प्रियंका चोपड़ा की जीवनी | Priyanka Chopra Ki Biography in Hindi
प्रियंका चोपड़ा की जीवनी | Priyanka Chopra Ki Biography in Hindi

प्रियंका चोपड़ा की जीवनी | Priyanka Chopra Ki Biography in Hindi
प्रियंका चोपड़ा भारत कि एक मशहूर अभिनेत्री हैं। प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1983 को बिहार (भारत) के जमशेदपुर (वर्तमान मे भारत के झारखंड राज्य का हिस्सा) में हुआ था। वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता बनने के बाद उनके फिल्मी करियर की शुरुआत हुई। वे एक भारतीय अभिनेत्त्री, गायिका और फिल्म निर्माता भी हैं।
अपने सफल फिल्मी करियर के द्वारा प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे कीमती अभिनेत्रियों में से एक है, जो अपने एक्टिंग के लिए सबसे ज्यादा फीस लेती है। बॉलीवुड के अलावा उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर कर अपने कैरियर को नई ऊंचाई पर पहुंचाई है। इसके अलावा उन्होंने कई पुरस्कार और नामांकन अपने नाम किए हैं। फिलहाल वे अमेरिकी नागरिक निक जोनास के साथ शादी कर अमेरिका में सेटल्ड है।
प्रियंका अपने पिता के बेहद करीब थी। उनके पिता की मृत्यु कैंसर के कारण वर्ष 2013 में हो गई। अपने दाएं हाथ पर प्रियंका ने वर्ष 2012 में अपने पिता की हैंडराइटिंग (हाथ के लिखावट) में अपने दाएं हाथ पर ‘डैडी लील गर्ल’ का टैटू बनवाया है। पिता की मौत के बाद उनकी मां ने प्रियंका के करियर को नई ऊंचाई देने के लिए अपना कैरियर छोड़ दिया था।
Table of Contents
जीवन परिचय : एक नजर में।
नाम : प्रियंका चोपड़ा
जन्म : 18 जुलाई 1983
जन्म स्थान : बिहार के जमशेदपुर में (वर्तमान मे झारखंड राज्य का हिस्सा)
निकनेम : पीसी, पिग्गी चॉप्स, सनशाइन, मिमि।
पिता : अशोक चोपड़ा
माता : मधु चोपड़ा
भाई : सिद्धार्थ चोपड़ा
पति : निक जोनास से 2018 मे विवाहित।
शिक्षा : लामर्ट्स स्कूल,लखनऊ
सेंट मारिया कॉलेज, बरेली
व्यवसाय : कलाकार (Actor), गायिका, फिल्म निर्माता (फिल्म प्रोड्यूसर), मॉडल
संक्रिय वर्ष : वर्ष 2002 से अब तक
नागरिकता : भारतीय एवं अमेरिकी।
धर्म : हिंदू
कास्ट : पंजाबी
हाइट : 5 फीट 6 इंच
शौक : योगा करना, गाना गाना (singing), किताब पढ़ना।
बुरी आदतें : ड्रिंकिंग।
पुरस्कार : पद्मश्री से सम्मानित।
प्रारंभिक जीवन ।
यदि प्रियंका चोपड़ा के प्रारंभिक जीवन पर प्रकाश डाला जाए तो, उनका जन्म 18 जुलाई 1983 मे बिहार के जमशेदपुर, जो वर्तमान में झारखंड का एक लोकप्रिय शहर है, में हुआ। उनके पिता अशोक चोपड़ा और माता मधु चोपड़ा इंडियन आर्मी में डॉक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनका एक छोटा भाई भी है, जिनका नाम सिद्धार्थ चोपड़ा है। इसके साथ-साथ उनकी कजिन सिस्टर्स- परिणीति चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा भी बॉलीवुड में सक्रिय हैं।
अपने माता-पिता के नौकरी पेशा होने के कारण प्रियंका चोपड़ा का बचपन काफी मिला जुला रहा और वह भारत के हर हिस्से में रही चुकी हैं, जिसमें लद्दाख, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़, बरेली और पुणे जैसे शहर शामिल है।
शिक्षा।
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पढ़ाई लखनऊ के लामर्टस् स्कूल और बरेली के सेंट मारिया कॉलेज से पूरी की। भले ही प्रियंका का जन्म जमशेदपुर में हुआ हो, पर वे बरेली को ही अपना असली घर समझती हैं। अपने माता-पिता के नौकरी पेशा होने के कारण अक्सर उन्हें एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ता था। इसे लेकर प्रियंका ने एक बार अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें स्कूल बदलने में कभी कोई परेशानी नहीं हुई, क्योंकि वह इसे एक चैलेंज की तरह लेती थी, और इसे एक्सपिरिमेंट की तरह दिखती थी। उन्होंने अपना बचपन लद्दाख की खूबसूरत वादियों में भी बिताया है।
अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए 13 वर्ष की उम्र में प्रियंका अपनी आंटी के साथ यूनाइटेड स्टेट (US) चली गई थी, और अपने रंग की वजह से यूएस में पढ़ाई के दौरान कथित तौर पर उन्हें रंगभेद का भी सामना करना पड़ा। उसके क्लास की लड़कियां भी अक्सर उन्हें धमकाती रहती थी। यही नहीं अपने सांवले रंग की वजह से उनके सहपाठी उनका मजाक उड़ाकर उन पर हंसते थे।
तीन साल बाद भारत वापस आकर प्रियंका ने अपनी पढ़ाई बरेली के आर्मी स्कूल से पुरी की।
विश्व सुंदरी (Miss World) बनने का सफर।
पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने स्थानीय “क्वीन सौंदर्य प्रतियोगिता” भी जीता। इसी दौरान उनके चाहने वालों ने उन्हें घेरने की काफी कोशिश की और उन्हें बहुत परेशान किया इन सब से तंग आकर प्रियंका चोपड़ा ने अपने आप को एक कमरे में कैद कर लिया था। कुछ समय बाद प्रियंका की मां ने ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड’ के लिए प्रियंका की कुछ तस्वीरें ‘संस्था’ को भेजी और इस तरह से उनके करियर की शुरुआत हुई।
मिस वर्ल्ड का हिस्सा बनने के बाद उन्होंने ‘मिस वर्ल्ड 2000’ (विश्व सुंदरी 2000) का खिताब अपने नाम किया, और 30 नवंबर 2000 को लंदन के मिलेनियम डोम में प्रियंका को ‘मिस वर्ल्ड 2000’ और ‘कॉन्टिनेंटल क्वीन ऑफ ब्यूटी- एशिया एंड ओशिनिया’ का ताज पहनाया गया। प्रियंका मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने वाली पांचवीं भारतीय महिला भी हैं। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने के बाद फिल्मी जगत से उन्हें खूब ऑफर आने लगे तो, उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बारे में सोचा।
इन्हें भी पढ़ें :
फिल्मी करियर।
मिस इंडिया बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा को पहली बार अब्बास मस्तान ने अपने फिल्म ‘हमराज’ के लिए संपर्क किया था। पर कुछ कारणों की वजह से प्रियंका इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाई। उनके फिल्मी करियर की शुरूआत एक तमिल फिल्म ‘थमिजान’ से हुई। इस फिल्म में प्रियंका तमिल एक्टर विजय के ऑपोजिट नजर आई थी, और इस फिल्म में उनका किरदार काफी लिमिटेड था।

प्रियंका चोपड़ा
वर्ष 2003 में प्रियंका ने फिल्म ‘द हीरो : लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। इस फिल्म में वह सेकंड लीड एक्ट्रेस रहीं। साल 2003 में यह फिल्म ब्लॉक-बस्टर साबित हुई। इसके बाद साल 2003 में ही वह फिल्म अंदाज में अक्षय कुमार के ऑपोजिट नजर आई। इस फिल्म में भी वे सेकंड लीड एक्ट्रेस की भूमिका में दिखीं। फिल्म में अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा के अलावा लारा दत्ता ने भी अभिनय किया था। इस फिल्म में प्रियंका के अभिनय की काफी सराहना भी हुई, जिसके लिए उन्हें ‘फिल्मफेयर अवार्ड’ में ‘बेस्ट सपोर्टींग एक्ट्रेस’ के लिए नामांकित किया गया था।
वर्ष 2004 में प्रियंका ने फिल्म एतराज में नेगेटिव भूमिका निभाई। इस फिल्म में अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म हिट हुई और प्रियंका को उनकी भूमिका के लिए काफी तारीफें भी मिली। इस फिल्म में नेगेटिव रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा को ‘फिल्मफेयर अवार्ड’ से भी नवाजा गया था।
प्रियंका ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया जिनमें ऐतराज़ (2004), मुझसे शादी करोगी (2004), वक्त (2005), कृष (2006), डॉन (2006), फैशन (2008), दोस्ताना (2008), अग्नीपथ (2012), बर्फी (2012), कृष (2013), बाजीराव मस्तानी (2015), जय गंगाजल (2016), जैसी फिल्में शामिल है।
हॉलीवुड का सफर।
वर्ष 2015 में प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड से ऑफर आने लगे और प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड की ओर रुख किया और अमेरिकन टेलीविजन में कदम रखते हुए प्रियंका चोपड़ा ने ‘क्वांटिको’ के पहले सीरीज में लीड रोल में नजर आई। इसके बाद 2016 में ‘क्वांटिको-2’ में भी काम किया।
वर्ष 2017 में वे हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में भी नजर आई, जिसमें ड्वेन जॉनसन (द रॉक) जैसे मशहूर एक्टर ने काम किया था। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में नेगेटिव रोल मे नजर आई। वह ‘कॉन्टिको’ के तीनों सीरीज में काम कर चुकी हैं।
गायकी के क्षेत्र में (Music Carrier)।
फिल्मों के साथ-साथ म्यूजिक में भी प्रियंका की बेहद दिलचस्पी रही है, और उन्होंने अपनी पहली रिकॉर्डिंग भी उनकी पहली फिल्म ‘थमिजान’ के लिए ही की थी। ‘इन माय सिटी (In my city)’ से ही प्रियंका को सिंगिंग की दुनिया में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने ‘एग्जॉटिक (Exotic)’ और ‘आई कांट मेक यू लव (I can’t make you love)‘ जैसे गानों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
उपलब्धियां।
- फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा स्टेज शो में भी भाग लेती रहीं।
- उन्होंने टीवी शो टीवी पर एक रियालिटी शो फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी की मेजबानी भी की है।
- भारत के राष्ट्रीय अखबारों के लिए कॉलम भी लिखा है।
- प्रियंका चोपड़ा परोपकारी गतिविधियों के लिए भी काफी सक्रिय है।
- 10 अगस्त 2010 में उन्हें बाल अधिकार के लिए ‘यूनिसेफ के सद्भावना राजदूत’ के रूप में भी नियुक्त किया जा चुका है।
- वर्ष 2016 में भारत सरकार द्वारा प्रियंका चोपड़ा को ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया जा चुका है।
- ‘टाइम मैगजीन’ पत्रिका ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में जगह दी है।
- ‘फोर्ब्स‘ पत्रिका ने 2017 में प्रियंका चोपड़ा को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में भी सूचीबद्ध किया था।
प्रियंका चोपड़ा के लव-अफेयर
यदि बात की जाए की तो, प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड के कई मशहूर अभिनेताओं के साथ अफेयर की चर्चाएं आई थी। अपने कैरियर के शुरुआती समय में उनका नाम अक्षय कुमार के साथ जोड़ा गया था, और प्रियंका ने अक्षय को काफी समय तक डेट भी किया है।
इसके बाद उनका नाम शाहरुख खान के साथ जोड़ा गया और उन्होंने शाहरुख खान को भी डेट किया। इन दोनों अभिनेताओं के अलावा प्रियंका, हरमन बावेजा और शाहिद कपूर को भी डेट कर चुकी है। यहाँ तक कि हरमन बावेजा के साथ तो उनकी शादी की अफवाहे भी उड़ने लगी थी।
वैवाहिक जीवन।

Priyanka-chopra-Nick-Jonas
हॉलीवुड में अपने सफर के दौरान प्रियंका चोपड़ा की दोस्ती एक अमेरिकी गायक (सिंगर) और अभिनेता निक जोनास से हुई । उसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। दोनों ने 2018 में सगाई करने के कुछ ही दिनों बाद जोधपुर के उम्मेद भवन में ‘हिंदू’ और ‘क्रिश्चियन’ रीति-रिवाजों से शादी कर ली।
पुरस्कार।
- 2004 – सर्वश्रेष्ठ नई अभिनेत्री पुरस्कार, (फिल्म अंदाज के लिए)।
- 2005 – फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायिका का पुरस्कार, (फिल्म एतराज के लिए)।
- 2009 – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्म फैशन के लिए)।
- 2012 – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए आलोचकों का पुरस्कार, (फिल्म 7 खून माफ)।
- 2016 – सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री, (फिल्म बाजीराव मस्तानी)।
- 2017 – पीपुल्स च्वाइस अवार्ड : पसंदीदा नाटकीय टीवी अभिनेत्री (क्वांटिको)।
सम्मान।
- 2016 – पद्मश्री सम्मान से सम्मानित (भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार)।
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।