत की बायोग्राफी।

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘नाओमी ओसाका (Naomi Osaka)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

 

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *