इंदिरा नूई की बायोग्राफी | Indra Nooyi Biography in Hindi

इंदिरा नूई की बायोग्राफी | Indra Nooyi Biography in Hindi

इंदिरा नूई का जीवन परिचय (इंदिरा नूई कि बायोग्राफी, इंदिरा नूई कौन है, इंदिरा नूई, जन्म, उम्र, परिवार, शिक्षा, करियर, शादी, बच्चे, पेप्सिको) | Indra Nooyi Biography in Hindi [Indira Nooyi, who is Indra Nooyi, Birth, Age, Family, Education, Career, marriage, Children, Pepsico]

 

इंदिरा नूई

(Indra Nooyi)

भारतीय अमेरिकी व्यापार कार्यकारी एवं पेप्सिको कि पूर्व सीईओ।

 

भारतीय मूल की अमेरिकी इंदिरा नूई (Indra Nooyi) को पुरी दुनिया जानती है। जगदीप प्रभावशाली महिलाओं की बात आती है, तो इंदिरा नूई का नाम जरूर लिया जाता है। इंदिरा नूई एक सफल महिला उद्यमी एवं पेप्सिको कंपनी की पुर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। वर्ष 2018 में नूई पेप्सिको के सीईओ के पद से सेवानिवृत्त हुईं। वह वर्ष 2007 से 2019 तक पेप्सिको की अध्यक्ष भी रहीं। वे येल निगम के उत्तराधिकारी सदस्य होने के साथ ही न्यूयॉर्क फेडरल रिजर्व के निदेशक बोर्ड की स्तर बी की निदेशक भी हैं। 

Advertisement

इंदिरा नूई को कई पत्रिकाओं की प्रभावशाली लोगों की सुची में शामिल किया जा चुका है। वर्ष 2009 मे हुए फोर्ब्स सर्वेक्षण के अनुसार इंदिरा नूई को दुनिया में तीसरी सबसे ताकतवर महिला का नाम दिया गया था। वर्ष 2014 में इंदिरा नुई को फोर्ब्स की विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सुची में 13वां स्थान मिला था। जबकि वर्ष 2015 में फॉर्च्यून ने सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सुची में नूई को दूसरी सबसे शक्तिशाली महिला का स्थान दिया गया था। नुई को वर्ष 2007 में भारत सरकार द्वारा ‘पद्म भूषण’ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा वर्ष 2018 में उन्हें CEOWORLD पत्रिका द्वारा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सीईओ में से एक के रूप में नामित किया गया था।

इंदिरा नूई की बायोग्राफी | Indra Nooyi Biography in Hindi

इंदिरा नूई की बायोग्राफी | Indra Nooyi Biography in Hindi

तो आइए जानते हैं आज के इस लेख में इंदिरा नूई की बायोग्राफी, तमिलनाडु से पेप्सीको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के सफर और उनके जीवन से जुड़े पहलुओं के बारे में : 

 

इंदिरा नूई का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :    इंदिरा नुई (Indra Nooyi)

जन्म  :   28 अक्टूबर 1955 (आयु 67 वर्ष)

जन्म स्थान  :  मद्रास, तमिलनाडु, भारत

गृहनगर :   मद्रास, तमिलनाडु, भारत

आवास  :  न्यूयॉर्क

शिक्षण संस्थान :  मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कलकत्ता, येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट

शैक्षणिक योग्यता  :   सार्वजनिक और निजी प्रबंधन में मास्टर डिग्री

धर्म  :   हिन्दु

राष्ट्रीयता  :   संयुक्त राज्य अमेरिका

पेशा (Profession) :  व्यवसायी

वैवाहिक स्थिति  :   विवाहित

पति  :   राजकुमार नूई

अवार्ड (Award) :  पद्म भूषण

 

इंदिरा नूई का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।

इंदिरा नूई का जन्म 28 अक्टूबर 1955 को तमिलनाडु (भारत) के मद्रास (वर्तमान में चेन्नई) में एक तमिल परिवार में हुआ था। उनके पिता ‘स्टेट बैंक ऑफ़ हैदराबाद’ में कार्यरत थे, और उनकी मां एक गृहिणी थीं। जबकि उनके दादाजी जिला न्यायाधीश थे।

इंदिरा नुई कुल दो बहनें थी- चन्द्रिका और इंदिरा। दोनों बहने बचपन से ही पढ़ने में बहुत होशियार थीं।

वर्तमान में उनकी बड़ी बहन चंद्रिका कृष्णमूर्ति टंडन एक प्रसिद्ध गायिका और बिज़नेस वुमन है।

इंदिरा नूई | Indra Nooyi

इंदिरा नूई | Indra Nooyi

 

शिक्षा (Education)

इंदिरा नूई की प्रारंभिक शिक्षा मद्रास के होली एन्जिल्स एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होने वर्ष 1974 में मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद ‘भारतीय प्रबंध संस्थान, कोलकाता’, में दाखिला लिया और वहाँ से उन्होंने वर्ष 1976 में प्रबंधन में स्नात्त्कोत्तर किया।

इसके बाद इंदिरा ने वर्ष 1978 में अमेरिका स्थित प्रसिद्ध येल यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया जहाँ से उन्होंने ‘पब्लिक और प्राइवेट मैनेजमेंट’ का अध्ययन किया।

 

इंदिरा नूई के करियर की शुरुआत (Indira Nooyi Career) ।

कोलकाता से प्रबंधन में स्नातकोत्तर करने के बाद इंदिरा नूई ने भारत में अपने करियर कि शुरुआत ‘जॉनसन एंड जॉनसन’ मे बतौर प्रोडक्ट मेनेजर किया। उन्होंने टेक्सटाइल फर्म ‘मेत्टर बर्डसेल’ के साथ भी कार्य किया। इसके बाद वे अमेरिका चली गईं।

वर्ष 1978 में अमेरिका के येल यूनिवर्सिटी से ‘पब्लिक और प्राइवेट मैनेजमेंट’ का अध्ययन करने के दौरान उन्होंने ‘बूज एलन हैमिलटन’ में समर इंटर्नशिप भी किया। वर्ष 1980 में येल यूनिवर्सिटी से अपनी प्रबंधन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बोस्टन कंसल्टेशन फर्म में काम करना शुरू किया, जिसमें वे टेक्सटाइल व कंज्यूमर गुड्स इंडस्ट्री में मुवक्किलों की सेवा करने लगीं। इस दौरान उन्हें अमेरिका से कुछ खास लगाव हो गया था। इंदिरा नुई ने ‘एसिया ब्राउन बोवेरी’ कंपनी में भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

वर्ष 1986-90 के बीच इंदिरा ने ‘मोटोरोला कंपनी’ में भी अपनी सेवाएं दी। जिसमें उन्होंने कॉरपोरेट स्ट्रैटजी के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया और कंपनी के ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स के विकास मे मदद किया। 

 

इंदिरा नूई का पहला इंटरव्यू (Indra Nooyi First Interview)।

इंदिरा नूई अमेरिका में जब पहली बार जॉब इंटरव्यू देने जा रही थीं, तब उनके पास कोई बिजनेस सूट नहीं था। उन्होंने 50 डॉलर की अपनी पूरी बचत को दो बटन वाली एक डार्क ब्लू पॉलिएस्टर जैकेट और एक मैचिंग स्लैक्स पर खर्च कर दिया। वह इसे पहन कर देखना चाहती थीं, लेकिन पहले बाहर कभी चेंजिंग रूम का इस्तेमाल न करने की वजह से उन्हें यह काफी असुविधाजनक लगा, इसलिए उन्होंने अपने कपड़ों को पहनकर नही देखा।

हालांकि जैकेट उन्हें थोड़ी बड़ी लग रही थी, लेकिन तब उन्हें अपनी मां की एक बात याद आई कि, कपड़े हमेशा थोड़े बड़े ही लेने चाहिए। वरना जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, हमारे कपड़े छोटे होते जाते हैं। अपने मां कि इस बात को ध्यान मे रखते हुए उन्होंने वो जैकेट ले ली। लेकिन इंदिरा को यह ध्यान ही नहीं रहा कि वे अब 24 साल की हैं, और पूरी तरह बड़ी हो चुकी हैं। यह उनकी जिंदगी का पहला सबसे बड़ा खर्च था।

अब इंटरव्यू के दिन नूई ने जब जैकेट को पहना तो उन्होंने देखा कि, उनकी जैकेट वाकई में काफी बड़ी है और स्लैक्स थोड़ी छोटी है। लेकिन अब कपड़े बदलवाने का समय नहीं था तो, इंटरव्यू के लिए उन्होंने इस आउटफिट में एक फिरोज रंग के पॉलिएस्टर ब्लाउज को भी जोड़ा, जिस पर लाइट ब्लू, ब्लू और डार्क ब्लू कलर की वर्टिकल स्ट्राइप्स थीं।

इंटरव्यू वाली जगह पर पहुंचने के बाद वहाँ सब नूई को देखकर हंस रहे थे, जो उन्हे काफी शर्मिंदा करने वाला था। नूई का इंटरव्यू तो ठीक रहा, लेकिन वह अपने पहनावे से आहत और निराश थीं। वह इंटरव्यू हॉल से निकलकर रोते हुए अपनी करियर डेवलपमेंट डायरेक्टर जेन मॉरीसन (Jane Morrison) के पास गईं और रोते हुए सारी आपबीती सुना दिया।

जेन ने जब नुई से पूछा कि, नूई भारत में होतीं तो क्या पहनतीं ? 

इसपर नूई ने जवाब दिया- साड़ी।

नुई की इस बात पर उनका डायरेक्टर उन्हें सलाह देता है कि, अगली बार साड़ी ही पहनना। अगर वे आपको नौकरी नहीं देते हैं, तो ये उनका नुकसान होगा। जो हो, वही रहो।

 

पेप्सिको में इंदिरा नूई का करियर ।

नूई साल 1994 में पेप्सिको कंपनी के साथ कॉरपोरेट स्ट्रैटेजी व डेवलपमेंट की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर कंपनी में शामिल हुईं। ‘पेप्सिको’ मे लगभग 6 वर्षों तक काम करने के बाद वर्ष 2001 में इंदिरा नुई को इस कंपनी का अध्यक्ष और मुख्य वित्त अधिकारी (सी.एफ.ओ.) चुना गया। जब वे पेप्सिको मे शामिल हुई थीं, उस समय अमेरिका की 500 सबसे बड़ी कंपनियों में से एक में भी महिला सीईओ नहीं थी।

इंदिरा ने पेप्सीको के पुनर्गठन कि भी जिम्मेदारी संभाली, जिसमें ट्रोपिकाना (1998) का अधिग्रहण और क्वेकर ओट्स कंपनी (2001) का विलय जैसे कार्य शामिल हैं। उनके बेहतरीन कार्यशैली को देखते हुए, वे पेप्सिको की दीर्धकालिक विकास रणनीति की शिल्पकार मानी जाती हैं।

इंदिरा नूई | Indra Nooyi

इंदिरा नूई | Indra Nooyi

वर्ष 2006 में इंदिरा नूई पेप्सिको की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.इ.ओ.) के पद के लिए चुनी गईं। वे पेप्सिको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद पर चुनी जाने वाली पांचवीं और पहली महिला सीईओ थीं। इसके अलावा वे फॉर्च्यून 50 कंपनी चलाने वाली पहली अश्वेत और अप्रवासी महिला थीं। जब इंदिरा सीईओ बनीं, उस समय अमेरिका में 11 महिला सीईओ थीं। लगभग 12 वर्षों तक इस पद का सफलता पूर्वक निर्वाह करने के बाद अक्टूबर 2018 में इंदिरा नुई इस पद से सेवानिवृत्त हो गई। लेकिन इंदिरा 2019 तक पेप्सिको कि अध्यक्ष बनी रहीं।

 

इंदिरा नूई कि किताब (Indra Nooyi Book)।

इंदिरा नूई (Indra Nooyi) ने 300 पन्नों की एक किताब लिखी है, जिसमें उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी को समेटा है। इस किताब का नाम है ‘माई लाइफ इन फुल : वर्क, फैमिली एंड अवर फ्यूचर’’। नूई की यह किताब एक संस्मरण किताब है।

इंदिरा नूई ने इस किताब में अपने बाल्यकाल से लेकर पेप्सिको की मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनने तक की सभी घटनाओं की व्याख्या कि है।

 

इंदिरा नूई का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2021 मे (Networth, House, Fees, Car Collection in 2021) |

फोर्ब्स के मुताबिक, अप्रैल 2021 तक इंदिरा नूई की नेटवर्थ 29 करोड़ डॉलर थी। नूई ने साल 2019 में अमेजन (Amazon) के बोर्ड मे शामिल हुई हैं।

  • वर्ष 2008 में पेप्सीको की CEO के रूप में, इंद्रा नूई ने $1,49,17,701 का कुल आमदनी अर्जित किया, जिसमें $13,00,000 का मूल वेतन, $26,00,000 नकद बोनस, $64,28,538 के शेयर और $43,82,569 के विकल्प शामिल हैं।
आवास न्यूयार्क, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका
नेटवर्थ

(Networth)

$ 290 मिलियन डॉलर 

(₹2146 करोड़ INR) लगभग

आय का स्रोत कई प्रकार के बिजनेस से

 

निजी जीवन (Personal Life)

इंदिरा नुई का विवाह राज कुमार नूई से वर्ष 1980 को हुआ था। उनके पति राज कुमार नुई ‘एमएसओफ्ट सिस्टम्स’ के अध्यक्ष थे। इस नुई दंपत्ति कि दो बेटियाँ है, जो ग्रीनविच कनेक्टिकट में रहती हैं।

उनकी बड़ी बेटी प्रीथा नुई, ‘येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट’ से एमबीए की डिग्री प्राप्त कि है। यह वही स्कूल है, जहां से इंदिरा नुई ने भी अपनी पढ़ाई पूरी की थी। उनकी छोटी बेटी तारा नुई ने ‘न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय’ से पढ़ाई की है। इंदिरा नुई शाकाहारी हैं।

इंदिरा नूई अपने पति और बच्चों के साथ।

इंदिरा नूई अपने पति और बच्चों के साथ।

 

 

उपलब्धियाँ (Indra Nooyi Achievements)

  • इंदिरा नुई, अमरीका की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी पेप्सिको की महिला प्रमुख रह चुकी हैं।
  • इंदिरा भारतीय मूल की हैं। उन्हें फ़ोर्ब्स की ओर जारी 30 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया जा चुका है।
  • वर्ष 2008 में, इंदिरा नुई को कला और विज्ञान के अमेरिकन अकादमी की फैलोशिप के लिए चुना गया था।
  • वर्ष 2008 में ‘यूएस. न्यूज़ एंड वर्ल्ड रिपोर्ट’ ने नूई को अमेरिका के सबसे बेहतरीन नेताओं की सूची में रखा था।
  • जनवरी 2008 में, नूई को यू एस-भारत व्यापार परिषद में सभाध्यक्ष चुना गया था, यह एक गैर लाभ वकालत व्यापार संगठन, जो भारत में कारोबार करने वाली दुनिया की 300 से अधिक सबसे बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करती है।
  • नूई USIBC के बोर्ड निदेशकों का नेतृत्व करती है, जो की अमेरिकी उद्योग के प्रतिनिधिक अंश का प्रतिनिधित्व करते 60 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों की एक सभा है।
  • वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला नेताओं के समूह द्वारा इंदिरा नुई वर्ष 2009 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का नाम दिया गया है।
  • वर्ष 2012 में अमेरिका में मंदी के दौर से निपटने और आर्थिक रणनीति तय करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इंदिरा नुई सहित भारतीय मूल के दो अन्य लोग को चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया था।
  • फरवरी 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंदिरा नूई को आईसीसी बोर्ड की पहली स्वतंत्र महिला निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।

 

इंदिरा नूई को मिले पुरस्कार और सम्मान (Awards and Rewards) |

2004 :  बेबसन कॉलेज द्वारा कानून की मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित।

2007 :  भारत के पुर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित।

indra nooyi padma shree -

भारतीय राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम से पद्म भूषण सम्मान प्राप्त करते हुए इंदिरा नूई।

2008 :  न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानार्थ उपाधि से सम्मानित।

2009 :  बर्नार्ड कॉलेज द्वारा बर्नार्ड पदक से सम्मानित।

2009 :  ड्यूक विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानार्थ उपाधि से सम्मानित।

2010 :  पेनसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा मानवीय पत्र की मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित।

2011 :  वारविक विश्वविद्यालय द्वारा कानून की मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित।

2011 :  मियामी विश्वविद्यालय द्वारा कानून की मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित।

2011 :  वेक फॉरेस्ट विश्वविद्यालय द्वारा कानून की मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित।

2013 :  उत्तरी कैरोलिना राज्य विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानार्थ उपाधि से सम्मानित।

2018 :  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंदिरा नूई को आईसीसी बोर्ड की पहली स्वतंत्र महिला निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।

 

इंदिरा नूई के अनमोल विचार।

एक निर्णय लो। अपना साहस और आत्मविश्वास दिखाओ।

कोई भी कुछ भी कहे या करें, आप इसे सकारात्मक रूप से ले।

अगर किसी चीज में आप बेहतर हो तो उसे और बेहतर करें

मैं कोई सुपर वुमेन नही हूँ, यकीनन कई मौकों पर एक बेहतर मां या एक बेहतर पत्नी नहीं बन पाई हूँ।

आपको निरंतर नया सीखने और सोचने के तरीके मे वृद्धि करनी होगी।

हम दिखावा करते हैं कि, हमारे पास यह सब है। हम दिखावा करते हैं कि हम यह सब कर सकते हैं।

अगर आप किसी चीज को लेकर कंफ्यूज है तो उसे छोड़कर वर्तमान पर फोकस करें।

जितना अधिक हम नियमों को तोड़ सकते हैं, उतना ही बेहतर हम कर सकते है।

सफलता का एक महत्वपूर्ण गुण-वास्तविक बने रहें। जो गुण तुम्हे, तुम बनाता हो उसे कभी मत छिपाओ।

मैं बहुत ईमानदार हूं – बहुत ज्यादा ईमानदार। मैं हमेशा दूसरे के नजरिए से चीजों को देखती हुँ, साथ ही मेरे नजरिए से भी। और मुझे पता है कि कब मुझे निकल जाना है।

जो कुछ भी तुम करो। अपने आप को इसमें झोंक दो। अपना दिल, दिमाग सब कुछ।

अपने अंदर एक खास प्रतिभा या स्किल ढूंढे और इसे विकसित करें। यह हमेशा आपके आगे काम आएगा।

अपने आपको मजबूत बनाकर रखें, यही आपकी सफलता हैं।

बिजनेस के लिए और इस विश्व के लिए क्या अच्छा है, दोनों को साथ लाएं।

जब आप नकारत्मकता का भाव रखते हैं, तो आप नाराज होते हैं। यदि आप उस क्रोध को दूर कर लेते हैं और सकारात्मक इरादे ग्रहण करते हैं, तो आपको आश्चर्यचकित परिणाम मिलते है।

विपरीत परिस्थितियों में भी शांत रहें।

कृप्या दूसरों की मदद करें। महानता किसी पद से नहीं, बल्कि दूसरों के भविष्य निर्माण में मदद करने से आती है। हमारा दायित्व है कि हम दूसरो को ऊपर उठाएं।

अपने अंदर के विद्यार्थी को हमेशा जिंदा रखें। अपनी जिज्ञासा को कभी ना खोने दे।

मेरे पिता बिल्कुल अद्भुत इंसान थे। उनसे मैंने हमेशा सकारात्मक इरादे लेना सीखा। कोई भी कुछ भी कहता है या करता है, हमेशा सकारात्मक रहें।

अपने आत्म विश्वास के दम पर आप जो चाहे वह बन सकते हैं। फिर चाहे वो प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति बनना ही क्यों ना हो।

आपको अपना बिजनेस आगे बढ़ाने के लिए हर एंगल से सोचना चाहिए। एक दुकानदार और ग्राहक दोनों तरफ से।

हमेशा सभी को धन्यवाद  दें।

मैं और राजनीति कभी मेल नहीं खा सकते।

मैं स्पष्टवादी हूँ , कूटनीतिज्ञ नहीं।

अगर मैं राजनीति में आयी, तो तीसरा विश्व युद्ध होगा।

नेतृत्व को परिभाषित करना और अच्छा नेतृत्व करना कठिन है। लेकिन अगर आप पृथ्वी के छोर तक लोगों का अनुसरण कर सकते हैं, तो आप एक महान नेता हैं।

मैं अपनी नौकरी को एक जुनून के तौर पर देखती हूँ…! एक नौकरी के रुप में नहीं।

दुनिया आज विचारों से भरी है। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो कोई और इसे करने जा रहा है।

मैं किसी को भी ऐसा कुछ करने के लिए नहीं कहती, जो मैं खुद नहीं करती।

भारत एक विशाल क्षमता वाला देश है, और यह पेप्सीको के लिए एक आकर्षित उच्च प्राथमिकता वाला बाजार बना हुआ है।

यदि आपको संगठन को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आपको खुद को सुधारना होगा और संगठन आपका अनुसरण करेगा। यह एक बड़ा सबक हैं।

दिन के अंत में, यह मत भूलो कि तुम एक व्यक्ति हो, मत भूलो कि तुम एक माँ हो, मत भूलो कि तुम एक पत्नी हो, मत भूलो कि तुम एक बेटी हो।

 

इंदिरा नूई के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : इंदिरा नूई कौन है ?

उत्तर : भारतीय अमेरिकी व्यापार कार्यकारी एवं पेप्सिको कि पूर्व सीईओ।

 

प्रश्न : इंदिरा नूई का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : 28 अक्टूबर 1955 को।

 

प्रश्न : इंदिरा नूई की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 67 वर्ष (2022 मे) ।

 

प्रश्न : इंदिरा नूई वर्तमान में कहां रहती हैं ?

उत्तर : न्यूयॉर्क शहर (संयुक्त राज्य अमेरिका) में।

 

प्रश्न : क्या इंदिरा नूई शराब (अल्कोहल) का सेवन करती हैं ?

उत्तर : ज्ञात नहीं।

 

प्रश्न : क्या इंदिरा नूई धूम्रपान करती  हैं ?

उत्तर  : ज्ञात नहीं

 

प्रश्न : इंदिरा नूई की शादी किससे हुई है ?

उत्तर : राज कुमार नुई से।

 

प्रश्न : इंदिरा नूई के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : दो बेटी।

 

प्रश्न : इंदिरा नूई किस राज्य की हैं ?

उत्तर : तमिलनाडु, भारत 

 

प्रश्न : इंदिरा नूई किससे संबंधित है ?

उत्तर : व्यवसाय जगत से।

 

प्रश्न : इंदिरा नूई कि नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : $290 मिलियन डॉलर (₹ 2146 करोड़) लगभग

 

 

इन्हें भी पढ़ें :

किरण मजूमदार शॉ की बायोग्राफी ।

सावित्री जिंदल की बायोग्राफी ।

सुधा मूर्ति की बायोग्राफी ।

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘इंदिरा नूई (Indira Nooyi)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *