श्रीकांत किदांबी की बायोग्राफी | Srikanth Kidambi Biography in Hindi
बैडमिंटन सुपरस्टार श्रीकांत किदांबी की बायोग्राफी | Srikanth Kidambi Biography in Hindi
श्रीकांत किदांबी का जीवन परिचय (श्रीकांत किदांबी, विकी, उम्र, शिक्षा, परिवार, करियर, बैडमिंटन, कोच, स्ट्रगल, नेटवर्थ) | Srikanth Kidambi Biography in Hindi [Srikanth Kidambi, Wiki, Birth, Age, Education, Family, Career, Badminton, Coach, Struggle, Networth]
श्रीकांत किदांबी
(Srikanth Kidambi)
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी।
श्रीकांत किदांबी एक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वे
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। वर्ष 2015 मे श्रीकांत, विश्व स्तर पर पुरुष एकल में चौथे स्थान पर थे। जबकि, वर्ष 2018 में श्रीकांत को पहला स्थान प्राप्त हुआ था। श्रीकांत भारत के एक अनुभवी पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। श्रीकांत ने बैडमिंटन में अपने करियर की शुरुआत, वर्ष 2011 से की थी। इसके बाद उन्होंने बैडमिंटन में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है।
श्रीकांत किदांबी के कोच पुलेला गोपीचंद हैं। आपको बता दें कि, पीवी सिंधु की तरह ही, श्रीकांत किदांबी भी पुलेला गोपीचंद के सानिध्य में ही अपना प्रशिक्षण लेते हैं, और उनसे बैटमिंटन की बारीकियाँ सीखते है।
वर्ष 2014 में श्रीकांत किदांबी ने ‘चाइना ओपन सुपर’ सीरीज में लीन डैन को हराया था, जिसके बाद वे बैडमिंटन में विश्व स्तर पर पहचाने जाने लगे। श्रीकांत, ऐसे पहले भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्हे ‘सुपर सीरीज प्रीमियर’ का खिताब प्राप्त है।
वर्तमान में किदांबी श्रीकांत, ‘आंध्र टूरिज्म अथॉरिटी’ के डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्त हैं। हाल ही में श्रीकांत किदांबी ने ‘जर्मन ओपन’ के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली थी, लेकिन इसके क्वार्टर फाइनल में वे वर्ल्ड नंबर-1 एक्सेलसन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। तो आज के इस अंक में हम जानेंगे, किदांबी श्रीकांत के जीवन परिचय से लेकर उनके सफल करियर तक के सफर और उनके संपूर्ण बायोग्राफी के बारे में :
इन्हें भी पढ़ें :
श्रीकांत किदांबी का जीवन परिचय : एक नजर में ।
नाम : किदांबी श्रीकांत नम्मलवार (Kidambi Srikanth Nammalwar)
उपनाम : श्रीकांत किदांबी, किदांबी श्रीकांत
जन्म : 7 फरवरी 1993 (आयु 29 वर्ष)
जन्म स्थान : रावुलापलेम, आंध्र प्रदेश, (भारत)
पिता : किट्टू किदांबी (जमींदार)
माता : राधा
गृहनगर : गुंटूर, आंध्र प्रदेश, (भारत)
राशि : कुंभ राशि
धर्म : हिन्दु
राष्ट्रीयता : भारतीय
पेशा (Profession) : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी
कोच (Coach) : पुलेला गोपीचंद
सबसे ऊंची रैंकिंग (highest ranking) : पुरुष एकल में चौथा स्थान (4 जून 2015)
वैवाहिक स्थिति : अविवाहित
नेटवर्थ : ₹38 करोड़ (वर्ष 2022, वर्तमान मे)
प्रसिद्दि (Famous For) : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में।
श्रीकांत किदांबी का प्रारंभिक जीवन | Early Life
श्रीकांत किदांबी का जन्म 7 फ़रवरी 1993 को आँध्र प्रदेश के रवुलापलेम में हुआ था। श्रीकांत किदांबी का पूरा नाम, किदांबी श्रीकांत नम्मलवार है। लेकिन लोग उन्हें प्यार से किदांबी श्रीकांत या श्रीकांत किदांबी कह कर बुलाते है। उनके पिता का नाम के.वी.एस. कृष्णा किदांबी (किट्टू किदांबी) हैं, एवं उनकी माता का नाम राधा है। श्रीकांत के पिता एक जमींदार थे, जबकि उनकी माता एक गृहिणी हैं। श्रीकांत के एक बड़े भाई भी हैं, जिनका नाम नंद गोपाल किदांबी है। नंद गोपाल किदांबी भी एक बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। श्रीकांत का परिवार एक तेलुगु परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
श्रीकांत का बैडमिंटन के क्षेत्र में कदम और ट्रेनिंग | Srikanth Kidambi Badminton Field and Training
वर्ष 2000 में, श्रीकांत ने अपने बड़े भाई नंद गोपाल के साथ बैडमिंटन को चुना था। इसके बाद वे दोनों गुंटूर के नवनिर्मित नगर पालिका स्टेडियम में शामिल हो गए। विशाखापट्टनम की ‘स्पोर्ट्स एकेडमी’ में शामिल होने से पहले श्रीकांत बहुत ही आलसी हुआ करते थे, आज भी वह थोड़ आलसी हैं। लेकिन आज उन्होंने मेहनत और लगन से पूरी दुनिया में अपनी एक खास पहचान बना ली है।
प्रशिक्षण के दौरान ‘स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ स्पोर्ट्स’ एकेडमी ने नंद गोपाल की प्रतिभा को पहचाना और उन्हे, आंध्र प्रदेश की ‘स्पोर्ट्स एकेडमी’ में प्रशिक्षण के लिए विशाखापट्टनम भेज दिया। इसके कुछ महीनों बाद हीं वर्ष 2001 में, किदांबी श्रीकांत भी इस एकेडमी में शामिल हो गए, और विशाखापट्टनम स्थित एकेडमी के छात्रावास में अपने भाई के साथ एक कमरे में ही रहने लगे।
श्रीकांत अपने बड़े भाई नंद गोपाल के साथ, वर्ष 2008 में ‘गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी’ में शामिल हुए, जो पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और राष्ट्रीय कोच, पुलेला गोपीचंद के द्वारा संचालित किया जा रहा है। दोनों भाइयों ने ‘गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी’ में अपने कोच पुलेला गोपीचंद से बैडमिंटन की बारीकियां सीखी, जहां पीवी सिंधु भी अपनी बैडमिंटन की ट्रेनिंग लेती है।
‘गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी’ मे शामिल होने के बाद श्रीकांत ने बैडमिंटन में बहुत मेहनत की। उनके कोच पुलेला गोपीचंद का मानना था कि, ‘श्रीकांत में प्रतिभा तो बहुत है, लेकिन उनमें फोकस कि कमी है।’
अपने कोच पुलेला गोपीचंद के कहने पर श्रीकांत ने खेल पर अपना ध्यान एकाग्रचित्त किया और खेल में सुधार किया।
शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।
लंबाई |
से० मी०- 1.74
मी०- 1.74 फीट इंच- 5’9” फीट |
वजन |
65 Kg |
आंखों का रंग |
काला |
बालों का रंग |
काला |
श्रीकांत किदांबी के करियर की शुरुआत (Srikanth Kidambi Career)
श्रीकांत किदांबी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय की शुरुआत वर्ष 2011 में किया, जब उन्हें पुणे में आयोजित ‘अखिल भारतीय जूनियर अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप’ खेलने का मौका मिला। वहाँ उन्होंने अपना पहला जूनियर एकल खिताब और युगल खिताब जीता। इसके एक साल बाद ही, उन्होंने ‘मालवीय इंटरनेशनल चैलेंज’ में हिस्सा लिया और वहां भी उन्होंने अपना पहला एकल खिताब अपने नाम किया।
वर्ष 2012 में आयोजित ‘मालदीव इंटरनेशनल चैलेंज’ में श्रीकांत किदांबी ने विश्व विजेता जुल्फदिल को हराया था, जिसके बाद श्रीकांत पहली बार बैडमिंटन में वर्ल्ड चैंपियन बने थे।
वर्ष 2013 में आयोजित ‘सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप’ में हिस्सा लेते हुए श्रीकांत ने अपने ही देश भारत के पारुपल्ली कश्यप को हराकर यह खिताब भी अपने नाम कर लिया। यह श्रीकांत द्वारा जीता गया पहला एकल राष्ट्रीय खिताब था। जनवरी 2014 में आयोजित ‘इंडियन ग्रां प्री गोल्ड’ में श्रीकांत उपविजेता रहे थे। इसके बाद इसी वर्ष 2014 में आयोजित ‘चाइना ओपन सुपर’ सीरीज में श्रीकांत किदांबी ने लीन डैन को हराया था, जिसके बाद से श्रीकांत बैडमिंटन में विश्व स्तर पर पहचान मिलने लगी।
इसके एक साल बाद हीं, वर्ष 2015 में ‘सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट’ के फाइनल में उन्होंने एक बार फिर से पारुपल्ली कश्यप को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। वर्ष 2015 मे श्रीकांत, विश्व स्तर पर पुरुष एकल में चौथे स्थान पर थे।
वर्ष 2016 में श्रीकांत ने गुवाहाटी में हुए ‘दक्षिण एशियाई खेलों’ में पुरुष एकल और युगल में दो स्वर्ण पदक जीते। उसी वर्ष भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम सेमीफाइनल में हार गई, जिसके बाद पुरुष टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। लेकिन उसी वर्ष हैदराबाद में आयोजित ‘एशियाई टीम चैंपियनशिप’ में उन्होंने जीत हासिल की।
वर्ष 2018 में श्रीकांत, विश्व रैंकिंग में पहले पायदान पर काबिज हुए थे। वर्ष 2019 मे नेपाल के काठमांडू में हुए ‘दक्षिण एशियाई खेलों’ में पुरुष टीम में श्रीकांत ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इसके अगले साल वर्ष 2020 में, श्रीकांत और उनकी टीम को मनीला में आयोजित ‘एशियाई टीम चैंपियनशिप’ में एक बार फिर से कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
श्रीकांत भारत के पहले बैडमिंटन खिलाड़ी है, जिन्होंने हाल ही में ‘ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन सुपर सीरीज’ का खिताब जीता है। इस जीत के साथ ही, श्रीकांत इस टूर्नामेंट के फाइनल में लगातार तीन बार जाने वाले पहले भारतीय बन चुके हैं।
इसके बाद किदांबी ने वर्ष 2020 में आयोजित ‘डेनमार्क ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप’ में हिस्सा लेने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) से अनुमति मांगी, जिसके बाद संघ ने किदांबी को ना सिर्फ खेलने की अनुमति दी, बल्कि उनका खर्च भी उठाया। इस टूर्नामेंट में वे विश्व नंबर-2, चोउ टिएन चेन से हार गए। लेकिन चोउ टिएन चेन ने किदांबी के खेल कि सराहना भी कि थी।
बीडब्ल्यूएफ (BWF) वर्ल्ड टूर फाइनल्स-2020 के युगल मैच में पीवी सिंधु और किदंबी एक साथ खेले थे। लेकिन वे दोनों इस टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में ही हार गए। जिसके बाद में इस युगल टूर्नामेंट से उन्हे बाहर होना पड़ा। इसी टूर्नामेंट के एकल मैच में पीवी सिंधु ने जीत हासिल की, लेकिन श्रीकांत को एक बार फिर से पुरुष के एकल प्रतियोगिता मे हार के बाद प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा।
इसके बाद इसी वर्ष 2021 मे आयोजित, ‘ऑरलियंस मास्टर्स 2021’ में किदांबी श्रीकांत ‘सुपर 1000 टूर्नामेंट’ के क्वार्टर फाइनल में 14 रैंकिंग प्राप्त फ्रांस के खिलाड़ी टोमा जूनियर से हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो गये।
वर्ष 2021 में टोक्यो में आयोजित टोक्यो ओलंपिक मैं श्रीकांत से अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वे कोई भी पदक जीतने मे असफल रहे थे।
हाल ही में श्रीकांत किदांबी ने ‘जर्मन ओपन’ के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली थी, लेकिन इसके क्वार्टर फाइनल में वे वर्ल्ड नंबर-1 एक्सेलसन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
श्रीकांत किदांबी का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2022 मे (Networth, House, Fees, Car Collection in 2022) |
