जेमिमा रोड्रिग्स का जीवन परिचय | Jemimah Rodrigues Biography in Hindi

जेमिमा रोड्रिग्स का जीवन परिचय | Jemimah Rodrigues Biography in Hindi

जेमिमा रोड्रिग्स का जीवन परिचय ( जेमिमा रोड्रिग्स, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, हॉकी, क्रिकेट करियर, नेटवर्थ ) | Jemimah Rodrigues Biography in Hindi [ Jemimah Rodrigues, Wiki, Birth, Education, Family, Hockey, Cricket Career, Net worth ]

 

जेमिमा रोड्रिग्स | Jemimah Rodrigues

भारतीय महिला क्रिकेटर

Jemimah Rodrigues Biography in Hindi : दोस्तों, जेमिमा रोड्रिगेज एक भारतीय महिला क्रिकेटर है, जो भारतीय महिला टीम में बतौर बल्लेबाज खेलती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना 22 वां जन्मदिन मनाया है। भारतीय महिला टीम के स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को अगस्त में राष्ट्रमंडल खेलों में इनके शानदार प्रदर्शन करने पर आईसीसी (ICC) द्वारा इन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

हाल ही में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में जेमिमा रोड्रिग्स की बहुत अहम भूमिका रही थी। इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में पांचवें स्थान पर रही थीं। इसके अलावा, जेमिमा ने ‘महिला बिग बैश लीग’ के 8वें सीजन में मेलबर्न स्टार्स कि और से खेलने के लिए करार किया है। जेमिमा रोड्रिग्स भारत महिला टीम में बतौर ऑलराउंडर खेलती है। वे दाएं हाथ की विस्फोटक बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर गेंदबाज भी हैं। इसीलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं, ” जेमिमा रोड्रिग्स का जीवन परिचय | Jemimah Rodrigues Biography in Hindi ”  जिसमें हम जेमिमा रोड्रिग्स के जन्म से लेकर उनके अब तक के सफर के बारे में विस्तार से जानेंगे…

Advertisement

जेमिमा रोड्रिग्स का जीवन परिचय | Jemimah Rodrigues Biography in Hindi

जेमिमा रोड्रिग्स का जीवन परिचय | Jemimah Rodrigues Biography in Hindi

 

Table of Contents

जेमिमा रोड्रिग्स कौन हैं ? | Who is Jemimah Rodrigues ?

Jemimah Rodrigues Biography in Hindi : दोस्तों, 22 वर्षीय जेमिमा रोड्रिग्स, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज है। वे भारतीय टीम में बतौर ऑलराउंडर खेलती हैं। नवंबर 2017 में इन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ औरंगाबाद में सिर्फ 163 गेंद में नाबाद 202 रन बनाए थे। स्मृति मंधाना के बाद वह वनडे मैच में दोहरा शतक लगाने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर हैं। इन्होंने 4 साल की उम्र में उन्होंने सीजन क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।

जेमिमा रोड्रिग्स | Jemimah Rodrigues

जेमिमा रोड्रिग्स | Jemimah Rodrigues

हाल ही में हुए, राष्ट्रमंडल खेल 2022 में ये रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम का हिस्सा थीं। इन्होंने भारतीय महिला टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। कॉमनवेल्थ गेम्स में उनके प्रदर्शन को देखते हुए आईसीसी (ICC) ने इन्हें महिलाओं के ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ पुरस्कार के लिए नामित किया है। इन्हें, जून 2018 में सर्वश्रेष्ठ घरेलू जूनियर महिला क्रिकेटर के लिए ‘जगमोहन डालमिया पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया गया था। जेमिमाह रोड्रिग्स के बारे में अधिक जानने के लिए जुड़े रहे हमारे biographybooks.in के आर्टिकल ” जेमिमा रॉड्रिक्स का जीवन परिचय | Jemimah Rodrigues Biography in Hindi ” के इस आर्टिकल में…

जानिए – भारतीय महिला क्रिकेटर और गेंदबाज झूलन गोस्वामी का जीवन परिचय | Jhulan Goswami biography in Hindi

 

जेमिमा रोड्रिग्स का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम (Name) जेमिमा इवान रोड्रिग्स ( Jemimah Iwan Rodrigues )
उपनाम (Nick name) जेमी
जन्म (Birth) 5 सितंबर 2000 (मंगलवार)
उम्र (Age) 22 वर्ष
जन्म स्थान (Birth place) भांडुप, मुंबई
पिता (Father) इवान रोड्रिग्स
माता (Mother) लविता रोड्रिग्स
गृहनगर (Hometown) भांडुप, मुंबई
स्कूल (School) सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल, मुंबई
कॉलेज/ यूनिवर्सिटी (college/ university) रिजवी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, मुंबई
शिक्षा (Education) जानकारी नही
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
राशि (Zodiac) कन्या राशि
धर्म (Religion) ईसाई
पेशा (Profession) क्रिकेटर (ऑलराउंडर)
बल्लेबाजी शैली  दाएं हाथ कि बल्लेबाज
गेंदबाजी शैली दाएं हाथ की ऑफ स्पिन
अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (international debut)
  • वनडे – ऑस्ट्रेलिया महिला के खिलाफ 12 मार्च 2018
  • टी20 – 13 फरवरी 2018 को दक्षिण अफ्रीका
  • टेस्ट – जानकारी नही
कोच/ मेंटोर (Coach) : डब्ल्यूवी रमन
डोमेस्टिक/ स्टेट टीम (Team) मुंबई महिला क्रिकेट टीम
जर्सी नं. (Jersey no.) #5 (भारतीय महिला टीम)
वैवाहिक स्थति (marital status) अविवाहित
पुरस्कार (Awards) आईसीसी (ICC) के महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामित।
प्रसिद्धी (Famous for) जेमिमा रोड्रिग्स को अगस्त में राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन पर आईसीसी (ICC) ने इन्हें ‘महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ पुरस्कार के लिए नामित किया है।
नेटवर्थ (Net worth) $1.5 Million
शौक/ पसंद (Hobbies/ interest) गिटार बजाना

 

जेमिमा रोड्रिग्स का जन्म और माता-पिता | Jemimah Rodrigues Birth & Parents

Jemimah Rodrigues Biography in Hindi : Early Life – दोस्तों, जेमिमा रोड्रिग्स ( Jemimah Rodrigues ) का जन्म 5 सितंबर 2000 को मुंबई के भांडुप में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। वे एक क्रिकेटर परिवार से आती हैं और उनके पिता इवान  रोड्रिग्स क्लब क्रिकेटर रह चुके हैं, और वर्तमान में वे एक क्रिकेट कोच और ट्रेनर हैं। जेमिमा की मां का नाम लविता रॉड्रिक्स है और वे एक पोषण विशेषज्ञ हैं। जेमिमा को लोग ” जेमी “ के नाम से भी जानते हैं।

अपने माता पिता के साथ जेमिमाह रोड्रिग्स।

अपने माता पिता के साथ जेमिमाह रोड्रिग्स।

जेमी के दो बड़े भाई, हनोक और एली रोड्रिग्स हैं। जेमी का क्रिकेट से बहुत पुराना और गहरा नाता रहा है। उनके भाई भी क्रिकेट खेला करते थे और ये अपने भाइयों को गेंदबाजी करते हुए बड़ी हुई हैं। इनके पिता इवान रोड्रिग्स ने इन्हें बेहतर खेल सुविधाएं दिलाने के लिए अपने परिवार के साथ बांद्रा शिफ्ट हो गए थे।

 

जेमिमा रोड्रिग्स कि शिक्षा और ट्रेनिंग | Jemimah Rodrigues Education & Training

Jemimah Rodrigues Education & Training – दोस्तों, मुंबई में जन्मी जेमी के नाम से जाने जाने वाले जेमिमा को शुरुआती दिनों में क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी खेलना भी बहुत पसंद था। इन्हें महाराष्ट्र अंडर-17 और अंडर-19 की टीमों के लिए चुना गया था। हालांकि बाद में उन्होंने क्रिकेट में करियर बनाते हुए हॉकी को अलविदा कह दिया।

जेमी ने अपनी शुरुआती शिक्षा मुंबई स्थित, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल, मुंबई से पुरी की। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए, रिजवी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, मुंबई में दाखिला लिया।

जेमी और क्रिकेट का नाता पुराना और गहरा है। क्योंकि उनके उनके पिता इवान रॉड्रिक्स एक क्लब के लिए क्रिकेट खेला करते थे और वर्तमान में वे एक क्रिकेट कोच हैं और जूनियर बच्चों को क्रिकेट की ट्रेनिंग देते हैं। इवान अपने दोनों बेटों को क्रिकेट की ट्रेनिंग देते थे।

अपने पिता से ट्रेनिंग सिखती हुई जेमिमाह रोड्रिग्स।

अपने पिता से ट्रेनिंग सिखती हुई जेमिमाह रोड्रिग्स।

अपने भाइयों को क्रिकेट खेलता देखकर जेमी ने भी बल्ला थाम लिया। सिर्फ 2 साल की उम्र में वो प्लास्टिक के बैट-बॉल से खेलती थीं। 4 साल की उम्र में जेमी ने सीजन क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। इनके पिता इवान रोड्रिग्स इनके स्कूल में जूनियर कोच थे। जेमी ने अपने पिता से ही क्रिकेट की शुरुआती ट्रेनिंग ली है। ये जब छोटी थी तो अपने भाइयों को गेंदबाजी किया करती थीं और 13 साल की उम्र में जेमी को अंडर-19 राज्य क्रिकेट टीम में चुना गया था।

जानिए – विश्व प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का जीवन परिचय | Serena Williams biography in Hindi “

 

शारीरिक संरचना | Body Measurement

लंबाई (Height) 

से० मी०- 173

मी०- 1.70

फीट – 5’8″ फिट

वजन (Weight)

72 Kg

आंखों का रंग (eye color)

काला

बालों का रंग (Hair color)

काला

 

जेमिमा रोड्रिग्स का क्रिकेट करियर | Jemimah Rodrigues Cricket Career

Jemimah Rodrigues Cricket Career – स्कूल में पढ़ाई के दौरान, जेमिमा रॉड्रिक्स ने अपनी मेहनत और लगन से शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई अंडर-19 टीम में जगह बना ली थी। उस समय वह महज 13 साल की थी। मुंबई अंडर-19 टीम में चुने जाने के बाद जेमी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

जेमिमा के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते इन्हें मुंबई की अंडर-19 टीम की कमान सौंपी गई थी। मुंबई अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और दो सीजन में ये शीर्ष स्कोरर रही थीं। इसके बाद, इन्होंने मुंबई की अंडर-23 और सीनियर टीम के साथ-साथ भारत की अंडर-19 टीम में भी भाग लिया।

वर्ष 2016-17 सीज़न के दौरान जेमिमा ने दस पारियों में कुल 665 रन बनाए। इसके अगले सीज़न में, इन्होंने 1,013 रन बनाकर सबको चौका दिया। इसमें पांच शतक के साथ एक दोहरा शतक भी शामिल था। स्मृति मंधाना के बाद वह वनडे मैच में दोहरा शतक लगाने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर है। इस दौरान इन्होंने नवंबर, 2017 में मुंबई अंडर-19 में, सौराष्ट्र के खिलाफ औरंगाबाद में खेलते हुए सिर्फ 163 गेंद में नाबाद 202 रन बनाए थे। इस धमाकेदार पारी के बाद, जेमी लाइमलाइट में आई। और फरवरी 2018 में साउथ अफ्रीका टूर पर जाने वाली टीम में उनका सिलेक्शन हो गया।

