तेजस्वी यादव का जीवन परिचय | Tejashwi Yadav Biography in hindi

तेजस्वी यादव का जीवन परिचय | Tejashwi Yadav Biography in hindi

तेजस्वी यादव का जीवन परिचय (तेजस्वी यादव, विकी, जन्म, शिक्षा, घर, परिवार, क्रिकेट, राजनीतिक  करियर, विवाद, बिहार के उपमुख्यमंत्री, शादी, नेटवर्थ) | Tejashwi Yadav Biography in Hindi [ Tejashwi Yadav, Wiki, Birth, Education, Family, Cricket,  Political Career, Bihar Deputy C.M, Controversies, Wife, Net worth ]

 

तेजस्वी यादव | Tejashwi Yadav

भारतीय राजनेता


Tejashwi Yadav Biography in Hindi : दोस्तों, बिहार की राजनीति में तेजस्वी यादव एक युवा भारतीय राजनेता हैं। वे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के राजनीतिक उत्तराधिकारी हैं। हाल ही में, बिहार में भारतीय जनता पार्टी से समर्थन वापस लेने के बाद, नीतीश कुमार की जदयू पार्टी ने राजद के साथ गठबंधन कर अपनी सरकार बनाई है। जिसमें नीतीश कुमार आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव दूसरी बार बिहार के उप मुख्यमंत्री बने हैं।

भले ही, तेजस्वी यादव के क्रिकेट करियर में उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं रही है, लेकिन राजनीतिक की दुनिया में वे लंबी पारी खेलने के लिए तैयार हैं। तो आइए जानते हैं बिहार के सबसे युवा नेता और डिप्टी सीएम, ” तेजस्वी यादव का जीवन परिचय | Tejashwi Yadav Biography in hindi “। आइए जानते हैं, कौन है तेजस्वी यादव…

Advertisement

जानिये – ” बचपन में चाय बेचने से लेकर भारत के प्रधानमंत्री बनने वाले श्री नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय | Narendra Modi biography in Hindi “

 

कौन है तेजस्वी यादव | Who is Tejashwi Yadav ?

Tejashwi Yadav Biography in Hindi : दोस्तों, तेजस्वी यादव एक राजनेता हैं, और वर्तमान में बिहार के उप-मुख्यमंत्री (Deputy CM) हैं। उन्होंने हाल ही में 10 अगस्त 2022 को डिप्टी सीएम के रूप में दूसरी बार शपथ ली है। इससे पहले भी वर्ष 2015 में भी बिहार के डिप्टी सीएम रह चुके हैं। तेजस्वी यादव, बिहार के मशहूर राजनेता और राजद सुप्रीमो, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के सबसे छोटे पुत्र हैं।

तेजस्वी यादव का जीवन परिचय | Tejashwi Yadav Biography in hindi

तेजस्वी यादव का जीवन परिचय | Tejashwi Yadav Biography in hindi

तेजस्वी यादव ने राजनीतिक में कदम रखने से पहले क्रिकेट में भी हाथ आजमाया था। लेकिन वहां उन्हें सफलता नहीं मिली। एक पेशेवर क्रिकेटर के रूप में, वह आईपीएल (IPL) की फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली डेयरडेविल्स और झारखंड क्रिकेट टीम का हिस्सा भी रह चुके है। क्रिकेट में आगे बढ़ने की कम संभावनाओं को देखते हुए, तेजस्वी यादव ने राजनीतिक की तरफ रुख किया और अपने पिता की राजद पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें बिहार के सबसे कम उम्र के उप-मुख्यमंत्री के रूप में भी जाना जाता है। तेजस्वी यादव के बारे में जानने के लिए जुड़े रहे हमारे, ” तेजस्वी यादव का जीवन परिचय | Tejashwi Yadav Biography in hindi “

जानिये – ” भारत के नए उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का जीवन परिचय | Jagdeep dhankhar biography in Hindi “

 

तेजस्वी यादव का जीवन परिचय : एक नजर में

नाम (Name) :  तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejaswi Prasad Yadav)

उपनाम (Nick name) : तरुण यादव

जन्म (Birth) : 9 नवंबर 1989 (33 वर्ष- 2022 में)

जन्म स्थान (Birth place) : फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार (भारत)

पिता (Father) :  लालू प्रसाद यादव (पूर्व मुख्यमंत्री)

माता (Mother) : राबड़ी देवी (बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री)

गृहनगर (Hometown) : फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार (भारत)

आवास :  पटना, बिहार (भारत)

स्कुल (school) : दिल्ली पब्लिक स्कूल, हेमंत विहार से और दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से।

शैक्षणिक योग्यता (Education) : अंडर मैट्रिक (8वीं पास, पढ़ाई छोड़ दी)

राशि (zodiac) : धनु राशि

राष्ट्रीयता (Nationality) :  भारतीय

मान्यता (Religion) :  हिन्दू

जाति (Cast) : यादव

पेशा (Profession) :राजनीति एवं कृषि

राजनीतिक दल (Political Party) : राष्ट्रीय जनता दल (राजद)

विधानसभा क्षेत्र : राघोपुर (वैशाली)

जीवनसाथी (Wife) : रशेल गोडिन्हो  उर्फ ​​राजेश्वरी यादव

संपत्ति (Networth) ₹ 8 करोड़ लगभग (वर्ष 2021 तक)

प्रसिद्ध (Famous for) : बिहार के डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद यादव के बेटे के रूप में।

 

तेजस्वी यादव का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Tejashwi Yadav Early Life & Education

Tejashwi Yadav Biography in Hindi : दोस्तों, तेजस्वी यादव का जन्म 9 जनवरी नवंबर 1989 को बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम लालू प्रसाद यादव और माता का नाम श्रीमती राबड़ी देवी है। जब तेजस्वी यादव का जन्म हुआ था तब उनके माता-पिता बिहार विधानसभा के सदस्य थे। नवंबर 1989 में तेजस्वी यादव के जन्म के चार महीने बाद, उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। और बाद मे उनकी मां श्रीमती राबड़ी देवी, बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी।

अपने माता पिता के साथ तेजस्वी यादव।

अपने माता पिता के साथ तेजस्वी यादव।

तेजस्वी यादव कुल 9 भाई बहने हैं, और उनके एकमात्र बड़े भाई का नाम तेज प्रताप यादव है, और वे भी एक राजनेता है। वहीं उनकी कुल सात बहने हैं, जिनमें उनकी सबसे बड़ी बहन का नाम, मीसा भारती है और वह भी एक राजनेता है। इसके अलावा उनकी अन्य बहनें, रोहिणी आचार्य, चंदा सिंह, रागिनी यादव, हेमा यादव, अनुष्का राव और राज लक्ष्मी हैं। तेजस्वी यादव अपने भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं।

अपनी बहनों के साथ तेजस्वी यादव।

अपनी बहनों के साथ तेजस्वी यादव।

जानिये – ” श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमासिंघे का जीवन परिचय | Ranil Wickramasinghe biography in Hindi “

 

तेजस्वी यादव की शिक्षा और करियर | Tejashwi Yadav Education

Tejashwi Yadav Education : तेजस्वी यादव कि स्कूली शिक्षा पटना से शुरू हुई। कुछ सालों तक पटना में पढ़ाई करने के बाद वे दिल्ली चले गए और फिर आगे की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली के हेमंत विहार के दिल्ली पब्लिक स्कूल में पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई की। उसके बाद उन्होंने दिल्ली के डीपीएस, आरके पुरम स्कूल से 8वीं तक की पढ़ाई पूरी की।

हालाँकि तेजस्वी पढ़ाई में एक औसत विद्यार्थी थे, लेकिन खेलो में उनकी बहुत रुचि थी और खेल में हिस्सा लेने मे वे हमेशा आगे रहते थे। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था। और स्कूल में पढ़ाई के दौरान वह अपने स्कूल क्रिकेट टीम का हिस्सा भी थे। उन्होंने स्कूल क्रिकेट टीम की तरफ से खेलते हुए कई प्रतियोगिताओं में अपने स्कूल टीम का प्रतिनिधित्व भी किया था। इसके बाद क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने नौवीं की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

 

तेजस्वी यादव का क्रिकेट करियर | Tejashwi Yadav Cricket Career

Tejashwi Yadav Cricket Career : तेजस्वी यादव ने कई क्रिकेट टूर्नामेंट में दिल्ली की राज्य क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया और झारखंड के लिए रणजी ट्रॉफी सीजन खेला। दिल्ली अंडर -19 टीम के लिए खेलते हुए, तेजस्वी को आईपीएल 2009 में दिल्ली डेयरडेविल्स कि टीम मे साइन किया गया था। तेजस्वी, वर्ष 2009 से 2012 तक चार सीज़न तक दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा रहे। लेकिन उन्हें आईपीएल के चारों सीज़न में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। वर्ष 2009 में उन्होंने झारखंड के लिए रणजी ट्रॉफी-2009, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी- 2009 और विजय हजारे ट्रॉफी- 2010 में कुछ घरेलू क्रिकेट मैच भी खेले हैं।

तेजस्वी यादव | Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव | Tejashwi Yadav

आपको बता दें कि अपने क्रिकेट करियर में तेजस्वी यादव ने कुल सात घरेलू मैच खेले हैं। जिसमें वे केवल 37 रन ही बना पाए हैं, और एक विकेट लिए हैं। जबकी, तेजस्वी ने अपना आखिरी मैच 16 फरवरी 2010 को, झारखंड और त्रिपुरा के बीच कटक में खेला था। इसके बाद जब उन्होंने देखा कि क्रिकेट में उनका करियर आगे नहीं बढ़ रहा है तो उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया।

जानिये – ” भारतीय ऑलराउंडर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का जीवन परिचय | Hardik Pandya biography in Hindi “

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई (Height)

से० मी०- 167

मी०- 1.67

फीट – 5′ 6″

वजन (Weight)

72 Kg

आंखों का रंग (eye color)

काला
बालों का रंग (Hair color)

काला

 

तेजस्वी यादव का राजनीतिक करियर | Tejashwi Yadav Political Career

Tejashwi Yadav Political Career : तेजस्वी यादव ने वर्ष 2015 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी और वर्ष 2015 में उन्हें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर राघोपुर निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधानसभा के लिए चुना गया था। जबकी, उनकी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने 81 सीटें जीतीं और जनता दल (यूनाइटेड) के साथ गठबंधन किया। उस समय नीतीश कुमार की जदयू पार्टी ने 70 सीटों पर जीत दर्ज कि थी। जिसके बाद, वर्ष 2015 में बिहार में राजद-जदयू गठबंधन सरकार के गठन के बाद, नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव ने पहली बार उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया। तेजस्वी, बिहार में सबसे कम उम्र के उप-मुख्यमंत्री  हैं। वे वर्ष 2015 से 2017 तक इस पद पर रहे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव।

इसके पहले, उन्होंने वर्ष 2010 में अपना पहला सार्वजनिक भाषण दिया था और उसी वर्ष 2010 के बिहार विधान सभा चुनाव से पहले राजद के लिए प्रचार भी किया था।

वर्ष 2016 में, बिहार के डिप्टी सीएम रहते हुए तेजस्वी यादव ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया था। जिसके द्वारा जनता अपने इलाके में क्षतिग्रस्त सड़कों से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज कर सकते थे। उस व्हाट्सएप नंबर की जानकारी देते हुए, एक इंजीनियर ने कहा कि, ” इस नंबर पर प्राप्त 47,000 संदेशों में से लगभग 44,000 व्यक्तिगत संदेश थे। जो तेजस्वी यादव को शादी का प्रस्ताव दे रहे थे। इनमें से केवल 3,000 संदेश ऐसे थे जो सड़क मरम्मत से संबंधित थे। “

वर्ष 2017 में, सीबीआई (CBI) द्वारा तेजस्वी यादव और उनके पिता लालू यादव और माता राबड़ी देवी सहित उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ, “होटल के लिए भूमि” घोटाला मामला दर्ज किया गया था। इन आरोपों के बाद राजद-जदयू गठबंधन की सरकार टूट गई। क्योंकि नीतीश कुमार के जदयू पार्टी ने राजद से अपना समर्थन वापस ले लिया और बिहार में भाजपा के समर्थन के साथ नीतीश कुमार ने फिर से अपनी सरकार बनाई और बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

उस दौरान तेजस्वी यादव वर्ष 2017 से 2020 तक बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में भी रहे। वे 27 साल की उम्र में भारत में विपक्ष के सबसे युवा नेता बन गए थे।

तेजस्वी यादव | Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव | Tejashwi Yadav

इससे पहले भी, वर्ष 2004 में तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा था। इस पर तेजस्वी यादव ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए, भाजपा सरकार को दोषी ठहराया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, ” वे मेरे खिलाफ 2004 के मामले ला रहे हैं। मैं 13 या 14 साल की उम्र में अपराधी कैसे हो सकता था, तब मेरी मूंछें भी नहीं थीं! “

वर्ष 2020 में, तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर राघोपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में चुना गया था। लेकिन, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बहुमत की सीटें हासिल करके बिहार में अपनी सत्ता बनाए रखी और नीतीश कुमार को एक बार फिर से बिहार का मुख्यमंत्री चुना। हालांकि इस चुनाव में, उनकी राजद पार्टी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।

हाल ही में, भाजपा के साथ गठबंधन की सरकार में, नीतीश कुमार ने 9 अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद, नीतीश कुमार  ने राजद के साथ मिलकर बिहार में दोबारा से सरकार बनाने का दावा पेश किया। और 10 अगस्त 2022 को उन्होंने दोबारा से बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने भी दुसरी बार बिहार के उप-मुख्यमंत्री पद कि शपथ ली।

जानिये – ” भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जीवन परिचय | Pt. Jawaharlal Nehru biography in Hindi “

 

निजी जीवन | Personal Life

Tejashwi Yadav Family : तेजस्वी यादव ने 9 दिसंबर 2021 को अपने लंबे समय की गर्लफ्रेंड रही रशेल गोडिन्हो उर्फ राजेश्वरी यादव से शादी की। शादी से पहले उनकी पत्नी राज राजेश्वरी यादव एक एयर होस्टेस थी। शादी से पहले, तेजस्वी और रशेल एक दूसरे को 7 सालों से जानते है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे, तेजस्वी यादव अपने नौ भाई-बहनों में शादी करने वाले आखिरी हैं।

तेजस्वी यादव की शादी की तस्वीर।

तेजस्वी यादव की शादी की तस्वीर।

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता (Parents)

पिता – लालू प्रसाद यादव 

माँ – श्रीमती राबड़ी देवी

भाई-बहन (Siblings)

बड़ा भाई – तेज प्रताप यादव (राजनेता)

बहन – मीसा भारती (राजनेता), रोहिणी आचार्य, चंदा सिंह, रागिनी यादव, हेमा यादव, अनुष्का राव और राज लक्ष्मी

पत्नी (Wife)

रशेल गोडिन्हो  उर्फ ​​राजेश्वरी यादव (वि.- Dec- 2021)
बच्चे (Childrens)

कोई नहीं

 

तेजस्वी यादव से जुड़े विवाद | Tejashwi Yadav controversies 

तेजस्वी यादव को राजनीति में आए हुए अभी कुछ साल ही हुए हैं। लेकिन फिर भी वे विवादों से घिरे हुए हैं।

  • 1 जनवरी 2008 को तेजस्वी यादव और उनके भाई, तेज प्रताप यादव को दिल्ली में एक पार्टी में एक लड़की को छेड़ने के आरोप में कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर पीटा था।
  • 16 अप्रैल 2017 को, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने तेजस्वी यादव और उनके माता-पिता लालू यादव और राबड़ी देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसमें उन तीनों पर आईआरसीटीसी के दो होटलों के रखरखाव का ठेका देने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था। उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों में आईपीसी के तहत आपराधिक साजिश (120-बी), धोखाधड़ी (420) और भ्रष्टाचार शामिल थे। हालांकि, बाद में दिल्ली की अदालत ने उन तीनों को इस मामले में जमानत दे दी थी।
  • 5 अक्टूबर 2020 को एक दलित नेता और पूर्व राजद नेता शक्ति मलिक की पत्नी द्वारा दिए गए लिखित बयान के आधार पर हत्या के मामले में तेजस्वी यादव, उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव और चार अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। यह मामला वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ दिनो पहले ही दर्ज किया गया था। जिसके कारण भी वे विवादों में आ गए थे।
  • एक ओपन डेटा डिपॉजिटरी वेबसाइट ‘माई नेता’ के अनुसार तेजस्वी यादव के खिलाफ 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालाँकि, उन्हें उनमें से किसी में भी दोषी नहीं ठहराया गया है।

जानिये –  ” छोटी उम्र में ही घर त्याग कर ब्रह्मचर्य जीवन अपनाने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय | Yogi Adityanath biography in Hindi “

 

तेजस्वी यादव से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Tejashwi Yadav

  • तेजस्वी यादव का जन्म बिहार के गोपालगंज के फुलवरिया गांव में हुआ था।
  • तेजस्वी यादव, राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पुत्र हैं और नौ भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं।
  • देसी यादव के जन्म के समय उनके माता-पिता बिहार विधानसभा के सदस्य थे।
  • तेजस्वी यादव के जन्म के 4 महीने बाद, उनके पिता लालू प्रसाद यादव बिहार के पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने।
  • तेजस्वी यादव ने 8वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और 9वीं कक्षा में उन्होंने क्रिकेट में करियर बनाने के लिए स्कूल छोड़ दिया था।
  • उन्होंने अपने स्कूली दिनों में कई क्रिकेट टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया था। स्कूल में पढ़ाई के दौरान वे अपने स्कूल क्रिकेट टीम के कप्तान भी रहे थे। उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी में दिल्ली क्रिकेट टीम की तरफ से अंडर -15 में भी भाग लिया था।
  • दिल्ली टीम के लिए कुछ सीज़न खेलने के बाद उन्हें दिल्ली के अंडर -19 क्रिकेट टीम में चुना गया था।
  • तेजस्वी यादव दाएं हाथ के बल्लेबाज थे और वर्ष 2009 से 2012 तक वे आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा भी थे। लेकिन वहां वे कभी भी प्लेइंग इलेवन टीम में शामिल नहीं हो सके।
  • तेजस्वी यादव ने अपने पूरे क्रिकेट करियर में 7 डोमेस्टिक मैच खेले। उन सात मैचों में उन्होंने सिर्फ 37 रन बनाए और एक विकेट लिया था।
  • वर्ष 2015 में तेजस्वी यादव ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। 
  • वर्ष 2016 में तेजस्वी यादव ने, जनता द्वारा उनके अपने इलाके में क्षतिग्रस्त सड़कों से संबंधित अपनी शिकायतें दर्ज करवाने के लिए एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया था। जिस प्राप्त 47,000 संदेशों में से लगभग 44,000 व्यक्तिगत संदेश थे, जो तेजस्वी यादव को शादी का प्रस्ताव दे रहे थे। केवल 3,000 संदेश ऐसे थे जो सड़क मरम्मत से संबंधित थे।”
  • वर्ष 2015 में 2015 में बिहार के उप मुख्यमंत्री के पद शपथ लेकर तेजस्वी बिहार में सबसे कम उम्र के उप मुख्यमंत्री बने। इस पद पर वह 2017 तक रहे।
  • 10 अगस्त 2022 को तेजस्वी यादव ने दूसरी बार बिहार के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

 

तेजस्वी यादव के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : तेजस्वी यादव कौन है ?

उत्तर : तेजस्वी यादव वर्तमान में बिहार के डिप्टी सीएम हैं, और वे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के छोटे बेटे हैं।

प्रश्न : तेजस्वी यादव का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : तेजस्वी यादव का जन्म 9 नवंबर 1989 को बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया गांव में हुआ था।

प्रश्न : तेजस्वी यादव की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 33 वर्ष (2022 मे)

प्रश्न : तेजस्वी यादव किस राज्य से हैं ?

उत्तर : बिहार से।

प्रश्न : तेजस्वी यादव की जाति क्या है ?

उत्तर : यादव।

प्रश्न : तेजस्वी यादव की पत्नी कौन है ?

उत्तर : तेजस्वी यादव की पत्नी, रशेल गोडिन्हो  उर्फ ​​राजेश्वरी यादव हैं। तेजस्वी की पत्नी, रशेल गोडिन्हो एक एयरहोस्ट्रेस हुआ करती थी।

प्रश्न : तेजस्वी यादव किस पार्टी से हैं ?

उत्तर : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) – RJD पार्टी से।

प्रश्न : तेजस्वी यादव, बिहार के उप-मुख्यमंत्री कब बने ?

उत्तर : तेजस्वी यादव 10 अगस्त 2022 को दुसरी बार बिहार के उप-मुख्यमंत्री पद कि शपथ ली है।

प्रश्न : तेजस्वी यादव पहली बार बिहार के डिप्टी सीएम कब बने थे ?

उत्तर : वर्ष 2015 में।

प्रश्न : तेजस्वी यादव ने कितनी पढ़ाई की है ?

उत्तर : तेजस्वी यादव अंडर मैट्रिक हैं, और केवल 8वीं पास हैं।

प्रश्न : तेजस्वी यादव के माता-पिता कौन हैं ?

उत्तर : तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी मां श्रीमती राबड़ी देवी बिहार कि प्रथम महिला मुख्यमंत्री हैं।

प्रश्न : वर्ष 2022 में तेजस्वी यादव की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : ₹ 8 करोड़ भारतीय रुपए लगभग।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *