विवेक अग्निहोत्री की बायोग्राफी | Vivek Agnihotri Biography in Hindi

विवेक अग्निहोत्री की बायोग्राफी | Vivek Agnihotri Biography in Hindi

 

विवेक अग्निहोत्री का जीवन परिचय (विवेक अग्निहोत्री, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, फिल्म, द कश्मीर फाइल्स, विवाद, पत्नी, बच्चे, नेटवर्थ) | Vivek Agnihotri Biography in Hindi [Vivek Agnihotri, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Films, The Kashmir Files, Controversies, Wife, Children, Net worth]

 

विवेक अग्निहोत्री 

Vivek Agnihotri

भारतीय फिल्म निर्माता, निर्देशक एवं पटकथा लेखक।

विवेक अग्निहोत्री बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक है। उन्होंने बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्म का निर्माण किया है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘चॉकलेट’ से किया था। विवेक बॉलीवुड में अलग तरह की फिल्म बनाने के लिए भी जाने जाते हैं, जिसमें थ्रिलर से लेकर स्पोर्ट्स और रोमांटिक ड्रामा जैसी फिल्में शामिल हैं। 

Advertisement

हाल ही में उनकी रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से वह काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट तो हुई हीं, इसके साथ ही इस फिल्म ने लोगों को कश्मीर में कश्मीरी पंडित पर हुए अत्याचारों से भी रूबरू कराने का काम किया है। उनकी इस फिल्म को लोगों द्वारा बहुत प्यार मिल रहा है, इस प्रकार की फिल्म बनाने के लिए उनकी बहुत सराहना भी की जा रही है। इस फिल्म को भारत के लगभग कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

विवेक अग्निहोत्री की बायोग्राफी | Vivek Agnihotri Biography in Hindi

विवेक अग्निहोत्री की बायोग्राफी | Vivek Agnihotri Biography in Hindi

वर्ष 2019 तक भारतीय केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के बोर्ड सदस्यों में शामिल रहे विवेक अग्निहोत्री की हालिया रिलीज फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ सफलता के शिखर को छू रही है। तो आइए जानते हैं, फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से सुर्खियों में बने विवेक अग्निहोत्री के जीवन परिचय, उनकी शिक्षा से लेकर एक फिल्म निर्देशक बनने तक के सफर के बारे में : 

 

इन्हें भी पढ़ें :

महानायक अमिताभ बच्चन की जीवनी ।

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार की जीवनी ।

रणवीर सिंह की जीवनी ।

 

विवेक अग्निहोत्री का जीवन परिचय : एक नजर में

नाम  :  विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri)

जन्म  :   21 दिसंबर 1973 (आयु 48 वर्ष)

जन्म स्थान  :  ग्वालियर, मध्य प्रदेश (भारत)

पिता : डॉ. प्रभू दयाल अग्निहोत्री

गृहनगर :   ग्वालियर, मध्य प्रदेश (भारत)

आवास :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

विश्वविद्यालय :  भोपाल स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज;

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय

शैक्षणिक योग्यता :  विज्ञान में स्नातक, ऑर्गनाइजेशन एंड मैनेजमेंट कोर्स।

राष्ट्रीयता  :  भारतीय

धर्म :  हिन्दू

पेशा (Profession) :  फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक एवं निर्माता।

वैवाहिक स्थिति  :   विवाहित

पत्नी :   पल्लवी जोशी (विवाह वर्ष- 1997 में)

प्रसिद्धी :  फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से प्रसिद्ध।

 

विवेक अग्निहोत्री का प्रारंभिक जीवन  | Vivek Agnihotri Early Life 

विवेक अग्निहोत्री का जन्म 21 दिसंबर 1973 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जवाहर कॉलोनी में हुआ था। उनके पिता का नाम डॉ. प्रभू दयाल अग्निहोत्री है और वे उत्तर प्रदेश के धनोरा गांव के रहने वाले कानकुब्ज ब्राम्हण हैं।

विवेक के पिता पेशे से एक प्रोफेसर थे और महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष थे। वर्ष 1971 में डॉ. प्रभू दयाल अग्निहोत्री ‘डायरेक्टर ऑफ हिन्दी’ ग्रंथ अकादमी के पद पर नियुक्त हुए और भोपाल में कार्यरत हुए। इसके बाद वे भोपाल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर बने। सेवानिवृत्ति के बाद विवेक के पिता ने अरेरा कॉलोनी में अपना घर बनाया और अपने परिवार के साथ वही रहने लगे।

विवेक अग्निहोत्री का बचपन ग्वालियर की गलियों में ही बीता और वे वही पले बढ़े। अग्निहोत्री की एक बहन भी है, जिनका नाम मुनिया है।

 

विवेक अग्निहोत्री की शिक्षा | Vivek Agnihotri Education

विवेक अग्निहोत्री की प्रारंभिक शिक्षा ग्वालियर के जवाहर कॉलोनी के एक स्थानीय स्कूल से पूरी हुई। अपनी आगे की पढ़ाई के लिए विवेक भोपाल आ गए, और भोपाल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ सोशल साइंस कॉलेज से उन्होंने विज्ञान में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की। यहीं से उन्होंने अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की।

आगे की पढ़ाई के लिए वे दिल्ली आ गए और दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मास कम्युनिकेशन, दिल्ली से विज्ञापन (एडवरटाइजिंग) की पढ़ाई पूरी की। इसके पश्चात विवेक ने ‘हावर्ड यूनिवर्सिटी, युएसए’ में दाखिला लिया और ‘ऑर्गेनाइजेशन एंड मैनेजमेंट’ में ‘सर्टिफिकेट ऑफ़ स्पेशल स्टडीज’ (CSS) का कोर्स पुरा किया।

 

 शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई

से० मी०- 175

मी०- 1.75

फीट – 5′ 9″

वजन

66 Kg

आंखों का रंग 

काला
बालों का रंग

काला और सफेद

 

विवेक अग्निहोत्री के करियर की शुरुआत | Vivek Agnihotri Career

विवेक अग्निहोत्री ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों में काम करते हुए किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़े कंपनियों के लिए विज्ञापनों में काम किया जिसमें Ogilvy एवं McCann जैसी दुनिया की जानी मानी एजेंसियाँ शामिल थी। इसके अलावा उन्होंने- मैगी, नेस्ले, पी एंड जी, जिलेट, कोका कोला आदि के एजेंसियों के लिए भी प्रमुख प्रोजेक्ट का नेतृत्व किया।

विवेक, जिलेट और कोक की लॉन्च टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। विवेक अग्निहोत्री ने दिल्ली में अपनी खुद की एक विज्ञापन एजेंसी – ‘आर्ट बीट’ शुरू की है, जिसे बिजनेस टुडे द्वारा ’10 सबसे तेजी से बढ़ती एजेंसियों’ के रूप में नामित किया जा चुका है।

विवेक अग्निहोत्री ने ‘एड्स’ पर एक सार्वजनिक सेवा विज्ञापन फिल्म बनाया। जिसमें उन्हें उनके रचनात्मक कला और समाज में योगदान के लिए सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड ‘ए एंड एम गोल्ड अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने ‘एड क्लब गोल्ड अवार्ड’ भी जीता है।

 

विवेक अग्निहोत्री के फिल्मी करियर कि शुरुआत |

विवेक अग्निहोत्री ने वर्ष 1994 मे डायरेक्शन और प्रोडक्शन के क्षेत्र में काम करना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कुछ टीवी सीरियल्स को निर्देशित किया। वर्ष 2005 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में कदम रखा और फिल्म ‘चॉकलेट’ से फिल्म निर्देशक के रूप में काम करना शुरू किया।

इसके बाद वर्ष 2007 में उन्होंने फिल्म ‘धन धना धन गोल’ बनाई। इस फिल्म में विवेक का काम लोगों को पसंद आया। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘हेट स्टोरी’ का निर्देशन भी किया। अब फिल्म इंडस्ट्री में लोग उन्हें पहचानने लगे थे, और वे बॉलीवुड में अपनी अलग जॉनर की फिल्मों के लिए जाने जाने लगे।

विवेक अग्निहोत्री | Vivek Agnihotri

विवेक अग्निहोत्री | Vivek Agnihotri

विवेक, फिल्म निर्देशन के साथ-साथ कई टीवी शोज का निर्माण करते रहे। उन्होंने, ये कहां आ गए हम, रिश्ते, सैटरडे सस्पेंस, एक्स-जोन, अनुबंध, संभव जैसे प्राइम टीवी शो का भी निर्माण किया है। जिसमें 300 घंटे से अधिक का लेखन, निर्देशन और निर्माण किया है। इस दौरान उन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं, और आलोचकों से उन्हें सराहना भी मिली है।

विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म जिद, बुद्धा इन अ ट्रैफिक जाम, जुनूनियत, मोहम्मद एंड उर्वशी जैसी फिल्मों का भी निर्माण किया है।

वर्ष 2019 में उनके द्वारा बनाई गई फिल्म ‘द ताशकंद फाइल्स’ रिलीज हुई। इस फिल्म के लिए विवेक अग्निहोत्री को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही वे 2019 से देश के सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के सदस्य भी बन गए हैं और ‘इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस’ में भारतीय सिनेमा के प्रतिनिधि के रुप में भी कार्यरत हैं।

 

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ | Film ‘The Kashmir Files’

विवेक अग्निहोत्री की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से वे चर्चा में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म 11 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज़ की गई थी। इस फिल्म के रिलीज के बाद से ही लोगों द्वारा इस फिल्म की तारीफ की गई है, और इस फिल्म को बहुत ही प्रोत्साहन भी मिला है।  फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, और पल्लवी जोशी के साथ कई अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

उनकी यह फिल्म, वर्ष 1990 में कश्मीरी हिंदुओं पर हुए अत्याचार और उनके नरसंहार की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म को अगस्त 2021 में रिलीज किया जाना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण थिएटर बंद होने की वजह से इस फिल्म को थिएटर खुलने तक के लिए टाल दिया गया था। जिसके बाद 11 मार्च 2022 को इसे थियेटरों में प्रदर्शित किया गया है। 

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के रिलीज के बाद से ही इस फिल्म को लोगों के द्वारा जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, और इस फिल्म के सभी शो हाउसफुल जा रहे हैं। रिलीज होने के कुछ दिनों बाद ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। असल में इस फिल्म ने रिलीज के 10 दिन बाद ही 150 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है।

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है इसके साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस फिल्म की सराहना की है। जबकि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस फिल्म को सराहा है।

 

विवेक अग्निहोत्री की आने वाली फिल्में | Vivek Agnihotri’s Upcoming Movies 

विवेक अग्निहोत्री की अगली आने वाली फिल्म ‘द देल्ही फाइल्स’ है। इस फिल्म में वर्ष 1984 के सिख दंगों को दर्शाने की कोशिश की गई है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

महानायक अमिताभ बच्चन की जीवनी ।

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार की जीवनी ।

रणवीर सिंह की जीवनी ।

 

विवेक अग्निहोत्री की नेटवर्थ | Vivek Agnihotri Net Worth

एक रिपोर्ट के अनुसार विवेक अग्निहोत्री की नेटवर्थ 10 मिलीयन डॉलर लगभग 76 करोड़ रुपये के करीब बताई जा रही है। इनके पास एक कार ऑडी Q7 है, जिसकी कीमत ₹80 लाख के आसपास है।

विवेक ने एक किताब भी लिखी है, जिसका नाम ‘अर्बन नक्सल’ है। उनकी यह किताब बेस्ट सेलर किताब भी हैं।

 

‘आई एम बुद्धा फाउंडेशन’ की स्थापना | I Am Buddha Foundation

विवेक अग्निहोत्री ने अपनी पत्नी पल्लवी जोशी के साथ मिलकर ‘आई एम बुद्धा फाउंडेशन’ की स्थापना की है। उनकी यह संस्था, वंचित युवाओं को रचनात्मक सोच में सलाह और ट्रेनिंग देता है, और उन्हें रचनात्मक क्षेत्र में मजबूती प्रदान करता है।

आपको बता दें कि, विवेक अग्निहोत्री स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से आते हैं, जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा भारतीय समाज में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

विवेक ने ‘भोपाल गैस त्रासदी’ के पीड़ितों के लिए धन जुटाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) में एक सामाजिक आंदोलन का नेतृत्व भी किया था। इसके बाद वे ‘नए भारत के निर्माण’ में भाग लेने के लिए भारत वापस लौट आए थे। 

 

निजी जीवन (Personal Life)

विवेक अग्निहोत्री ने वर्ष 1997 में पल्लवी जोशी से शादी की है, जो मशहूर बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री हैं। विवेक और पल्लवी के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी मालिका, और एक बेटा मनन है।

विवेक ने खुद को नरेंद्र मोदी का समर्थक बताया है।

पारिवारिक जानकारियां ।

आवास

मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
पत्नी

पल्लवी जोशी

बच्चे

बेटी – मालिका

बेटा – मनन

 

विवेक अग्निहोत्री से जुड़े विवाद | Vivek Agnihotri’s Controversies

  1. बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने एक बार विवेक अग्निहोत्री पर अपने साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था। विवेक ने उनके इस आरोप को सिरे से नकारते हुए तनुश्री पर मानहानि का केस किया था।
  2. विवेक अग्निहोत्री ने एक शॉर्ट फिल्म ‘मोहम्मद एंड उर्वशी’ का निर्माण किया था। इस फिल्म के निर्माण के लिए उन्हें और इस फिल्म के डायरेक्टर को कई धमकियां भी मिली थी।
  3. विवेक अग्निहोत्री ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ के प्रमोशन को लेकर यह खुलासा किया कि किया था कि, कपिल शर्मा और ‘द कपिल शर्मा शो’ के निर्माताओं ने यह कहते हुए उनकी फिल्म का प्रचार करने से इंकार कर दिया था कि, उनके पास कोई बड़ी स्टारकास्ट नहीं है। जिसके बाद कपिल शर्मा, सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल हुए। बाद में, कपिल ने स्पष्ट किया कि उन्होंने उन्हें ठुकराया नहीं था। जब उनकी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ कश्मीर में रिलीज हुई तब जम्मू के एक थिएटर में काफी अफरा-तफरी देखी गई। जहां लोगों के साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद ‘द कश्मीर फाइल्स’ की स्क्रीनिंग रोक दिया गया था।

 

विवेक अग्निहोत्री को मिले पुरस्कार और सम्मान | Awards and Rewards

2014 :  फिल्म ‘बुद्धा इन ए ट्रेफिक जाम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ लेखन व निर्देशक का पुरस्कार।

2019 :  फिल्म ‘द ताशकंद फाइल्स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक का 57th नेशनल फिल्म पुरस्कार।

2019 :  देश के ‘सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन’ के सदस्य बनें। 

2019 :  ‘इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस’ में भारतीय सिनेमा के प्रतिनिधि के रुप में कार्यरत।

 

 

विवेक अग्निहोत्री के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : विवेक अग्निहोत्री कौन है ?

उत्तर : विवेक अग्निहोत्री भारतीय फिल्म निर्माता, निर्देशक एवं पटकथा लेखक हैं। वे अलग जॉनर की फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उनकी रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से वे सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी इस फिल्म को दर्शकों द्वारा बहुत प्यार किया जा रहा है।

 

प्रश्न : विवेक अग्निहोत्री का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : विवेक अग्निहोत्री का जन्म 21 दिसंबर 1973 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर के जवाहर कॉलोनी में हुआ था।

 

प्रश्न : विवेक अग्निहोत्री की उम्र कितनी है ?

उत्तर : वर्तमान में विवेक अग्निहोत्री 49 वर्ष (2022 मे) के हैं।

 

प्रश्न : विवेक अग्निहोत्री कि पत्नी कौन हैं ?

उत्तर : विवेक अग्निहोत्री की पत्नी का नाम पल्लवी जोशी है, जो एक मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, और ‘द कश्मीर फाइल्स’ में मुख्य भूमिका मे हैं।

 

प्रश्न : विवेक अग्निहोत्री के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : विवेक अग्निहोत्री के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। उनके बेटे का नाम- मनन, और बेटी का नाम- मालिका है।

 

प्रश्न : विवेक अग्निहोत्री किस राज्य से हैं ?

उत्तर : विवेक अग्निहोत्री का जन्म मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। लेकिन वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं।

 

प्रश्न : ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर कौन है?

उत्तर : ‘द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री हैं।

 

प्रश्न : विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ किस पर आधारित है?

उत्तर : विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों और सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि, कैसे कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार किए गए और उन्हें वहां से खदेड़ दिया गया।

 

प्रश्न : विवेक अग्निहोत्री की नेट वर्थ कितनी है?

उत्तर : एक रिपोर्ट के अनुसार विवेक अग्निहोत्री की नेटवर्थ $10 मिलीयन लगभग 76 करोड़ रुपए के करीब बताई जा रही है।

 

प्रश्न : विवेक अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म कौन सी है?

उत्तर : विवेक अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म ‘द देल्ही फाइल्स’ है।

 

 

इन्हें भी पढ़ें :

महानायक अमिताभ बच्चन की जीवनी ।

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार की जीवनी ।

रणवीर सिंह की जीवनी ।

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *