चित्रा रामाकृष्ण कि बायोग्राफी | Chitra Ramakrishna Biography in Hindi

चित्रा रामाकृष्ण कि बायोग्राफी | Chitra Ramakrishna Biography in Hindi

 

चित्रा रामाकृष्ण का जीवन परिचय (चित्रा रामाकृष्ण, विकी, जन्म, उम्र, शिक्षा, परिवार, करियर, पति, विवाद, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, सेबी, छापेमारी, पुछताछ, योगी बाबा, नेटवर्थ) | Chitra Ramkrishna Biograpgy [ Chitra Ramkrishna, Wiki, Age, Education, Family, Career, Husband, Controversies, NSE, SEBI, Raid, Yogi News, Salary, Net Worth]

 

चित्रा रामाकृष्ण

(Chitra Ramkrishna)

 

चित्रा रामकृष्ण (Chitra Ramkrishna) भारत के प्रमुख शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की पुर्व मुख्य कार्यकारी एवं प्रबंध निदेशक हैं। चित्रा रामकृष्ण NSE कि पहली महिला सीईओ बनी थीं, और उन्होंने लगभग 20 सालों तक NSE में अपनी सेवाएँ दी हैं। वे विश्व की उन गिनी चुनी महिला अधिकारियों में से एक हैं, जो शेयर बाजारों की प्रमुख थीं। चित्रा रामाकृष्ण, वर्ष 1990 में स्थापित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) से वर्ष 1991 मे जुड़ी और NSE के स्थापना टीम का हिस्सा भी रही।

Advertisement

चित्रा रामाकृष्ण, वर्ष 2013 से 2016 तक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की एमडी और सीईओ के पद पर रही थी। चित्रा रामाकृष्णन, अमेरिकी पत्रिका ‘फॉर्चून’ के अक्टूबर 2013 अंक में जारी विश्व की 50 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में चार भारतीय महिलाओं शामिल किया गया था, जिसमें उन्हें 17 स्थान प्राप्त हुआ था।

चित्रा रामाकृष्ण कि बायोग्राफी | Chitra Ramkrishna Biography in Hindi

चित्रा रामाकृष्ण कि बायोग्राफी | Chitra Ramkrishna Biography in Hindi

हाल ही में चित्रा रामाकृष्णन खबरों में तब आई, जब उनके घर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा छापेमारी कि गई। चित्रा रामकृष्ण के बारे में बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने एक महत्वपूर्ण खुलासा किया है। जिसमें चित्रा रामकृष्ण से पूछताछ की गई। पूछताछ में चित्रा ने कहा कि वे हिमालय के एक अनाम बाबा (योगी) कि सलाह पर फैसला लेती थी। इन्हीं बाबा के सलाह पर उन्होंने आनंद सुब्रमण्यम को एक्सचेंज में समूह परिचालन अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक का सलाहकार नियुक्ति किया था।

तो आइए जानते हैं, एनएससी के पूर्व प्रबंध निदेशक चित्र रामाकृष्ण के जीवन परिचय, उनके करियर से लेकर सेबी कि छापेमारी तक कि पुरी कहानी के बारे में : 

 

इन्हें भी पढ़ें :

इंदिरा नूई की जीवनी ।

सुधा मूर्ति की जीवनी ।

किरण मजूमदार शॉ की जीवनी ।

 

चित्रा रामाकृष्ण का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :    चित्रा रामकृष्ण (Chitra Ramkrishna)

जन्म  :   वर्ष 1963 में (आयु    वर्ष)

जन्म स्थान  :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

शैक्षणिक योग्यता  :   ग्रेजुएट

धर्म  :   हिन्दु

राष्ट्रीयता  :   भारतीय

पेशा (Profession) :  बिजनेस वूमेन, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की पुर्व मुख्य कार्यकारी एवं प्रबंध निदेशक

वैवाहिक स्थिति  :   विवाहित

 

चित्रा रामाकृष्ण का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा |  Early Life & Education

चित्रा रामकृष्ण का जन्म 1963 में मुंबई में हुआ। उनका शुरुआती जीवन भी मुंबई में ही बीता और उन्होंने अपनी पूरी शिक्षा मुंबई में ही कि थी। इन्होंने प्राइवेट स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने मुम्बई के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन मे बी. कॉम और एफसीए की डिग्री हासिल की है।

 

चित्रा रामाकृष्ण के करियर की शुरुआत | Chitra Ramakrishna Career

चित्रा रामकृष्ण ने अपने करियर की शुरुआत एक चार्टेड अकाउटेंट के रूप में किया था। इसके कुछ समय बाद वर्ष 1985 में वे भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) में परियोजना वित्त विभाग में शामिल हो गई। इसके साथ ही उन्होंने 2 सालो तक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड जैसी संस्था में भी काम किया था। इसके कुछ समय बाद वह IDBI बैंक में वापिस लौट आई। उस समय एसएस नाडकर्णी IDBI के अध्यक्ष थे।

एसएस नाडकर्णी उनके काम से काफी प्रभावित हुए, जिसके बाद चित्रा रामाकृष्ण, उन पांच लोगो मे शामिल हो गई जो IDBI अध्यक्ष के सबसे चहेते थे। इसके बाद चित्रा रामाकृष्ण, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में स्वचालित, स्क्रीन आधारित व्यापार प्रणाली प्रदान करने वाली टीम का हिस्सा थी, और वे मुख्य रूप से आईडीबीआई के अध्यक्ष द्वारा नियुक्त कि गई थी। 

चित्रा रामाकृष्ण | Chitra Ramkrishna

चित्रा रामाकृष्ण | Chitra Ramkrishna

चित्रा रामाकृष्णा, NSE के साथ शुरुआत से ही जुड़ी हुई थी। जिसके बाद उन्हें वर्ष 2013 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का एमडी और सीईओ बनाया गया। वे इस पद पर वर्ष 2016 तक कार्यरत रहीं, और 2 दिसंबर 2016 को उन्होंने अपने इस पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने लगभग 20 सालों तक NSE में अपनी सेवाएँ दी हैं।

वर्ष 2013 में अमेरिकी पत्रिका ‘फॉर्च्यून’ के द्वारा जारी विश्व की 50 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में चित्रा रामाकृष्णन को चार भारतीय महिलाओं शामिल किया गया था, जिसमें उन्हें 17 स्थान प्राप्त हुआ था।

 

इन्हें भी पढ़ें :

इंदिरा नूई की जीवनी ।

सुधा मूर्ति की जीवनी ।

किरण मजूमदार शॉ की जीवनी ।

 

चित्रा रामाकृष्ण के घर आईटी डिपार्टमेंट की छापेमारी (Income Tax Department Raid)

वर्ष 2003 में चित्रा रामाकृष्ण NSE की पहली महिला एमडी और सीईओ बनी। वर्ष 2016 मे उन्होंने अपने इस पद से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान वे हिमालय के किसी अज्ञात योगी (बाबा) को NSE की गोपनीय जानकारियां शेयर करती रहीं।

वह योगी को सिरोमणि कहती थीं, जो उनके मुताबिक एक आध्यात्मिक शक्ति हैं, और पिछले 20 वर्षों से व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामलों पर उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं। चित्रा रामकृष्ण के अनुसार, वो योगी कथित रूप से एक आध्यात्मिक शक्ति थी, जो अपने इच्छानुसार कहीं भी प्रकट हो सकते थे। योगी के सलाह पर ही चित्रा रामाकृष्ण ने आनंद सुब्रमण्यम को 1.38 करोड़ रुपये के पैकेज पर एक्सचेंज में समूह परिचालन अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक का सलाहकार नियुक्त किया था। हालांकि योगी को किसी ने देखा नहीं है, और ना ही किसी को भी इसकी जानकारी है।

इन आरोपों की जांच करने के बाद सेबी ने चित्रा रामाकृष्ण पर, NSE कि गोपनीय जानकारी दूसरों से साझा करने के लिए, 3 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया। 

 

चित्रा रामाकृष्ण से जुड़े विवाद | Controversies

हाल ही में फरवरी 2022 में चित्रा रामकृष्ण पर एनएससी की गोपनीय जानकारियां किसी योगी (बाबा) के साथ शेयर करने का आरोप लगाया गया है। जिसके बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की के द्वारा उनके घर पर छापेमारी की गई।

सेबी द्वारा की गई पूछताछ में चित्रा ने यह खुलासा किया कि वे NSE की गोपनीय जानकारियां किसी अनाम बाबा के साथ शेयर किया करती थी, और वे बाबा उन्हें अहम फैसले लेने में भी उनकी मदद करते थे। जिसके बाद सेबी ने चित्रा रामकृष्ण पर ₹3 करोड़ का जुर्माना लगाया। 

चित्रा रामाकृष्ण से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Some Interesting Facts) ।

  • चित्रा रामकृष्ण एक भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट और बिजनेस एक्जिक्यूटिव है।
  • उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चार्टर्ड अकाउंटेंट से की थी।
  • वे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के साथ शुरुआत से ही जुड़ी हुई थी, जिसके बाद वे NSE संस्था कि पहली महिला सीईओ बनीं।
  • उन्होंने वर्ष 2003 में NSE के एमडी और सीईओ का पदभार संभाला और वर्ष 2016 में इस पद से इस्तीफा दे दिया।
  • वर्ष 2013 में अमेरिकी पत्रिका ‘फॉर्च्यून’ के द्वारा जारी विश्व की 50 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में चित्रा रामाकृष्णन को चार भारतीय महिलाओं शामिल किया गया था, जिसमें उन्हें 17 स्थान प्राप्त हुआ था।

 

चित्रा रामाकृष्ण के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : चित्रा रामाकृष्ण कौन है ?

उत्तर : चित्रा रामकृष्ण चार्टेड अकाउंटेंट और NSE  (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) की पूर्व एमडी और सीईओ है। वे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की पहली महिला प्रबंध अधिकारी और मुख्य अधिकारी भी है। वर्ष 1990 में स्थापित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज संस्था से, वे वर्ष 1991 में शामिल हुई और वर्ष 2003 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के एमडी और सीईओ बनीं। 

 

प्रश्न : चित्रा रामाकृष्ण का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : सीताराम कृष्ण का जन्म वर्ष 1963 में मुंबई में हुआ था।

 

प्रश्न : चित्रा रामाकृष्ण की उम्र कितनी है ?

उत्तर : वर्तमान में चित्रा रामकृष्ण की उम्र 69 वर्ष है।

 

प्रश्न : चित्रा रामाकृष्ण वर्तमान में कहां रहती हैं ?

उत्तर : वर्तमान में वे मुंबई, महाराष्ट्र (भारत) मे रहती है।

 

प्रश्न : चित्रा रामाकृष्ण किस राज्य के हैं ?

उत्तर : महाराष्ट्र, भारत।

 

प्रश्न : चित्रा रामाकृष्ण किससे संबंधित है ?

उत्तर : सीता रामा कृष्णा व्यवसाय जगत से संबंधित है।

 

प्रश्न : चित्रा रामाकृष्ण के घर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा क्यों पड़ा?

उत्तर : चित्रा रामाकृष्णन पर, हिमालय के एक अज्ञात बाबा के साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की गोपनीय जानकारियां साझा करने का आरोप लगाया लगा है। जब इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने उनके घर पर छापा मारा तब सेबी (SEBI) द्वारा की गई पूछताछ में चित्रा रामाकृष्ण ने इसका खुलासा किया।

 

प्रश्न : हिमालय का वह अज्ञात बाबा या योगी कौन है? 

उत्तर : चित्र रामाकृष्ण के अनुसार, हिमालय का वह अज्ञात बाबा एक आध्यात्मिक शक्ति है, जो कहीं भी प्रकट हो सकते हैं। उन्हीं के सलाह पर चित्रा रामाकृष्ण नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के अहम फैसले लिया करती थीं। इस बात का खुलासा उन्होंने सेबी (SEBI) द्वारा की गई पूछताछ में किया।

 

इन्हें भी पढ़ें :

इंदिरा नूई की जीवनी ।

सुधा मूर्ति की जीवनी ।

किरण मजूमदार शॉ की जीवनी ।

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘चित्रा रामाकृष्ण (Chitra Ramkrishna)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *