रविंद्र जडेजा की बायोग्राफी | Ravindra Jadeja Biography in Hindi

रविंद्र जडेजा की बायोग्राफी | Ravindra Jadeja Biography in Hindi

रविंद्र जडेजा का जीवन परिचय (रविंद्र जडेजा, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, क्रिकेट, IPL विवाह, पत्नी, बच्चे, नेटवर्थ) | Ravindra Jadeja Biography in Hindi [Ravindra Jadeja, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Cricket, IPL, Wife, Children, Net worth]

 

रविंद्र जडेजा

(Ravindra Jadeja)

भारतीय टीम के ऑलराउंडर क्रिकेटर

रविंद्र जडेजा एक भारतीय क्रिकेटर हैं, और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए खेलते हैं। रविंद्र, भारतीय टीम में ऑलराउंडर के रूप में खेलते हैं।

वर्तमान में ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने आईसीसी (ICC) पुरुष टेस्ट ऑल राउंडर रैंकिंग में नंबर वन का स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर को फिर से अपदस्थ कर यह स्थान हासिल किया है। आईसीसी की ताजा रैंकिंग के अनुसार दो सप्ताह पहले, जडेजा पहले स्थान से दूसरे स्थान पर आ गए थे। लेकिन वह रैंकिंग में 385 अंक के साथ एक बार फिर से नंबर एक बन गए हैं।

Advertisement

रविंद्र जडेजा की बायोग्राफी | Ravindra Jadeja Biography in Hindi

रविंद्र जडेजा की बायोग्राफी | Ravindra Jadeja Biography in Hindi

हाल ही में, वर्ष 2022 में आईपीएल (IPL)- 2022 के सीजन में महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ के कप्तानी को छोड़ने के बाद, रविंद्र जडेजा को ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ का नया कप्तान बनाया गया है। जडेजा वर्ष 2012 से ही चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा रहे हैं।

तो आइए जानते हैं, रविंद्र जडेजा के जीवन परिचय, उनके करियर और क्रिकेट से लेकर IPL- 2022 के सीजन मे ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ के कप्तान बनने तक के पुरे सफर के बारे में : 

 

इन्हें भी पढ़ें :

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की जीवनी ।

महिला क्रिकेटर मिताली राज की जीवनी ।

हरमनप्रीत कौर की जीवनी ।

 

रविंद्र जडेजा का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :  रवींद्रसिंह अनिरुद्धसिंह जडेजा 

उपनाम  :   जद्दू, आरजे, सर रवींद्र जडेजा, रॉकस्टार, 

जन्म  :   6 दिसंबर 1988 (आयु 33 वर्ष)

जन्म स्थान :  नवग्रामगढ़, जामनगर, गुजरात, (भारत)

पिता :  अनिरुद्धसिंह जडेजा

माता :  लता जडेजा

गृहनगर :   जामनगर, गुजरात (भारत)

विश्वविद्यालय :  ज्ञात नहीं

शैक्षणिक योग्यता :  ज्ञात नहीं

राशि :  धनु राशि

राष्ट्रीयता  :  भारतीय

धर्म :  हिन्दू

पेशा (Profession) :  भारतीय क्रिकेटर (ऑलराउंडर)

जर्सी न० :  # 8 (भारत), # 12 (IPL, चेन्नई सुपरकिंग्स)

कोच ( Coach) :  देबू मित्र और महेंद्र सिंह चौहान

वैवाहिक स्थिति  :   विवाहित

पत्नी :   रीवा सोलंकी (विवाह वर्ष- 2016 में)

पुरस्कार :  अर्जुन पुरस्कार।

 

रविंद्र जडेजा का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा | Ravindra Jadeja Early Life & Education

रविन्द्र जडेजा का जन्म 6 सितंबर 1988 को गुजरात के जामनगर जिले के नवग्रामगढ़ मे एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम रविन्द्रसिंह अनिरुद्धसिंह जडेजा है। उनके पिता का नाम अनिरुद्धसिंह जडेजा है, और उनकी माता का नाम लता जडेजा है। जडेजा की दो बहने भी हैं जिनका नाम, नैना जाडेजा और पद्मिनी जाडेजा है।