वर्तमान मे, ₹38 करोड़ की नेटवर्थ के साथ, श्रीकांत, बैडमिंटन के अमीर खिलाड़ियों में से एक हैं। इसके अलावा वे बैडमिंटन लीग की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ियों में भी शामिल हैं।
वर्तमान मे किदांबी श्रीकांत, ‘आंध्र टूरिज्म अथॉरिटी’ के डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्त हैं।
नेटवर्थ (Networth) |
₹38 करोड़ रुपए (जनवरी 2022 में) |
शौक (Hobbies) |
खबरें पढ़ना, कॉमेडी शो और क्रिकेट देखना |
पसंदीदा खेल |
क्रिकेट |
पसंदीदा खिलाड़ी |
महेंद्र सिंह धोनी (भारतीय क्रिकेटर) |
इन्हें भी पढ़ें :
निजी जीवन (Personal Life)
श्रीकांत किदांबी का जन्म, आंध्र प्रदेश के रावुलापलेम में हुआ था। वह एक तेलुगु परिवार से संबंध रखते हैं। अपने 7 वर्ष की उम्र से ही उन्होंने बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था। उनके एक बड़े भाई भी हैं, और वह भी एक बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वर्तमान में श्रीकांत किदांबी 29 वर्ष के हैं, और अब तक वह अविवाहित हैं। हालांकि उनके लव अफेयर के बारे में अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं है।
पारिवारिक जानकारियाँ।
माता-पिता |
किट्टू किदांबी (पिता)
राधा (माता) |
भाई-बहन |
एक बड़ा भाई- नंदगोपाल किदांबी चचेरी बहन- रुथविका शिवानी |
वैवाहिक स्थिति |
अविवाहित |
गर्लफ्रैंड |
जानकारी नहीं |
श्रीकांत किदांबी की उपलब्धियाँ (Srikanth Kidambi Achievement )
- श्रीकांत ‘चाइना ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर-2014’ जीतने वाले पहले भारतीय बने।
- श्रीकांत ‘स्विस ओपन ग्रां प्री गोल्ड- 2015’ में भी स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने।
- वर्ष 2017 मेंआयोजित ‘इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर-2017’ में जापानी खिलाड़ी सकाई को हराकर यह खिताब अपने नाम किया था।
- अप्रैल 2018 में किदांबी श्रीकांत ने 76,895 अंकों के साथ पुरुष एकल रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था।
पुरस्कार और सम्मान | Awards
2015 : बीएआई (BAI) के द्वारा ‘स्विस ओपन ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड’ टूर्नामेंट जीतने पर ₹5 लाख प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
2015 : इंडियन सुपर सीरीज जीतने पर ₹5 लाख की राशि प्रदान की गई।
2017 : इंडोनेशिया सुपर सीरीज में ₹ 5 लाख का पुरस्कार प्रदान किया गया।
2017 : ऑस्ट्रेलिया सुपर सीरीज जीतने पर ₹ 5 लाख का पुरस्कार सम्मान प्राप्त।
2018 : भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘पद्म श्री’ सम्मान से सम्मानित किया गया।
श्रीकांत किदांबी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Srikanth Kidambi
- श्रीकांत किदांबी ने 7 वर्ष की उम्र से ही बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था। उनके बड़े भाई नंद गोपाल किदांबी भी बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
- श्रीकांत किदांबी के कोच पुलेला गोपीचंद हैं, जिनके सानिध्य में पीवी सिंधु भी बैडमिंटन के गुण सीखती हैं।
- किदांबी श्रीकांत एक निर्देशक बनना चाहते हैं। वे कहानियां बनाकर अपने दोस्तों को सुनाया भी करते हैं। बैडमिंटन से संन्यास लेने के बाद, श्रीकांत निर्देशन में अपना हाथ आजमाना चाहते हैं। श्रीकांत अपनी बायोपिक में खुद एक्टिंग भी करना चाहते हैं, और वे यह सोचते हैं कि फिल्म की कहानी ऐसी हो, जो बच्चों को खेलने के लिए भी प्रेरित करें।
- श्रीकांत, निर्देशक राज मौली के इतने बड़े फैन हैं कि, बाहुबली का पहला शो देखने के लिए उन्होंने सुबह 4:30 बजे से 7:30 बजे तक अपनी बैडमिंटन प्रैक्टिस की। उसके बाद वे 9:00 बजे फिल्म देखने पहुंचे थे।
- श्रीकांत को सोना और खाना बहुत पसंद है, खाली समय में वे खाना खाते और सोते हैं। जब भी वे देश के बाहर होते हैं तो कोशिश यही करते हैं कि घूमने के बाजार होटल में सो सकें।
- श्रीकांत को खबरें पढ़ना, कॉमेडी शो और क्रिकेट देखना भी पसंद है। उनके पसंदीदा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी है।
- किदांबी श्रीकांत, ‘आंध्र टूरिज्म अथॉरिटी’ के डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्त हैं।
- वर्तमान मे, अपनी 38 करोड़ की नेटवर्क के साथ, श्रीकांत, बैडमिंटन के अमीर खिलाड़ियों में से एक हैं। इसके अलावा वे बैडमिंटन लीग की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ियों में भी शामिल हैं।
- श्रीकांत का परिवार शाकाहारी है, जिसकी वजह से उनके परिवार वाले श्रीकांत के साथ मैच देखने बाहर नहीं जाते हैं । श्रीकांत अपने जन्मदिन का केक काटने और पार्टी करने में विश्वास नहीं रखते हैं।
- किदांबी बताते हैं कि, वह बचपन के दिनो में बहुत आलसी हुआ करते थे। उन्हें एकेडमी मे ट्रेनिंग के दौरान, घर का आराम और मां के हाथों का खाना बहुत याद आता था। जबकि, श्रीकांत को ट्रेनिंग में जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं था।
- श्रीकांत, गैजेट्स में ज्यादा दिलचस्पी नहीं रखते हैं, लेकिन नॉइस कैंसिलेशन हेडफोन को वे हमेशा साथ में रखते हैं। एयरपोर्ट पर अपने खाली समय के दौरान वे खरीदारी करते हुए नजर आते हैं।
श्रीकांत किदांबी के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : श्रीकांत किदांबी कौन है ?
उत्तर : श्रीकांत किदांबी एक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। वर्ष 2015 मे श्रीकांत, विश्व स्तर पर पुरुष एकल में चौथे स्थान पर थे। जबकि, वर्ष 2018 में श्रीकांत को पहला स्थान प्राप्त हुआ था।
प्रश्न : श्रीकांत किदांबी का जन्म कब हुआ ?
उत्तर : श्रीकांत किदांबी का जन्म 7 फरवरी 1993 को आंध्र प्रदेश के रावुलापलेम में हुआ था।
प्रश्न : श्रीकांत किदांबी की उम्र कितनी है ?
उत्तर : वर्तमान में श्रीकांत किदांबी 29 वर्ष (2022 मे) के हैं।
प्रश्न : श्रीकांत किदांबी की शादी किससे हुई है ?
उत्तर : वर्तमान में (मार्च 2022) तक श्रीकांत किदांबी की शादी नहीं हुई है, और वे अब तक अविवाहित हैं।
प्रश्न : श्रीकांत किदांबी के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : कोई नहीं।
प्रश्न : श्रीकांत किदांबी किस राज्य के हैं ?
उत्तर : श्रीकांत किदांबी आंध्र प्रदेश राज्य के हैं, और उनका लालन-पालन भी आंध्र प्रदेश के रावुलापलेम में ही हुआ है।
प्रश्न : श्रीकांत किदांबी किससे संबंधित है ?
उत्तर : खेल (बैडमिंटन) जगत से।
प्रश्न : वर्ष 2022 में श्रीकांत किदांबी कि नेटवर्थ कितनी है ?
उत्तर : वर्तमान में श्रीकांत किदांबी की नेटवर्थ ₹ 38 करोड़ (जनवरी 2022 तक) है।
प्रश्न : किदांबी श्रीकांत के कोच कौन है ?
उत्तर : किदांबी श्रीकांत के कोच पुलेला गोपीचंद है। पुलेला गोपीचंद, भारतीय प्रसिद्ध महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के भी कोच है।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘श्रीकांत किदांबी (Srikanth Kidambi)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।