कुमार मंगलम बिड़ला की जीवनी । Kumar Mangalam Birla Biography in Hindi
कुमार मंगलम बिड़ला की जीवनी
(Kumar Mangalam Birla)
आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष ।
“मुझे CA बनने में कोई रूचि नहीं थी | मेरे पिता सोचते थे की, मेरे लये यह करियर ऑप्शन सही होगा | उस वक्त मुझ में, अपनी मन की बता बताने का साहस नहीं था | लेकिन आज में अपने पिता के उस कदम की, दिल से सराहना करता हूँ |”
– कुमार मंगलम बिरला ।
कुमार मंगलम बिड़ला एक प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति और जानी मानी कंपनी ‘आदित्य बिड़ला ग्रुप’ के अध्यक्ष हैं। आदित्य बिड़ला ग्रुप भारत के सबसे बड़े औद्योगिक व्यवसायीयों में से एक है।
बिड़ला ग्रुप के अंतर्गत आने वाली कंपनियों मे- अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम, आदित्य बिरला रिटेल, हिंडाल्को, आदित्य बिरला नुवो, आइडिया सेल्युलर, आदित्य बिरला मिनिक्स जैसी बड़ी कंपनियाँ हैं।
अपनी ग्रुप कंपनियों के अलावा भी कुमार मंगलम बिड़ला विभिन्न नियामक और व्यावसायिक बोर्डों पर कई महत्वपूर्ण और जिम्मेदार पदों पर रहे हैं।
कुमार मंगलम बिरला ‘बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस’ के कुलाधिपति हैं। यह विश्वविद्यालय (बिट्स पिलानी) घनश्याम दास बिड़ला द्वारा स्थापित किया गया था।
बिट्स पिलानी विश्वविद्यालय के कुलपति बनने के बाद, उन्होंने इस विश्वविद्यालय को दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों में से एक बनाने के लिए इसपर विभिन्न क्षेत्रों मे कई महत्वपूर्ण कदम भी उठाए।

कुमार मंगलम बिड़ला की जीवनी । Kumar Mangalam Birla Biography in Hindi
Table of Contents
कुमार मंगलम बिड़ला का जीवन परिचय : एक नजर में ।
नाम : कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla)
जन्म : 14 जून 1967
जन्म स्थान :
पिता : आदित्य विक्रम बिरला
माता : राजश्री बिरला
आवास : मुम्बई, महाराष्ट्र (भारत)
शिक्षा : मुंबई विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र (भारत)
लंदन बिजनेस स्कूल, लंदन
शैक्षणिक योग्यता : MBA की डिग्री।
धर्म : हिन्दू
जाति : मारवाड़ी
पेशा : व्यवसायी (Businessman)
व्यवसाय (Business) : ‘आदित्य बिरला ग्रुप’ के चेयरमैन।
पत्नी : नीरजा बिड़ला
बच्चे : तीन बच्चे।
राष्ट्रीयता : भारतीय
कुमार मंगलम बिड़ला का प्रारंभिक जीवन ।
कुमार मंगलम बिड़ला का जन्म 14 जून 1967 में मुंबई में एक मारवाड़ी व्यवसायी, बिड़ला परिवार में हुआ। कुमार मंगलम के पिता का नाम आदित्य विक्रम बिरला है और माँ का नाम राजश्री बिड़ला है। इनके पिता आदित्य विक्रम बिड़ला पेशे से एक बड़े बिजनेसमैन थे।
कुमार मंगलम का जन्म बिड़ला परिवार की चौथी पीढ़ी में हुआ था और उनका बचपन कोलकाता और मुंबई में गुजरा। इनकी एक बहन भी है जिसका नाम- वासवदत्ता बजाज है।
शिक्षा ।
कुमार मंगलम बिड़ला ने अपनी शिक्षा मुंबई के “बोम्बे विश्वविद्यालय” से वाणिज्य में स्नातक कि डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने “भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान” और “इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंट ऑफ इंडिया” से चार्टर्ड अकाउंटेंसी विषय से डिग्री हासिल की, और एक चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) बन गए ।
इसके बाद उन्होंने अपनी MBA कि पढ़ाई करने के लिए ‘लंदन बिजनेस स्कूल’, लंदन मे दाखिला लिया और यहाँ से उन्होंने MBA की डिग्री हासिल की, जिसके वे मानद सदस्य भी रहे थे।
शारीरिक संरचना
लंबाई |
सेमी मे- 172 cm
मीटर मे- 1.72 M फीट मे- 5′ 6” |
वजन | 75 Kg |
आंखों का रंग | काला |
बालों का रंग | काला |
निजी जीवन ।
कुमार मंगलम बिड़ला का विवाह 22 वर्ष कि उम्र मे 17 मई 1989 को नीरजा कस्लीवाल के साथ हुआ था। इस दंपत्ति के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटी और एक बेटा है, एवं उनके नाम- अनन्या बिड़ला और अद्वैतेषा बिड़ला (पुत्री) एवं आर्यमान बिड़ला (पुत्र) है।
कुमार मंगलम बिड़ला की पत्नी नीरजा बिड़ला, भारत के टॉप बिजनेसमैन की लिस्ट में शुमार हैं। वे ‘आदित्य बिड़ला ट्रस्ट’ की वाइस चेयरपर्सन हैं।
पारिवारिक जानकारियां ।
माता/ पिता | आदित्य विक्रम बिड़ला (पिता) राजश्री बिड़ला (माता) |
पत्नी | नीरजा बिड़ला |
बेटा/बेटी | अनन्या बिड़ला और अद्वैतेषा बिड़ला (पुत्री)
आर्यमान बिड़ला (पुत्र), |
बहन | वासवदत्ता बजाज |
कुमार मंगलम बिड़ला के करियर की शुरुआत ।
वर्ष 1995 में अपने पिता आदित्य बिड़ला के अकस्मात् मृत्यु के बाद कुमार मंगलम बिड़ला को ‘बिड़ला समूह’ का अध्यक्ष बनाया गया। उस समय उनकी उम्र मात्र 28 साल थी और इतने बड़े समुह को चलाने के लिए उनके पास अनुभव भी कम था। जिसपर लोगों ने इतने बड़े बिड़ला साम्राज्य को चलाने में उनकी काबिलियत पर प्रश्न भी उठाये। लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत, लगन, कौशल और सोच से न केवल आदित्य बिड़ला समूह को आगे बढ़ाया, बल्कि नए क्षेत्रों में भी कंपनी का विस्तार किया।
उन्होंने अपने समुह का विस्तार- दूरसंचार, सॉफ्टवेयर और बी.पी.ओ. जैसे क्षेत्रों में किया और पहले से मौजूद व्यापार जैसे- टेक्सटाइल, सीमेंट, एल्युमीनियम, उर्वरक आदि को भी मजबूती प्रदान की।
आदित्य बिड़ला ग्रुप का कारोबार भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के 40 देशों में फैला है, जिनमे प्रमुख- कनाडा, चीन, थाईलैंड, मलेशिया, फ़िलीपीन्स, इंडोनेशिया, मिस्र, और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश शामिल है। बीते 13-14 सालों में उन्होंने भारत के बाहर 36 कंपनियों का अधिग्रहण किया और आदित्य बिड़ला समूह को ग्लोबल स्तर पर पहचान दी।
वर्ष 1995 में जब उन्होंने आदित्य बिड़ला कि बागडोर संभाली थी, तब इस समुह का टर्नओवर 2 अरब अमेरिकी डॉलर था, जो उनके नेतृत्व में बढ़कर लगभग 40 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। इस समुह के कुल हिस्से का लगभग 60 प्रतिशत भाग विदेशों से आता है। ‘आदित्य बिड़ला ग्रुप’ मे 1 लाख 30 हजार से भी ज्यादा लोग काम करते हैं।
कुमार मंगलम बिड़ला ‘आदित्य बिड़ला ग्रुप’ कंपनियों के अलावा समय-समय पर विभिन्न नियामक और व्यावसायिक बोर्डों पर कई महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्यरत रहे हैं। वर्ष 2006 और 2007 में, वे कंपनी मामलों के मंत्रालय द्वारा गठित सलाहकार समिति के अध्यक्ष थे। इसके अलावा वे प्रधानमंत्री द्वारा गठित व्यापार और उद्योग के सलाहकार समिति के सदस्य भी थे।
इतना ही नहीं, कुमार मंगलम बिड़ला, उद्योग और वाणिज्य मंत्री द्वारा गठित व्यापार बोर्ड के अध्यक्ष एवं भारतीय रिज़र्व बैंक के केन्द्रीय बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स के सदस्य भी रहे थे।
कुमार मंगलम बिड़ला का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन। (वर्ष 2021मे)
यह जानकारी सितंबर 2021 में आई एक रिपोर्ट के द्वारा दी गई है।
आवास | मुम्बई, महाराष्ट्र (भारत) |
नेटवर्थ
(2021में) |
$13.2 Billion
₹96,000 Crore (INR) + |
मासिक आय | ₹250 Crore (INR) + |
वार्षिक आय | ₹ 2985 Crore (INR) + |
आय का स्रोत | Businesses |
कार संग्रह | ₹11 Crore (INR) +
(Car Collection) |
निजी विमान(Private Jets) | Private Jet GulfStream (G100)”, और
Private Jet Cessna Citation |
निजी निवेश | ₹48,349 Crore INR
(Personal Investment) |
शौक / रुचि | पत्र और किताब पढ़ना, रायफल शूटिंग करना। |
कुमार मंगलम बिड़ला से जुड़े विवाद ।
कोयला आवंटन घोटाला ।
वर्ष 2004 से 2009 के बीच भारत के कोयला आवंटन घोटाले में, एक कुख्यात राजनीतिक घोटाला, जिसने कोयला ब्लॉकों के अवैध आवंटन में अपनी जड़ें जमा लीं थीं। उस समय मे कुमार मंगलम बिड़ला का नाम इस विवाद में सामने आया था।
2013 में, केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बिड़ला पर “हिंडाल्को को ब्लॉक, तालाबीरा II, हिंडाल्को को आवंटित करने के लिए तत्कालीन कोयला सचिव को प्रभावित करने का आरोप लगाया, जब यह केवल सार्वजनिक आवंटन के लिए था।”
जांच एजेंसी ने बताया कि, वर्ष 2005 में ‘नेवेली लिग्नाइट’ और ‘महानदी कोलफील्ड्स’ (दोनों सार्वजनिक उपक्रमों) को ब्लॉक आवंटित किया गया था। लेकिन साल के मध्य में किसी समय, बिड़ला ने पारेख से मुलाकात की, जिसके बाद पिछले स्क्रीनिंग कमेटी के फैसले को बदल दिया गया। वर्ष 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद सीबीआई ने बिड़ला के खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी।
रिश्वत देने का आरोप ।
वर्ष 2016 में, विपक्षी नेता राहुल गांधी ने बिड़ला की फर्म पर गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को रिश्वत देने का आरोप लगाया। हालांकि, कथित तौर पर, जब 2013 में कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले में बिड़ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, तो श्री गांधी सीबीआई से “नाराज” थे।
“बिड़ला समूह” ने 2004-05 और 2011-12 के बीच 36.4 करोड़ रुपये के दान के साथ शीर्ष दाता होने के बाद कोई दान नहीं किया।
कुमार मंगलम बिड़ला को मिले पुरस्कार और सम्मान
1997 : हिंदुस्तान टाइम्स ने उन्हें “द बिजनेस मैन ऑफ द इयर” के रूप में भी नामित किया है।
1998 : वित्त मंत्रालय द्वारा भारत के प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के शासी बोर्ड (सेबी) पर एक सार्वजनिक पद के उम्मीदवार के रूप में नियुक्त किया गया था।
1998 : रोटरी क्लब के “अवार्ड फॉर वोकेशनल एक्सीलेंस” के प्राप्तकर्ता।
1999: लायंस क्लब इंटरनेशनल के “द अचिवर ऑफ द मिलेनियम”।
1999 : अहमदाबाद के रोटरी क्लब द्वारा “द लेजेंड ऑफ़ द कॉर्पोरेट वर्ल्ड” पुरस्कार।
2000 : बॉम्बे मैनेजमेंट एसोसिएशन ने बिरला को “द मैनेजमेंट मैन ऑफ द इयर 1999-2000” के रूप में सम्मानित किया।
2001 : “व्यावसायिक उत्कृष्टता और उद्योग में उनके योगदान” के लिए द जायंट्स इंटरनेशनल पुरस्कार।
2001 : द इंस्टीट्यूट ऑफ डाइरेक्टर्स का “बिजनेस लीडरशीप के लिए गोल्डेन पिकोक नेशनल पुरस्कार”।
2001 : रोटरी क्लब का “अवार्ड फॉर वोकेशनल एक्सीलेंस”
2001 : मुंबई प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा “व्यावसायिक उत्कृष्टता और देश के लिए उनके योगदान के लिए” राजीव गांधी पुरस्कार।
2001 : द नैशनल एचआरडी नेटवर्क (पुणे) – “द आउटस्टैंडिंग बिजनेस मैन ऑफ द इयर”।
2002 : क्विमप्रो फाउंडेशन के “क्विमप्रो प्लेटिनम स्टैंडर्ड पुरस्कार”
2002 : सीएनबीसी/आईएनएसईएडी प्रायोजित “एशियाई बिजनेस लीडर पुरस्कार 2002” के लिए पहले पांच एशियाई व्यापार लीडर में स्थान।
2003 : टाइम्स अवार्ड्स द्वारा “द बिजनेस लीडर ऑफ द इयर” का पुरस्कार।
2003 : बिजनेस इंडिया के “बिज़नेस मैन ऑफ़ द इअर- 2003” चुना गया। यह वास्तव में ऐतिहासिक है, क्योंकि किसी अध्यक्ष/सीईओ को आज तक एक ही साल में दोनों प्रतिष्ठित पुरस्कार नहीं मिला है।
2003 : द नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रीअल इंजीनियरिंग (NITIE) – “द लक्ष्य – बिजनेस विज़नरी पुरस्कार”।
2003 : भारत-अमेरिकी सोसायटी के “यंग अचिवर पुरस्कार”
2003 : “उत्कृष्टता के लिए- 2003 विपणन और प्रबंधन संस्थान पुरस्कार”.
2004 : वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डावोस) के द्वारा उन्हें यंग ग्लोबल लीडर्स में से एक के रूप में चुना गया।
2004 : बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय द्वारा ‘डी. लिट (होनोरिस कौजा) डिग्री’ से सम्मानित।
2004 : ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा “मानद फैलोशिप” प्रदान किया गया।
2005 : “वर्ष के अर्न्स्ट एण्ड यंग उद्यमी, भारत” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2005 : बिजनेस टूडे द्वारा “सीईओ श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ युवा प्रदर्शन” के लिए नामित किया गया।
2005 : पीएचडी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मे उद्योग रत्न।
कुमार मंगलम बिरला के विचार (Ideology) ।
गवर्नमेंट की आकृति और रचना महत्वपूर्ण है | हम उस मुकाम पर नहीं पहुंचे हैं जहाँ, राजनीति और अर्थशास्त्र एक दूसरे से पूरी तरह अलग हों |
मुझे नहीं लगता कि कोई भी सरकार सुधार प्रक्रिया पर के मामले पर पीछे हटेगी | ऐसी कोई सरकार नहीं है, जो भारत में लोगों को आने और निर्माण करने का प्रोत्साहन नहीं देगी |
मुझे CA बनने में कोई रूचि नहीं थी | मेरे पिता सोचते थे की, मेरे लये यह करियर ऑप्शन सही होगा | उस वक्त मुझ में, अपनी मन की बता बताने का साहस नहीं था | लेकिन आज में अपने पिता के उस कदम की, दिल से सराहना करता हूँ |
जैक वेल्च वह हस्ति हैं जिसकी मैंने हमेशा प्रशंसा की है।
भारत में, नारायण मूर्ति वह व्यक्ति हैं, जिनके लिए मेरे मन में बहुत आदर और सम्मान है।
कुमार मंगलम बिरला के बारे में पूछे गए प्रश्न ।
प्रश्न : कुमार मंगलम बिरला कौन है ?
उत्तर : ‘आदित्य बिड़ला समूह’ के अध्यक्ष ।
प्रश्न : आदित्य बिरला ग्रुप की वोडाफोन इंडिया आइडिया में कितने प्रतिशत की हिस्सेदारी है ?
उत्तर : 27.66 परसेंट (27.66%)
प्रश्न : क्या कुमार मंगलम बिरला धूम्रपान करना पसंद करते हैं ?
उत्तर : नहीं
प्रश्न : कुमार मंगलम बिरला की पत्नी का नाम क्या है ?
उत्तर : नीरजा बिरला।
प्रश्न : कुमार मंगलम बिरला के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : तीन बच्चे- अनन्या बिड़ला और अद्वैतेषा बिड़ला (पुत्री) एवं आर्यमान बिड़ला (पुत्र) है।
प्रश्न : कुमार मंगलम बिरला की 2021 में नेटवर्थ कितनी है ?
उत्तर : $13.2 Billion {₹96,000 Crore + INR मे।}
प्रश्न : कुमार मंगलम बिरला की 2021 में मासिक आय कितनी है ?
उत्तर : ₹250 Crore (INR) +
प्रश्न : कुमार मंगलम बिरला की 2021 में वार्षिक आय कितनी है ?
उत्तर: ₹2985 Crore (INR) +
प्रश्न : कुमार मंगलम बिरला की पत्नी कौन है और वह क्या करती है ?
उत्तर : कुमार मंगलम बिड़ला की पत्नी नीरजा बिड़ला हैं, और वे ‘आदित्य बिड़ला ट्रस्ट’ की वाइस चेयरपर्सन हैं।
प्रश्न : कुमार मंगलम बिरला किस जाति के हैं ?
उत्तर : हिन्दु , मारवाड़ी।
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘कुमार मंगलम बिड़ला‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।