 

जेमिमा रोड्रिग्स का अंतरराष्ट्रीय करियर | Jemimah Rodrigues International Career

Jemimah Rodrigues : T- 20 करियर |

Jemimah Rodrigues Biography in Hindi : जेमिमा ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय T-20 मैच 13 फरवरी 2018 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला। इस मैच में इन्होंने महत्वपूर्ण 37 रन बनाए और मिताली राज के साथ भागीदारी की थी। इसके बाद केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका दौरे के पांचवें और अंतिम मैच में रॉड्रिक्स ने 44 गेंदों में 34 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके और दो छक्के शामिल थे।

इसके अगले महीने, 26 मार्च 2018 को जेमिमा ने मुंबई में आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला t-20 शतक जड़ा। इसके बाद, इन्होंने श्रीलंका के खिलाफ लगातार तीन छक्के लगाने वाली पहली भारतीय महिला बनने का इतिहास रचा। इस मैच में इन्होंने 15 गेंदों पर 36 रन बनाए थे। इनके लगातार बेहतरीन प्रदर्शन ने इन्हें 2018 विश्व टी-20 चैंपियनशिप में 18 वर्षीय के रूप में बुलाया।

T20 विश्व कप (T20 World Cup) के बाद, जेमिमा ने ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना सर्वोच्च व्यक्तिगत अंतरराष्ट्रीय T-20 में 72 रनों का रिकॉर्ड बनाया।

 

Jemimah Rodrigues : वनडे करियर

Jemimah Rodrigues Biography in Hindi : जेमिमा को मार्च 2018 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में शामिल किया गया गया था। जिसके बाद 12 मार्च 2018 को जेमिमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच का पदार्पण किया। इस श्रृंखला में जेमी ने अपना पहला ODI कैप हासिल किया था। अगले ही मैच में जेमी ने वड़ोदरा में 42 रन बनाए।

अगले साल, 24 जनवरी 2019 को जेमिमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 81 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए ODI में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जमाया। इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 55 रनो की शानदार पारी खेलकर अपना दूसरा अर्धशतक और वेस्टइंडीज के खिलाफ 59 रन बनाकर अपना तीसरा अर्धशतक लगाया। रॉड्रिक्स ने कुल 16 पारियों में 24.80 के औसत और 73.80 के स्ट्राइक रेट से 372 रन बनाए हैं।

जानिए –  विश्व प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी का जीवन परिचय | Ashley Barty biography in Hindi

 

कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 में जेमिमा रोड्रिग्स का प्रदर्शन |

Jemimah Rodrigues Biography in Hindi : बर्मिंघम यूके केबल महंगा में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में क्रिकेट को पहली बार शामिल किया गया था। इसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी हिस्सा लिया था। इस टूर्नामेंट में जेजिमा ने अच्छा प्रदर्शन किया था और भारत को राष्ट्रमंडल के सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। ये 146 रन बनाकर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में पांचवें स्थान पर थी। इन्होंने बारबाडोस के खिलाफ सर्वाधिक नाबाद 56 रन बनाकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने भारत महिला क्रिकेट टीम ने ब्रोंज मेडल जीता था। जबकि ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में जीत हासिल कर गोल्ड पर कब्जा जमाया था।

 

आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार के लिए किया नामित

भारतीय महिला टीम कि स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को, अगस्त में राष्ट्रमंडल खेलों में इनके शानदार प्रदर्शन करने पर आईसीसी (ICC) द्वारा इन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। ये 5 मैचो मे 146 रन बनाकर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में पांचवें स्थान पर थी। इन्होंने बारबाडोस के खिलाफ 46 गेंदों में सर्वाधिक नाबाद 56 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया था। जबकी, अन्य खिलाड़ियों में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण विजेता ऑस्ट्रेलिया की बेथ मुनि और तहलिया मैकग्रा भी शामिल है। वहीं पुरुष वर्ग में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स, जिंबाब्वे के सिकंदर रजा और न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को नामित किया गया है। 

 

जेमिमा रोड्रिग्स कि खेल शैली | Jemimah Rodrigues Game style

जेमिमा रोड्रिग्स को क्रिकेट के सबसे आक्रामक खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। 22 वर्षीय जेमिमा भारतीय महिला क्रिकेट टीम में ऑल-राउंडर के रूप में खेलती है। जेमी दाएं हाथ की विस्फोटक बल्लेबाज हैं और ये दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंद डालती है। 

जानिए – भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का जीवन परिचय | Sania Mirza biography in Hindi “

 

महिला बिग बैश लीग मैं खेलने को तैयार हैं जेमिमा | Jemimah ready to play women’s Big Bash

दोस्तों, भारतीय महिमा बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ‘ महिला बिग बैश लीग ‘ के आठवें सीजन में मेलबर्न स्टार्स की ओर से खेलेंगी। इससे पहले 22 वर्षीय जेमिमा ने पिछले सीजन में मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेला था। जिसमें उन्होंने 116 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए थे। जेमिमा, मेलबर्न स्टार्स की ओर से खेलने वाली पहली भारतीय होंगी। ये 8वें सीजन के लिए करार करने वाली तीसरी भारतीय है।

 

जेमिमा रोड्रिग्स का निजी जीवन | Personal Life

Jemimah Rodrigues Biography in Hindi : Personal life – दोस्तों, 22 वर्षीय जेमिमाह रोड्रिग्स एक भारतीय महिला क्रिकेटर हैं, और अब तक अविवाहित हैं। जेमिमाह रोड्रिग्स को लोग, जेमी के नाम से भी जानते हैं। अपने स्कूल के दिनों में जेमी हॉकी खेला करती थी। ये एक ईसाई परिवार से आती हैं।

जेमिमा अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को देती है। ये अपने माता-पिता को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा भी मानती है। जेमिमा अपने पिता को प्यार से ‘दद्दा’ कहकर बुलाती हैं। इन्हें गिटार बजाने का बहुत शौक है।

जेमिमा के पिता एक क्रिकेट ट्रेनर है जबकि उनकी मां लविता एक पोषण विशेषज्ञ और खेल प्रेमी हैं। वह जेमिमा के सभी पोषण और आहार संबंधी आवश्यकताओं का ध्यान रखती है।

 

पारिवारिक जानकारीयाँ |

माता पिता (Parents)

पिता – इवान रोड्रिग्स

माता – लविता रोड्रिग्स

भाई बहन (Siblings)

बड़े भाई – हनोक रोड्रिग्स और एली रोड्रिग्स 

बॉयफ्रेंड/ अन्य मामले (boyfriend/ affairs)

जानकारी नहीं

 

जेमिमा रोड्रिग्स की पसंदीदा चीजें | Jemimah Rodrigues favorite things

जेमिमाह रोड्रिग्स रोहित शर्मा की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और वे अपने आप को महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली से कंपेयर करती हैं। इन्हें गिटार बजाने का बहुत शौक है। 

पसंदीदा खेल (favorite sports)

क्रिकेट और हॉकी
पसंदीदा खिलाड़ी (favorite player)

क्रिकेटर – सचिन तेंदुलकर, महेन्द्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा

शौक / अभिरुचि (Hobbies)

गिटार बजाना

 

जेमिमा रोड्रिग्स की उपलब्धियां | Jemimah Rodrigues Achievements

  1. वर्ष 2018 में सर्वश्रेष्ठ घरेलू जूनियर महिला क्रिकेटर के लिए ‘जगमोहन डालमिया पुरस्कार’ से सम्मानित।
  2. वर्ष 2018 में विनर-ब्रेकथ्रू परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर (फीमेल) का पुरस्कार।
  3. वर्ष 2019 में भारतीय खेल सम्मान से सम्मानित।
  4.  वर्ष 2022 में आईसीसी (ICC) द्वारा महिला के ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ पुरस्कार के लिए नामित किया गया।

जानिए – भारतीय महिला एथलीट हिमा दास का जीवन परिचय | Hima Das biography in Hindi “

 

जेमिमा रोड्रिग्स से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Jemimah Rodrigues

  • जेमिमा का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था।
  • इन्होंने 4 साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।
  • क्रिकेट में आने से पहले वह हॉकी खेला करती थी।
  • जेमिमा ने हॉकी नेशनल में मुंबई अंडर-17 के लिए खेल चुकी हैं।
  • जेमिमा ने ईसीबी की ‘किआ सुपर लीग’ में यॉर्कशायर डायमंड्स का प्रतिनिधित्व किया है।
  • वह महिला क्रिकेट सुपर लीग में शतक लगाने वाली केवल दूसरी भारतीय हैं।
  • वह आईपीएल सुपरनोवा के लिए भी खेल चुकी हैं।
  • जेमिमा, रोहित शर्मा की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं।
  • वे इसाई परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
  • स्पोर्ट्स फर्म बेसलाइन वेंचर्स उसके सभी व्यावसायिक हितों का प्रबंधन करती है।
  • जेमिमा रोड्रिग्स को बीसीसीआई (BCCI) की नवीनतम केंद्रीय अनुबंध प्रणाली में ग्रेड बी खिलाड़ी के रूप में पदोन्नत किया गया था। इसके तहत, जेमिमा भारतीय राष्ट्रीय पक्ष में खेलने के लिए प्रति वर्ष 30 लाख रुपये कमाती है।
  • जेमिमा ने अपनी क्रिकेट की शुरुआती ट्रेनिंग अपने पिता से ली है।
  • जेमिमा, स्मृति मंधाना के बाद दोहरा शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला है।
स्मृति मंधाना के साथ जेमिमा रोड्रिग्स।

स्मृति मंधाना के साथ जेमिमा रोड्रिग्स।

 

जेमिमा रोड्रिग्स के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : जेमिमा रोड्रिग्स कौन है ?

उत्तर : जेमिमाह रोड्रिग्स एक भारतीय महिला क्रिकेटर है। ये भारतीय महिला टीम में बतौर ऑलराउंडर के रूप में खेलती हैं।

प्रश्न : जेमिमा रोड्रिग्स का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर : जेमिमाह रोड्रिग्स का जन्म 5 सितंबर 2000 को मुंबई में हुआ था।

प्रश्न : जेमिमा रोड्रिग्स की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 22 वर्ष – (वर्ष 2022 में)

प्रश्न : जेमिमा रोड्रिग्स किस राज्य से हैं ?

उत्तर : महाराष्ट्र राज्य से।

प्रश्न : जेमिमा रोड्रिग्स कि जाति क्या है ?

उत्तर : ईसाई, भारतीय।

प्रश्न : जेमिमा रोड्रिग्स किस खेल से संबंधित हैं ?

उत्तर : क्रिकेट से।

प्रश्न : जेमिमा रोड्रिग्स के पति कौन है ?

उत्तर : जेमिमाह रोड्रिग्स वर्तमान में अपना 22 वां जन्मदिन मना रही हैं, और वे अब तक अविवाहित हैं।

प्रश्न : जेमिमा रोड्रिग्स के कोच कौन है ?

उत्तर : डब्ल्यूवी रमन

प्रश्न : जेमिमा रोड्रिग्स को किस नाम से जाना जाता है ?

उत्तर : जेमिमाह रोड्रिग्स को, जेमी के नाम से भी जाना जाता है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ” जेमिमा रोड्रिग्स ( Jemimah Rodrigues ) “ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *