बिल गेट्स का जीवन परिचय | Bill Gates Biography in Hindi
बिल गेट्स का जीवन परिचय | Bill Gates Biography in Hindi
बिल गेट्स का जीवन परिचय ( बिल गेट्स, विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, बिजनेस, माइक्रोसॉफ्ट, बिल मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन, पत्नी, बच्चे, संपत्ति, तलाक ) | Bill Gates Biography in hindi [ Bill Gates, wiki, birth, age, education, career, family, business, Microsoft, Bill melinda gates foundation, Wife, Children, Net worth, Divorce ]
बिल गेट्स | Bill Gates
अमेरिकी व्यवसायी
Bill Gates Biography in Hindi : दोस्तों, आज के इस डिजिटल दुनिया में कंप्यूटर तो सबको ही चलाते हैं और दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट को तो आप जरूर जानते होंगे। जी हां, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक हैं- बिल गेट्स। जब भी दुनिया में सबसे अमीर लोगों की बात की जाती है तो इसमें बिल गेट्स का नाम जरूर लिया जाता है। वर्तमान में बिल गेट्स दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं, लेकिन एक समय वे लंबे समय तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में शीर्ष पर रहे थे।
एक साधारण से परिवार में जन्मे बिल गेट्स ने स्कूल के दिनों में अपने दोस्तों से कहा करते थे कि, वह 30 साल की उम्र में मिलेनियर बनेंगे और 31 वर्ष की उम्र में इन्होंने सचमुच मे ये मुकाम हासिल कर लिया था। आज आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे ” बिल गेट्स का जीवन परिचय | Bill Gates biography in hindi “
जानिए – भारत के महान उद्योगपति रतन टाटा का जीवन परिचय |

बिल गेट्स का जीवन परिचय | Bill Gates Biography, Death in Hindi
Table of Contents
बिल गेट्स का जीवन परिचय : एक नजर में ।
नाम (Name) | बिल गेट्स (Bill Gates) |
जन्म (Birth) | 28 अक्टूबर, 1955 |
उम्र (Age) | 66 वर्ष (2022 में) |
जन्म स्थान (Birth Place) | सीएटल, वाशिंगटन राज्य, संयुक्त राज्य अमेरिका |
पिता (Father) | विलियम हेनरी गेट्स |
माता (Mother) | मैरी मैक्सवेल गेट्स |
गृहनगर (Hometown) | सीएटल, वाशिंगटन राज्य, संयुक्त राज्य अमेरिका |
स्कुलिंग (Schooling) | लेकसाइड स्कूल (Lakeside school) |
विश्वविद्यालय (University) | हावर्ड विश्वविद्यालय – (कॉलेज ड्रॉपआउट) |
शिक्षा (Education) | अंडर ग्रेजुएट (स्नातक की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी) |
राष्ट्रीयता (Nationality) | अमरीकी |
धर्म (Religion) | रोमन कैथोलिक |
पेशा (Profession) | अमेरिकी व्यवसायी, निवेशक, सॉफ्टवेयर डेवलपर, और आविष्कारक |
कंपनी (Company) | Microsoft |
पद (Position) |
|
सेवानिवृत्त (Retirement) | वर्ष 2014 में – माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन पद से |
जीवनसाथी (Wife) | मिलिंडा गेट्स (वि. 1994 में – तलाक 2021 में) |
नेटवर्थ (Networth) | $106.2 बिलियन USD (2021) |
पुरस्कार (Awards) |
|
आधिकारिक वेबसाइट (Personal website) | Gatesnotes.com |
बिल गेट्स द्वारा लिखी गई किताबें |
|
बिल गेट्स का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा | Bill Gates Early Life & Education
Bill Gates Biography in Hindi : दोस्तों, बिल गेट्स का जन्म 28 अक्टूबर 1955 को अमेरिका स्थित वाशिंगटन के सिएटल में हुआ था। बिल गेट्स के पिता, विलियम हेनरी गेट्स सीनियर पेशे से एक जाने-माने वकील थे। जबकी इनकी माँ, मैरी मैक्सवेल गेट्स पेशे से यूनाइटेड अंतरराज्य बैंक प्रणाली में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थीं। बिल गेट्स की एक बड़ी और एक छोटी बहन भी हैं। जिसमें इनकी बड़ी बहन का नाम, क्रिस्टियन गेट्स और छोटी बहन का नाम लीबिय गेट्स है।
बिल गेट्स अपनी मां के काफी करीब थे और अक्सर अपने छोटी बड़ी समस्याओं में अपनी मां से मदद लिया करते थे। आज बिल गेट्स मानते हैं कि, ” वह आज जो कुछ भी है, अपनी मां के सहयोग की वजह से ही है। “ बिल बचपन से ही बड़े शरारती स्वभाव के रहे हैं। लेकिन ये किसी से ज्यादा बातें नहीं करते थे और केवल किताबें पढ़ने में ही लगे रहते थे।
जानिए – शादी डॉट कॉम के संस्थापक अनुपम मित्तल का जीवन परिचय।
बिल गेट्स की शिक्षा | Bill Gates Education
Bill Gates Education : बिल गेट्स बचपन से ही पढ़ाई में अच्छे थे। बचपन से ही इन्हें पढ़ने की एक अलग चाह थी। अपने स्कूल के दिनों में बिल अपनी कक्षा की पुस्तकों के साथ-साथ इनसाइक्लोपीडिया (Encyclopedia) भी पढ़ा करते थे। लेकिन कई बार वे बहुत जल्दी ही बोर हो जाते थे। जब बिल 12 वर्ष के हुए तो, इनके इस व्यवहार के कारण इनके माता-पिता बहुत चिंतित होने लगे कि दिल कहीं अकेले ना पड़ जाएँ। जिसके बाद इनके पिता ने इनका 13 वर्ष की उम्र में सीएटल में स्थित लेकसाइड स्कूल के एक प्रारंभिक स्कूल में दाखिला करवा दिया।
बिल शुरू से ही लगभग सभी विषयों में अच्छे थे, लेकिन गणित और विज्ञान को समझने में इनकी गहरी रुचि थी। और वह गणित और विज्ञान के विषयों को अपने अन्य साथियों की अपेक्षा जल्दी समझ लेते थे। वे स्कूल में आयोजित होने वाले हर तरह के नाटकों में भी भाग लिया करते थे। लेकसाइड स्कूल (Lakeside School) में सिएटल कि एक कंप्यूटर कंपनी ने छात्रों को कंप्यूटर सीखने के लिए सीखने और इसके बारे में जानने के लिए कंप्यूटर उपलब्ध करवाएं थे। यहीं से बिल के जीवन का टर्निंग प्वाइंट शुरू हुआ।

बिल गेट्स | Bill Gates
धीरे धीरे बिल की कंप्यूटर के प्रति रूचि इतनी बढ़ने लगी कि ये अपना ज्यादातर समय कंप्यूटर को सीखने में ही बिताने लगे। कुछ समय बाद उन्होंने एक बेसिक कंप्यूटर भाषा में tic-tac-toe प्रोग्राम बनाया। जिसमें कंप्यूटर यूजर कंप्यूटर के विरूद्ध खेल सके। इसी स्कूल में बिल की मुलाकात पॉल एलन (Paul Allen) से हुई थी। पॉल एलन इनसे 2 साल सीनियर थे।
कंप्यूटर के क्षेत्र में पॉल और बिल की विचारधाराएं सामान थी, लेकिन बाकी दूसरी बातों में उनके विचारों में काफी भिन्नताएँ थी। ये दोनों कंप्यूटर सीखने के समय के अलावा भी अपना ज्यादातर समय लैब में ही कंप्यूटर सीखते हुए बिताते थे और साथ ही साथ कंपनी कि सॉफ्टवेयर के साथ भी छेड़छाड़ कर दिया करते थे। जिसके बाद बिल और पॉल को स्कूल में जो कंप्यूटर की सुविधाएं दी गई थी, बहुत ही जल्द उन पर रोक लगा दी गई। और इस शर्त पर इन्हें कंप्यूटर लैब में आने की इजाजत मिली कि वे प्रोग्राम से एरर निकाले और कंप्यूटर के प्रोग्राम के साथ कोई छेड़छाड़ ना करें। इसी समय पॉल और बिल गेट्स ने मिलकर स्कूल के टाइम शेड्यूल में काम आने वाला एक और सॉफ्टवेयर प्रोग्राम बनाया।
बिल गेट्स ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लेकसाइड स्कूल से पुरी की। इसके बाद इन्होंने कॉलेज की पढ़ाई के लिए हावर्ड विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। लेकिन स्नातक की पढ़ाई उन्होंने बीच में ही छोड़ दी। वह कॉलेज ड्रॉपआउट स्टूडेंट रहे हैं।
बिल गेट्स का करियर | Bill gates Business Career
Bill gates Biography in Hindi – Career : बिल गेट्स और उनके दोस्त पॉल एलन ने वर्ष 1970 में Traf-O-Data नाम का एक और कंप्यूटर प्रोग्राम विकसित किया। जो सिएटल शहर में होने वाले रोड ट्रैफिक पर नजर रखता था। यह इतना सफल रहा कि इस कंप्यूटर प्रोग्राम के लिए सरकार ने बिल गेट्स और पॉल एलन को $20 हजार डॉलर की पेशकश की। यह बिल की पहली कमाई थी। जिसके बाद शुरू हुई बिल गेट्स के कामयाबी का सफर।
इसके बाद वर्ष 1972 में बिल और एलेन ने एक साथ मिलकर अपनी कंपनी बनाने के बारे में सोचा। उस दौरान बिल गेट्स की उम्र महज 17 वर्ष की थी। लेकिन उनके माता पिता चाहते थे कि बिल कॉलेज में दाखिला ले और अपनी पढ़ाई पूरी करें। इनके पिता बिल को कानून की डिग्री कराना चाहते थे।
बिल बचपन से ही पढ़ने में बहुत तेज थे और वर्ष 1973 में इन्होंने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की। जिसमें इन्होंनें 1600 में से 1590 अंक प्राप्त किये थे। इसके बारे में कैसे जाने उनका दाखिला हावर्ड यूनिवर्सिटी में करवा दिया ताकि बिल कानून की शिक्षा प्राप्त कर सकें।
वहीं दूसरी तरफ बिल का सपना कुछ और बनने का था। उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी में कानून की डिग्री प्राप्त करने के लिए दाखिला तो ले लिया। लेकिन पढ़ाई में इनका मन नहीं लगता था। जिसके कारण वे अपना ज्यादातर समय हावर्ड के कंप्यूटर सेंटर में बिताने लगे।
जानिए – ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल का जीवन परिचय।
फर्स्ट पीसी के लिए बनाया | Software For The First Personal Computer (PC)
दिसंबर 1974 में पॉल एलन को इलेक्ट्रॉनिक पॉपुलर (Electronic Popular) नाम की एक पत्रिका के कवर पेज पर दुनिया के सबसे पहले मिनी कंप्यूटर ” Kit Altair- 8800 ” का एड देखा और बिल को इसके बारे में बताया। इस खबर को पढ़कर वे दोनों बहुत खुश हुए। क्योंकि वे जानते थे कि अगर यह कंप्यूटर बन गया तो दुनिया का हर इंसान इसका उपयोग करते हुए अपना काम आसान कर सकेगा।
मिनी कंप्यूटर की इस कंपनी को हेनरी एडवर्ड रोबर्ट मेक्सिको में चला रहे थे। और उन्हें एक ऐसे व्यक्ति की तलाश थी जो एक ऐसा कंप्यूटर सॉफ्टवेयर बना सके जो उनके इस कंप्यूटर को चला सके। फिर क्या था, बिल गेट्स और पॉल एलन ने मौके को पहचानते हुए, कंपनी से संपर्क किया।
उन्होंने कंपनी को बताया कि वह एक व्यक्ति बेसिक कंप्यूटर प्रोग्राम पर काम कर रहे हैं जो Altair- 8800 कंप्यूटर को चलाएगा। इसके बाद उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर सेंटर में 2 महीने तक लगातार अपने प्रोजेक्ट पर काम कर एक सॉफ्टवेयर तैयार किया।
फरवरी 1975 में पॉल एलन सॉफ्टवेयर को टेस्ट किया। इस सॉफ्टवेयर को जब Altair- 8800 कंप्यूटर में इंस्टॉल किया गया तो वह उस पर सही तरीके से काम करने लगा। यह पल एलन और बिल के लिए एक ऐतिहासिक पल था। इसके बाद इन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। यह पल कंप्यूटर जगत के इतिहास में एक क्रांति थी।
माइक्रोसॉफ्ट की शुरुआत | Foundation of Microsoft
Foundation of Microsoft : वर्ष 1975 में बिल गेट्स ने पॉल एलन के साथ मिलकर अमेरिका के न्यू मैक्सिको में स्थित अल्बूकर्क में माइक्रोसॉफ्ट की नींव रखी। शुरुआत में इनकी कंपनी का नाम Micro-Soft (माइक्रो-सॉफ्ट) था जिसे वर्ष 1976 में बदलकर Microsoft (माइक्रोसॉफ्ट) कर दिया गया।
लेकिन किसे मालूम था कि, एक 19 वर्ष के लड़के द्वारा शुरू की गई एक छोटी सी कंपनी आगे चलकर दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी बन जाएगी। वर्ष 1979 में माइक्रोसॉफ्ट को वॉशिंगटन स्टेट में स्थानांतरित किया गया। और वर्ष 2002 में स्टीव बॉलमेर, माइक्रोसॉफ्ट के CEO (सीईओ) बने। और बिल गेट्स द्वारा स्थापित की गई माइक्रोसॉफ्ट, आज दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी है।
माइक्रोसॉफ्ट, एंड रोबोट्स कंपनी के साथ मिलकर काम करने लगे और कुछ सालों बाद कंप्यूटर की खपत इतनी बढ़ गई कि इसकी पूर्ति के लिए बिल गेट्स को अपनी फाइनल ईयर की पढ़ाई छोड़नी पड़ी। इस दौरान लोगों में कंप्यूटर का ऐसा ट्रेंट चढ़ा, जिसमें लोग पर्सनल कंप्यूटर (PC) तो खरीद ही रहे थे। इसके साथ-साथ वे जानकारीयाँ और सॉफ्टवेयर को एक दूसरे के साथ शेयर भी कर रहे थे।
बिल गेट्स यह भली-भांति जानते थे कि आने वाला युग कंप्यूटर का युग है। और ये ना केवल सॉफ्टवेयर बनाने में निपुण थे, बल्कि ये अपने बिजनेस को भी सफल बनाना चाहते थे। इसके बाद इन्होंने अपने सॉफ्टवेयर का अलग-अलग भाषाओं में उत्पादन करना और कई दूसरी कंपनियों को भी अपने उत्पादन शुरू कर दिया।
वर्ष 1978 के अंत तक, केवल 3 सालों में ही माइक्रोसॉफ्ट की बिक्री 1 मिलियन से भी ज्यादा हो गई। इसके बाद वर्ष 1978 से लेकर 1981 के बीच कंपनी में एक आश्चर्यजनक विकास देखने को मिला और इनके कर्मचारियों की संख्या भी 13 से बढ़कर 128 हो गई।
MS-Dos को मिला IBM का साथ |
Bill Gates Biography in Hindi : वर्ष 1980 में, बिल गेट्स की मेहनत रंग लाई और दुनिया की सबसे बड़ी कंप्यूटर बनाने वाली कंपनी IBM ने माइक्रोसॉफ्ट को अपने कंप्यूटर के लिए सॉफ्टवेयर बनाने का ऑफर दिया। यह बिल और एलन के लिए बहुत ही सुनहरा अवसर था जिसका इन दोनों को बहुत लाभ मिला। दोनो ने मिलकर IBM के लिए एक नया सॉफ्टवेयर बनाया। जिसका नाम, माइक्रोसॉफ्ट-डॉस (MS- Dos) रखा।
इसके बाद, IBM ने इस सॉफ्टवेयर के सोर्स कोड के लिए बिल गेट्स को $50000 का ऑफर दिया लेकिन बिल गेट्स ने इस ऑफर को ठुकरा दिया। क्योंकि बिल चाहते थे कि IBM जितने भी कंप्यूटर में उनका सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें, उस हर एक computer पर Microsoft भी पैसा कमाए। जिसके लिए IBM को अपने बेचे गए सभी कंप्यूटर पर माइक्रोसॉफ्ट के सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करने पर माइक्रोसॉफ्ट को एक लाइसेंस फीस देती थी। इसके बाद बाजार में कुछ और नई कंपनियां आई, जिन्होंने IBM से भी सस्ते कंप्यूटर बाजारों को दिए और माइक्रोसॉफ्ट ने उन्हें भी अपने सॉफ्टवेयर बेचे।
वर्ष 1981 में बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट और पॉल एलन एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट बने। वर्ष 1983 तक माइक्रोसॉफ्ट का टर्नओवर 4 मिलियन डॉलर से बढ़कर $16 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया। उस दौरान दुनियाभर में जितने भी पर्सनल कंप्यूटर थे, उसमें से 30% कंप्यूटर में माइक्रोसॉफ्ट का सॉफ्टवेयर चलाया जा रहा था।
बिल और ऐलन के पार्टनरशिप अंत |
वर्ष 1983 में ऐलन को कैंसर जैसी एक गंभीर बीमारी हो गई। हालांकि इलाज के एक साल बाद वे धीरे-धीरे ठीक हो गए। परंतु वह माइक्रोसॉफ्ट के कार्यक्रम में ज्यादा हिस्सा नहीं ले पाते थे। जिसके कारण कुछ समय बाद ही उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट छोड़ने का फैसला किया। और वर्ष 1984 में, पॉल और बिल की पार्टनरशिप समाप्त हो गई।
पॉल और बिल की पार्टनरशिप खत्म होने के बाद, बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट की कमान संभाली और वर्ष 1985 में माइक्रोसॉफ्ट ने 40 मिलियन डॉलर से ज्यादा का कारोबार किया।
जानिए – भारत ही नहीं एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी का जीवन परिचय !
बिल गेट्स ने लॉन्च किया माइक्रोसॉफ्ट विंडो | Bill gates Introduces Microsoft Window
Bill Gates Biography in Hindi : वर्ष 1986 में बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट द्वारा बनाया गया एक नया सॉफ्टवेयर, माइक्रोसॉफ्ट विंडो (Microsoft window) को पहली बार बाजार में पेश किया। उनकी कंपनी द्वारा बनाया गया यह सॉफ्टवेयर इतना यूजर फ्रेंडली था कि किसी भी कंप्यूटर को बड़ी ही आसानी से माउस के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता था। और इसी साल बिल ने अपनी कंपनी को सार्वजनिक कर दिया।
बिल ने अपनी कंपनी के पुरे स्टॉक का 45% हिस्सा अपने पास रखा और वह 31 वर्ष की उम्र में सबसे कम उम्र के अरबपति बनकर उभरे। वर्ष 1987 में माइक्रोसॉफ्ट को तब एक बड़ा झटका लगा, जब IBM ने माइक्रोसॉफ्ट के एमएस डॉस (MS- DOS) को अपने खुद के बनाए गए ऑपरेटिंग सिस्टम-2 (OS/2) सॉफ्टवेयर से रिप्लेस कर दिया। जिसके बाद माइक्रोसॉफ्ट, IBM से लगभग बाहर हो गई।
यह बिल गेट्स के लिए एक बहुत बड़ा झटका था। लेकिन बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट विंडो को अपग्रेड किया और वर्ष 1990 में माइक्रोसॉफ्ट ने एक नया सॉफ्टवेयर, ‘माइक्रोसॉफ्ट विंडो- 3.0’ को लॉन्च किया। और माइक्रोसॉफ्ट के उत्पादों की कीमत भी हटा दी। उनकी यह पॉलिसी काम आई और विंडोज 3.0, माइक्रोसॉफ्ट की सबसे ज्यादा बिकने वाली सॉफ्टवेयर बन गई।
आपको बताते चलें कि, दुनिया भर में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर में 80% से ज्यादा विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है।
बिल गेट्स ने सौंपी सत्य नडेला को माइक्रोसॉफ्ट की जिम्मेदारी |
Bill Gates Biography in Hindi : अपने द्वारा स्थापित एक NGO संस्था “बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ” के साथ काम करने के लिए बिल गेट्स ने अपनी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट से सेवानिवृत्त होने का फैसला किया। जिसके बाद कंपनी की कमान भारतीय मूल के सत्य नडेला को सौंपी गई। जिसके बाद, वर्ष 2014 में बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया और उसी वर्ष सत्य नडेला को माइक्रोसॉफ्ट का नया सीईओ बनाया गया। हालांकि, बिल माइक्रोसॉफ्ट में टेक्नोलॉजी सलाहकार के पद पर कंपनी के साथ बने हुए हैं।
आपको बता दें कि, सत्य नडेला एक भारतीय मूल के व्यवसायी हैं, और उनके माता-पिता एक भारतीय थे। वर्तमान में सत्य नडेला अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहते हैं। हाल ही में, एक गंभीर बीमारी के कारण सत्य नडेला के बेटे की मृत्यु हो गई थी।
बिल गेट्स की कुल संपत्ति, घर | Bill gates Net Worth, Houses
Bill Gates Biography in Hindi : दोस्तों, बिल गेट्स वर्तमान में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। लेकिन इस समय ऐसा था, जब वह लंबे समय तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शीर्ष पर रहे थे। यदि उनके नेटवर्थ की बात करें तो वर्तमान में उनकी कुल नेटवर्थ 106 billion-dollar के साथ दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति है।
बिल गेट्स के घर के बारे में
Bill Gates Biography in Hindi : बिल गेट्स के अमेरिका में कई आलिशान घर हैं। जिनमें इनका अमेरिका के वाशिंगटन में स्थित मैडीना में जेनाडु 2.0 नाम का एक आलीशान घर भी शामिल है। इस घर की कीमत 63 मिलियन डॉलर (करीब 500 करोड़ भारतीय रुपए) है। इस घर को बनाने में करीब 7 साल का समय लगा था। इस घर की खासियत यह है कि, यह घर 500 साल पुराने पेड़ों की लकड़ियों से बनाया गया है, जो तापमान को कम करता है। इस घर के सिर्फ डिनर हॉल में डेढ़ सौ लोग आराम से बैठ कर खाना खा सकते हैं। इस घर में 6 रसोईघर एक होम थिएटर और 24 बाथरूम के साथ-साथ एक आलीशान कार गैरेज भी है। जिसमें 30 गाड़ियां खड़ी की जा सकती है। इस घर में इस तरह के कुल चार कार गैरेज है।
वर्ष 2014 में बिल गेट्स ने कैलिफोर्निया में 228 करोड़ रुपए कि लागत वाला एक और घर खरीदा था। इस घर की खासियत यह है कि, घर के बाहर घोड़े का एक प्राइवेट रेस कोर्ट है। इस घर में बिल गेट्स का एक शानदार ऑफिस भी है। बिल गेट्स का फ्लोरिडा में एक फार्म हाउस भी है, जिसे इन्होंने 8.7 मिलियन डॉलर में खरीदा था।
बिल गेट्स का प्राइवेट जेट
इसके अलावा, बिल गेट के पास दुनिया का सबसे शानदार प्राइवेट जेट ‘ बॉम्बार्डियर BD-700 ग्लोबल एक्सप्रेस एक्सटीरियर ‘ भी है। इस प्राइवेट जेट की खासियत यह है कि, इसमें 19 लोग आराम से सफर कर सकते हैं। इस जेट की कीमत $40 मिलियन USD (करीब 318 करोड़ भारतीय रुपए) है। इनका यह प्राइवेट जेट दुनिया के सबसे लग्जरी प्राइवेट जेट्स में से एक है।
जानिए – दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और स्पेस- X के संस्थापक एलोन मस्क का जीवन परिचय।
कुल नेटवर्थ (Net worth) |
$106.2 बिलियन USD – (सितंबर 2022 के अनुसार) |
घर (House) |
|
प्राइवेट जेट (Private Jet) |
बॉम्बार्डियर BD-700 ग्लोबल एक्सप्रेस एक्सटीरियर
( कीमत- $40 मिलियन USD) |
कार संग्रह (Car Collection) |
|
बिल गेट्स की शादी, पत्नी | Bill Gates Wife, Marriage
Bill Gates Married Life : बिल गेट्स ने 37 वर्ष की उम्र में अपनी ही कंपनी में काम करने वाली एक 28 वर्षीय युवती मिलिंडा फ्रेंक से 1 जनवरी 1994 को शादी कर ली। इनकी शादी के कुछ दिनों बाद ही, इनकी मां का ब्रेस्ट कैंसर के कारण निधन हो गया।
इसके कुछ समय बाद मिलिंडा ने वर्ष 1996 में बेटी, जेनिफर कैथराइन गेट्स को जन्म दिया। इसके बाद मेलिंडा और बिल गेट्स के दो और बच्चे हुए जिनका नाम रोरी जॉन गेट्स और फॉएबे अदेले गेट्स है।

अपनी पत्नी मिलिंडा गेट्स और बच्चों के साथ बिल गेट्स।
पिछले साल वर्ष 2021 में बिल और मिलिंडा गेट्स ने तलाक लेकर अपने 27 साल के रिश्ते को खत्म कर दिया था।
पारिवारिक जानकारियां ।
माता-पिता (Parents) |
पिता – विलियम हेनरी गेट्स
माँ – मैरी मैक्सवेल गेट्स |
भाई-बहन (Siblings) |
बहन – क्रिस्टियन गेट्स (बड़ी) और लीबिय गेट्स (छोटी) |
पत्नी (Wife) |
मिलिंडा गेट्स |
बच्चे (Children) | बच्चे – जेनिफर कैथरीन गेट्स, फोवे अडले गेट्स और रोरी जॉन गेट्स |
बिल गेट्स और मिलिंडा गेट्स का तलाक | Bill gates Melinda Gates Divorce
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल बिल गेट्स और उनकी पत्नी मिलिंडा गेट्स ने वर्ष 2021 में तलाक लेने का फैसला किया। मिलिंडा गेट्स ने 3 मई 2021 को वाशिंगटन की एक अदालत में अपने तलाक की अर्जी दाखिल की थी। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से तलाक लेकर अपनी 27 साल पुरानी शादी को खत्म कर दिया।

बिल गेट्स और मिलिंडा गेट्स।
अपने तलाक को लेकर बिल गेट्स ने कहा कि, ” उन्होंने काफी सोच विचार करने और अपने रिश्तो के पूर्व मूल्यांकन करने के बाद, हम दोनों ने ही अपनी शादी को खत्म करने का फैसला लिया है। बीते 27 सालों में हमने 3 बच्चों की परवरिश की। एक बेहतरीन संस्था का निर्माण किया, जो दुनिया भर के लोगों को स्वास्थ्य और बेहतर जीवन जीने में मदद करती है। हम अपने इस मिशन को आजीवन जारी रखेंगे। “ तलाक के समय बिल गेट्स की उम्र 65 वर्ष और मिलिंडा गेट्स की उम्र 56 वर्ष थी।
बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन | Bill & Melinda Gates Foundation
वर्ष 2000 में बिल ने अपनी पत्नी मिलिंडा गेट्स के साथ मिलकर ” बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन ” की स्थापना की थी। इनके द्वारा स्थापित यह फाउंडेशन, पारदर्शिता से संचालित होने वाला विश्व का सबसे बड़ा चैरिटेबल फाउंडेशन था। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन, कृषि, कम प्रतिनिधित्व वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कॉलेज, छात्रवृत्ति, एड्स, कैंसर जैसी बीमारियों के निवारण हेतु काम करती है। इसके अलावा यह संस्था, समस्याओं के लिए कोष दान में देता था। जो सरकार द्वारा नजरअंदाज कर दी जाती थी।

लोगों से बातचीत करते हुए बिल और मेलिंडा गेट्स।
परोपकारिता के क्षेत्र में | Bill gates Charity
वर्ष 2000 में बिल गेट्स की फाउंडेशन ” बिल मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन ” ने गेट्स-कैंब्रिज हेतु कैंब्रिज यूनिवर्सिटी को छात्रवृत्ति हेतु 210 मिलियन डॉलर दान किए थे। वर्ष 2000 तक बिल गेट्स ने 29 मिलियन डॉलर केवल परोपकार कार्यों के लिए दान दे दिए हैं।
वर्ष 2006 में उन्होंने यह घोषणा की कि, ” वह माइक्रोसॉफ्ट के अंशकालिक रूप में कार्य करेंगे और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन में पूर्ण रूप से कार्य करेंगे। “
जानिए – बीते 100 सालों में दुनिया के सबसे बड़े दानवीर ओ में शीर्ष पर रहे, जमशेदजी टाटा का जीवन परिचय
अपने बच्चों को दिया संपत्ति का 1% से भी कम हिस्सा |
दोस्तों, एक समय में भले ही बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे और वर्तमान में भी ये दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। लेकिन इतनी अकूत संपत्ति होने के बाद भी बिल गेट्स ने अपने बच्चों को अपनी वसीयत में सिर्फ 10 मिलियन डॉलर देकर जाने का फैसला किया है। यह रकम उनकी मौजूदा संपत्ति के 1% से भी कम है।
इनका मानना है कि, ” अपने बच्चों के लिए इतनी अधिक दौलत छोड़कर जाना उनके लिए उचित नहीं है। जो दौलत समाज से आई है, उसे समाज में ही वापस जाना चाहिए। यह अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देंगे। “
दोस्तों, आपको बताते चलें कि बिल गेट्स ने अपनी संपत्ति का 99% समाज की भलाई के लिए दान करने का फैसला किया है।
बिल गेट्स से जुड़े विवाद | Bill gates
दोस्तों, वर्ष 2021 में बिल गेट्स और मिलिंडा गेट्स के तलाक को लेकर काफी चर्चा हुई थी। जहां उनके तलाक को लेकर उनके प्रशंसक खासा नाराज और निराश थे वही दूसरी तरफ बिल गेट तलाक को लेकर सुर्खियों में आए और इस दौरान वे विवादों से भी घिरे रहे।
सूत्रों की मानें तो इनके तलाक का कारण, स्त्रियों के प्रति इनके आकर्षण को मुख्य जिम्मेदार बताया गया। इस बारे में इनकी पत्नी मिलिंडा गेट्स ने उन्हें चेतावनी भी दी थी। इस खबर के बाद, बिल आलोचनाओं से घिर गए थे।
बिल गेट्स को मिले पुरस्कार एवं सम्मान | Bill gates Awards & Rewards
वर्ष 2010 में बिल गेट्स को गरीबों के हितों में काम करने के लिए जेफ़र्सन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
इसके अलावा, बिल गेट्स को दुनिया के कई बड़े कॉलेजों की मानद उपाधि और सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। हालांकि ये एक कॉलेज ड्रॉपआउट स्टूडेंट रहे हैं।
जानिए – गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का जीवन परिचय।
बिल गेट्स से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Bill gates
- बिल गेट्स का जन्म अमेरिका के वाशिंगटन के सिएटल में हुआ था।
- वह बचपन से ही पढ़ाई में बहुत तेज थे और हाई स्कूल में इन्होंने 1600 अंक में से 1590 अंक हासिल किए थे।
- बचपन में बिल गेट्स को ट्रे नाम से बुलाया जाता था।
- बिल गेट्स एक कॉलेज ड्रॉपआउट हैं और माइक्रोसॉफ्ट के लिए इन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।
- वर्ष 1970 में बिल ने अपने दोस्त पॉल एलन के साथ मिलकर अपना पहला सॉफ्टवेयर बनाया था। उस समय उनकी उम्र महज 15 वर्ष थी।
- वर्ष 1975 में बिल और एलेन ने माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की थी।
- बिल गेट्स ने अपने बच्चों को अपनी संपत्ति का 1% से भी कम हिस्सा, सिर्फ 10-10 मिलियन डॉलर देने की घोषणा की है। जबकि वह अपनी संपत्ति का 99% हिस्सा दान करना चाहते हैं।
- बिल गेट्स ने अपने दोस्त पॉल ऐलन के साथ मिलकर “Traf-O-Data” नाम का एक प्रोग्राम बनाया था। जो सिएटल सिटी के ट्रैफिक पैटर्न पर नजर रखता था। इस प्रोग्राम के लिए सरकार ने इन्हें $20000 दिए थे। यह बिल की पहली कमाई थी।
- बिल गेट्स की शादी वर्ष 1994 में मिलिंडा गेट्स से हुई थी।
- मिलिंडा, बिल गेट्स की कंपनी में काम करने वाली एक लड़की थी। जिनसे बाद में बिल गेट्स ने शादी कर ली थी।
- वर्ष 2000 में बिल गेट्स और मिलिंडा गेट्स ने मिलकर ‘बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ की शुरुआत की।
- वर्ष 2014 में बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था।
- बिल गेट्स के, माइक्रोसॉफ्ट से इस्तीफा देने के बाद भारतीय मूल के सत्या नडेला को वर्ष 2014 में माइक्रोसॉफ्ट का नया सीईओ बनाया गया था।
- वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी है।
बिल गेट्स के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : बिल गेट्स कौन है ?
उत्तर : बिल गेट्स अमेरिका के एक विश्व प्रसिद्ध व्यवसायी हैं। वे वर्तमान में दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति भी हैं। यह दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व चेयरमैन हैं।
प्रश्न : बिल गेट्स का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर : बिल गेट्स का जन्म 28 अक्टूबर 1955 को संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित वाशिंगटन के सिएटल में हुआ था।
प्रश्न : बिल गेट्स की उम्र कितनी थी ?
उत्तर : 66 वर्ष (2022 मे)
प्रश्न : बिल गेट्स किस देश से हैं ?
उत्तर : संयुक्त राज्य अमेरिका से
प्रश्न : बिल गेट्स की शादी किससे हुई हैं ?
उत्तर : बिल गेट्स की शादी मिलिंडा गेट्स के साथ वर्ष 1994 में हुई थी।
प्रश्न : बिल गेट्स के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : तीन बच्चे – जेनिफर कैथरीन गेट्स, फोवे अडले गेट्स और रोरी जॉन गेट्स
प्रश्न : बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना कब की थी ?
उत्तर : वर्ष 1975 में बिल गेट्स ने अपने दोस्त पॉल ऐलन के साथ मिलकर माइक्रोसॉफ्ट का स्थापना की थी।
प्रश्न : माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक कौन है ?
उत्तर : बिल गेट्स और पॉल एलेन
प्रश्न : माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना कब हुई थी ?
उत्तर : वर्ष 1975 में।
प्रश्न : बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन पद से कब इस्तीफा दिया ?
उत्तर : वर्ष 2014 में।
प्रश्न : माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन कौन हैं ?
उत्तर : भारतीय मूल के सत्या नडेला को बिल गेट्स के बाद माइक्रोसॉफ्ट का नया चेयरमैन बनाया गया है।
प्रश्न : बिल गेट्स और मिलिंडा गेट्स का तलाक कब हुआ था ?
उत्तर : वर्ष 2021 में
प्रश्न : बिल गेट्स की नेटवर्थ कितनी हैं ?
उत्तर : बिल गेट्स की कुल संपत्ति $106.2 बिलियन USD है। और वर्ष 2022 तक वे दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ बिल गेट्स (Bill gates) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।