‘भारत पे’ के फाउंडर अशनीर ग्रोवर की बायोग्राफी | Ashneer Grover Biography in Hindi

‘भारत पे’ के फाउंडर अशनीर ग्रोवर की बायोग्राफी | Ashneer Grover Biography in Hindi

 

अशनीर ग्रोवर का जीवन परिचय (अशनीर ग्रोवर कि बायोग्राफी, उम्र, शिक्षा, करियर, स्ट्रगल, व्यवसाय, भारत पे, शादी, पत्नी, बच्चे, शार्क टैंक इंडिया, नेटवर्थ) | Bharat Pe Founder Ashneer Grover Biography in Hindi [ Ashneer Grover, Birth, Age, Career, Struggle, Bharatpe, Wife, Children, Shark Tank India, Networth)

 

अशनीर ग्रोवर

(Ashneer Grover)

Bharat Pe के संस्थापक और एमडी।

अशनीर ग्रोवर एक भारतीय आन्त्रप्रेन्योर और संपूर्ण विश्लेषणात्मक व्यवसायी हैं। वे ‘भारत पे (BharatPe)’ के संस्थापक हैं। भारत पे, एक फिनटेक कॉर्प है, जो भारत के छोटे व्यापारियों या स्टोर मालिकों के हितों के लिए काम करता है। वह अकादमिक रूप से बहुत मजबूत है।

Advertisement

भारत पे की स्थापना से पहले अशनीर ग्रोवर ने कोटक-महिंद्रा बैंक, अमेरिकन एक्सप्रेस, ग्रोफर्स और पीसी ज्वेलर्स लिमिटेड जैसी कंपनियों के लिए भी काम किया है। इसके अलावा अशनीर ग्रोवर, दिसंबर 2021 से शुरू हुए भारत के एक लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ में जज भी हैं। यह टीवी शो अमेरिकी बिजनेस रियलिटी टेलीविजन श्रृंखला ‘शार्क टैंक’ से प्रेरित एक बिजनेस स्टार्टअप-आधारित रियलिटी शो है। इस शो के माध्यम से भी अशनीर ग्रोवर ने बहुत प्रसिद्धि अर्जित की है।

अशनीर ग्रोवर की बायोग्राफी | Ashneer Grover Biography in Hindi

अशनीर ग्रोवर की बायोग्राफी | Ashneer Grover Biography in Hindi

आज के इस लेख में हम जानेंगे, अशनीर ग्रोवर की जीवनी, उनके करियर से लेकर भारत पे की स्थापना और शार्क टैंक इंडिया के जज बनने तक के पूरे सफर के बारे में :

 

इन्हें भी पढ़ें :

सिरम इंस्टीट्यूट के संस्थापक साइरस पूनावाला की जीवनी

पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा की जीवनी

सन फार्मास्यूटिकल्स के संस्थापक दिलीप शंघवी की जीवनी

 

अशनीर ग्रोवर का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :   अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover)

जन्म  :   14 जून, 1982 (आयु 40 वर्ष)

जन्म स्थान  :  दिल्ली, भारत

गृहनगर :   दिल्ली, भारत

आवास  :  दिल्ली, भारत

स्कूलिंग  :  दिल्ली, भारत

शिक्षण संस्थान :  इंसा-ल्योन विश्वविद्यालय, फ्रांस;

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, दिल्ली;

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, अहमदाबाद

शैक्षणिक योग्यता  :   बी टेक, एमबीए

राशि :   मकर राशि

धर्म  :   हिन्दु

राष्ट्रीयता  :   भारतीय

पेशा (Profession) :  व्यवसायी, आंत्रप्रेन्योर

व्यापार (Business) :  Bharat Pe के फाउंडर और एमडी।

स्थापित :  वर्ष 2018 मे स्थापित

मुख्यालय (Head Office) :   नई दिल्ली

वेबसाइट (Website) :   bharatpe.com

वैवाहिक स्थिति  :   विवाहित

पत्नी :  माधुरी जैन ग्रोवर

नेट वर्थ :  ₹700 करोड़ (वर्ष 2022, वर्तमान मे)

प्रसिद्दि (Famous For) : शार्क टैंक इंडिया के जज।

 

अशनीर ग्रोवर का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।

अशनीर ग्रोवर का जन्म 14 जून 1982 को दिल्ली में एक समृद्ध एवं शिक्षित परिवार मे हुआ। उनके पिता एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं, जबकि उनकी मां एक शिक्षिका हैं। एक सुखी और समृद्ध परिवार से होने के कारण उन्हें बचपन में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं हुई, और उनका बचपन अच्छे से गुजरा। अशनीर की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के ही स्थानीय स्कूल से पूरी हुई।

 

शिक्षा (Education)

अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद आशनीर ग्रोवर ने आईआईटी दिल्ली (IIT, Delhi) से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की और इस दौरान वे एक वर्ष के लिए इंसा-ल्योन विश्वविद्यालय, फ्रांस भी गए। वह इस एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए IIT दिल्ली द्वारा चुने जाने वाले छह छात्रों में से एक थे।

अपनी बी.टेक की डिग्री हासिल करने के बाद अशनीर ग्रोवर ने वर्ष 2006 मे ‘IIM अहमदाबाद‘ से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की पढ़ाई पुरी की। 

 

 शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई से० मी०- 170

मी०- 1.70

फीट इंच- 5′ 7″

वजन 75 Kg
आंखों का रंग  काला
बालों का रंग भुरा

 

निजी जीवन (Personal Life)

अशनीर ग्रोवर ने 4 जुलाई 2006 को माधुरी जैन ग्रोवर से शादी की है। इस दंपत्ति के दो बच्चे भी हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम एवी ग्रोवर और बेटी का नाम मन्नत ग्रोवर है।

उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर भी पेशे एक व्यवसायी हैं, और ‘मूवी एंड ब्राउन’ (होम फर्निशिंग कंपनी) की मालिक हैं। वर्तमान में वे भारत पे से जुड़ी हुई है, और अपने पति का साथ दे रही है। अशनीर की पत्नी ने उनके स्टार्टअप में उनका बहुत साथ दिया है।

 

अशनीर ग्रोवर के करियर की शुरुआत (Samir Mehta Career)।

अशनीर ग्रोवर शुरू से ही अपने पिता, जो उस समय तक एक सफल सीए (C.A.) थे, उनसे अलग अपना एक करियर शुरू करना चाहते थे। जिसके कारण उन्होंने इंजीनियरिंग को चुना, और पहले ही मौके पर IIT, दिल्ली में प्रवेश पा लिया था। स्नातक और एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद, अशनीर ने ‘कोटक-महिंद्रा बैंक’ मे सात वर्षों तक काम किया। इस दौरान उन्होंने इस क्षेत्र मे ज्ञान और अनुभव दोनों प्राप्त किए।

इसके बाद, अशनीर वर्ष 2013 में ‘अमेरिकन एक्सप्रेस (American Express)’ में कॉर्पोरेट डेवलपमेंट के निदेशक के रूप में शामिल हुए। इस कंपनी के लिए काम करते हुए अशनीर ने कई अन्य भुगतान कोर में भी निवेश किया।

इस क्षेत्र में काम करते हुए, अशनीर ग्रोवर आने वाले समय में फिनटेक कंपनियों के भविष्य को अच्छे से समझ गए थे, और पहले से ही उन्होंने स्थापित प्रमुख फिनटेक फर्मों के बारे में अपना शोध करना शुरू कर दिया था। इस शोध मे उन्होंने PhonePe, Paytm और Mobikwik जैसी बड़ी कंपनियों पर शोध किया।  यहीं से उनके जीवन का रुख बदलना शुरू हो गया, जब अशनीर ने दूसरी फर्म का हिस्सा बनने के साथ-साथ अपनी खुद की फर्म शुरू करने के बारे में सोचा।

इसके बाद, उन्होंने ‘अमेरिकन एक्सप्रेस’ कंपनी को छोड़ दिया, और कुछ समय के लिए ग्रोफर्स के साथ जुड़ गए, जो उनके ही अपने एक दोस्त के स्वामित्व में था। इस दौरान, अशनीर को अपने परिवार से ज्यादा सहयोग नहीं मिला। क्योंकि उनके माता-पिता उनके लिए एक सुरक्षित भविष्य चाहते थे। संभावनाएं कम थीं। लेकिन, अशनीर की पत्नी माधुरी ने उनका साथ दिया, और वर्ष 2015 में, अशनीर एक कोर टीम सदस्य के रूप में ग्रोफ़र्स (Grofers) में शामिल हो गए।

ग्रोफर्स (Grofers) से जुड़ना अशनीर के लिए बहुत मददगार साबित हुआ, जिससे उन्हें काफी फायदा भी मिला। इस कंपनी से जुड़ते हुए अशनीर ने एक-एक करके निवेशकों को जोड़ना शुरू किया, जो एक स्टार्टअप को शुरू करने का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा थे। कुछ साल ग्रोफर्स (Grofers) में काम करने के बाद, उन्होंने कंपनी छोड़ने का फैसला किया। जब उनके परिवार वालों को यह पता चला, तो उनके परिवार वाले बहुत नाराज हुए। लेकिन, अशनीर ने वही किया जो वे करना चाहते थे।

नवंबर 2017 में अशनीर ‘पीसी ज्वैलर्स लिमिटेड’ में नए व्यवसाय के प्रमुख के रूप में शामिल हो गए। इसमें उन्होंने कंपनी को कुछ नए व्यवसाय और भुगतान रणनीतियों को विकसित करने में काफी मदद की। इस कंपनी के साथ काम करते हुए, उन्होंने अपने स्टार्टअप के लिए भी काम करना जारी रखा। लेकिन ‘पीसी ज्वेलर्स लिमिटेड’ के लिए काम करते हुए उन्हें अपने स्टार्टअप के लिए समय ही नहीं मिल पाता था। इसलिए उन्होंने इस नौकरी को छोड़ने और अपना सारा समय अपने नए स्टार्टअप पर ही लगाने का फैसला किया। उनके इस फैसले में उनकी पत्नी ने भी उनका बहुत साथ दिया।

 

इन्हें भी पढ़ें :

सिरम इंस्टीट्यूट के संस्थापक साइरस पूनावाला की जीवनी

पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा की जीवनी

सन फार्मास्यूटिकल्स के संस्थापक दिलीप शंघवी की जीवनी

 

भारत पे कि स्थापना (Starting of BharatPe)

अशनीर ग्रोवर ने 20 मार्च 2018 में ‘भारत पे’ कि शुरुआत की। जब अशनीर ने इस परियोजना के लिए काम करना शुरू किया, तो शुरुआत मे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। जिसमें वह कई कर्मचारियों को उनकी तनख्वाह देने में भी असमर्थ थे। सीड फंडिंग के दौर के बाद ही उनकी जिम्मेदारियां बढ़ने लगी, तब वर्ष 2019 में उनकी जिम्मेदारियों को संभालने के लिए उनकी पत्नी भी ‘भारत पे’ मे शामिल हो गई। जिसमें उनकी पत्नी माधुरी ने वित्त नियंत्रण और बैंकिंग एचआर जैसी कुछ महत्वपूर्ण चीजों को सँभालने का जिम्मेदारी ली।

एक साल से भी कम समय में इस कंपनी ने बड़ी सफलता हासिल की। अक्टूबर 2018 में, अशनीर ने आधिकारिक तौर पर बीस से कम कर्मचारियों के साथ ‘भारत पे’ लॉन्च किया, और एक साल से भी कम समय मे 500 सेल्स कर्मचारी उनके लिए काम कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और दिल्ली सहित तेरह अलग-अलग शहरों में अपने कार्यालय स्थापित किया।

कुछ ही समय मे ‘भारत पे’ का नेटवर्क बढ़कर 11 लाख मर्चेंट हो गया है। इसके अलावा यह 15 मिलियन से अधिक मासिक यूपीआई लेनदेन वाला बाजार बना।

 

भारत पे की सफलता (Success Of Bharatpe)

कंपनी ने हाल ही में सीरीज बी फंडिंग में $15 मिलियन जुटाए हैं। वेंचर कैपिटलिस्ट फर्म, ‘रिबिट कैपिटल’ और लंदन स्थित ‘स्टीडव्यू कैपिटल’ ने इस कंपनी को फंडिंग दी जिसके बाद इस स्टार्ट-अप का कुल मूल्यांकन $225 मिलियन हो गया। वर्तमान मे ‘भारत पे’ के माध्यम से मासिक लेनदेन $83 मिलियन का है। अशनीर ग्रोवर के इस नए स्टार्टअप ने पूरी दुनिया ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है।

 

भारत पे आखिर है क्या ।

भारत पे, एक फिनटेक कॉर्प है, जो भारत के छोटे व्यापारियों या स्टोर मालिकों के हितों के लिए काम करता है। इसके अलावा यह कंपनी कई वॉलेट से भुगतान स्वीकार करने के लिए एक क्यूआर कोड शुरू करने वाले पहले फिनटेक भी बन गया है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। यह कंपनी त्वरित डिजिटल भुगतान की प्रमुख मांग के साथ, और पहले से स्थापित फिनटेक फर्मों का गहन अध्ययन के बाद स्थापित किया गया है। भारत पे का अपना बाजार है, जिससे देश के लोगों के लक्ष्य और जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। यह स्टार्टअप, अपने ग्राहकों को 7 लाख तक का व्यापारी ऋण देने से लेकर डिजिटल गोल्ड उत्पाद लॉन्च करने तक का कार्य करते हुए अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर रही है। ‘भारत पे’ कि शुरुआत के बाद से ही यह काफी प्रगतिशील रहा है।

 

अशनीर ग्रोवर बने शार्क टैंक इंडिया के जज (Ashneer Grover Shark Tank India Judge)।

20 दिसंबर 2021 से सोनी टीवी पर शुरू हुए टीवी रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ मे अशनीर ग्रोवर जज के रूप मे हैं। टीवी रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ एक ऐसा मंच है, जहां भारत के उभरते उद्यमियों को अपने स्टार्टअप के आईडिया को सामने रखने और निवेश हासिल करने का मौका देता है। जिसके आधार पर इस शो के जज, उस कंपनी का आकलन करते हैं और उन्हें फंडिंग मे भी मदद करते हैं।

आपको बता दें कि, ‘शार्क टैंक इंडिया’ एक अमेरिकन रियलिटी शो ‘शार्क टैंक’ पर आधारित एक टीवी रियलिटी शो है, जिसमे शार्क टैंक इंडिया के शार्कस् नए-नए आईडियाज् को ग्रो करने में उनकी मदद करते हैं।

अशनीर ग्रोवर ‘शार्क टैंक इंडिया’ के प्रति एपिसोड के लिए 7 से 10 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं।

शार्क टैंक इंडिया के जज हैं – 

Shark Tank India's Sharks

Shark Tank India’s Sharks

  • अशनीर ग्रोवर –  ‘भारत पे’ के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर।

 

 

अशनीर ग्रोवर का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2021 मे (Networth, House, Fees, Car Collection in 2021) |

यदि अशनीर ग्रोवर के कुल संपत्ति (नेटवर्थ) कि बात करें तो, जनवरी 2022 तक अशनीर ग्रोवर कि कुल संपत्ति ₹700 करोड़ के करीब बताई जा रही है। उनके पास एक मर्सिडीज कार भी है।

अशनीर ग्रोवर ‘शार्क टैंक इंडिया’ के प्रति एपिसोड के लिए 7 से 10 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं।

 

अशनीर ग्रोवर के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : अशनीर ग्रोवर कौन है ?

उत्तर : भारतीय एंटरप्रेन्योर और भारत पे के संस्थापक।

 

प्रश्न : अशनीर ग्रोवर का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : 14 जून 1982 को।

 

प्रश्न : अशनीर ग्रोवर की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 40 वर्ष (2022 मे)।

 

प्रश्न : अशनीर ग्रोवर वर्तमान में कहां रहते हैं ?

उत्तर : दिल्ली, भारत

 

प्रश्न : अशनीर ग्रोवर की शादी किससे हुई है ?

उत्तर : माधुरी जैन ग्रोवर से।

 

प्रश्न : अशनीर ग्रोवर के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : दो बच्चे- एक बेटा एवं एक बेटी।

 

प्रश्न : अशनीर ग्रोवर किस राज्य के हैं ?

उत्तर : दिल्ली, भारत 

 

प्रश्न : अशनीर ग्रोवर किससे संबंधित है ?

उत्तर : व्यवसाय जगत से।

 

प्रश्न : वर्ष 2021 में अशनीर ग्रोवर कि नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : ₹700 करोड़ (जनवरी 2022 तक)

 

 

इन्हें भी पढ़ें :

सिरम इंस्टीट्यूट के संस्थापक साइरस पूनावाला की जीवनी

पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा की जीवनी

सन फार्मास्यूटिकल्स के संस्थापक दिलीप शंघवी की जीवनी

 

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *