निकहत ज़रीन 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया गोल्ड। कॉमनवेल्थ गेम्स में निखत का यह पहला गोल्ड मेडल है।

निकहत ज़रीन 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया गोल्ड। कॉमनवेल्थ गेम्स में निखत का यह पहला गोल्ड मेडल है।

Nikhat Zareen Biography in HIndi | निकहत ज़रीन का जीवन परिचय

निकहत ज़रीन का जीवन परिचय (निखत ज़रीन, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, बाक्सिंग, विवाद, शादी, नेटवर्थ) | Nikhat Zareen Biography in Hindi [Nikhat Zareen, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Boxing, Controversies, marriage, Net worth]

 

निकहत ज़रीन | Nikhat Zareen

भारतीय महिला मुक्केबाज


दोस्तों, यदि महिलाओं की बात की जाए तो आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। कई ऐसे मौके आए, जब भारतीय महिलाओं ने कई बार भारत का सिर, विदेशी धरती पर गर्व से ऊंचा किया है। इसलिए आज हम आपको हम एक ऐसी महिला की जीवनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने विदेशी धरती पर भारत का नाम रोशन किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं भारतीय महिला मुक्केबाज निकहत जरीन की, जिन्होंने भारतीय महिला मुक्केबाजी के विश्व चैंपियनशिप के मुकाबले में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है।

Advertisement

 

कौन है निखत जरीन ? | Who is Nikhat Zareen

दोस्तों, निकहत जरीन एक भारतीय महिला मुक्केबाज है और उन्होंने हाल हीं में, इस्तांबुल में आयोजित महिला विश्व चैंपियनशिप के फ्लाइवेट वर्ग (52 किग्रा) के फाइनल मुकाबले में थाईलैंड की जीतपोंग जूटामस को 5-0 से हराकर विश्व चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल जीता। विश्व चैंपियनशिप के एकतरफा फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करते हुए निकहत जरीन विश्व चैंपियन बन गई हैं। तो आइए जानते हैं, निकहत जरीन के चैंपियन विश्व चैंपियन बनने की कहानी, Nikhat Zareen biography in Hindi | निकहत जरीन का जीवन परिचय, के इस अंक में पूरे विस्तार से।

 

निखत जरीन ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत दिलाया को सोना | Nikhat Zareen Won gold in Birmingham Commonwealth- 2022

Nikhat Zareen Biography in Hindi : Commonwealth games 2022 – दोस्तों, यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में आयोजित ‘बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022’ में बॉक्सिंग मुकाबले में निखत जरीन ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। निखत जरीन ने 50 किलोग्राम वर्ग में नॉर्दन आईलैंड की कार्ली मैकनॉल को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का फाइनल जीतने के बाद खुशी मनाती निकहत ज़रीन।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का फाइनल जीतने के बाद खुशी मनाती निकहत ज़रीन।

इसके पहले बॉक्सिंग के सेमीफाइनल में निखत जरीन ने इंग्लैंड की बॉक्सर सवन्ना अल्फिया को भी 5-0 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची थी। निखत जरीन का यह कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला गोल्ड मेडल है। निखत जरीन के बारे में आगे जाने के लिए बने रहे हमारे साथ ” निखत जरीन का जीवन परिचय | Nikhat Zareen biography in hindi ” के हमारे इस लेख में।

 

इन्हें भी पढ़ें :

निकहत ज़रीन का जीवन परिचय : एक नजर में ।

वास्तविक नाम  :  निकहत ज़रीन (Nikhat Zareen)

जन्म  :   14 जून 1996 (26 साल – 2022 में)

जन्म स्थान  :  निजामाबाद, तेलंगाना (भारत)

पिता :  मोहम्मद जमील अहमद

माता :  परवीन सुल्ताना

गृहनगर :  निजामाबाद, तेलंगाना (भारत)

आवास :  निजामाबाद, तेलंगाना (भारत)

स्कुलिंग :  निर्मला हृदय गर्ल्स हाई स्कूल, निजामाबाद

विश्वविद्यालय :  ए.वी. कॉलेज, हैदराबाद, तेलंगाना

शैक्षणिक योग्यता :  स्नातक

राष्ट्रीयता  :  भारतीय

धर्म :  इस्लाम

वैवाहिक स्थिति :  अविवाहित

पेशा (Profession) :  मुक्केबाज

केटगरी :  फ्लाइवेट (52 किग्रा)

कोच : इमानी चिरंजीवी, आरवी राव

प्रसिद्धी : 2022 के महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।

 

निकहत ज़रीन का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Nikhat Zareen Early Life & Education

Nikhat Zareen Biography in HIndi | निकहत ज़रीन का जीवन परिचय

Nikhat Zareen Biography in HIndi | निकहत ज़रीन का जीवन परिचय

Nikhat Zareen Biography in Hindi : Early Life – निखत ज़रीन का जन्म 14 जून 1996 को भारत के तेलंगाना राज्य के निजामाबाद में एक मध्यम वर्गीय, इस्लाम परिवार हुआ था। उनके पिताजी का नाम मोहम्मद जमील अहमद है, जो पेशे से एक कंपनी में  सेल्समेन का काम करते है। उनकी माँ का नाम परवीन सुल्ताना है और वे एक गृहिणी हैं। निखत अपने परिवार में 4 बहनों सबसे बड़ी बहन है। उनके एक चाचा, शमशामुद्दीन पेशे से बॉक्सिंग कोच थे। 

बचपन में अपने चाचा को बॉक्सिंग करते हुए देखकर निखत कि बॉक्सिंग में रुचि बढ़ने लगी। निखत ने अपने पिता से अपने बॉक्सिंग सीखने के बारे मे बताया और इसके लिए उनसे अनुमति मांगी। उनके पिता ने भी निखत जरीन को बॉक्सिंग सीखने में पूरा सहयोग किया।

निखत ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अपने गांव के एक स्थानीय स्कूल, ‘निर्मला हृदय गर्ल्स हाई स्कूल’ से पूरी की। जब वह महज 13 वर्ष की थी तब उन्होंने अपने पिता और चाचा से बॉक्सिंग सीखना शुरू कर दिया था। पढ़ाई के साथ-साथ बॉक्सिंग भी सीखा करती थी। वह हर रोज 4 से 6 घंटे तक बॉक्सिंग के प्रैक्टिस किया करती थी। जिसके कारण वह अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रही थी। इसलिए वह अपना पूरा ध्यान बॉक्सिंग पर ही लगाना चाहते थे लेकिन उनके पिता अपने पिता के कहने पर उन्होंने आगे की पढ़ाई जारी रखी और  ए.वी. कॉलेज, हैदराबाद से कला में स्नातक की डिग्री हासिल की।

अपने पिताजी और चाचा से बॉक्सिंग के शुरुआती गुर सीखने के बाद उन्होंने ‘स्पोर्ट्स ऑथिरिटी ऑफ इंडिया’ में प्रशिक्षण लिया। उनके बॉक्सिंग सीखने के दौरान उनके परिवार और रिश्तेदारों ने उनका पूरा विरोध किया लेकिन उन्हें अपने पिता और चाचा का पुरा सहयोग मिला।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई

से० मी०- 180

मी०- 1.80

फीट – 6′ 0″

वजन

52 Kg

शारीरिक संरचना ( Figure) 

34-28-34
आंखों का रंग 

काला

बालों का रंग

भूरा

 

निकहत ज़रीन का करियर | Nikhat Zareen Boxing Career

Nikhat Zareen Biography in Hindi : Boxing Career – निकहत ज़रीन ने 13 साल की उम्र से हीं बॉक्सिंग सिखना शुरू कर दिया था। जब वह कॉलेज में आई, तब उन्होंने अपने कॉलेज के तरफ से जालंधर में आयोजित ‘ऑल इंडिया इंटर -यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप’ में स्वर्ण पदक जीत था। यहीं से निकहत ने अपने करियर की शुरुआत की।

इसके बाद वर्ष 2009 में, उन्होंने स्पोर्ट्स ऑथिरिटी ऑफ इंडिया में कोच आरवी राव से प्रशिक्षण लिया था। वर्ष 2010 में निकहत को, बॉक्सिंग उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए ‘गोल्डन बेस्ट बॉक्सर’ से सम्मानित किया गया था। इसके अगले वर्ष 2011 में उन्होंने एआईबीए (AIBA) महिला युवा और जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके बाद, इसी वर्ष बैंकॉक में आयोजित ‘थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में अंसारी ने भारत को रजत पदक दिलाया। इसी वर्ष तुर्की में आयोजित महिला जूनियर और यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जरीन ने फ्लाइवेट वर्ग में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। इस प्रतियोगिता में उन्होंने तुर्की कि मुक्केबाज उलकू डेमीर को 27-19 स्कोर से 3 राउंड से हराया था।

वर्ष 2013 में, निकहत ने बुलगारीया में आयोजित महिला जूनियर और युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में एक बार फिर से रजत पदक हासिल किया। और इसके अगले साल 2014 में, निकहत जरिन नज सरबिया के नोवी सैड में आयोजित तीसरे नेशंस कप इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में एक बार फिर से भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने 51 किलो वर्ग में रूस की पल्टसेवा एकातेरिना को हराया था।

वर्ष 2015 में, असम में आयोजित 16वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप मे निकहत ने स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद वर्ष 2019 में उन्होंने

भारत मे आयोजित स्ट्रैंडजा मेमोरियल बॉक्सिंग टूनामेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

वर्ष 2021 में जापान के टोक्यो में आयोजित ‘टोक्यो ओलंपिक- 2020’ में 51 किलो वर्ग में भारत की तरफ से खेलने के मैरी कॉम और निकहत जरीन के बीच ट्रायल करवाने की मांग की गई। लेकिन इस ट्रायल मुकाबले में निखत जरीन, मैरी कॉम से 9-1 के स्कोर से बहुत ही आसानी से हार गई, और वह 2021 से टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई नहीं कर पाई। जबकि निखत जरीन को हराने के बाद मैरी कॉम ने 2021 के टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर गई थी।

वर्ष 2022 में, भारत में आयोजित 73वे स्टैंडजा मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में निकहत जरीन ने यूक्रेन की तेतियाना को 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

 

निखत ज़रीन का 2022 महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जलवा

Nikhat Zareen Biography in Hindi : World boxing championship – वर्ष 2022 में, तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित ‘महिला विश्व चैंपियनशिप’ में 52 किलो वर्ग में भाग लेते हुए निकहत जरीन ने थाईलैंड की जीतपोंग जूटामस को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर महिला विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

वर्ल्ड वुमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल जीतने के बाद निकहत ज़रीन।

वर्ल्ड वुमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल जीतने के बाद निकहत ज़रीन।

इस जीत के साथ हीं उन्होंने एक बार फिर से भारत का सर विदेशी धरती पर गर्व से ऊंचा कर दिया। इस जीत के साथ ही निकहत जरीन ‘महिला विश्व चैंपियनशिप’ में स्वर्ण पदक जीतने वाली 5वी भारती महिला बन गई है। इससे पहले वर्ष 2018 के महिला विश्व चैंपियनशिप में छह बार की चैंपियन रही मैरी कॉम ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। एम सी मैरी कॉम ने वर्ष 2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018 में भारत के लिए विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीता था। जबकि, सरिता देवी, जेनी आर.एल. और लेखा केसी वर्ष 2006 में  यह कारनामा कर चुके हैं। इस प्रतियोगिता से अभी तक भारत ने 10 स्वर्ण पदक हासिल किया है।

 

निजी जीवन | Personal Life

Nikhat Zareen Biography in Hindi : निकहत जरीन का जन्म तेलंगाना के निजामाबाद में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। बचपन से ही उन्हें बॉक्सिंग करने का शौक था और उन्होंने 13 वर्ष की उम्र से ही बॉक्सिंग सीखना शुरू कर दिया था। वर्तमान में वे 26 वर्ष की हैं और अविवाहित हैं। उन्हें घूमने-फिरने का बहुत शौक है। वे एक महिला मुक्केबाज हैं और अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने इस क्षेत्र में कदम बढ़ाया और सफलता हासिल की। इसमें उनके पिता और चाचा ने उनका भरपूर सहयोग किया। वह भारतीय महिला मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम को अपना आदर्श मानती हैं।

वर्तमान मे, निकहत जरीन बैंक ऑफ इंडिया (BOI),एसी गार्ड्स, हैदराबाद के अंचल कार्यालय में स्टाफ ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।

 

निकहत ज़रीन का, घर, कार कलेक्शन, वेतन और नेटवर्थ | Nikhat Zareen net worth, house, car collection in 2022

Nikhat Zareen Biography in Hindi : Networth – यदि निकहत जरीन के नेटवर्थ की बात की जाए तो, निकहत जरीन की नेटवर्थ लगभग ₹1 करोड़ बताई जा रही है। जबकि उनकी मासिक आय ₹1लाख प्रतिमाह है।

 

विवादों से रहा है नाता | Controversies

Nikhat Zareen Biography in Hindi : Controversies – निकहत जरीन शुरू से ही अपने हक के लिए लड़ती रही है, जिसके कारण विवादों से भी उनका नाता रहा है। और निकहत, अपने करियर में एक बार फेडरेशन और अपनी आदर्श मैरी कॉम से भी लड़ चुकी है।

दरअसल, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) ने छह बार की वर्ल्ड चैंपियन एम.सी. मैरी कॉम को ओलंपिक में बिना ट्रॉयल के ही 51 किलोग्राम वर्ग में भारत का प्रतिनिधि बना दिया था। इस दौरान BFI का नियम था कि महिला एवं पुरुष दोनों वर्गो में पदक विजेता खिलाड़ियों को ही ओलंपिक में भेजा जाएगा। हालांकि यह नियम सिर्फ गोल्ड और सिल्वर मेडल विजेताओं के लिए ही था। जिसकी वजह से ट्रायल में निकहत को मैरी कोम के खिलाफ उतरने भी नहीं दिया गया था।

इस पर तत्कालीन समिति के चेयरमैन राजेश भंडारी ने कहा था कि – “वह निकहत को भविष्य के लिए सेव कर रहे हैं। जब यह बात निकहत को पता चली तो उन्होंने इसके खिलाफ आवाज़ उठाई, और खेल मंत्री किरण रिजिजू को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने ट्रायल की मांग की थी। जिसके बाद एमसी मैरी कॉम और निकहत जरीन के बीच ट्रायल हुआ था। लेकिन इस ट्रायल मैच में निकहत जरीन को एम.सी. मैरी कॉम से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस मैच के खत्म होने के बाद मैरी कॉम ने उनसे हाथ भीं नही मिलाया था। 

 

निकहत ज़रीन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Nikhat Zareen

  • निखत जरीन का जन्म तेलंगाना के निजामाबाद में एक इस्लाम परिवार में हुआ था।
  • उनके चाचा एक बॉक्सिंग कोच थे और अपने चाचा को बॉक्सिंग करते हुए देखकर निकहत जरीन को भी बॉक्सिंग में रुचि हुई।
  • 13 वर्ष की छोटी उम्र में ही निकहत जरीन ने बॉक्सिंग शुरू कर दिया था।
  • उनके परिवार वाले निकहत के इस फैसले से खुश नहीं थे, लेकिन उनके पिता और चाचा ने उनका भरपूर सहयोग किया।
  • निकहत को निजामाबाद, तेलंगाना का आधिकारिक ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है।
  • निकहत जरीन बैंक ऑफ इंडिया (BOI),एसी गार्ड्स ,हैदराबाद के अंचल कार्यालय में स्टाफ ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।
  • वर्ष 2018 में, वे ‘एडिडास (adidas)’ का ब्रांड अंबेसडर भी रह चुकी है।
  • निखत जरीन, एमसी मैरी कॉम को अपना आदर्श मानती हैं।

 

निकहत ज़रीन के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : निकहत ज़रीन कौन है ?

उत्तर : निकहत जरीन एक भारतीय महिला मुक्केबाज है और उन्होंने हाल हीं में, इस्तांबुल में आयोजित महिला विश्व चैंपियनशिप के फ्लाइवेट वर्ग (52 किग्रा) के फाइनल मुकाबले में थाईलैंड की जीतपोंग जूटामस को 5-0 से हराकर विश्व चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल जीता है।

प्रश्न : निकहत ज़रीन का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : निकहत ज़रीन का जन्म 14 जून 1996 को तेलंगाना के निजामाबाद में हुआ था।

प्रश्न : निकहत ज़रीन की उम्र कितनी है ?

उत्तर : वर्तमान में निकहत ज़रीन 26 वर्ष (2022 मे) की हैं।

प्रश्न : निकहत ज़रीन किस राज्य से हैं ?

उत्तर : निकहत ज़रीन, भारत के तेलंगाना राज्य से हैं।

प्रश्न : निकहत ज़रीन की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : निकहत ज़रीन 26 वर्ष कि हैं, और अब तक अविवाहित हैं।

प्रश्न : वर्ष 2022 में निकहत ज़रीन की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : वर्ष 2022 में निकहत ज़रीन की नेटवर्थ 1 करोड़ रुपए (लगभग) बताई जा रही है।

प्रश्न : निकहत ज़रीन ने वर्तमान में कौन सी चैंपियनशिप जीती है?

उत्तर : निकहत ज़रीन ने हाल ही में, इस्तांबुल में आयोजित ‘महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप’ का खिताब जीतकर गोल्ड मेडल हासिल किया है।

प्रश्न : विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में निकहत ज़रीन ने किसे हराकर स्वर्ण पदक जीता है?

उत्तर : विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में निकहत जरीन ने, थाईलैंड की जीतपोंग जूटामस को हराकर विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘निकहत ज़रीन (Nikhat Zareen)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *