अमृतपाल सिंह की जीवन परिचय, कौन है ? | Amritpal Singh wiki, net worth, age & biography in Hindi
अमृतपाल सिंह की जीवन परिचय, कौन है ? | Amritpal Singh wiki, net worth, age & biography in Hindi
अमृतपाल सिंह का जीवन परिचय, कौन है ? (अमृतपाल सिंह विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, विवाद, शादी, नेटवर्थ) | Amritpal Singh Biography in Hindi [ Who is Amritpal Singh, Wiki, Birth, Education, Family, Controversies, wife, Net worth ]
अमृतपाल सिंह, जिन्हें पंजाब के धार्मिक-राजनीतिक हलकों में “भिंडरावाले 2.0” के रूप में जाना जाता है, ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख हैं, जो सामाजिक न्याय के लिए लड़ने और पंजाब के अधिकारों और संस्कृति को संरक्षित करने के उद्देश्य से गठित एक संगठन है। अमृतपाल सिंह 2022 में संगठन से जुड़े।
अमृतपाल सिंह | Amritpal Singh
Head of organization ‘Waris Punjab De’
Amritpal Singh Biography in Hindi : दोस्तों, अमृतपाल सिंह एक अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू द्वारा स्थापित संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख हैं। दीप सिद्धू की पिछले साल एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बाद अमृतपाल सिंह समूह के प्रमुख बने। दीप सिद्धू पिछले साल तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्हें गणतंत्र दिवस पर किसान विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अमृतपाल ने मारे गए खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले को अपनी “प्रेरणा” बताते है। द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में यह बताया गया है कि, वह मारे गए आतंकवादी की तरह कपड़े भी पहनते है और उसके तौर-तरीकों की नकल करते है।

अमृतपाल सिंह की जीवन परिचय, कौन है ? | Amritpal Singh wiki, net worth, age & biography in Hindi
अमृतपाल सिंह ने अपने परिवार के स्वामित्व वाले ट्रांसपोर्ट के बिजनेस में दुबई में 10 वर्षों तक काम किया है। वह निरस्त कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के समर्थन में सामने आने के बाद से सुर्खियों में आए थे। पिछले साल दिसंबर में, अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने जालंधर में मॉडल टाउन गुरुद्वारे में कुर्सियों और सोफे को यह कहते हुए आग लगा दी थी कि, उन्हें गुरुद्वारों में रखना सिख धर्म के सिद्धांतों के खिलाफ है। कपूरथला जिले के बिहारीपुरा गांव में एक अन्य गुरुद्वारे में भी तोड़फोड़ की गई। तो आइए एक नजर डालते हैं, ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख ‘अमृतपाल सिंह का जीवन परिचय पर | Amritpal Singh biography in Hindi’. जिसमें हम उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में भी जानेंगे। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…
Table of Contents
अमृतपाल सिंह का जीवन परिचय : एक नजर में।
नाम (Name) | अमृतपाल सिंह संधू (Amritpal Singh Sandhu) |
उपनाम (Nickname) | अमृतपाल सिंह बाकलावाले, अमृतपाल सिंह खालसा, भाई अमृतपाल सिंह |
जन्म (Birth) | 18 जनवरी 1993 |
उम्र (Age) | 30 वर्ष (2023 मे) |
जन्म स्थान (Birth Place) | जल्लुपुर खेड़ा गाँव, बाबा बकाला, अमृतसर (पंजाब) |
पिता (Father) | तरसेम सिंह |
माता (Mother) | बलविंदर कौर |
गृहनगर (Hometown) | जल्लुपुर खेड़ा गाँव, बाबा बकाला, अमृतसर (पंजाब) |
वर्तमान पता (Current City) | मुम्बई, महाराष्ट्र (भारत) |
स्कुलिंग (Schooling) | ____ |
विश्वविद्यालय (University) | ____ |
शिक्षा (Education) | 10वीं कक्षा तक की |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
राशि (Zodiac) | कुंभ राशि |
धर्म (Religion) | धर्म |
जाति (Caste) | पंजाबी |
पेशा (Profession) | कार्यकर्ता |
सक्रिय वर्ष (Active Year) | ___ |
डेब्यु फिल्म (Debut Film) | ___ |
पत्नी (Wife) | किरणदीप कौर ( विवाह- 10 फरवरी 2023) |
प्रसिद्धि (Famous for) | वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख के रूप में |
कुल संपत्ति (Net Worth) | $2 मिलियन डॉलर (मीडिया सूत्रों के अनुसार) |
अमृतपाल सिंह का प्रारंभिक जीवन, शादी और परिवार | Amritpal Singh Early Life, Wife & Family
Amritpal Singh Biography in Hindi : दोस्तों ! अमृतपाल सिंह संधू का जन्म 18 जनवरी 1993 को भारत में पंजाब के अमृतसर जिले की बाबा बकाला तहसील के जल्लुपुर खेड़ा गाँव में हुआ था। अमृतपाल के पिता का नाम तरसेम सिंह और माँ का नाम बलविंदर कौर है। अमृतपाल सिंह की जुड़वां बहनें और एक बड़ा भाई भी है।
वर्ष 2012 में, अमृतपाल दुबई चले गए, जहाँ वे अपने परिवार के परिवहन व्यवसाय से जुड़ गए।
हाल ही में 10 फरवरी 2023 को, अमृतपाल सिंह ने पंजाब के अमृतसर में अपने पैतृक गांव में किरणदीप कौर नाम की एक यूके-आधारित एनआरआई से शादी की थी।

Amritpal Singh’s wife Kirandeep Kaur
पारिवारिक जानकारियां | Family Details
माता-पिता
(Parents) |
पिता – तरसेम सिंह
माँ – बलविंदर कौर |
भाई-बहन (Siblings) | एक बड़ा भाई और
दो बहनें (जुड़वां) |
पत्नी (Wife) | किरणदीप कौर (विवाह : 10 फरवरी 2023) |
बच्चे (Childrens) | None |
अमृतपाल सिंह कि शिक्षा | Amritpal Singh Education
Amritpal Singh Education : अमृतपाल सिंह ने 10वीं कक्षा तक कि पढ़ाई पुरी करने के बाद, पंजाब के कपूरथला में एक पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रम में दाखिला लिया। हालांकि, उन्होंने पाठ्यक्रम पूरा नहीं किया और पढ़ाई बीच में ही छोड़कर परिवार के परिवहन व्यवसाय में शामिल होने के लिए दुबई चले गए थे।
जानिए – ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन का जीवन का जीवन परिचय | Sam Altman biography in hindi
शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।
लंबाई (Height) | से० मी०- 178
मी०- 1.78 फीट – 5′ 11″ |
वजन (Weight) | 76 Kg (लगभग) |
आंखों का रंग (Eye color) | गहरा भूरा |
बालों का रंग (Hair color) | काला |
अमृतपाल सिंह क्यों है विवादों में | Why Amritpal Singh is in Controversies
Amritpal Singh Biography in Hindi : दोस्तों ! अमृतपाल सिंह पर अपहरण, चोरी के साथ कई अन्य मामले दर्ज हैं। हाल ही में, उनके खिलाफ पंजाब पुलिस ने एक सिख युवक पर हमला और उसका अपहरण करने का मामला दर्ज किया था। उस सिख युवक का नाम वरिंदर सिंह है, जो पंजाब के रोपड़ जिले का रहने वाला है। उन्होंने अमृतपाल सिंह के खिलाफ फेसबुक लाइव किया था और उन पर सिखों को गुमराह करने का आरोप लगाया था। इससे नाराज होकर अमृतपाल और उसके साथियों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने वरिंदर सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की। जिसके बाद, इस मामले में अमृतपाल सिंह के सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है।
गृह मंत्रालय द्वारा हाल ही में अमृतपाल की कथित संदिग्ध गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए, पंजाब सरकार को पत्र लिखने के पहले से ही वह केंद्र के राडार पर हैं।
हाल ही में अमृतपाल सिंह के बारे में पीटीआई ने यह खुलासा किया कि, “अमृतपाल सिंह ने हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देते हुए कहा था कि, उनका हश्र भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जैसा होगा।”
जानिए – बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन का जीवन परिचय | Hrithik Roshan biography in hindi
अमृतपाल सिंह की संपत्ति, घर, कार कलेक्शन, वेतन | Amritpal Singh Network, House, Car collection, Salary
Amritpal Singh Net Worth : विभिन्न मीडिया सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल सिंह की कुल संपत्ति $2 मिलियन डॉलर के आसपास बताई जा रही है।
अमृतपाल सिंह से जुड़े विवाद। Amritpal Singh Controversies
अमृतपाल सिंह का कई विवादों से नाता रहा है। जिनमें से कुछ प्रमुख विवाद इस प्रकार है –
सुधीर सूरी की हत्या के मामले में हाउस अरेस्ट –
Amritpal Singh Biography in Hindi : अमृतपाल सिंह सुधीर सूरी की हत्या के मामले में नाम सामने आने के बाद, पंजाब पुलिस द्वारा पंजाब के मोगा के सिंघावाला गांव में कुछ समय के लिए, कथित तौर पर अमृतपाल सिंह को घर में नजरबंद कर दिया गया था। गौरतलब है कि, 31 वर्षीय सुधीर सूरी कि गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, सुधीर के परिवार ने हत्या के लिए अमृतपाल को जिम्मेदार ठहराया था। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उसे घर में नजरबंद रखा था। इसके अलावा, कथित तौर पर उस पर नज़र रखने के लिए गाँव में उसके दो घरों को जोड़ने वाली गलियों में लगभग नौ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे।
जानिए – महान साइंटिस्ट स्टीफन हॉकिंस का जीवन परिचय | Stephen Hawking biography in hindi
ईसा मसीह के खिलाफ टिप्पणी –
Amritpal Singh Biography in Hindi : वर्ष 2022 में, अमृतपाल सिंह को ईसा मसीह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में पंजाब के जालंधर के पीएपी चौक पर उसके खिलाफ ईसाई समुदाय ने चार घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया था। अमृतपाल सिंह ने अपने एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि, “यीशु ! जो खुद को नहीं बचा सका, वह बाकी सभी को कैसे बचाएगा?”
भिंडरावाला का अनुयायी
Amritpal Singh Biography in Hindi : 2 अक्टूबर 2022 को, शिवसेना के अध्यक्ष हनी महाजन ने कथित तौर पर सरकार से अमृतपाल सिंह को उनकी ‘देशद्रोही गतिविधियों’ के लिए गिरफ्तार करने और सिख संगठन दमदमी टकसाल के उग्रवादी नेता की तरह एक अलग सिख राज्य बनाने के जरनैल सिंह भिंडरावाले विचार को बढ़ावा देने का आग्रह किया था। इसके बाद, 7 अक्टूबर 2022 को अमृतपाल सिंह के ट्विटर अकाउंट को खालिस्तानी समर्थक ट्वीट्स पर उनकी टिप्पणी के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। साथ ही गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को अमृतपाल की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
एक गुरुद्वारे की संपत्तियों को नष्ट करना
Amritpal Singh Biography in Hindi : वर्ष 2022 के दिसंबर माह में, अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में वारिस पंजाब डी समूह के सदस्यों ने विभिन्न गुरुद्वारों का दौरा करते हुए, उनके समर्थकों ने जालंधर में मॉडल टाउन गुरुद्वारे में कुर्सियों और सोफे को यह कहते हुए आग लगा दी थी कि, उन्हें गुरुद्वारों में रखना सिख धर्म के सिद्धांतों के खिलाफ है। कपूरथला जिले के बिहारीपुरा गांव में एक अन्य गुरुद्वारे में भी तोड़फोड़ की गई। अमृतपाल द्वारा एक कमरे में कुर्सी रखने की प्रथा पर सवाल उठाने के बाद बैठने की व्यवस्था के विरोध में बिहारीपुर गाँव में एक गुरुद्वारे के फर्नीचर में आग लगा दी, जहां पवित्र पुस्तक रखी गई थी।
उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के लोगों के साथ बहस की और कहा कि, – यह सिख रहत मर्यादा के खिलाफ है, जो सिख धर्म के लिए आचार संहिता और परंपराओं को परिभाषित करता है।
इंस्टाग्राम अकाउंट बैन
Amritpal Singh Biography in Hindi : ट्विटर पर बैन किए जाने के बाद से अमृतपाल सिंह के संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता को देखते हुए, दिसंबर 2022 में अज्ञात कारणों कि वजह से अमृतपाल सिंह का इंस्टाग्राम अकाउंट दुनिया भर से हटा दिया गया था।
अमृतपाल सिंह वारिस पंजाब दे में कैसे शामिल हुए
Amritpal Singh Biography in Hindi : आपको बता दें कि, अमृतपाल सिंह दुबई के एक जाने माने बिजनेसमैन हैं। वह भारत में किसान आंदोलन के समय में दीप सिद्धू के संपर्क में आया था। उन्होंने कभी भी दीप सिद्धू को व्यक्तिगत रूप से नहीं देखा और ना ही उनसे मुलाकात की थी। लेकिन इंटरनेट पर और सोशल मीडिया के द्वारा वह दीप सिद्धू के संपर्क में था।
15 फरवरी 2022 को कुंडली-मानेसर-पलवल हाईवे पर सोनीपत के पास एक सड़क दुर्घटना में दीप सिद्धू की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद, अमृतपाल सिंह वारिस पंजाब समूह का नेतृत्व करने के लिए दुबई से भारत वापस लौट आया और सामाजिक न्याय के लिए लड़ने और पंजाब के अधिकारों और संस्कृति को संरक्षित करने के लिए पंजाबी अभिनेता से कार्यकर्ता बने एवं दीप सिद्धू द्वारा गठित एक संगठन वारिस पंजाब दे के प्रमुख बनने का फैसला किया।
जानिए – बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र शास्त्री का जीवन परिचय | Dhirendra Shastri biography in hindi
अमृतपाल सिंह से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Amritpal Singh
- क्या अमृतपाल सिंह शराब पीते हैं ? – हां।
- क्या अमृतपाल सिंह सिगरेट का सेवन करते हैं? जानकारी नहीं।
- अमृतपाल सिंह का जन्म पंजाब के अमृतसर जिले में खेड़ा गांव में हुआ था।
- अमृतपाल का एक बड़ा भाई और दो बहने भी हैं।
- अमृतपाल ने दसवीं तक की पढ़ाई की है।
- वर्ष 2012 में वे अपने परिवार के व्यवसाय को संभालने के लिए दुबई चले गए थे।
- दुबई में उनके परिवार का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है।
- अमृतपाल सिंह ‘वारिस पंजाब दे’ कम्युनिटी के सदस्य हैं।
- अमृतपाल, दीप सिद्धू से कभी भी व्यक्तिगत रूप से नहीं मिले थे। वे केवल सोशल मीडिया के जरिए ही उनसे मिलता था।
- दीप सिद्धू की मृत्यु के बाद, अमृतपाल सिंह विशेष रूप से दीप सिद्धू के बाद ‘वारिस पंजाब दे’ ग्रुप का नेतृत्व करने के लिए दुबई से भारत वापस आया था।
- अमृतपाल सिंह ने हाल ही में 10 फरवरी 2023 को किरणदीप कौर से शादी कि थी।
- अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर एक यूके एनआरआई है।
अमृतपाल सिंह के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : अमृतपाल सिंह कौन है ?
उत्तर : अमृतपाल सिंह पंजाब के एक सामाजिक कार्यकर्ता है। अमृतपाल सिंह सिख धर्म के प्रचारक हैं और उन्हें ‘वारिस पंजाब’ के नाम से भी जाना जाता है।
प्रश्न : अमृतपाल सिंह का जन्म कब हुआ ?
उत्तर : अमृतपाल सिंह का जन्म 18 जनवरी 1993 को अमृतसर जिले के जालूपुर खेड़ा गांव में हुआ था।
प्रश्न : अमृतपाल सिंह की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 30 वर्ष (2023 में)
प्रश्न : अमृतपाल सिंह किस राज्य से हैं ?
उत्तर : पंजाब, भारत से।
प्रश्न : अमृतपाल सिंह की जाति क्या है ?
उत्तर : सिख, पंजाबी
प्रश्न : अमृतपाल सिंह कितने भाई- बहन हैं ?
उत्तर : एक बड़ा भाई और दो बहने (जुड़वा)
प्रश्न : अमृतपाल सिंह कि पत्नी कौन है ?
उत्तर : अमृतपाल सिंह की पत्नी का नाम, किरणदीप कौर है, जो एक यूके-आधारित एनआरआई है।
प्रश्न : अमृतपाल सिंह के कितने बच्चे है?
उत्तर : लागू नहीं
प्रश्न : वर्ष 2022 में अमृतपाल सिंह की नेटवर्थ कितनी हैं?
उत्तर : विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार अमृतपाल सिंह की कुल संपत्ति लगभग 16 करोड रुपए बताई गई है।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।