राम चरण का जीवन परिचय | Ram Charan Biography in Hindi

रामचरण के शादी के 10 साल बाद भी नहीं हुई है कोई संतान। इस बारे में उनकी पत्नी उपासना कमिनेनी ने ये क्या कह दिया…?

राम चरण तेजा जीवन परिचय (राम चरण, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, फिल्म आर आर आर, आने वाली फिल्में, गर्लफ्रेंड, विवाद, शादी, नेटवर्थ) | Ram Charan Teja Biography in Hindi [Ram Charan, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Film RRR, Upcoming movies, Girlfriend, Controversies, Marriage, Net worth]

 

राम चरण | Ram Charan

भारतीय अभिनेता।


राम चरण एक दक्षिण भारतीय अभिनेता, डांसर, निर्माता और इंटरप्रेन्योर हैं। वे तेलुगु फिल्म के एक मशहूर अभिनेता है। राम चरण को उनके अभिनय के लिए नंदी अवार्ड, दक्षिण फिल्मफेयर अवार्ड और सिनमा अवार्ड से भी नवाजा गया है। उन्हें संतोषम बेस्ट अभिनेता का अवार्ड भी दिया जा चुका है। उन्होंने वर्ष 2007 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा और बहुत ही कम समय में वे टॉलीवुड जगत में छा गए।

Advertisement

राम चरण का फिल्मों से पुराना नाता है और उनका परिवार फिल्म जगत से ताल्लुक रखता है। राम चरण, तेलुगु फिल्म के मेगास्टार चिरंजीवी के पुत्र हैं और प्रसिद्ध अभिनेता पवन कल्याण उनके चाचा और अल्लू अर्जुन उनके चचेरे भाई हैं। जबकि उनके दादा, अमु रामलिंगय्या एक हास्य अभिनेता और स्वतंत्रता सेनानी थे।

हाल ही में, 25 मार्च 2022 को राम चरन और जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म ‘RRR’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई थी। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। इस फिल्म ने पहले ही दिन वर्ल्ड वाइड 223 करोड रुपए का कारोबार किया था।

वर्ष 2016 में राम चरण ने अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी खोला है, जिसका नाम ‘कोनिडेला प्रोडक्शन कंपनी’ है। तेलुगु फिल्म मे अभिनय के अलावा उन्होने एक पोलो टीम का भी निर्माण किया है, जिसका नाम ‘राम चरण हैदराबाद पोलो राइडिंग क्लब’ है। राम चरण के बारे में विस्तार से जानने के लिए आगे पढ़ना जारी रखें – राम चरण का जीवन परिचय | Ram Charan Biography in Hindi

Ram Charan Teja Biography in Hindi | राम चरण तेजा का जीवन परिचय

Ram Charan Teja Biography in Hindi | राम चरण तेजा का जीवन परिचय

इन्हें भी पढ़ें :

राम चरण का जीवन परिचय : एक नजर में ।

वास्तविक नाम  :  कोनिदेला राम चरण तेजा (Konidela Ram Charan Teja)

उपनाम : चेरी, राम चरण

जन्म  :   27 मार्च 1985 (37 वर्ष)

जन्म स्थान  :  चेन्नई, तमिलनाडु (भारत)

पिता :  चिरंजीवी (अभिनेता)

माता :  सुरेखा कोनिदेला

गृहनगर :  चेन्नई, तमिलनाडु (भारत)

स्कुलिंग :  पद्मशेशदरी बाला भवन स्कूल, चेन्नई

विश्वविद्यालय :  ज्ञात नहीं

शैक्षणिक योग्यता :  Dropout (पढ़ाई बीच में छोड़ा)

राशि :  मेष राशि

राष्ट्रीयता  :  भारतीय

धर्म :  हिन्दू

जाति :  कापू (Kapu)

पेशा (Profession) :  साउथ के फिल्म अभिनेता, फिल्म निर्माता, डॉसर।

डेब्यू फिल्म :  तेलुगू फिल्म – चिरूथ (2007, एक अभिनेता के रूप में)

जीवनसाथी  :  उपासना कमिनेनी (विवाह- वर्ष 2012)

Net-Worth/कुल मूल्य : $ 185 मिलियन डॉलर

 

राम चरण का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Ram Charan Early Life & Education

राम चरण तेजा का जन्म 27 मार्च 1985 को तमिलनाडु के चेन्नई शहर में हुआ था। उनका परिवार फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखता है और उनके परिवार में सभी फिल्मों से जुड़े हुए हैं। राम चरण के पिता का नाम चिरंजीवी है, जो साउथ के एक मेगास्टार अभिनेता और फिल्म निर्माता और एक राजनीतिज्ञ हैं। राम चरण की माँ का नाम सुरेखा कोनिदेला है, और वे भी तेलगु कि एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। राम चरण कि दो बहने भी हैं, जिनका नाम – सुष्मिता व सृजा है, जो अपनी पढ़ाई पुरी करने के बाद फिल्मों में ही आ गयी।

ram with father -

अपने पिता चिरंजीवी के साथ राम चरण तेजा।

रामचरण की स्कूली शिक्षा ‘पद्मशेशदरी बाला भवन स्कूल, चेन्नई’ से पूरी हुई। लेकिन उनके परिवार के फिल्म जगत से संबंधित होने के कारण उनका पढ़ाई में बिल्कुल भी मन नहीं लगता था, पर फिर भी वे ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते थे। परंतु घर में फिल्मी जगत का माहौल होने के कारण उन पर भी फिल्मों का प्रभाव पड़ा और वे एक फिल्म अभिनेता बनने का कि राह पर चल पड़े।

उनका पढ़ाई में बिल्कुल भी मन नहीं लगता था, जिसके बाद उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद कॉलेज में बीकॉम की डिग्री हासिल करने के लिए दाखिला तो लिया लेकिन पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और अपने एक्टिंग करियर पर ध्यान देने लगे। अपने एक्टिंग को बेहतर करने के लिए उन्होनें मुंबई के एक थिएटर ‘किशोर नमित अभिनय सेंटर’ से अभिनय भी सीखा था। वे एक अच्छे डांसर भी हैं और स्कूल में होने वाले फंक्शन में वे भाग भी लिया करते थे। स्कूल में लोगों को उनका डांस बहुत पसंद आता था।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई

से० मी०- 174

मी०- 1.74

फीट – 5′ 8″

वजन

76 Kg

शारिरिक माप

छाती – 42 इंच

कमर – 30 इंच

Biceps – 15 इंच

आंखों का रंग 

भूरा

बालों का रंग

हल्का भूरा

 

राम चरण का फिल्मी करियर | Ram Charan’s Bollywood Career

रामचरण ने वर्ष 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘चिरुथा’ से अपना डेब्यू किया। यह उनकी पहली फिल्म थी। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई और फ्लॉप रही। इस फिल्म की असफलता के बाद उन्होंने अपने एक्टिंग में सुधार किया, जिसकी झलक वर्ष 2009 में रिलीज हुई उनकी दूसरी फिल्म ‘मगधीरा’ में देखने को मिला। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुए और इस फिल्म को 757 दिनों तक (लगभग 2 साल 2 महीने) तक सिनेमा घरो में लगातार चलाया गया। इस फिल्म की सफलता के बाद रामचरण को साउथ फिल्मों में बहुत बड़ी पहचान मिली। और दूसरी ही फिल्म में उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों में पहुंच गई। उसके बाद वे ऑरेंज, रचा, और नायक जैसी फिल्मों में नजर आए।

राम चरण | Ram Charan

राम चरण | Ram Charan

वर्ष 2013 में उन्हें पहली बार बॉलीवुड फिल्म में काम करने का मौका मिला, जो अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘जंजीर’ की रीमेक थी। उनकी इस बॉलीवुड फिल्म का नाम भी ‘जंजीर’ हीं था। उन्होनें इस फिल्म में एसीपी विजय खन्ना का किरदार निभाया था। यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म थी। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट प्रियंका चोपड़ा और नजर आई थी। इस फिल्म में उन्होंने सिंगिंग में भी किस्मत आजमाया। फिल्म ‘जंजीर’ के लिए जसप्रीत जैज़ और रोशनी बैपटिस्ट के साथ उन्होंने एक तेलुगु गीत ‘मुंबई के हीरो’ गाया था।

वर्ष 2014 में, राम चरण की अगली फिल्म ‘बेटिंग राजा’ रिलीज़ हुई और यह फिल्म भी सिनेमा घरो में खूब चली। इसके बाद उन्होंने और भी कई फिल्मों में काम किया।

 

राम चरण की कुछ फिल्में | Ram Charan’s films

चिरुथा (2007), मगधीरा (2009), ऑरेंज (2010), रचा (2012), नायक (2013), ज़ंज़ीर (2013), बेटिंग राजा (2014), येवदु (2014), गोविंदुडु अंदारीवदेले (2014), ब्रूस ली: द फाइटर (2015), ध्रुवा (2016), कैदी नं. – 150 (2017), रंगस्थलम (2018), विनय विद्या राम (2019), RRR (2022)

 

राम चरण की फिल्म ‘आरआरआर’ | Ram Charan’s film “RRR”

हाल ही में 25 मार्च 2022 को राम चरण और जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म ‘RRR’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई। डायरेक्टर एस. एस. राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ की रिलीज़ होते हीं तहलका मचा दिया और पहले दिन ही 223 करोड़ रुपए का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया। इस फिल्म में रामचरण और जूनियर एनटीआर के साथ अजय देवगन और आलिया भट्ट भी नजर आए।

फिल्म 'RRR' का पोस्टर | Film 'RRR' Poster

फिल्म ‘RRR’ का पोस्टर | Film ‘RRR’ Poster

डायरेक्टर एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ की रिलीज़ का लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा था। 25 मार्च को फिल्म बड़े पर रिलीज़ हुई और बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया। पहले दिन ही फिल्म ने 223 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। 

जबकि, यह एक साउथ फिल्म है और इसे हिंदी वर्जन के साथ भी रिलीज किया गया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि, इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर ने खुद ही अपना वॉइस ओवर किया है।

 

राम चरण की आने वाली फिल्में | Ram Charan’s Upcoming Movies

रामचरण की आने वाली फिल्में है –

  • आचार्या (2022)
  • आरसी-15 (2022)

 

राम चरण की पसंदीदा चीजें | Favorite Things

पसंदीदा अभिनेता

टॉम हैंक्स, ब्रैड पिट और रॉबर्ट डॉनी जुनियर
पसंदीदा अभिनेत्री

श्रीदेवी

पसंदीदा फिल्म

ग्लेडिएटर और कैदी
पसंदीदा भोजन

चिकन बिरयानी

पसंदीदा जगह

न्यूज़ीलैंड और लंदन, मन्नार (भारत)
शौक (Hobbies)

खाना पकाना, पढ़ना, घुड़सवारी करना, टीवी देखना और डॉस करना

 

राम चरण का, घर, कार कलेक्शन, वेतन और नेटवर्थ | Ram Charan net worth, house, car collection in 2022

दोस्तों, यदि राम चरण के नेटवर्थ की बात करें तो राम चरण की कुल संपत्ति $ 185 मिलियन डॉलर ( लगभग 1338 करोड़ रूपये) के आसपास बताई जाती है। जबकि वे प्रति फिल्म ₹12 करोड़ से ₹15 करोड़ तक चार्ज करते हैं। इसके अलावा, राम चरण एक सफल उद्यमी हैं, जो ‘MAA TV’ के निदेशक मंडल में शामिल हैं।

वर्ष 2015 में, उन्होंने अपना खुद का हैदराबाद स्थित एयरलाइन व्यवसाय ‘ट्रूजेट’ शुरू किया है, जिसकी पेरेंट कंपनी ‘टर्बो मेघा एयरवेज’ है। वर्ष 2016 में उन्होंने अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी खोला है, जिसका नाम ‘कोनिडेला प्रोडक्शन कंपनी’ है। वे हैदराबाद में एक पोलो टीम के भी मालिक है, जिसका नाम ‘राम चरण हैदराबाद पोलो राइडिंग क्लब’ है और वे, बाधा दौड़ श्रृंखला ‘डेविल्स सर्किट’ के सह-मालिक भी हैं।

घर (House)

चेन्नई, तमिलनाडु (भारत)
नेटवर्थ (Net worth)

$ 185 मिलियन डॉलर 

(1338 करोड़ रुपए लगभग)

वेतन प्रति फिल्म (Fee per film)

12 – 15 करोड़ रुपये (भारतीय रुपए)

 

इन्हें भी पढ़ें :

निजी जीवन (Personal Life)

राम चरण तेजा की शादी 14 जुन 2012 को उपासना कामिनेनी से हुई थी। उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी,अपोलो चैरिटी की उपाध्यक्ष और बी पॉजिटिव’ पत्रिका की मुख्य संपादक भी हैं। हालांकि, उन्हें शादी के बंधन में बंधे लगभग दस साल हो गए हैं, लेकिन उनकी कोई संतान नही हैं।

राम चरण तेजा अपनी पत्नी उपासना कमिनेनी के साथ।

राम चरण तेजा अपनी पत्नी उपासना कमिनेनी के साथ।

जब उपासना कामिनेनी से यह पूछा गया कि – “आपके बच्चे कब होंगे…? “

तब उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि, “मेरे और राम चरण के लिए बच्चे पैदा करना बहुत ही निजी बात है। मुझे इसके बारे में किसी भी तरह से टिप्पणी करने की आवश्यकता नहीं है। मैं इस बारे में किसी से बात करने के लिए बाध्य नहीं हूं।”

आपको बता दें कि, राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी उनकी बचपन की दोस्त भी हैं।

अपने माता पिता और पत्नी के साथ राम चरण तेजा।

अपने माता पिता और पत्नी के साथ राम चरण तेजा।

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

(Parents)

पिता – चिरंजीवी (अभिनेता)

माता – सुरेखा कोनिदेला

भाई-बहन (Siblings)

दो बहनें – सुष्मिता (बड़ी) और सृजा (छोटी)

पत्नी (wife)

उपासना कमिनेनी (शादी- 14 जुन 2012)
बच्चे (Childrens)

कोई नहीं

अफेयर्स (Affairs)

उपासना कमिनेनी (पत्नी) – बचपन की दोस्त

 

राम चरण से जुड़े विवाद | Ram Charan’s Controversies

  • एक बार उन्होंने हैदराबाद में दो पेशेवर सॉफ्टवेयर कर्मियों को घायल कर दिया था, क्योंकि सॉफ्टवेयर कर्मी उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई कर रहे थे।
  • एक बार उनके घर पर एक पार्टी के दौरान बहुत तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाया जा रहा था, तभी पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें लाउडस्पीकरों की आवाज को कम करने की चेतावनी दी गई। उसके बाद से वे विवादों से घिर गए थे।

 

राम चरण को मिले पुरस्कार और सम्मान | Awards and Rewards

2019 :  फिल्म ‘रंगस्थलम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ज़ी सिने अवार्ड।

2019 :  फिल्म ‘रंगस्थलम’ के लिए साउथ के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड।

2019 :  फिल्म ‘रंगस्थलम’ के लिए दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार।

2016 :  यूथ आइकॉन ऑफ इंडिया के एशिया विज़न अवार्ड से सम्मानित।

2015 :  फिल्म ‘गोविंदुडु अंदारीवदेले’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का संतोषम फिल्म पुरस्कार।

2010 :  फिल्म ‘मगधीरा’ के लिए बेस्ट मेल डेब्यू- साउथ का फिल्मफेयर अवार्ड।

2010 :  फिल्म ‘मगधीरा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का संतोषम फिल्म पुरस्कार।

2010 :  फिल्म ‘मगधीरा’ के लिए विशेष जूरी पुरस्कार द्वारा नंदी पुरस्कार से सम्मानित।

2008 :  फिल्म ‘चिरुथा’ के लिए विशेष जूरी पुरस्कार का नंदी पुरस्कार मिला।

2008 :  फिल्म ‘चिरुथा’ के लिए बेस्ट मेल डेब्यू- साउथ का फिल्मफेयर अवार्ड।

 

राम चरण से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Ram Charan

  1. क्या राम चरण धूम्रपान करते हैं ? –  हाँ
  2. क्या राम चरण शराब पीते हैं ? –  हाँ
  3. उनकी फिल्म ‘मगधीरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचाई थी जिसके चलते वह फिल्म सिनेमाघरों से 757 दिनों तक नहीं हटी थी।
  4. शुरुआत में रामचरण को फिल्मों में उतनी दिलचस्पी नहीं थी और वे एक ऑटोमोबाइल इंजीनियर बनना चाहते थे।
  5. शरुआत से ही उनकी पृष्ठभूमि फिल्मजगत से संबंधित है, क्योंकि उनके पिता चिरंजीवी एक उदार तेलुगू अभिनेता हैं। जबकि उनके दादा अमु रामलिंगय्या एक हास्य अभिनेता और स्वतंत्रता सेनानी थे।
  6. राम चरण की मां सुरेखा कोनिदेला भी तेलुगु की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं।
  7. उनके पिता चिरंजीवी, अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और हमेशा से ही उनके साथ एक ही स्क्रीन पर काम करना चाहते थे।
  8. साउथ इंडस्ट्री में प्रसिद्ध अभिनेता पवन कल्याण उनके चाचा और अल्लू अर्जुन, उनके चचेरे भाई हैं।
  9. अभिनेता राणा दग्गुबती, रामचरण के बचपन के दोस्त हैं।
  10. राम चरण बहुराष्ट्रीय कम्पनी ‘पेप्सी’ के लिए विज्ञापन करते हैं, जबकि उनके पिता चिरंजीवी ‘थम्स – अप’ कम्पनी के लिए विज्ञापन करते हैं।
  11. वर्ष 2015 से वे ट्रूजेट’ और ‘टर्बो मेघा एयरवेज नामक एयरलाइन के व्यवसाय मे हैं।
  12. वह हैदराबाद में एक पोलो टीम के मालिक हैं, जिसका नाम ‘राम चरण हैदराबाद पोलो राइडिंग क्लब’ है।
  13. उनकी पत्नी उपासना कामिनीनी,अपोलो चैरिटी की उपाध्यक्ष और बी पॉजिटिव’ पत्रिका की मुख्य संपादक भी हैं।

 

राम चरण के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : राम चरण कौन है ?

उत्तर : राम चरण (Ram Charan), दक्षिण सिनेमा जगत के एक मशहूर अभिनेता हैं। वे दक्षिण भारत के मेगास्टार चिरंजीवी के पुत्र भी हैं।

 

प्रश्न : राम चरण का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : राम चरण का जन्म 27 मार्च 1985 को तमिलनाडु के चेन्नई शहर में हुआ था।  

 

प्रश्न : राम चरण की उम्र कितनी है ?

उत्तर : वर्तमान में राम चरण उम्र 37 वर्ष (2022 में) के हैं।

 

प्रश्न : राम चरण किस राज्य से हैं ?

उत्तर : राम चरण, दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु से हैं।

 

प्रश्न : राम चरण की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : साउथ के मशहूर अभिनेता राम चरण का विवाह उपासना कामिनेनी से हुआ है।

 

प्रश्न : राम चरण की शादी कब हुई हैं ?

उत्तर : साउथ के मशहूर अभिनेता राम चरण का विवाह उपासना कामिनेनी से 14 जुन 2012 को हुई है।

 

प्रश्न : राम चरण की पत्नी कौन हैं ?

उत्तर : साउथ के मशहूर अभिनेता राम चरण कि पत्नी, उपासना कामिनेनी हैं, जो ‘अपोलो चैरिटी’ की उपाध्यक्ष और ‘बी पॉजिटिव’ पत्रिका की मुख्य संपादक भी हैं।

 

प्रश्न : राम चरण के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : राम चरण और उपासना कामिनेनी कि शादी हुए लगभग दस साल हो गए हैं, लेकिन उनकी कोई संतान नही हैं। 

 

प्रश्न : राम चरण के पिता कौन है ?

उत्तर : राम चरण के पिता चिरंजीवी है, जो साउथ के मेगस्टार अभिनेता, फिल्म निर्माता और एक राजनीतिज्ञ हैं।

 

प्रश्न : 2022 में राम चरण ने की नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : राम चरण की नेटवर्थ  $185 मिलियन (करीब 1338 करोड़ रुपए) है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘राम चरण (Ram Charan)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *