Sonia Gandhi Biography in Hindi | सोनिया गांधी का जीवन परिचय

Sonia Gandhi Biography in Hindi | सोनिया गांधी का जीवन परिचय

सोनिया गांधी का जीवन परिचय (सोनिया गांधी, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, राजनीति, विवाद, शादी, नेटवर्थ, स्वास्थ्य) | Sonia Gandhi Biography in Hindi [Sonia Gandhi, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Politics, Congress Party,  Controversies, marriage, Health, Net worth]

 

सोनिया गांधी | Sonia Gandhi

भारतीय राजनीतिज्ञ।


सोनिया गाँधी एक भारतीय राजनेता और वर्तमान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। वे वर्ष 2013 के फोर्ब्स मैगज़ीन में दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओ की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थी। वह एक इतालवी नागरिक थी लेकिन भारतीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से शादी के बाद उन्होंने भारतीय नागरिकता प्राप्त कर ली थी। भारतीय राजनितिक जगत में उनका एक लंबा कार्यकाल रहा है। पति

Advertisement
राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी ने ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को संभाला था।

सोनिया गांधी के बच्चे भी अपने माता-पिता की राह पर ही आगे बढ़ रहे हैं, और वह भी राजनीतिक में है। राजीव गांधी की मृत्यु के बाद उन्होंने भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस पार्टी को अबतक बखूबी संभाला है। भारतीय राजनीती में अपनी छाप छोड़नी वाली सोनिया गाँधी का जीवन काल काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

हाल ही में, सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद से उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वे पिछले 7 दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट है। वही उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा उनकी सलामती के लिए महाकाल मंदिर में 11 दिनों का अनुष्ठान करवा रही हैं। हम सोनिया गांधी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

आज के, Sonia Gandhi Biography in Hindi | सोनिया गांधी जीवन परिचय , के इस अंक में हम सोनिया गाँधी के इसी जीवन काल की चर्चा करेंगे और जानेंगे उनके बचपन से लेकर भारत के राजनीतिक के अब तक के पूरे सफर के बारे में : 

इन्हें भी पढ़ें :

 

सोनिया गांधी का जीवन परिचय : एक नजर में ।

वास्तविक नाम  :  अन्टोनिया एड्विज अल्बीना मैनो (Edvige Antonia Albina Màino)

उपनाम : सोनिया गांधी

जन्म  :   9 दिसंबर 1946 (75 वर्ष)

जन्म स्थान  :  लुसियाना, वेनेटो, इटली

पिता :  स्टेफिनो मायनो

माता :  पाओला मेनो

गृहनगर :  नई दिल्ली, (भारत) और (पूर्वज मूल – लुसियाना, इटली)

आवास :  नई दिल्ली, (भारत)

स्कुलिंग :  Catholic School in Orbassano, Turin (Italy)

विश्वविद्यालय :  Bell Educational Trust’s language school, Cambridge City, England

शैक्षणिक योग्यता :  ज्ञात नही

राशि :  धनु राशि

राष्ट्रीयता  :  भारतीय और रोमन कैथौलिक

धर्म :  हिन्दू

पेशा (Profession) :  भारतीय राजनीतिज्ञ

पार्टी/दल  :   भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

Website : inc.in

पति  :  स्व. राजीव गांधी (वि.- 1968 से 1991 तक)

 

सोनिया गांधी का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Sonia Gandhi Early Life & Education

Sonia Gandhi Biography in Hindi | सोनिया गांधी जीवन परिचय

Sonia Gandhi Biography in Hindi | सोनिया गांधी जीवन परिचय

सोनिया गाँधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली के विसेंज़ा से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित एक छोटे से कस्बे लुसियाना में हुआ था। लेकिन उनका बचपन तुरीन नामक जगह से 7 किलोमीटर दूर स्थित ओर्बसानो में गुजरा था। सोनिया गांधी का असली नाम, अन्टोनिया एड्विज अल्बीना मैनो है और वह एक ब्रिटिश मूल की है। उनके पिता का नाम, स्टेफ़िनो मायनो था और वे सोवियत मिलिट्री के एक सिपाही थे और वे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पूर्वी मोर्चे पर हिटलर की सोवियत सेना के खिलाफ युद्ध में लड़े थे। उनकी विचारधारा फासीवाद की ओर काफी झुकी हुई थी। उनके पिता स्टेफिनो मायनो का देहांत 1983 में हुआ था। उनकी माँ का नाम, पाओलो मायनों है। सोनिया की 2 बहनें भी हैं। 

सोनिया गांधी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा टुरिन के एक कैथोलिक स्कूल से पूरी की। बचपन से ही वह पढ़ने में बहुत ही तेज है और सोनिया के शिक्षकों में से एक शिक्षक ने उन्हें ‘A diligent little girl’ के नाम से संबोधित भी किया था। बचपन में उन्हें फुटबॉल का बहुत शौक था और वह पड़ोस के बच्चों के साथ फुटबॉल खेलने जाया करती थीं। उन्होंने 13 वर्ष की उम्र में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी कर ली थी। बचपन से ही वह एक फ्लाइट अटेंडेंट बनना चाहती थी, लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और वह भारतीय राजनीतिक में एक बहुत बड़ी हस्ती बन गई।

प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद वर्ष 1964 में सोनिया गांधी ने अंग्रेजी भाषा पढ़ने के लिए कैंब्रिज स्थित ‘बेल एजुकेशनल ट्रस्ट’ में शामिल हो गई। वर्ष 1965 में सोनिया गांधी कि मुलाकात राजीव गांधी से वहाँ के ही वर्सिटी रेस्टोरेंट में हुई थी। जबकि सोनिया उस रेस्तरां में एक पार्ट टाइम वेट्रेस के रूप में काम करती थीं।

कुछ समय बाद, सोनिया को कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज में इंजीनियरिंग की डिग्री के लिए नामांकित किया गया था। जहां सोनिया और राजीव गांधी के बीच समय के साथ-साथ दोस्ती मजबूत होती गई।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई

से० मी०- 163

मी०- 1.63

फीट – 5′ 4″

वजन

62 Kg

ब्लड ग्रुप

बी नेगेटिव (B -ve)
आंखों का रंग 

गहरा भूरा

बालों का रंग

सफेद

 

निजी जीवन (Personal Life)

ट्रिनिटी विश्वविद्यालय में बढ़ती नजदीकियों के चलते सोनिया और राजीव गांधी एक दूसरे को पसंद करने लगे और उन दोनों को एक दुसरे से प्यार हो गया। इसके बाद उन्होंने अपना जीवन एक-साथ बिताने का फैसला कर लिया। उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में अपने परिवार वालों को बताया और उनके घर वाले भी उनके रिश्ते के लिए मान गए।

अपनी-अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद राजीव गांधी और सोनिया ने 25 फरवरी 1968 को हिन्दू रीति-रिवाजों से एक हिंदू समारोह में शादी कर ली और राजीव गांधी से शादी के बाद वे, अन्टोनिया एड्विज अल्बीना मैनो से सोनिया गांधी हो गई। 

शादी के लगभग दो सालों बाद वर्ष 1970 में सोनिया ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम राहुल गांधी रखा गया। उसके दो साल बाद वर्ष 1972 में उन्हें एक बेटी पैदा हुई, जिसका नाम उन्होंने प्रियंका गांधी रखा। उनके दोनों बच्चे भी भारतीय राजनीति मे अपनी पार्टी मे शामिल हैं।

उनके पति राजीव गांधी पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री रह चुके हैं, और अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में ही वर्ष 1991 में उनकी हत्या कर दी गई थी। करियर के शुरुआती दिनों में राजीव गांधी एक एयरलाइन पायलट के रूप में काम करते थे। जबकि सोनिया गांधी परिवार की देखभाल किया करती थी। शुरुआत में सोनिया और राजीव गांधी का राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन समय के साथ-साथ परिस्थितियां बदलती गई और 23 जून 1980 को एक विमान दुर्घटना में संजय गांधी की मृत्यु के बाद राजीव गांधी ने वर्ष 1982 में राजनीति में कदम रखा।

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

(Parents)

पिता – स्टेफिनो मायनो

माता – पाओला मेनो

सास-ससुर

नाना ससुर – जवाहर लाल नेहरु

सास – इंदिरा गाँधी

ससुर – फिरोज गाँधी

भाई-बहन (Siblings)

दो बहनें – अनुष्का (बड़ी), नाडिया (छोटी)
पति (Husband)

राजीव गांधी

बच्चे (Childrens)

पुत्र – राहुल गांधी (भारतीय संसद के सदस्य)

पुत्री- प्रियंका गांधी (भारतीय राजनीतिज्ञ)

इन्हें भी पढ़ें :

 

सोनिया गांधी का राजनीतिक करियर | Sonia Gandhi Political Career

सोनिया गाँधी का राजनीतिक करियर इंदिरा गाँधी की हत्या और राजीव गांधी के प्रधानमंत्री के रूप में चुनाव के बाद शुरू हुई। सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री की पत्नी के रूप में राजीव गांधी के आधिकारिक परिचारिका के रूप में काम करती थीं, और प्रधानमंत्री की पत्नी के रूप में वे राजीव गांधी के साथ कई राजकीय देश-विदेश की यात्राओं पर भी जाती थीं। सोनिया ने वर्ष 1984 में अपनी देवरानी, मेनका गाँधी के खिलाफ अमेठी में सक्रिय रूप से प्रचार किया था और अपने पति का साथ अमेठी की सीट को जीतने के लिए पूर्ण रूप से साथ भी दिया था।

इसके पहले, सोनिया गांधी ने 27 अप्रैल 1983 को अपना इतालवी पासपोर्ट, इतालवी दूतावास को सौंप दिया था, और वर्ष 1983 में सोनिया के भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के बाद से उन्होंने अपनी इतालवी नागरिकता खो दी थी।

वर्ष 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद पार्टी के उत्तराधिकारी और कांग्रेस की अध्यक्षता के लिए सोनिया गांधी की सिफारिश की गई थी। लेकिन सोनिया गांधी ने राजनीति में जाने से मना कर दिया। इस बीच पार्टी में कई उतार चढ़ाव आए, कई नेताओं ने पार्टी बदली और कांग्रेस धीरे-धीरे पतन के रास्ते पर जाने लगी। जिसके बाद पार्टी को संभालने के लिए सोनिया गांधी, वर्ष 1997 में कोलकाता के पूर्ण सत्र में प्राथमिक सदस्य के रूप में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई और वर्ष 1998 में पार्टी की अध्यक्षता सम्भाली।

सोनिया गांधी के पार्टी के अध्यक्ष बनने के बाद, वर्ष 1999 में उनकी पार्टी के तीन वरिष्ठ नेता शरद पवार, पी.ए. संगमा और तारिक अनवर ने सोनिया गांधी के विदेशी मूल कि होने के कारण भारत के प्रधान मंत्री बनने के प्रयास के उनके अधिकार को चुनौती दी थी। जिसके बाद काफ़ी हंगामा भी हुआ था। इस कारण से तीनों नेताओं को पार्टी से निकाल दिया गया था। 

वर्ष 1999 में सोनिया गांधी ने बेल्लारी (कर्नाटक) और अमेठी (उत्तर प्रदेश) से लोकसभा चुनाव लड़ा और दोनों सीटों पर जीत हासिल की, लेकिन उन्होंने अमेठी का प्रतिनिधित्व करने का फैसला किया। जबकि, बेल्लारी में सोनिया गांधी ने अनुभवी भाजपा नेता सुषमा स्वराज को हराया था। इसी वर्ष वे 13वीं लोकसभा में विपक्ष की नेता चुनी गईं। यह वहीं समय था जब भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार बनाई थीं। वर्ष 2003 में विपक्ष के नेता के रूप में, सोनिया ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बुलाया था।

वर्ष 2004 के आम चुनावों के बाद कॉन्ग्रेस पार्टी में यह मुद्दा काफी गरमाया कि, वह एक विदेशी महिला है और वे भारत कि प्रधानमंत्री नही बन सकती। और चुनाव के कुछ दिनों बाद, सोनिया गाँधी ने प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह के नाम की सिफारिश की, जिसे पार्टी के अन्य नेताओं ने स्वीकार कर लिया। सोनिया गांधी के पार्टी की सरकार बनने के बाद, सोनिया गाँधी ने महात्मा गांधी की जयंती पर संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया, जिसे 15 जुलाई 2007 को संयुक्त राष्ट्र के एक प्रस्ताव के पारित होने के बाद अहिंसा के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए ने 2009 के आम चुनावों एक बार फिर से सरकार में आई और सोनिया गाँधी को रायबरेली का प्रतिनिधित्व करने वाली संसद सदस्य के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया। इसके बाद, वर्ष 2014 के आम चुनाव में, उन्होंने रायबरेली में अपनी सीट पर जीत हासिल की। लेकिन उनकी पार्टी को बहुत ही खराब परिणाम भुगतने पड़े और केंद्र में उनकी सरकार नहीं बन पाई। 

वर्ष 2014 में केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने। इसके बाद 16 दिसंबर 2017 को, राहुल गाँधी ने 49वें कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया और सोनिया गाँधी ने चुनाव प्रचार से दूरियां बना ली। इसके अगले साल ही, सोनिया गांधी ने 2018 कर्नाटक विधान सभा चुनाव के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अभियान के लिए एक बार फिर से सक्रिय राजनीति में वापसी की।

राहुल गाँधी की अध्यक्षता में, वर्ष 2019 में हुए आम चुनावों में कांग्रेस पार्टी की लगातार दूसरी हार हुई। हिसार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने 25 मई 2019 को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। वर्तमान में सोनिया गांधी, काँग्रेस की अध्यक्ष हैं। 

 

सोनिया गांधी की किताबें | Sonia Gandhi Books

सोनिया गांधी एक राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ एक लेखक भी हैं और उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखी हैं।

सोनिया गाँधी द्वारा लिखी गई किताबें :

  1. Rajiv’s World
  2. Sonia Gandhi: Emergence of the Modern India (वर्ष 2011 में)
  3. Conflict and Coexistence in Our Age: A Lecture Given in the Examination Schools (वर्ष 2002 में)
  4. Rajiv (वर्ष 1992 में)
  • इसके अलावा सोनिया गांधी पर कई किताबें भी लिखी जा चुकी हैं।

सोनिया गाँधी पर लिखी किताबें इस प्रकार हैं-

  • सोनिया गांधी – एक असाधारण जीवन ( लेखक – रानी सिंह) 
  • सोनिया गांधी : नूरुल इस्लाम सरकार द्वारा भारत के साथ प्रयास।
  • लाल साड़ी  (लेखक- जेवियर मोरो द्वारा)
  • सोनिया : रशीद किदवई की एक जीवनी 
  • संजय बारू द्वारा ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ (2014, लेखक- संजय बारू)

 

सोनिया गांधी कि सेहत | Sonia Gandhi Health

वर्ष 2011 में सोनिया गांधी, सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित हो गई इसके काफी परेशान रहने लगी। इस बीमारी का इलाज कराने के लिए वे अमेरिका गई और वहां उनकी सफल सर्जरी हुई।

इसके बाद भी वर्ष 2017 से लेकर 2020 के बीच में भी सोनिया गांधी की तबीयत कई बार खराब हुई थी, जिसके चलते उन्हें कई बार अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था।

 

सोनिया गांधी का घर, पसंदीदा चीजें | Favorite Things

आवास (Residence)

10 जनपथ, नई दिल्ली (भारत)
पसंदीदा राजनेता

राजीव गांधी

पसंदीदा भोजन

आइसक्रीम, सलाद

 

सोनिया गांधी से जुड़े विवाद | Sonia Gandhi Controversies

राजनीति में कदम रखने के बाद सोनिया गांधी को कई बार विवादों का सामना करना पड़ा है।

  1. अपने करियर के दौरान, बहुचर्चित बोफोर्स घोटाले की खबर को दबाने के लिए सोनिया गांधी की देशभर में कड़ी आलोचना की गई थी।
  2. मनमोहन सिंह नृेतत्व वाली सरकार में सोनिया गांधी को सुपर पीएम की तरह कार्य करने के लिए भी कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
  3. सोनिया गांधी पर बहुचर्चित अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में अहमद पटेल की सहायता करने का भी आरोप लगा था। और इसके लिए भी सुनने गाने की कड़ी आलोचना की गई थी।
  4. उनके दामाद रॉबर्ट वाड्रा का नाम अचल संपत्ति घोटाले में सामने आने के बाद सोनिया गांधी की भी निंदा की गई थी।
  5. वर्ष 2016 में, सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में अदालत में पेश किया गया था, जिसमें उन पर आयकर अधिनियम 1961 का उल्लंघन करने का आरोप लगा था। उसके बाद उनकी बहुत आलोचना की गई थी।

 

सोनिया गाँधी की उपलब्धियां | Sonia Gandhi Achievements

  • वर्ष 2004 से 2014 तक सोनिया गाँधी को भारत के सबसे शक्तिशाली राजनेता के रूप में देखा जाता था। दुनिया की प्रतिष्ठित मैगज़ीन द्वारा सबसे शक्तिशाली लोगों और महिलाओं की सूची में विभिन्न रूप से सूचीबद्ध किया गया था।
  • वर्ष 2013 में गार्जियन मैगजीन द्वारा जारी एक लिस्ट में 50 साल से अधिक उम्र कि महिलाओं को अच्छे कपड़े पहनने के लिए शामिल किया गया था, इसमें सोनिया गांधी का नाम भी शामिल किया गया था।
  • वर्ष 2012 में फोर्ब्स की शक्तिशाली लोगों की सूची में उन्हें 12वां स्थान मिला था।
  • न्यू स्टेट्समैन ने वर्ष 2010 में “द वर्ल्ड्स 50 मोस्ट इन्फ्लुएंशियल फिगर्स” के अपने वार्षिक सर्वेक्षण में सोनिया गांधी को 29वें नंबर पर सूचीबद्ध किया था।
  • मद्रास यूनिवर्सिटी के द्वारा साल 2008 में गांधी को मानद डॉक्टरेट की पदवी दी गई थी।
  • सोनिया गांधी को कई बार अलग-अलग मैगजीन में पावरफुल फीमेल की लिस्ट में शामिल किया जा चुका है।
  • Forbes मैगजीन, द्वारा वर्ष 2007 में जारी की गई दुनिया के सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में सोनिया गांधी को तीसरा स्थान मिला था।
  • सोनिया को वर्ष 2007 और वर्ष 2008 के लिए दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में भी नामित किया गया था।

 

सोनिया गाँधी को मिले पुरस्कार और सम्मान | Sonia Gandhi Awards

  • वर्ष 2006 में ब्रुसेल्स विश्वविद्यालय से स्वैच्छिक डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2006 में बेल्जियम सरकार द्वारा ‘ऑर्डर ऑफ किंग लियोपोल्ड’ से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2008 में मद्रास विश्वविद्यालय से साहित्य में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया था।

 

सोनिया गांधी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Sonia Gandhi

  • क्या सोनिया गांधी धूम्रपान करती हैं ? नहीं
  • क्या सोनिया गांधी शराब पीती हैं ? नहीं
  • सोनिया गांधी का बचपन फुटबॉल खेलने का बहुत शौक था और वह बड़ी होकर एक फ्लाइट अटेंडेंट बनना चाहती थी।
  • सोनिया गांधी कैंब्रिज में वर्सिटी रेस्टोरेंट एक बेटर के रूप में काम करते थे जहां वह पहली बार राजीव गांधी से मिली थीं।
  • सोनिया की पहली बार 13 जनवरी 1968 को भारत आईं, जहां राजीव गांधी, संजय गांधी और अमिताभ बच्चन ने दिल्ली हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
  • सोनिया गांधी की मेहंदी कि रस्म अमिताभ बच्चन के घर में हुई थी।
  • विवाह के बाद, राजीव गांधी और सोनिया अक्सर दिल्ली की सड़कों पर एक Lambretta स्कूटर पर घूमते दिखाई देते थे।
  • सोनिया गांधी और उनकी सास इंदिरा गांधी के बीच काफी अच्छे संबंध थे। वे, इंदिरा गांधी को अपनी मां के समान मानती थीं।
  • वर्ष 1991 में उनके पति राजीव गांधी का तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदुर की निर्वाचन रैली के दौरान बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।
  • सोनिया गांधी के दो बच्चे – राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हैं, जो वर्तमान में राजनीतिक में सक्रिय हैं।

 

सोनिया गांधी के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : सोनिया गांधी कौन है ?

उत्तर : सोनिया गांधी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। उनका वास्तविक नाम- अन्टोनिया एड्विज अल्बीना मैनो हैं, और वर्तमान में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष हैं। वे इतालवी मूल की भारतीय महिला हैं।

प्रश्न : सोनिया गांधी का असली नाम क्या है ?

उत्तर : सोनिया गांधी का असली नाम अन्टोनिया एड्विज अल्बीना मैनो है।

प्रश्न : सोनिया गांधी का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली के लुसियाना शहर में हुआ था।

प्रश्न : सोनिया गांधी की उम्र कितनी है ?

उत्तर : वर्तमान में सोनिया गांधी 75 वर्ष (2022 मे) कि हैं।

प्रश्न : सोनिया गांधी किस देश से हैं ?

उत्तर : सोनिया गांधी इटली के लुसियाना शहर से हैं।

प्रश्न : सोनिया गांधी के माता-पिता कौन है?

उत्तर : सोनिया गांधी के पिता का नाम- स्टेफिनो मायनो और माता का नाम- पाओला मेनो है।

प्रश्न : सोनिया गांधी की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : सोनिया गांधी की शादी राजीव गांधी के साथ 25 फरवरी 1968 को हिन्दू रीति-रिवाजों से एक हिंदू समारोह में हुई थी। राजीव गांधी से शादी के बाद वे, अन्टोनिया एड्विज अल्बीना मैनो से सोनिया गांधी हो गई। 

प्रश्न : सोनिया गांधी की शादी कहाँ हुई हैं ?

उत्तर :  सोनिया गांधी की शादी राजीव गांधी के साथ भारत में हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई।

प्रश्न : सोनिया गांधी के कितने बच्चे हैं?

उत्तर : सोनिया गांधी के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और बेटी है। जिनका नाम – राहुल गांधी (बेटा) और प्रियंका गांधी (बेटी) है।

प्रश्न : सोनिया गांधी ने भारत के किस राजनीतिक पार्टी की अध्यक्ष हैं ?

उत्तर : सोनिया गांधी भारत के राजनीतिक पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *