ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की उम्र में निधन | Queen Elizabeth II Biography, Death in Hindi
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की उम्र में निधन | Queen Elizabeth II Biography, Death in Hindi
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जीवन परिचय, निधन | Queen Elizabeth II Biography, Death in Hindi
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जीवन परिचय( महारानी एलिजाबेथ II, विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, ब्रिटेन कि महारानी, पति, बच्चे, विवाद, संपत्ति, निधन ) | Queen Elizabeth II Biography in hindi [ Queen Elizabeth II, wiki, birth, age, education, career, family, queen of Britain, children, controversies, net worth, death, latest news ]
महारानी एलिजाबेथ II ( Queen Elizabeth II)
ब्रिटेन की पूर्व महारानी
Queen Elizabeth II Biography in Hindi : दोस्तों, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार शाम सितंबर 8, 2022 को निधन हो गया। वे 96 वर्ष की थीं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती थी। वे लगभग 70 सालों तक ब्रिटेन की सम्राट रही थीं। वहीं राजशाही परिवार के सभी लोग उनके पास पहुंच चुके हैं।
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, सेना में सेवाएं देने वाली ब्रिटिश राज परिवार की एक मात्र महिला सदस्य हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इंग्लैण्ड को फिर से समृद्धि और विकास के रास्ते पर लाने का श्रेय उन्हें ही जाता है। इसलिए द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के समय को इंग्लैण्ड के इतिहास में नव एलिजाबेथ युग भी कहा जाता है। तो आइए जानते हैं, हमारे आज के इस आर्टिकल में ” महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जीवन परिचय | Queen Elizabeth II Biography in Hindi ”
Table of Contents
महारानी एलिजाबेथ II कौन थी ? Who was Queen Elizabeth II ?
Queen Elizabeth II Biography in Hindi : दोस्तों, महारानी एलिजाबेथ ब्रिटेन की महारानी थीं। वे लगभग 70 सालों तक ब्रिटेन की महारानी रही थी। एलिजाबेथ वर्ष 1952 में ब्रिटेन की महारानी बनी थी और इसके 16 महीने बाद जून 1953 में इनकी ताजपोशी की गई थी। हाल ही में, उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद से वे डॉक्टरों के देखरेख में थी और डॉक्टरों ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई थी। इसके बाद महारानी एलिजाबेथ II ने स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में 96 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद उनके बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के नए सम्राट होंगे।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जीवन परिचय, निधन | Queen Elizabeth II Biography, Death in Hindi
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन की संवैधानिक राष्ट्राध्यक्ष और 53 स्वतंत्र देशों के संगठन राष्ट्रमंडल की प्रमुख थीं। वे अंतरमुखी व्यक्तित्व कि थीं और अपने बेदाग नैतिक चरित्र, प्रशासनिक कौशल और समाज के सभी वर्गों के प्रति अपनी सहृदयता के लिए जानी जाती थीं। महारानी एलिजाबेथ II के बारे में अधिक जानने के लिए जुड़े रहे हैं हमारे biographybooks.in के आर्टिकल ” महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जीवन परिचय | Queen Elizabeth II Biography in Hindi ” में।
जानिए – बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा का जीवन परिचय।
महारानी एलिजाबेथ II का जीवन परिचय : एक नजर में ।
पुरा नाम (Full Name) | एलिजाबेथ एलेक्जेंड्रा मारिया (Elizabeth Alexandra Maria) |
जन्म (Birth) | 21 अप्रैल 1926 (बुधवार) |
उम्र (Age) | (96 वर्ष – 2022 में) मृत्यु के समय |
जन्म स्थान (Birth Place) | 17 ब्रूटन स्ट्रीट, मेफेयर, लंदन, यूनाइटेड किंगडम |
पिता (Father) | किंग जॉर्ज VI |
माता (Mother) | एलिजाबेथ बोवेस-ल्यों |
गृहनगर (Hometown) | लंदन, इंग्लॆंड |
विश्वविद्यालय (University) | ये घर पर ही निजी तौर पर शिक्षित थी। |
राष्ट्रीयता (Nationality) | ब्रिटिश |
धर्म (Religion) | ईसाई – इंग्लैंड के चर्च और स्कॉटलैंड के चर्च मे आस्था |
राशि (zodiac) | वृषभ |
पेशा (Profession) | यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की महारानी और राष्ट्रमंडल कि प्रमुख |
जीवनसाथी (Husband) | प्रिंस फिलिप, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग |
नेटवर्थ (Networth) | $550 मिलियन |
मृत्यु की तारीख (Date of Death) | 08 सितम्बर 2022 |
मृत्यु का स्थान (Place of Death) | बाल्मोरल कासल, स्कॉटलैंड |
मृत्यु का कारण (Death Reason) | स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण |
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का प्रारंभिक जीवन | Queen Elizabeth II Early Life
Queen Elizabeth II Biography in Hindi : Early life – दोस्तों महारानी एलिजाबेथ का जन्म 21 अप्रैल 1926 को यूनाइटेड किंगडम स्थित लंदन के मेफेयर मे यूनाइटेड किंगडम के राजघराने मे हुआ था। वे पिता, प्रिंस एल्बर्ट (किंग जार्ज-6) और माँ एलिजाबेथ बोवेस-ल्यों (एलिजाबेथ प्रथम) की संतान थी। उनके दादा, किंग जार्ज V और दादी, क्वीन मेरी थी।
एलिजाबेथ द्वितीय के दादा, किंग जार्ज V के निधन के बाद, उनके जीवन का सबसे अहम मोड़ आया। वर्ष 1936 में उनके चाचा, एडवर्ड VII ने अपनी प्रेमिका और दो बार की तलाकशुदा वैलेस सिंपसन से विवाह करने के लिए अपने राज सिंहासन का त्याग कर दिया। जिसके बाद, एलिजाबेथ के पिता, किंग जार्ज V को राजा घोषित किया गया और एलिजाबेथ द्वितीय क्राउन प्रिंसेस बनी।
जब द्वितीय विश्व युद्ध शुरू हुआ तो लंदन भारी बमबारी हुई थी। जिसके बाद एलिजाबेथ द्वितीय और उनकी बहन को स्कॉटलैंड में सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। वे वर्ष 1939 तक वहाँ रही। उसके बाद उन्हें नाॅरफाॅक भेज दिया गया। नाॅरफाॅक मे कुछ समय तक रहने के बाद सन् 1940 मे वे विंडसर कैसल आ गई जहां उन्होंने कई वर्ष बिताए। इस दौरान, वर्ष 1937 राजकुमारी एलिजाबेथ द्वितीय ने 11 वर्ष की उम्र में अपने पिता, किंग जॉर्ज VI को एक बड़ी समारोह में ताज पहनाया था। जबकी, इसके 16 सालों बाद 2 जून 1953 को एलिजाबेथ द्वितीय आधिकारिक तौर पर राज गद्दी पर बैठी।
जानिए – ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस का जीवन परिचय।
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की शिक्षा | Queen Elizabeth II Education
Queen Elizabeth II Education : दोस्तों, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने शिक्षा अपनी बहन मार्गरेट के साथ घर पर ही पुरी की। वे इतिहास, फ्रेंच, गणित, भूगोल जैसे विषयों के साथ-साथ नृत्य, गायन एवं कला में भी पारांगत थी।
शारीरिक संरचना | Body Measurements
लंबाई (height) |
सेंटीमीटर में – 152 सेमी
मीटर में – 1.52 मीटर फीट में – 5’3″ फीट |
वजन (Weight) |
किलोग्राम में – 55 किग्रा पाउंड में- 121 पाउंड |
आंखों का रंग (Eye colour) |
नीला |
बालों का रंग (hair colour) |
सफ़ेद |
एलिजाबेथ द्वितीय का करियर | Elizabeth II Business Career
Queen Elizabeth II Biography in Hindi – Career : सन् 1942 में एलिजाबेथ द्वितीय को ग्रेनेडियर गार्ड्स का कर्नल इन चीफ नियुक्त किया गया। इसके बाद, सन् 1945 में उन्हें महिलाओं की आक्जेलरी टेरिटोरियल सर्विस में मानद सेंकण्ड सबाल्टर्न के पद पर नियुक्त किया गया। वहां उन्होंने ड्राइवर और मैकेनिक का प्रषिक्षण लिया जिसके कुछ ही महीनों बाद उन्हें उस रेजिमेंट का जूनियर कमांडर नियुक्त किया गया।
एलिजाबेथ द्वितीय अपने माता-पिता के आधिकारिक दौरों पर भी जाया करती थीं। जिसमें वे इंग्लैण्ड और अन्य देशों की यात्रा पर भी गई थीं। सन् 1951 में अपने पिता किंग जार्ज VI का तबीयत बिगड़ने के बाद, एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने पिता के उत्तराधिकारी के रूप में कनाडा और अमेरिकाकि यात्राएँ की थी।
राजकुमारी एलिजाबेथ बनी महारानी एलिजाबेथ II
Queen Elizabeth II Biography in Hindi : सन् 1952 के दौरान, जब एलिजाबेथ द्वितीय आस्ट्रेलिया, केन्या और न्यूजीलैंड की यात्राओं पर थी तभी उनके पिता की अचानक मृत्यु हो गई। जिसके बाद, 6 फरवरी 1952 की रात को उन्हें ब्रिटेन की महारानी घोषित कर दिया गया।
इसके 16 महीने बाद, 2 जून 1953 में वेस्टमिंस्टर एबी में एलिजाबेथ द्वितीय की विधिवत ताजपोशी की गई। यह इतिहास में पहला ऐसा समारोह था जिसका प्रसारण टेलीविजन पर किया गया था। इसे अकेले यूके में 27 मिलियन लोगों और दुनिया भर के लाखों दर्शकों ने देखा। सन् 1957 में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महसभा को राष्ट्रमंडल देशों के प्रतिनिधि के तौर पर संबोधित किया था।
वर्ष 2002 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने महारानी के रूप में अपना 50वां साल पूरा किया। इस दौरान उन्होंने अपने राष्ट्रमंडल भूमि के अंदर आने वाले सभी 16 देशों कि यात्राएं की। इसके बाद वर्ष 2010 में उन्होंने दूसरी बार संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया।

महारानी एलिजाबेथ II ( Queen Elizabeth II)
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को मारने के किए गए थे प्रयास |
Queen Elizabeth II Biography in Hindi : सन् 1981 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के जन्मदिन पर आयोजित किए गए समारोह में बकिंघम पैलैस के पास एक किशोर ने उनपर बंदूक से हमला कर दिया था। इसके अगले ही साल, सन् 1982 में एक दुसरा युवक उनके बेडरूम में घुस गया था। हालांकि इन दोनों हमलों में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
जानिए – भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का जीवन परिचय।
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की शादी | Queen Elizabeth II Husband, Marriage
Queen Elizabeth II Biography in Hindi : Married Life – एलिजाबेथ II ने 20 नवम्बर 1947 को वेंस्टमींस्टर एबी में आयोजित एक समारोह में ग्रीस और डेनमार्क के प्रिंस फिलिप के साथ शादी की। उनकी कुल 4 संतान है। अपनी शादी के अगले साल अगले साल, 14 नवम्बर 1948 को एलिजाबेथ द्वितीय II ने बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स को जन्म दिया। इसके कुछ सालों उनकी बेटी, प्रिंसेस एने का जन्म हुआ। सन् 1960 में उन्होंने अपने दूसरे बेटे प्रिस एंड्रयू और सन् 1964 में अपने सबसे छोटे बेटे प्रिंस एडवर्ड को जन्म दिया।

अपने पूरे परिवार के साथ एलिजाबेथ II
सन् 1969 में एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। जिसके बाद, उन्हें प्रिंस आफ वेल्स की उपाधि दी। प्रिंस चार्ल्स ने सन् 1981 में 19 वर्षीय डायना स्पेंसर से विवाह किया था।
जानिए – बीते 100 सालों में दुनिया के सबसे बड़े दानवीर ओ में शीर्ष पर रहे, जमशेदजी टाटा का जीवन परिचय।
पारिवारिक जानकारियां । Family details
माता-पिता (Parents) |
पिता – किंग जॉर्ज VI
माँ – एलिजाबेथ बोवेस-ल्यों |
भाई-बहन (Siblings) |
एक बहन– राजकुमारी मार्गरेट (छोटी) |
पत्नी (Wife) | प्रिंस फिलिप (ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग) |
बच्चे (Children) |
तीन बेटे – चार्ल्स (वेल्स के राजकुमार),प्रिंस एंड्रयू (ड्यूक ऑफ यॉर्क), प्रिंस एडवर्ड (अर्ल ऑफ वेसेक्स) बेटी– ऐनी (राजकुमारी रॉयल) |
महारानी एलिजाबेथ II की पसंदीदा चीजें | Elizabeth II Favorite things
पसंदीदा पेय पदार्थ |
कॉकटेल जिनेवा और डबोननेट |
नाटकीय टेलीविजन शो |
केंद्र अभय |
शौक/ अभिरुचि (Hobbies/ Interests) |
फोटोग्राफी, घुड़सवारी, मिस्ट्री नाॅवल्स पढ़ना और टीवी पर रेसलिंग देखने का शौक |
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से जुड़े विवाद | Queen Elizabeth II Controversies
Queen Elizabeth II Controversies : सन् 1997 में एक हादसे में प्रिंसेस डायना की मौत हो गई थी। जिसके बाद एलिजाबेथ 2 को खामोश रहने के लिए लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा था।
आपको बता दें कि, प्रिंसेस डायना उनके सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स की पत्नी थी।
जानिए – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जीवन परिचय।
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु | Queen Elizabeth II Death
Queen Elizabeth II Death : दोस्तों, 96 वर्षीय ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार, 8 सितंबर 2022 को निधन हो गया। वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान थी। उन्होंने हाल ही में 5 सितंबर 2022 को ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री ने लिज ट्रस को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई थी।
96 वर्षीय महारानी बार मोरल कौशल में समर ब्रेक के लिए आईं थीं। जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई। जिसके बाद वे डॉक्टरों की देखरेख में थीं। डॉक्टरों ने उनकी हालत को लेकर चिंता जताई थी। 96 वर्ष की उम्र में महारानी ने स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल मे अंतिम सांस ली। इससे पहले उनके पति प्रिंस फिलिप का भी पिछले साल, 9 अप्रैल 2021 को निधन हो गया था।
आपको बताते चलें कि, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने लगभग 70 सालों तक ब्रिटेन की महारानी का ताज अपने सर पर सजाएं रखा था। जिसके बाद वे सबसे लंबे समय तक गद्दी पर बैठने वाली सम्राट बनी। एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री लिज ट्रस और भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित दुनिया भर के कई दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जाहिर किया है।
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting fact about Queen Elizabeth II
- क्या एलिजाबेथ द्वितीय धूम्रपान करती थीं ? – जानकारी नहीं।
- क्या एलिजाबेथ द्वितीय शराब पीती थीं ? – हाँ।
- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, एलिजाबेथ और उसकी बहन मार्गरेट अपनी सुरक्षा के लिए विंडसर कैसल चले गए।
- राजकुमारी एलिजाबेथ और उनकी बहन मार्गरेट की शिक्षा निजी तौर पर घर में हुई थी।
- वह संवैधानिक इतिहास और कानून में शिक्षित थी।
- सन् 1934 में राजकुमारी एलिजाबेथ प्रिंस फिलिप से एक शादी समारोह में मिले थे।
- एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप की शादी 20 नवंबर, 1947 को वेस्टमिंस्टर एब्बे में हुई थी।
- एलिजाबेथ II ने अपने विवाह की पोशाक खरीदने के लिए राशन के कूपनों का इस्तेमाल किया था। क्योंकि उन दिनों इंग्लैण्ड तंगहाली के दौर से गुजर रहा था।
- प्रिंस फिलिप का जन्म ग्रीस में हुआ था, लेकिन उनके परिवार को बचपन में ही देश से निर्वासित कर दिया गया था।
- वर्ष 1952 में राजकुमारी एलिजाबेथ के पिता, जॉर्ज VI की मृत्यु के बाद वे महारानी बनी।
- एलिजाबेथ II ने कई देशों की यात्राएं की है लेकिन उनके पास पासपोर्ट नहीं था।
- एलिजाबेथ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा करने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं है।
- एलिजाबेथ II को कुत्ते पालने का भी बहुत शौक है।
- महारानी एलिजाबेथ II दुनिया की सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाली सम्राट हैं।
- वह लगभग 70 सालों तक राज करती रही हैं।
- सन् 1953 में एलिजाबेथ द्वितीय को पहनाए गए इंपीरियल स्टेट क्राउन का वजन 2.3 पाउंड (1.06 किलोग्राम) है। और इसमें 2,901 कीमती पत्थर शामिल हैं, जिसमें कलिनन II और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कट हीरा शामिल है।
- 8 सितंबर 2022 को 96 वर्ष की उम्र में एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया।
- उनकी मृत्यु के बाद उनके सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के अगले सम्राट होंगे।
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कौन थी ?
उत्तर : महारानी एलिजाबेथ, ब्रिटेन की द्वितीय ब्रिटेन की महारानी थी। वे 70 सालों तक महारानी के पद पर आसीन रही हैं।
प्रश्न : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर : महारानी एलिजाबेथ II का जन्म 21 अप्रैल 1926 को यूनाइटेड किंगडम स्थित लंदन के मेफेयर मे हुआ था।
प्रश्न : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की उम्र कितनी थी ?
उत्तर : 96 वर्ष (2022 मे)- मृत्यु के समय।
प्रश्न : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय किस देश से थी ?
उत्तर : ब्रिटेन से
प्रश्न : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की शादी किससे हुई थी ?
उत्तर : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की शादी ग्रीस और डेनमार्क के प्रिंस फिलिप से हुई थी।
प्रश्न : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : उनकी कुल 4 संतानें है – प्रिंस चार्ल्स (बेटा), प्रिंसेस एने (बेटी) एवं प्रिस एंड्रयू और प्रिंस एडवर्ड (बेटे)
प्रश्न : महारानी एलिजाबेथ II ब्रिटेन की महारानी कब बनी थीं ?
उत्तर : 6 फरवरी 1952 को।
प्रश्न : महारानी एलिजाबेथ II की ताजपोशी कब हुई थी ?
उत्तर : 2 जून 1953 को।
प्रश्न : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन कब हुआ था ?
उत्तर : महारानी एलिजाबेथ II का निधन 8 सितंबर 2022 को हुआ था।
प्रश्न : महारानी एलिजाबेथ II के पति, प्रिंस फिलिप का निधन कब हुआ था ?
उत्तर : उनके पति प्रिंस फिलिप का भी पिछले साल, 9 अप्रैल 2021 को निधन हो गया था।
प्रश्न : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु का क्या कारण था ?
उत्तर : महारानी एलिजाबेथ II का स्वास्थ संबंधी समस्याओं के कारण अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया।
प्रश्न : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की नेटवर्थ कितनी हैं ?
उत्तर : महारानी एलिजाबेथ II की कुल संपत्ति $550 मिलियन है।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।
1 Response
[…] […]