रविंद्र के पिता अनिरुद्धसिंह जडेजा आर्मी में सेना के पद पर कार्यरत थे। लेकिन आर्मी में रहते हुए उन्हें एक गंभीर चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें आर्मी की नौकरी छोड़नी पड़ी। आर्मी की नौकरी छोड़ने के बाद रविंद्र के पिता एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। जबकि उनकी माता लता जडेजा पेशे से एक नर्स थी। 

रविंद्र के पिता शुरू से ही चाहते थे कि, रविंद्र आर्मी जॉइन करें और एक अफसर बने। पर रविंद्र को क्रिकेट मे बहुत रूचि थी, और वे क्रिकेट में ही अपना करियर बनाना चाहते थे।

वर्ष 2002 में जडेजा जब 14 वर्ष के थे, तो उनकी मां का देहांत हो गया था। वे अपनी मां के बेहद करीब थे और जब उनकी मां का निधन हुआ, उसके बाद से वे काफी उदास रहने लगे और उन्होंने क्रिकेट से भी दुरी बनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद उनकी बड़ी बहन नैना ने उन्हें सहारा दिया और परिवार की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए वे नर्स का काम करने लगी। वर्ष 2002 में हीं, रविन्द्र जडेजा ‘सौराष्ट्र टीम’ में चुने गए थे।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement)

लंबाई से० मी०- 173

मी०- 1.73

फीट – 5′ 8″

वजन 64 Kg
शारीरिक माप छाती : 40 इंच

कमर : 32 इंच 

बाइसेप्स : 12 इंच

आंखों का रंग  काला
बालों का रंग काला

 

रविंद्र जडेजा के करियर की शुरुआत | Ravindra Jadeja Career

सौराष्ट्र अंडर-14 टीम का हिस्सा बनने के बाद, रविंद्र जडेजा ने अपने पहले ही मैच में गेंदबाजी करते हुए 72 रन पर 4 विकेट झटके और बल्लेबाजी में 87 रन बनाए। इस मैच में उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए रविंद्र जडेजा को अंडर-19 टीम में जगह मिल गई।

अंडर-19 के टूर्नामेंट में खेलते हुए जडेजा ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट लिए। इसके फाइनल में जडेजा ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए मात्र 16 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उस मैच में पाकिस्तानी टीम 125 रन ही बना पाई थी। हालांकि, इसके बावजूद इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

सोराष्ट्र टीम की तरफ से खेलते हुए रविंद्र जडेजा के कोच, देबू मित्र और महेंद्र सिंह चौहान थे।

 

रविंद्र जडेजा के अंतराष्ट्रीय करियर की शुरुआत | Ravindra Jadeja’s International Career

रविंद्र जडेजा ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत 8 फरवरी 2009 को श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय मैच से किया था। अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में जडेजा ने 77 गेंदों में 60 रन की नाबाद पारी खेला था।

उसी वर्ष 2009 में ही रविंद्र ने, 10 फरवरी को T-20 में अपना डेब्यु मैच खेला था। 13 दिसम्बर 2012 को रविंद्र जडेजा ने नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। वे प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तीन तिहरे शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने।

उन्होंने लम्बे समय से टॉप पर रहे बॉलर रविचंद्रन अश्विन को मार्च 2017 में पछाड़ते हुए विश्व के नंबर-1 गेंदबाज बने।

वर्तमान मे रविंद्र ने 136 वनडे मैच खेले हैं और कुल 5561 रन बनाए हैं, जिसमें 10 अर्द्धशतक लगाए हैं, और इसके साथ ही 155 विकेट भी चटकाए हैं। उन्होंने 35 टेस्ट में कुल 3917 रन बनाए हैं, और 165 विकेट अपने नाम किए हैं। रविन्द्र ने IPL के लगभग सभी 138 मैच खेल चुके है, और 2506 रन बनाए हैं।

रविंद्र जडेजा | Ravindra Jadeja

रविंद्र जडेजा | Ravindra Jadeja

हाल ही में जारी, ICC की ताजा रैंकिंग के मुताबिक, दो सप्ताह पहले, जडेजा पहले स्थान से दूसरे स्थान पर आ गए थे। लेकिन वर्तमान मे 23 मार्च 2022 को वह रैंकिंग में 385 अंक के साथ एक बार फिर से नंबर एक बन गए हैं। भारत के ही रविचंद्र अश्विन इस रैंकिंग में  341 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर कायम है। बल्लेबाजी की रैंकिंग में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सातवें स्थान पर, विराट कोहली नौवें स्थान पर और ऋषभ पंत दसवें स्थान पर है।

 

रविंद्र जडेजा का आईपीएल (IPL) करियर |  Ravindra Jadeja’s IPL Career 

रविंद्र जडेजा ने अपने आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग- IPL) करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में किया था। उन्होंने IPL के उद्घाटन सत्र में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे। जडेजा ने 2008 के सीज़न में राजस्थानरॉयल्स की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था। उस समय राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वार्न ने जडेजा को ‘मेकिंग सुपरस्टार’ के रूप में टिप्पणी की और उन्हें ‘रॉकस्टार’ का उपनाम दिया था।

अनुबंध संबंधी अनियमितताओं के कारण लगे प्रतिबंध कि वजह से जडेजा 2010 के IPL से बाहर हो गए थे। वर्ष 2011 में, जडेजा को ‘कोच्चि टस्कर्स केरला’ ने कुल $950,000 (₹7.20 करोड़) में अनुबंधित किया था। लेकिन सितंबर 2011 में कोच्चि टस्कर्स की टीम को IPL से ही समाप्त कर दिया गया था।

महेंद्र सिंह धोनी के साथ रविंद्र जडेजा।

महेंद्र सिंह धोनी के साथ रविंद्र जडेजा।

इसके बाद वर्ष 2012 के आईपीएल (IPL) में जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स ने $2 मिलियन (लगभग ₹15 करोड़ रुपये) में खरीदा था, और उस सत्र मे वे सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक थे। वर्ष 2016 में वे चेन्नई सुपर किंग्स के दो साल के प्रतिबंध के बाद रविन्द्र जडेजा ‘गुजरात लायंस’ टीम का हिस्सा भी रहे। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2018 में फ्रेंचाइजी में वापसी की और एक बार फिर से ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ (CSK) टीम मे शामिल हुए और CSK के विजयी टीम का हिस्सा बने।

वर्ष 2022 के आईपीएल (IPL) के सत्र में ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी पद से हटने की घोषणा कर दी। जिसके बाद रविंद्र जडेजा को ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ टीम की कमान सौंपी गई है। 

 

रविंद्र जडेजा की नेटवर्थ | Ravindra Jadeja Net Worth

कुल सम्पति (Networth)

₹97 करोड़ (लगभग)
कार संग्रह

हुंडई एक्सेंट, ऑडी ए 4

बाइक संग्रह

ब्लैक हायाबुसा
प्रतिवर्ष आय (Salary)

₹16 करोड़ 

प्रति टेस्ट मैच

₹7 लाख
प्रति एकदिवसीय मैच

₹4 लाख

प्रति टी -20 मैच

₹2 लाख
रेस्टोरेंट (Restaurant)

‘जड्डू फूड फील्ड’ (Jaddu’s Food Field) के मालिक।

 

इन्हें भी पढ़ें :

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की जीवनी ।

महिला क्रिकेटर मिताली राज की जीवनी ।

हरमनप्रीत कौर की जीवनी ।

 

रविंद्र जडेजा से जुड़े विवाद | Ravindra Jadeja’s Controversies

  • जुलाई 2013 में, वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच के दौरान रवींद्र जडेजा की गेंद पर सुरेश रैना ने दो कैच छोड़ दिया था। जिसके बाद रैना और जडेजा के बीच काफी कहा-सुनी हुई थी।
  • वर्ष 2014 में, जब भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर गई थी तो एक मैच के दौरान रविंद्र जडेजा और इंग्लैंड के खिलाड़ी जेम्स एंडरसन के बीच भी काफी कहा-सुनी हुई थी।

 

रविंद्र जडेजा की पसंदीदा चीजें | Favorite Things

पसंदीदा खेल

क्रिकेट
पसंदीदा खिलाड़ी

महेन्द्र सिंह धोनी

शौक (Hobbies)

घुड़सवारी करना, तेज़ गति से कार चलाना।

 

 

निजी जीवन (Personal Life)

रविंद्र जडेजा की शादी रीवा सोलंकी से हुई है। इसके पहले इन दोनों की सगाई 5 फरवरी 2016 को हुई थी, और उसके 2 महीने बाद 17 अप्रैल 2016 को दोनों की शादी हो गई। इस दंपति की एक बेटी भी है, जिनका नाम- निध्याना जडेजा है।  निध्याना का जन्म 2017 में हुआ था।

रवींद्र जडेजा की शादी की तस्वीर।

रवींद्र जडेजा की शादी की तस्वीर।

रविंद्र जडेजा को घुड़सवारी का बहुत शौक है, और उनके पास दो घोड़े भी हैं। उनके एक घोड़े का नाम- केसरी, और दूसरे घोड़े का नाम- गंगा है। रविंद्र जडेजा का गुजरात के राजकोट में एक पॉश रेस्तरां भी है, जिसका नाम उन्होंने ‘जड्डू फूड फील्ड’ (Jaddu’s Food Field) रखा है।

पारिवारिक जानकारियां |

माता-पिता

(Parents)

पिता :  अनिरुद्धसिंह जडेजा

माता :  लता जडेजा

भाई-बहन

(Siblings) 

दो बहने- नैना जाडेजा और

पद्मिनी जाडेजा

पत्नी

रीवा सोलंकी
बच्चे

एक बेटी- निध्याना (जन्म- 2017)

 

रविंद्र जडेजा की उप्लब्धियाँ | Awards and Rewards

  • रविंद्र जडेजा 150 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) विकेट लेने वाले पहले बाएं हाथ के भारतीय स्पिनर हैं।
  • वर्ष 2012 में, जडेजा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तीन तिहरा शतक बनाने वाले इतिहास के 8वें खिलाड़ी एवं पहले भारतीय खिलाड़ी बने।
  • जडेजा भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के साथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग इतिहास में संयुक्त रूप से नंबर-1 गेंदबाज बनने वाले स्पिनरों की पहली जोड़ी बन गए।
  • 25 जून 2021 को, रविंद्र जडेजा टेस्ट प्रारूप में नंबर-1 टेस्ट ऑल राउंडर खिलाड़ी बने थे।

 

रविंद्र जडेजा को मिले पुरस्कार और सम्मान | Awards and Rewards

2013 :  ICC वर्ल्ड वनडे इलेवन का अवार्ड।

2008-09 :  रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट के लिए माधवराव सिंधिया पुरस्कार।

2013 :  ICC द्वारा ODI क्रिकेट में नंबर-1 गेंदबाज का दर्जा मिला।

2016 :  ICC वर्ल्ड वनडे इलेवन का अवार्ड।

2018 :  क्रिकबज (CricBuzz) द्वारा वर्ष की ‘टेस्ट इलेवन-2018’ में नामित किया गया।

2018 :  ICC के शीर्ष 10 टेस्ट ऑलराउंडर में दूसरा स्थान।

2019 :  भारत सरकार द्वारा खेल पुरस्कार के ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित।

रविंद्र जडेजा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Ravindra Jadeja

  • रवींद्र जडेजा एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। उनके पिता सेना में कार्यरत है लेकिन चोट की वजह से उन्होंने सेना की नौकरी छोड़ दी और एक निजी सुरक्षा एजेंसी के लिए एक चौकीदार के तौर पर काम करते थे।
  • रविंद्र के पिता चाहते थे कि रविंद्र एक सेना अधिकारी बने। लेकिन उनकी रूचि क्रिकेट में थी, और वह क्रिकेट में ही अपना करियर बनाना चाहते थे।
  • रविंद्र जडेजा का राजकोट में एक पॉश रेस्तरां भी हैं, जिसका नाम ‘Jaddu’s Food Field’ है।
  • रविंद्र जडेजा एक धार्मिक व्यक्ति है, और क्रिकेट ग्राउंड पर वह अपने बल्ले का इस्तेमाल एक तलवार के रूप में करते हैं।
  • रविंद्र जडेजा ना तो धूम्रपान करते हैं, और ना ही शराब का सेवन करते हैं।
  • रविंद्र जडेजा ने अपने बाएं हाथ में ‘ड्रैगन’ का टैटू बनवाया हुआ है।
  • रविंद्र को घुड़सवारी का भी बहुत शौक है, और उनके पास दो घोड़े भी हैं, जिनका नाम केसरी और गंगा है।
  • जडेजा पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी है, जिन्होंने भारतीय घरेलू क्रिकेट में 3 बार 300 से ज्यादा रन बनाये हैं।
  • रविंद्र जडेजा, अनिल कुंबले के बाद वनडे रैंकिंग में नंबर वन आने वाले इकलौते गेंदबाजहैं।
  • रविन्द्र गुजरात के राजकोट में एक पॉश रेस्तरां के मालिक है जिसका नाम “जड्डू फूड फील्ड” (Jaddu’s Food Field) है।
  • रविंद्र जडेजा वर्तमान में 2022 के आईपीएल (IPL)  फ्रेंचाइजी के ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

 

रविंद्र जडेजा के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : रविंद्र जडेजा कौन है ?

उत्तर : रविंद्र जडेजा एक भारतीय ऑलराउंडर क्रिकेटर हैं, और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए खेलते हैं। वर्तमान में, जडेजा ने आईसीसी (ICC) पुरुष टेस्ट ऑल राउंडर रैंकिंग में एक बार फिर से नंबर वन का स्थान अपने नाम कर लिया है। हाल ही में, वर्ष 2022 के आईपीएल (IPL) के सीजन में चेन्नई सुपर किंग के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के द्वारा कप्तानी पद को छोड़ने के बाद, रविंद्र जडेजा ने को चेन्नई सुपर किंग का नया कप्तान बनाया गया है।

 

प्रश्न : रविंद्र जडेजा का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : रविंद्र जडेजा का जन्म 6 दिसंबर 1988 को गुजरात के नवग्रामगढ़ में हुआ था।

 

प्रश्न : रविंद्र जडेजा की उम्र कितनी है ?

उत्तर : वर्तमान में रविंद्र जडेजा 33 वर्ष के हैं।

 

प्रश्न : रविंद्र जडेजा कि पत्नी कौन हैं ?

उत्तर : रविंद्र जडेजा कि पत्नी रीवा सोलंकी है।

 

प्रश्न : रविंद्र जडेजा के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : रविंद्र जडेजा कि एक बेटी है, जिनका नाम- निध्यान जडेजा है।

 

प्रश्न : रविंद्र जडेजा किस राज्य से हैं ?

उत्तर : रविंद्र जडेजा, गुजरात राज्य से हैं।

 

प्रश्न : रविंद्र जडेजा की नेटवर्थ कितनी है?

उत्तर : रविंद्र जडेजा की नेटवर्थ 97 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वे एक रेस्टोरेंट के भी मालिक हैं, और उनके पास दो घोड़े भी हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें :

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की जीवनी ।

महिला क्रिकेटर मिताली राज की जीवनी ।

हरमनप्रीत कौर की जीवनी ।

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *