नीतू घंघास ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में लगाया जीत का पंच। बॉक्सिंग में 48 किलोग्राम वर्ग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक।
नीतू घंघास का जीवन परिचय | Nitu Ghanghas biography in hindi
नीतू घंघास का जीवन परिचय (नीतू घंघास, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, बॉक्सिंग, बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स, शादी, नेटवर्थ) | Nitu Ghanghas Biography in Hindi [ Nitu Ghanghas, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Boxing, Birmingham commonwealth games- 2022, marriage, Net worth]
नीतू घंघास | Nitu Ghanghas
भारतीय रेसलर
Nitu Ghanghas Biography in Hindi : दोस्तों, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसा में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। कॉमनवेल्थ गेम्स के बॉक्सिंग में भारत ने 48 किलो 50 किलो और 51 किलोग्राम वर्ग में भारत को तीन गोल्ड मेडल दिलाया है। जिसमें भारतीय महिला बॉक्सर नीतू गंघास ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में सोना जीता है। ऐसे में हमें, नीतू गंघास के जीवन परिचय के बारे में जरूर जानना चाहिए। इसलिए आज के इस अंक में हम अमित पंघाल के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य के बारे में चर्चा करेंगे।
नीतू घंघास कौन है ? Who is Nitu Ghanghas
दोस्तों, नीतू गंघास एक भारतीय महिला मुक्केबाज हैं, जो 48 किग्रा महिला वर्ग में भाग लेती हैं। 2022 में, उन्होंने प्रसिद्ध भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम को ट्रायल बाउट में हराकर वर्ष 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई किया था और अपने बेहतरीन खेल के दम पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीता।
वर्तमान में, यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में आयोजित बर्मिघम कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है।

नीतू घंघास का जीवन परिचय | Nitu Ghanghas biography in hindi
इन्हें भी पढ़ें :
Table of Contents
नीतू घंघास का जीवन परिचय : एक नजर में ।
नाम (Name) : नीतू घंघास (Nitu Ghanghas)
जन्म (Birth) : 19 अक्टूबर 2000
उम्र (Age) : 21 वर्ष – (2022 में)
जन्म स्थान (Birth place) : धनाना, भिवानी, हरियाणा
पिता (Father) : जय भगवान घंघास
माता (Mother) : मुकेश देवी
गृहनगर (Hometown) : धनाना, भिवानी, हरियाणा
कॉलेज (Collage) :चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी, हरियाणा
शिक्षा (Education) : शारीरिक शिक्षा में मास्टर
राशि (zodiac) : तुला राशि
राष्ट्रीयता (Nationality) : भारतीय
धर्म (Religion) : हिन्दू
जाति (Cast) : जाट
पेशा (Profession) : भारतीय महिला मुक्केबाज
वर्ग (Category) : 48 किग्रा भार वर्ग में
कोच (Coach) : भास्कर भट्ट, जगदीश सिंह
नीतू घंघास का प्रारंभिक जीवन | Nitu Ghanghas Early Life
Nitu Ghanghas Biography in Hindi : Early Life – दोस्तों, नीतू घंघास का जन्म 19 अक्टूबर 2000 को हरियाणा के भिवानी जिला के धनाना गांव में एक हिंदू जाट परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम, जय भगवान घंघास है और वे चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा में बिल मैसेंजर के रूप में काम करते हैं। उनकी माता का नाम मुकेश देवी है और वे एक ग्रहणी हैं। नीतू का एक छोटा भाई भी है, जिसका नाम अक्षित कुमार है।

नीतू घंघास | Nitu Ghanghas
जब नीतू 15 साल की थीं तो, उसने दोपहिया वाहन चलाते समय अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर से जा टकराई। इस हादसे में उनकी श्रोणि की हड्डी में चोट आई थी। बाद में उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बारे में बताते हुए कहा कि, ” मैं बहुत दर्द में थी। पहले तो किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन फिर एक समय ऐसा भी आया जब मैं दाएँ मुड़ नहीं पाती थी। ” जिसके बाद उनका इलाज कराया गया और वे ठीक हो गई।
नीतू घंघास कि शिक्षा | Nitu Ghanghas Education
Nitu Ghanghas Biography in Hindi : Education & Training – दोस्तों, नीतू ने अपनी स्कूली शिक्षा अपने गांव के ही एक स्थानीय स्कूल से पूरी की। उसके बाद उन्होंने भिवानी स्थित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, हरियाणा में दाखिला लिया और वहां से उन्होंने शारीरिक शिक्षा में मास्टर की डिग्री हासिल की है।
शारीरिक संरचना | Body Measurement
लंबाई (Height) |
से० मी०- 163
मी०- 1.63 फीट – 5′ 4″ |
वजन (Weight) |
48 Kg |
आंखों का रंग (eye color) |
काला |
बालों का रंग (Hair color) |
काला |
नीतू घंघास कि ट्रेनिंग | Nitu Ghanghas Training
Nitu Ghanghas Biography in Hindi : Boxing Career – उनके पिता, जय भगवान घंघास बॉक्सिंग में नीतू को प्रशिक्षित करने के लिए ‘बिना वेतन छुट्टी’ ले लेते थे। नीतू के अनुसार, उनके पिता को अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से पैसे उधार लेने पड़ते थे। वर्ष 2016 में, वे रोहतक में SAI नेशनल बॉक्सिंग अकादमी में शामिल हुई और वहां से अपने बॉक्सिंग का प्रशिक्षिण लिया। इस अकादमी में शामिल होने से पहले, एक एक्सीडेंट के दौरान वह श्रोणि की चोट से पीड़ित थी, और अकादमी ने उन्हें चोट से उबरने में मदद भी की थी।
नीतू घंघास का बॉक्सिंग करियर | Nitu Ghanghas Boxing Career
Nitu Ghanghas Biography in Hindi : Boxing Career – नीतू गंघास ने, वर्ष 2012 में अपने बॉक्सिंग करियर की शुरुआत की। शुरुआत में वे क्षेत्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भाग लिया करती थी। उन्होनें, वर्ष 2017 में गुवाहाटी में आयोजित एआईबीए (AIBA) युवा महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप- 2017 में भाग लिया और अपने करियर का पहला स्वर्ण पदक जीता।
वर्ष 2018 में, नीतू ने एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भाग लेते हुए इसके फाइनल में थाईलैंड की मुक्केबाज निल्लादा मीकून को हराया और स्वर्ण पदक जीता। लेकिन इसके अगले साल वर्ष 2019 में
उनके कंधे में चोट लगने के कारण उन्हें करीब दो साल तक बॉक्सिंग से दूर रहना पड़ा था।
वर्ष 2022 में, उन्होंने सोफिया, बुल्गारिया में आयोजित 73वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में भाग लिया। जिसमें उन्होंने इटली की प्रिसियांडारो की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
नीतू घंघास ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रदशर्न | Nitu Ghanghas won gold in Birmingham Commonwealth- 2022
Nitu Ghanghas Biography in Hindi : Commonwealth games 2022 – दोस्तों, भारतीय महिला मुक्केबाज नीतू गंघास ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के 48 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में रेस्जटान डेमी जेड को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीतू पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में खेल रही थी और इसमें उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर इसे यादगार बना दिया।
इसके साथ-साथ भारतीय महिला मुक्केबाज निखत जरीन ने 50 किलोग्राम वर्ग में और अमित पंघाल ने भी 51 किलोग्राम वर्ग में स्वर्णिम पंच लगाकर स्वर्ण पदक जीता।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, नीतू घंघास ने क्वालीफायर राउंड में भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम को हराकर वर्ष 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई किया था और अपने बेहतरीन खेल के दम पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल भी जीत लिया है।
इन्हें भी पढ़ें :
नीतू घंघास का निजी जीवन | Personal Life
Nitu Ghanghas Biography in Hindi : Personal life – 22 वर्षीय नीतू घंघास का जन्म हरियाणा के भिवानी जिले के धनाना गांव में हुआ है। वह जाट परिवार से ताल्लुक रखती हैं। और उनके परिवार में उनके माता-पिता के अलावा उनका एक छोटा भाई भी है।
वर्तमान में नीतू घंघास 22 वर्ष की है, और अविवाहित है। वह अपना फोकस अपने गेम पर लगा रही हैं।
परिवारिक जानकारियां
माता पिता (Parents) |
पिता – जय भगवान घंघास
माता – मुकेश देवी |
भाई बहन (Siblings) |
एक भाई – अक्षित कुमार |
वैवाहिक स्थिति (marital status) |
अविवाहित |
अफेयर्स/गर्लफ्रेंड (affairs girlfriends) |
जानकारी नहीं |
नीतू घंघास की उपलब्धियां | Nitu Ghanghas Achievements
2022 : यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 में स्वर्ण पदक जीता।
2022 : 73वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट, सोफिया, बुल्गारिया में स्वर्ण पदक जीता।
2018 : एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप- 2018 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
2017 : एआईबीए युवा महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप- 2017, गुवाहाटी में स्वर्ण पदक जीता।
नीतू घंघास से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Nitu Ghanghas Awards
- नीतू घनघस हरियाणा के भिवानी जिले के धनाना गांव की रहने वाली है।
- उनके पिता हरियाणा सचिवालय में काम करते थे, और वह बॉक्सिंग में नीतू को प्रशिक्षित करने के लिए ‘बिना वेतन छुट्टी’ भी ली थी।
- उनके पिता को परिवार का खर्च चलाने के लिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से पैसे उधार लेने पड़े थे।
- जब नीतू15 साल की थी तब दोपहिया वाहन चलाते समय उन्होंने अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर से जा टकराई थी। जिसके कारण उनकी श्रोणि की हड्डी में चोट आई थी।
- वर्ष 2016 में, वे हरियाणा के में SAI नेशनल बॉक्सिंग अकादमी में शामिल हुई थी।
- वर्ष 2019 में कंधे में चोट लगने के कारण दो सालों तक उन्हें बॉक्सिंग रिंग से बाहर रहना पड़ा था।
- यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में आयोजित बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में उन्होंने 48 किलोग्राम वर्ग में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता।
नीतू घंघास के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : नीतू घंघास कौन है ?
उत्तर : नीतू घंघास एक भारतीय महिला बॉक्सर हैं, जो 48 किलोग्राम भार वर्ग में महिला वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने वर्ष 2022 में यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में आयोजित ‘बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022’ में स्वर्ण पदक जीता है।
प्रश्न : नीतू घंघास का जन्म कब हुआ ?
उत्तर : नीतू घंघास का जन्म 19 अक्टूबर 2000 को हरियाणा के भिवानी जिले के धनाना गांव में हुआ था।
प्रश्न : नीतू घंघास की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 22 वर्ष – 2022 में।
प्रश्न : नीतू घंघास किस राज्य से हैं ?
उत्तर : नीतू घंघास, हरियाणा राज्य से हैं।
प्रश्न : नीतू घंघास किस खेल से संबंधित हैं ?
उत्तर : 48 किलोग्राम वर्ग में, बॉक्सिंग से संबंधित हैं।
प्रश्न : क्या नीतू घंघास कि शादी हुई है ?
उत्तर : नहीं, वे अविवाहित हैं।
प्रश्न : नीतू घंघास किस वर्ग में बॉक्सिंग करते हैं?
उत्तर : 48 किलोग्राम वर्ग में।
प्रश्न : बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में नीतू घंघास का प्रदर्शन कैसा रहा ?
उत्तर : बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 में नीतू घंघास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘नीतू घंघास (Nitu Ghanghas)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।